वकील ने कहा, हथकड़ी में अदालत नहीं जाएंगे ट्रंप, जानिए और आज क्या-क्या हुआ?

इस मामले पर डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेटर एलिज़ाबेथ वारेन ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और यह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी लागू होता है.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and शुभम किशोर

  1. सीए की लाखों की नौकरी छोड़कर, शुरू किया लॉन्ड्री बिज़नेस

    वीडियो कैप्शन, सीए की लाखों की नौकरी छोड़कर, शुरू किया लॉन्ड्री बिज़नेस

    साल 2021 में अपेक्षा ने इस लॉन्ड्री प्लांट की शुरुआत की. उन्होंने उदयपुर के फतेहपुरा से लगभग पांच किलोमीटर दूर भुवाना में लॉन्ड्री बनाई है.

    जब वो नौकरी छोड़ इस तरह की योजना बना रही थीं, तो लोग उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे थे. लेकिन आज उन्होंने अच्छा ख़ासा बिजनेस खड़ा कर लिया है.

  2. ममता बनर्जी ने रामनवमी पर बंगाल में हिंसा के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया

    पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया है कि दक्षिणपंथी संगठनों के साथ मिलकर बीजेपी ने हावड़ा में राम नवमी के मौके पर हिंसा फैलाई.

    उन्होंने से लोगों ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की.

    समाचार चैनल एबीपी आनंदा से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हावड़ा में जो हुआ, वो दुखद है. हावड़ा में हिंसा के पीछे न हिंदू थे न मुसलमान. बंजरंग दल जैसे संगठनों के साथ बीजेपी हिंसा में शामिल थी."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, "वे सांप्रदायिक दंगों को अंजाम देने के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं. उनकी शोभायात्रा को किसी ने नहीं रोका लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने मार्ग क्यों बदल दिया और अनधिकृत मार्ग को विशेष रूप से एक समुदाय पर हमला करने के लिए क्यों चुना?"

    उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित लोगों की राज्य सरकार से मदद करेगी.

    उन्होंने कहा, "31 लोगों को गुरुवार को हावड़ा में हुई हिंसा के लिए गिरफ़्तार किया गया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पुलिस के मुताबिक़, रामनवमी के दिन दो गुटों में टकराव के बाद कई गाड़ियों में आग लगा दी गई थी और दुकानों को लूटा गया था.

    काज़ीपारा इलाके में, जहां राम नवमी पर हिंसा हुई थी. शुक्रवार को वहां शांति थी. वहां भारी संख्य में पुलिस बल मौजूद था.

    वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी देश को शर्मसार कर रही हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने कहा, "केवल हावड़ा नहीं पूरे बंगाल में भय का वातावरण बना हुआ था. ममता बनर्जी जो भाषण दे रही थीं, वो देश को शर्मसार करने वाला है. तुष्टीकरण की हद है."

    "जिस समय उनका बयान आया उसके बाद ही आगजनी की ख़बरे शुरू हुई. बंगाल में ममता बनर्जी ने ऐसा माहौल बना दिया है जैसे इस्लामिक स्टेट हो."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    इससे पहले गुरुवार की हिंसा के लिए बीजेपी ने ममता बनर्जी को ज़िम्मेदार बताया था.

    बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा, "हिंदू भावनाओं को आहत करते हुए, ममता बनर्जी ने राम नवमी पर धरना दिया, फिर हिंदुओं को मुस्लिम क्षेत्रों से बचने की चेतावनी दी, क्योंकि रमज़ान चल रहा है, ये भूलकर कि हिंदू भी नवरात्र के उपवास कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री के रूप में वह हावड़ा हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं."

  3. रमज़ान: सहरी व इफ़्तार में इलायची और दही खाने से क्या सच में प्यास कम लगती है?

    दही

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रमज़ान के महीने में चाहे सहरी के पकवान हों या इफ़्तार के, घर में हर एक की पसंद का ख़्याल रखना और खानों में नित नई विधि को शामिल करना परंपराओं का हिस्सा रहा है.

    इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से रमज़ान के रोज़े कभी सर्दी में तो कभी गर्मी में आते हैं. अब चाहे कम अवधि वाले रोज़े हों या लंबे अंतराल के, एक सवाल अक्सर लोगों की ज़बान पर होता है कि प्यास लगी तो क्या करेंगे?

    इस बार माह-ए-रमज़ान मार्च और अप्रैल के महीने में आया है. पाकिस्तान और भारत के ज़्यादातर इलाक़ों में मौसम कुछ बेहतर और बीच-बीच का है.

    लेकिन रमज़ान शुरू होते ही हर कोई प्यास से बचने के अपने-अपने आज़माए तरीक़े दोस्त-रिश्तेदारों के साथ शेयर करना शुरू कर देता है.

  4. 'सीबीआई ने बनाया था दबाव', अमित शाह के इस बयान पर क्या बोले तेजस्वी यादव

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपीए के दौर में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने उन पर तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने का दबाव डाला था.

    सीबीआई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना में कहा, "मुझे नहीं पता ये सच है या नहीं लेकिन उन्होंने (अमित शाह) कहा है कि उन पर सीबीआई ने 'दबाव' बनाया था. मतलब वे मानते हैं कि इस समय वे भी एजेंसियों पर दबाव डाल रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अमित शाह ने ये बात विपक्षी दलों की ओर से बीजेपी पर केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग करने से जुड़े आरोपों पर कही थी.

    अमित शाह ने कहा, "मैं आपको बताता हूं कि दुरुपयोग कैसे होता है. मैं उसका भुक्तभोगी हूं. कांग्रेस ने हमारे ख़िलाफ़ कोई भ्रष्टाचार का केस नहीं किया था. एक एनकाउंटर हुआ था, उस समय मैं राज्य का गृह मंत्री था. मुझ पर केस कर दिया और सीबीआई ने मुझे गिरफ़्तार कर लिया."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. COVER STORY: फ़्रांस में क्यों नहीं थम रहा विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला?

    वीडियो कैप्शन, फ्रांस में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.

    फ़्रांस में बीते 11 दिनों से हड़ताल जारी है और हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराया है.

    ये मुद्दा है विवादित पेंशन सुधार का जिसमें रिटायरमेंट की उम्र 62 साल से बढ़ाकर 64 साल कर दी गई है. फ़्रांस में विरोध प्रदर्शन आमतौर पर शांतिपूर्ण रहे हैं.

    लेकिन राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं. कुछ अन्य शहरों में भी इसी तरह टकराव हुए हैं.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर हैंडल से आया ट्वीट, कहा- कल जेल से बाहर आ रहा हूं...

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पटियाला जेल से रिहा कर दिए जाएंगे.

    ये जानकारी खुद नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर हैंडल से दी गई है.

    इस बारे में अभी पंजाब सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सिद्धू के ख़िलाफ़ केस

    सुप्रीम कोर्ट ने रोड रेज के तीन दशक पुराने एक मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पिछले साल मई एक साल की सज़ा सुनाई थी.

    पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट के 2018 के सिद्धू को बरी करने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील दायर की थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने 2018 के अपने फ़ैसले में नवजोत सिंह सिद्धू को अनैछिक हत्या के आरोपों से बरी करते हुए तीन साल की सज़ा को एक हज़ार रुपए के जुर्माने में बदल दिया था.

  7. गुजरात में मोदी विरोधी पोस्टर लगाने के आरोप में आठ 'आप' कार्यकर्ता गिरफ़्तार

    पोस्टर लगाते आप कार्यकर्ता

    इमेज स्रोत, Twitter/AAPGujarat

    इमेज कैप्शन, पोस्टर लगाते आप कार्यकर्ता

    गुजरात पुलिस ने बीते गुरुवार अहमदाबाद में मोदी विरोधी पोस्टर लगाने के मामले में आम आदमी पार्टी के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इन पोस्टरों में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' लिखा गया था.

    आम आदमी पार्टी की गुजरात शाखा ने राज्य सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा है कि ये कदम साबित करता है कि 'लोकतंत्र ख़तरे में है.'

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा ने बताया है कि इन लोगों ने गुरुवार को अहमदाबाद के इसनपुर, मणिनगर, वत्व, नरोल और वडज इलाके में पोस्टर लगाए थे.

    इसके बाद अहमदाबाद के अलग-अलग पुलिस थानों में एफ़आईआर दर्ज कराई गई. और पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में इन लोगों को गिरफ़्तार किया है.

    पुलिस ने गिरफ़्तार किए गए आप कार्यकर्ताओं की पहचान नटवर ठाकोर, जतिन पटेल, कुलदीप भट्ट, बिपिन शर्मा, अजय चौहान, अरविंद चौहान, जीवन महेश्वरी और परेश तुलसियानी के रूप में की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आम आदमी पार्टी के गुजरात उपाध्यक्ष सागर रबारी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कई राज्यों में इस तरह के पोस्टर लगाए हैं लेकिन कार्रवाई सिर्फ़ गुजरात पुलिस की ओर से की गई.

    उन्होंने कहा, "अहमदाबाद ऐसा अकेला शहर है जहां लोगों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया गया है क्योंकि पुलिस अपने मन-मुताबिक़ कभी भी आपको गिरफ़्तार कर सकती है. पुलिस की कार्रवाई ये साबित करती है कि लोकतंत्र के ख़तरे में होने से जुड़ा हमारा डर ग़लत नहीं हैं और हमने पोस्टर लगाकर कुछ ग़लत नहीं किया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पिछले साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी. और पार्टी को 13 फीसद वोट मिले थे.

    वहीं, बीजेपी ने 182 सीटों वाली विधानसभा में 156 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

  8. भारत में पोलैंड के राजदूत रहे एडम बुराकोव्स्की का हिंदी में दिया भाषण हो रहा है वायरल

    वीडियो कैप्शन, भारत में पोलैंड के राजदूत रहे एडम बुराकोव्स्की का हिंदी में दिया भाषण हो रहा है वायरल

    भारत में पोलैंड के राजदूत रहे एडम बुराकोव्स्की का कार्यकाल समाप्त हो गया है. वो पांच साल से भारत में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे.

    अपना कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने हिंदी में भावुक भाषण दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. देखिए उन्होंने क्या-क्या कहा.

  9. फिनलैंड पर माना तुर्की लेकिन स्वीडन पर ज़िद बरकरार

    फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो और तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो और तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन

    फिनलैंड की सरकार ने उसके मेंबरशिप एप्लिकेशन पर नेटो के सभी सदस्य देशों की मंज़ूरी का स्वागत किया है.

    फिनलैंड का कहना है कि उसके नेटो में शामिल होने से फिनलैंड की सुरक्षा और बाल्टिक सागर के इलाके और उत्तरी यूरोप में स्थिरता और सुरक्षा का माहौल सुधरेगा.

    नेटो में फिनलैंड के दाखिल होने की राह में सबसे बड़ी बाधा तुर्की की थी लेकिन गुरुवार रात तुर्की की संसद ने इसे मंज़ूरी दे दी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लेकिन तुर्की ने स्वीडन का रास्ता अभी भी रोक रखा है. स्वीडन से उसकी शिकायतें बरकरार हैं और इस वजह से तुर्की ने अभी तक नेटो की सदस्यता के लिए स्वीडन के आवेदन को मंज़ूरी नहीं दी है.

    यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पिछले साल मई में फिनलैंड ने सैनिक रूप से अपनी तटस्थता की दशकों पुरानी नीति को छोड़कर नेटो में शामिल होने का फ़ैसला किया था.

    रूस के विदेश मंत्रालय ने फिनलैंड के इस फ़ैसले को ठीक से सोचे समझे बिना लिया गया निर्णय करार दिया था.

  10. BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें जो शायद आप मिस कर गए

    प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, ANI

    नमस्ते, उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे और सकारत्मकता से भरे होंगे.

    हमें मालूम है कि घर का काम, बाहर का काम करते हुए आपको ख़बरों पर नजर रखने का वक्त नहीं मिला होगा.

    इस वजह से आप देश दुनिया की अहम ख़बरों को देख या पढ़ नहीं पाए होंगे.

    इसी के चलते हम लाए हैं आपके लिए कुछ अहम ख़बरें. शायद इन ख़बरों में से कुछ पर आपकी नज़र नहीं गई होगी.

    अगर आपने ये पांच ख़बरें पढ़ लीं तो समझिए कि आपको बीते हफ़्ते की ख़ास खबरें पता चल गईं.

  11. दिल्ली: मच्छर भगाने का 'उपाय' साबित हुआ जानलेवा, छह लोगों की मौत

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके के एक घर में एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से कहा है कि इनकी मौत कॉर्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण हुई है. जब घर में लोग सो रहे थे तो मच्छर भगाने के लिए रात भर रीपेलेंट जलती रही थी.

    घर में कॉर्बन मोनोऑक्साइड गैस की यही वजह बताई जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अतिरिक्त डीसीपी संध्या स्वामी ने शास्त्री पार्क में मीडिया को बताया, "ग्राउंड फ्लोर पर मच्छर प्रतिरोधी जल रहा था जिससे आग लग गई."

    "जब लोगों को बाहर निकाला गया तो 6 लोगों की सांसें चल रही थी, लेकिन जब अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मृत्यु हो गई. दो लोगों की हालत गंभीर है."

  12. पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर्स पर क्यों बढ़ गए हैं हमले?

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर्स पर क्यों बढ़ गए हैं हमले?

    बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर्स पर हमलों के कई मामले सामने आए हैं. पिछले साल ही पाकिस्तान में 18 ट्रांसजेंडर्स को मार दिया गया था.

    इस साल में भी अभी तक चार हत्याएं हो चुकी हैं. क्या है इन बढ़े हुए हमलों की वजह और क्या है इस समुदाय की मांग?

  13. आज है कई अहम चीज़ों की आख़िरी तारीख़, आपकी जेब से जुड़ा है ये मामला

    निवेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष चालू होता है.

    इस मद्देनज़र 31 मार्च की तारीख़ काफ़ी अहम मानी जाती है. आइए आपको बताते हैं कि 31 मार्च की तारीख़ में आपको क्या काम बिलकुल कर लेने चाहिए.

    • अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की आज आख़िरी तारीख़ है. यानी इनकम टैक्स रिटर्न में कोई बदलाव करना है तो आज आख़िरी मौक़ा है.
    • टैक्स सेविंग इंवेस्टमेंट की भी 31 मार्च आख़िरी तारीख़ है. यानी आपने टैक्स बचाने के लिए अगर कहीं कोई निवेश करने की योजना बनाई है तो इस वित्तीय वर्ष में ऐसा करने की ये आख़िरी तारीख़ है.
    • प्रधानमंत्री वय वंदन योजना बुजुर्गों के लिए पेंशन स्कीम है. ये स्कीम एलआईसी की ओर से चलाई जाती है. इस स्कीम में कोई वरिष्ठ नागरिक 15 लाख तक निवेश कर सकता है. इस स्कीम को लेने की आख़िरी तारीख़ 31 मार्च है. इस स्कीम में 10 साल तक 7.4 फ़ीसदी की दर से ब्याज मिलता है. साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन भी मिलती है.
  14. लेबनान में बदहाल सीरियाई शरणार्थी

    वीडियो कैप्शन, लेबनान में सीरियाई शरणार्थियों की हालत ख़राब है

    सीरिया में 12 साल पहले गृहयुद्ध शुरू हुआ था. वहां और दूसरे देशों में रह रहे कई सीरियाई नागरिकों को अब तक इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है.

    पहले से ही आर्थिक संकट झेल रहे लेबनान में क़रीब 10 लाख सीरियाई शरणार्थी रहते हैं, जिन्हें पेट भरने के लिए कूड़ा बीनने का काम करना पड़ रहा है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता लीना सिंजाब की ये रिपोर्ट.

  15. संजय राउत बोले- 'संभाजीनगर में बेवजह दंगा इसलिए हुआ...'

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के संभाजीनगर में राम नवमी के दौरान हिंसा हुई थी.

    गुरुवार को रामनवमी के कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच पथराव हुआ था.

    इस दौरान कई पुलिसवालों की गाड़ियों को भी आग लगाई गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हिंसा के चलते इलाक़े में तनाव का माहौल था. हालांकि अभी हालात सामान्य हैं.

    पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने बताया कि "हिंसा के मामले में अभियुक्तों को तलाशने के लिए आठ टीम बना दी गई हैं. हिंसा के लिए ज़िम्मेदार लोगों को जल्द पकड़ा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी."

    अब इस हिंसा पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत ने सवाल उठाए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    संजय राउत ने आरोप लगाया, "महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की समस्या है क्योंकि यहां सरकार, पुलिस, गृह मंत्री का अस्तित्व नहीं है. कहां हैं मुख्यमंत्री और गृहमंत्री? संभाजीनगर में बेवजह दंगा इसलिए हुआ क्योंकि दो अप्रैल को वहां महाविकास अघाड़ी की एक रैली है. यह सरकार प्रायोजित दंगा है."

    कुछ वक़्त पहले ही औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर रखा गया था.

  16. पाकिस्तान: जब अपनी टीचर से पहली बार मिले बच्चे

    वीडियो कैप्शन, तो बच्चों की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.

    पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान में एक स्कूल के बच्चों की ख़ुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब उन्होंने अपनी उस टीचर को पहली बार आमने-सामने देखा, जो उन्हें सिर्फ़ ऑनलाइन पढ़ाती रही थीं.

    देखिए बीबीसी संवाददाता फ़रहत जावेद की ये रिपोर्ट.

  17. राजनीति छोड़ने की ख़बरों पर नितिन गडकरी ने दी ये प्रतिक्रिया

    गडकरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजनीति छोड़ने की ख़बरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    गुरुवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने जब राजनीति छोड़ने की ख़बरों पर सवाल किया तो नितिन गडकरी बोले, ''ऐसा बिलकुल नहीं है, किसी ने ग़लत ख़बर दी है.आप लोगों (पत्रकारों) को अपनी विश्वसनीयता पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए.''

    गडकरी ने कहा, ''मैंने सिर्फ़ ये बोला था कि विकास का काम करते रहना चाहिए ताकि जब चुनाव का वक़्त आए तो हमें वोट मांगने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. लोग काम देखकर ही वोट करेंगे. इतना ही मैंने बोला था. राजनीति छोड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गडकरी ने क्या कहा था?

    बीते रविवार को नितिन गडकरी ने नागपुर में एक समारोह में कहा था, "मैं देश में जैव ईंधन और वॉटरशेड संरक्षण सहित कई प्रयोग कर रहा हूँ. अगर लोग इन्हें पसंद करते हैं तो ठीक है... नहीं तो मुझे वोट मत दें. मैं पॉपुलर पॉलिटिक्स के लिए ज़्यादा मक्खन लगाने को तैयार नहीं हूँ."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले जुलाई 2022 में भी उन्होंने ऐसा ही एक बयान दिया था.

    तब गडकरी ने कहा था, "हमें राजनीति का मतलब समझने की ज़रूरत है. क्या ये समाज की भलाई के लिए है या सरकार में बने रहने के लिए? राजनीति महात्मा गांधी के ज़माने से एक सामाजिक आंदोलन का हिस्सा रही है. लेकिन आज जो हम देख रहे हैं, उसमें राजनीति सिर्फ़ सत्ता के लिए की जा रही है. मैं कभी-कभी सोचता हूँ कि मुझे राजनीति छोड़ देनी चाहिए. राजनीति के अलावा ज़िंदगी में कई चीज़ें हैं, जो की जानी चाहिए."

  18. फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, बचें ऐसे...

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है.

    बीते 24 घंटों में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 15 हज़ार 208 हो गई है. बीते 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 18 हज़ार से ज़्यादा टेस्ट किए गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, भारत में गुरुवार को लगभग 3000 नए मामले सामने आए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दिल्ली में भी हाल के दिनों में कोरोना के मामलों में तेज़ी देखने को मिली है.

    बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 932 हो गई है. 29 मार्च की तुलना में 126 ज़्यादा मामले हैं.

    बुधवार की तुलना में सबसे ज़्यादा नए मामले महाराष्ट्र में दर्ज हुए. यहां नए मामलों की संख्या 510 है.

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर बताया, ''आज सीएम केजरीवाल कोरोना के मामलों पर बड़ी बैठक करेंगे. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के तमाम बड़े अधिकारी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री जी को बैठक में मॉक ड्रिल के रिज़ल्ट प्रेज़ेंटेशन के ज़रिए दिखाए जाएंगे. बैठक में मुख्यमंत्री दिशा निर्देश जारी करेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कोरोना के बारे में जानकारी दी थी.

    सौरभ भारद्वाज ने कहा था, ''जो टेस्ट करवाए जा रहे हैं, उसमें पॉज़िटिविटी रेट 10 फ़ीसदी से ज़्यादा ज़रूर है. मगर अभी टेस्ट बहुत कम करवाए जा रहे हैं. इसलिए इस नंबर से बहुत घबराने की ज़रूरत नहीं है. हमने एडवाइज़री जारी की है कि जिनको भी इनफ़्लुएंज़ा, फ़्लू जैसे लक्षण हैं वो लोग मास्क ज़रूर पहनें. जो लोग अस्पताल जा रहे हैं, वो मास्क ज़रूर लगाएं. दिल्ली के सभी अस्पताल अलर्ट पर हैं.''

    दिल्ली सरकार ने मॉक ड्रिल के ज़रिए कोरोना से निपटने की तैयारियां भी जानी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स किसके हैं?

    ट्विटर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या आपको पता है कि ट्विटर पर सबसे ज़्यादा किसके फॉलोअर हैं?

    हिंट - आप उनका नाम जानते हैं.

    ट्विटर पर अब सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स ट्विटर के मालिक एलन मस्क के हैं.

    एलन मस्क के ट्विटर पर 133.1 मिलियन यानी 13 करोड़ 31 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं.

    ताज़ा बढ़े फॉलोअर्स के चलते एलन मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पीछे छोड़ा है.

    ख़बर लिखे जाते वक़्त ट्विटर पर बराक ओबामा के 13 करोड़ 30 लाख फॉलोअर्स थे.

    एलन मस्क ने पिछले साल अक्तूबर महीने में ट्विटर को ख़रीदा था जिसके बाद ट्विटर में काफ़ी बदलाव देखने को मिले हैं.

    इनमें सीईओ पराग अग्रवाल समेत हज़ारों लोगों को नौकरी से निकाले जाने से लेकर वैरिफाईड अकाउंट का दर्जा देने वाले 'ब्लू टिक' के लिए पैसे लेने जैसे नियमों को लाना शामिल हैं.

    अब भारत में ट्विटर के ब्लू टिक लेने के लिए यूज़र्स को लगभग 600 से 900 रुपये प्रति महीने तक देने पड़ते हैं.

  20. इंदौर के मंदिर में हुए हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत

    इंदौर

    इमेज स्रोत, ani

    मध्य प्रदेश के इंदौर में राम नवमी को हुए हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है.

    गुरुवार को बावड़ी (कुएं) से 14 लोगों के शव निकाले गए थे. गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह तक 20 और लोगों के शव निकाले गए हैं.

    सुनील सोलंकी नाम के एक व्यक्ति की तलाश जारी है.

    राहत और बचाव अभियान अब भी जारी है. बचाव कार्य में एनडीआरएफ़ के 140 बचावकर्मी जुटे हैं. सेना भी मौक़े पर मौजूद है और लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है.

    गुरुवार देर शाम तक बावड़ी से 18 लोगों को बचाया भी गया है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    बचाव कार्य में एक दिक़्क़त ये भी आ रही है कि जिस बावड़ी की छत ढही और लोग उसमें जाकर गिरे, उसका पानी पहले निकालना पड़ता है. मगर कुछ घंटों में ये पानी फिर से भरने लगता है.

    एक चश्मदीद ने बताया कि हादसा इतनी तेज़ी से हुआ कि संभलने का मौक़ा तक नहीं मिला.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इंदौर हादसा

    इमेज स्रोत, ani

    कहां, कब हुआ हादसा?

    रामनवमी के मौक़े पर इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में एक बावड़ी की छत ढह गई थी. राम नवमी के कारण मंदिर में भीड़ थी.

    जिस बावड़ी को सीमेंट की स्लैब से ढका गया था, उस पर हवन कुंड बना दिया गया था. हादसे के वक़्त इसी स्लैब पर बने हवन कुंड के पास लोग बैठे हुए थे.

    तभी छत गिरी और उसमें बैठे लोग बावड़ी में चले गए.

    स्थानीय पत्रकार समीर ख़ान के मुताबिक़, साल भर पहले स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुए निर्माण कार्य की शिकायत की थी जिसके बाद नगर निगम ने मंदिर ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था.

    लेकिन मंदिर ट्रस्ट ने आरोप लगाया था कि धार्मिक भावनाएं आहत की जा रही हैं.