अतीक़ और अशरफ़ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू

अतीक़ अहमद और उनके भाई की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते वक़्त हत्या कर दी गई

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and संदीप राय

  1. अमेरिका में बढ़ता 'घोस्ट गन' का बढ़ता चलन

    वीडियो कैप्शन, अमेरिका में बढ़ता 'घोस्ट गन' का चलन

    नेशनल राइफ़ल एसोसिएशन अमेरिका में प्रभावशाली गन लॉबी है. 14 अप्रैल को इसकी सालाना बैठक ऐसे समय हो रही है जब हाल ही में केंटकी और टेनेसी में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं.

    अध्ययनों से ये संकेत मिलता है कि हाल के वर्षों में अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं तेज़ी से बढ़ी हैं.

    अब विशेषज्ञ घोस्ट गन्स को लेकर भी चेतावनी दे रहे हैं, जिनके पुर्ज़े ऑनलाइन मंगाकर घर में बंदूकें बनाई जा सकती हैं. बीबीसी संवाददाता नाडा तौफ़ीक की रिपोर्ट.

  2. अमेरिका : पूर्व विदेश मंत्री पोम्पियो नहीं लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव, ट्वीट कर बताया

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री और ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के निदेशक रहे माइक पोम्पियो ने अगला राष्ट्रपति चुनाव न लड़ने का फैसला किया है.

    पोम्पियो ने एक ट्वीट कर लिखा है, "सुजैन और मैंने काफी सोच-विचार और प्रार्थना में समय बिताने के बाद फ़ैसला किया कि मैं खुद को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं करूंगा."

    एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ये उनका निजी फैसला है.

    उन्होंने लिखा, "ये समय मेरे और मेरे परिवार के लिए ठीक नहीं है. एक सैनिक, हाउस ऑफ़ रिप्रजेंटेटिव के सदस्य, सीआईए के डायरेक्टर और विदेश मंत्री के तौर पर मुझे अमेरिका को आगे बढ़ाने का सौभाग्य मिला. ये भूमिकाएं मेरे समय की अनुकूल थीं. लेकिन इस समय मेरे लिए राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना ठीक नहीं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    माइक पोम्पियो पिछले दिनों अपनी क़िताब को लेकर सुर्खियों में थे.

    अपनी क़िताब में उन्होंने सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या मामले में अपने ही देश के मीडिया का मजाक़ उड़ाया था और उनकी आलोचना की थी.

    माइक पोम्पियो ने अपनी क़िताब में सऊदी के मौजूदा युवराज मोहम्मद बिन सलमान की भी जमकर तारीफ़ की है और उन्हें मौजूदा दौर के सबसे बड़े नेताओं में से एक बताया है.

  3. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के अभियुक्त लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी की तिहाड़ जेल में हत्या

    लॉरेंस विश्नोई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, लॉरेंस विश्नोई

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के अभियुक्त लॉरेंस विश्नोई के एक सहयोगी की शुक्रवार को तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई.

    पुलिस ने कहा है कि लॉरेंस के सहयोगी प्रिंस तेवतिया की हत्या प्रतिद्वंद्वी गैंग ने की है.

    33 साल के प्रिंस तेवतिया तिहाड़ जेल नंबर 3 के वार्ड नंबर छह में कैद थे. जेल में 380 कैदी बंद हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के मुताबिक़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तेवतिया की प्रतिद्वंद्वी गुट के एक कैदी अता उर्रहमान से झगड़ा हो गया.

    झगड़े के दौरान तेवतिया पर जेल में ही जुगाड़ से बनाए गए हथियार से वार किया गया. इस बीच दोनों गुट के कैदी भी आपस में भिड़ गए. इसमें तेवतिया और रहमान समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए.

    बाद में डॉक्टरों ने तेवतिया को मृत घोषित किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    घायलों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने तेवतिया को मृत घोषित कर दिया. वहीं रहमान, बॉबी और विनय का इलाज चल रहा है, घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं.

    तेवतिया गाज़ियाबाद का रहने वाले थे. उन पर हत्या और हत्या की कोशिश समेत 16 आपराधिक मामले दर्ज थे.

  4. पाकिस्तान आर्मी चीफ़ ने कहा- 'नया' या 'पुराना' नहीं 'हमारा पाकिस्तान' पर फ़ोकस करें

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Reuter

    पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ जनरल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान के सांसदों से अपील की है वे 'नए' और 'पुराने' पाकिस्तान की बहस छोड़ कर 'हमारा' पाकिस्तान पर फ़ोकस करें.

    शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सेना देश के विकास और उसे सफलता की राह की ओर ले जाने वाले सफर में पूरी मददगार बनेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हाल में चरमपंथियों के ख़िलाफ़ सेना का ऑपरेशन शुरू करने के बाद सेना के आला अफ़सरों ने सांसदों के सामने ब्रीफ़िंग की थी. इसी ब्रीफ़िंग में जनरल मुनीर ने ये अपील की.

    नेशनल असेंबली सचिवालय के मुताबिक़ कैमरों की निगरानी में हुई इस बैठक में देश में मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा हुई.

  5. पीएम नरेंद्र मोदी ने की जलवायु परिवर्तन के ख़िलाफ़ लड़ाई में शामिल होने की अपील

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने कहा कि भारत में किसान लघु सिंचाई के ज़रिये सात लाख हेक्टेयर ज़मीन में खेती करते हैं. वे 'हर बूंद, ज़्यादा पैदावार' के मंत्र को जीते हैं. इससे बड़ी मात्रा में पानी बचता है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन के ख़िलाफ लड़ाई में लोगों से आगे आने की अपील की है.

    उन्होंने कहा है कि कोई भी विचार जन आंदोलन तभी बनता है जब ये 'डिनर टेबल की चर्चा' से आगे बढ़ता है.

    शुक्रवार को वॉशिंगटन में दुनिया भर से आए नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग जब इस बात को लेकर सचेत हो जाते हैं कि उनकी हर दिन की साधारण पहल में भी काफी ताकत है तो इसका पर्यावरण पर बड़ा सकारात्मक असर पड़ता है.

    वर्ल्ड बैंक की ओर से आयोजित जलवायु परिवर्तन की समस्या से जुड़े एक कार्यक्रम में मोदी ने कहा, "दुनिया भर में जब लोग जलवायु परिवर्तन के बारे में बहुत कुछ सुनते हैं तो वे काफी चिंतित हो जाते हैं. उन्होंने पता नहीं होता कि वे इस समस्या से निपटने के लिए क्या करें. उन्हें लगता है कि इसे ख़त्म करने में शायद सरकारों और वैश्विक संस्थानोे की ही भूमिका है."

    "अगर उन्हें पता चलेगा कि इस समस्या को ख़त्म करने में उनकी भी भूमिका हो सकती है. तो वे चिंता छोड़ कर इस दिशा में पहल करने लगेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 14 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    बीते चौबीस घंटों में क्या कुछ हुआ, उस पर एक नज़र -

    • अमरनाथ यात्रा इस साल 1 जुलाई को शुरू होगी और 31 अगस्त 2023 को ख़त्म होगी. यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा.
    • संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता देने की पुष्टि की है. सऊदी अरब और चीन के बाद यूएई तीसरा देश है, जो पाकिस्तान की सहायता के लिए आगे आया है.
    • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बृहस्पति ग्रह के चंद्रमाओं के लिए अपने मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. 1.4 बिलियन डॉलर की ये योजना बता सकती है कि बृहस्पति के प्रमुख चंद्रमाओं - गेनीमेड, कैलिस्टो और यूरोपा पर सामान्य जीवन हो सकता है या नहीं.
    • सूरत कोर्ट के फ़ैसले के बाद लोकसभा की सदस्यता गंवाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली किया.
    • एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अतीक़ अहमद के बेटे असद अहमद की मुठभेड़ में मौत पर कहा है कि जो तथाकथित एनकाउंटर है वह नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, "हम एनकाउंटर के ख़िलाफ़ हैं. लेकिन एनकाउंटर से आप बता रहे हैं कि आपके पास जांच करने का सही तरीका नहीं है, पुख्ता सबूत नहीं है. अगर आपके पास यह सब होता तो आप सज़ा दिलाते."
    • अतीक़ अहमद के बेटे असद के कथित एनकाउंटर पर उठते सवाल पर यूपी एसटीएफ़ ने कहा है कि उमेश पाल पर हमला क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम पर हमला सीधा हमला था.
    • टिकट न मिलने से नाराज़ कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावडी ने बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम नहीं होने के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था.
    • नासिर-जुनैद हत्याकांड मामले में शुक्रवार को राजस्थान पुलिस ने दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं. 16 फरवरी की सुबह राजस्थान के रहने वाले नासिर और जुनैद का जला हुआ शव हरियाणा के भिवानी जिले से मिला था.
    • दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए 16 अप्रैल को बुलाया है.
    • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को बैसाखी मेले के दौरान एक फुटब्रिज गिरने से लगभग 40 स्थानीय लोग घायल हो गए. घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव के बेनी संगम में हुई.
    • इंदौर में कुछ नाबालिग लड़कों ने दूसरे धर्म के एक नाबालिग लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर जबरदस्ती धार्मिक नारे लगवाए और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया. पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर नाबालिग अभियुक्तों को हिरासत में लिया है.