राहुल गांधी की सजा को लेकर क्या बोले ग़ुलाम नबी आज़ाद?
आज़ाद ने कहा कि ऐसे चलता रहा तो पूरी की पूरी संसद और विधानसभा खाली हो जाएगी.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा
राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर क्या बोले वायनाड के लोग?
वीडियो कैप्शन, राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर क्या बोले वायनाड के लोग?
वो तमाम आरोप जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने की वजह बने, उनकी गूंज केरल के वायनाड ज़िले के कलपेट्टा के मुख्य रास्ते पर सुनाई देती रही.
स्थानीय नगरपालिका दफ़्तर के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी और दूसरे लोगों के ख़िलाफ़ कार्यकर्ता वही नारे लगा रहे थे जिन्हें राहुल गांधी अपने चुनावी भाषणों में बार-बार दोहराते रहे थे.
वायनाड ज़िला कांग्रेस कमेटी के महासचिव केए अब्राहम ने कहा, "हम उन नारों को दोहराते रहेंगे जिनके लिए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है."
रिपोर्ट: इमरान कुरैशी
शूट/एडिट: कृपालाल/संदीप यादव
भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को किया तलब, कहा- सुरक्षा सुनिश्चित हो
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कनाडा में भारत के राजनयिक मिशन और वाणिज्यिक
दूतावास पर ख़ालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन को लेकर उसने शनिवार को कनाडा के
उच्चायुक्त को तलब किया था.
विदेश
मंत्रालय ने अपने बयान में बताया है कि ‘अलगाववादियों
और चरमपंथी तत्वों की कार्रवाई को लेकर वो चिंतित है जिससे अवगत कराने के लिए
कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया गया था.’
बयान में कहा गया है, “भारत
सरकार ने जवाब मांगा है कि इस तरह के तत्वों को पुलिस की मौजूदगी में कैसे अनुमति
दी गई कि वो हमारे राजनयिक मिशन और वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा का उल्लंघन करें.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
“कनाडा की सरकार
को विएना कन्वेंशन के दायित्वों को याद दिलाया गया है कि वो गिरफ़्तारियां करे और
इस तरह की कार्रवाई में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ मामला चलाए.”
“ये उम्मीद की जा रही है कि कनाडाई सरकार वो सभी क़दम
उठाएगी जिससे हमारे राजनयिकों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो ताकि वो
अपने सामान्य राजनयिक कामों को पूरा कर सकें.”
राहुल गांधी ने ट्विटर पर बदला परिचय, अपने बारे में लिखा- 'डिस्क्वालिफ़ाइड एमपी'
इमेज स्रोत, Getty Images
आपराधिक मानहानि के एक मामले में सज़ा मिलने के बाद लोकसभा
की सदस्यता से अयोग्य करार दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना
परिचय बदल लिया है.
राहुल गांधी ने ट्विटर हैंडल में ख़ुद को कांग्रेस का सदस्य
और ‘डिस्क्वालिफ़ाइड एमपी’ लिखा है.
इमेज स्रोत, Twitter/Rahul Gandhi
इससे पहले 23 मार्च को गुजरात में सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी की ओर से दायर एक मामले की सुनवाई करते हुए दो साल की सजा सुना दी थी.
उसके बाद 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी करके अयोग्य करार दे दिया था. वे केरल के वायनाड लोकसभा सीट से सांसद थे.
शनिवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर राजनीतिक प्रहार किया.
अमेरिका: खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के भारतीय पत्रकार के साथ मारपीट का मामला
इमेज स्रोत, Twitter/Lalit K Jha
अमेरिका के वॉशिंगटन में खालिस्तान समर्थक
आंदोलनकारियों ने भारत के एक पत्रकार ललित के. झा के साथ दुर्व्यवहार किया है.
इससे संबंधित वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि
खालिस्तानी प्रदर्शनकारी उन्हें, भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कह रहे
हैं.
खुद ललित झा ने ट्वीट करके घटना के बारे
में जानकारी दी है.
अपने एक ट्वीट में उन्होंने अपनी सुरक्षा करने के लिए अमेरिकी सेक्रेट सर्विस को धन्यवाद करते हुए लिखा, "आज काम करने के दौरान मेरी सुरक्षा करने के लिए सीक्रेट सर्विस का शुक्रिया, नहीं तो मैं इसे अस्पताल से लिख रहा होता."
उन्होंने लिखा, "इन सज्जन ने मेरी बाईं कान में इन डंडों से दो बार मारा. इससे पहले मैंने आपातकालीन सेवा 9/11 को बुलाया. तो मेरे साथ शारीरिक हिंसा होने की आशंका में दो पुलिसवैन मेरी सुरक्षा के लिए दौड़े."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ललित झा के साथ हुई इस हिंसा की अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने निंदा की है.
अपनी वेबसाइट पर जारी एक रिलीज में दूतावास ने कहा, "हमने आज वाशिंगटन डीसी में कथित ‘खालिस्तान प्रोटेस्ट’ को कवर करने के दौरान प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने, धमकी देने और शारीरिक हमले करने के परेशान करने वाले विजुअल देखे."
भारतीय दूतावास के अनुसार, "हमारा मानना है कि पत्रकार को पहले मौखिक रूप से धमकाया गया और फिर उन पर शारीरिक रूप से हमला किया गया. उन्होंने अपनी निजी सुरक्षा और कुशलता के लिए पुलिस को बुलाया, जिन्होंने तुरंत मदद की."
उसने कहा, "हम किसी वरिष्ठ पत्रकार पर हुए ऐसे गंभीर और अनुचित हमले की निंदा करते हैं. इस तरह की गतिविधियां तथाकथित ‘खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों’ और उनके समर्थकों की हिंसक और असामाजिक प्रवृत्ति को बताती है, जो अक्सर हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल रहते हैं."
दूतावास ने इस मामले में तुरंत मदद करने के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया है.
वहीं भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भी इस घटना की आलोचना की है.
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "ललित के. झा के खिलाफ हुई यह हिंसा निंदनीय और पत्रकारिता पर हमला है.मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. ललित सबसे निष्पक्ष और विचारशील पत्रकारों में से एक हैं. ललित और राजनयिकों के साथ वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा करने के लिए हमारी सुरक्षा एजेंसियों का धन्यवाद."
होंडुरास ने ताइवान से कूटनीतिक रिश्ते तोड़े, कहा- ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा
इमेज स्रोत, Getty Images
होंडुरास ने ताइवान के साथ अपने दशकों पुराने कूटनीतिक रिश्तों को ख़त्म कर लिया है. मध्य अमेरिकी देश होंडुरास के इस कदम ने उसे चीन के और क़रीब ला दिया है.
होंडुरास के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, "होंडुरास की सरकार एक चीन को मान्यता देती है और पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना ही अकेली वैध सरकार है जो पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करती है. ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है."
होंडुरास के इस कदम के बाद अब केवल 13 ही ऐसे देश बचे हैं जो ताइवान को आधिकारिक तौर पर अलग देश के रूप में मान्यता देते हैं.
चीन ताइवान को अपने से अलग हुआ एक प्रांत मानता है और उसे लगता है कि आज नहीं तो कल वो चीन के नियंत्रण में आ जाएगा.
मगर ताइवान ख़ुद को एक स्वतंत्र देश मानता है जिसका अपना संविधान और अपने चुने हुए नेताओं की सरकार है.
चीन काफ़ी समय से मध्य अमेरिका में अपने पांव पसारने की कोशिशों में जुटा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
ताइवान के विदेश विभाग ने ट्वीट कर होंडुरास के इस कदम पर खेद जताया है.
ताइवान ने कहा, "हम गहरे खेद के साथ होंडुरास के साथ राजनयिक संबंधों को समाप्त करने की घोषणा करते हैं. लोगों को वास्तविक लाभ पहुंचाने वाली 82 वर्षों की दोस्ती और सहयोग को सियोमारा कास्त्रो सरकार ने खारिज कर दिया. ताइवान अडिग है और दुनिया की भलाई के लिए काम करना जारी रखेगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा है कि होंडुरास ने पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना के साथ राजनयिक रिश्ते कायम करने का फ़ैसला किया है, जिसका चीन स्वागत करता है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बाकी 181 देशों की तरह होंडुरास ने भी चीन की वन चाइना नीति को स्वीकृति दे दी है.
राहुल गांधी के पक्ष में ट्वीट करने पर अमेरिकी सांसद रो खन्ना हुए ट्रोल
इमेज स्रोत, Getty Images
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता ख़त्म किए जाने के बाद भारतीय
मूल के अमेरिकी नेता रो खन्ना चर्चा में हैं.
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने गांधी की सदस्यता ख़त्म
करने की आलोचना क्या की, लोग खन्ना के
दादा और पूर्व सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का नाम लेकर उन्हें निशाना बनाने लगे.
रो खन्ना ने ट्विटर पर लिखा, "संसद से राहुल गांधी का निकाला जाना गांधीवादी
दर्शन और भारत के गहरे मूल्यों के साथ बहुत बड़ा धोखा है. ये वो नहीं है जिसके लिए
मेरे दादाजी ने जेल में सालों की कुर्बानी दी थी. पीएम नरेंद्र मोदी आपके पास
भारतीय लोकतंत्र की खातिर इस फ़ैसले को पलटने की ताकत है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उनके इस ट्वीट के जवाब में फ़िल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, "वैसे क्या आपके दादा जी ने आपातकाल के मसले पर इंदिरा गांधी का समर्थन नहीं किया था? क्या वे हमेशा फासीवादी फ़ैसलों के साथ खड़े नहीं रहे?"
ट्विटर पर कई और यूज़र ने भी रो खन्ना को ट्रोल किया है.
इन सबके जवाब में रो खन्ना ने लिखा, "यह देखकर दुख होता है कि लाला लाजपत राय के लिए काम करने वाले मेरे दादाजी को लोग बदनाम कर रहे हैं. उन्हें 1931-32 और 41-45 में जेल हुई थी. उन्होंने आपातकाल का विरोध करने के लिए इंदिरा गांधी को दो पत्र लिखे, जिसके तुरंत बाद उन्होंने संसद छोड़ दी. मुझ पर हमला करें. भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर हमला न करें. और हां, तथ्य सबसे अहम हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कौन हैं रो खन्ना?
रो खन्ना भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद हैं. वे हाउस ऑफ़ रिप्रजेंटिव के सदस्य हैं.
उनके दादा अमरनाथ विद्यालंकार भारत की पहली लोकसभा के सांसद थे. बाद में वे दो और बार सांसद रहे.
पाकिस्तान के पंजाब में मुफ़्त का आटा लेने के दौरान चार बुज़ुर्गों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान के पंजाब सूबे में पिछले कुछ दिनों में सरकारी
वितरण केंद्रों से मुफ़्त का आटा लेने की कोशिश के दौरान कम से कम चार बुज़ुर्गों की
मौत हो गई, जबकि कई बेहोश हो गए.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी
के हवाले से यह जानकारी दी है.
उन्होंने बताया कि मुल्तान, मुज़फ्फरगढ़ और
फै़सलाबाद शहरों में ये घटनाएं हुई हैं.
अधिकारी के अनुसार, ऐसा इसलिए हुआ
क्योंकि मुफ़्त का आटा लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है, जबकि इसे बांटने के लिए बने सरकारी वितरण
केंद्रों पर सुविधाओं की कमी है.
उन्होंने बताया, "मरने वालों में
से दो की मौत भगदड़ के कारण हुई और दो अन्य की मौत घंटों तक कतार में खड़े रहने के
कारण हुई."
दूसरी ओर पुलिस ने वहां जुटे लोगों को कतार में खड़ा करने के
लिए उन पर लाठीचार्ज भी किया.
ख़बरों के अनुसार, पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों से जारी बेतहाशा महंगाई से गरीबों को राहत देने के लिए मुफ़्त में आटा बांटने की योजना शुरू की गई है.
अमेरिका: मिसिसिपी में उठे घातक बवंडर से 26 की मौत, तस्वीरों में दिखा बर्बादी का मंज़र
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका के दक्षिण राज्य मिसिसिपी में आए घातक बवंडर से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं.
इस बीच रविवार तड़के अलबामा और जॉर्जिया के कई हिस्सों में और तूफ़ान आने और ओले गिरने का पूर्वानुमान लगाया गया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
बवंडर थमने के बाद यहां राहत और बचाव कार्य जारी है.
मिसिसिपी राज्य के गवर्नर टेट रीव्स ने इस आपदा से हुई तबाही को देखते हुए राज्य में आपातकाल लगाने का एलान किया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इस बवंडर ने कई ग्रामीण इलाक़ों को बर्बाद कर दिया है. पश्चिमी मिसिसिपी की शार्की काउंटी स्थित रोलिंग फोर्क नामक कस्बा तो क़रीब-क़रीब मिट ही चुका है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिसिसिपी से आने वाली तस्वीरों को ‘दिल दहला देने वाली’ तस्वीरें कहा है और कहा है कि उनकी सरकार इस आपदा से उबरने में मदद देने की हरसंभव कोशिश करेगी.
उन्होंने कहा, ‘जब तक ज़रूरत होगी हम वहां रहेंगे. हम आपके सामान्य होने के लिए ज़रूरी सहायता देने के लिए मिलकर काम करेंगे.
इमेज स्रोत, SevereStudios.com/Jordan Hall
यह बवंडर मिसिसिपी से उठे तूफ़ान के कारण पैदा हुआ था और पूरे राज्य में भयानक तबाही मचाते हुए आगे बढ़ा.
इमेज स्रोत, SevereStudios.com/Jordan Hall
इमेज स्रोत, Getty Images
सबसे ज़ोरदार बवंडर ने कई कस्बों में खड़ी दर्जनों इमारतों को तहस-नहस कर दिया.
तेज़ हवा के कारण कई इलाक़ों में कारें पलट गई हैं और बिजली के खंभे और तार गिर गए हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
पुतिन का एलान, बेलारूस में रूस तैनात करेगा परमाणु हथियार, भेजे इस्कंदर मिसाइल सिस्टम
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस अपने पड़ोसी और दोस्त बेलारूस में रूसी टैक्टिकल वीपन्स यानी परमाणु हथियार तैनात करेगा.
राष्ट्रपति पुतिन ने यूरोप का ज़िक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने यूरोप में कई जगहों पर अपने परमाणु हथियार रखे हैं, उसकी तुलना में उनका ये कदम परमाणु निरस्त्रीकरण समझौतों का उल्लंघन नहीं होगा.
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस हथियारों का कंट्रोल रूस बेलारूस के हाथों में नहीं देगा.
शनिवार को पुतिन ने रूसी सरकारी टेलीविज़न से कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्ज़ेंडर लूकाशेन्को लंबे वक्त से कहते रहे हैं कि रूस को अपने परमाणु हथियार रखे बेलारूस में भी रखने चाहिए.
उन्होंने, "इसमें कोई अजीब बात नहीं है. दशकों से अमेरिका ऐसा करता आ रहा है. वो अपने सहयोगी देशों की ज़मीन पर रणनीतिक तौर पर अहम हथियार तैनात करना रहा है."
इमेज स्रोत, EPA
पुतिन ने कहा है कि रूस इस साल एक जुलाई तक बेलारूस में टैक्टिकल वीपन्स के भंडारण के लिए बनाई जा रहा स्टोरेज यूनिट का काम पूरा कर लेगा.
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस ने पहले ही परमाणु मिसाइलें लॉन्च करने के लिए ज़रूरी कुछ इस्कंदर मिसाइल सिस्टम बेलारूस भेज दिए हैं.
1990 के दशक के मध्य के बाद ये पहली बार है जब रूस अपने परमाणु हथियार अपने देश से बाहर अपने किसी मित्र देश में तैनात कर रहा है.
1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस के हथियार नए स्वतंत्र हुए चार देशों में रह गए थे- रूस, यूक्रेन, बेलारूस और कज़ाक़स्तान. इन सभी हथियारों को साल 1996 तक रूस लाने का काम पूरा कर लिया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पुतिन की इस घोषणा के बाद अमेरिका ने कहा है कि उसे यकीन है कि रूस परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में विचार नहीं कर रहा.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "हमें कोई वजह नहीं मिलती कि हम रणनीतिक तौर पर अहम अपने हथियारों को लेकर अपनी स्ट्रेटेजी न बदलें."
मंत्रालय ने ये भी कहा, "नेटो सैन्य गठबंधन में शामिल देशों की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं."
बेलारूस को रूस का अहम सहयागी माना जाता है. रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरूआत के वक्त से ही वो रूस के समर्थन में दिखा है.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 25 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
बीते कल देश दुनिया में क्या कुछ हुआ, उस पर एक नज़र-
विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन के 48 किलोग्राम वर्ग में भारत की नीतू घनघस ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने मंगोलिया की बॉक्सर लुतसाइखान को 5-0 से हरा कर पदक जीता.
वहीं 81 किलो वर्ग में भारत की स्वीटी बूरा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने चीन की वांग लीना को हराया सेमीफाइनल में स्वीटी ने ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज एमा सु ग्रीनट्री को 4-3 से हराया था.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते कल संवाददाता सम्मेलन में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाए और अदानी को लेकर कई सवाल पूछे. उन्होंने सवाल किया था कि ‘अडानी समूह में शेल कंपनियों द्वारा लगाया गया 20 हज़ार करोड़ का विदेशी पैसा किसका है?’
इसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके उन्हीं सवालों को दोहराया जो शनिवार को दिन में पार्टी नेता राहुल गांधी ने पूछे थे.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर "घमंडी" होने का आरोप लगाया और कहा कि "अदालत ने राहुल गांधी को जिस बयान के लिए सजा सुनाई उसके लिए उन्होंने माफी नहीं मांगी."
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में शुक्रवार को बड़ी तादाद में भारतीय अमेरीकियों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने तिरंगा लेकर शांति रैली की.
पिछले एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर मनरेगा मजदूर रोजगार गारंटी स्कीम में बजट कटौती और मजदूरी के भुगतान में देरी ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.