नीतीश, तेजस्वी के बाद शरद पवार से मिले राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and शुभम किशोर

  1. इस ब्लड टेस्ट से क्या कीमोथेरेपी से बचा जा सकता है?

    वीडियो कैप्शन, क्या इस ब्लड टेस्ट से कीमोथैरेपी से बचा जा सकता है?

    अब बात एक ऐसे ब्लड टेस्ट की जो कैंसर के कई मरीज़ों को राहत दे सकता है, ख़ासकर बॉवेल, ब्रेस्ट और लंग कैंसर के मरीज़ों को. इस टेस्ट से ये पता चलेगा कि सर्जरी से ट्यूमर निकल पाया या नहीं.

    इससे मरीज़ों को कीमोथेरेपी से भी छुटकारा मिल सकेगा. यूके के एक अस्पताल में इसका ट्रायल चल रहा है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, अतीक़ अहमद के बेटे के 'एनकाउंटर' की सीएम योगी ने की तारीफ़, डिप्टी सीएम ने बताया 'ऐतिहासिक'

    असद

    इमेज स्रोत, UP Police

    इमेज कैप्शन, अतीक अहमद के बेटे असद

    अतीक अहमद के बेटे असद और उनके सहयोगी ग़ुलाम के 'एनकाउंटर' की सीएम आदित्यनाथ ने तारीफ़ की है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की. उन्होंने यूपी एसटीएफ़ डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ़ की.

    वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस की टीम को बधाई देते हुए इसे एक 'ऐतिहासिक' कार्रवाई बताया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "मैं एसटीएफ टीम को बधाई देता हूं. जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं, उसे फांसी होगी और अगर पुलिस से भिड़ेगा तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी होगी. यह बहुत ऐतिहासिक कार्रवाई है और बहुत बड़ा संदेश है कि अपराधियों का युग समाप्त हो गया है."

    उन्होंने कहा, "अपराध की राजनीति करने वालों का युग समाप्त हो गया है...जो अपराधी भागे फिर रहे हैं, वो पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दें."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अतीक़ अहमद के बेटे असद अहमद के एनकांउटर पर यूपी पुलिस एसटीएफ़ के एडीजी अमिताभ यश ने लखनऊ में बताया, "ये यूपी पुलिस और एसटीएफ़ के लिए ज़रूरी केस था क्योंकि एक केस में एक मुख्य गवाह जिसे यूपी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी उसकी हत्या कर दी गई थी. इस केस में आज दो शूटर को एनकाउंटर में मारा गया. इनके पास से परिष्कृत विदेशी हथियार मिले."

    अतीक़ अहमद के बेटे असद को 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से पुलिस खोजबीन कर रही थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    असद और ग़ुलाम पर पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. असद अहमद पर 24 फरवरी से पहले कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था.

    लेकिन 24 फरवरी को प्रयागराज की सड़क पर उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद से असद अहमद का नाम यूपी का मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हो गया था.

    ग़ुलाम

    इमेज स्रोत, UP Police

    इमेज कैप्शन, ग़ुलाम
  3. निज़ाम मुकर्रम जाह जिन्होंने 4,000 करोड़ की जायदाद उड़ा दी

    मुकर्रम जाह

    इमेज स्रोत, MUKARRAM JAH FAMILY

    स्विट्ज़रलैंड के एक ज्योतिषी ने 1980 के दशक में हैदराबाद के आठवें निज़ाम मुकर्रम जाह से कहा था, "आपकी मौत 86 साल की उम्र से पहले नहीं होगी".

    कई साल पहले जब मुकर्रम जाह के जानने वाले पत्रकार-लेखक जॉन ज़ुबरिस्की उनसे अनातोलिया, तुर्की में मिले तब उनकी उम्र 71 साल थी, वे डायबिटीज़ की बीमारी की दवा लेते थे और सिगरेट जम के पीते थे.

    उन्होंने जॉन ज़ुबरिस्की से यक़ीन से कहा था, "जब मेरे दादा, मीर उसमान अली ख़ाँ, चेन-स्मोकर होने के अलावा रोज़ 11 ग्राम अफ़ीम लेते हुए 80 बरस तक जिए, तब मैं तो उनसे ज़्यादा ही जियूँगा".

    2023 में जब मुकर्रम जाह का निधन हुआ तब उनकी उम्र 89 साल की थी.

  4. अतीक़ अहमद के बेटे असद की 'एनकाउंटर' में मौत पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    उत्तर प्रदेश में बाहुबली राजनेता अतीक़ अहमद के तीसरे बेटे की पुलिस 'एनकाउंटर' में मौत पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "कानून व्यवस्था को अगर देखना हो और सामान्य नागरिक कैसे अपने को सुरक्षित महसूस करता है, यह देखना हो तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी जी से सीख लेनी चाहिए."

    उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त असद अहमद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर में किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अतीक़ अहमद के बेटे असद को 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से पुलिस खोजबीन कर रही थी.

    असद और ग़ुलाम पर पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

  5. सारस से मिलने चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ़, देखिए फिर क्या हुआ

    वीडियो कैप्शन, सारस से मिलने चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ़, देखिए फिर क्या हुआ

    सारस और उसके दोस्त आरिफ़ की लगभग एक महीने बाद दोबारा मुलाक़ात हुई. मोहम्मद आरिफ़ के सामने आते ही सारस कुछ इस तरह उछलने लगा. इस समय यह सारस पक्षी कानपुर के चिड़ियाघर में है.

    आरिफ़ ने बताया कि वो कानपुर चिड़ियाघर के अधिकारियों से मंजूरी लेकर सारस से मिलने पहुंचे. उत्तर प्रदेश के अमेठी में रहने वाले आरिफ़ और सारस की दोस्ती बीते दिनों खूब चर्चा में रही.

    आरिफ़ ने सालभर पहले एक घायल सारस का इलाज किया और उसे अपने पास रखा. पिछले महीने वन विभाग की तरफ से सारस को चिड़ियाघर भेज दिया गया.

  6. अतीक़ अहमद के बेटे की 'एनकाउंटर' में मौत: असद पर था पांच लाख रुपये का इनाम

    अतीक़ अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अतीक़ अहमद

    उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त असद अहमद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर में किया है.

    अतीक़ अहमद के बेटे असद को 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से पुलिस खोजबीन कर रही थी.

    असद और ग़ुलाम पर पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कौन हैं असद अहमद

    असद अहमद बाहुबली से राजनेता बने अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे थे.

    अतीक अहमद के दो बेटे पहले से ही जेल में बंद हैं.

    अली फ़िलहाल नैनी जेल में बंद हैं, जबकि उमर लखनऊ जेल में बंद हैं.

    असद अहमद पर 24 फरवरी, 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या का आरोप है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में वो खुले चेहरे में हाथ में हथियार लिए हुए दिख रहे थे.

    असद अहमद पर 24 फरवरी से पहले कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था.

    लेकिन 24 फरवरी को प्रयागराज की सड़क पर उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद से असद अहमद का नाम यूपी का मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हो गया था.

    असद अहमद ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी.

  7. तथागत अवतार तुलसीः कम उम्र में एमएससी करने वाले तथागत से मिलिए

    वीडियो कैप्शन, तथागत अवतार तुलसीः बेहद कम उम्र में 12वीं और एमएससी करने वाले तथागत अवतार कहां हैं?

    तथागत अवतार तुलसी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 9 सितंबर,1987 को हुआ था. वो बचपन से ही सुर्खियों में रहे. पांच साल की उम्र में ही गणित के कठिन गुना-भाग को पलक झपकते ही हल कर देते थे.

    महज़ 9 साल की उम्र में मैट्रिक परीक्षा पास की और गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ. परीक्षा देने के लिए उम्र की सीमा में छूट पाने के लिए 1996 तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंच गए.

    बिना आईएससी यानी इंटरमीडिएट किए मिली ग्रेजुएशन करने की मंज़ूरी. एक साल में उन्होंने फ़िज़िक्स में ग्रेजुएशन पूरी कर ली थी. साल 1999 में 12 साल की उम्र में एमएससी पूरी की और गिनीज़ बुक में दोबारा नाम हुआ दर्ज हुआ.

    बंगलुरू के इंडियन इन्टीट्यूट ऑफ़ साइंस से पीएचडी की और 20 साल की उम्र में रिसर्च पेपर लिखा. जुलाई 2010 में आईआईटी मुंबई में फ़िज़िक्स के प्रोफ़ेसर के तौर पर नौकरी शुरू की लेकिन 2013 से मुंबई में समंदर की हवा से एलर्जी की वजह से मुंबई छोड़ा.

    चार साल की छुट्टी के बाद भी मुंबई नहीं जा सके. तथागत अवतार तुलसी को 31 जुलाई 2019 को आईआईटी बॉम्बे ने नौकरी से निकाल दिया था. अब वो कानून की पढ़ाई कर रहे हैं, ताकि अपने केस को समझ सकें. साथ ही वो वर्चुअल ट्रांसफ़र चाहते हैं ताकि मुंबई से बाहर रहकर पढ़ा सकें.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, अतीक़ अहमद के बेटे असद और शूटर ग़ुलाम मोहम्मद की मुठभेड़ में मौत: यूपी पुलिस

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ से
    अतीक़ अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और बाहुबली नेता अतीक़ अहमद के बेटे असद अहमद को झांसी में एक पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया है.

    इस मामले के एक अन्य अभियुक्त ग़ुलाम मोहम्मद की भी इस एनकाउंटर में मौत हो गई

    उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को इन दोनों अभियुक्तों की तलाश थी. इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया था.

    अतीक़ अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश और झांसी पुलिस का एक संयुक्त अभियान थी. पुलिस के अनुसार, ये ‘एनकाउंटर’ दो डिप्टी एसपी नवेंदु और विमल के नेतृत्व में किए गए.

    पुलिस के अनुसार, असद की उम्र लगभग 20 साल थी. उनका दावा है कि इन दोनों के पास से विदेशों में बने हथियार भी बरामद किए गए हैं.

    मारे गए दोनों लोगों के बारे में पुलिस का दावा है कि ये दोनों उमेश पाल की हत्या में शूटर्स थे. उनके मुताबिक़, सीसीटीवी में ये दोनों गोली चलाते हुए दिख रहे थे.

  9. कर्नाटक में ‘गुजरात मॉडल’ लागू करने की राह में रोड़ा बने येदियुरप्पा?

    मोदी, येदियुरप्पा

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को चुनने में भारतीय जनता पार्टी ने कोई जोख़िम नहीं लिया. पार्टी ने वहां 'गुजरात मॉडल' दोहराने से परहेज़ किया है.

    लेकिन उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद बीजेपी के कई ऐसे नेताओं ने या तो पार्टी छोड़ने का फ़ैसला लिया है या फिर चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का फ़ैसला किया है जिन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया. इनमें एक मंत्री और एक पूर्व उप-मुख्यमंत्री भी शामिल हैं.

    कर्नाटक चुनाव के लिए टिकटों का बंटवारा करते हुए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लगभग उसी फ़ेहरिस्त पर मुहर लगाई है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपना समर्थन दिया था और जिसमें 'जांचे परखे' विधायकों के नाम शामिल थे.

    बीजेपी को टिकटों के बंटवारे में 'सर्जिकल स्ट्राइक' से गुरेज़ करने का ख़्याल उस वक़्त आया, जब दो दिन पहले प्रत्याशियों की अपनी लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को थमाने के बाद नाराज़ येदियुरप्पा बेंगलुरू लौट गए थे.

  10. यूपी: शाहजहांपुर में अंशुल जौहरी की मौत के मामले में सामने आया मारपीट का वीडियो

      • Author, अभिनव गोयल
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रांसपोर्ट मैनेजर अंशुल जौहरी की मौत मामले में बेरहमी से उनकी पिटाई करने का एक वीडियो सामने आया है.

    वीडियो में अंशुल जौहरी को बांधकर डंडों से पीटा जा रहा है.

    अंशुल जौहरी के परिवार ने शाहजहांपुर के ही कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता और उनके कर्मचारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

    बीबीसी हिंदी से बात करते हुए अंशुल जौहरी के चाचा मुकेश जौहरी ने कहा, "11 अप्रैल को सूरी ट्रांसपोर्ट वाले अंशुल को कन्हैया हौजरी ले गए थे. यहां गौदाम में मेरे भतीजे अंशुल को ले जाकर टॉर्चर किया गया. उसे तालिबानी तरीके से मारा है."

    उत्तर प्रदेश

    उन्होंने कहा, "मरने के बाद अंशुल को ज़िला अस्पताल छोड़ दिया गया. जब मैं अस्पताल पहुंचा तो वह मोर्चरी में पड़ा हुआ था. उसके शरीर पर भयंकर तरीके से डंडों के निशान थे. सर भी फटा हुआ था."

    परिवार का कहना है कि "कन्हैया होजरी वालों का सामान सूरी ट्रांसपोर्ट पर आता था, जहां अंशुल काम करते थे. कन्हैया हौजरी वालों ने अंशुल पर झूठा सामान चोरी का आरोप लगाया था, जबकि ट्रांसपोर्ट से बिल बनकर ही रिक्शा से दुकान पर जाता है."

    पिता अधीश जौहरी ने पुलिस को लिखित शिकायत में बेटे को करंट देकर मारने का आरोप भी लगाया है.

    पुलिस ने 12 अप्रैल को पीड़ित परिवार की शिकायत पर कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता, सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

    उत्तर प्रदेश

    गिरफ्तारी के सवाल पर शाहजहांपुर के सीओ सिटी वीर सिंह ने बीबीसी हिंदी से कहा, "परिवार की शिकायत पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, साक्ष्यों को देखकर और पूछताछ के बाद ही लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा."

    सीओ सिटी का कहना है कि डॉक्टरों के पैनल से अंशुल जौहरी का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है.

    पीड़ित परिवार के मुताबिक पिछले सात साल से अंशुल जौहरी सूरी ट्रांसपोर्ट में मैनेजर का काम कर रहे थे. 14 अप्रैल को 33 साल के अंशुल को शादी के लिए लड़की देखने जाना था.

    अंशुल के परिवार में अब सिर्फ उनके पिता बचे हैं. उनके बड़े भाई की साल 2016 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.

  11. विपक्षी एकजुटता के लिए नीतीश की पहल पर मिले केजरीवाल, पर पीएम उम्मीदवार पर क्या कहा?, अख़बारों में छपी दूसरी ख़बरों में पढ़िए मोदी ने गहलोत को क्यों कहा 'दोस्त' और कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों पर सरकार ने क्या कहा.

    नीतीश कुमार और केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार की तारीफ़ की है और कहा है कि विपक्षी पार्टियों को साथ लाने की उनकी कोशिश सराहनीय है. उन्होंने कहा है कि इस काम में वो अपना 'पूरा समर्थन' देंगे.

    इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ख़ड़गे और राहुल गांधी से मुलाक़ात की थी. उन्होंने कहा कि वो अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं.

    इस दौरान बिहार के उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.

    टेलीग्राफ़अख़बार ने इस ख़बर को प्रमुखता से छापा है.

  12. पाकिस्तान से एके 47 के कारतूस और नकदी लेकर आ रहा ड्रोन मार गिराया गया: भारतीय सेना

    ड्रोन

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय सेना ने गुरुवार को एके 47 के कारतूस और नकदी लेकर नियंत्रण रेखा पार कर रहे एक ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 12 और 13 अप्रैल की दरम्यानी रात सतर्क भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर पुलिस के सहयोग से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान से भारत के रजौरी ज़िला स्थित सुंदरबनी सेक्टर के बेरी पत्तन इलाक़े में घुस रहे एक ड्रोन को मार गिराया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जम्मू स्थित सेना के प्रवक्ता ने दावा किया गया है कि गिराए गए इस ड्रोन से एके 47 के 131 कारतूस, 5 मैगज़ीन और दो लाख रुपये बरामद हुए हैं.

    उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्रवाई के बाद इलाक़े में जांच अभियान चलाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  13. भारत के डिजिटल पेमेंट का बज रहा है डंका, चीन भी कई मामलों में पीछे

    डिजिटल पेमेंट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पिछले रविवार को हम दिल्ली के आश्रम चौक पर अपनी कार में ट्रैफ़िक सिगनल के ग्रीन होने का इंतज़ार कर रहे थे.

    उस सिनगल पर मैले-कुचैले कपड़े पहने एक लड़का फूल बेच रहा था.

    वो 100 रुपए में पूरा गुलदस्ता देने को तैयार था, लेकिन हम कैश पैसे नहीं रखते, इसलिए हमने उससे कहा कि हमारे पास कैश पैसे नहीं हैं.

    उसने कहा कि आप 'गूगल पे' से पैसे दे सकते हैं. हममें से एक ने अपना फ़ोन निकाला, उसका नंबर टाइप किया और पैसे चुका दिए.

  14. कोलकाता मेट्रो: देश में पहली बार नदी के नीचे से गुजरी कोई ट्रेन

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    Metro Rail Kolkata

    इमेज स्रोत, ANI/Metro Rail Kolkata

    कोलकाता मेट्रो के नाम देश की पहली मेट्रो रेल सेवा होने का रिकॉर्ड तो पहले से ही था. अब बुधवार को पहली बार एक मेट्रो ट्रेन ने हुगली नदी के नीचे बनी सुरंग पार कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया.

    यह सुरंग किसी नदी के नीचे बनी भारत की पहली मेट्रो रेल सुरंग है.

    कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी के अलावा मेट्रो के अपर महाप्रबंधक एचएन जायसवाल, कोलकाता मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (केएमआरसीएल) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

    महाकरण यानी राइटर्स बिल्डिंग से हावड़ा मैदान तक गई इस ट्रेन की इन लोगों ने सवारी भी की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोलकाता मेट्रो के मुख्य जन संपर्क अधिकारी (PRO) कौशिक मित्रा ने बताया कि यह ट्रायल रन नहीं, बल्कि उसकी तैयारी थी.

    हावड़ा मैदान से एस्प्लानेड तक ट्रायल रन अगले सात महीनों तक चलेगा और इसके बाद इस रूट पर नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी.

    महाप्रबंधक रेड्डी ने उम्मीद जताई कि इस सेवा को इस साल दिसंबर में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

    Metro Rail Kolkata

    इमेज स्रोत, ANI/Metro Rail Kolkata

    हुगली नदी की सतह से 32 मीटर नीचे बनी इस सुरंग के ज़रिए मेट्रो ट्रेन को 520 मीटर लंबी सुरंग पार करने में 45 सेकेंड का समय लगेगा.

    मेट्रो रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक़, लंदन-पेरिस के बीच इंग्लिश चैनल में बनी सुरंग की तर्ज़ पर बनी इस सुरंग (हुगली के नीचे) पर करीब 120 करोड़ रुपए का खर्च आया है.

    यह कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरीडोर का हिस्सा है.

  15. अतीक़ अहमद से पहली पूछताछ: जानिए उमेश पाल की हत्या से जुड़ी 10 अहम बातें

    अतीक़ अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अतीक़ अहमद

    उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त और बाहुबली नेता अतीक़ अहमद की गुरुवार को अदालत में पेशी होनी है.

    प्रयागराज पुलिस अतीक़ अहमद से उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ करने के लिए उन्हें साबरमती जेल से प्रयागराज लाई है.

    अतीक़ अहमद को कोर्ट में पेश किया जायेगा और उनसे पूछताछ करने के लिए रिमांड की अर्ज़ी पर अदालत सुनवाई करेगी.

    जानिये उमेश पाल की हत्या के मामले में आख़िर पुलिस ने अपनी जांच कहाँ तक बढ़ाई है.

  16. ट्विटर ने बीबीसी का टैग बदल कर 'पब्लिकली फ़ंडेड मीडिया' किया

    ट्विटर ने बदला बीबीसी का टैग

    ट्विटर के मालिक और टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने बीबीसी का टैग बदल कर 'पब्लिकली फ़ंडेड मीडिया' कर दिया है.

    बुधवार को बीबीसी के नॉर्थ अमेरिका संपादक जेम्स क्लेटन को दिए एक इंटरव्यू के बाद ट्विटर ने बीबीसी का टैग 'स्टेट फ़ंडेड मीडिया' से बदल कर 'पब्लिकली फ़ंडेड मीडिया' कर दिया है.

    इंटरव्यू के दौरान मस्क ने हाल में ट्विटर के बीबीसी के अकाउंट को 'स्टेट फ़ंडेड मीडिया' (सरकार पोषित संस्थान) बताने को लेकर टिप्पणी की थी.

    इस पर बीबीसी के नाराज़गी जताने के बाद मस्क ने कहा था कि "बीबीसी को स्टेट फ़ंडेड मीडिया का टैग पसंद नहीं आया."

    उन्होंने इसके बाद कहा कि ट्विटर का मक़सद पारदर्शी और ईमानदार रहने का है, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी सहमति जताई कि टैग अपडेट किए जा सकते हैं.

    बीबीसी का टैग
    इमेज कैप्शन, ट्विटर ने इससे पहले बीबीसी के अकाउंट को 'स्टेट फंडेड मीडिया' बताया था.

    एलन मस्क ने कहा था कि वो इसमें बदलाव करेंगे ताकि बीबीसी की फ़ंडिंग की सही जानकारी दी जा सके.

    उन्होंने कहा, "इस टैग को बदल कर मुझे लगता है कि इसे पब्लिक फ़ंडेड कहना सही होगा. इस पर अधिक आपत्ति नहीं होगी. हम सटीक होने की कोशिश कर रहे हैं." हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि "कोई भी व्यवस्था पूरी तरह परफ़ेक्ट नहीं हो सकती."

    • एलन मस्क ने इंटरव्यू में और क्या-क्या कहा -एलन मस्क: ट्विटर को बेचने, ब्लू टिक हटाने जैसे तमाम सवालों पर क्या बोले
  17. भारत में साढ़े सात महीने बाद कोरोना के रोज़ाना मामले फिर से 10 हज़ार पार

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Reuters

    देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 10 हज़ार से अधिक मामले सामने आए हैं, जो पिछले साढ़े सात महीनों में सबसे ज़्यादा हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी है.

    पीटीआई के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 10 हजार 158 मामले दर्ज किए गए हैं जो बीते 230 दिनों में सबसे ज़्यादा हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोरोना के 44 हजार 998 सक्रिय मामले हैं.

    इस बीच बुधवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामलों की संख्या 1 हजार के पार चली गई.

    दिल्ली में पाॅज़िटिविटी रेट फ़िलहाल 24 फ़ीसदी के क़रीब है.

  18. कर्नाटक चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, छह और विधायकों के टिकट कटे

    कर्नाटक

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 23 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है.

    पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बुधवार देर रात जारी इस सूची में छह मौजूदा विधायकों के नाम शामिल नहीं है.

    इस सूची में गुरमितकल, बिदार, हंगल, हावेरी, दावानगरे, मायाकोंडा, कोलार गोल्ड फ़ील्ड जैसी सीटें शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी ने मंगलवार को पहली सूची में 189 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया था. उसमें 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए थे.

    पार्टी ने इस तरह अभी तक कुल 212 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है.

    224 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए इस बार 10 मई को चुनाव होंगे. 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी.

  19. कर्नाटकः हिजाब प्रकरण उठाने वाले बीजेपी विधायक मीडिया के सामने फूट-फूट कर क्यों रोने लगे?

    रघुपति भट्ट

    इमेज स्रोत, Twitter/Raghupati Bhat

    भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार की रात कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया.

    पहली सूची में उडुपि की सीट भी शामिल है, जहां से पार्टी ने मौजूदा विधायक रघुपति भट का टिकट काटकर यशपाल सुवर्ण को अपना उम्मीदवार बनाया है.

    रघुपति भट के बारे में दावा किया जाता रहा है कि उन्होंने ही हिजाब पहनकर काॅलेज जाने वाली मुस्लिम लड़कियों का मामला उठाया था. यह मामला बाद में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक भी गया.

    क्या कहा भट ने?

    अपना टिकट कटने से रघुपति भट इतने दुखी हुए कि उडुपि में पत्रकारों से बात करते-करते रोने लगे. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो गया है.

    इस वीडियो में रघुपति भट रोते हुए कन्नड़ भाषा में कह रहे हैं कि वे पार्टी के इस फै़सले से नहीं, बल्कि पार्टी के व्यवहार से दुखी हैं.

    उन्होंने कहा कि पार्टी की ज़िला इकाई के अध्यक्ष तक ने उन्हें पार्टी के फ़ैसले के बारे में बताने के लिए फ़ोन नहीं किया. भट ने बताया कि उन्हें इस बारे में टीवी चैनलों से जानकारी मिली है.

    दूसरी तरफ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का टिकट काटे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फ़ोन करने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं है कि अमित शाह मुझे बताएं, पर कम से कम ज़िलाध्यक्ष को तो मुझे फ़ोन करना चाहिए था."

    उन्होंने कहा कि बीजेपी को शायद उनके जैसे लोगों की ज़रूरत नहीं है, जिन्होंने कठिन समय में पार्टी के लिए अथक मेहनत की है.

  20. उत्तर कोरिया की मिसाइल लाॅन्चिंग के बाद जापान ने अपने नागरिकों को छिपने के लिए क्यों कहा?

    जापान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    उत्तर कोरिया से दागी गई एक इंटर काॅन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल के कारण जापान ने होक्काइडो के नागरिकों को कहीं छिपने की चेतावनी जारी की है.

    समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, जापान की सरकार को होक्काइडो के नागरिकों के लिए अपने घरों को तुरंत खाली कर के किसी सुरक्षित ठिकाने पर जाने की चेतावनी जारी करनी पड़ी.

    इस चेतावनी संदेश में होक्काइडो निवासियों से किसी सुरक्षित इमारत में या भूमिगत ठिकाने में रहने को कहा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि बाद में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बताया है कि उत्तर कोरिया का वो मिसाइल ‘जापान के क्षेत्र में नहीं गिरा.’

    एएफपी के अनुसार, जापान के रक्षा मंत्री ने बताया कि वो एक इंटर काॅन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल थी.

    उत्तर कोरिया की मिसाइल लाॅन्चिंग के बाद दक्षिण कोरिया ने भी एक बयान जारी किया है.

    एएफपी के अनुसार, उसने कहा है कि उत्तर कोरिया ने शायद ठोस ईंधन संचालित नई बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है.

    अभी तक इस बारे में उत्तर कोरिया का कोई बयान नहीं आया है.