सत्यपाल मलिक को सीबीआई का नोटिस, कांग्रेस और आप ने पूछे सवाल

सत्यपाल मलिक को सीबीआई के नोटिस मिलने पर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and कुमारी स्नेहा

  1. गहलोत से 'मिलीभगत' के आरोप पर वसुंधरा ने कहा- दूध और लेमन जूस साथ नहीं हो सकते

    अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन आरोपों का खारिज़ किया है कि उनकी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से मिलीभगत है.

    राजे ने कहा कि यह पूरी तरह झूठ है. उन्होंने कहा, ''दूध और नींबू रस एक साथ नहीं हो सकते.''

    श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ के जंभेश्वर मंदिर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, ''एक साज़िश के तहत झूठ फैलाया जा रहा है. क्या दूध और लेमन जूस साथ मिलाया जा सकता है.''

    पिछले सप्ताह पूर्व की बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार के मामलों की जाँच करते हुए अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि गहलोत सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए नहीं तो लोग समझेंगे कि मिलीभगत चल रही है.

    पायलट के इस बयान पर राजे ने कहा कि कई लोग उनके ख़िलाफ़ साजिश रच रहे हैं. वे ये झूठ फैला रहे हैं कि उनकी मिलीभगत चल रही है.

    उन्होंने कहा, उन लोगों की उनकी मिलीभगत कैसे चल सकती है जिनके विचारधारा और सिद्धांत उनसे अलग है.''

  2. कनाडा एयरपोर्ट पर एक अरब रुपए से ज़्यादा का सोना चोरी

    टोरंटो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कनाडा में टोरंटो की पुलिस पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की बड़ी चोरी की जाँच कर रही है.

    इस हवाई अड्डे से अक़्सर ओंटारियो प्रांत से निकाले गए सोने को बाहर भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

    कनाडा के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार 17 अप्रैल को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी एक अरब से अधिक भारतीय रुपए का सोना और क़ीमती सामान चोरी हो गए.

    हवाई जहाज़ के जिस कंटेनर में ये क़ीमती सोना रखा गया था, वो शाम को हवाई अड्डे पर पहुँचा था, जिसके बाद कंटेनर को कार्लो होल्डिंग फ़ैसिलिटी में ले जाया गया था.

    पुलिस को लगता है कि यहीं सोने की चोरी की गई है.

    कनाडा के इतिहास में ये सबसे बड़ी चोरियों में से एक हो सकती है. इनमें 2011 और 2012 में ग्रेट कनैडियन मैपल सिरप की चोरी भी शामिल है, जब तीन हज़ार टन का सिरप एक स्टोर से चुरा लिया गया था. इसकी क़ीमत क़रीब 18.7 मिलियन डॉलर थी.

    टोरंटो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पील रीजनल पुलिस इंस्पेक्टर स्टीफ़ेन डुइवेस्टीन ने बताया है कि उनकी टीम सभी पहलुओं की जाँच कर रही है. उन्होंने सोमवार की घटना को 'रेयर' कहा है और ये भी कहा है कि इसे अलग रूप में देखने की आवश्यकता है.

    उन्होंने ये भी बताया कि कंटेनर का आकार क़रीब पाँच वर्ग फ़ीट था. लेकिन उन्होंने ये बताने से इनकार कर दिया कि उसका वजन कितना था.

    अधिकारियों ने ये भी बताने से मना कर दिया है कि किस एयरलाइन से ये कार्गो आया था, कहाँ से ये सोना आया था और इसे कहाँ जाना था.

    द टोरंटो सन ने मंगलवार को ये रिपोर्ट दी थी कि पुलिस को लगता है कि संगठित आपराधिक ग्रुप इसके पीछे हैं.

    लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी.

  3. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में चरमपंथी हमले में मारे गए सैनिकों के नाम जारी

    जम्मू-कश्मीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पुंछ की वो जगह जहां चरमपंथियों का हमला हुआ था

    भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में बीते गुरुवार चरमपंथियों के हैंड ग्रेनेड हमले में मारे गए पांच जवानों के नाम जारी किए हैं.

    इनके नाम हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक देवाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकृष्ण सिंह और सिपाही सेवक सिंह हैं.

    सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने इन सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि भारतीय सेना इन पांचों सैनिकों के अप्रतिम बलिदान को सलाम करती है.

    उन्होंने कहा कि इन पांचों सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गुरुवार को पुंछ ज़िले में सेना के एक वाहन में आग लगने से पांच सैनिकों की मौत हो गयी थी.

    इसके बाद सेना ने बयान जारी कर कहा है कि इस हादसे के पीछे चरमपंथियों का हाथ है.

    इस हादसे में राष्ट्रीय राइफ़ल्स के पाँच जवानों की मौत हुई है.

    जम्मू-कश्मीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ये जवान इस इलाके में चरमपंथियों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत तैनात किए गए थे.

    सेना के मुताबिक़, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य सैनिक का राजौरी के सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल हमला करने वालों की तलाश जारी है.

    इस मामले में अभी और जानकारियां जुटाई जा रही हैं.

  4. नरोदा नरसंहार को लेकर कोर्ट के फ़ैसले पर ओवैसी ने कहा- जिसे भी चाहो हलाल कर दो

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    एआईएमआईएम चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी ने 2002 के नरोदा पाटिया नरसंहार की अभियुक्त पूर्व बीजेपी विधायक माया कोडनानी और अन्य लोगों को स्पेशल कोर्ट की ओर से बरी किए जाने के फैसले पर तंज़ किया है.

    उन्होंने एक शेर के ज़रिए इस पर प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ''जिधर से गुज़रो धुआं बिछा दो, जहाँ भी पहुँचो धमाल कर दो. तुम्हें सियासत ने ये हक़ दिया है, हरी ज़मीन को लाल कर दो. अपील भी तुम, दलील भी तुम, गवाह भी तुम वकील भी तुम. जिसे भी चाहो हराम कह दो, जिसे भी चाहो हलाल कर दो."

    गुरुवार को अहमदाबाद के स्पेशल कोर्ट ने साल 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े नरोदा गांव नरसंहार मामले में सभी 68 अभियुक्तों को बरी करने का फ़ैसला दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस मामले में कुल 86 अभियुक्त थे, जिनमें से 17 की मौत हो गई, जबकि एक को छोड़ दिया गया.

    नरोदा गाँव का मामला उन नौ मामलों में से एक है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने विशेष जाँच दल (एसआईटी) को जाँच का आदेश दिया था. इस केस की सुनवाई 14 साल पहले जुलाई 2009 में शुरू हुई थी.

    नरोदा पाटिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    28 फ़रवरी 2002 को नरोदा गांव में भड़के दंगों में 11 मुसलमानों को ज़िंदा जला दिया गया था.

    इस मामले में बीजेपी सरकार की पूर्व मंत्री माया कोडनानी, बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व महासचिव जयदीप पटेल, भाजपा नेता वल्लभ पटेल आदि पर हत्या, दंगा, अवैध भीड़ जमा करने और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया था.

  5. एलन मस्क के फ़रमान के बाद ट्विटर के अनपेड अकाउंट्स से हटे ब्लू टिक

    ट्विटर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने लीगेसी वेरिफाइड अकाउंट यानी अनपेड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं. गुरुवार रात जैसे ही 12 बजे, वैसे ही लीगेसी वेर‍िफाइड अकाउंट्स ब्लू टिक हट गए.

    भारत समेत दुनिया के तमाम देशों के नेताओं, अभिनेताओं, पत्रकारों, सिंगर और सेलिब्रिटीज के अनपेड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटने लगे. एक सप्ताह पहले ही ट्व‍िटर के माल‍िक एलन मस्क ने ब्‍लू ट‍िक हटाने का ऐलान कर दिया था.

    मस्क ने 12 अप्रैल को कहा था कि 20 अप्रैल से ब्लू टिक हटने लगेंगे. उन्होंने कहा था कि अगर लोगों को ब्लू टिक लेना है, तो उन्हें 'ट्विटर ब्लू' का पेड सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. यानी मासिक शुल्क देने पर ही यूजर्स का ब्लू टिक जारी रहेगा.

  6. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा.

    20 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.