You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

रामनवमी पर बिहार में हिंसा पर नीतीश कुमार बोले- बहुत तकलीफ़ हुई

रामनवमी के मौक़े पर बिहार में कम से कम दो जगह हिंसा की घटना हुई है. बिहार में एक घटना रोहतास ज़िले के सासाराम में हुई है जबकि दूसरी घटना नालंदा ज़िले के बिहार शरीफ़ में हुई.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and दीपक मंडल

नमस्ते

आपका दिन शुभ हो.

बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 31 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

बीते कल दिन भर क्या कुछ घटा, एक नज़र उस पर-

  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले एक पोर्न स्टार को भुगतान किए जाने के मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे. डोनाल्ड ट्रंप के वकील का कहना है कि अगले हफ्ते जब वे न्यूयॉर्क में कोर्ट में पेश होंगे तो उनके हाथ में हथकड़ी नहीं लगाई जाएगी.
  • एआई चैटबॉट चैटजीपीटी पर बैन लगाने वाला इटली, पहला पश्चिमी देश बन गया है. इतालवी डेटा-संरक्षण प्राधिकरण ने कहा कि इस मॉडल में डेटा से जुड़ी चिंताए हैं.
  • पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन हुई हिंसा को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'बंगाल में इस्लामिक स्टेट जैसा माहौल है.' वहीं तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया है और कहा है कि ये पूर्वनियोजित था. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि दक्षिणपंथी संगठनों के साथ मिलकर बीजेपी ने हिंसा फैलाई थी.
  • पाकिस्तान के पेशावर की डार कॉलोनी में शुक्रवार को एक सिख दुकानदार की हत्या कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने दयाल सिंह पर गोलियां चलाईं.
  • शुक्रवार को जारी किए गए रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, 24 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.977 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है. अब ये 578.778 बिलियन डॉलर हो गया है. इससे पहले वाले हफ़्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 12.8 अरब डॉलर बढ़कर 572.8 अरब डॉलर हो गया था.
  • नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' ने तीसरी बार प्रधान मंत्री नियुक्त किए जाने के तीन महीने से भी कम समय में नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी पार्टी और सीपीएन यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी समेत पांच पार्टियों को शामिल करके कैबिनेट का पुनर्गठन किया है. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
  • बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपीए के दौर में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने उन पर तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने का दबाव डाला था.