भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप के तेज़ झटके

भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक़ रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पीएम मोदी को चिट्ठी, लिखा- 'प्लीज़ बजट मत रोकिए'

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के बजट पर केंद्र के साथ जारी गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा है कि वो 'दिल्ली का बजट न रोकें.'

    पीएम मोदी को चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा है, "देश के 75 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी राज्य के बजट को रोका गया है. आप दिल्ली के लोगों से नाराज़ क्यों हैं?"

    इससे पहले दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बयान जारी कर ये दावा किया था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के बजट को पेश करने पर रोक लगा दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि 'गृह मंत्रालय ने संदिग्ध कारणों की वजह से बजट रोक दिया है. दिल्ली के मुख्य सचिव को केंद्र की चिट्ठी 17 मार्च को मिल गई थी लेकिन उन्होंने तीन दिनों तक इसे छिपाकर रखा. 20 मार्च को दिल्ली के वित्त मंत्री को बजट से जुड़ी केंद्र की आपत्तियों की सूचना दी गई.'

    वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके बजट रोके जाने को दिल्ली सरकार के ख़िलाफ़ केंद्र की साज़िश बताया था.

    उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इशारों पर ही दिल्ली के मुख्य सचिव और वित्त सचिव ने तीन दिनों बाद बजट पर केंद्र की आपत्तियों के बारे में दिल्ली सरकार को बताया.

  2. प्रशांत किशोर ने बताया- लोकसभा चुनाव में बीजेपी के ख़िलाफ़ कैसे काम करेगी विपक्षी एकता

    प्रशांत किशोर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रशांत किशोर

    चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के ख़िलाफ़ विपक्षी एकता काम नहीं करेगी क्योंकि ये अस्थिर और वैचारिक तौर पर अलग-अलग है.

    एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि विपक्षी एकता एक दिखावा है और सभी पार्टियों, नेताओं को एक मंच पर लाने भर से ये एकता संभव नहीं है.

    उन्होंने कहा, "अगर आप बीजेपी को चुनौती देना चाहते हैं, तो आपको उसकी ताकतों- हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और कल्याणवाद को समझना होगा. ये एक तीन स्तरीय स्तंभ है. अगर आप इनमें से दो को भी भेद नहीं सकते, तो आप बीजेपी को चुनौती नहीं दे सकते."

    उन्होंने कहा, "हिंदुत्व की विचारधारा से लड़ने के लिए अन्य विचारधाराओं का गठबंधन ज़रूरी है. गांधीवादी, अंबेडकरवादी, समाजवादी, वामपंथी विचारधारा बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन आप केवल विचारधारा के आधार पर अंधविश्वास नहीं कर सकते."

    प्रशांत किशोर ने कहा, "मीडिया में आप लोग विपक्षी गठबंधन को दलों या नेताओं के एक साथ आने के रूप में देख रहे हैं. कौन किसके साथ लंच कर रहा है, किसे चाय पर बुलाया गया है... मैं इसे विचारधारा के गठन में देखता हूं. जब तक वैचारिक गठबंधन नहीं होगा, बीजेपी को हराने का कोई तरीका नहीं है."

    प्रशांत किशोर फिलहाल 'जन सुराज यात्रा' के तहत बिहार का दौरा कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये बिहार राज्य को समझने का उनका प्रयास है.

  3. पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर तीन शीर्ष अधिकारियों पर कार्रवाई करेगी पंजाब सरकार

    पीएम मोदी और पंजाब सीएम भगवंत मान (फ़ाइल तस्वीर)

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी और पंजाब सीएम भगवंत मान (फ़ाइल तस्वीर)

    पंजाब सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक होने के मामले में बीते सोमवार को तीन शीर्ष पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है.

    इन अधिकारियों में पूर्व डीजीपी एस चट्टोपाध्याय, फ़िरोज़पुर रेंज के तत्कालीन डीआईजी इंदरबीर सिंह और एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि पंजाब सरकार के गृह विभाग ने इस बारे में कार्मिक विभाग को सूचना दी है.

    इसके मुताबिक़ सीएम भगवंत मान ने कई अन्य तत्कालीन पुलिस अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा है.

    इनमें तत्कालीन एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) नरेश अरोड़ा, तत्कालीन एडीजीपी साइबर क्राइम जी नागेश्वर राव, तत्कालीन पटियाला रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह चीना, तत्कालीन फ़रीदकोट डीआईजी सुरजीत सिंह और तत्कालीन मोगा एसएसपी चरनजीत सिंह शामिल हैं.

    इन अधिकारियों से पूछा जाएगा कि उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित की गयी जांच समिति की रिपोर्ट की सिफ़ारिश के अनुसार उनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए.

    पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक

    इमेज स्रोत, ANI

    बता दें कि पीएम मोदी पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पांच जनवरी को पंजाब गए थे जहां फ़िरोज़पुर में प्रदर्शनकारियों की ओर से उनका रास्ता रोक लिया गया था.

    इसकी वजह से प्रधानमंत्री मोदी का काफ़िला एक फ़्लाइओवर पर फंस गया था.

    उसके बाद वह रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से लौट गए थे.

    सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल 12 जनवरी को इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की थी.

    केंद्रीय गृह सचिव ने बीते महीने ही पंजाब के चीफ़ सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखकर इस मामले में हुई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट देने को कहा था.

  4. केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के बजट में देरी को बताया केंद्र की साज़िश

    सौरभ भारद्वाज

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सौरभ भारद्वाज

    दिल्ली सरकार ने कहा है कि वो आज बजट पेश नहीं कर सकेगी. दिल्ली सरकार ने इसे अपने ख़िलाफ़ केंद्र की साज़िश बताया है.

    दिल्ली की केजरीवाल सरकार के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बयान जारी कर ये दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के बजट को पेश करने पर रोक लगा दी है.

    उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने संदिग्ध कारणों की वजह से बजट रोक दिया है. दिल्ली के मुख्य सचिव को केंद्र की चिट्ठी 17 मार्च को मिल गई थी, लेकिन उन्होंने तीन दिनों तक इसे छिपा कर रखा.

    20 मार्च को दिल्ली के वित्त मंत्री को बजट से जुड़ी केंद्र की आपत्तियों की सूचना दी गई.

    उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय के सवालों पर अपना जवाब दिल्ली के उपराज्यपाल को सोमवार रात 9 बजे ही सौंप दिया था. दिल्ली के बजट को टालने में मुख्य सचिव और वित्त सचिव की भूमिका की जांच की जानी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक सरकार के बजट पर रोक लगा दी गई है.

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को इस संबंध में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर इस दावे को दोहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली का बजट रोक दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के वित्त मंत्री ने ऑन रिकॉर्ड बताया है कि 'हमने बजट तैयार कर के 10 मार्च को ही केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास मंज़ूरी के लिए भेज दिया. केंद्र सरकार ने उस पर कुछ सवाल लगाकर 17 मार्च को बजट दोबारा भेजा. लेकिन ये मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री को नहीं बल्कि मुख्य सचिव नरेश कुमार को भेजा गया.'

    मुख्य सचिव के ऊपर आरोप लग रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के काम को रोकने के लिए वो हर प्रयास कर रहे हैं.

    सौरभ भारद्वाज ने ये भी दावा किया कि सोमवार को जब दिल्ली सरकार के बजट को रोकने की ख़बरें चलीं तो शाम 6 बजे दिल्ली के मुख्य सचिव ने वित्त मंत्री को बताया कि बजट पर केंद्र सरकार की ओर से रुकावटें आ गई हैं. दिल्ली के मंत्री ने सवाल किया कि 'मुख्य सचिव इतना बड़ा षड्यंत्र किसके कहने पर कर रहे हैं.'

    सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि 'केंद्र सरकार इस पर चुप क्यों है, एलजी क्यों चुप हैं. इसलिए क्योंकि ये षड्यंत्र केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है.'

  5. यूक्रेन का दावा-क्राइमिया में रूसी मिसाइलें नष्ट की गईं

    रूस-यूक्रेन युद्ध

    इमेज स्रोत, SASHAKOTS/TWITTER

    इमेज कैप्शन, सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे कुछ वीडियो में कई धमाके होते दिख रहे हैं

    यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस के क़ब्ज़े वाले क्राइमिया के उत्तरी हिस्से में धमाके से ट्रेन के ज़रिए लाई जा रही रूसी मिसाइलें नष्ट हो गई हैं.

    रूस की ओर से नियुक्त ज़ानकोई शहर के प्रमुख आइहोर आइविन ने कहा कि इलाके में ड्रोन से हमला किया गया है.

    यूक्रेन ने धमाकों की जानकारी दी, लेकिन उसने साफ़-साफ़ ये नहीं बताया कि इन हमलों के पीछे उसका हाथ है.

    अगर इसकी पुष्टि होती है तो साल 2014 में क्राइमिया पर रूस के नियंत्रण के बाद ये यूक्रेन की सेना का इस तरह का पहला आक्रमण होगा.

    यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ''धमाकों के ज़रिए रूस का विसैन्यीकरण (डीमिलिटराइज़ेशन) जारी है और इससे यूक्रेन के क्राइमिया प्रायद्वीप को मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू हो रही है.''

    यूक्रेन ने कहा कि ये मिसाइलें काला सागर में रूस के बेड़े में इस्तेमाल की जानी थी.

    रूस के अधिकारी आइविन ने कहा कि एक 33 वर्षीय व्यक्ति को गिराए गए ड्रोन से लगी चोट के बाद अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उन्होंने ये जानकारी नहीं दी कि किसी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है या नहीं.

    आइविन ने स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि कई इमारतों में आग लगी है और पावर ग्रिड क्षतिग्रस्त हुए हैं.

    इससे पहले रूस ने बीते साल अक्टूबर में यूक्रेन पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया था. उस समय रूस ने कहा था कि पोर्ट सिटी सेवस्तोपोल में यूक्रेन के 9 ड्रोन हमलों से युद्धपोत क्षतिग्रस्त हुआ. हालांकि, यूक्रेन ने उस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी.

  6. जापान के पीएम फ़ुमियो किशिदा अचानक यूक्रेन दौरे पर निकले

    फ़ुमियो किशिदा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फ़ुमियो किशिदा

    जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा अचानक यूक्रेन दौरे पर जा रहे हैं. यहां वो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाक़ात करेंगे.

    इससे पहले किशिदा भारत दौरे पर थे.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, दुनिया की सात सबसे विकसित और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-7 की अध्यक्षता इस साल जापान के पास है.

    इन देशों में ब्रिटेन, कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं.

    माना जा रहा है कि इन देशों की ओर से बढ़ते दबाव की वजह से किशिदा ने अचानक यूक्रेन जाने का निर्णय लिया है.

    जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से जानकारी दी है कि किशिदा भारत दौरे के समापन के बाद मंगलवार को यूक्रेन पहुंचेंगे.

    एनएचके ने कहा है कि पोलेंड में उसके रिपोर्टरों ने किशिदा का शैमिशल शहर में गाड़ी में घूमते हुए एक वीडियो बनाया है.

    ये ऐसा शहर है जहाँ से विदेशी नेता अक्सर यूक्रेन के लिए ट्रेन लेते हैं.

    एनएचके के अनुसार, "काफ़िले को शैमिशल स्टेशन के उस प्लेटफॉर्म के सामने पार्क किया गया जिसका इस्तेमाल यूक्रेन जाने वाली अंतरराष्ट्रीय ट्रेनों के लिए होता है. पीएम किशिदा काफ़िले की पहली गाड़ी से निकले और वो ट्रेन के आख़िरी डिब्बे में चढ़े."

    ख़बर के अनुसार ये ट्रेन यूक्रेन के समयानुसार देर रात डेढ़ बजे रवाना हो गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि, जापान सरकार के अधिकारियों की ओर से अभी तक इस यात्रा की पुष्टि नहीं की गई है.

    किशिदा जी-7 देशों के अकेले ऐसे शीर्ष नेता हैं जो यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अब तक कीएफ़ नहीं गए थे.

    इसी साल फ़रवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी अचानक कीएफ़ पहुंचकर वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मिले थे.

    किशिदा का यूक्रेन दौरा ऐसे समय में भी हो रहा है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस जाकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात की है.

    जापान यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले पश्चिमी देशों के साथ है और उसने यूक्रेन को मदद की पेशकश भी की थी.

  7. "एकदम बर्दाश्त नहीं", भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद अमेरिका का बयान

    व्हाइट हाउस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जॉन किर्बी

    अमेरिका ने सैन फ़्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर सिख अलगाववादियों की ओर से किए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि ये एकदम बर्दाश्त करने योग्य नहीं है.

    ख़ालिस्तान के समर्थन में नारेबाज़ी करते हुए रविवार को प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने पुलिस के अस्थायी सुरक्षा घेरे को तोड़ा और वाणिज्य दूतावास के परिसर के अंदर दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगा दिए. हालांकि, दूतावास के दो कर्मचारियों ने कुछ ही देर में ये झंडे हटा दिए.

    थोड़ी ही देर में कुछ गुस्साए प्रदर्शनकारी परिसर के अंदर घुसे और दरवाज़ों और खिड़कियों पर लोहे के सरिये मारने लगे.

    रोज़ाना होने वाली प्रेस वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने इस मामले से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, "ये तोड़फोड़, ये बिल्कुल अस्वीकार्य है."

    उन्होंने कहा, "विदेश मंत्रालय की डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है. मैं सैन फ़्रांसिस्को पुलिस के लिए कुछ नहीं बोल सकता, लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि सही तरीके से जाँच के लिए डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस स्थानीय प्रशासन के साथ काम कर रही है और विदेश विभाग परिसर में हुए नुक़सान की मरम्मत के लिए भी काम करेगा, लेकिन ये अस्वीकार्य है."

    इससे पहले भारत ने भी नई दिल्ली में मौजूद अमेरिकी अधिकारी से मिलकर इस हमले पर विरोध दर्ज कराया था.

    विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि अमेरिका को भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी करके ये संकेत दिए हैं कि इस हमले के दोषियों को सज़ा दी जाएगी.

    इस बयान में कहा गया है, "रविवार को सैन फ़्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की अमेरिका निंदा करता है. अमेरिका में किसी देश के दूतावास में इस तरह की हिंसा दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती है."

    विदेश मंत्रालय के साउथ और सेंट्रल एशिया ब्यूरो ने कहा, "अमेरिका में अन्य देशों के दूतावासों और वहां काम कर रहे राजनयिकों की सुरक्षा का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है."

  8. श्रीलंका को IMF ने दी बड़ी राहत, मिलेगा तीन अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज

    श्रीलंका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आज़ादी के बाद से सबसे भयानक आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ़) ने 3 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज देने की मंज़ूरी दे दी है.

    इस सौदे पर बीते क़रीब एक साल से विचार-विमर्श जारी थी और अरबों डॉलर के क़र्ज़ में डूबे श्रीलंका के लिए ये किसी लाइफ़लाइन से कम नहीं है.

    श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बेलआउट पैकेज को मंज़ूरी देने पर आईएमफ़ को शुक्रिया कहा है.

    उन्होंने ट्वीट में कहा कि देश के क़र्ज़ को कम करने और सुधारवादी एजेंडे को हासिल करने में आईएमएफ़ का ये पैकेज बहुत ही अहम है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने बीबीसी को बताया कि सरकारी कंपनियों के पुनर्गठन और राष्ट्रीय एयरलाइन के निजीकरण से और फ़ंड जुटाया जाएगा.

    हालांकि, विशेषज्ञों ने चेताया है कि श्रीलंका के सामने अभी भी मुश्किलों भरा रास्ता है.

    श्रीलंका की अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी, बढ़ती ऊर्जा क़ीमतों, लोकलुभावन टैक्स कटौती और 50 फ़ीसदी से अधिक की महंगाई दर से बुरी तरह प्रभावित हुई है.

    दवाओं, ईंधन और अन्य ज़रूरी सामानों की किल्लत ने देश में लोगों के जीवनयापन के ख़र्च को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचाने में मदद की है. इसकी वजह से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू हुए और साल 2022 में सत्ताधारी सरकार को हटना पड़ा.

    परिणामस्वरूप बीते साल मई में ऐसा पहली बार हुआ जब श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं को क़र्ज़ का भुगतान नहीं कर सका.

    साल की शुरुआत में ही श्रीलंका ने नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स दर को बढ़ाकर 12.5 फ़ीसदी से 36 फ़ीसदी के बीच किया. इसके साथ ही ईंधन और भोजन जैसी ज़रूरी ख़रीदारी पर भी टैक्स बढ़ाया गया.

  9. कांग्रेस ने हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का नाम रेड कॉर्नर नोटिस से हटाने के दावों पर केंद्र को घेरा

    मेहुल चोकसी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मेहुल चोकसी

    भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को कथित तौर पर इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस डेटाबेस से हटाने की ख़बरों पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है.

    मेहुल चोकसी 13 हज़ार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में वांटेड हैं.

    कांग्रेस ने इस मामले पर ट्वीट किया, "पीएम मोदी का चहेता मेहुल 'भाई' चोकसी अब वांटेड नहीं रहा. भगोड़े मेहुल चोकसी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस हटा लिया है. पीएम मोदी जवाब दें कि आपके 'मेहुल भाई' को देश वापस कब लाया जाएगा. पाँच साल से फ़रार है, अब और कितना वक्त चाहिए?"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने हीरा कारोबारी चोकसी के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि इंटरपोल के रेड नोटिस डेटाबेस से मेहुल का नाम हटाने के फ़ैसले ने एंटीगा में उनकी किडनैपिंग किए जाने के दावों को और मज़बूत किया है.

    मेहुल चोकसी ने दावा किया था कि उन्हें भारतीय एजेंसियों ने अगवा करवाने की कोशिश की थी. हालांकि, भारत सरकार ने इस दावे का खंडन किया था.

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांटेड भगोड़ों के बारे में दुनिया भर की पुलिस फ़ोर्स को सचेत करने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है.

    हालांकि, इस मामले पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.

    इंटरपोल ने चोकसी के ख़िलाफ़ साल 2018 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. उसी साल जनवरी में चोकसी ने भारत से भागकर एंटीगा और बारबुडा में शरण ली थी और बाद में वहां के नागरिक बन गए थे.

    पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चोकसी ने अपने ख़िलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए सीबीआई के आवेदन को चुनौती दी थी. उन्होंने दावा किया था कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है. चोकसी ने भारत की जेलों की स्थिति, अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सवाल भी किए थे.

    नीरव मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नीरव मोदी

    इसके बाद ये मामला इंटरपोल कमिटी की पाँच सदस्यीय कोर्ट में गया जिसने चोकसी के दावों को दरकिनार करते हुए उनके ख़िलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का रास्ता साफ़ कर दिया था.

    सीबीआई ने चोकसी और उनके रिश्तेदार नीरव मोदी दोनों के ख़िलाफ़ चार्जशीट भी दायर की थी.

    मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर सरकारी बैंक पीएनबी से 13,500 करोड़ रुपये के ग़बन का आरोप है.

    नीरव मोदी इस समय लंदन में हैं और वह ख़ुद को भारत को प्रत्यर्पित किए जाने के ख़िलाफ़ क़ानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

  10. मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में पाँचवीं बार करेंगे शादी

    रूपर्ट मर्डोक और ऐन लेसली स्मिथ

    इमेज स्रोत, JENNA BASCOM PHOTOGRAPHY

    इमेज कैप्शन, रूपर्ट मर्डोक और ऐन लेसली स्मिथ

    मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने अपनी पार्टनर ऐन लेसली स्मिथ के साथ अपनी सगाई का एलान किया है. लेसली स्मिथ पुलिस अधिकारियों की काउंसलिंग का काम किया करती थीं.

    92 वर्षीय मर्डोक बीते साल सितंबर महीने में कैलिफ़ोर्निया में एक इवेंट के दौरान 66 साल की स्मिथ से मिले थे.

    मर्डोक ने अपने प्रकाशनों में से एक न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, "मैं प्यार में पड़ने से डरता था, लेकिन मैं जानता था कि ये मेरा आख़िरी प्यार होगा. ये बेहतर होगा. मैं ख़ुश हूं."

    मर्डोक बीते साल अपनी चौथी पत्नी जेरी हॉल से अलग हुए थे.

    रूपर्ट मर्डोक ने ये भी बताया कि कैसे ऐन लेसली स्मिथ को प्रपोज़ करते समय वो बेहद घबराए हुए थे.

    स्मिथ के पति चेस्टर स्मिथ अब इस दुनिया में नहीं हैं. वो पेशे से गायक और रेडियो-टीवी एक्ज़ीक्यूटिव थे.

    स्मिथ ने न्यूयॉर्क पोस्ट से मर्डोक से रिश्ते पर कहा, "हम दोनों के लिए ये ईश्वर का दिया तोहफ़ा है. हम बीते सितंबर में मिले थे."

    "मैं पिछले 14 सालों से विडो हूं. रूपर्ट की तरह, मेरे पति भी कारोबारी थे...इसलिए मैं रूपर्ट की भाषा बोलती हूं. हम दोनों की सोच एक सी है."

    अपनी बेटी एलीज़ाबेथ मर्डोक (बाएं) और ऐन लेसली स्मिथ (दाएं) के साथ रूपर्ट मर्डोक

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, अपनी बेटी एलीज़ाबेथ मर्डोक (बाएं) और ऐन लेसली स्मिथ (दाएं) के साथ रूपर्ट मर्डोक

    पहली तीन शादियों से मर्डोक के छह बच्चे हैं. मर्डोक ने कहा, "हम दोनों अपने जीवन का दूसरा हिस्सा एक साथ बिताने को उत्सुक हैं."

    दोनों इसी साल गर्मियों में शादी करेंगे और उसके बाद कैलिफ़ोर्निया, मोंटाना, न्यूयॉर्क और ब्रिटेन जैसी अलग-अलग जगहों पर अपना जीवन बिताएंगे.

    मर्डोक इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पैट्रिशिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार ऐना मान और चीनी मूल की व्यवसायी वेंडी डेंग के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

  11. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 20 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.