सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए वायु सेना के दो विमान तैयार: विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए योजना तैयार है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and कुमारी स्नेहा

  1. अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने कहा- उन्होंने सरेंडर नहीं किया

    पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल
    इमेज कैप्शन, पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल

    पंजाब पुलिस ने बताया है कि पिछले कई दिनों से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को रविवार की सुबह क़रीब 6.45 बजे मोगा ज़िले के रोडे गांव से गिरफ़्तार किया गया.

    पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने आज सुबह एक प्रेस काॅन्फ्रेन्स में यह भी बताया कि अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है.

    उन्होंने साफ़ किया कि अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया, बल्कि गिरफ़्तार किया गया है.

    मोगा ज़िले का रोडे, ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरांवाले का गाँव है. इसी गाँव में पिछले साल सितंबर में अमृतपाल को 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया बनाया गया था.

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने रोडे गांव को पूरी तरह से घेर लिया था, उस वक्त अमृतपाल सिंह गुरुद्वारा साहिब के भीतर थे.

    गिल ने कहा, ‘‘गुरुद्वारा साहिब की इज्ज़त सबसे ऊपर है और उसे बरक़रार रखते हुए उन्हें संदेश भेजा गया कि वे चारों तरफ से घिरे हुए हैं और अब उनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है."

    उनके अनुसार, अमृतपाल सिंह के ख़िलाफ़ एनएसए के तहत जारी सभी वारंट आज सुबह तामील किए गए.

    गिल के अनुसार, यह पंजाब पुलिस और पंजाब पुलिस की ख़ुफ़िया शाखा का संयुक्त अभियान था.

    आईजी गिल ने इस दौरान पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए राज्य के लोगों का शुक्रिया अदा किया है और राज्य का माहौल ख़राब करने वालों को चेतावनी भी दी है.

  2. अमृतपाल सिंह ले जाए गए असम की डिब्रूगढ़ जेल

    अमृतपाल सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी के बाद पंजाब पुलिस उन्हें बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन लेकर गई है. वहां से उन्हें असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है.

    डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह के 8 साथी पहले से ही बंद हैं. उन सभी पर एनएसए लगाया गया है. अमृतपाल सिंह के ख़िलाफ़ भी एनएसए सहित 16 मामले दर्ज हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल के अनुसार उनके खिलाफ एनएसए के तहत जारी वारंट आज सुबह तामील किए गए.

    उन पर और उनके साथियों पर समाज में शत्रुता फैलाने, हत्या का प्रयास करने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी कर्मियों के काम करने में बाधा डालने के मामले दर्ज हैं.

  3. अमृतपाल की गिरफ़्तारी पर भिंडरांवाले के भतीजे ने क्या कहा?

    जसबीर सिंह रोडे
    इमेज कैप्शन, जसबीर सिंह रोडे

    अकाल तख़्त के पूर्व जत्थेदार और जरनैल सिंह भिंडरांवाले के भतीजे ज्ञानी जसबीर सिंह रोडे ने अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी के बाद बीबीसी से बातचीत की है.

    जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि शनिवार की रात पुलिस ने उन्हें बताया कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह रोडे ('ऑपरेशन ब्लू स्टार' में मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले के गाँव) से गिरफ़्तार होना चाहता है.

    उन्होंने बताया कि इस कारण वे ख़ुद रोडे गाँव पहुंचे थे.

    अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी के बारे में जसबीर सिंह रोडे ने बताया, "अमृतपाल सिंह ने पहले 'नितनेम' का पाठ किया. उसके बाद, सभा को संक्षेप में संबोधित किया और फिर गुरुद्वारा साहिब के बाहर चले गए, जहाँ उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया.

    जसबीर सिंह ने यह भी दावा किया कि अमृतपाल सिंह इससे पहले उनके संपर्क में नहीं थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं एएनआई की ओर से जारी एक वीडियो में वे ये दावा करते हुए दिख रहे हैं कि अमृतपाल सिंह ने अपनी गिरफ़्तारी ख़ुद दी है.

  4. जरनैल सिंह भिंडरांवाले के गाँव से हुई अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी

      • Author, रविंदर सिंह रॉबिन
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    लगभग एक महीने से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा ज़िले के रोडे गाँव से गिरफ़्तार किया है. इसी गाँव में जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म हुआ था.

    गिरफ़्तारी से पहले के एक वीडियो में अमृतपाल सिंह वहाँ के गुरुद्वारे में लोगों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन के अनुसार, गिरफ़्तारी से पहले अमृतपाल सिंह ने गुरुद्वारे के ग्रंथी से लेकर पाँच ककार (केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा) पहने और लोगों को संबोधित किया.

    पंजाबी भाषा में दिए गए इस संबोधन में उन्होंने कहा कि उनके ऊपर झूठे केस दर्ज किए गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला गया है.पंजाब पुलिस ने उनका संबोधन पूरा होने के बाद उन्हें गुरुद्वारे के बाहर से गिरफ़्तार कर लिया.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने एक अन्य वीडियो में गुरुद्वारे के बाहर के दृश्य भी दिखाए हैं.

  5. अमृतपाल सिंह पर हत्या के प्रयास सहित कई मामले हैं दर्ज

    अमृतपाल सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पुलिस बीते 18 मार्च से अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही थी. पुलिस ने अमृतपाल सिंह के चाचा और उनके कई साथियों को गिरफ़्तार किया था, जिनमें से कइयों को बाद में छोड़ दिया गया.

    हालांकि अभी भी 8 लोग असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. इन लोगों पर एनएसए लगाया गया है. अमृतपाल सिंह के ख़िलाफ़ भी एनएसए सहित 16 मामले दर्ज हैं.

    उन पर और उनके साथियों पर समाज में शत्रुता फैलाने, हत्या का प्रयास करने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी कर्मियों के काम करने में बाधा डालने के मामले दर्ज हैं.

    फरार रहने के दौरान अमृतपाल सिंह के कथित रूप से वेष बदलकर कई शहरों में घूमने की तस्वीरें और वीडियो मीडिया के ज़रिए सामने आई थीं.

    हालांकि पुलिस ने कभी भी इन वीडियो या तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, अमृतपाल सिंह, भिंडरांवाले के गाँव से गिरफ़्तार

    अमृतपाल सिंह

    इमेज स्रोत, Ravinder Singh Robin

    इमेज कैप्शन, गिरफ़्तारी के बाद अमृतपाल सिंह

    बीते 18 मार्च से फरार चल रहे 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

    बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा के मुताबिक़, अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने की है.

    गिरफ़्तारी के बाद अमृतपाल सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, गिरफ़्तारी के बाद अमृतपाल सिंह

    पंजाब पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से भी इस बात की जानकारी दी है. इस ट्वीट के अनुसार, उन्हें पंजाब के मोगा ज़िले के रोडे गाँव से गिरफ़्तार किया गया है.

    यह 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरांवाले का गाँव है. इसी गाँव में पिछले साल उन्हें 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया बनाया गया था.

    इस दौरान, पंजाब पुलिस ने नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का अनुरोध किया है.

    साथ ही लोगों से कहा है कि वे कोई भी फर्जी ख़बर साझा न करें और साझा करने से पहले ख़बरों को सत्यापित कर लें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कौन हैं अमृतपाल सिंह?

    • अमृतपाल सिंह 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख हैं. वह सिखों के लिए एक स्वायत्त राज्य (खालिस्तान) को अपना लक्ष्य बताते हैं.
    • कई साल दुबई में रहने के बाद वह पिछले साल अगस्त में पंजाब लौटे और अमृत संचार और नशा मुक्ति आंदोलन के नाम पर उन्होंने युवाओं को अपने साथ जोड़ना शुरू किया.
    • वे अपने विवादित भाषणों और अजनाला थाने के सामने हिंसा के कारण विवादों में रहे.
    • पंजाब में उनके समर्थकों की बड़े पैमाने पर गिरफ़्तारी हुई.
    • अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने कहा था कि उनके बेटे की जान को ख़तरा है.
  7. भारत सहित कई मित्र देशों के 66 नागरिकों को सऊदी अरब ने सूडान से बाहर निकाला

    सऊदी अरब

    इमेज स्रोत, AFP

    सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच हुई हिंसा के बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि उनके और 12 मित्र देशों के कई नागरिकों को सूडान से निकाला गया है.

    सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया है कि सूडान से निकाले गए लोगों में आम नागरिकों के अलावा राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय अधिकारी भी शामिल हैं.

    इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए सऊदी अरब के विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान अल सऊद से मदद मांगी थी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की थी.

    सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, सूडान से निकाले गए लोगों में सऊदी अरब के 91 नागरिक और सहयोगी और मित्र देशों के 66 लोग शामिल हैं.

    मित्र देशों में 12 देशों के नागरिक हैं. ये देश हैं- कुवैत, क़तर, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, ट्यूनीशिया, पाकिस्तान, भारत, बुल्गारिया, बांग्लादेश, फिलीपींस, कनाडा और बुर्किना फासो.

    यह भी बताया गया है कि सऊदी अरब में इन लोगों को वो हर ज़रूरी साधन मुहैया कराए जा रहे हैं कि वे अपने-अपने देश जा सकें.

    बयान के अनुसार, सूडान से लोगों को निकालने का अभियान सऊदी अरब की नौसेना ने चलाया, जिसमें सेना की विभिन्न संस्थाओं ने भी सहयोग किया.

  8. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा.

    22 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.