रामनवमी पर बिहार में हिंसा पर नीतीश कुमार बोले- बहुत तकलीफ़ हुई

रामनवमी के मौक़े पर बिहार में कम से कम दो जगह हिंसा की घटना हुई है. बिहार में एक घटना रोहतास ज़िले के सासाराम में हुई है जबकि दूसरी घटना नालंदा ज़िले के बिहार शरीफ़ में हुई.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and दीपक मंडल

  1. ईरानी न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा- जो महिलाएं हिजाब नहीं पहनती हैं...

    ईरान में न्यायपालिका के प्रमुख ग़ुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई

    इमेज स्रोत, ATTA KENARE/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, ईरान में न्यायपालिका के प्रमुख ग़ुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई

    ईरान में न्यायपालिका के प्रमुख ग़ुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई ने कहा है कि जो महिलाएं हिजाब नहीं पहनती हैं, उन पर बिना रहम दिखाए क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    ग़ुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई का कहना है कि बिना हिजाब के रहना ईरान के धार्मिक मूल्यों की अवहेलना के बराबर है.

    दो दिन पहले ईरान की इंटीरियर मिनिस्ट्री की ओर से भी हिजाब की अनिवार्यता को लागू करने को लेकर कुछ इसी तरह का सख़्त बयान दिया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हिजाब पहनने का विरोध करने वाली महसा अमीनी नाम की लड़की की मौत से पूरे ईरान में विरोध-प्रदर्शन भड़क गए थे.

    महसा अमीनी की मौत उस टास्क फोर्स की हिरासत में रहने के दौरान हुई थी जिसे हिजाब की अनिवार्यता को लागू करने का जिम्मा सौंपा गया था.

  2. खालिस्तानी नेता से पाकिस्तान के लाहौर में हुई पुरानी मुलाक़ात की कहानी

    गजिंदर सिंह

    इमेज स्रोत, S-GAJINDER-SINGH/FACEBOOK

    शिरोमणि अकाली दल के लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने खालिस्तान की मांग करने वाले अमृतपाल सिंह के बारे में कहा है कि उन्हें आत्मसमर्पण करने के बदले पाकिस्तान चले जाना चाहिए.

    माना जाता है कि खालिस्तानी अलगाववादियों और पाकिस्तान के रिश्ते पुराने हैं.

    29 सितंबर, 1981 को खालिस्तानी गुट 'दल खालसा' के संस्थापक गजिंदर सिंह उन पांच लोगों के लीडर थे जिन्होंने 111 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को ले जा रहे इंडियन एयरलाइंस के एक विमान का अपहरण कर लिया था और उसे लाहौर में उतरने के लिए मजबूर किया था.

    उन्होंने जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान आंदोलन के कई अन्य सदस्यों की रिहाई की मांग की थी. पाकिस्तान की एक अदालत ने उन्हें और उनके अन्य चार साथियों को दोषी पाया और आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई. 14 साल जेल में बिताने के बाद 1994 को उन सभी को रिहा कर दिया गया था.

  3. रामनवमी के दौरान सासाराम और नालंदा की हिंसा पर बोले नीतीश कुमार- किसी ने जानबूझकर...

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रामनवमी के दौरान सासाराम और नालंदा में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर कहा है कि ये किसी ने जानबूझकर किया है.

    उन्होंने कहा, "उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाएगा."

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा रद्द किए जाने पर नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "कोई भी केंद्र के मंत्री बिहार आते हैं तो उनको सुरक्षा दी जाती है. राज्य सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभाती है. हम इन चीजों का ध्यान रखते हैं, वे (भाजपा) लोग ध्यान न रखें वो अलग बात है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सासाराम और नालंदा की घटना पर नीतीश कुमार बोले, "बड़े दुख की बात है. जैसे ही हमें इसके बारे में पता चला अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया. बिहारशरीफ़ वाला जो पता चला है... और तत्काल सब लोगों से हमने जो पूछताछ शुरू की तो वहां भी कंट्रोल किया गया. हमने कह दिया है कि कौन गड़बड़ करता है, उसके बारे में ठीक से जानकारी लीजिए, जांच कीजिए, कार्रवाई कीजिए."

    नीतीश कुमार ने इस ओर भी ध्यान दिलाया है कि अतीत में हिंसा की ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं.

    उन्होंने कहा, "क्योंकि इस तरह की घटना पहले तो नहीं होती थी. सब दिन सब कुछ अच्छे से चलता रहा था. आप ये बात जानते हैं कि वर्षों से सब ठीकठाक था. जो लोग थोड़ा-बहुत इधर-उधर करते थे, उस पर कार्रवाई की जाती थी."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. एक अप्रैल से आपके जीवन में आएंगे ये 7 बदलाव, आमदनी पर पड़ेगा असर

    पैसा

    इमेज स्रोत, Bhawna Jain / EyeEm

    एक अप्रैल यानी आज से नया वित्तीय वर्ष चालू हो रहा है. इसके साथ ही कई नए नियम या नियमों में बदलाव भी लागू हो रहे हैं. इनका असर आपकी जेब पर, खरीदारी और निवेश पर पड़ सकता है.

    नए वित्तीय वर्ष में आयकर के नियमों से लेकर जीवन बीमा नीति पर ज़्यादा कर और एलपीजी के नए दामों से जुड़े परिवर्तन होंगे.

    आईए विस्तार से जानते हैं कि नए वित्त वर्ष में क्या-क्या बदलने वाला है-

    1. नई कर व्यवस्था

    इस साल फरवरी में पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई आयकर व्यवस्था को लेकर अहम घोषणाएं की थीं.

  5. धारा 144 के कारण अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द, पहले की तरह होगी नवादा की रैली

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
    अमित शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रविवार को सासाराम में होने वाली जनसभा वहां फैले सांप्रदायिक तनाव और धारा 144 के कारण स्थगित कर दी गई है.

    हालांकि नवादा में वे पहले की ही तरह जनसभा को संबोधित करेंगे.

    ख़बरों के मुताबिक, सासाराम में रामनवमी के दिन एक लड़के की पिटाई के बाद शुक्रवार को दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई थी. इस पत्थरबाजी के बाद स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 लगा दी.

    बीबीसी ने इस मुद्दे पर रोहतास के डीएम और एसपी दोनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी सांसद और बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बीबीसी को बताया, "केंद्रीय गृह मंत्री धारा 144 का उल्लंघन नहीं कर सकते, इसलिए सासाराम की जनसभा स्थगित करनी पड़ी है. हालांकि नवादा में उनका कार्यक्रम होगा."

    संजय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि नीतीश सरकार ने डर की वजह से सासाराम में धारा 144 लगाई है, ताकि गृह मंत्री की सभा न हो सके.

    अगस्त में एनडीए से जेडीयू के अलग होने के बाद से बीजेपी के कई बड़े नेता बिहार का दौरा कर रहे हैं. अमित शाह भी तब से चार बार बिहार का दौरा कर चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शाह शनिवार शाम पहुंचेंगे पटना

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की शाम पटना पहुंचेंगे.

    उनका यह दौरा वैसे वक्त हो रहा है, जब रोहतास के सासाराम और नालंदा के बिहारशरीफ में सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति पैदा हो गई है.

    हालात से निपटने के लिए इन जगहों पर धारा 144 लागू कर दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चैधरी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री के शाम 6.30 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है.

    उन्होंने बताया कि पार्टी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे.

    शनिवार को पटना पहुंचने के बाद अमित शाह पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे.

    उनके इस दौरे को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

  6. जनरल बिपिन रावत जिनकी निगरानी में बरबाद किए गए थे म्यांमार के चरमपंथी शिविर -विवेचना

    जनरल बिपिन रावत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जब एनडीए की ट्रेनिंग के दौरान कैडेट बिपिन रावत स्वीमिंग पूल में छलांग नहीं लगा पाए तो सज़ा के तौर पर उनसे छह महीने की सीनियॉरिटी छीन ली गई.

    उस समय किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि इस लड़के को न सिर्फ़ आईएमए में स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर मिलेगा बल्कि वो आगे चल कर भारत का सेनाध्यक्ष और फिर चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ बनेगा.

    इसकी पहली झलक तब मिली थी जब आईएमए की ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने चोट लगने के बावजूद उन्होंने अपने से कहीं तगड़े मुक्केबाज़ को बॉक्सिंग के एक मुकाबले में हराया था.

  7. रामनवमी के दौरान बिहार में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में अब तक 45 गिरफ़्तार

    बिहार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार पुलिस ने बताया है कि रामनवमी के दौरान सासाराम और बिहारशरीफ़ में हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक 45 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    सासाराम और बिहारशरीफ़ में गुरुवार रात को सांप्रदायिक हिंसा शुरू हुई और शुक्रवार को भी झड़पें होती रहीं.

    बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों ही जगहों पर सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि वहां अभी पुलिस के आला अधिकारी कैंप कर रहे हैं और भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है.

    सासाराम में हिंसा के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले नालंदा में 27 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. हावड़ा में रामनवमी के मौक़े पर हुई हिंसा, पुलिस की तैयारियों पर सवाल

    पश्चिम बंगाल में हिंसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा इलाक़े में गुरुवार को रामनवमी की शोभायात्रा पर कथित पथराव के बाद दो गुटों के बीच हिंसा भड़की थी जो शुक्रवार को भी जारी रही.

    अंग्रेज़ी अख़बारद इंडियन एक्सप्रेसमें ख़बर है कि इसी जगह पर पिछले साल भी हिंसा भड़की थी और इस बार पुलिस कार्रवाई धीमी दिखाई दी.

    अख़बार लिखता है कि शुक्रवार दोपहर एक बजे बाद पीएम बस्ती इलाक़े में घंटों तक पथराव हुआ. यहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. इससे एक दिन पहले यहां से दो शोभायात्रा निकली थीं- एक विश्व हिंदू परिषद की और दूसरी अंजनी पुत्र सेना की.

    अख़बार के अनुसार पिछले साल भी इस इलाक़े में शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा फैली थी लेकिन इसे देखते हुए पुलिस की तैयारी कम दिखी. तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के जारी किए वीडियो में देखा जा सकता है कि इलाक़े में पुलिस की तैनाती भी पर्याप्त संख्या में नहीं थी.

  9. सोने के आभूषण बेचने के लिए आज से एचयूआईडी कोड हुआ अनिवार्य, पुराना स्टॉक हटाने के लिए मिली तीन महीने की मोहलत

    सोने के आभूषण

    इमेज स्रोत, ANI

    सोने के आभूषणों की बिक्री के लिए छह अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन कोड (HUID कोड) एक अप्रैल से अनिवार्य करने के एक दिन पहले सरकार ने पुराना स्टॉक खत्म करने के लिए कई आभूषण बिक्रेताओं को तीन महीने की छूट दे दी है.

    आभूषण बिक्रेताओं और इस क्षेत्र के जानकारों के साथ कुछ दिन पहले हुई बैठक के बाद केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक गज़ट अधिसूचना जारी की है.

    इस अधिसूचना में बताया गया है कि मंत्रालय ने सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग और सोने की कलाकृतियां आदेश, 2020 में संशोधन कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस संशोधन के जरिए उन दुकानदारों को छूट दी गई है, जिन्होंने 1 जुलाई, 2021 के पहले मौजूद स्वर्ण आभूषणों और कलाकृतियों के बारे में घोषणा की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की अपर सचिव निधि खरे ने बताया कि देश में 1.56 लाख पंजीकृत आभूषण बिक्रेता हैं. इनमें से 16,243 आभूषण बिक्रेताओं ने बताया था कि उनके पास पुराने हाॅलमार्क वाले आभूषण हैं.

    उन्होंने बताया कि ऐसे आभूषण बिक्रेताओं को अपना स्टाॅक खत्म करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है.

  10. नवजोत सिंह सिद्धू: आज हो सकते हैं रिहा, जानिए क्रिकेट से लेकर राजनीति तक का सफ़र

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रोडरेज के एक मामले में जेल में बंद कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार (1 अप्रैल 2023) को रिहा हो सकते हैं.

    सिद्धू के ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी गई है.

    सिद्धू को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के रोड रेज केस में एक साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद सिद्धू ने सरेंडर कर दिया था. वो पिछले दस महीने से जेल में बंद हैं.

    सिद्धू की रिहाई को लेकर उनके वकील एपीएस वर्मा का कहना है कि पंजाब जेल नियमों के मुताबिक अच्छा व्यवहार करने वाले कैदी को सजा में छूट दी जा सकती है.

  11. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सिद्धू मूसेवाला की तरह मेरी हत्या करने की धमकी दी है: संजय राउत

    शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत

    शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से उन्हें एक धमकी भरा संदेश मिला है.

    संजय राउत का कहना है कि इस संदेश में दिल्ली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी हत्या करने की धमकी दी गई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि संजय राउत ने इस सिलसिले में एक शिकायत दर्ज़ कराई है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    संजय राउत ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा, "ये मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है. इस सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा घटाई गई लेकिन हमने इसके बारे में ज़्यादा नहीं बोला है."

    "मुख्यमंत्री का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमला करने की साजिश करता है इसको लेकर मैं पत्र लिखता हूं तो कहा जाता है कि यह एक स्टंट है. अगर हम सच बोलने पर आ गए तो भूकंप आ जाएगा."

    इससे पहले फरवरी में संजय राउत ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर ये दावा किया था कि उनकी जान ख़तरे में है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    चिट्ठी में उन्होंने लिखा था, "मुझे जानकारी मिली है कि श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक कुख्यात गुंडे राजा ठाकुर को कॉन्ट्रैक्ट दिया है."

    देवेंद्र फडणवीस के पास महाराष्ट्र के गृह विभाग का प्रभार भी है.

    तब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पर कहा था, "हम ये भी देखेंगे कि संजय राउत के दावे में कोई दम है या फिर वे स्टंट कर रहे हैं."

    राज्यसभा सांसद संजय राउत ने 21 फरवरी को ये आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने उनकी हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को लगाया है.

  12. पंजाब से LIVE: पटियाला जेल से कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज हो रहे हैं रिहा, कैसा है जेल के बाहर का माहौल, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता सरबजीत धालीवाल

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  13. 'प्रोजेक्ट टाइगर' के आज 50 साल पूरे हुए, जयराम रमेश ने इंदिरा गांधी को किया याद

    प्रोजेक्ट टाइगर

    इमेज स्रोत, Twitter/Jairam Ramesh

    भारत में बाघों को विलुप्त होने से बचाने के लिए शुरू किए गए 'प्रोजेक्ट टाइगर' के आज 50 साल पूरे हो गए हैं.

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बाघों को बचाने की इस मुहिम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रयासों को याद करते हुए एक ट्वीट किया है.

    अपने ट्वीट में जयराम रमेश ने लिखा, "गिर लायन प्रोजेक्ट लॉन्च करने के 15 महीने बाद, आज से ठीक 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी."

    उनके अनुसार, "उस वक्त देश में 9 टाइगर रिजर्व थे. आज ये 53 हैं. उनके लिए बाघ और जंगल बचाना एक ही बात थी. आज देश के समृद्ध वन क्षेत्रों के एक तिहाई क्षेत्रों पर टाइगर रिज़र्व हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विलुप्ति से बचाने के लिए राष्ट्रीय पशु बना बाघ

    आज़ादी के बाद सिंह को भारत का राष्ट्रीय पशु बनाया गया था. लेकिन बाघों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पशु बदलने का फैसला किया गया.

    इसके तहत, 1973 में सिंह की जगह पर बाघ को राष्ट्रीय पशु बना दिया गया.

    सरकार ने पिछले साल उत्तर प्रदेश में एक नया टाइगर रिज़र्व बनाने का एलान किया.

    रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य के शामिल होने के बाद अब देश में टाइगर रिज़र्व की संख्या बढ़कर 54 हो गई है.

    टाइगर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ भारत में

    50 साल पहले भारत से विलुप्त होने की स्थिति में पहुंच चुके बाघों की संख्या अब ख़ासी बढ़ चुकी है.

    कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट को बताया गया था कि 2018 में हुई बाघों की गणना के अनुसार, भारत में बाघों की आबादी बढ़कर 2,967 हो गई.

    सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी के अनुसार, दुनिया के कुल बाघों की 70 फीसदी संख्या भारत में है.

  14. डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ तय होंगे आरोप, वो 7 चीजें जो बढ़ा सकती हैं उनकी परेशानियां

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, REUTERS/Carlos Barria

    डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिन पर आपराधिक आरोप लगाए जाएंगे.

    न्यू यॉर्क की ग्रांड ज्यूरी ने उन पर आरोप तय करने का फ़ैसला किया है. हालांकि, ट्रंप पर लगाए गए आरोप अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं इसलिए यह पता नहीं चल पाया है कि डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के सामने उनके ख़िलाफ़ क्या आरोप लगाए जाएंगे.

    उनके ख़िलाफ़ जो आरोप लगाए गए हैं, वो अभी सीलबंद हैं. मंगलवार को अदालती प्रक्रिया के दौरान इन्हें औपचारिक तौर अदालत के सामने पेश किया जाएगा.

    लेकिन ऐसा लगता है कि यह मामला एक पोर्न स्टार का मुंह बंद रखने के लिए ट्रंप की ओर से दिए गए पैसे से जुड़ा है.

  15. कलाक्षेत्र: चेन्नई की छात्राओं ने शिक्षकों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, क्या है मामला?

    कलाक्षेत्र फाउंडेशन

    कला और संस्कृति क्षेत्र की चेन्नई स्थित जानीमानी संस्था कलाक्षेत्र के शिक्षकों पर वहां की छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इन छात्राओं ने प्रशासन पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

    रिपोर्टों के अनुसार, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के क्लोज़्ड ग्रुप्स में इस बारे में शिकायतें मिली थीं. लेकिन उस समय मीडिया से बात करने के लिए कोई सामने नहीं आया.

    अनीता रत्नम जैसी प्रसिद्ध डांसरों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है.

    इन आरोपों के अनुसार, कलाक्षेत्र में काम कर रहे चार पुरुष शिक्षक लड़कियों का यौन उत्पीड़न कर रहे थे और प्रबंधन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

    21 मार्च को, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी अपने ट्विटर पेज पर कहा कि तमिलनाडु पुलिस के प्रमुख को इस मामले की जांच करके कार्रवाई करनी चाहिए. महिला आयोग ने इस बारे में नोटिस भी भेजा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके बाद कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने केंद्र सरकार के ज़रिए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है.

    कलाक्षेत्र ने कहा है, "इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को इस बारे में सूचित कर दिया गया है."

    हालांकि संस्था ने शिकायतों को ख़ारिज करते हुए कहा है, "पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया के ज़रिए कई शिक्षकों और कलाक्षेत्र को बदनाम किया जा रहा है. कलाक्षेत्र की अति सक्रिय ‘आंतरिक जांच समिति (आईसीसी)’ ने इस मामले की जांच शुरू की. लेकिन ढाई महीने बाद शिकायतें आधारहीन पाई गईं."

    इसके बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग ने 25 मार्च को बताया कि ये मामला बंद कर दिया गया है, क्योंकि यौन उत्पीड़न के कोई सबूत नहीं मिले.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    क्या है कलाक्षेत्र फाउंडेशन?

    कलाक्षेत्र फाउंडेशन चेन्नई के सबसे अहम सांस्कृतिक संगठनों में से एक है. यहां, भरतनाट्यम, कथकली जैसे नृत्यों के अलावा संगीत की भी शिक्षा दी जाती है.

    1936 में स्थापित इस संस्थान को 1993 में राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता दी गई थी.

  16. पोर्न स्टार मामले में लटकी डोनाल्ड ट्रंप पर गिरफ़्तारी की तलवार

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: पॉर्न स्टार मामले में लटकी डोनल्ड ट्रंप पर गिरफ़्तारी की तलवार

    राजनीति एक ऐसी जगह है, जहां कब, कौन-सा नेता सुर्खियों में आ जाए और कौन अचानक सुर्खियों से बाहर चला जाए, कोई नहीं जानता.

    इस बार एक बार फिर सुर्खियों में आए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप, जिन पर न्यूयॉर्क की एक ग्रैंड ज्यूरी ने एक मामले में आरोप तय किए हैं.

    हाल के दिनों में डॉनाल्ड ट्रंप ने एक और बार रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति चुनावों की दौड़ में हिस्सा लेने का फ़ैसला किया था.

    क्या है ये मामला और इससे उनके पॉलिटिकल करियर को कितना नुक़सान पहुंचेगा?

  17. पेट्रोलियम कंपनियों ने इन एलीपीजी सिलेंडरों के दाम 91.50 रुपए घटाए

    एलपीजी

    इमेज स्रोत, ANI

    पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 91.5 रुपए घटाने का एलान किया है.

    दाम में ताज़ा कमी के बाद, दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 2,028 रुपए होगी.

    हालांकि इन कंपनियों ने एक मार्च को कमर्शियल सिलेंडरों की क़ीमतों में 350.5 रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वैसे अभी घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई कमी नहीं की गई है.

    लेकिन इन सिलेंडरों की क़ीमत एक मार्च को 50 रुपए और एक जनवरी को 25 रुपए बढ़ाए गए थे.

  18. पाकिस्तान: कराची में खाद्य वितरण केंद्र में हुई भगदड़, 12 की मौत, कई घायल

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को रमज़ान के मौक़े पर आयोजित एक खाद्य वितरण केंद्र में हुई भगदड़ में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं.

    यह भगदड़ तब हुई जब कुछ लोगों ने अनजाने में बिजली के तार पर पैर रख दिए.

    पुलिस के अनुसार, इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे कई लोग पास में बने नाले में गिर गए.

    वहां के एसएसपी अमीरुल्लाह ने भारतीय समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "शुरुआत में बिजली के तार पर पैर रखने से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे भगदड़ मच गई."

    कीमारी पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुरू में बताया कि इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं.

    उनके अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

    पीड़ित लोगों में अधिकांश 40 से 50 साल की उम्र की महिलाएं थीं. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.

    सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना के बारे में कराची पुलिस आयुक्त मोहम्मद इक़बाल मेमन से रिपोर्ट मांगी है.

    अभी कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के पंजाब सूबे में सरकारी राशन वितरण केंद्र से मुफ़्त का आटा लेने की कोशिश में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी.

  19. युद्ध प्रभावित यूक्रेन को आईएमएफ़ देगा 15.6 अरब डाॅलर की मदद

    गीता गोपीनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, गीता गोपीनाथ

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए 15.6 अरब डाॅलर के लोन पैकेज को मंज़ूरी दे दी है.

    आईएमएफ़ के अनुसार, "रूस के आक्रमण से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है, जिससे आर्थिक गतिविधियां पिछले साल लगभग 30 प्रतिशत कम हो गई है. इससे उसकी पूंजी नष्ट हुई और वहां ग़रीबी बढ़ी है."

    48 महीनों की इस एक्सटेंडेड फंड फ़ैसिलिटी को आईएमएफ़ के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आईएमएफ़ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने एक बयान में कहा, "चार साल के इस नए कार्यक्रम का उद्देश्य मैक्रोइकोनाॅमिक और वित्तीय स्थिरता लाने के अलावा युद्ध के कारण तबाह हुए अहम संरचनात्मक ढाचे में सुधार लाना भी है."

    आईएमएफ ने ‘असाधारण रूप से गंभीर अनिश्चितता’ का सामना करने वाले देशों के लिए कर्ज़ देने में हाल में नियमों में बदलाव किया है.

  20. अमेरिका के अरकंसास में आए विनाशकारी बवंडर से ठप हुआ वहां का जनजीवन

    अरकंसास

    इमेज स्रोत, Andrew Collins

    अमेरिका के दक्षिणी राज्य अरकंसास में शुक्रवार को आए विनाशकारी बवंडर से भारी नुक़सान हुआ है.

    नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार इस बवंडर की चपेट में लगभग 2.8 करोड़ लोग आए हैं. उन्होंने हालात को ‘बहुत गंभीर’ बताया है.

    इस बवंडर की चपेट में आने वाले इलाक़ों में उत्तर पूर्वी इलियानॉय, उत्तर पश्चिमी इंडियाना, दक्षिणी विस्कोन्सिन और मिशिगन झील के इलाक़े प्रमुख हैं.

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, NWS

    प्रभावित इलाक़ों में 110 किलोमीटर से अधिक गति से हवा और बड़े-बड़े ओले गिरने का ख़तरा बताया गया था.

    इस बवंडर से अरकंसास में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है. अनुमान है कि राज्य के 93 हज़ार लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए हैं.

    अरकंसास का सबसे बड़ा शहर लिटिल रॉक इस बवंडर से काफ़ी प्रभावित हुआ है.

    वहां के मेयर फ्रैंक स्कॉट जूनियर ने ट्विटर पर लिखा, "इस समय, हम 24 लोगों के बारे में जानते हैं, जिन्हें लिटिल रॉक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हमें अब तक लिटिल रॉक में हुई किसी भी मौत की जानकारी नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने बताया कि इस बवंडर से संपत्ति को भारी नुक़सान पहुंचा है.

    राज्य में कई जगहों पर पेड़ों के गिरने से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है. कई लोगों के घर बार उजड़ गए हैं.

    वहीं लिटिल रॉक के उत्तरपूर्व में लगभग 170 किमी की दूरी पर स्थित वाईन शहर भी बवंडर की चपेट में आया है.

    अरकंसास की गवर्नर सारा सैंडर्स ने ट्विटर पर लिखा, "मैं नई जानकारी और राज्य के संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए निर्देश देने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हूं. कृपया स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें."