अतीक़ और अशरफ़ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू
अतीक़ अहमद और उनके भाई की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते वक़्त हत्या कर दी गई
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and संदीप राय
अतीक़ और अशरफ़ की हत्या के बाद सीएम योगी ने पुलिस से सतर्क रहने को कहा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, हत्या से ठीक पहले पुलिस सुरक्षा में अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़
अतीक़ अहमद और उनके भाई की पुलिस सुरक्षा में हत्या किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस को सतर्कता बरतने का आदेश दिया है.
देर रात जारी एक आदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.
उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए.
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ़ से जारी आदेश में कहा है, "प्रदेश में शांति व्यवस्था बनीं रहनी चाहिए, इसमें सभी प्रदेश वासी सहयोग भी कर रहे हैं. आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है और पुलिस बल गश्त कर रहे हैं.
अतीक़ अहमद पूर्व सांसद थे. उनके भाई पूर्व विधायक थे. दोनों भाइयों का लंबा आपराधिक इतिहास है.
अतीक़ और अशरफ़ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू
प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम भी किए हैं.
विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में जेल में बंद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ को पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया गया था.
पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा जाना था.
उससे पहले उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था जब अचानक तीन हमलावरों ने उन पर हमला किया.
गुरुवार को यूपी पुलिस की एसटीएफ़ ने अतीक़ अहमद के बेटे असद और उसके साथी ग़ुलाम को एक कथित एनकाउंटर में मार दिया था.
अतीक की हत्याः अखिलेश ने उठाए सवाल, बीजेपी नेता बोले, 'पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में'
अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की पुलिस सुरक्षा के बीच प्रयागराज में मीडिया से बात करने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभी तक अतीक़ और अशरफ़ की हत्या पर कोई बयान जारी नहीं किया है.
अतीक़ और अशरफ़ की हत्या कैमरे पर रिकॉर्ड हुई है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.
वीडियो में पुलिस हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई करती हुई नहीं दिख रही है.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस हत्याकांड पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर लिखा है, "उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ती मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक ट्वीट में लिखा है, "पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है…"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं असदउद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है, "एनकाउंटर राज में जश्न मनाने वाले इस हत्या के लिए ज़िम्मेदार हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की प्रयागराज में हत्या
इमेज स्रोत, FACEBOOK/SANSAD ATEEQ AHMAD YOUTH BRIDGE/BBC
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
अतीक़ अहमद और अशरफ़ पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में जेल में बंद थे और राजू पाल हत्या मामले में गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया गया था.
अतीक़ अहमद के बेटे असद का दो दिन पहले ही यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने झांसी में कथित एनकाउंटर किया था.
असद के साथ गुलाम नाम के एक अन्य कथित शूटर की मौत भी इस एनकाउंटर में हुई थी.
शनिवार को ही असद और ग़ुलाम का अंतिम संस्कार किया गया है.
अतीक़ और अशरफ़ की हत्या किन परिस्थितियों में हुई है इसे लेकर अभी यूपी पुलिस का कोई बयान नहीं आया है.
रिपोर्टों के मुताबिक उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया था.
उनके पास हवाई जहाज़ है, कार है, दौलत है, हमारे पास जनता हैः शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर साधा निशाना
इमेज स्रोत, ANI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा
कि कांग्रेस ने राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ को उनकी अपार दौलत के आधार
पर चुना है.
पत्रकारों से उन्होंने कहा कि ये बात को कांग्रेस के
नेता भी मानते हैं.
असल में कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा का
बयान अख़बार में छपा था जिसमें उन्होंने कहा था कि कमलनाथ आर्थिक रूप से मजबूत
आदमी हैं और राजनीति में इसकी ज़रूरत होती है.
तन्खा ने कहा कि उनका बयान तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है.
शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कमलनाथ ने उन्हें चेतावनी
दी कि वो एक भी कंपनी या उद्योग में उनका नाम बताएं.
चौहान ने कहा था, “उनके पास हवाई
जहाज है, हेलीकॉप्टर, कार, दौलत सबकुछ है, इसीलिए वो कांग्रेस के लीडर और इसके
मुख्यमंत्री पद के उममीदवार हैं...लेकिन हमारे पास जनता है.”
उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस का
लीडर दौलत और संसाधनों के आधार पर तय होता है तो उन्हें करने दीजिए...लेकिन
लोकतंत्र में एक लीडर के लिए ये कोई पैमाना नहीं हो सकता.”
चौहान के बयान पर कमलनाथ ने कहा, “शिवराज
सिंह जी झूठ बोलने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. क्या वो ये बता पाएंगे कि मेरा किसी
भी उद्योग से कोई संबंध है. मैं किसी उद्योग या कंपनी का मालिक हूं. बिना
झूठ बोले चौहान का खाना नहीं पचता.”
उन्होंने कहा,“मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि मैं किस कंपनी या उद्योग से जुड़ा
हूं.”
केजरीवाल को सीबीआई के समन मामले में दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई की ओर से
तलब किए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया
है.
दिल्ली की आबकारी नीति के संबंध में पूछताछ के लिए केजरीवाल
को बुलाया गया है और इस विशेष सत्र में इसी पर चर्चा होगी.
केजरीवाल ने आज दिन में एक प्रेस कांफ्रेंस कर सीबीआई और
ईडी को ग़लत सबूत पेश करने के लिए मुकदमा चलाने की चेतावनी दी है.
केजरीवाल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को एक लंबी
चिट्ठी लिख कर राज्यपाल के साथ चल रहे विवाद में तमिलनाडु सरकार के साथ
समर्थन व्यक्त किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने ये पत्र ट्वीट करते हुए लिखा है, “ग़ैर बीजेपी राज्य सरकारों के अधिकारों में कटौती करने और इसके जनप्रतिनिधियों को दबाने के केंद्र सरकार की कार्यवाहियों की हम निंदा करते हैं. हम श्री एमके स्टालिन के साथ खड़े हैं. हम दिल्ली विधानसभा में एक प्रस्ताव लाकर राज्यपालों/उपराज्यपालों द्वारा अपने काम को तय समय में पूरा करने के लिए केंद्र से अपील करेंगे.”
आम आदमी पार्टी सरकार ने आरोप लगाया है कि झूठे मामलों में विपक्षी नेताओं को फंसाने के लिए सीबीआई और ईडी का केंद्र सरकार इस्तेमाल कर रही है.
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा, “हालात बहुत अच्छे नहीं हैं. इस पर विधानसभा में बात होनी चाहिए. जो कुछ चल रहा है उस पर दिल्ली सरकार के नेता बोलेंगे.”
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया पहले ही आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं. दिल्ली सरकार के एक अन्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी लंबे समय से जेल में हैं.
बिहार में ज़हरीली शराब से हुई मौतों के मामले में क्या बोले नीतीश कुमार?
इमेज स्रोत, ANI
बिहार के मोतिहारी ज़िले में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है.
उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है. हमने इस घटना के बारे में विस्तृत
सूचना मांगी है."
हालांकि अभी मौत के साफ़ कारण
सामने नहीं आए हैं. लेकिन मृतकों के परिजनों का आरोप है कि 14/15 अप्रैल की दरम्यानी रात को ज़हरीली शराब के कारण ये मौतें हुई हैं, वहीं प्रशासन ने डायरिया की
संभावना जताई है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बिहार पुलिस के हेडक्वार्टर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि पूर्वी चम्पारण ज़िले का तुरकौलिया और पहाड़पुर थाना क्षेत्र में चार लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि ज़हरीली शराब के सेवन से इनकी मृत्यु हुई है.
बीमार पड़े लोगों ने स्थानीय मीडियाकर्मियों से बातचीत में माना कि लोकल शराब पीने के बाद परसों शाम से ही उनकी तबियत गड़बड़ाने लगी और साफ़ दिखना बंद होने लगा.
सुगौली प्रखंड के अलग-अलग गांवों से भी ज़हरीली शराब की चपेट में आने की वजह से और 5 लोगों की मौत होने की ख़बर भी सामने आ रही है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार विपक्षी दलों के नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में थे. लोकसभा चुनाव से पहले वो विपक्षी एकता के लिए विभिन्न दलों की नब्ज़ टटोलने के लिए गए थे.
उत्तर प्रदेश: ट्रैक्टर ट्रॉली का नियंत्रण बिगड़ा, नदी में गिरने से 15 की मौत
....में
Author, प्रशांत पांडेय
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, PrashantPandey
यूपी के शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली के गर्रा नदी में पलटने से 15 लोगों की मौत की ख़बर है.
हादसे में करीब 30 श्रद्धालु जख्मी भी हुए हैं. हादसा तिलहर कोतवाली के बिरसिंहपुर गांव के पास हुआ.
शाहजहाँपुर के डीएम उमेश प्रताप सिंह के मुताबिक, सुनौरा अजमतपुर में होने जा रही भागवत कथा के पहले दो ट्राली ट्रैक्टरों पर सवार गाँव के लोग गर्रा नदी से कलश भरने गए थे.
जल भरकर गांव के लोग वापिस आ रहे थे, तभी दोनों ट्रैक्टर चालकों में एक दूसरे से आगे निकलने को लेकर प्रतियोगिता होनी लगी, जिसके चले एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने अपना नियंत्रण खो दिया और रेलिंग तोड़कर गर्दा नदी में जा गिरी.
इमेज स्रोत, PrashantPandey
डीएम ने एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए 15 लोगों के मरने की बात कही है.
शाहजहांपुर के एसपी सिटी ने बीबीसी को बताया कि घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया और कहा है कि राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ को मौके पर भेजा गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 23 रन से जीता, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवी हार
इमेज स्रोत, ANI
आईपीएल के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर इस सीज़न में अपनी दूसरी जीत हासिल की.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 6 विकेट पर 174 रन बनाए.
वहां कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 22, महिपाल लोमरोर ने 26, ग्लेन मैक्सवेल ने 24 और शाहबाज़ अहमद ने 20 रनों का योगदान दिया.
जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बहुत ख़राब शुरुआत की. उसकी आधी टीम 53 रन बनने तक पवेलियन लौट गई.
कप्तान वॉर्नर ने 19 रन बनाए जबकि पृथ्वी शॉ और मिशेल मार्श का खाता भी नहीं खुल सका.
वहीं यश धुल ने केवल 1 रन बनाए.
इसके बाद मनीष पांडे एक छोर से जम गए और अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन दूसरी छोर से उसके विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे. दिल्ली की टीम आखिर 20 ओवरों में 9 विकेट पर 151 रन बना सकी और यह मुक़ाबला 23 रन से हार गई.
यह आईपीएल के इस सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवी हार है. पॉइंट टेबल में वह लगातार 10वें यानी आख़िरी पायदान पर बरकरार है.
दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को इस जीत के बाद पॉइंट टेबल में एक स्थान का फायदा मिला है और वो अब सातवें स्थान पर पहुंच गई है.
#IPL2023: पंजाब किंग्स ने टॉस जीता, लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा
इमेज स्रोत, ANI
आईपीएल 2023 का 21वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है.
पंजाब किंग्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक खेले गए चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है. वहीं पंजाब किंग्स ने चार में से दो मैच जीते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पॉइंट टेबल में दूसरे जबकि पंजाब किंग्स की टीम छठे पायदान पर है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ये मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जा रहा है.
दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में एक मैच ही खेला गया है. बीते वर्ष खेले गए उस मुक़ाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 रन से जीता था.
पायलट जी आपका नंबर कभी नहीं आएगा: अमित शाह
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
भारत के गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भरतपुर में बीजेपी के बूथ सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे.
इस दौरान उन्होंने राज्य की अशोक गहलोत सरकार को 'थ्री डी' की सरकार बताया और अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद पर तंज किए.
अमित शाह ने कहा, "पायलट जी आपका नंबर कभी नहीं आएगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अमित शाह ने पायलट को ज़मीनी स्तर पर बहुत सक्रिय बताते हुए कहा कि कांग्रेस के खजाने में गहलोत की भागीदारी बड़ी है.
"राजस्थान में कुर्सी के लिए गहलोत और पायलट लड़ रहे हैं. कुर्सी के लिए क्यों लड़ रहे हो, वैसे भी अब किसी का नंबर नहीं आना है."
शाह ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार को थ्री डी सरकार बताते हुए कहा, "यह सरकार तीन डी पर चलती है. यह थ्री डी सरकार है. पहला डी दंगे का, दूसरा डी महिलाओं से दुर्व्यवहार और तीसरा डी यानी दलितों पर अत्याचार. राजस्थान की जनता अब नहीं रहने देगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
जयपुर बम ब्लास्ट मामले पर अमित शाह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "गहलोत सरकार ने ढंग से आर्ग्यूमेंट नहीं किए और बम ब्लास्ट के सारे आरोपी छूट गए. अरे शर्म करो गहलोत जी, जो मर चुके हैं, जो बम ब्लास्ट के पीड़ित हैं उनकी मृत्यु पर आप राजनीति कर रहे हैं."
अमित शाह के बयान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने अमित शाह को ट्वीट करते हुए लिखा, "अमित शाह जी सही कहा आपने. राजस्थान में थ्री डी की सरकार है."
उन्होंने थ्री डी के मायने बताते हुए ट्वीट किया, "डी डेवलपमेंट, डी डेडिकेशन और डी डायलॉग."
इमेज स्रोत, TWITTER
इमेज कैप्शन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा का ट्वीट
भरतपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा.
उन्होंने राज्य में अपराध और जयपुर बम ब्लास्ट को लेकर भी अशोक गहलोत सरकार पर सवाल खड़े किए.
वसुंधरा राजे ने गहलोत और पायलट विवाद पर कहा, "एक कुर्सी नहीं छोड़ने की ज़िद पर है, तो दूसरा कुर्सी पाने की ज़िद में. दोनों की ज़िद में राजस्थान पिस रहा है. इसलिए सब मिल कर कृष्ण की इस पवित्र भूमि पर संकल्प लें कि कंस रूपी गहलोत साकार को उखाड़ कर ही दम लेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
"गहलोत सरकार ने ऊँचाइयाँ तो नापी हैं. लेकिन विकास में नहीं, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, बेरोज़ग़ारी और साम्प्रदायिक उन्माद में. करौली के दंगों का खोफ आज भी है."
वसुंधरा राजे ने आगे कहा, "उदयपुर में कन्हैया की गला काट कर हत्या की. उदयपुर के लोपड़ा में एक आठ साल की आदिवासी बच्ची के साथ कुकर्म कर उसके 10 टुकड़े किए."
जयपुर बम ब्लास्ट मामले में अशोक गहलोत सरकार पर जानबूझ कर सही पैरवी नहीं करने के आरोप लगते हुए कहा, "80 लोगों की जान लेने वाले सभी आतंकी हाईकोर्ट से बरी हो गए. पीड़ित तो सुप्रीम कोर्ट चले गए. लेकिन, सरकार नहीं."
पाकिस्तानी अभिनेता फ़वाद ख़ान के साथ ख़ास मुलाक़ात
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तानी अभिनेता फ़वाद ख़ान के साथ ख़ास मुलाक़ात
पाकिस्तानी अभिनेता फ़वाद ख़ान की आने वाली फ़िल्म 'मनी बैक गारंटी' कई मायनों में ख़ास है.
फ़वाद ख़ान को लोगों ने कई तरह के किरदार में देखा है लेकिन ये फ़िल्म उनके पिछले सभी किरदारों से अलग है.
ख़ास बात ये भी है कि इस फ़िल्म में पहली बार वसीम अकरम भी एक्टिंग करते नज़र आएंगे.
बीबीसी इंडिया की टीवी एडिटर वंदना ने फ़वाद ख़ान से ख़ास बातचीत की.
पुलवामा मामले में सत्यपाल मलिक के बयान पर पीएम मोदी जवाब देंः भूपेश बघेल
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, भूपेश बघेल
पुलवामा हमले में सरकार की ग़लती बताने वाले जम्मू और कश्मीर
के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने
केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ निशाना साधा है.
बघेल ने रायपुर में पत्रकारों से कहा, "भारतीय जनता पार्टी और केंद्र के ख़िलाफ़ आरोप लगाए गए हैं.
ये मामला देश की सुरक्षा और शहीद होने वाले जवानों से जुड़ा है. अगर तत्कालीन राज्यपाल
ने इस तरह के बयान दिए हैं और आरोप लगाए हैं तो इस पर केंद्र को जवाब देना चाहिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री जी को भ्रष्टाचार से कोई बहुत नफ़रत नहीं है."
असल में सत्यपाल मलिक का ये बयान था जो उन्होंने साक्षात्कार में दावा किया.
मलिक के बयान के बाद कांग्रेस मोदी पर हमलावर हो गई है और राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस ने एक ट्वीट में सत्यपाल मलिक के साक्षात्कार के साथ मोदी को टैग करते हुए जवाब मांगा है.
ट्वीट में कहा है, "नरेंद्र मोदी जी, पुलवामा हमला और उसमें 40 जांबाजों की शहादत आपकी सरकार की गलती से हुई. अगर हमारे जवानों को एयरक्राफ्ट मिल जाता तो आतंकी साजिश नाकाम हो जाती. आपको तो इस गलती के लिए एक्शन लेना था और आपने ना सिर्फ इस बात को दबाया पर अपनी छवि बचाने में लग गए. पुलवामा पर सत्यपाल मलिक की बात सुनकर देश स्तब्ध है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
हाल ही में 'द वायर' को दिए एक साक्षात्कार में सत्यपाल मलिक ने इसके लिए सीधे केंद्र की मोदी सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है.
सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ़ के जवानों को ले जाने के लिए जब हवाई जहाज की मांग की गई तो गृह मंत्रालय ने इनकार कर दिया था. उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्हें इस मुद्दे पर चुप रहने का निर्देश दिया गया था.
साल 2019 में पुलवामा का हमला हुए था जिसमें सीआरपीएफ़ के 40 जवान मारे गए थे.
सीबीआई ने किया है तलब, उससे पहले अरविंद केजरीवाल ने क्या कुछ कहा
वीडियो कैप्शन, सीबीआई ने किया है तलब, उससे पहले अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए 16 अप्रैल को बुलाया है.
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. देखिए वीडियो.
अर्द्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा अब स्थानीय भाषाओं में भी, स्टालिन ने लिखी थी अमित शाह को चिट्ठी
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ़) में कॉन्स्टेबल की
भर्ती परीक्षा अब हिंदी और अंग्रेज़ी के अलावा 13 स्थानीय भाषाओं में भी कराई जाएगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गृह मंत्रालय ने
स्थानीय युवाओं को सीएपीएफ़ में शामिल होने को प्रोत्साहित करने के लिए ये
निर्णय लिया है.
सीएपीएफ़ के अंतर्गत सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (सीआरपीएफ़), बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (बीएसएफ़), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स
(सीआईएसएफ़), इंडो तिबतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) आते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एक जनवरी 2024 से जिन 13 स्थानीय भाषाओं में परीक्षा ली जाएगी उनमें हैं- असमी, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, उड़िया, उर्दू, पंजाबी, मनीपुरी और कोंकनी.
ये फैसला तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के उस पत्र के बाद आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि सीएपीएफ़ में भर्ती परीक्षाओं में स्थानीय भाषा को शामिल करने की मांग की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
रूस यूक्रेन: मैदानी जंग के बीच इंटरनेट पर ऐसे चल रही एक और जंग
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: रूस यूक्रेन के बीच साइबर-वॉर
बीते साल रूस ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ 'विशेष सैन्य अभियान' छेड़ने की घोषणा की जिसके बाद दोनों मुल्कों के बीच भीषण जंग शुरू हो गई.
लेकिन मैदानी जंग के अलावा इंटरनेट पर दोनों मुल्कों के हैकर्स के बीच और जंग चल रही थी जो कई लोगों को दिखाई नहीं दे रही थी. हालांकि ये जंग भी ज़मीनी जंग की ही तरह बेहद गंभीर थी.
दोनों देशों के हैकर्स ने एकदूसरे पर साइबर हमले शुरू कर दिए.
कई ख़ुफ़िया वेबसाइट्स को हैक करने की कोशिशें की जाने लगीं और मीडिया संस्थानों की वेबसाइट पर भी हमले होने लगे.
बीबीसी संवाददाता जो टाइडी ने यूक्रेन जाकर उन लोगों से बात की जो रूस के साथ जारी इस साइबर वॉर में यूक्रेन का मोर्चा संभाले हुए हैं.
अमृतपाल सिंह: आश्रय देने के आरोप में होशियारपुर से तीन लोग गिरफ्तार
इमेज स्रोत, Getty Images
होशियारपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पनाह देने के मामले में होशियारपुर जिले के गांव बाबाक निवासी राजदीप सिंह और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है.
बीबीसी संवाददाता प्रदीप शर्मा के मुताबिक राजदीप पेशे से वकील हैं. उनके वकील तनवीर सिंह के मुताबिक, पुलिस का आरोप है कि उन्होंने अमृतपाल सिंह के लिए होशियारपुर जिले में रहने की व्यवस्था की थी.
गिरफ्तार दो अन्य लोगों में जालंधर जिले के रहने वाले उकनार नाथ और सरबजीत सिंह शामिल हैं.
गिरफ्तार व्यक्तियों को कल रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.
आंबेडकर और सावरकर में क्या जाति के मुद्दे पर वैचारिक दूरी थी?
वीडियो कैप्शन, आंबेडकर और सावरकर में क्या जाति के मुद्दे पर वैचारिक दूरी थी?
हाल ही में अशोक गोपाल की किताब प्रकाशित हुई है 'अ पार्ट अपार्ट द लाइफ़ एंड थॉट ऑफ बी आर आंबेडकर' जिसमें उन्होंने आंबेडकर के जीवन के कई अनजान पक्षों का वर्णन किया है.
सामाजिक सुधारों के लिया आंबेडकर और सावरकर दोनों ने बहुत काम किया था लेकिन इस मुद्दे पर दोनों के दृष्टिकोण में बहुत फ़र्क था. विवेचना में रेहान फ़ज़ल उठा रहे हैं इसी विषय को.
जसप्रीत बुमराह की सर्जरी सफल, अय्यर की होगी अगले हफ़्ते सर्जरी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, जसप्रीत बुमराह
भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने पीठ के निचले हिस्से
के सफल ऑपरेशन के बाद बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार से फ़ीज़ियो
करना शुरू कर दिया है.
तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का न्यूज़ीलैंड में
ऑपरेशन किया गया था और इसके छह हफ़्ते बाद उन्हें एक्सरसाइज़ शुरू करने की सलाह दी
गई थी.
बीसीसीआई के
ऑनरेरी सेक्रेटरी जय शाह ने एक बयान में कहा है कि बुमराह की सर्जरी सफल रही और अब
वो दर्द से पूरी तरह मुक्त हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर की सेहत के बारे में भी अपडेट जारी कर कहा है कि इस बल्लेबाज़ की भी सर्जरी अगले हफ़्ते होगी.
पीठ में चोट की वजह से बुमराह सितम्बर 2022 से ही टीम से बाहर हैं और उन्हें एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर ही रहना पड़ा.
अगले दो महीनों में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल मैच ओवल में होने वाला है और अगर वो फिट हुए तो इसमें खेल पाएंगे.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, श्रेयस अय्यर
अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं, लेकिन अपनी चोट के इलाज़ की वजह से मौजूदा आईपीएल मैचों से बाहर हैं.
ऑपरेशन के बाद दो हफ़्ते तक वो डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे, उसके बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी लौटेंगे.
बांग्लादेश के इन लोगों को भारत का ये बाज़ार इतना पसंद क्यों आता है?
वीडियो कैप्शन, बांग्लादेश के इन लोगों को भारत का ये बाज़ार इतना पसंद क्यों आता है?
बांग्लादेश के लोग जब भारत आते हैं तो कोलकाता के एक बाज़ार में जाने की कोशिश करते हैं.
लेकिन इसकी वजह क्या है, बांग्लादेशियों को ये बाज़ार इतना पसंद क्यों आता है और भारतीयों को इससे क्या फायदा होता है?