अतीक़ अहमद के बाकी बचे बेटों को भी शायद मार दिया जाएगाः रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव ने आशंका जताई है कि अतीक़ अहमद के बाकी बचे बेटों की भी हत्या हो सकती है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and कमलेश मठेनी

  1. सीएम केजरीवाल से नौ घंटे चली पूछताछ, सीबीआई दफ़्तर से बाहर आकर क्या कहा

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आबकारी मामले में सीबीआई की पूछताछ पूरी हो गई है. सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि ये पूछताछ करीब नौ घंटे तक चली.

    अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे करीब पूछताछ के लिए सीबीआई दफ़्तर पहुंचे थे. उन्हें भ्रष्टाचार-रोधी शाखा की मंजिल पर ले जाया गया था.

    अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल से करीब नौ घंटे तक पूछताछ चली और वो रात 8:30 बजे करीब सीबीआई दफ़्तर से बाहर निकले. पूछताछ के बीच उन्होंने लंच ब्रेक भी लिया.

    अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मंत्री सीबीआई दफ़्तर पहुंचे थे. केजरीवाल से पूछताछ के दौरान आम आदमी पार्टी ने सीबीआई दफ़्तर के बाहर और शहर में अन्य जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया.

    अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई दफ़्तार से बाहर आने के बाद मीडिया से बात की और बीजेपी पर निशाना साधा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, ''सबसे पहले मैं सीबीआई के सभी अधिकारियों का शुक्रिया करना चाहता हूं, उन्होंने बहुत अच्छे माहौल में, पूरी इज्ज़त के साथ प्रश्न पूछे. जितने प्रश्न उन्होंने पूछे, उन सबके मैंने जवाब दिए. जैसा मैंने सुबह भी बोला था कि हमारे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है. ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्रेरित है.''

    उन्होंने कहा, ''आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है. हम मर जाएंगे, मिट जाएंगे, ईमानदारी से समझौता नहीं करेंगे. इसलिए वो हम पर कीचड़ फेंक रहे हैं. दिल्ली और पंजाब में जो अच्छे काम हो रहे हैं, वो ये कर नहीं सकते. इसलिए वो हमें बदनाम कर रहे हैं, बर्बाद कर रहे हैं.''

    केजरीवाल से कौन से सवाल पूछे गए इसके जवाब में उन्होंने बताया, ''उन लोगों ने सबकुछ पूछा. ये नीति शुरू कैसे हुई, क्यों शुरू की, लगभग 56 सवाल पूछे.''

  2. ऐसी चर्चा है कि अतीक़ अहमद के बाकी बचे बेटों को भी मार दिया जाएगाः प्रो. रामगोपाल यादव

    रामगोपाल यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव ने आशंका जताई है कि अतीक़ अहमद के बाकी बचे बेटों की भी हत्या हो सकती है.

    पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अतीक के पांच बच्चे थे जिनमें एक मार दिया गया.

    “अतीक़ के दो बेटे जेल में बंद हैं और दो अन्य बेटों को सुरक्षा की दृष्टि से बाल गृह में रखा गया है. ये दोनों बच्चे नाबालिग और पढ़ने वाले हैं.”

    उन्होंने कहा, “इलाहाबाद के लोगों ने मुझे बताया कि यहां ये चर्चा है कि इन लड़कों को भी किसी न किसी बहाने मार दिया जाएगा.”

    प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भारत का संविधान किसी को भी पकड़ कर मारने की इजाज़त नहीं देता है.

    उन्होंने कहा कि अतीक़ अहमद 1989, 91 और 93 में निर्दलीय विधायक बने, 95 में समाजवादी पार्टी से विधायक बने और 14वीं लोकसभा में समाजवादी पार्टी के टिकट से फूलपुर से सांसद बने.

    प्रो. रामगोपाल ने कहा, “14वीं लोकसभा में मैं अपनी पार्टी के संसदीय दल का नेता था और अतीक़ अहमद चार साल तक साथ रहे. अब उन्हें गैंगस्टर और क्या क्या बना दिया गया. हां कभी कभी कुछ लोगों से घटनाएं हो जाती हैं.”

    उन्होंने कहा कि ‘अभी ऐसे ऐसे लोग बड़े बड़े पदों पर बैठे हैं जिन्होंने बम फेंक कर दस दस पंद्रह पंद्रह लोगों को मरवा दिया. उन्हें कोई नहीं कहता कि वे गैंगस्टर हैं.’

    उन्होंने कहा कि 'मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक़ अहमद मारे गए. जब सुप्रीम कोर्ट से ये कहने के बाद भी कि पुलिस अभिरक्षा में हत्या हो सकती है, अतीक़ अहमद को राहत नहीं मिली तो लोग समझ गए कि चाहे जब मार दीजिए कुछ होने वाला है नहीं. जो मारने वाले हैं उनका कुछ बिगड़ने वाला नहीं है.'

    उन्होंने सवाल खड़ा किया कि "कचहरी में पेश होने वाले किसी व्यक्ति को रात दस बजे मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाता है? उनके आने पर शहर में भारी पुलिस तैनात थी. उनके हाथ में हथकड़ी थी, जिसकी डोर पुलिस के हाथ में थी."

    उन्होंने आरोप लगाया गया कि ‘ये कोल्ड ब्लडेड मर्डर है. उनकी सुनियोजित तरीक़े से हत्या की गई है.’

    पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की शनिवार रात पुलिस की मौजूदगी में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

    ये हत्या उस वक्त हुई जब पुलिस दोनों भाइयों को मेडिकल चेक-अप के लिए काल्विन अस्पताल ले जा रही थी.

  3. संजय राउत का दावा- बीजेपी के साथ कभी नहीं जाएंगे शरद पवार

    शरद पवार

    इमेज स्रोत, SHARAD PAWAR/FACEBOOK

    उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लेकर एक अहम दावा किया है.

    ‘सामना’ के अपने साप्ताहिक काॅलम ‘रोकटोक’ में संजय राउत ने दावा किया है कि शरद पवार ने कुछ दिन पहले उद्धव ठाकरे को भरोसा दिया है कि उनकी पार्टी कभी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगी, भले उनकी पार्टी के कोई नेता बीजेपी में चले जाएं.

    संजय राउत की ताज़ा टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शरद पवार के भतीजे और एनसीपी नेता अजीत पवार के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

    हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्षी दल के नेता अजीत पवार इन अटकलों को आधारहीन बताते हुए ख़ारिज कर चुके हैं.

    उन्होंने ये भी इनकार किया कि वे शनिवार की रात मुंबई में अमित शाह से मिले थे.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, अतीक़ अहमद और अशरफ़ के शव कसारी-मसारी क़ब्रिस्तान में दफ़नाए गए

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद के शवों को प्रयागराज के कसारी-मसारी क़ब्रिस्तान में दफ़ना दिया गया है.

    पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में मारे गए अतीक़ अहमद के बेटे असद अहमद को भी शुक्रवार को इसी क़ब्रिस्तान में दफ़नाया गया था.

    कसारी मसारी क़ब्रिस्तान अतीक़ अहमद के पैतृक गांव में है और उनके माता-पिता को भी यहीं दफ़नाया गया था.

    क़ब्रिस्तान पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है और सिर्फ़ कुछ रिश्तेदारों को आने की अनुमति दी गई है.

    अतीक़ अहमद और अशरफ़ अहमद की शनिवार को पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी. इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है.

    अतीक़ अहमद बसपा विधायक साल 2005 के राजू पाल की हत्या और फरवरी में हुई उमेश पाल की हत्या के मामले में अभियुक्त थे. उमेश पाल राजू पाल के मामले में मुख्य चश्मदीद थे.

    फरवरी में उमेश पाल की सरेआम हत्या कर दी गई थी और अतीक़ अहमद के बेटे असद अहमद और उनके सहयोगी गुलाम और गुड्डू मुस्लिम पर इसका आरोप लगा था.

    इसके बाद यूपी पुलिस ने कई संदिग्धों पर कार्रवाई की थी. इस हफ़्ते असद अहमद और उनके सहयोगी गुलाम मोहम्मद 'एनकाउंटर' में मारे गए थे.

    अतीक़ अहमद और अशरफ अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    शनिवार रात क्या हुआ?

    एक वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलने से पहले हथकड़ी पहने अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. उनसे पूछा गया कि आपको आपके बेटे को सुपुर्द-ए-ख़ाक करने के दौरान वहां नहीं ले जाया गया, क्या कहेंगे?

    इस पर अतीक़ अहमद ने कहा, "नहीं ले गए तो हम नहीं गए."

    ठीक इसी वक्त अशरफ़ बोले- "मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम....." ठीक इसी वक़्त एक हमलावर ने अतीक़ अहमद की कनपटी के पास पिस्तौल निकाल कर गोली दाग दी.

    दोनों के गिरने के बाद भी हमलावर उन पर कई राउंड गोली फ़ायर करते हैं और फिर बंदूक फेंक कर खुद को सरेंडर कर देते हैं.

    यूपी पुलिस ने बताया कि इस गोलीकांड में एक कांस्टेबल और एक पत्रकार भी घायल हुए हैं.

    गोली चलने से मची भगदड़ के बाद पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ लिया. वीडियो में सुना जा सकता है कि हमलावर 'सरेंडर सरेंडर' चिल्लाते हैं और धार्मिक नारे लगाते हैं.

    इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और गाड़ी में बिठा कर घटनास्थल से दूर ले गई.

    महज़ दो दिन पहले ही अतीक़ अहमद के बेटे असद और उनके सहयोगी ग़ुलाम मोहम्मद का यूपी पुलिस ने झांसी में कथित एनकाउंटर कर दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिका के अलबामा में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत, कई घायल

    अलबामा

    इमेज स्रोत, EPA

    अमेरिका के अलबामा राज्य में हुई गोलीबारी की एक घटना में कम से कम चार लोगों के मारे जाने और कइयों के घायल होने की ख़बर है.

    स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलीबारी की यह वारदात अलबामा के डैडविले शहर में एक बर्थडे पार्टी में स्थानीय समयानुसार शनिवार रात साढ़े 10 बजे हुई.

    अलबामा की गवर्नर केव आइवी ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, ‘‘आज सुबह, मैं डेडविले के लोगों और अलबामा के अपने साथी नागरिकों के साथ शोक मना रही हूं. हमारे राज्य में हिंसा की कोई जगह नहीं है.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    डैडविले पुलिस और वहां के हाई स्कूल की फुटबॉल टीम के लिए चैपलिन के रूप में काम करने वाले बेन हेस ने कहा कि मारे गए ज़्यादातर लोग किशोर उम्र के थे.

    उन्होंने कहा, ‘‘मारा गया एक युवक हमारे स्टार खिलाड़ियों में से एक था. वो काफ़ी अच्छा इंसान था. मैं इनमें से कई छात्रों को जानता था. डैडविले एक छोटा सा शहर है और यह घटना यहां हर किसी को प्रभावित करेगा.’’

    लगभग 3,200 लोगों की आबादी वाला यह कस्बा अलबामा के पूर्वी भाग की तल्लापोसा काउंटी में स्थित है.

    अमेरिका में शनिवार को ही केंटुकी राज्य के लुइसविले के एक पार्क में गोलीबारी की एक और घटना हुई.

    उस घटना में दो लोगों के मारे जाने और चार के घायल होने की ख़बर है.

  6. अतीक़ अहमद और उनके भाई के शव लाए गए क़ब्रिस्तान

    कसारी मसारी कब्रिस्तान

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद के शवों का पोस्टमार्टम हो गया है.

    अतीक़ और अशरफ़ के शवों को अंतिम संस्कार के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान ले जाया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इनके शव एंबुलेंस में लाए गए जिसमें परिवार का एक बुर्ज़ुग शख़्स भी देखा गया है.

    पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में मारे गए अतीक़ अहमद के बेटे असद अहमद को भी शनिवार को इसी क़ब्रिस्तान में दफ़नाया गया था.

    कसारी मसारी क़ब्रिस्तान अतीक़ अहमद के पैतृक गांव में है और उनके माता-पिता को भी यहीं दफ़नाया गया था.

    क़ब्रिस्तान पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है और सिर्फ़ कुछ रिश्तेदारों को आने की अनुमति दी गई है.

    अतीक़ अहमद और अशरफ़ अहमद की शनिवार को पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई. इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. #IPL2023: RRvGT: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी ली

    संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या

    इमेज स्रोत, ANI

    आईपीएल में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद में टूर्नामेंट का 23वां मैच खेला जा रहा है.

    टॉस जीत कर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह पांचवां मुक़ाबला है. अब तक खेले गए चार मैचों में से दोनों ने तीन मैच जीते हैं.

    हालांकि बेहतर नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान रॉयल्स पहले तो गुजरात टाइटंस पॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर है.

    हार्दिक पंड्या

    इमेज स्रोत, ANI

    दोनों टीमों के मुक़ाबले में कौन आगे?

    इन दोनों टीमों के बीच इस सीज़न में यह पहला मुक़ाबला है.

    वहीं बीते वर्ष दोनों टीमें आपस में तीन बार भिड़ी थीं.

    दो बार लीग मुक़ाबले में तो आख़िरी बार दोनों फ़ाइनल में भिड़ी थीं.

    उन तीनों मुक़ाबले में गुजरात टाइटंस की टीम तीनों मौक़े पर राजस्थान रॉयल्स से जीत गई थी.

  8. अतीक़ हत्याकांड: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीनों अभियुक्त

    अतीक़ अहमद की हत्या

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में बाहुबली नेता अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की हत्या के मामले में रविवार को तीनों अभियुक्तों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी पर अतीक़ और अशरफ़ की हत्या के आरोप हैं. रविवार को तीनों को प्रयागराज की अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अतीक़ अहमद और अशरफ़ अहमद की शनिवार रात को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी.

    अतीक और अशरफ़ को जब प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल लाया जा रहा था, तो उनके जीप से उतरने के बाद अभियुक्तों ने उन पर गोलियां चला दी थीं. तीनों अभियुक्तों ने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया था.

    अतीक़ अहमद, 2005 में हुई बसपा विधायक राजू पाल और फरवरी 2023 में उमेश पाल की हत्या मामले में अभियुक्त हैं. उमेश पाल राजू पाल के मामले में मुख्य चश्मदीद गवाह थे.

  9. अतीक़ अहमद की हत्या के बाद उमेश पाल के घर के बाहर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में बाहुबली नेता अतीक़ अहमद की हत्या के बाद उमेश पाल के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षकर्मी तैनात कर दिए गए हैं.

    अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की शनिवार रात को पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी.

    अतीक़ अहमद की हत्या के अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है और इसके साथ ही पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    अतीक़ अहमद बसपा विधायक साल 2005 के राजू पाल की हत्या और फरवरी में हुई उमेश पाल की हत्या के मामले में अभियुक्त हैं. उमेश पाल राजू पाल के मामले में मुख्य चश्मदीद थे.

    फरवरी में उमेश पाल की सरेआम हत्या कर दी गई थी और अतीक़ अहमद के बेटे असद अहमद और उनके सहयोगी गुलाम और गुड्डू मुस्लिम पर इसका आरोप लगा था.

    इसके बाद यूपी पुलिस ने कई संदिग्धों पर कार्रवाई की थी. इस हफ़्ते असद अहमद और उनके सहयोगी गुलाम मोहम्मद 'एनकाउंटर' में मारे गए थे.

  10. कर्नाटक: 'अमूल' और 'नंदिनी' विवाद के बीच जयेन मेहता ने क्या कहा?

    वीडियो कैप्शन, दूध ब्रांड 'अमूल' और कर्नाटक मिल्क फ़ेडेरेशन के ब्रांड 'नंदिनी' के बीच क्या है विवाद?

    भारत के सबसे बड़े दूध ब्रांड अमूल के बेंगलुरु में दूध बेचने के प्रस्ताव से खड़ा हुआ हंगामा कर्नाटक चुनाव में मुद्दा बन गया है.

    अमूल के इस प्रयास को कर्नाटक मिल्क फ़ेडेरेशन (केएमएफ़) के ब्रांड नंदिनी के क्षेत्र में घुसपैठ के रूप में देखा जा रहा है. ये बहस अमूल की तरफ़ से एक अधिकारिक ट्वीट करने के बाद शुरू हुई है.

    इसमें अमूल ने अपनी योजना के बारे में बताया था. अब मीडिया और सोशल मीडिया में इसे पश्चिमी राज्य गुजरात के ब्रांड के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में अपने पैर पसारने की कोशिश के रूप में पेश किया जा रहा है और इस पर तीखी बहस हो रही है.

    राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो ये क्षेत्रीय अस्मिता का मुद्दा बन गया है. अमूल के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने बीबीसी संवाददाता रॉक्सी गागडेकर छारा से इस बारे में बात की.

  11. #IPL2023 : केकेआर ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 186 रन का लक्ष्य

    वेंकटेश अय्यर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, वेंकटेश अय्यर

    आईपीएल के मौजूदा सीज़न के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य रखा है.

    केकेआर की पारी की ख़ासियत वेंकटेश अय्यर का शानदार शतक रही.

    उन्होंने महज़ 51 गेंदों में 104 रन बनाए. आंद्रे रसेल ने 21 और रिंकू सिंह ने 18 रन बनाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज़्यादा दो विकेट ऋतिक शौकीन ने लिए.

    इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज आईपीएल में अपना पहला मैच खेला.

    मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने दो ओवर की गेंदबाज़ी की है.

    हालांकि वे कोई विकेट लेने में सफल नहीं रहे.

  12. सीएम योगी के 'मिट्टी में मिला देंगे' वाले बयान के कारण हुई अतीक़ की हत्याः रामगोपाल यादव

    सपा नेता रामगोपाल यादव

    इमेज स्रोत, Facebook/Akhilesh Yadav

    सपा नेता रामगोपाल यादव ने बाहुबली अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की हत्या के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले के बहुचर्चित बयान को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    इन दोनों बाहुबलियों को तीन शूटरों ने शनिवार की रात, प्रयागराज में तब हत्या कर दी थी, जब पुलिस उन दोनों को मेडिकल जांच के लिए शहर के एक अस्पताल लेकर गई थी.

    उसके पहले, बसपा एमएलए राजू पाल हत्याकांड के एक अहम गवाह उमेश पाल की 24 फ़रवरी को प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उसके एक दिन बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफ़िया को वे मिट्टी में मिला देंगे.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सपा महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने रविवार को इटावा में दावा किया, "उनके बयान से ये संदेश गया कि अतीक़ अहमद को मारने वाले का कुछ नहीं बिगड़ने वाला."

    उन्होंने कहा, "इससे पहले प्रयागराज में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना (उमेश पाल की हत्या) घटी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने एक बयान दिया कि वे माफ़िया को मिट्टी में मिला देंगे. यह सीएम का एक आदेश था, जिससे हत्यारों के बीच साफ संदेश गया. अतीक़ ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखि़ल करके आशंका जताई थी कि उन्हें पुलिस हिरासत में मारे जाने का खतरा है. और अब उन्हें ख़त्म कर दिया गया."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रामगोपाल यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के कई क़रीबी ऐसे हैं, जिनके भू माफ़िया से नजदीकी संबंध हैं.

    इस बीच कांग्रेस नेता कमलनाथ ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की है.

    उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को इस पूरे मामले का संज्ञान लेना चाहिए और उन दोनों की हत्या की जांच का आदेश पारित करना चाहिए.

  13. बीटेक छात्र ने बना दिया ये अनोखा रोबो रिक्शा

    वीडियो कैप्शन, बीटेक छात्र ने बना दिया ये अनोखा रोबो रिक्शा

    यह रोबो रिक्शा सूरत के एक यूथ-ग्रुप ने तैयार किया है.

    इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

    आइए उन लोगों से मिलते हैं, जिन लोगों ने इस बेहद अनूठे प्रोजेक्ट को तैयार किया है.

    शिवम और उनके दोस्तों को आख़िर ये रोबोट बनाने का आइडिया आया कैसे?

    उन्हें इस रोबोट को प्लान करने और इसका डिज़ाइन तैयार करने में कितने दिन लगे?

  14. नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड का भारत दौरा क्यों टला

    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल

    इमेज स्रोत, PRAKASH SINGH

    इमेज कैप्शन, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल

    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड का भारत दौरा कुछ समय के लिए टल गया है.

    बीबीसी नेपाली सेवा की रिपोर्ट के अनुसार, पहले प्रधानमंत्री दाहाल अप्रैल की शुरुआत में आने वाले थे लेकिन अब वो इस महीने के आखिर तक भारत आ सकते हैं.

    नेपाल की सरकार में कैबिनेट का विस्तार हो चुका है लेकिन विदेश मंत्री की नियुक्ति अभी नहीं हुई है. ऐसे में भारत दौरे की तारीख़ को लेकर असमंजस की स्थिति थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री के निजी सचिव रमेश मल्ला ने बीबीसी नेपाली सेवा को बताया कि विदेश मंत्री की नियुक्ति रविवार को की जाएगी और प्रधानमंत्री अप्रैल के अंत तक भारत जाएंगे.

    पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पुष्प कमल दाहाल ने कहा था कि उनकी पहली विदेश यात्रा की शुरुआत भारत से होगी.

  15. पुलवामा हमले को सत्यपाल मलिक ने बताया मोदी सरकार की लापरवाही का नतीजा

    सत्य पाल मलिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जाने-माने पत्रकार करण थापर को दिए एक इंटरव्यू में 2019 के पुलवामा हमले के लिए केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार बताते हुए कई सनसनीखेज़ दावे किए हैं.

    उन्होंने आरोप लगाया है कि 2019 में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफ़िले पर हुआ हमला सिस्टम की 'अक्षमता' और 'लापरवाही' का नतीजा था.

    उन्होंने इसके लिए सीआरपीएफ और केंद्रीय गृह मंत्रालय को ख़ासतौर पर से ज़िम्मेदार बताया. उस समय राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे.

    मलिक ने कहा कि सीआरपीएफ ने सरकार से अपने जवानों को ले जाने के लिए विमान उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन गृह मंत्रालय ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.

  16. अतीक़ अहमद की हत्या के मामले में जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित

    अतीक़ अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    पूर्व सांसद और बाहुबली राजनेता अतीक़ अहमद की पुलिस हिरासत में हुई हत्या की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यायिक आयोग का गठन किया है.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गृह विभाग ने कमीशन ऑफ़ इन्क्वॉयरी ऐक्ट, 1952 के तहत 15 अप्रैल को प्रयागराज जनपद के संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तृत जाँच हेतु न्यायिक आयोग गठित किया है.

    राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस सिलसिले में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग दो महीने के भीतर पूरे प्रकरण की जाँच कर रिपोर्ट शासन को सौंपेगा.

    इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ज जज जस्टिस अरविंद कुमार त्रिपाठी इस न्यायिक आयोग का नेतृत्व करेंगे.

    उनके अलावा रिटायर्ड डीजीपी सुबेश कुमार सिंह आईपीएस और रिटायर्ड ज़िला जज बृजेश कुमार सोनी इस न्यायिक आयोग के सदस्य होंगे.

  17. अतीक़ अहमद पर गोली चलाने वाले के मां-बाप क्या बोले?

    वीडियो कैप्शन, अतीक़ अहमद पर गोली चलाने वाले के मां-बाप क्या बोले?

    यूपी के प्रयागराज में अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

    पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ़्तार कर लिया है. इनकी पहचान कासगंज के अरुण मौर्या, हमीरपुर के सनी और बांदा के लवलेश तिवारी के तौर पर हुई है. 22 साल के लवलेश तिवारी के पिता का कहना है कि बेटे का परिवार से कोई रिश्ता नहीं है.

    अतीक हत्याकांड में 22 साल के अभियुक्त लवलेश उत्तर प्रदेश में बांदा के केवतारा क्रासिंग के रहने वाले हैं. देखिए लवलेश के परिवार वाले क्या क्या कह रहे हैं. 23 साल के अभियुक्त सनी सिंह के भाई का भी कहना है कि परिवार ने रिश्ता ख़त्म कर लिया है. 18 साल के अरुण मौर्या के रिश्तेदार मीडिया से बातचीत में कह रहे हैं कि वो कई दिनों से घर नहीं आया.

  18. सीबीआई दफ़्तर में केजरीवाल से पूछताछ, आम आदमी पार्टी का बाहर हंगामा

    सीएम अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में रविवार को पूछताछ के लिए सीबीआई के दफ़्तर पहुंचे.

    केजरीवाल से हो रही पूछताछ के बीच आम आदमी पार्टी के नेता सीबीआई दफ़्तर के सामने और दिल्ली में अन्य जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

    आज सुबह 11 बजे करीब सीबीआई के दफ़्तर पहुंचने से पहले अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर एक पांच मिनट का वीडियो संदेश जारी किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसमें उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सीबीआई को उन्हें गिरफ़्तार करने के आदेश दे सकती है.

    उन्होंने कहा कि वो सीबीआई के सवालों का ईमानदारी और सच्चाई से जवाब देंगे क्योंकि उनके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है.

    केजरीवाल ने कहा, ''मुझे आज सीबीआई ने बुलाया है और मैं पूरी ईमानदारी से जवाब दूंगा. ये लोग बहुत ख़तरनाक हैं. वो किसी को भी जेल भेज सकते हैं, भले ही उस आदमी ने अपराध किया हो या नहीं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने मीडिया से कहा, ''75 सालों के बाद दिल्ली में ऐसी सरकार आई है जिसने उम्मीद जगाई है. 75 सालों बाद विकास हुआ है.''

    अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के अन्य मंत्री भी सीबीआई दफ़्तर पहुंचे थे.

    केजरीवाल को इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की भ्रष्टाचार-रोधी शाखा की पहली मंज़िल पर ले जाया गया जहां उनसे पूछताछ चल रही है.

  19. अतीक़ हत्याकांड: हमलावरों ने बताई गोलियां चलाने की वजह, परिजनों ने अब तक क्या-क्या बताया?

    पिंटू, अभियुक्त मोहित उर्फ सनी सिंह के बड़े भाई

    इमेज स्रोत, UGC

    इमेज कैप्शन, पिंटू, अभियुक्त मोहित उर्फ सनी सिंह के बड़े भाई

    अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी.

    ये वो तीन नाम हैं जो शनिवार रात से अख़बार से लेकर टीवी तक सुर्खियों में बने हुए हैं.

    उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक़, तीनों युवकों ने शनिवार की रात पत्रकार का भेष धारण किया हुआ था.

    रात करीब 10.30 बजे एक पुलिस जीप प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल के बाहर रुकी. वजह था कि दोनों को मेडिकल करवाने के लिए लाया जा रहा था.

    जीप से पहले अशरफ़ को उतारा जाता है, फिर अतीक़ अहमद को एक पुलिसकर्मी सहारा देकर बाहर लाते हैं.

  20. अर्जुन तेंदुलकर का आज आईपीएल में डेब्यू, मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में शामिल

    अर्जुन तेंदुलकर

    इमेज स्रोत, Action Images via Reuters/Paul Childs

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने जा रहे हैं. वह मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में खेल रहे हैं.

    आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का 22वां मैच है.

    मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसले किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुंबई इंडियंस के अरशद ख़ान की जगह अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया गया है.

    बाएं हाथ के गेंदबाज़ अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये बेस प्राइस में खरीदा है.

    अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने पहली बार आईपीएल 2021 के लिए खरीदा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तब उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.

    अर्जुन तेंदुलकर इससे पहले रणजी मैच खेलते रहे हैं.

    सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं और वो मुंबई इंडियंस के कप्तान भी रह चुके हैं.