सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए वायु सेना के दो विमान तैयार: विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए योजना तैयार है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and कुमारी स्नेहा

  1. सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए जेद्दाह में वायु सेना के दो विमान तैयार: विदेश मंत्रालय

    हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत ने जेद्दाह में दो सी-130जे सैन्य विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार रखा है.

    वहीं, भारतीय नौसेना का एक जहाज क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह पर पहुंच गया है.

    विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बताया कि भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार रखी गई हैं.

    वहीं, इसके पहले सऊदी अरब ने बताया है कि भारत समेत 12 मित्र देशों के 66 लोगों को बाहर निकाला गया है. भारत ने सऊदी अरब से मदद मांगी थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने क्या कहा?

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया कि अमेरिकी सेना ने सूडान के ख़ार्तूम से अमेरिकी राजनयिकों और उनके परिवार को निकाल लिया है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, '' आज मेरे आदेश पर अमेरिका की सेना ने यूएस के कर्मचारियों को ख़ार्तूम से निकालने के लिए एक अभियान चलाया.''

    अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को तेजी से अंजाम दिया गया. ख़ार्तूम में अब अमेरिकी दूतावास बंद है.

    अमेरिकी दूतावास ने बताया है कि अभी आम नागरिकों को निकालना सुरक्षित नहीं होगा.

    सऊदी अरब ने जेद्दा सी पोर्ट पर बचाव दल का स्वागत किया.

    इमेज स्रोत, REUTERS

    फ़्रांस ने क्या कहा?

    वहीं, फ़्रांस का कहना है कि वह अपने नागरिकों और राजनयिकों को बाहर निकालना शुरू कर रहा है.

    सूडान की सेना और उनके प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल -रैपिड सपोर्ट फ़ोर्सेस ने बताया है कि फ़्रांस के दूतावास से बाहर निकलने के समय रेस्क्यू दल पर गोलीबारी हुई और उसे वापस लौटना पड़ा.

    हालांकि, इसकी जिम्मेदारी न तो सेना ने ली और न ही आरएसएफ़ ने. दोनों ने ही एक-दूसरे पर ऐसा करने का आरोप लगाया है.

    इसमें फ्रांस के एक व्यक्ति के घायल होने की ख़बर है लेकिन फ्रांस के अधिकारियों ने इसकी अब तक पुष्टि नहीं की है.

    नीदरलैंड भी अपने नागरिकों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया है. विदेशी नागरिकों को बाहर निकालने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों के तहत वह जॉर्डन की टीम के साथ काम कर रहा है. नीदरलैंड के विदेश मंत्री ने कहा कि वो डच नागरिकों को जल्द से जल्द निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

    ब्रिटेन का कहना है कि वे भी अपने कर्मचारियों को बाहर निकालने के रास्ते तलाश रहे हैं.

    भारत समेत कई मित्र देशों के 66 नागरिकों को सऊदी अरब ने सूडान से बाहर निकाला गया

    सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि उनके और 12 मित्र देशों के कई नागरिकों को सूडान से निकाला गया है.

    सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया है कि सूडान से निकाले गए लोगों में आम नागरिकों के अलावा राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय अधिकारी भी शामिल हैं.

    इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए सऊदी अरब के विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान अल सऊद से मदद मांगी थी.

    सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, सूडान से निकाले गए लोगों में सऊदी अरब के 91 नागरिक और सहयोगी और मित्र देशों के 66 लोग शामिल हैं. मित्र देशों में 12 देशों के नागरिक हैं.

    ये देश हैं- कुवैत, क़तर, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, ट्यूनीशिया, पाकिस्तान, भारत, बुल्गारिया, बांग्लादेश, फिलीपींस, कनाडा और बुर्किना फासो.

    सूडान में हिंसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सूडान में लोगों की क्या है स्थिति?

    सूडान की राजधानी खार्तूम और देश के अन्य इलाक़ों में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष चल रहा है.

    इस बीच नागरिकों के हालात बहुत बुरे हो गए हैं.

    बताया जा रहा है कि ख़ार्तूम में पानी सप्लाई करने वाले मुख्य पंपिंग स्टेशन पर हमला हुआ है.

    एक स्थानीय निवासी हिंदा ने बीबीसी को बताया कि लगातार पानी की क़िल्लत उनका इलाका अबरी (मक्के का एक ड्रिंक) से प्यास बुझाने पर मजबूर हो गया है. उनके मुताबिक़, उनके आस पास की दुकानें बंद हो चुकी हैं. कुछ बेकरी खुली हैं लेकिन वहां भी आटे की क़िल्लत हो गई है.

    लड़ाई शुरू होने से पहले सेना ने नागरिकों को राशन इकट्ठा कर लेने की चेतावनी जारी की थी क्योंकि आरएसएफ़ के सुरक्षा बल शहर के आस पास तैनात किए गए थे.

  2. राहुल गांधी का आरोप, 'ओबीसी को हिंदुस्तान का धन नहीं बांटना चाहते मोदी'

    राहुल गांधी कर्नाटक में

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'ओबीसी समुदाय के साथ भेदभाव' का आरोप लगाया है.

    राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक में थे और उन्होंने विजयपुरा में रैली की.

    राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय की बात करते हुए कहा, "हमने जनगणना में जातियों का डेटा शामिल किया था. मोदी जी, आप उस डेटा को पब्लिक कर दीजिए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, '' मोदी जी ये डेटा सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे ओबीसी को हिंदुस्तान का धन नहीं बांटना चाहते. अगर आप ये काम नहीं करेंगे तो पहले हम दबाव डालेंगे और फिर हम खुद करेंगे.''

    इसके पहले बीते कुछ दिनों से बीजेपी राहुल गांधी पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाती रही है.

    'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि वो 'ओबीसी समुदाय का अपमान' करते हैं.

    अनुराग ठाकुर ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट में कहा था, "कांग्रेस पीएम मोदी पर हमला करने के बहाने ओबीसी समुदाय का अपमान करती है. राहुल गांधी के पास अब भी माफी मांगने का समय है. ''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बिहार में हो रहा जातिगत सर्वेक्षण आजकल चर्चा में है. इस सर्वेक्षण में 12.7 करोड़ जनसंख्या और 2.58 करोड़ घरों को कवर किया जाएगा. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने जाति आधारित जनगणना का समर्थन किया है.

  3. समलैंगिक शादी का मुद्दा विधायिका पर छोड़ दे सुप्रीम कोर्ट: बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    प्राइड परेड

    इमेज स्रोत, ANI

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वो समलैंगिक शादी को मान्यता देने का मुद्दा विधायिका पर छोड़ दें.

    बीसीआई ने रविवार को इस मुद्दे पर एक बैठक बुलाई और सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि वो इस मामले को विधायिका पर छोड़ दें.

    यह बैठक संयुक्त तौर पर सभी राज्य बार काउंसिल के साथ हुई.

    बीसीआई ने एक पत्र में कहा, '' भारत विविधताओं वाला देश है और कोई मामला जिससे समाज की मौलिक संरचना से छेड़छाड़ की संभावना हो, वह विधायी प्रक्रिया के तहत ही आनी चाहिए. ''

    बीसीआई ने अपने बयान में ये भी कहा, '' इस तरह के संवेदनशील मामले में सुप्रीम कोर्ट का कोई भी निर्णय आगे की पीढ़ियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. हम सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करते हैं कि वो देश के जनसमूह की भावनाओं और जनादेश का सम्मान करें और समलैंगिक विवाह के मुद्दे को विधायिका पर विचार के लिए छोड़ दें.''

    सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह पर सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ समलैंगिक शादी को क़ानूनी मान्यता दिलाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई कर रही है.

    सुनवाई के पहले दिन ही सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ कर दिया कि है कि वो पर्सनल लॉ के क्षेत्र में जाए बिना देखेगी कि क्या साल 1954 के विशेष विवाह क़ानून के ज़रिए समलैंगिकों को शादी के अधिकार दिए जा सकते हैं.

    साल 2018 में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटा देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, समलैंगिक विवाह को क़ानूनी आधार देने की मांग पुरज़ोर तरीके से उठनी शुरू हुई.

  4. दक्षिण अफ़्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीता 'उदय' की मौत

    चीता

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    दक्षिण अफ़्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों में से एक और की मौत हो गई है. इस चीता का नाम उदय था.

    हालांकि, चीते की मौत का कारण अभी तक पता नहीं लग सका है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई ने मध्य प्रदेश के चीफ़ कंज़रवेटर ऑफ़ फॉरेस्ट जेएस चौहान के हवाले से बताया है कि बीमार चीता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा.

    चीता की मौत पर जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि रविवार सुबह रोज़ की तरह निगरानी करने वाले दल ने देखा कि नर चीता उदय सिर झुकाए सुस्त हालत में बैठा है. चीता के करीब जब ये दल गया तो चीता लड़खड़ाते हुए गर्दन झुकाकर चल रहा था, जबकि एक दिन पहले ही ये चीता एकदम स्वस्थ था.

    चीता की स्थिति की जानकारी मिलने पर तुरंत डॉक्टर मौके पर पहुंचे और चीता को बीमार पाया. सुबह 11 बजे चीता उदय को मौके पर ही उपचार दिया गया. इसके बाद उसकी हालत में सुधार देखते हुए आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया. हालांकि, शाम चार बजे चीता की मौत गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    21 अप्रैल को ही मध्य प्रदेश वन विभाग ने नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के भारतीय नाम रखने की जानकारी दी थी. उदय इनमें से एक था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    बीते माह ही कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए चीतों में से एक साशा की भी मौत हुई थी. ये मौत किडनी से जुड़ी बीमारी की वजह से हुई थी. साशा नामीबिया से बीते साल 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर भारत लाए गए 8 चीतों में से एक थी.

    इसी साल 18 फ़रवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीता भारत लाए गए थे और इन्हें कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था.

  5. कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी को 'उत्पीड़न' मामले में असम पुलिस ने भेजा नोटिस

    श्रीनिवास

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, श्रीनिवास बीवी

    असम पुलिस ने रविवार को यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को 2 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है. श्रीनिवास पर यूथ कांग्रेस की असम इकाई की प्रमुख रहीं अंगकिता दत्ता ने मानसिक उत्पीड़न और भेदभाव करने के आरोप लगाए थे.

    अंगकिता दत्ता को अब पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

    असम की पुलिस ने श्रीनिवास को उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर ये नोटिस भेजा है. साथ ही ये भी कहा है कि अगर श्रीनिवास सहयोग नहीं करते तो उन्हें गिरफ़्तार भी किया जा सकता है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को असम पुलिस के ज्वाइंट कमीश्नर प्रतीक थुबे ने बताया, "गुवाहाटी पुलिस की पाँच सदस्यीय टीम बेंगलुरु में है. चूंकि वो (श्रीनिवास) घर पर नहीं थे इसलिए उनके दरवाज़े पर नोटिस चिपका दिया गया है. उन्हें दिसपुर पुलिस थाने में पेश होने के लिए दो मई तक का समय दिया गया है."

    पीटीआई के अनुसार नोटिस में ये भी बताया गया है कि आरोपों की जाँच के दौरान श्रीनिवास से पूछताछ करने के लिए पर्याप्त कारण मिले. इसलिए उन्हें 2 मई को सुबह 11 बजे इनवेस्टिगेशन ऑफ़िसर के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है.

    नोटिस में श्रीनिवास के लिए सबूतों से छेड़छाड़ न करना, उसे नष्ट करने की कोशिश न करना और जाँच में सहयोग देने जैसे निर्देश भी दिए गए हैं.

    अंगकिता दत्ता

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अंगकिता दत्ता (बीच में)

    असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं अंगकिता दत्ता ने दिसपुर पुलिस थाने में बीते सप्ताह एक मुक़दमा दर्ज कराया था. उन्होंने दावा किया था कि श्रीनिवास बीते छह महीने से उन्हें मानिसक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं और वो उनपर भेदभाव भरी टिप्पणियां भी करते आ रहे हैं.

    अंगकिता दत्ता को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था और शनिवार को उन्हें पार्टी-विरोधी गतिविधियों की वजह से प्राथमिक सदस्यसता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया.

    श्रीनिवास ने अंगकिता को उनके आरोप लगाने के चंद घंटों के भीतर ही लीगल नोटिस भेजकर माफ़ी मांगने के लिए कहा था.

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए असम पुलिस को चिट्ठी लिखकर ज़रूरी कार्रवाई करने को कहा था.

  6. आईसीयू में निगरानी में हैं प्रकाश सिंह बादल, मोहाली के अस्पताल ने दी जानकारी

    प्रकाश सिंह बादल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दिग्गज नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं.

    मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में बताया है कि बादल आईसीयू में गहन निगरानी में हैं.

    पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया.

    उनकी उम्र 95 साल है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल से फ़ोन पर बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना था.

  7. ट्विटर ने लौटाया 'ब्लू टिक', क्या बोले सीनियर बच्चन और प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा जोनास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जोनास और प्रकाश राज समेत कई हस्तियों ने ब्लू टिक फिर से मिलने पर खुशी जाहिर की है.

    अमेरिकी टेक व्यवसायी एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को ख़रीदने के बाद इसकी ब्लू टिक सेवा के बदले में पैसे चार्ज करने की घोषणा की थी और इसे लागू भी किया.

    बच्चन, शाहरुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और रजनीकांत समेत कई हस्तियों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गए थे.

    ट्विटर ने उन अकाउंट से ब्लू टिक हटाने शुरू कर दिए हैं, जिन्होंने मासिक सब्सक्रिप्शन फीस नहीं जमा की. बाद में अब ट्विटर ने फिर से ब्लू टिक बहाल कर दिए.

    ब्लू टिक बहाल होने का स्वागत बच्चन ने मोहरा फ़िल्म का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' की तर्ज पर किया है. उन्होंने ट्वीट किया '' हे मस्क ब्रो! बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे तो यह गाना गाने की इच्छा हो रही है, 'तू चीज बड़ी है मस्क मस्क.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, '' वाह, ब्लू टिक आ गया. ''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एक्टर प्रकाश राज ने ब्लू टिक बहाल होने के बाद ट्विटर का शुक्रिया अदा किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इन अकाउंट ने सब्सक्रिप्शन ले लिया है या नहीं.

    इस पर अभी तक ट्विटर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी उन अकाउंट के वेरिफ़ाइड स्टेटस को बहाल कर रही है, जिनके फॉलोअर्स की संख्या बहुत ज़्यादा है.

  8. आईपीएल 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के ख़िलाफ़ जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

    आईपीएल 2023

    इमेज स्रोत, ANI

    आईपीएल में आज यानी रविवार को खेले जाने वाले दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के ख़िलाफ़ कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्वाइंट टेबल पर 6 मैचों में से 4 जीतकर महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके तीसरे स्थान पर है. कोलकाता 6 मैचों में 4 हार चुकी है और 8वें स्थान पर है.

    आख़िरी के तीनों मैच में कोलकाता को हार मिली है. आज मुक़ाबला ईडन गार्डन में है, ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि घरेलू मैदान पर जीत का सूखा दूर किया जा सके.

    दूसरी तरफ़ चेन्नई ने अपने आख़िरी के दोनों मैचों में जीत हासिल की है. ओपनर ऋतुराज और डेवोन कॉन्वे बेहतरीन फॉर्म में हैं. आजिंक्य रहाणे का बल्ला भी रन उगल रहा है.

    कुल मिलाकर प्वाइंट टेबल पर मजबूती के लिए दोनों ही टीम इस मैच में जोर लगाएंगी.

  9. चारधाम यात्रा: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले बर्फ़बारी, देखें वीडियो

    केदारनाथ धाम

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तराखंड में अक्षय तृतीया (शनिवार) से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है.

    केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे. इसके दो दिन पहले आज (रविवार को) केदारनाथ में बर्फ़बारी हो रही है.

    उत्तराखंड पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक संभलकर यात्रा शुरू करें.

    बर्फबारी का एक वीडियो भी सामने आया है. यमुनोत्री धाम से चारधाम की यात्रा कल (शनिवार को) शुरू हो गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया था कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे. गंगोत्री के कपाट शनिवार को खोल दिए गए थे.

    चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन करते हैं.

  10. जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना, स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

    स्वाति मालीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '' देश की कई महिला पहलवानों ने दो दिन पहले कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में डब्ल्यूएफ़आई अध्यक्ष के ख़िलाफ़ यौन शोषण की शिकायत दी थी. एक शिकायतकर्ता नाबालिग भी है. अब तक दिल्ली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की, जो कि क़ानून के ख़िलाफ़ है. पुलिस को नोटिस दिया गया है और वो 48 घंटे के भीतर डीसीडब्ल्यू को जवाब दें.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने एक लेटर भी ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि दिल्ली महिला आयोग को भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के ख़िलाफ़ शिकायत मिली है. पहलवानों ने 'यौन उत्पीड़न' का आरोप लगाया है.'

    इस मामले को लेकर ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की अगुवाई में पहलवानों ने एक बार फिर बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ जंतर मंतर पर धरना शुरू किया है.

    साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट धरने पर बैठे हैं.

    उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''वो बीते ढाई तीन महीने से इंसाफ़ के इंतज़ार में हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है, और अब उन्हें झूठा समझा जा रहा है.''

    विनेश फोगाट ने कहा, “हमारे सब्र का बांध टूट रहा है. पुलिस ने हमें जंतर मंतर पर बैठने तक की अनुमति नहीं दी है.” साक्षी मलिक ने कहा, “दो दिन पहले सीपी पुलिस थाने में सात लड़कियों ने शिकायत दी थी. इनमें से एक (लड़की) माइनर है. पोक्सो का केस बनता है.लेकिन अब तक एफ़आईआर नहीं हुई है.”

    उन्होंने दावा किया कि ये शिकायत ‘बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़’ है.

    पहलवानों ने पहले भी बृज भूषण शरण के खिलाफ़ शिकायत की थी लेकिन तब उन्होंने खुद पर लगे तमाम आरोपों को ख़ारिज कर दिया था.

    खिलाड़ियों के आरोपों के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एमसी मेरी कॉम की अगुवाई में जाँच के लिए निगरानी समिति का गठन किया था. इस समिति में बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त को शामिल किया गया था. इस दौरान समिति को मंत्रालय ने कुश्ती संघ के रोज़मर्रा के काम को देखने की भी ज़िम्मेदारी दी थी और बृज भूषण शरण सिंह को इससे अलग रखा गया था.

  11. महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के भविष्य के बारे में संजय राउत ने किया ये दावा

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि अगले '15-20 दिन में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र की सरकार गिर जाएगी.'

    उन्होंने कहा कि इस सरकार के ख़िलाफ़ 'डेथ वॉरंट' जारी हो चुका है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, राउत ने कहा कि उनकी पार्टी कोर्ट के फ़ैसले की प्रतीक्षा कर रही है और उम्मीद है कि न्याय होगा.

    राउत शिव सेना (शिंदे की पार्टी) के 16 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की याचिका समेत सुप्रीम कोर्ट में लंबित अन्य याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे. इन विधायकों ने उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ बगावत की थी.

    राउत ने कहा, "इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है बस इस पर हस्ताक्षर कौन करेगा, यह फ़ैसला होना बाकी है."

    हालांकि, इससे पहले भी राउत ने दावा किया था कि फ़रवरी में यह सरकार गिर जाएगी.

    चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े वाली शिवसेना को असली शिवसेना माना है . आयोग ने पार्टी का नाम और चिह्न 'धनुष तीर' शिंदे गुट को दिया.

    पिछले साल जून में शिंदे और 39 विधायकों ने शिवसेना नेतृत्व के ख़िलाफ़ बगावत कर दिया था और इसका परिणाम यह हुआ कि ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई. बाद में शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन कर लिया.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, साक्षी- बजरंग की अगुवाई में पहलवानों ने जंतर मंतर पर फिर खोला मोर्चा, बोले- 'टूट रहा है सब्र का बांध'

    साक्षी- बजरंग की अगुवाई में पहलवानों ने जंतर मंतर पर फिर खोचा मोर्चा

    इमेज स्रोत, ANI

    ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की अगुवाई में पहलवानों ने एक बार फिर बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है.

    साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना शुरू कर दिया है.

    तीनों पहलवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि वो बीते ढाई तीन महीने से इंसाफ़ के इंतज़ार में हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है, और अब उन्हें झूठा समझा जा रहा है.

    विनेश फोगाट ने कहा, “हमारे सब्र का बांध टूट रहा है. पुलिस ने हमें जंतर मंतर पर बैठने तक की अनुमति नहीं दी है.”

    साक्षी मलिक ने कहा, “दो दिन पहले सीपी पुलिस थाने में सात लड़कियों ने शिकायत दी थी. इनमें से एक (लड़की) माइनर है. पोक्सो का केस बनता है.लेकिन अब तक एफ़आईआर नहीं हुई है.”

    उन्होंने दावा किया कि ये शिकायत ‘बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़’ है.

    पहलवानों ने पहले भी बृज भूषण शरण के खिलाफ़ शिकायत की थी लेकिन तब उन्होंने खुद पर लगे तमाम आरोपों को ख़ारिज कर दिया था.

    खिलाड़ियों के आरोपों के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एमसी मेरी कॉम की अगुवाई में जाँच के लिए निगरानी समिति का गठन किया था. इस समिति में बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त को शामिल किया गया था. इस दौरान समिति को मंत्रालय ने कुश्ती संघ के रोज़मर्रा के काम को देखने की भी ज़िम्मेदारी दी थी और बृज भूषण शरण सिंह को इससे अलग रखा गया था.

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बजरंग पूनिया

    इमेज स्रोत, ANI

    बृज भूषण शरण सिंह की छवि एक बाहुबली नेता की है. महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों को ख़ारिज करते हुए बृज भूषण शरण सिंह ने उल्टे खिलाड़ियों को ही घेरा था.

    रविवार को साक्षी ने कहा, “ढाई महीने से अधिक हो गया इंतज़ार करते हुए. हमें लग रहा था कि सरकार हमारा साथ देगी. हम जानने आए हैं कि हमारे साथ क्या होगा?”

    उन्होंने कहा, “लोग सोचने लगे हैं कि हम झूठे हैं. हमारी शिकायत झूठी है.(लेकिन) हम सच्चे हैं. हम इंसाफ़ की लड़ाई लड़ रहे हैं.”

    ये पूछे जाने पर इस मामले में अधिकारियों का क्या कहना है, साक्षी मलिक ने कहा, “अधिकारी कह रहे हैं कि सोमवार को मिलिए. लेकिन हम चाहते हैं कि रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए.”

    साक्षी ने कहा, “हमें भरोसा है कि हमारे साथ न्याय होगा. कुश्ती एक सुरक्षित हाथों में जाए.लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.”

    बजरंग पूनिया ने कहा, “फेडरेशन का ऑफिस खुल रहा है लेकिन खिलाड़ियों की बात नहीं सुनी जा रही है. एफ़आईआर के लिए शिकायत कर दी है. एफ़आईआर हो जाएगी तो पता चल जाएगा कि खिलाड़ी सच बोल रहे हैं या झूठ बोल रहे हैं.”

    उन्होंने कहा, “जब तक इस मामले में गिरफ़्तारी नहीं होंगी तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे.” विनेश फोगाट ने कहा, “तीन महीने से हम मानसिक दिक्कत से जूझ रहे हैं. लड़कियां ओलंपिक मेडल लाती हैं. अगर हम सुरक्षित नहीं, तो बाकी लड़कियों का क्या होगा.आप जानते हैं कि हम किनके खिलाफ़ लड़ रहे हैं?”

    जंतर मंतर पर आए तीनों पहलवानों ने दावा किया कि मामले में कार्रवाई होने तक वो पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, “हम इधऱ सोएंगे और इधर ही खाएंगे.”

  13. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी पर क्या कहा

    भगवंत मान

    इमेज स्रोत, ANI

    'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. इस पर पंजाब के सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी आई है.

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब में कानून-व्यवस्था और अमन-शांति को तोड़ने की कोशिशें हो रही थी और इसकी जानकारी जब हुई तो उन्होंने तत्काल एक्शन लिया.

    गिरफ़्तारी के बाद सिंह को पंजाब पुलिस बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन ले गई, जहां से उन्हें असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भगवंत मान ने गिरफ़्तारी पर क्या-क्या कहा

    • आज अमृतपाल सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया. जो लोग देश की अमन-शांति या फिर कानून को तोड़ने की कोशिश करेंगे उन पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी.
    • पंजाब में पिछले कुछ महीनों से कानून-व्यवस्था और अमन-शांति को तोड़ने की कोशिश हो रही थी, जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली हमने एक्शन लिया.
    • हम किसी बेकसूर को तंग नहीं करेंगे.
    • हम कोई बदले की राजनीति नहीं करते. मैं 3.5 करोड़ पंजाबियों का इस बात के लिए धन्यवाद करता हूं कि इस 35 दिनों में उन्होंने अमन-शांति और आपसी भाईचारे को बनाकर रखा. इससे पहले भी पंजाब की अमन-शांति को भंग करने की बहुत कोशिशें हुई हैं लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली.
    • देश को आजाद कराने में भी 90 फ़ीसदी कुर्बानियां पंजाबियों की है और देश की आजादी को बनाए रखने में भी हमारे जवान सरहदों पर सीना तान कर खड़े हैं.
    • 18 मार्च को कुछ लोग पकड़े गए लेकिन कुछ लोग उस दिन नहीं पकड़े गए. चाहते तो उस दिन भी पकड़ सकते थे. लेकिन हम नहीं चाहते थे कि कोई खून-खराबा हो गोली चले.
    • मैं कल पूरी रात नहीं सोया. मेरे पास जानकारी आ गई थी. मैं हर 15-30 मिनट पर पूछता रहता था कि क्या हुआ, मैं नहीं चाहता था कि खून-खराबा हो, कानून-व्यवस्था भंग हो. लेकिन अगर 3.5 करोड़ पंजाबियों की सुख-चैन के लिए हमें अपनी नींद गवानी भी पड़े तो यह महंगी नहीं है.
  14. आईपीएलः राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ख़िलाफ़ टॉस जीता, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

    संजू सैमसन

    इमेज स्रोत, ANI

    आईपीएल में आज यानी रविवार को खेले जाने वाले पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स फिलहाल टॉप पर बनी हुई है. टीम ने 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है.

    वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर छठे स्थान पर है. हालांकि, बैंगलोर ने अपने आख़िरी मैच में पंजाब किंग्स पर 24 रन से जीत दर्ज की थी.

    राजस्थान ने अपना आख़िरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से गंवा दिया था.

    आज के मुक़ाबले में भिड़ने वाली टीमें इस प्रकार हैं:

    राजस्थान रॉयल्स: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, जेसन होल्डर.

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शहबाज़ अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, विजय वैशाक, डेविड विली, मोहम्मद सिराज.

  15. अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी के बाद क्या कहा उनकी माँ, पिता और चाचा ने?

    अमृतपाल सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी के बाद उनकी माँ बलविंदर कौर ने दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार नहीं किया, बल्कि अमृतपाल ने ख़ुद अपनी गिरफ़्तारी दी है.

    अमृतपाल की मां ने मीडिया से कहा, ‘‘हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि उसने सरेंडर कर दिया. हमारे बेटे ने कुछ भी ग़लत नहीं किया है और आगे भी नहीं करेगा.’’

    बलविंदर कौर ने कहा, ‘‘पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी और अब वे उनकी हिरासत में है. इसलिए पुलिस से मेरी अपील है कि गिरफ़्तार किए गए बाक़ी लोगों को रिहा कर दिया जाए, उन्हें सताया न जाए.’’

    उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने बेटे से मिलने की कोशिश करेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिता ने क्या कहा?

    उनके पिता तरसेम सिंह ने कहा कि उनके बेटे को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा था, आज उन सभी को जवाब मिल गया है.

    उनके बेटे को लेकर कैसे-कैसे फोटो बनाए जा रहे थे. उन्होंने कहा कि इन सबके लिए अपने गुरु महाराज का शुक्रिया अदा करते हैं.

    अमृतपाल सिंह के चाचा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह

    चाचा का पक्ष

    वहीं उनके चाचा सुखचैन सिंह ने बताया कि उन्हें अमृतपाल की गिरफ़्तारी की ख़बर आज सुबह साढ़े सात बजे मिली.

    उन्होंने ये भी दावा किया है कि गुरुद्वारा साहिब से जिस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं, उससे लगता है कि गिरफ़्तारी उन्होंने खु़द दी है.

    सुखचैन सिंह ने बताया, ‘‘मोगा ज़िले के रोड़े गांव में जिस जगह उनकी दस्तारबंदी हुई थी, वहीं से उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारी चिंता अब दूर हो गई है, अब चलो आगे का काम शुरू होगा. हालांकि हमें अभी तक लगता था कि वे पुलिस के पास ही हैं.’’

    उनके अनुसार, ‘‘हम तो उसी दिन से कह रहे हैं कि वे जहां भी हों, उन्हें गिरफ़्तार किया जाना चाहिए. हम जानते हैं कि छिपना या भागना सही नहीं है और ऐसा नहीं करना चाहिए.’’

  16. अमृतपाल सिंह को पुलिस ने भिंडरांवाले के गांव से कैसे पकड़ा?- देखें वीडियो में

    पंजाब पुलिस ने रविवार को की गई एक प्रेस काॅन्फ्रेन्स में अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी पर अपना पक्ष रखा.

    पुलिस ने दावा किया कि अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया, बल्कि उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.

    और क्या कहा पुलिस ने?

    देखें ये वीडियो-

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  17. मोहन भागवत ने अमेरिका, रूस, चीन पर लगाया ज़ोर-ज़बरदस्ती से काम करने का आरोप

    मोहन भागवत

    इमेज स्रोत, Reuters

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका, रूस और चीन पर अलग-अलग समय में ज़ोर-ज़बरदस्ती से काम करने का आरोप लगाया है.

    उन्होंने कहा, "बड़े होकर बाक़ी देश क्या करते हैं, डंडा चलाते हैं. पहले रूस चलाता था, उसको अमेरिका ने गिरा दिया और अपना डंडा शुरू किया."

    भागवत ने कहा, "अब चीन आया है, वो अमेरिका को पीछे छोड़ देगा, ऐसा लगता है. इसलिए यूक्रेन को मोहरा बनाकर रूस और अमेरिका लड़ रहे हैं और भारत को कह रहे हैं कि हमारी तरफ़ आओ, और हमारा पक्ष लो."

    भागवत ने कहा, "भारत कहता है कि आप दोनों मेरे दोस्त हो और जो आप दोनों के बीच मर रहा है, वो भी मेरा दोस्त है. पहले मैं उसको राहत पहुंचाता हूं. अभी मैं आपका और उनका पक्ष नहीं लेता, ये लड़ाई का ज़माना नहीं है, लड़ाई बंद करो. ये कहने वाला भारत खड़ा हुआ है. पहले हिम्मत नहीं थी अपनी, धर्म के लिए बढ़ रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उनके अनुसार, "श्रीलंका चीन से पाकिस्तान से दोस्ती करता था. हमें दूर रखता था. जब ख़तरे में पड़ा तो दुनिया का एक ही देश उसकी मदद के लिए आगे आया और वो भारत था. क्योंकि धर्म मानने वालों का देश दुनिया में कभी भी लाभ नहीं उठाएगा. परस्पर जीने के लिए हम एक-दूसरे का लाभ उठाते हैं, लेकिन वो प्रेम का लेन-देन होता है, सौदे का नहीं."

    भागवत ने कहा, "भारत लाभ लेगा, क्यों नहीं लेगा? लेकिन जब हमारे लाभ की किसी और को आवश्यकता है, हमारा कमाया हुआ उससे कोई और भूखा जीवित रह सकता है, तो भारत देने वाला देश है."

  18. ईद पर शान की इस तस्वीर को लेकर क्यों हुआ विवाद?

    शान

    इमेज स्रोत, Istagram/@singer_shaan

    जाने-माने गायक शान ने शनिवार को ईद के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डालते हुए लोगों को ईद की बधाइयां दी. लेकिन, इस तस्वीर को लेकर वहां शान को ट्रोल किया जाने लगा.

    शान ने बाद में एक वीडियो डालकर इस तस्वीर और अपनी हो रही ट्रोलिंग को लेकर अपना पक्ष रखा.

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

    क्या कहा शान ने?

    उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी इंस्टाग्राम पर ईद मुबारक़ करते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें मैंने एक गाने के वीडियो ‘करम कर दे’ का स्नैपशॉट डाला. इसमें टोपी पहने और नमाज़ पढ़ते हुए मेरा लुक था. लेकिन, पोस्ट पर इस तरह की बहुत ज़्यादा प्रतिक्रिया आई कि हिंदू होते हुए ये सब करने की क्या ज़रूरत थी.’’

    शान के अनुसार, ‘‘मुझे याद है कि कुछ महीने पहले मैं स्वर्ण मंदिर गया था. वहां सर ढँकना होता है. मैंने उसकी भी तस्वीर ली, लेकिन उस पर ऐसी प्रतिक्रियाएं नहीं आईं. रामनवमी या दूसरे हिंदू त्योहारों में पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनकर फोटो डालते हैं, ताकि उसकी एक फील आए. बस इतनी-सी बात थी.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘किसी के वस्त्र, किसी का लुक धारण कर अगर हम उन्हें और उस मौके़ को इज़्ज़त देते हैं, तो इसमें ऐसी क्या बात है कि आपका अपना धर्म बिगड़ जाएगा. मैं चाहता हूं कि इस तरह से जो सोचते हैं, वो अपनी सोच को थोड़ा बदलें. हम एक प्रगतिशील देश हैं और विकास की ओर बढ़ रहे हैं. हममें अगर इतनी भी सहिष्णुता नहीं है, तो हम कैसे आगे बढ़ेंगे.’’

    ‘‘मैं एक ब्राह्मण, एक हिंदू हूं और मुझे इस पर गर्व है. साथ-साथ मैं एक भारतीय हूं और एक इंसान हूं और इस नाते मैं ये जानता हूं कि कैसे एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए. हर मौके़ को मिलकर मनाना चाहिए.’’

  19. सुप्रीम कोर्ट के चार जज कोविड पाॅज़िटिव, टली समलैंगिक विवाह पर सुनवाई

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट के चार जज कोविड-19 पाॅज़िटिव पाए गए हैं. इसके कारण समलैंगिक विवाह को क़ानूनी मान्यता देने के लिए संविधान पीठ के सामने हो रही सुनवाई फ़िलहाल टाल दी गई है.

    सूत्रों ने बीबीसी को बताया है कि बाक़ी मामलों की सुनवाई करने के लिए संविधान पीठ को फ़िलहाल निलंबित कर दिया गया है. साथ ही कई पीठों का पुनर्गठन किया गया है.

    सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया, ‘‘सुप्रीम कोर्ट के चार जज जस्टिस एस रवींद्र भट, जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र कोरोना पीड़ित पाए गए हैं. वहीं जस्टिस सूर्यकांत अभी एक हफ्ते पहले ही इससे उबरे हैं.’’

    इनमें से जस्टिस भट समलैंगिक विवाह की सुनवाई कर रही संविधान पीठ के पांच सदस्यों में से एक हैं.

    सूत्र ने यह भी बताया है कि समलैंगिक विवाह मामले की सुनवाई कर रही पीठ के एक सदस्य जज जस्टिस संजय किशन कौल अपने ख़राब स्वास्थ्य के कारण सोमवार को अदालत नहीं आएंगे.

  20. कई दिनों से फ़रार अमृतपाल सिंह मोगा से गिरफ़्तार- देखें वीडियो में

    पिछले कई दिनों से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को रविवार की सुबह क़रीब 6.45 बजे मोगा ज़िले के रोडे गांव से गिरफ़्तार किया गया.

    यह ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरांवाले का गाँव है. इसी गाँव में पिछले साल सितंबर में अमृतपाल को 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया बनाया गया था.