अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं का प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की ये अपील

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में कुछ महिलाओं ने मार्च निकाला. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे तालिबान सरकार को मान्यता न दें.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and स्नेहा

  1. जयशंकर: दुनिया में भारत की सशक्त आवाज़ या आक्रामकता से देश में मिलती लोकप्रियता?

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत का मानना है कि यूक्रेन युद्ध ने दुनिया को और विभाजित कर दिया है और पश्चिमी देशों की बनाई हुई विश्व व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव की ज़रूरत है.

    लेकिन ये खरी बात अमेरिका जैसे ताक़तवर देश से कहे कौन?

    चीन ये बात खुलकर कहता रहा है और ख़ुद को विकासशील देशों का अगुआ कहने वाले भारत ने भी ये ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है.

    आज भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में उभरे हैं, जो विकासशील देशों की सोच को बिना किसी संकोच के सधे हुए लफ़्ज़ों में व्यक्त कर रहे हैं.

  2. 'बायजू' के सीईओ के घर और कार्यालयों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

    बायजूज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को एडुटेक कंपनी बायजूज़ के सीईओ रवींद्रन बायजू के बेंगलुरु स्थित कार्यालयों और आवासीय परिसर पर छापेमारी की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस दौरान विदेशी विनिमय प्रबंधन क़ानून यानी फेमा के उल्लंघन से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज़’ और डिजिटल डेटा बरामद किए गए हैं.

    निदेशालय ने मिले दस्तावेज़ों के आधार पर दावा किया है कि पिछले 12 सालों के दौरान बायजू को लगभग 28,000 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संस्था के अनुसार, "कंपनी ने भी इस दौरान 9,754 करोड़ रुपए विदेशों में निवेश के नाम पर भेजे हैं."

    ईडी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि फेमा के प्रावधानों के तहत बायजू के दो कार्यालयों और एक आवासीय परिसर की तलाशी ली गई है.

    ईडी ने बताया है कि कंपनी के खिलाफ लोगों से कई शिकायतें मिल रही थीं.

    निदेशालय ने दावा किया है कि रवींद्रन बायजू को कई समन भेजे गए लेकिन वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए.

  3. FB LIVE: दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है, अभी कैसा है माहौल, ज़्यादा जानकारी दे रही हैं बीबीसी संवाददाता प्रेरणा. वीडियो: शाद मिदत

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, मुख़्तार अंसारी को यूपी की एक अदालत ने दस साल जेल की सज़ा सुनाई

    मुख़्तार अंसारी

    इमेज स्रोत, Parveen negi/The India Today Group via Getty Images

    इमेज कैप्शन, मुख़्तार अंसारी

    उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में एमपी एमएलए कोर्ट ने बाहुबली राजनेता मुख़्तार अंसारी को एक मामले में दस साल की जेल की सज़ा सुनाई है.

    इसके साथ ही कोर्ट ने मुख़्तार अंसारी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

    कोर्ट के फ़ैसले से पहले, दिवंगत भाजपा नेता कृष्णानंद राय की पत्नी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में माफ़िया राज का अंत हो गया है और उन्हें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गैंगेस्टर से नेता बने मुख़्तार अंसारी और उनके भाई अफ़ज़ाल अंसारी पर बीजेपी के तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल होने का आरोप है.

    कृष्णानंद राय की साल 2005 में हत्या कर दी गई थी.

  5. C-17 ग्लोबमास्टर: भारतीय रेस्क्यू मिशन का ब्रह्मास्त्र कैसे बना?

    C-17 ग्लोबमास्टर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, C-17 ग्लोबमास्टर

    साल 2023 की शुरुआत ही हुई थी और दिल्ली से सटे हिंडन के भारतीय वायु सेना के एयर बेस में हैंगरों, हवाई पट्टी और टेक्निकल चीज़ों का रेग्युलर निरीक्षण जारी था.

    तारीख़ छह जनवरी थी और दुनिया भर में तुर्की में आए भयावह भूकंपों की ख़बर फैल रही थी. बताया जा रहा था कि ऐसा भयावह भूकंप दशकों बाद आया है.

    भारत सरकार ने इस आपदा पर खेद प्रकट करते हुए कहा था, "भारत किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार है."

    इस बीच तैयारियां शुरू हो चुकी थीं. हिंडन एयरबेस पर काम करने वाले एक सीनियर अफ़सर के मुताबिक़, "हमारे पास सबसे बड़े, बेहतरीन मालवाहक और रेस्क्यू करने वाले हवाई जहाज़ C17 हैं, जो छोटे या बड़े किसी भी मिशन के लिए हमेशा तैयार रहते हैं."

  6. बिहार: सासाराम में हुए दंगे में बीजेपी के पूर्व विधायक गिरफ्तार

      • Author, सीटू तिवारी
      • पदनाम, पटना से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद

    इमेज स्रोत, SEETU TEWARY

    इमेज कैप्शन, बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद

    रामनवमी के मौके पर बिहार के रोहतास जिले में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को 28 अप्रैल की रात को गिरफ्तार किया गया है.

    जवाहर प्रसाद के साथ-साथ मोहम्मद शाहनवाज़ आलम की भी गिरफ्तारी हुई है जो मदार दरवाजा नाम की जगह के रहने वाले हैं. बता दें 31 मार्च को सासाराम में सांप्रदायिक दंगे भड़के थे.

    इस संबंध में अब तक कुल 63 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. साथ ही दो अभियुक्तों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रोहतास पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "28 अप्रैल की रात को माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट का तामिला करते हुए इस कांड के दो अभियुक्तों मो शाहनवाज आलम और जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है."

    जवाहर प्रसाद पांच बार विधायक रह चुके हैं. इस बार रामनवमी के मौके पर सासाराम में हुई सांप्रदायिक हिंसा में अभी भी 38 अभियुक्त फरार है जिनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट है.

    साथ ही 12 अभियुक्तों के विरुद्ध आज यानी 29 अप्रैल को इश्तेहार तामिला होना है. रामनवमी के मौके पर सासाराम शहर सहित बिहार शरीफ में दंगे भड़के थे.

  7. बाइक एम्बुलेंस पर मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाने वाले शख़्स की कहानी

    वीडियो कैप्शन, बाइक एम्बुलेंस पर मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाने वाले शख़्स की कहानी

    पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रहने वाले करीमुल हक़ अपने इलाके से मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाते हैं.

    वो पिछले 25 साल से बाइक पर ये काम कर रहे हैं.

    स्थानीय लोग उन्हें ‘बाइक एम्बुलेंस दादा’ बुलाते हैं. लेकिन ये कहानी शुरू कैसे और कहां से हुई?

  8. बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ सात खिलाड़ियों ने शिकायत की है: दिल्ली पुलिस

    बृजभूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बृजभूषण शरण सिंह के मामले में कुश्ती खिलाड़ियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल सात खिलाड़ियों ने शिकायत की है.

    दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पीड़ितों के बयान जल्द ही दर्ज की जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पुलिस ने ये भी कहा है कि बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ ये भी आरोप लगा है कि उन्होंने ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है.

    प्राथमिकी की कॉपी दिए जाने के सवाल पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पहलवानों को एक एफआईआर की कॉपी दी गई है.

    पोस्को के तहत दर्ज एएफआईआर की कॉपी पहलवानों को नहीं दी गई, क्योंकि यह केवल पीड़ित परिवार को दी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस की एएफआईआर पर कहा कि "अभी मेरे पास एफआईआर की कॉपी नहीं आई है. जब मेरे पास एएफआईआर की कॉपी आ जाएंगी, मैं तब बात करूंगा."

    प्रियंका गांधी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर एएफआईआर का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, "अगर दो एफआईआर दर्ज़ हुई हैं तो उसकी किसी को भी कॉपी नहीं मिली है. किसी को नहीं मालूम कि उस एफआईआर में क्या लिखा है. इस शख्स (भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह) पर गंभीर आरोप हैं, तो पहले उनको पद से हटाएं."

  9. पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन पर बढ़ी सरगर्मी, बृजभूषण आए सामने

    महिला पहलवान

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले सात दिनों से ओलंपिक चैंपियन पहलवान, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

    बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप है.

    पहलवानों का कहना है कि सिर्फ़ एफ़आईआर दर्ज होने से वे प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे.

    उनका कहना है कि जब तक बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे घर नहीं जाएंगे.

  10. कर्नाटक में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने मुझे 91 बार गालियां दीं...

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान को तेज़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बार बार गाली देने का आरोप लगाया है.

    राज्य के बीदर ज़िले के हूमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष और कर्नाटक निवासी मल्लिकार्जुन खड़गे के हाल के विवादास्पद बयान पर तंज़ कसते हुए कहा कि पार्टी ने अब तक उन्हें 91 बार गाली दी है.

    उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने मुझे फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरू कर दिया है. मैंने देखा कि किसी ने उन गालियों की लिस्ट मुझे दी है. अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग अलग गालियां दी हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उनके अनुसार, "यदि कांग्रेस ने इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस के लिए की होती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए की होती, तो कांग्रेस का आज यह हाल नहीं होता."

    मोदी ने कहा, "जो भी गरीब और देश के लिए काम करता है, उसे अपमानित करना कांग्रेस का इतिहास है. मैं अकेला नहीं हूं, जिस पर इस तरह के हमले किए गए."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "आपको मालूम है पिछले चुनाव में 'चैकीदार चोर है' चलाया, फिर 'मोदी चोर' चलाया. उसके बाद 'पूरा ओबीसी समाज चोर है' चलाया. और अभी तो कर्नाटक में चुनाव अभियान की शुरुआत हुई है और मेरे लिंगायत भाइयों और बहनों को चोर कहने की हिम्मत कर दी."

    पीएम मोदी के अनुसार, "कांग्रेस के लोग, कान खोल सुन लें, आपने जब जब जिसको गाली दी है, उन्होंने आपको ऐसी सज़ा दी है कि आप दोबारा खड़े नहीं हो पाए."

  11. सद्दाम हुसैन का जब कुवैत पर हमला करने का दांव पड़ा भारी

    सद्दाम हुसैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दो अगस्त, 1990 को तड़के क़रीब एक लाख इराक़ी सैनिक टैंकों, हेलिकॉप्टरों और ट्रकों के साथ कुवैत की सीमा में घुस गए.

    उस समय इराक़ की सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना थी.

    एक घंटे के अंदर वो कुवैत सिटी पहुँच गए और दोपहर होते-होते इराकी टैंकों ने कुवैत के राजमहल दसमान पैलेस को घेर लिया.

    तब तक कुवैत के अमीर भाग कर सऊदी अरब पहुँच गए थे. अपने पीछे वो अपने सौतेले भाई शेख़ फ़हद अल अहमद अल सबह को छोड़ गए थे. इराक़ी सेना ने शेख़ को देखते ही गोली से उड़ा दिया.

  12. हम खिलाड़ी हैं और हम किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते: साक्षी मलिक

    महिला कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक

    इमेज स्रोत, ANI

    महिला कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक ने कहा है कि हम खिलाड़ी हैं और हम किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा, "यहां आकर जो भी हमारे धरने को भटकाने की कोशिश कर रहा है, उसका जिम्मेदार वो खुद होगा हम नहीं होंगे."

    साक्षी मलिक का ये बयान ऐसे समय में आया है जब जंतर मंतर पर धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों का समर्थन करने राजनीतिक दलों से जुड़े लोग आ रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शनिवार को जंतर-मंतर पर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी का आना हुआ और उनसे पहले दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी शुक्रवार शाम को खिलाड़ियों को अपना समर्थन देने वहां पहुंची थीं.

    प्रियंका गांधी ने जंतर मंतर पर कहा, "अगर दो एफआईआर दर्ज़ हुई हैं तो उसकी किसी को भी कॉपी नहीं मिली है. किसी को नहीं मालूम कि उस एफआईआर में क्या लिखा है. इस शख्स (भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह) पर गंभीर आरोप हैं, तो पहले उनको पद से हटाएं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शुक्रवार को आतिशी ने जंतर मंतर पर कहा था, "प्रधानमंत्री मोदी बलात्कारियों के साथ खड़ा होना बंद करें. जंतर-मंतर पर धरनारत पहलवानों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी."

  13. इस्तीफ़े की मांग पर बोले बृजभूषण शरण सिंह- अपराधी बनकर इस्तीफ़ा नहीं दूंगा

    बृजभूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों और इस्तीफे की मांग पर अपना पक्ष रखा है.

    बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है, ‘‘इस्तीफ़ा उतनी बड़ी चीज़ नहीं है, लेकिन अपराधी बनकर इस्तीफ़ा नहीं दूंगा. मैं अपराधी नहीं हूं.’’

    उन्होंने खिलाड़ियों पर लगातार डिमांड बदलने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘इनकी खिलाड़ियों की डिमांड लगातार बदलती है. अगर आप इनके पुराने बयान सुनेंगे, तो जनवरी में इनकी मांग निकलकर आई थी कि अपने पद से इस्तीफ़ा दें. मैंने उस समय कहा था कि पद से इस्तीफ़ा देने का मतलब है कि मैंने इनके आरोपों को स्वीकार कर लिया.’’

    उनके अनुसार, ‘‘मेरा कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है, जब तक नई बाॅडी नहीं बन जाती और अभी सरकार ने आईओए भारतीय ओलंपिक संघ की एक कमेटी गठित की है, तीन लोगों की इस कमेटी की देखरेख में 45 दिनों के भीतर चुनाव संपन्न होना है. चुनाव संपन्न होते ही मेरा कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाएगा.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार की रात बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोप में दो एफ़आईआर दर्ज की है.

    भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग को लेकर कई पहलवान सात दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं.

    शुक्रवार को ओलंपिक मेडल विजेता बजरंग पुनिया ने इंस्टाग्राम पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि विरोध-प्रदर्शन स्थल पर बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है. पुनिया ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर खाना-पानी की आपूर्ति भी नहीं होने दे रही है.

    पुनिया का कहना है कि पुलिस विरोध-प्रदर्शन रोकने के लिए दबाव बना रही है. पुनिया ने कहा, ''पुलिस का कहना है कि अगर हम विरोध-प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं तो रोड पर सोना होगा. जिस तरह की समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है, वैसी समस्याएं पहले नहीं थीं. सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का बाद से ऐसा हुआ है.''

  14. दिल्ली मेट्रो में एक युवक की आपत्तिजनक हरकत पर एफ़आईआर दर्ज

    दिल्ली मेट्रो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो में आपत्तिजनक हरकत करते एक युवक के वायरल वीडियो पर एक मुक़दमा दर्ज किया है.

    सोशल मीडिया साइट पर वायरल इस वीडियो में सीट पर बैठा एक युवक मोबाइल पर कुछ देखते हुए गंदी हरकतें कर रहा है. वहीं उसके आसपास बैठे लोग उसे ऐसा करते देख असहज हो रहे हैं और वहां से दूर हट रहे हैं.

    किसी ने इस घटना को अपने मोबाइल में कै़द कर लिया, हालांकि किसी ने उस युवक को ऐसा करने से नहीं रोका.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लिखा, ‘‘एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख़्स को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से मास्टरबेट करते देखा जा सकता है. यह बिल्कुल घिनौना और बीमारू हरकत है.’’

    उन्होंने लिखा, ‘‘मैं दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को इस शर्मनाक हरकत के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी कर रही हूं.’’

    समाचार एजेंसी एएनआई ने उस नोटिस को अपने ट्विटर हैंडल पर डाला है, जिसमें स्वतः संज्ञान लेते हुए मालीवाल ने दिल्ली मेट्रो के डीसीपी को नोटिस जारी किया है.

    उन्होंने एक मई तक इस पर जवाब देने को कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी केजरीवाल से जुड़े सवाल पूछने पर हुईं नाराज़

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Twitter/Congress

    पिछले सात दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल पर नाराज़ गईं.

    एक पत्रकार ने उनसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने बंगले की इंटीरियर डिजाइनिंग पर 45 करोड़ रुपए खर्च करने की रिपोर्ट के बारे में उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी.

    इस पर प्रियंका गांधी नाराज़ गईं और कहा, ‘‘आपको पाॅलिटिसाइज करना ये सब?... नहीं... तो मैं चली जाती हूं.’’

    कुछ दिन पहले मीडिया में ख़बरें आईं थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने बंगले की मरम्मत और इंटीरियर डिजाइनिंग पर 45 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए हैं.

    आम आदमी पार्टी ने 45 करोड़ रुपए खर्च करने वाली रिपोर्ट पर बयान जारी कर कहा था, "ये घर जर्जर हालत में था, इसे साल 1942 में बनाया गया था. यहां तीन हादसे हुए, सीएम के माता-पिता के कमरे की छत गिर गई, सीएम के बेडरूम की छत गिरी और उनके दफ़्तर की छत भी गिर गई. सार्वजनिक कार्य विभाग ने ये सुझाव दिया कि घर को दोबारा से बनाया जाए."

    पीडब्लूडी ने आकलन किया और ऑडिट के ऑर्डर दिए, इस ऑडिट रिपोर्ट में नया घर बनाने की सलाह दी गई. खर्च का एक बजट बना और उसे वित्त विभाग ने मंजूरी दी. अधिकारियों का कहना है कि सीएम के घर पर 30 करोड़ रुपये ख़र्च किया गया और बाकी के पैसे सीएम आवास के कम्पाउंड में स्थित उनके कैंप ऑफ़िस में लगाए गए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग को लेकर कई पहलवान बीते रविवार से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं.

    दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार की रात बताया था कि बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो एफ़आईआर दर्ज की गई है.

  16. पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Twitter/Congress

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले सात दिनों से धरना दे रहे पहलवानों से मुलाक़ात करके उन्हें अपना समर्थन दिया है.

    प्रियंका गांधी ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को हटाने की मांग करते हुए कहा है कि इनके पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती.

    उन्होंने कहा, "जब देश की बेटियां मेडल जीतकर आती हैं, तो हम सभी गर्व करते हैं, लेकिन आज जब वही बेटियां न्याय के लिए सड़क पर बैठी हैं, तो कोई सुनने को तैयार नहीं. ऐसे में ज़रूरी है कि आरोपी को पद से हटाया जाए ताकि वो पद का दुरुपयोग कर खिलाड़ियों पर दबाव न बनाए."

    उनके अनुसार, इन पहलवानों को अभी तक एफ़आईआर की काॅपी भी नहीं दी गई है, ऐसे में यह पता नहीं चल पा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं.

    उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि वे पहलवानों को एफआईआर की काॅपी मुहैया कराएं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बृजभूषण को क्यों आख़िर बचा रही है सरकार?

    प्रियंका गांधी ने कहा कि वे पूछना चाहती हैं कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह को आख़िर बचाना क्यों चाहती हैं.

    पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई उम्मीद नहीं है.

    गांधी ने कहा कि सब जानते हैं कि कमेटी से क्या होता है. असल में यह सब मामले को टालने के लिए किया जाता है.

    उन्होंने कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.

  17. दुबई के शासक शेख़ मोहम्मद ने अपने दो बेटों को दुबई का उप-शासक बनाया

    दुबई के शासक शेख़ मोहम्मद अपने बेटे मकतूम बिन मोहम्मद के साथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दुबई के शासक शेख़ मोहम्मद अपने बेटे मकतूम बिन मोहम्मद के साथ

    दुबई के शासक शेख़ मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शुक्रवार को अपने दो बेटों को अमीरात का उप-शासक बनाने का एलान किया है.

    दुबई मीडिया ऑफिस की ओर से किए गए एक ट्वीट में बताया गया है कि मकतूम बिन मोहम्मद को दुबई का पहला उप-शासक, जबकि अहमद बिन मोहम्मद को दूसरा उप-शासक बनाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्वीट के अनुसार, ‘‘दुबई के शासक के नाते संयुक्त अरब अमीरात के उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख़ मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने 2023 की डिक्री संख्या 21 जारी करके शेख़ मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को दुबई का पहला उप-शासक और शेख़ अहमद बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को दुबई का दूसरा उप-शासक नियुक्त करते हैं.’’

    मकतूम बिन मोहम्मद संयुक्त अरब अमीरात के उप-प्रधानमंत्री के साथ वित्त मंत्री का ज़िम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. वहीं उनके भाई अहमद बिन मोहम्मद दुबई मीडिया काउंसिल के चेयरमैन हैं.

  18. एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में सात्विक साईराज और चिराग ने रचा इतिहास, भारत का पदक पक्का

    सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

    इमेज स्रोत, Twitter/BAI Media

    इमेज कैप्शन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

    पुरुषों की युगल श्रेणी में भारत की टाॅप जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इतिहास रचते हुए एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का एक पदक पक्का कर दिया है.

    भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को दुबई में खेले गए क्वॉर्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान को सीधे गेम में 21-11 और 21-12 से हरा दिया.

    इस जोड़ी के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने से पुरुषों की युगल श्रेणी में भारत को 52 साल बाद कोई पदक मिलेगा. इससे पहले 1971 में दीपू घोष और रमन घोष की जोड़ी ने भारत को पदक दिलाया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सेमीफाइनल में इस जोड़ी का मुक़ाबला अब चीनी ताइपे के ली यांग और वांग ची-लिन से होगा.

    हालांकि नौ साल पहले महिला युगल मुक़ाबले में भारत ने पदक जीता था.

    वहीं एकल मुकाबले में शुक्रवार को पीवी सिंधु और एचएस प्रणाॅय अपना अपना मुक़ाबला हारकर बाहर हो गए.

  19. नेपाल के नए विदेश मंत्री ने भारत और चीन को लेकर क्या कहा

    नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद

    इमेज स्रोत, Twitter/MOFA of Nepal

    इमेज कैप्शन, नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद

    नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद ने कहा है कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ पद संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर भारत जाएंगे.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को दिए इस इंटरव्यू में यह भी कहा है कि उनकी सरकार अपने दोनों पड़ोसी देशों भारत और चीन के साथ संबंध बढ़ाने को प्राथमिकता देगी.

    सऊद ने कहा है, ‘‘उनकी सरकार दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेगी और ऐसा कुछ भी नहीं करेगी, जिससे किसी भी पड़ोसी देश के साथ संबंध ख़राब हो.’’

    उन्होंने अपने लाभ के लिए एक दूसरे के विरुद्ध उनका इस्तेमाल नहीं करने की भी बात कही है.

    उनके अनुसार, वे दोनों देशों के आंतरिक मामलों में दख़ल नहीं देंगे और वे भी यही चाहें कि कोई भी उनके आंतरिक मामलों में दख़ल न दे.

    पिछले कुछ सालों से नेपाल और भारत के संबधों में खटास आई है, ख़ासकर केपी शर्मा ओली के शासन के दौरान.

    पिछले साल के अंत में हुए चुनाव के बाद प्रचंड के नेतृत्व में नई सरकार ने सत्ता संभाली है.

  20. बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की दो एफ़आईआर, पॉक्सो एक्ट भी लगा

    बृजभूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बृजभूषण शरण सिंह

    दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो एफ़आईआर दर्ज की है.

    दिल्ली के डीसीपी प्रणव तायल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि महिला पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज किए गए हैं.

    उनके अनुसार, पहली एफआईआर एक नाबालिग़ पीड़िता की शिकायत पर दर्ज की गई है. इस मामले में उनके ख़िलाफ़ पॉक्सो क़ानून और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुक़दमा हुआ है.

    डीसीपी तायल के अनुसार, दूसरी एफआईआर वयस्क महिलाओं की शिकायत पर दर्ज किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वो भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों के आधार पर शुक्रवार की शाम तक एफ़आईआर दर्ज कर लेगी.

    सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने की मांग करने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए मंगलवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था.

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि पहलवानों ने जो याचिका दी है, उसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं और वो इस मामले की सुनवाई करेगा.

    वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को ही कहा कि वो अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच करने में हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं.

    उन्होंने कहा था, ‘‘मैं न्यायपालिका के निर्णय से ख़ुश और बेहद प्रसन्न हूं. दिल्ली पुलिस को जांच मिली है. जांच में जहां भी सहयोग की आवश्यकता होगी, मैं सहयोग करने को तैयार हूं. न्यायपालिका से बड़ा कोई नहीं है इस देश में, मैं भी न्यायपालिका से बड़ा नहीं हूं.’’

    महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग को लेकर कई पहलवान बीते रविवार से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. आज उनके प्रदर्शन का सातवां दिन है.