अतीक़ अहमद के बाकी बचे बेटों को भी शायद मार दिया जाएगाः रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव ने आशंका जताई है कि अतीक़ अहमद के बाकी बचे बेटों की भी हत्या हो सकती है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and कमलेश मठेनी

  1. रूस यूक्रेन: मैदानी जंग के बीच इंटरनेट पर ऐसे चल रही एक और जंग

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: रूस यूक्रेन के बीच साइबर-वॉर

    बीते साल रूस ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ 'विशेष सैन्य अभियान' छेड़ने की घोषणा की जिसके बाद दोनों मुल्कों के बीच भीषण जंग शुरू हो गई.

    लेकिन मैदानी जंग के अलावा इंटरनेट पर दोनों मुल्कों के हैकर्स के बीच और जंग चल रही थी जो कई लोगों को दिखाई नहीं दे रही थी. हालांकि ये जंग भी ज़मीनी जंग की ही तरह बेहद गंभीर थी.

    दोनों देशों के हैकर्स ने एकदूसरे पर साइबर हमले शुरू कर दिए. कई ख़ुफ़िया वेबसाइट्स को हैक करने की कोशिशें की जाने लगीं और मीडिया संस्थानों की वेबसाइट पर भी हमले होने लगे.

    बीबीसी संवाददाता जो टाइडी ने यूक्रेन जाकर उन लोगों से बात की जो रूस के साथ जारी इस साइबर वॉर में यूक्रेन का मोर्चा संभाले हुए हैं.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, #IPL2023 में #MIvKKR का मुक़ाबला, टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने चुनी गेंदबाज़ी

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    आईपीएल के 22वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुक़ाबला है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

    मुंबई इंडियंस की तरफ़ से कप्तान सूर्य कुमार यादव और कोलकाता नाइट राइडर्स से कप्तान नीतीश राणा टॉस के लिए पहुंचे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वैसे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं लेकिन उनकी तबीयत ख़राब होने के चलते सूर्यकुमार यादव आज के मैच में कप्तानी कर रहे हैं.

    मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक आईपीएल के चार मैच हुए हैं जिनमें से तीन मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं.

  3. आंबेडकर और सावरकर में क्या जाति के मुद्दे पर वैचारिक दूरी थी?

    वीडियो कैप्शन, आंबेडकर और सावरकर में क्या जाति के मुद्दे पर वैचारिक दूरी थी?

    हाल ही में अशोक गोपाल की किताब प्रकाशित हुई है 'अ पार्ट अपार्ट द लाइफ़ एंड थॉट ऑफ बी आर आंबेडकर' जिसमें उन्होंने आंबेडकर के जीवन के कई अनजान पक्षों का वर्णन किया है.

    सामाजिक सुधारों के लिया आंबेडकर और सावरकर दोनों ने बहुत काम किया था लेकिन इस मुद्दे पर दोनों के दृष्टिकोण में बहुत फ़र्क था. विवेचना में रेहान फ़ज़ल उठा रहे हैं इसी विषय को.

  4. हत्या के दो हफ़्ते पहले अतीक़ अहमद ने मांगी थी सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा

    अतीक़ अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    अतीक़ अहमद ने हत्या से दो हफ़्ते पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत के दौरान सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था.

    शनिवार रात को प्रयागराज में पुलिस हिरासत के दौरान उनकी हत्या कर दी गई. वे उमेश पाल मर्डर केस के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में थे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्षीय अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद को पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने क़रीब से गोली मारी जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    घटना के वक़्त अतीक़ पुलिस कर्मियों से घिरे हुए थे और उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था. 28 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने अतीक़ अहमद की सुरक्षा की मांग वाली याचिका ठुकरा दी थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अतीक़ अहमद की जान पर ख़तरे की सूरत में उत्तर प्रदेश सरकार की मशीनरी उनकी हिफाजत करेगी.

    अतीक़ की याचिका पर जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी ने उन्हें ये इजाजत दी थी कि वे चाहें तो सुरक्षा की मांग को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटा सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अतीक़ ने अपनी याचिका में ये आशंका जताई थी कि उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में रहने के दौरान उनकी जान को ख़तरा है.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, "चूंकि वो न्यायिक हिरासत में हैं, अगर उनकी जान को कोई ख़तरा हुआ तो उत्तर प्रदेश सरकार की मशीनरी उनकी सुरक्षा का ख्याल रखेगी. ये वो केस नहीं है जो ये कोर्ट दखल देगी. याचिकाकर्ता चाहें तो अपनी याचिका हाई कोर्ट में दायर कर सकते हैं. क़ानून के तहत जो भी प्रक्रिया होगी, उसका पालन किया जाएगा."

  5. बांग्लादेश के इन लोगों को भारत का ये बाज़ार इतना पसंद क्यों आता है?

    वीडियो कैप्शन, बांग्लादेश के इन लोगों को भारत का ये बाज़ार इतना पसंद क्यों आता है?

    बांग्लादेश के लोग जब भारत आते हैं तो कोलकाता के एक बाज़ार में जाने की कोशिश करते हैं.

    लेकिन इसकी वजह क्या है, बांग्लादेशियों को ये बाज़ार इतना पसंद क्यों आता है और भारतीयों को इससे क्या फायदा होता है?

  6. राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 की विजेता

    नंदिनी गुप्ता

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान की नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 की विजेता बन गई हैं.

    दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर अप रहीं.

    वहीं, मणिपुर की थाउनाउजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर अप बनीं.

  7. अतीक़ अहमद: मुक़दमों से घिरे बाहुबली की पत्नी, भाई और बेटों के 'जुर्म' की पूरी दास्तां

    अतीक़ अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    अतीक़ अहमद और उनके भाई की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय हत्या कर दी गई है. पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है और हत्या की जांच के लिए न्यायायिक आयोग गठित कर दिया गया है.

    इस घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है.

    अतीक़ अहमद और उनके परिवार ने निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सुरक्षा की मांग की थी.

    एक महीना पहले ही अतीक़ अहमद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उमेश पाल की हत्या की जांच के दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की थी.

  8. दुबई: इमारत में आग लगने से चार भारतीयों समेत 16 लोगों की मौत

    दुबई

    इमेज स्रोत, ALI HAIDER/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    दुबई की एक रिहाइशी इमारत में आग लगने से कम से कम चार भारतीयों समेत 16 लोगों की मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में नौ लोग घायल भी हुए हैं. मरने वालों में एक परिवार केरल से है.

    आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी थी और फिर ये इसके दूसरे हिस्सों में भी फैल गई.

    खलीज़ टाइम्स ने एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतानापल्ली के हवाले से ख़बर दी है कि आग में जिन चार भारतीय लोगों की मौत हुई है उसमें एक दंपति भी था.

    दुबई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बिल्डिंग में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. आग से बिल्डिंग को कितना नुकसान हुआ है इसकी जांच चल रही है.

  9. कौन हैं गुड्डू मुस्लिम, जिनका नाम अतीक़ अहमद के भाई अशरफ़ ने गोलियां चलने से पहले लिया

    अतीक़ अहमद (दाएं) और उनके भाई अशरफ़ अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अतीक़ अहमद (दाएं) और उनके भाई अशरफ़ अहमद

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की शनिवार रात पुलिस की मौजूदगी में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

    ये हत्या उस वक्त हुई जब पुलिस दोनों भाइयों को मेडिकल चेक-अप के लिए काल्विन अस्पताल ले जा रही थी. पुलिस ने तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है.

    दोनों की हत्या से महज़ दो दिन पहले ही अतीक़ अहमद के बेटे असद और उनके साथी ग़ुलाम मोहम्मद का यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स ने झांसी में कथित एनकाउंटर कर दिया था.

    गोली चलने के चंद सेकेंड पहले ही अतीक़ अहमद ने मीडिया से बात की थी. इसके बाद उनके भाई अशरफ़ ने कैमरे पर गुड्डू मुस्लिम नाम के एक व्यक्ति के बारे में कुछ कहना शुरू ही किया था कि इतने में एक हमलावर ने अतीक़ अहमद की कनपटी पर पिस्तौल चला दी.

  10. अतीक़ अहमद हत्याकांड पर कांग्रेस ने कहा- अपराधी की सज़ा के फ़ैसले का अधिकार...

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, JAGADEESH NV/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की हत्या के बाद कांग्रेस ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है, "देश का संविधान उन लोगों ने बनाया है, जो आज़ादी के लिए लड़े थे. हमारे इस संविधान और क़ानून को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "इससे खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है. अपराधी की सज़ा का फ़ैसले का अधिकार न्यायपालिका का है."

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्विटर पर कहा, "ये अधिकार किसी सरकार को, किसी नेता को या क़ानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को नहीं दिया जा सकता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने आगे कहा, "गोली-तंत्र और भीड़ तंत्र की वकालत करने वाले केवल संविधान को ध्वस्त करते हैं. समाज में किसी को डराने और धमकाने के लिए जो भी हमारी न्याय प्रणाली में राजनैतिक उद्देश्य से दखलअंदाज़ी करता है, अपराधी के साथ वो भी दंड का भागीदार है."

    "किसी भी मुज़रिम को सख़्त से सख़्त सजा मिले, इसके लिए अदालतें हैं. क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है."

  11. जब अतीक़ अहमद को हमलावर ने नज़दीक से मारी गोली

    वीडियो कैप्शन, जब अतीक़ अहमद को कैमरों के सामने मारी गई गोली

    कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रयागराज में शनिवार रात को अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की मीडिया से बात करने दौरान कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई.

    पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

    जिस वक़्त ये हत्या हुई उस वक्त पुलिस अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ को मेडिकल चेप-अप के लिए अस्पताल ले जा रही थी.

  12. सूडान: सैन्य गुटों के बीच संघर्ष में एक भारतीय समेत 56 लोगों की मौत

    सूडान

    इमेज स्रोत, REUTERS/Mohamed Nureldin Abdallah

    सूडान में विरोधी सैन्य गुटों के बीच दूसरे दिन भी संघर्ष जारी है.

    सूडानी डॉक्टरों के यूनियन ने बीबीसी को बताया कि इस संघर्ष में 56 लोगों की मौत हो गई है.

    मरने वालों में एक भारतीय भी शामिल है. सूडान में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.

    संघर्ष में सैकड़ों लोगों के घायल होने के ख़बर है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख

    भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय की मौत पर दुख जताया है.

    उन्होंने कहा है कि दूतावास उनके परिवार की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहा है.

    सूडान की राजधानी खार्तूम में गोलीबारी और विस्फोट के बाद हालात मुश्किल हो गए हैं.

    देश में सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच ये तनाव कई सालों से चल रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सूडान में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया है कि सूडान में काम कर रहे भारतीय अलबर्ट ऑगस्टिन सैन्य गुटों के बीच चले संघर्ष में चली गोली से घायल हो गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई.

    दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक शहर के बीच स्थित सेना मुख्यालय के आसपास गोलियों की आवाज़ सुनी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    गोलीबारी और झड़पों को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सूडान में रह रहे सभी भारतीयों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है.

    दूतावास ने सूडान आने की योजना बना रहे भारतीयों को फिलहाल यात्रा न करने की सलाह दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  13. प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का सऊदी अरब को लेकर क्या सपना है?- दुनिया जहान

    प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

    इमेज स्रोत, REUTERS/Ahmed Yosri

    10 मार्च 2022 को सऊदी अरब और ईरान के बीच दोबारा राजनयिक बहाल करने को लेकर समझौता हो गया. इस समझौते का असर केवल इन दोनों देशों पर ही नहीं लेकिन पूरे मध्यपूर्व और विश्व की व्यवस्था पर भी पड़ेगा.

    यह समझौता किसी पश्चिमी देश की मध्यस्थता से नहीं बल्कि चीन की मध्यस्थता से हुआ है जिसके बीते कई सालों से अमेरिका के साथ रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं.

    ईरान और सऊदी अरब के बीच धार्मिक ही नहीं बल्कि राजनीतिक मतभेद भी रहे हैं. जहां सऊदी अरब एक राजतंत्र है जिसके पश्चिमी देशों से नज़दीकी संबंध हैं, वहीं ईरान थिओक्रेटिक देश है यानी यहां धर्मतंत्र है और अमेरिकी उसे अपने दुश्मनों की श्रेणी में रखता है.

    यूक्रेन युद्ध के दौरान ईरान ने रूस का साथ दिया है इस कारण भी अमेरिका और दूसरे पश्चिमी मुल्क उससे नाराज़ हैं.

  14. अतीक़ अहमद के हमलावरों को आज मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, Prabhat Verma

    प्रयागराज में अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ पर गोली चलाने वाले तीनों हमलावरों को रविवार को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

    तीनों ने गोली चलाने के बाद घटनास्थल पर आत्मसमर्पण कर दिया था.

    पुलिस ने उन्हें हिरासत लेकर पूछताछ की है.

    इस तरह के मामले में पकड़े गए किसी भी अपराधी को 24 घंटे के अंदर रिमांड मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच, उत्तर प्रदेश ने इस घटना के बाद राज्य में धारा 144 लागू कर दी है.

    पूरे राज्य में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कई जगहों पर पुलिस गश्त कर रही है.

    अहम सार्वजनिक ठिकानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है.

    संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस चौकसी बढ़ाई गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देर रात बैठक कर पुलिस अफसरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है.

    मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि पुलिस अफसरों को राज्य में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

    प्रयागराज में शनिवार की रात क़रीब साढ़े दस बजे पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    हमलावरों ने गोली तब चलाई जब पुलिस अतीक अहमद और अशरफ़ को मेडिकल चेक-अप के लिए प्रयागराज के काल्विन अस्पताल लेकर जा रही थी.

    पत्रकार बनकर आए हमलावरों ने अस्पताल के ठीक सामने, पुलिस के घेरे में दोनों पर बेहद नज़दीक़ से गोलियां चलाईं.

    हमलावरों ने गोली चलने के बाद वहां पर धार्मिक नारेबाज़ी भी की.

  15. हक़दर्शक: सभी सरकारी योजनाओं के लिए एक ऐप

    वीडियो कैप्शन, भारत में कल्याण योजनाओं को दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में पहुंचना आसान काम नहीं है.

    भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में, सामाजिक कल्याण योजनाओं को दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में पहुंचना आसान काम नहीं है.

    लेकिन अब एक ऐप के ज़रिए इस मुश्किल को आसान बनाने की कोशिश हो रही है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता निखिल इनामदार की ये रिपोर्ट.

  16. अतीक़ अहमद हत्याकांड पर महुआ मोइत्रा ने कहा- बीजेपी ने भारत को 'माफिया रिपब्लिक' में बदल दिया है

    महुआ मोइत्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, महुआ मोइत्रा

    उत्तर प्रदेश में बाहुबली से राजनेता बने अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने कहा है कि बीजेपी ने देश को एक 'माफिया रिपब्लिक' में बदल दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मोहुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट में कहा है, "बीजेपी ने भारत को माफिया रिपब्लिक में बदल दिया है. मैं ये बात यहां कहूंगी, मैं ये बाद विदेश में कहूंगी. मैं ये बात हर जगह कहूंगी क्योंकि यही सच है. हिरासत में दो लोगों की बड़ी संख्या में पुलिस वालों और कैमरों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. ये रूल ऑफ़ लॉ (क़ानून का राज) की मौत है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एक अन्य ट्वीट में मोहुआ मोइत्रा ने कहा है कि वो इस बात पर यकीन कर सकती हैं कि सत्यपाल मलिक के इंटरव्यू से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए अतीक़ अहमद को मारा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  17. तबला बजाना ही नहीं, बनाना भी है बड़ी कला

    वीडियो कैप्शन, किशोर व्हटकर एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें तबले बनाने की कला अपने पिता से विरासत में मिली.

    आप ऐसे कई कलाकारों को जानते होंगे जो किसी वाद्य यंत्र को बजाने में पारंगत हैं. लेकिन आप शायद ऐसे कलाकारों के बारे में नहीं जानते होंगे, जो इन वाद्ययंत्रों को तैयार करते हैं.

    मुंबई में रहने वाले किशोर व्हटकर एक ऐसे ही कलाकार हैं, जिन्हें तबले बनाने की कला अपने पिता से विरासत में मिली. देखिए बीबीसी संवाददाता राहुल रणसुभे की ये रिपोर्ट.

  18. अतीक़ हत्याकांड पर मायावती ने पूछा- यूपी का एनकाउंटर प्रदेश बन जाना कितना उचित?

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीएसपी प्रमुख मायावती ने अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाए हैं.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "गुजरात जेल से अतीक़ अहमद और बरेली जेल से लाए गए उनके भाई अशरफ़ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में ही खुलेआम गोली मारकर हुई हत्या, उमेश पाल जघन्य हत्याकाण्ड की तरह ही, यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था और उसकी कार्यप्रणाली पर अनेकों गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने लिखा, "देश भर में चर्चित इस अति गंभीर और अति चिंतनीय घटना का माननीय सुप्रीम कोर्ट अगर स्वंय ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो बेहतर. वैसे भी उत्तर प्रदेश में 'कानून द्वारा कानून के राज' के बजाय, अब इसका एनकाउंटर प्रदेश बन जाना कितना उचित? सोचने की बात."

    प्रयागराज में शनिवार की रात क़रीब साढ़े दस बजे पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हमलावरों ने गोली तब चलाई जब पुलिस अतीक़ अहमद और अशरफ़ को मेडिकल चेकअप के लिए प्रयागराज के काल्विन अस्पताल लेकर जा रही थी.

    पत्रकार बनकर आए हमलावरों ने अस्पताल के ठीक सामने, पुलिस के घेरे में दोनों पर बेहद नज़दीक़ से गोलियां चलाईं. हमलावरों ने गोली चलने के बाद वहां पर धार्मिक नारेबाज़ी भी की.

    ये पूरी घटना लाइव कैमरों में कैद भी हुई. वारदात के वक्त अतीक़ और अशरफ़ पैदल चलते हुए मीडिया से बात कर रहे थे.

  19. अतीक़ अहमद हत्याकांड: विपक्षी नेताओं ने लगाया क़ानून व्यवस्था की नाकामी का आरोप

    अतीक हत्याकांड

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार की रात क़रीब 10.30 बजे पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

    हमलावरों ने गोली तब चलाई जब पुलिस अतीक अहमद और अशरफ़ को मेडिकल चेक-अप के लिए प्रयागराज के काल्विन अस्पताल लेकर जा रही थी.

    पत्रकार बनकर आए हमलावरों ने अस्पताल के ठीक सामने, पुलिस के घेरे में दोनों पर बेहद नज़दीक़ से गोलियां चलाईं. हमलावरों ने गोली चलने के बाद वहां पर धार्मिक नारेबाज़ी भी की.

    ये पूरी घटना लाइव कैमरों में कैद भी हुई. वारदात के वक्त अतीक़ और अशरफ़ पैदल चलते हुए मीडिया से बात कर रहे थे.

  20. कर्नाटक: टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बीजेपी छोड़ी

    कर्नाटक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जगदीश शेट्टार बीच में (फाइल फोटो)

    कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव का टिकट न मिलने से नराज पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने शनिवार को बीजेपी छोड़ने का एलान कर दिया है.

    शेट्टार ने कहा कि वह विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे देंगे. हालांकि उन्होंने कहा है कि वो अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव जरूर लड़ेंगे.

    टिकट न मिलने से साफ तौर पर नाराज दिख रहे शेट्टार ने कहा, "मैं भरे दिल से पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं. कर्नाटक में पार्टी बनाने और खड़ा करने वालों में से मैं भी एक रहा हूं. लेकिन उन्होंने ऐसी स्थिति बना दी कि मुझे इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जगदीश शेट्टार हुबली सेंट्रल सीट से कई बार विधायक रहे हैं.

    इस बार उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है .

    पार्टी का कहना है कि युवा नेताओं को मौका मिलना चाहिए.

    शेट्टार ने पहले ही बगावती तेवर अपनाते हुए हर हाल में यहां से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी.