राजस्थान: सचिन पायलट का अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ अनशन करने का एलान

सचिन पायलट ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी ही सरकार के खिलाफ़ सवाल खड़े किए हैं.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and चंदन शर्मा

  1. पिछले चार साल में बाघों की संख्या 200 बढ़ी, जानिए कितनी हुई बाघों की संख्या

    बाघ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में 2018 से 2022 के बीच बाघों की संख्या में 200 की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह देश में बाघों की संख्या अब 3,167 हो गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के मैसुरू में बाघों की गणना के आंकड़े जारी किए.

    पीएम मोदी ने 1973 में लाॅन्च हुए ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी शुरुआत की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मौके़ पर उन्होंने ‘इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस’ (IBCA) भी लाॅन्च किया है.

    इस परियोजना के तहत पूरी दुनिया में बाघ, शेर, चीता जैसी ‘बिग कैट’ की 7 प्रजातियों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए काम किया जाएगा.

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान ‘अमृत काल का टाइगर विज़न’ नामक बुकलेट जारी किया गया.

    इस बुकलेट में अगले 25 साल में बाघों के संरक्षण की योजना पेश की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इंदिरा गांधी

    इमेज स्रोत, Twitter/Jairam Ramesh

    विलुप्ति से बचाने के लिए लॉन्च हुआ प्रोजेक्ट टाइगर

    1 अप्रैल, 1973 को तब की पीएम इंदिरा गांधी ने जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी.

    साथ ही बाघों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पशु बदलने का फैसला किया गया और सिंह की जगह बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु बनाया गया.

    सरकार ने पिछले साल उत्तर प्रदेश में एक नया टाइगर रिज़र्व बनाने का एलान किया.

    रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य के शामिल होने के बाद अब देश में टाइगर रिज़र्व की संख्या बढ़कर 54 हो गई है.

  2. बिहार शरीफ़ में रामनवमी के मौके पर मस्जिद पर हमला, प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया

    वीडियो कैप्शन, बिहार शरीफ़ में रामनवमी के मौके पर मस्जिद पर हमला, प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया

    बिहार शरीफ़ में हुई हिंसा के दौरान एक मस्जिद को निशाना बनाया गया था.

    बीबीसी टीम ने उसी मस्जिद का दौरा किया और वहां रहने वाले लोगों का हालचाल जाना.

    वीडियो: फैसल मोहम्मद अली और मनीष जालुई

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, #IPL2023 में #GTvKKR का मुक़ाबला, गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी

    गुजरात टाइटंस

    इमेज स्रोत, ANI

    आईपीएल 2023 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है.

    ताज़ा समाचार मिलने तक गुजरात टाइटंस ने दो ओवरों में बिना किसी नुक़सान के 17 रन बना लिए हैं.

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पिछला मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख़िलाफ़ जीता था. वहीं गुजरात टाइटंस ने भी दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ अपना मैच जीता था.

    गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल और वृद्धिमान साहा ने पारी की शुरुआत की है. वहीं केकेआर की ओर से गेंदबाज़ी की शुरुआत उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर ने की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस बार अभी तक खेले गए मैचों में गुजरात टाइटंस तीसरे नंबर पर है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स छठे नंबर पर हैं.

    आज शाम साढ़े सात बज़े से खेले जाने वाले दूसरे मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का मुक़ाबला होना है.

  4. पाकिस्तान सरकार और आईएसआई: भारतीय राजनयिक की नज़र से- विवेचना

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान सरकार, आईएसआई और सेना के संबंधों के बारे में भारतीय राजनयिक ने क्या-क्या बताया?

    पाकिस्तान में उच्चायुक्त रहे सतिंदर कुमार लांबा की किताब प्रकाशित हुई है 'इन परसूट ऑफ पीस इंडिया पाकिस्तान रिलेशंस अंडर सिक्स प्राइम मिनिस्टर्स'

    इसमें उन्होंने पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और वहां के राजनेताओं के बारे में विस्तार से लिखा है.

    पाकिस्तानी सेना और वहां के राजनेताओं के संबंधों पर रेहान फ़ज़ल की विवेचना.

    वीडियो: देबलीन रॉय

  5. पश्चिम बंगाल में कुर्मी समाज का विरोध प्रदर्शन, 74 ट्रेने हुईं रद्द

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल में कुर्मी समाज का विरोध प्रदर्शन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा.

    कुर्मी समाज बंगाल में अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहा है.

    अधिकारियों के मुताबिक़ कुर्मी समाज के छह संगठनों ने पश्चिमी मेदिनीपुर ज़िले में खेमासुली पर रेलवे ट्रैक और कोलकाता से मुंबई को जोड़ने वालेएनएच 6 पर रास्ता रोका.

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    दक्षिण पूर्वी रेलवे के बयान के मुताबिक ''विरोध प्रदर्शन के चलते 74 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं.''

    रेलव ने बताया कि शनिवार को रद्द हुई ट्रेन में हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रे, हावड़ा-बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस, रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल, हावड़ा-बारिबल शताब्दी एक्सप्रेस, पुरुलिया-हावड़ा एक्सप्रेस, एलीटीटी-शालिमार एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस शामिल हैं.

    विरोध प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को 64 एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनें रद्द की गई थीं. वहीं, एनएच-6 पर रास्ता रोकने के कारण भयंकर जाम लग गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पश्चिमी मेदिनीपुर ज़िला प्रशासन ने संगठनों से बुधवार को बात की थी लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई थी.

    कुर्मी समाज पश्चिमी बंगाल समिती के सदस्य सुशील कुमार महतो ने कहा, "हमारी मांगे पूरी होने तक ये विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा."

  6. सोग़रा बीबी: कौन थीं वो महिला जिनका बनाया मदरसा दंगाइयों ने बिहार शरीफ़ में जला डाला

    मदरसा अज़ीज़िया की लाइब्रेरी

    मदरसा अज़ीज़िया की लाइब्रेरी में आज जली-अधजली पुस्तकें, धुएं से काले पड़ गए पन्ने, या फिर उन्हें तकती उदास कालिख़ पुती दरकी हुई दीवारें ही नज़र आती हैं. या फिर गेट के बाहर बंदूक़ लिए बैठी पुलिस टीम दिखती है; जिसकी ग़ैर-मौजूदगी में दंगाइयों ने 31 मार्च को सौ साल पुराने मदरसा अज़ीज़िया के कुछ हिस्सों और लाइब्रेरी को आग लगा दी थी.

    कुछ के शब्दों में सैकड़ों साल पहले नालंदा विश्वविद्यालय को जलाए जाने की घटना को एक बार फिर से नालंदा में ही अंजाम दिया गया.

    113 सालों से बिहार शरीफ़ में मौजूद मदरसा अज़ीज़िया 1896 में पटना में क़ायम किया गया था, संस्थापक थीं बीबी सोग़रा जिन्होंने इसे अपने पति अब्दुल अज़ीज़ की याद में बनवाया था.

    मुस्लिमों में मॉडर्न तालीम की मुहिम से जुड़े मज़हर अलीम अंसारी की किताब 'सफ़रनामा मज़हरी' में ज़िक्र है कि सोग़रा बीबी ने तभी एक वक़्फ़नामा के ज़रिये अपनी सारी जायदाद, जिसकी सालाना आमदनी उन्नीसवीं सदी में सवा लाख रुपये और कुल भूमि 28,000 बीघे से ज़्यादा थी, शिक्षा के विस्तार और मानवता की सहायता के लिए दान कर दी थी.

  7. पीएम नरेंद्र मोदी 'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' डॉक्युमेंट्री के बोम्मन और बेल्ली से मिले

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुदुमलाई में एक हाथी शिविर में ऑस्कर पाने वाली डॉक्युमेंट्री 'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' के बोम्मन और बेल्ली से मिले.

    पीएम मोदी ने कहा, ''जिस द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स डॉक्युमेंट्री को ऑस्कर मिला है, वो 'नेचर और क्रिएचर' के बीच के अद्भुत संबंधों की हमारी विरासत को दर्शाती है.''

    'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' एक शॉर्ट डॉक्युमेंट्री है, जिसने 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट शॉर्ट डॉक्युमेंट्री' श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा है.

    यह डॉक्युमेंट्री एक दंपति बोम्मन और बेल्ली के जीवन पर बनी है, जो हाथी के एक बच्चे की देखभाल अपने बच्चे की तरह करते हैं.

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    ये कट्टूनायकन समुदाय से आते हैं और इस डॉक्युमेंट्री में कट्टूनायकन समुदाय की जीवन शैली से जुड़े तमाम पहलुओं को बेहद ख़ूबसूरती के साथ फ़िल्माया गया है.

    प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व में 20 किलोमीटर लंबी जीप सफ़ारी की.

    इसके बाद प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरी के मुदुमलाई में एक हाथी शिविर का दौरा भी किया. यहीं वो बोम्मन और बेल्ली से मिले.

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

  8. काली हैट, कैमोफ्लॉज प्रिंट टी-शर्ट और खाकी पैंट... पीएम मोदी के सफ़ारी लुक की चर्चा

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व में 20 किलोमीटर लंबी जीप सफ़ारी की.

    इसके बाद प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरी के मुदुमलाई में पीएम मोदी ने एक हाथी शिविर का दौरा भी किया. मोदी ने यहां कुछ हाथियों को गन्ना भी खिलाया और हाथियों की देखरेख में लगे महावतों से भी मिले.

    मोदी ने ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री 'एलिफेंट व्हिस्परर्स' के पात्रों और फ़िल्म की टीम से भी मुलाकात की.

  9. मुंबई: 'सरकार के ख़िलाफ़' गाने को लेकर रैपर उमेश खाडे पर एफ़आईआर

    रैपर उमेश खाडे

    इमेज स्रोत, Instagram/shambho.rap

    इमेज कैप्शन, रैपर उमेश खाडे

    मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर सरकार के एक गाने को लेकर रैपर उमेश खाडे के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. उनके ख़िलाफ़ शांति भंग करने और नफ़रत बढ़ाने को लेकर धाराएं लगाई गई हैं.

    महाराष्ट्र पुलिस ने कथित तौर पर सरकार को निशाना बनाने वाले दो अलग-अलग रैपर पर इस हफ़्ते मामला दर्ज किया है. मौजूदा शिकायत मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के एक अधिकारी ने दर्ज की है.

    इस शिकायत के आधार पर शुक्रवार को एफ़आईआर की गई है. उमेश खाडे मुबंई के वडाला इलाक़े के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक ''भोंगली केली जनता'' गाने को लकर ये एफ़आईआर हुई है.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमेश खाडे ने अपना ये गाना 'शंभो' नाम के एक अकाउंट से सोशल मीडिया पर डाला था और गाना वायरल हो गया.

    उमेश खड़े के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने की कोशिश), 505(2) (दो वर्गों के बीच दुश्मनी, नफ़रत बढ़ाने के मकसद से कही गई बात) और आईटी क़ानून की धारा 67 (इलैक्ट्रॉनिक प्रारूप में आपत्तिजनक सामग्री दिखाना) लगाई गई है.

  10. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक और मैरिज एक्ट पर वुसअतुल्लाह ख़ान का व्लॉग

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक और मैरिज एक्ट पर वुसअतुल्लाह ख़ान का व्लॉग

    पाकिस्तान में हिंदू मैरिज एक्ट आज भी हवा में लटका हुआ है क्योंकि उसके कई नियम-क़ानून अभी भी तय नहीं हो सके हैं.

    पाकिस्तान में हिंदू, मुसलमान और ईसाई धर्म के मैरिज एक्ट और अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के बीच के फ़ासले पर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान का व्लॉग.

  11. दो बार सीएम अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी लेकिन जवाब नहीं आया: सचिन पायलट

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    सचिन पायलट और अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, ANI

    सचिन पायलट ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी ही सरकार को घेरा है. उनकी इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद सियासत गरमा गई है.

    सचिन पायलट ने इस दौरान कहा, "आज से साल सवा साल पहले मैंने सीएम अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी थी. जो आरोप मैंने और सीएम अशोक गहलोत ने लगाए थे, खान माफिया, बजरी माफिया, शराब ठेकों समेत दूसरे मुद्दों पर आरोप लगाए थे वो हमने कॉपी एआईसीसी में दी."

    "पहली चिट्ठी 28 मार्च 2022 को लिखी. जवान नहीं मिली दूसरी चिट्ठी 2 नवंबर 2022 को लिखी, उसका भी जवाब मुझे नहीं मिला."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अशोक गहलोत के पुराने बयानों के वीडियो भी मीडिया को दिखाए.

    पायलट ने कहा, "हम राज्य की सत्ता से बाहर हुए थे. उसके बाद मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, हमने वसुंधरा राजे की बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए थे और जनता ने हमारी बात सुनी और उस पर मुहर लगाई."

    "लेकिन, जो आरोप वसुंधरा सरकार पर लगे वो हम सबने मिलकर लगाए. हमने निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने की बात कही थी हम किसी दुर्भावना से बात नहीं करते थे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "सात महीने का समय बचा है तो हमें कार्रवाई करके बताना चाहिए. केंद्र सरकार एजेंसीज का दुरुपयोग कर रही है."

    "विपक्ष पर कार्रवाई हो रही है लेकिन राजस्थान में हम ना तो एजेंसियों का उपयोग कर रहे हैं, ना ही सदुपयोग कर रहे हैं."

    "हम राज्य की सत्ता से बाहर हुए थे उसके बाद मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली. हमने वसुंधरा राजे की बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए. जनता ने हमारी बात सुनी और उस पर मुहर लगाई."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    सचिन पायलट ने कहा, "जो आरोप वसुंधरा राजे की सरकार पर लगे वो हम सबने मिलकर लगाए. हमने निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने की बात कही थी हम किसी दुर्भावना से बात नहीं करते थे."

    "खान घोटाले में हमने 45 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था. साढ़े चार साल बाद भी मामले को सीबीआई को नहीं दिया गया. भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की जो नो टॉलरेंस पॉलिसी है, उसे कार्रवाई करके जताएं."

    पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कहा, "हमने जनता को आश्वस्त किया था की हम निष्पक्ष जांच कराएंगे. जब हम विपक्ष में थे तब तथ्य हमारे पास आ रहे थे तो सरकार में रहते हुए हमारे पास इच्छा शक्ति नहीं हो ऐसा संभव नहीं हो सकता."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सीधे तौर पर सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है.

    उन्होंने कहा, "महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर ग्यारह अप्रैल को अनशन करेंगे. वसुंधरा राजे सरकार के भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग को लेकर अनशन करेंगे."

    सचिन पायलट

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

  12. अयोध्या यात्रा से एकनाथ शिंदे को क्या हासिल होने वाला है?

    एकनाथ शिंदे

    इमेज स्रोत, Eknath Shinde @twitter

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या के दौरे पर हैं. उद्धव ठाकरे की शिवसेना से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद एकनाथ शिंदे बतौर मुख्यमंत्री पहली बार अयोध्या आए हैं.

    वे शिवसेना के सभी विधायकों, सांसदों और क़रीब तीन हज़ार कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या का दौरा कर रहे हैं.

    उनके साथ उप-मुख्यमंत्री देवेंन्द फडनवीस भी इस दौरे में शामिल हैं. इस दौरे में सरकार में शामिल बीजेपी के चार मंत्री भी शामिल हैं.

    चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद शिंदे को 'धनुष बाण' चुनाव चिन्ह मिला है, इसलिए भी इस यात्रा को 'धनुष बाण यात्रा' कहा जा रहा है. एकनाथ शिंदे के चुनाव चिन्ह के प्रतीक राम की जन्मभूमि अयोध्या में महंत द्वारा नमन किया जाएगा.

  13. 'इटैलियन सेंटर' में दिखे राहुल गांधी, तस्वीर को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी बहस

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर को लेकर ट्विटर पर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच बहस हो गई.

    शनिवार को सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर हो रही थी जिसमें राहुल गांधी किसी जगह बैठे हुए दिख रहे हैं.

    इसमें ये दावा किया गया था कि राहुल गांधी इटैलियन कल्चरल सेंटर में बैठे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आई.

    अमित मालवीय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "राहुल गांधी की (सात अप्रैल को इटैलियन कल्चरल सेंटर से) ये तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस परेशान क्यों है? क्योंकि इससे उनकी सोच-समझकर बनाई गई तपस्वी की छवि को नुक़सान होता है?"

    इस ट्वीट पर सुप्रिया श्रीनेत ने जवाब दिया, "फ़ेक न्यूज़ फ़ैलाने वाले, इटैलियन सेंटर में बहुत अच्छा खाना मिलता है. अपनी दुखभरी ज़िंदगी से निकलो और किसी दिन वहां खाना खाने जाओ. सामान्य लोगों जैसे कुछ करने की कोशिश करो."

  14. कला जगत को क्या झकझोर कर रख देगा कॉपीराइट का मुद्दा- दुनिया जहान

    कॉपीराइट का मुद्दा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कॉपीराइट का उल्लंघन या कहिए कला की नकल और चोरी - बीते कई दशकों से इस तरह के मामले संगीत और सिनेमा जगत में उठाए जाते रहे हैं.

    फ़िल्मी संगीतकारों पर विदेशी गानों की धुन चुरा कर लोकप्रिय गाने बनाने के आरोप लगते रहे हैं. ऐसे किस्से हमने फ़िल्मों के बारे में भी सुने हैं कि हॉलीवुड की फ़िल्मों की कहानियों पर आधारित फ़िल्में बना ली जातीं थीं वो भी मूल लेखक या निर्माताओं को बिना कोई श्रेय दिए.

    जब इस पर मीडिया में सवाल उठने लगे तो कुछ फ़िल्म निर्माताओं ने ढुलमुल तरीके से यूं श्रेय दिया कि उनकी फ़िल्म फ़लां-फ़लां फ़िल्म से 'प्रेरित' है.

    लेकिन पिछले कुछ सालों से अब फ़िल्म निर्माता ना तो सिर्फ मूल लेखक या उसके निर्माता को पूरा श्रेय देते हैं बल्कि बाकायदा फ़ीस देकर उस फ़िल्म की कहानी के कॉपीराइट ख़रीद कर ही अपनी फ़िल्म बनाते हैं.

  15. राजस्थान: कथित रेप के बाद ज़िंदा जलाने के मामले में मांगों पर बनी सहमति, अंतिम संस्कार हुआ

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान

    इमेज स्रोत, ANIL VAISHNAV

    राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के पचपदरा में कथित तौर पर रेप के बाद जलाई गई महिला की मौत मामले में रविवार सुबह परिजनों की मांगों पर सहमति बन गई है.

    सुबह क़रीब साढ़े सात बजे शव का जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ.

    स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पचपदरा में अंतिम संस्कार किया गया है.

    राजस्थान

    इमेज स्रोत, ANIL VAISHNAV

    बालोतरा के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने बीबीसी से फ़ोन पर कहा, "मृतक महिला के परिजनों की मांगों पर कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में सहमति बनी है."

    "सरकार की योजनाओं और एट्रोसिटी एक्ट के तहत अधिकतम सहायता और एक शख़्स को संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) पर नौकरी देने पर समझौता हुआ है."

    उन्होंने बताया, "शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है."

    राजस्थान

    इमेज स्रोत, ANIL VAISHNAV

    साठ फ़ीसदी झुलसी महिला की सात तारीख़ की देर रात जोधपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

    इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

    मामले की जांच पचपदरा डिप्टी एसपी मदन मीणा कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. ईरान: 'स्मार्ट कैमरे' रखेंगे नज़र, हिजाब न पहनने पर महिलाओं को दी जाएगी चेतावनी

    हिजाब

    इमेज स्रोत, EPA

    ईरान में सरकार ने हिजाब के बिना घूमने वाली महिलाओं का पता लगाने के लिए सार्वजनिक जगहों पर कैमरे लगाना शुरू कर दिया है.

    पुलिस ने बताया कि सिर न ढंकने वाली महिलाओं को "इसका परिणाम भुगतने की चेतावनी वाला टेक्स्ट मेसेज भेजा जाएगा".

    पुलिस के अनुसार सरकार के इस कदम से "हिजाब क़ानून के विरोध को रोकने में मदद मिलेगी".

    बीते साल ईरान में पुलिस की हिरासत में महसा अमीनी नाम की एक महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद पूरे देश में हिजाब विरोधी में प्रदर्शन शुरू हो गए थे. ये विरोध प्रदर्शन जल्द ही हिंसक हो गए थे.

  17. जमशेदपुर में दो समुदाय के बीच तनाव की ख़बरें, क्या है पूरा मामला

      • Author, मोहम्मद सरताज आलम, बीबीसी हिंदी के लिए, जमशेदपुर से
    जमशेदपुर में तनाव

    इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

    जमशेदपुर के शास्त्रीनगर इलाक़े में रामनवमी के झंडे में कथित तौर पर मांस का टुकड़ा मिलने को लेकर शनिवार रात तनाव पैदा हो गया.

    इलाक़े के ब्लॉक नंबर तीन स्थित चौराहे पर लगभग तीस फिट ऊंचे हाईमास्ट लाइट के खंभे पर रामनवमी का झंडा लगा है.

    इसी झंडे की रस्सी में एक पॉलीथीन में मांस का टुकड़ा मिलने की सूचना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी.

    अफ़वाह फैली कि किसी असामाजिक तत्व ने मांस का टुकड़ा झंडे के साथ बंध दिया है. शास्त्रीनगर इलाक़े में हिंदू-मुसलमान दोनों समुदायों की आबादी है.

    इसके बाद स्थानीय भाजपा नेता सहित हिंदू संगठन के लोगों ने शनिवार रात लगभग 7:30 बजे हंगामा शुरू कर दिया. स्थानीय थाने की पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की.

    बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि सूचना मिली थी कि हाईमास्ट पिलर से लगे रामनवमी के झंडे में एक पॉलीथीन में मांस का टुकड़ा मिला है.

    इस बात को लेकर हिंदू पक्ष के बीच बहुत आक्रोश था. उनकी मांग थी कि 24 घंटे में इस घृणित कार्य करने वालों की गिरफ्तारी हो.

    जमशेदपुर में तनाव

    इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

    थाना प्रभारी ने बताया कि सभी को आश्वस्त किया गया है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. आश्वासन के बाद जैसे ही एक पक्ष शांत हुआ तो मुस्लिम पक्ष भी नारेबाज़ी करने लगा.

    जब उनको शांत करने के लिए मुस्लिम समाज से बात की गई तो मालूम हुआ कि मुस्लिम पक्ष के बीच भी तरह-तरह की अफ़वाह फैली थीं. लेकिन समझाने के बाद मुस्लिम पक्ष भी शांत होग गया.

    लगभग साढ़े ग्यारह बजे के बाद दोनों पक्ष के लोग शांत हो गए. इलाक़े में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न घटे. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

    थाना प्रभारी बताया कि खंभे में जिस जगह पीला कपड़ा बांधा गया है वहीं, पर मांस का टुकड़ा मिला था, जिसे पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए ज़ब्त कर लिया. उसके बाद हिंदू समुदाय ने पीला कपड़ा बांध दिया था.

    स्थानीय लोगों ने बताया कि पीला कपड़ा बांधने के बाद उस जगह का शुद्धीकरण किया गया है.

  18. चीन-पाकिस्तान की नाराज़गी को अनदेखा कर भारत ने श्रीनगर में बुलाई जी-20 देशों की बैठक

    जी-20

    इमेज स्रोत, ANI

    चीन और पाकिस्तान की ओर से आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद भारत ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जी-20 बैठक की तारीखों का एलान कर दिया है. बीते महीने भी चीन ने श्रीनगर को बैठक का वेन्यू बनाने पर आपत्ति ज़ाहिर की थी.

    अंग्रेज़ी अख़बारद टाइम्स ऑफ़ इंडियाने इस ख़बर को अपने पहले पन्ने पर जगह दी है. आज के प्रेस रिव्यू की शुरुआत इसी ख़बर से.

    अख़बार ने लिखा है कि पाकिस्तान श्रीनगर में बैठक को रोकने के लिए लगातार जी-20 में शामिल अपने सहयोगी देशों जैसे सऊदी अरब, तुर्की और चीन के सामने लॉबिंग कर रहा था. चीन ने बीते महीने अरुणाचल प्रदेश में हुई जी-20 की बैठक के जवाब में इस राज्य की 11 जगहों के 'नए नाम' रख दिए थे. अरुणाचल पर अपने दावे को मज़बूत करने के लिए चीन ने ये कदम उठाया.

    शुक्रवार को भारत ने अपने जी-20 कैलेंडर को अपडेट किया, जिसके अनुसार इस समूह की बैठकर 22 से 24 मई के बीच श्रीनगर में होगी. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से अख़बार ने लिखा है कि अरुणाचल प्रदेश की तरह ही चीन श्रीनगर में होने जा रही बैठक से भी दूरी बना सकता है लेकिन इसमें कभी कोई शक नहीं था कि बैठक श्रीनगर में होगी.

  19. बांदीपुर टाइगर रिज़र्व पहुंचे पीएम मोदी, क्या है यहां का कार्यक्रम

    प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक में बांदीपुर टाइगर रिज़र्व पहुंच गए हैं.

    यहां पीएम मोदी संरक्षण के कार्य में लगे फ्रंटलाइन फ़ील्ड स्टाफ़ और स्वयं सहायता समूहों से मिलेंगे.

    पीएम मोदी इस दौरान मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व में थेप्पाकडू एलिफेंट कैंप का दौरा भी करेंगे जहां वो हथियों की देखभाल करने वालों से मिलेंगे.

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम मोदी इस दौरान इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (आईबीसीए) लॉन्च करेंगे.

    इसके अलावा वो 'प्रोजेक्ट टाइगर्स के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में' कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे.

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

  20. अयोध्या के दौरे पर एकनाथ शिंदे, यूपी पहुंचकर किया बाला साहेब ठाकरे का ज़िक्र

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    इमेज स्रोत, Twitter/@mieknathshinde

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को यूपी में अयोध्या के दौरे पर जा रहे हैं. उनके साथ शिवसेना के कुछ विधायक और सांसद भी होंगे.

    शनिवार को इसके लिए एकनाथ शिंदे लखनऊ पहुंच गए थे और देवेंद्र फडणवीस भी यूपी के लिए निकल गए हैं.

    एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस एक ही हेलीकॉप्टर से अयोध्या जाएंगे और वहां सरयू नदी पर आरती करने के बाद राम मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचेंगे.

    मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे का यह पहला अयोध्या दौरा है.

    शिंदे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "ये राजनीतिक दौरा नहीं है. मैं आयोध्या जाता रहा हूं लेकिन ये पहली बार है जब मैं यहां मुख्यमंत्री के तौर पर आया हूं. हमारी पार्टी के सभी नेता भगवान राम का आशीर्वाद लेना चाहते थे. हमारा स्वागत करने के लिए मैं योगी जी और उनके मंत्रियों को धन्यवाद कहना चाहता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने लखनऊ पहुंचने के बाद बाला साहेब ठाकरे का ज़िक्र करते हुए अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, "आज लखनऊ एयरपोर्ट पर मेरा और मेरे सभी साथियों का जय श्री राम के जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया गया."

    "ये हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे की जीत है. अयोध्या हमारे लिए आस्था का विषय है और भगवान राम के आशीर्वाद से हमें पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न मिला है."

    एकनाश शिंदे के स्वागत के लिए शिवसेना ने अयोध्या में बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए हैं. दौरे को देखते हुए अयोध्या में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2