बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता हुआ साफ़

बिहार सरकार ने हाल ही में अपने क़ानून में एक बदलाव किया है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and स्नेहा

  1. बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता हुआ साफ़

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
    आनंद मोहन

    इमेज स्रोत, Chetan Anand/FB

    बिहार सरकार ने हाल ही में अपने क़ानून में एक बदलाव किया है. इससे बिहार के जेलों में क़ैद 27 बंदियों की रिहाई का रास्ता साफ़ हो गया है.

    बिहार सरकार ने इस बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. क़ानून में इसी बदलाव का फ़ायदा बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन को भी मिल रहा है.

    पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता हुआ साफ

    इमेज स्रोत, BBC/VishnuNarayan

    आनंद मोहन पर भीड़ के साथ मिलकर गोपालगंज के ज़िलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या का आरोप था.

    यह हत्या 5 दिसंबर साल 1994 को हुई थी. साल 1994 में आनंद मोहन बिहार पीपुल्स पार्टी के प्रमुख हुआ करते थे.

    आनंद मोहन इसी हत्या में दोषी करार दिए गए हैं और सहरसा जेल में उम्र क़ैद की सज़ा काट रहे हैं. हालांकि फ़िलहाल वो अपने बेटे की शादी के मौक़े पर पेरोल पर बाहर हैं.

    आनंद मोहन ख़ुद शिवहर से सांसद रहे हैं. उनकी पत्नी लवली आनंद भी सांसद रही हैं, जबकि उनके बेटे चेतन आनंद फ़िलहाल शिवहर से आरजेडी के विधायक हैं.

    शिवहर से पूर्व सांसद आनंद मोहन को 2007 में अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश आरएस राय ने धारा 302 और 109 के तहत मृत्युदंड की सज़ा सुनाई थी.

    हालांकि बाद में पटना हाई कोर्ट ने दिसंबर 2008 में आनंद मोहन की मृत्यु की सज़ा को बदल कर आजीवन कारावास कर दिया था जिसके बाद उन्होंने इसके खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

    पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता हुआ साफ

    इमेज स्रोत, BBC/VishnuNarayan

    आनंद मोहन की रिहाई की कोशिश पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती समेत लोगों ने आपत्ति जताई थी.

    मायावती ने इस मामले पर ट्वीट कर कहा था कि आनंद मोहन ने एक दलित अधिकारी की हत्या की की थी और उनकी रिहाई से जनता में ग़लत संदेश जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आनंद मोहन बिहार में राजपूत समुदाय के बड़े नेता माने जाते रहे हैं. इस लिहाज़ से यह भी आरोप लग रहा है कि राजपूत वोट बैंक को अपनी ओर लाने के लिए नीतीश सरकार आनंद मोहन को रिहा कराने की कोशिश में लगी है.

    कुछ ही महीने पहले नीतीश कुमार भी अपनी एक सभा में यह संकेत दे चुके थे कि उनकी सरकार आनंद मोहन की रिहाई की कोशिश में लगी हुई है और इसके लिए काम कर रही है.

    पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता हुआ साफ

    इमेज स्रोत, BBC/VishnuNarayan

  2. शहबाज़ शरीफ़ के विश्वास प्रस्ताव लाने की ख़बरों पर बोलीं उनकी मंत्री

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगज़ेब का कहना है कि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने संसद में विश्वास प्रस्ताव लाने का कोई फ़ैसला नहीं किया है और इस बारे में सहयोगी दलों के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है.

    ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि ‘प्रधानमंत्री ने विश्वास प्रस्ताव लाने का फ़ैसला नहीं किया. ऐसी चर्चा न हुई और न उनकी ज़रूरत है.’

    “जनता, पार्टी, सहयोगी दलो के आम सहमति से बने उम्मीदवार शहबाज़ शरीफ़ 11 अप्रैल 2022 को संसद के सदन के नेता के तौर पर वोट ले चुके हैं. मनगढ़ंत अफ़वाह हक़ीक़त नहीं है. मीडिया बग़ैर पुष्टि के प्रधानमंत्री से जुड़ी ख़बरें न चलाए.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ग़ौरतलब है कि स्थानीय मीडिया ने अपनी ख़बरों में दावा किया था कि प्रधानमंत्री ने 27 अप्रैल को संसद में विश्वास प्रस्ताव लाने का फ़ैसला किया है जिसको अब सरकार ने ख़ारिज कर दिया है.

  3. राजस्थान: मालपुरा में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद धारा 144 लागू, 30 गिरफ्तार

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    घटना के बाद आईजी मौके पीआर पहुंचे

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena/BBC

    राजस्थान के टोंक ज़िले के मालपुरा कस्बे में रविवार शाम दो पक्षों के बीच झपड़ के बाद पथराव हो गया. मालपुरा में अभी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

    सोमवार को ज़िला कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने बयान जारी कर स्थिति को शांतिपूर्ण बताया है.

    टोंक ज़िला पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजश्री राज वर्मा ने बीबीसी से फ़ोन पर कहा, "23 तारीख़ की शाम बाइक तेज़ी से चलाने को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके बाद दो पक्षों में झड़प और पथराव हुआ है. हमने इस मामले में एफ़आईआर दर्ज कर तीस लोगों को गिरफ़्तार किया है."

    एसपी वर्मा ने बताया, "अभी पुलिस फ़ोर्स तैनात है. स्थिति कंट्रोल में है. इलाक़े में 26 अप्रैल तक धारा 144 लगाई है."

    बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन राठौर ने इस मामले पर राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरा है.

    उन्होंने घटना का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'कांग्रेस राज में उन्मादियों को मिले सत्ता संरक्षण का नतीजा है कि राजस्थान में समुदाय विशेष के तालिबानी मानसिकता के पत्थरबाज और उपद्रवी बेलगाम हैं. आज टोंक की यह घटना शासन पर कलंक है.''

  4. असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन 'केएलओ' के दो कैडर की मौत

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन 'केएलओ' के दो कैडर की मौत

    इमेज स्रोत, Rajib/BBC

    असम के कोकराझार ज़िले में सोमवार को पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के दो कैडर मारे गए जबकि पुलिस ने इस गुट के चार अन्य कैडर को गिरफ्तार कर लिया है.

    मारे गए दोनों कैडर केएलओ (केएन) गुट के सदस्य थे. कोकराझार ज़िले के पुलिस अधीक्षक पुष्पराज सिंह ने इस ख़बर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया, "पुलिस को केएलओ कैडरों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिली थी.''

    उन्होंने बताया, ''इसके बाद हमारी टीम ने सुबह से ही चक्रशिला पहाड़ी और आसपास के जंगल में एक व्यापक अभियान शुरू किया. असम पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम इन कैडरों की तलाश में लगातार अभियान चला रही थी. इस बीच पुलिस ने कुछ कैडरों को जंगल की तरफ देखा और उन्हें रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी.आत्मरक्षा में ऑपरेशन टीम ने नियंत्रित तरीके से जवाबी कार्रवाई की."

    पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया, "गोलीबारी बंद होने के बाद इलाके की तलाशी ली गई. पुलिस को वहां दो घायल युवक मिले, जिनके पास दो पिस्तौलें पड़ी हुई थीं. उन दोनों लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया."

    दोनों मृत कैडरों की पहचान अभिजीत डेका और निपुन रॉय के रूप में की गई है.

    पुलिस ने केएलओ (केएन) गुट के दो शिविरों को भी नष्ट कर दिया है.

    पुलिस ने चरमपंथियों के शिविरों से भारी मात्रा में आईईडी सामग्री, विस्फोटक, तार समेत कई अन्य चीजें बरामद की हैं.

    साल 1995 से सक्रिय केएलओ पश्चिम बंगाल और असम से कुछ इलाकों को मिलाकर अलग कामतापुर राज्य की मांग पर सशस्त्र विद्रोह कर रहा है. हालांकि अब इस संगठन में दो अलग-अलग गुट बन गए हैं जिसमें एक गुट इस समय सरकार के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है.

  5. अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में सहयात्री पर पेशाब करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ़्तार

    विमान में सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने का एक मामला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान में एक भारतीय व्यक्ति को अपने सहयात्री पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपी नशे में था और सहयात्री से बहस के दौरान उस पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया.

    यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस के विमान एए 292 में हुई. यह विमान रविवार सुबह नौ बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा.

    इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ़) ने कथित तौर पर यह हरकत करने वाले यात्री को पकड़ लिया.

    एयरलाइंस ने लैंडिंग से पहले ही इस घटना की जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट को दी थी. बाद में इस मामले में शामिल दोनों ही यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया, जहां पीड़ित यात्री ने शिकायत दर्ज कराई.

    हाल में विमान में शराब के नशे में सहयात्रियों पर पेशाब करने की कई खबरें सामने आई हैं.

    बीते साल नवंबर में एयर इंडिया की फ़्लाइट में कथित तौर पर एक बुज़ुर्ग महिला पर पेशाब करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था. इसी तरह की एक दूसरी घटना दिसंबर में एयर इंडिया के एक और विमान में हुई.

  6. एलएसी पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के बीच बैठक

    एलएसी पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के बीच बैठक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और चीन की सेना के बीच रविवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हालात सामान्य करने के लिए 18वें चरण की बैठक हुई.

    पिछले तीन सालों से एलएसी पर हालात तनावपूर्ण हैं और उसी को कम करने लिए कॉर्प कमांडर स्तर की यह बैठक हुई.

    विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि वेस्टर्न सेक्टर से संबंधित मसलों के समाधान के लिए दोनों के बीच स्पष्ट और गहन चर्चा हुई. इससे पहले दोनों के बीच कॉर्प कमांडर स्तर की बातचीत दिसंबर 2022 में हुई थी.

    यह बातचीत शांघाई सहयोग संगठन की दिल्ली में 27-28 अप्रैल को होने वाली बैठक से पहले हुई है. चीन के रक्षा मंत्री भारत आने वाले हैं.

    प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि दोनों ही पक्षों ने वेस्टर्न सेक्टर में स्थिरता बनाए रखने पर सहमति ज़ाहिर की है.

    वेस्टर्न सेक्टर को लेकर क्या है चीन का दावा

    इसमें लद्दाख में 14000 फ़ीट से ज़्यादा की ऊंचाई पर स्थित 134 किलोमीटर लंबी पैंगोंग त्सो झील क्षेत्र शामिल है. इस झील का 45 किलोमीटर क्षेत्र भारत में पड़ता है, जबकि 90 किलोमीटर क्षेत्र चीन में आता है.

    वास्तविक नियंत्रण रेखा इस झील से होकर गुज़रती है. कहा जाता है कि पश्चिमी सेक्टर में चीन की तरफ़ से अतिक्रमण के एक तिहाई मामले इसी पैंगोंग त्सो झील के पास होते हैं.

    इसकी वजह ये है कि इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर सहमति नहीं है. दोनों ने अपनी अलग-अलग एलएसी तय की हुई है.

    विवादित हिस्से में कई बार दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़पें हो जाती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि सामने वाले देश के सैनिक उनके क्षेत्र में आ गए हैं.

  7. जीसस को देख सकने के दावे के कारण गईं कई जानें, पुलिस ने धर्म प्रचारक को किया गिरफ़्तार

    कीनिया

    इमेज स्रोत, REX/SHUTTERSTOCK

    कीनिया में पुलिस ने तटीय शहर मालिंदी में कब्र से 47 शव निकाले हैं.

    पुलिस को शक है कि एक धर्म प्रचारक ने अपने अनुयायियों से कहा कि अगर वो भूखे रहते हैं तो वो 'जीसस' को देख सकते हैं. पुलिस के मुताबिक भूखे रहने से लोगों की मौत हो गई.

    कब्र से बच्चों के भी शव निकाले गए हैं. पुलिस का कहना है कि अभी कब्र से शवों को निकाला जाना जारी है.

    ये कब्र शाकाहोला जंगल में है.

    पिछले सप्ताह गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च के 15 सदस्यों को यहां से निकाला गया था.

    चर्च लीडर पॉल मकेंजी नथेंगे को इस मामले में हिरासत में लिया गया है और मामला अब अदालत में है.

    सरकारी प्रसारक केबीसी ने उन्हें 'कल्ट लीडर' बताया है.

    केबीसी ने बताया है कि अब तक 58 कब्रों की पहचान की गई है. ऐसा माना जा रहा है कि एक कब्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव हैं. तीन बच्चे और माता-पिता.

    नथेंगे ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि वो चर्च 2019 में ही बंद कर चुके हैं.

    उन पर ऐसे आरोप हैं कि उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा कि 'जीसस से मिलने के लिए वो भूखे रहें.''

    कीनिया के गृह मंत्री कीथुरे किंडकी ने कहा है कि जंगल के 800 एकड़ एरिया को सील कर इसे क्राइम सीन घोषित कर दिया है.

  8. दिनभर: फिर धरने पर पहलवान, कुश्ती संघ का चुनाव रद्द

  9. IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी गेंदबाज़ी

    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी गेंदबाज़ी

    इमेज स्रोत, ANI

    आईपीएल के 34वें मुक़ाबले में आज सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच है.

    मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है.

    ये मैच हैराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहा है.

    दोनों ही टीमें टूर्नामेंट के शुरुआत से ही संघर्ष करती दिख रही हैं और अंक तालिका में नौवें और दसवें पायदान पर हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 6 मैच खेले हैं और महज़ एक में जीत दर्ज की है.

    वहीं, मेज़बान हैदराबाद ने अपने 6 मैचों में से 4 में हारी है और दो जीती है. इसलिए आज दोनों के बीच की भिड़ंत अहम मानी जा रही है.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान में जन्मे लेखक तारेक फ़तह का निधन, बेटी ने कहा- 'नहीं रहे हिंदुस्तान के बेटे'

    तारेक़ फ़तह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में जन्मे लेखक और पत्रकार तारेक फ़तह का सोमवार को निधन हो गया. वह 73 साल के थे.

    तारेक फ़तह की बेटी नताशा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है.

    नताशा फ़तह ने ट्विटर पर लिखा, '' पंजाब के शेर, हिंदुस्तान के बेटे, कनाडा से प्यार करनेवाले, सच बोलने वाले, न्याय की लड़ाई लड़ने वाले. वंचितों की आवाज तारेक फ़तह का निधन हो गया. उन्हें जानने वाले और प्यार करने वाले लोगों के दिलों में उनकी अलख जगी रहेगी.''

    तारेक फ़तह कनाडा के नागरिक थे लेकिन वो अपनी पहचान भारत से जोड़कर बताते थे. अपने बयानों की वजह से वो अक्सर चर्चा में रहते थे. कई बार उनके बयानों को लेकर विवाद भी खड़े हुए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अपना परिचय देते हुए तारेक फ़तह ने एक ब्लॉग में लिखा था , "मैं एक भारतीय हूँ जो पाकिस्तान में पैदा हुआ है. मैं सलमान रुश्दी के बहुत सारे 'मिडनाइट चिल्ड्रेन' में से एक हूँ जिसे एक महान सभ्यता के पालने से उठा कर स्थाई शरणार्थी बना दिया गया. मैं इस बात का खुद गवाह हूँ कि किस तरह उनकी उम्मीदों के सपनों को नाकामयाबी के दु:स्वप्न में बदल दिया गया."

    तारेक फ़तह का जन्म 20 नवंबर, 1949 को हुआ था. वो शुरुआत पढ़ने में तेज़ थे.

    उन्हें कराची विश्वविद्यालय में बायोकेमेस्ट्री पढ़ने के लिए वज़ीफ़ा दिया गया था.

    उसी दौरान उनकी मुलाकात एक शिया युवती नरगिस तपाल से हुई जिनसे उन्होंने चार साल बाद शादी कर ली.

    1970 में पढ़ाई करते हुए ही उनकी कराची के एक अख़बार 'सन' में नौकरी लग गई.

    बाद में वो पाकिस्तान टेलीविजन में प्रोड्यूसर हो गए. इस बीच उन्हें वहाँ की सैनिक सरकार ने विरोध प्रकट करने के लिए दो बार जेल में भेजा.

    1978 में उन्होंने पाकिस्तान छोड़ कर सऊदी अरब का रुख़ किया, जहाँ उन्होंने दस सालों तक एक एडवरटाइज़िंग अधिकारी के रूप में काम किया.

    1987 में वो वहां से कनाडा जा कर टोरंटो के पास एजेक्स शहर में बस गए. शुरू में वो और उनकी पत्नी मिल कर वहाँ एक ड्राइक्लीनिंग कंपनी चलाते थे. ख़ाली समय में वो सीटीएस टेलीविजन पर मुस्लिम क्रॉनिकल कार्यक्रम भी किया करते थे.

  11. पंजाब में मोरिंडा गुरुद्वारे में बेअदबी का मामला, एसजीपीसी ने की सख़्त सजा की मांग

    पंजाब में बेअदबी का एक और मामला

    पंजाब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा कोतवाली साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है. यह घटना रोपड़ जिले के मोरिंडा में हुई.

    इस घटना से नाराज़ लोग मोरिंडा पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने दोषी के ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

    उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब सिखों के लिए बेहद पूज्य है और यह निराशाजनक है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं.

    उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है इसलिए बेअदबी करनेवालों की हिम्मत बढ़ रही है. एसजीपीसी ने कहा कि वे इस मामले में 'सख़्त से सख़्त सजा' की मांग करते हैं.

    पंजाब के सीएम ने क्या कहा?

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है, जिसने भी ये बेअदबी की है, उसे सख़्त सजा मिलेगी.

    उन्होंने कहा, '' हमारे लिए गुरु ग्रंथ साहिब जी सबसे ऊपर हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है.

    उन्होंने कहा कि वो पंजाब पुलिस से मांग करते हैं कि अपराधी को तत्काल गिरफ़्तार किया जाए और उसे कड़ी सजा दी जाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    बेअदबी की घटना पर थाने के बाहर बैठे लोग

    इमेज स्रोत, Gurminder Grewal/BBC

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार गुरविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पगड़ी पहने हुए एक व्यक्ति कमरे में दाखिल हुआ और वो तेजी से ग्रंथी की ओर बढ़ा और उन्हें पीटना शुरू कर दिया.

    कमरे में बैठे श्रद्धालु इसे देखकर स्तब्ध रह गए. सिख संगत ने उस व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोग मोरिंडा पुलिस थाने के बाहर बैठ गए और इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल थे.

    चन्नी ने कहा, '' वह व्यक्ति जबरन घुसा और गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया. सभी संगत मोरिंडा में प्रदर्शन कर रहे हैं. संगत जो निर्णय लेगी, हम उसके अनुसार आगे बढ़ेंगे.''

    मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं और वे लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यक्ति पकड़ा जा चुका है और अब क़ानून अपना काम करेगी.

  12. नीतीश से मीटिंग के बाद बोलीं ममता बनर्जी, 'बीजेपी बिना कुछ किए बनी हीरो, चाहते हैं बन जाए ज़ीरो'

    नीतीश कुमार ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ ‘झूठी बातें करके’ आगे बढ़ गई है और ये आगे नहीं चलता रह सकता है.

    ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा, “हम चाहते हैं कि बीजेपी ज़ीरो बन जाए.(बीजेपी) बहुत बड़ा हीरो बन गया कोई कुछ नहीं करके.”

    पश्चिम बंगाल की सीएम की राय में बीजेपी के विस्तार की वजह उसे मिलने वाला मीडिया का समर्थन है.

    उन्होंने आरोप लगाया, “ (वो)मीडिया के सपोर्ट और नैरेटिव बनाके, खाली झूठी बात कहके, फेक वीडियो बना के और गुंडागर्दी करके (आगे बढ़े हैं). ऐसा नहीं चल सकता है.”

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को ममता बनर्जी से मुलाक़ात की. नीतीश बीजेपी के ख़िलाफ़ विपक्षी एकता के लिए अलग अलग दलों के नेताओं से मुलाक़ात कर रहे हैं. वो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाक़ात कर चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विपक्षी एकता पर क्या कहा?

    विपक्षी एकता को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि वो सबके साथ काम करना चाहती हैं.

    ममता बनर्जी ने कहा, “हमारा पर्सनल इगो का कोई बात नहीं है, हम सबके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं.”

    उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि वो अपने राज्य में सभी दलों की बैठक बुलाएं.

    ममता बनर्जी ने कहा, “हमने नीतीश जी को यही रिक्वेस्ट किया है, जयप्रकाश (नारायण) जी का आंदोलन बिहार से हुआ था. हम बिहार में ऑल पार्टी मीटिंग करें.

    उसके बाद तय करें कि कहां जाना है, कहां नहीं जाना है, क्या मेनिफेस्टो है, वो सब बाद में बताएंगे, लेकिन पहले एक साथ में एक मैसेज देना है कि हम लोग सब एक साथ में हैं.”

    ममता बनर्जी ने आगे कहा, “हम तो पहले से ही आप लोगों को कह चुके हैंकि हमें कोई एतराज नहीं है. इसीलिए नीतीश जी सबके साथ बात करेंगे. हम भी बात कर रहे हैं.”

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारत के विकास के लिए कोई काम नहीं हो रहा है. सत्ता में बैठे लोगों की दिलचस्पी सिर्फ़ प्रचार में है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  13. मुख़्तार अंसारी पर बोले भगवंत मान, नहीं देंगे वकील की फ़ीस जिसने दोस्ती निभाई वही भरे

    पंजाब के सीएम भगवंत मान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब सरकार उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी के वकीलों की फीस नहीं भरेगी. उन्होंने कहा कि इस मामले पर सरकार लोगों के टैक्स के पैसे खर्च नहीं करना चाहती.

    आज एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मान ने कहा, '' गैंगेस्टर अंसारी को दो साल पहले यहां लाया गया था और उसकी सेवा में करोड़ों रुपये ख़र्च कर दिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में चल रहे एक केस में मुख़्तार अंसारी की पैरवी के लिए नियुक्त वकील को 55 लाख रुपये फ़ीस नहीं देगी.''

    मुख़्तार अंसारी पहले पंजाब की रोपड़ जेल में थे.

    उन्होंने कहा, "बात पैसे की नहीं है लेकिन समस्या यह है कि हम लोगों के टैक्स के पैसे इस तरह क्यों भरें.''

    उन्होंने कहा, '' एक मंत्री ने दोस्ती निभाई तो हम क्यों पैसे दें?'' मान ने कहा कि जिसने भी अंसारी को यहां रखने के लिए साइन किया था, पैसे भी उसी को देने चाहिए. कुछ दिन पहले ही मान ने कहा था, ''

    मान ने कुछ दिन पहले भी इस मामले को उठाया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा था, " यूपी के अपराधी को रोपड़ जेल में वीआईपी सुविधाएँ देकर रखा गया था. 48 बार वारंट जारी होने के बावजूद पेशी नहीं हुई. उनके लिए महंगे वकील किए गए, जिसका ख़र्च 55 लाख रुपए आया. मैंने ये फ़ाइल वापस कर दी है. जिन मंत्रियों के आदेश पर ये फ़ैसला हुआ, इसका ख़र्चा उनसे वसूलने के बारे में विचार कर रहा हूँ.”

  14. 'सनक' के लिए सिंगर बादशाह ने मांगी माफी, क्या है पूरा मामला

    रैपर बादशाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रैप सिंगर बादशाह ने अपने गाने 'सनक' के लिए माफी मांग ली है.

    उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखी एक पोस्ट में कहा है कि वह अनजाने में भी किसी को आहत करने के बारे में नहीं सोच सकते.

    उनके इस गाने को लेकर विवाद बढ़ रहा था. बादशाह ने कहा कि उनकी हमेशा कोशिश होती है कि वो अपने गाने को लेकर बेहद संवेदनशील रहें.

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

    'सनक' गाना एक महीने पहले रिलीज हुआ था और बादशाह के यूट्यूब चैनल पर इस गाने पर 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं.

    समाचार एजेंसी एएनाई की ख़बर के मुताबिक मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के एक पुजारी ने इस गाने के कुछ शब्दों पर आपत्ति जताई थी.

    रैपर ने कहा कि वो गाने में बदलाव कर रहे हैं और सभी डिजिटल प्लेटरफॉर्म पर इसके नए वर्जन को डाल रहे हैं. गायक का कहना है कि इस बदलाव को चैनलों पर दिखने में समय लग सकता है.

  15. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- 'सबकी गर्मी शांत कर दी, अब यूपी में सब चंगा'

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ani

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की क़ानून व्यवस्था की तारीफ़ करते हुए कहा कि जो ‘माफिया अपराधी पहले धमकी देते थे उनके लिए आज कोई आंसू बहाने वाला नहीं है.’

    उत्तर प्रदेश के शामली की एक सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जो गर्मी दिखा रहे थे सबकी गर्मी शांत कर दी गई.”

    उन्होंने कहा, “अब प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता, दंगा नहीं होता. गुंडा टैक्स नहीं वसूला जाता. गुंडा टैक्स वसूली करने वालों सब की गर्मी शांत हो गई.”

    हाल में विपक्ष उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर रहा है.

    ख़ासकर इसी महीने प्रयागराज में माफ़िया और पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई की पुलिस हिरासत में हुई हत्या के बाद विपक्ष के नेताओं ने यूपी सरकार से तीखे सवाल पूछे.

    ऐसे आरोपों के उलट योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश की पहचान बदल रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, “नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में सब चंगा.रंगदारी न फिरौती, अब यूपी नहीं है किसी की बपौती.”

    इसके पहले सहारनपुर में योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि 2017 के पहले सरकारों को दंगा कराने से फुर्सत नहीं थी.

    उन्होंने कहा, “पहले नौजवानों पर झूठे मुक़दमे होते थे. आज कोई झूठा मुक़द्मा नहीं कर सकता.”

    अब यूपी की पहचान कांवड़ यात्रा और उत्सव से है.

  16. जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने के बीच भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव रद्द

    जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की अगुवाई में कई पहलवान बीजेपी सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ धरना दे रहे हैं.

    मीडिया में ऐसी ख़बरें आईं थीं कि भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफ़आई) का चुनाव भी जल्द ही होने वाला है.

    लेकिन केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने चुनाव को रद्द करने की जानकारी दी है.

    केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को इस संबंध में एक पत्र लिखा है.

    इसमें कहा गया है कि अब भारतीय ओलंपिक संघ एक एडहॉक कमेटी बनाएगा और डब्ल्यूएफ़आई की कार्यकारी समिति का चुनाव अपने गठन के 45 दिन के भीतर कराएगी और डब्ल्यूएफआई का दैनिक कामकाज देखेगी.

    पत्र में कहा गया है कि कुछ पहलवानों के आरोप के बाद एक ओवरसाइट कमेटी बनाई गई थी और ओसी ने इस संबंध में रिपोर्ट भी सौंपी है और इसकी जांच जारी है.

    इसमें बताया है कि मीडिया में आई ख़बर और डब्ल्यूएफआई के आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अप्रैल को जारी एक नोटिस में बताया गया था कि कार्यकारी समिति के चुनाव सात मई को होंगे. अब इस प्रक्रिया को रद्द कर दिया जाना चाहिए और ताजा चुनाव किसी निष्पक्ष इकाई/रिटर्निंग अधिकारी से ही किए जाने चाहिए.

    इसमें यह भी कहा गया कि कुश्ती ओलंपिक में शामिल खेल है और डब्ल्यूएफ़आई भारतीय ओलंपिक संघ का संबद्ध सदस्य है. इसलिए ओलंपिक संघ दैनिक कामकाज देखेगी. रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ यौन प्रताड़ना के आरोप लगाने वाले पहलवानों का जंतर-मंतर पर धरना जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पहलवानों का प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, ANI

    पूरा मामला क्या है?

    रविवार दोपहर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान सिंह के ख़िलाफ़ धरना दे रहे हैं.

    पहलवानों का कहना था बृ़जभूषण सिंह के ख़िलाफ़ शिकायत किए हुए तीन महीने हो गए हैं फिर भी उन्हें न्याय नहीं मिला. अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई.

    पहलवानों ने कहा, ''हमें एफआईआर लिखाने को कहा गया है. हम एफआईआर कराने जा रहे हैं लेकिन पुलिस सुन नहीं रही है.'' हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसे सात शिकायतें मिली हैं वो इसकी जांच करा रही है.

    इस बीच, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस भेज कर कर एफआईआर दर्ज कराने को कहा है. रविवार को जंतर-मंतर पर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और दूसरे पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ फिर धरना शुरू किया.

  17. कॉमेडियन मुनव्वर फारुक़ी के ख़िलाफ़ सभी केस मध्य प्रदेश ट्रांसफर

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    मुनव्वर फारुकी

    इमेज स्रोत, INSTA/MUNAWAR FARUQU

    इमेज कैप्शन, मुनव्वर फारुकी

    सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुक़ी के ख़िलाफ़ दर्ज सभी केस इंदौर ट्रांसफर कर दिए हैं. साथ ही लोगों की भावनाएं आहत करने से जुड़े सभी मामलों में उन्हें जमानत भी दे दी है.

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में फारुक़ी के ख़िलाफ़ दर्ज सभी एफआईआर मध्य प्रदेश ट्रांसफर करने कहा .

    लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में फारुक़ी के ख़िलाफ़ अलग-अलग राज्यों में जो एफआईआर दर्ज हुई थीं. उन्हों भी मध्य प्रदेश ट्रांसफर करने को कहा गया है. इनमें एक शो में गृह मंत्री अमित शाह का भी अपमान करने का आरोप लगाया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोर्ट ने उन मामलों में भी फारुक़ी को जमानत दे दी, जो उनके ख़िलाफ़ मध्य प्रदेश पुलिस ने दर्ज किए थे. पुलिस ने उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया था.

    सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने इस मामले में आदेश जारी करते हुए कॉमेडियन के ख़िलाफ़ सभी एफआईआर को एक साथ क्लब कर उन्हें इंदौर के तुकोगंज थाना ट्रांसफर करने को कहा.

  18. अतीक़ अहमद के दफ़्तर में 'खून के धब्बे', पुलिस कर रही है जांच

    पुलिस अधिकारी

    इमेज स्रोत, ani

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज प्रयागराज में अतीक़ अहमद के दफ़्तर का मुआयना किया. पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान 'लाल रंग के धब्बे दिखे जो खून के निशान हो सकते हैं.'

    अतीक़ अहमद पूर्व सांसद और माफिया थे. इसी महीने प्रयागराज में उनकी हत्या कर दी गई थी.

    प्रयागराज पुलिस के एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया, "मैंने स्वयं ऊपर से नीचे भ्रमण किया है, नीचे सीढ़ी के पास, ऊपरी जो सीढ़ी है उसके पास लाल रंग के धब्बे ख़ूननुमा दिख रहे हैं."

    उन्होंने बताया, "अंदर एक कक्ष है, जो किचन है. किचन के बगल में भी खून के धब्बे दिख रहे हैं. हमने अपने सीनियर अधिकारियों को अवगत कराया है. हमारी एफ़एसएल की टीम पहुंचने वाली है. हम उसकी जांच करा रहे हैं. हम देख लेते हैं कि खून कैसा है, किसका है?"

    एसीपी तिवारी ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है. हम उनका भी सहयोग ले लेंगे. मुझे उम्मीद है कि हम दो घंटे के अंदर स्पष्ट कर लेंगे कि ये किस तरह की घटना है और क्या हुआ है?"

    प्रयागराज में जब अतीक़ अहमद की हत्या हुई, तब वो पुलिस कस्टडी में थे. पुलिस की एक टीम उन्हें और उनके भाई अशरफ़ अहमद को मेडिकल के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल ले जा रही थी.

    इस मामले में तीन हमलावरों ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. ललित मोदी ने सुप्रीम कोर्ट से क्यों मांगी बिना शर्त माफी, जजों ने क्या कहा?

    ललित मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट से आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को बड़ी राहत मिली है.

    सुप्रीम कोर्ट ने ललित मोदी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई बंद कर दी है. ललित मोदी की ओर से बिना शर्त माफी मांगने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ये सुनवाई बंद कर दी.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भविष्य में ललित मोदी न्यायपालिका की छवि को धूमिल करने वाली कोई भी गतिविधि नहीं करेंगे.

    जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस सीटी रविकुमार ने ललित मोदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे अदालत या न्यायपालिका की गरिमा को किसी भी तरह से झटका लगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ बेंच ने कहा, '' हम बिना शर्त मांगी गई माफी को खुल दिल से स्वीकार करते हैं. कोर्ट का हमेशा से माफ करने में विश्वास रहा है.''

    ''अगर कोई दिल से माफी मांगता है तो कोर्ट इसे मंजूर कर लेता है. इस माफी को स्वीकार करते हुए हम इस कार्यवाही को बंद करते हैं.''

    कोर्ट ने कहा, ''हर व्यक्ति को पूरी तरह इस संस्थान का सम्मान करना चाहिए. यही हमारा एक मात्र चिंता है''

    13 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने ललित मोदी की टिप्पणी पर उन्हें फटकार लगाते हुए बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा था. कोर्ट ने कहा था कि वो सोशल मीडिया और सभी अख़बारों में अपनी बिना शर्त मांगी गई माफी को प्रकाशित कराए.

  20. सचिन तेंदुलकर के बर्थडे पर वीरेंद्र सहवाग क्यों कर रहे हैं शीर्षासन

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आज 50वां जन्मदिन है.

    बरसों तक सचिन तेंदुलकर के ओपनिंग पार्टनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें दिलचस्प अंदाज़ में बधाई दी है.

    वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो शीर्षासन करते नज़र आ रहे हैं.

    वीडियो में सहवाग कह रहे हैं,"पाजी,अक्सर मैदान पर जो आपने कहा, उसका उल्टा ही किया तो आपके 50वें जन्मदिन पर उल्टा होकर शीर्षासन में विश करना तो बनता ही है. प्रार्थना करता हूं कि आपका जीवन हमेशा सीधा ही चले."

    सहवाग कई बार बता चुके हैं कि साल 2004 के पाकिस्तान के दौरे के मुल्तान टेस्ट के दौरान जब वो तीन सौ रन के करीब थे, तब दूसरे छोर पर मौजूद सचिन तेंदुलकर ने उन्हें छक्का न लगाने की हिदायत दी थी.

    लेकिन सहवाग ने छक्का लगाकर ही तिहरा शतक पूरा किया. वो भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. सहवाग के मुताबिक सचिन को आशंका थी कि कहीं छक्का लगाने की कोशिश में वो आउट न हो जाएं और रिकॉर्ड मिस न हो जाए.

    सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने बरसों तक वनडे क्रिकेट में भारत के लिए पारी की शुरुआत की. उनकी जोड़ी को वनडे क्रिकेट की सबसे कामयाब ओपनिंग जोड़ी में गिना जाता था.

    सहवाग

    युवराज सिंह ने क्या कहा?

    सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेल चुके कई और खिलाड़ियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

    युवराज सिंह ने भी सचिन तेंदुलकर को बधाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है.

    वीडियो में युवराज सिंह कहते हैं, "मुझे उनके बारे में काफी कुछ कहना है लेकिन मैं उनसे जो कह रहा हूं, उसे लेकर मुझे सावधानी बरतनी होगी. जब वो नाराज़ हो जाते हैं तो आपको ये समझना होता है कि आप उनसे दूर रहें. "

    "वो जितने महान हैं, उतने ही विनम्र हैं. क्रिकेट की बात करें तो वो इसके कलाकार हैं. आप उन्हें टेबल टेनिस में नहीं हरा सकते."

    युवराज सिंह ने कहा, "मैं उनके साथ शूटिंग कर रहा था, मैंने उनसे कहा कि आपका 50वां जन्मदिन है. हमें कुछ स्पेशल करना चाहिए.उन्होंने कहा, नहीं ये मेरा 25वां जन्मदिन है. उनके साथ मेरा ख़ास रिश्ता रहा है. वो मेरे लिए मैंटर की तरह हैं."