राहुल गांधी पहुंचे दिल्ली के मुखर्जी नगर, छात्रों से की मुलाक़त

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में पहुंचे और यहाँ पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों से मुलाक़ात की.

लाइव कवरेज

  1. यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन

    पामेल चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे यश चोपड़ा की पत्नी पामेल चोपड़ा का निधन हो गया.

    गुरुवार सुबह 74 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली.

    यशराज फ़िल्म्स की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई है.

    बयान में कहा गया है, “भारी दिल के साथ चोपड़ा परिवार आपको सूचित करता है कि पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. आज 11 बजे उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया.आपकी प्रार्थना के हम शुक्रगुज़ार है और आपसे निवेदन है बेहद दुख के समय में हमारी निजता का सम्मान करें.”

    पामेला चोपड़ा आख़िरी बार नेटफ़्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'द रोमैंटिक्स' में नज़र आई थीं.

    वे गायिका भी थी और उन्होंने यशराज बैनर की कई फ़िल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाइन भी किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. चीन से आबादी के मामले में आगे निकलेगा भारत, अखिलेश यादव ने सरकार को बताया ज़िम्मेदार

    अखिलेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र की जनसंख्या को लेकर आई हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल भारत जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा और देश की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा.

    इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये सरकार की विफलता के कारण हो रहा है.

    उन्होंने ट्वीट किया चिंतनीय ख़बर : भारत की आबादी हुई सबसे अधिक

    कारण : सरकार की विफलता

    विवरण : - ग़रीबी-बेरोज़गारी के कारण काम में हाथ बँटाने व कमाने के लिए व

    - मेडिकल की कमी से बालमृत्यु के डर से अधिक बच्चे पैदा करना तथा कांट्रासेप्टिव्स का वितरण न होना.

    - शिक्षा की कमी से जनसंख्या के दबाव को न समझना

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफ़पीए) "विश्व जनसंख्या रिपोर्ट, 2023 की स्थिति" के डेटा के मुताबिक़ भारत की जनसंख्या इस साल 142.86 करोड़ हो जाएगी, वहीं चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ रहेगी.

    34 करोड़ की आबादी के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर होगा.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ये अनुमान फरवरी 2023 तक उपलब्ध डेटा पर आधारित है.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' केस में सूरत कोर्ट से नहीं मिली राहत

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील ख़ारिज कर दी है.

    23 मार्च को सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल गाँधी को दो साल की सज़ा सुनाई थी और इसके साथ ही उन्हें एक महीने का समय दिया था ताकि वो इस फ़ैसले को चुनौती दे सकें.

    सेशन कोर्ट में राहुल गांधी ने ये चुनौती अपनी सज़ा के ख़िलाफ़ दी थी.

    साल 2019 में मोदी सरनेम को लेकर दिए गए बयान पर सूरत की सेशन कोर्ट ने उन्हें दो साल की सज़ा सुनाई जिसके खिलाफ़ उन्होंने अपील दायर की थी.

    सेशन कोर्ट के फ़ैसले के बाद बीते महीने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. एप्पल का दिल्ली में पहला स्टोर खुला, टिम कुक ने किया उद्घाटन

    टिम कुक

    इमेज स्रोत, ANI

    एप्पल के सीईओ टिम कुक ने दिल्ली में कंपनी के पहले स्टोर का उद्घाटन किया है.

    साकेत स्थित सलेक्ट सिटी वॉक शॉपिंग मॉल में ये स्टोर खोला गया है.

    मॉल में बड़ी संख्या में एप्पल के प्रशंसकों की भीड़ जुटी.

    इस मौक़े पर टिम कुक ने कई ग्राहकों से मुलाक़ात और बात की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले 18 अप्रैल को टिम कुक ने मुंबई में भारत के पहले एप्पल स्टोर का उद्घाटन किया था.

    पीएम से मुलाक़ात और दिल्ली की सैर

    बुधवार को उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की.

    इसके अलावा कुक दिल्ली के लोधी आर्ट डिस्ट्रिक और नेशनल क्राफ़्ट म्यूज़ियम गए.

    उन्होंने दोनों जगहों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं.

    उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली का लोधी आर्ट डिस्ट्रिक एक बेहतरीन जगह है. स्टार्ट इंडिया फ़ाउंडेशनऔर इतने सारे अद्भुत कलाकारों को भारतीय जीवन को इतनी मज़बूती और ख़ूबसूरती से उकेरने के लिए बधाई.”

    साथ ही उन्होंने कलाकारों को इस बात के लिए शुक्रिया अदा किया कि वो इन कलाकृतियों को आईपैड पर डिज़ाइन कर रहे हैं.

  5. भारत में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 12,591 नए मामले आए सामने

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 12591 नए मामले सामने आए हैं.

    बुधवार को आए आँकड़े की तुलना में ये संख्या 2000 ज़्यादा है.यानी बुधवार के मुक़ाबले गुरुवार को नए संक्रमण के मामले में लगभग 20 फ़ीसदी की उछाल दर्ज की गई है.

    इस समय देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 65,286 हो चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 10,542 नए मामले सामने आए थे.

  6. राहुल गाँधी के मानहानि केस में सूरत कोर्ट आज सुनाएगी फ़ैसला

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    राहुल गाँधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सूरत की कोर्ट गुरुवार को राहुल गांधी के मानहानि केस पर फ़ैसला सुनाएगी.

    साल 2019 में मोदी सरनेम को लेकर दिए गए बयान पर सूरत की सेशन कोर्ट ने उन्हें दो साल की सज़ा सुनाई जिसके खिलाफ़ उन्होंने अपील दायर की है.

    राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला ने बीबीसी को बताया, “कांग्रेस नेता की अपील वाले मामले में आज सूरत की कोर्ट में एडिशनल सेशन जज रॉबिन मोगरा अपना फ़ैसला 11 बजे सुनाएंगे. मुझे उम्मीद और यक़ीन है कि फ़ैसला राहुल गाँधी के पक्ष में होगा.”

    सेशन कोर्ट के फ़ैसले के बाद बीते महीने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी.

    23 मार्च को सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल गाँधी को दो साल की सज़ा सुनाई थी और इसके साथ ही उन्हें एक महीने का समय दिया था ताकि वो इस फ़ैसले को चुनौती दे सकें.

  7. यमन में रमज़ान के दौरान हुई भगदड़ में 78 लोगों की मौत, 'हवाई फ़ायरिंग' की वजह से हुआ हादसा

    की राजधानी सना के एक स्कूल में रमज़ान के लिए दान बाँटा जा रहा था. इस दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 78 लोगों की

    इमेज स्रोत, AFP

    यमन की राजधानी सना के एक स्कूल में रमज़ान के लिए दान बाँटा जा रहा था. इस दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई.

    देश के गृह मंत्री ने बताया है कि जो लोग दान देने के लिए ज़िम्मेदार थे, उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है.

    सना में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कई लोग घायल भी हुए हैं और 13 की हालत गंभीर है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ सैकड़ों लोग दान लेने के लिए स्कूल में जुटे थे. यहां प्रति व्यक्ति लगभग 9 डॉलर (लगभग 740 रुपये) की राशि दी जा रही थी.

    समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने दो चश्मदीदों के हवाले से बताया है कि हूती विद्रोहियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में फ़ायरिंग की थी, कथित तौर पर बुलेट एक बिजली के तार से टकरा गई और विस्फोट हो गया. इससे लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई.

    शहर के बाब-अल-यमन इलाके में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें लोग घबराए और भागते नज़र आ रहे हैं.

    साल 2015 में देश की सरकार को राजधानी सना से से हटाने के बाद से वहां हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है. साल 2015 से यमन में युद्ध जारी है. इसी साल हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना से सरकार को बाहर कर बड़े हिस्से को अपने क़ब्ज़े में ले लिया था.

  8. के-पॉप सिंगर मूनबिन की 25 साल की उम्र में मौत

    के-पॉप स्टार मूनबिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    के-पॉप स्टार मूनबिन की 25 साल की उम्र में मौत हो गई है. सिंगर के गाने रिकॉर्ड करने वाली कंपनी ने उनकी मौत की जानकारी दी है.

    दक्षिण कोरियाई मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया है कि बुधवार रात मूनबिन अपने सोल स्थित अपार्टमेंट में उनके मैनेजर को अचेत हालत में मिले.

    पुलिस का कहना है कि उन्हें लगता है कि मूनबिन ने अपने जीवन में ‘कड़ा फ़ैसला’ लिया और इस पूरे मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी ताकि मौत के कारण का पता लगाया जा सके.

    मूनबिन के गाने रिकॉर्ड करने वाली कंपनी फ़ैनटियागो ने एक बयान जारी कर कहा “अचानक वो हमें छोड़ कर चले गए और अब वो आसमान का एक तारा बन चुके हैं.”

    बाएं-मूनबिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बाएं-मूनबिन

    साल 2016 में दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड स्ट्रो का हिस्सा बनने से पहले मूनबिन अभिनेता और मॉडल थे.

    फ़ैनटियागो ने अपने बयान में कहा है कि “सभी लोग किसी भी तरह के कयास लगाने से बचें ताकि उनका परिवार उन्हें शांति के साथ सम्मानजनक विदाई दे सके.”

    मूनबिन ने एक बच्चे के रूप में फ़ैनटियागो का ट्रेनी प्रोग्राम ज्वाइन किया था और उसके बाद वो एस्ट्रो बैंड का हिस्सा बन गए. इस ग्रुप में छह सदस्य थे, लेकिन इनमें से एक सदस्य ने इस साल फ़रवरी में ही बैंड छोड़ दिया था.

    उनकी बहन मून सुना ख़ुद एक के-पॉप सिंगर हैं और गर्ल बैंड बिलि का हिस्सा हैं.

  9. एप्पल के स्टोर का दिल्ली में उद्धाटन आज, कुक ने की म्यूज़ियम,आर्ट डिस्ट्रिक की सैर

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एप्पल के सीईओ टिम कुक इस वक्त दिल्ली में हैं, गुरुवार को वह राजधानी में देश के दूसरे एप्पल स्टोर का उद्धाटन करेंगे.

    ये स्टोर दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल में खोला गया है.

    बुधवार को उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की.

    इसके अलावा कुक दिल्ली के लोधी आर्ट डिस्ट्रिक और नेशनल क्राफ़्ट म्यूज़ियम गए. उन्होंने दोनों जगहों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं.

    उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली का लोधी आर्ट डिस्ट्रिक एक बेहतरीन जगह है. St+art इंडिया फ़ाउंडेशनऔर इतने सारे अद्भुत कलाकारों को भारतीय जीवन को इतनी ताक़त और ख़ूबसूरती से उकेरने के लिए बधाई.”

    साथ ही उन्होंने कलाकारों को इस बात के लिए शुक्रिया अदा किया कि वो इन कलाकृतियों को आईपैड पर डिज़ाइन कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने नेशनल क्राफ़्ट म्यूज़ियम की भी तारीफ़ की.

    उन्होंने लिखा, “मैं पूरा दिन नेशनल क्राफ़्ट म्यूज़ियम और हस्तकला अकादमी में बिता सकता था. प्राचीन और जीवंत कपड़ों से लेकर जटिल लकड़ी की नक्काशी तक, ये भारत की गहरी-सुंदर शिल्पकला की संस्कृति को दिखाता है.”

    18 अप्रैल को कुक ने मुंबई के बीकेसी में देश के पहले एप्पल स्टोर का उद्धाटन किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  10. यमन में रमज़ान के लिए बाँटे जा रहे दान के दौरान भगदड़, 78 की मौत

    यमन की राजधानी सना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यमन की राजधानी सना के एक स्कूल में रमज़ान के लिए दान बाँटा जा रहा था. इस दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई.

    अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है.

    शहर के बाब-अल-यमन इलाके में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें लोग घबराए और भागते नज़र आ रहे हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ सैकड़ों लोग दान लेने के लिए स्कूल में जुटे थे. यहां प्रति व्यक्ति लगभग 9 डॉलर (लगभग 740 रुपये) की राशि दी जा रही थी.

    जो लोग दान देने के लिए ज़िम्मेदार थे उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है. देश के गृह मंत्री ने इसकी जानकारी दी है.

    साल 2015 में देश की सरकार को शहर से हटाने के बाद से वहां हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है. साल 2015 से यमन में युद्ध जारी है. इस साल हूती विद्रोहियों ने देश से सरकार खदेड़ कर बड़े हिस्से को अपने कब्ज़े में ले लिए थे.

  11. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा.

    19 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहांक्लिककर सकते हैं.