इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा, इमरान ख़ान को पेशी तक गिरफ़्तार न करें

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा है कि वो इमरान ख़ान को कल अदालत में हाज़िर होने से पहले गिरफ़्तार न करे.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and शुभम किशोर

  1. के कविता ने ईडी की पूछताछ और प्रधानमंत्री मोदी के लिए ये कहा

    वीडियो कैप्शन, के कविता ने ईडी की पूछताछ और प्रधानमंत्री मोदी के लिए ये कहा

    तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस की नेता और मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव की बेटी के कविता से 11 मार्च को ईडी ने दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ की थी.

    गुरुवार 16 मार्च को एक बार फिर ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है.

    बीबीसी से ख़ास बातचीत में के कविता ने ईडी की पूछताछ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में विस्तार से बात की.

  2. स्पाइसजेट: कॉकपिट में कॉफी पीने के आरोप में दो पायलटों को ड्यूटी से हटाया गया

    स्पाइसजेट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने यात्रा के दौरान कॉकपिट में कथित तौर पर कॉफी पीने और स्वीट्स खाने के आरोप में अपने दो पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया है.

    इस घटना का पता उस वक़्त चला जब स्पाइसजेट के विमान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें कंट्रोल पैनल पर कप दिखाई दे रहा है.

    मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उस वक़्त फ्लाइट 37 हज़ार फुट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था. इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर नाराज़गी का माहौल है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लोग रेगुलेटरी अथॉरिटी से एयरलाइन को वॉर्निंग जारी करने की मांग कर रहे हैं.

    स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि वो मामले की जांच कर रही है और तस्वीर खींचने वाले पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है.

    कंपनी के एक प्रवक्ता ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया अख़बार से कहा कि जांच पूरी होने के बाद उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

  3. बीजेपी ने शुरू किया 'सूफ़ी संवाद', पार्टी की सोच क्या है?

    सूफ़ी संवाद

    इमेज स्रोत, BJP MINORITY MORCHA@Twitter

    भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिम समुदाय तक पहुंचने के लिए 'सूफ़ी संवाद' कार्यक्रम शुरू किया है. 2024 के आम चुनावों को देखते हुए पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे को इसकी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.

    द हिंदूअख़बार के मुताबिक़, इसके लिए बीजेपी ने 150 ग़ैर-राजनीतिक लोगों की एक टीम बनाई है.

    अख़बार के मुताबिक़, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सूफ़ी समुदाय तक पहुंचने के लिए यह किया गया है जो शांति और सद्भाव के पैरोकार हैं.

    अख़बार के अनुसार, कार्यक्रम के मीडिया कोऑर्डिनेटर यासिर जिलानी ने बताया कि 30 राज्यों में सूफ़ी दरगाहों पर काम करने वाले लोग सूफ़ी संवाद के लिए बीजेपी मुख्यालय में इकट्ठा हुए हैं.

  4. पाकिस्तान: इमरान ख़ान के अदालत में पेश न होने पर जज ने उठाए सवाल

    इमरान ख़ान

    तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ इस्लामाबाद के ज़िला और सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई.

    इस दौरान इमरान ख़ान के वकील ख़्वाजा हारिस ने कोर्ट से पूछा कि इमरान ख़ान को गिरफ़्तार कर कोर्ट में लाना क्या ज़रूरी है?

    इस पर एडिशनल सेशन जज जफ़र इक़बाल ने टिप्पणी की, "हम चाहते हैं कि इमरान ख़ान अदालत आएं, वे आ क्यों नहीं रहे हैं? क्या कारण है?"

    कोर्ट ने कहा कि इमरान ख़ान को क़ानून के मुताबिक़ पुलिस की मदद करनी है, विरोध नहीं करना.

    इससे पहले सुनवाई की शुरुआत में ख़ान के वकील ख़्वाजा हारिस ने वारंट जारी रखने के इस्लामाबाद हाई कोर्ट के फ़ैसला को पढ़कर सुनाया.

    हालांकि एडिशनल सेशन जज जफ़र इक़बाल ने बताया कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट का फ़ैसला अभी तक सेशन कोर्ट को नहीं मिला है.

    इमरान खान के वकील ने कोर्ट के सामने दो विकल्प रखते हुए कहा, "पहला विकल्प अंडरटेकिंग एप्लिकेशन को मंजूरी देना और ग़ैर-ज़मानती वारंट को रद्द करना है. दूसरा विकल्प, ज़मानती गिरफ़्तारी वारंट जारी करना है. इमरान ख़ान एक हलफ़नामा देना चाहते हैं कि वो 18 मार्च को सेशन कोर्ट के समक्ष पेश होंगे."

    इस पर जज जफ़र इक़बाल ने कहा कि वे चुनाव आयोग को भी नोटिस देते हैं. उसके बाद कोर्ट ने यह सुनवाई स्थगित कर दी.

    जज जफर इकबाल ने कहा, ''इमरान ख़ान पाकिस्तान के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे महंगे वारंट बन गए हैं.''

  5. टिकटॉक पर फिर मंडराया अमेरिका में प्रतिबंध का ख़तरा, अमेरिका ने रखी कड़ी शर्त

    टिकटॉक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लोकप्रिय वीडियो ऐप टिकटॉक ने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार ने कहा है कि चीन के उसके मालिक इस कंपनी में अपने शेयर बेच दें, नहीं तो अमेरिका में उस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने टिकटॉक के प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी है. अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से ज़्यादा ग्राहक हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमेरिका का लंबे समय से आरोप रहा है कि टिकटॉक अमेरिकी उपभोक्ताओं के आंकड़े चीन की सरकार के साथ साझा करती है. इसे लेकर कंपनी के अमेरिकी सरकार से रिश्ते पहले भी तनावपूर्ण दौर से गुजरे हैं.

    2020 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में टिकटॉक पर प्रतिबंध लग चुका है. हालांकि बाद में अमेरिकी अदालत ने सरकार के उस फ़ैसले को ख़ारिज कर दिया था.

    वैसे मौजूदा बाइडन प्रशासन के कार्यकाल में टिकटॉक पर पहली बार प्रतिबंध का ख़तरा मंडरा रहा है.

  6. दिल्ली शराब नीति मामला: बीआरएस नेता के कविता से ईडी आज फिर करेगी पूछताछ

    के कविता

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, के कविता

    दिल्ली की शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहीं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से एक बार फिर ईडी पूछताछ करेगी.

    ईडी ने पूछताछ के लिए उन्हें अपने दिल्ली स्थित दफ़्तर में बुलाया है.

    समाचार एजेंंसी एएनआई के अनुसार, इस पूछताछ के पहले कविता के दिल्ली स्थित आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    के कविता से पहली बार, पांच दिन पहले 11 मार्च को ईडी ने कई घंटों तक पूछताछ की थी और अब तीसरी बार उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है.

    इससे पहले बुधवार को ईडी की पूछताछ के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में एक ​याचिका दायर करके उन्होंने इसे रोकने का आदेश देने की मांग की.

    अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि क्या किसी महिला को ईडी के दफ़्तर बुलाकर पूछताछ की जा सकती है. उन्होंने इसे क़ानून के पूरी तरह ख़िलाफ़ बताया है.

    अदालत ने उनकी यह याचिका स्वीकार करते हुए 24 मार्च की तारीख़ दी है.

  7. काला सागर में गिरे अमेरिकी ड्रोन के अवशेषों को खोजेगा रूस, अमेरिका ने क्या कहा

    अमेरिकी ड्रोन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मंगलवार को काला सागर के एयरस्पेस में रूसी लड़ाकू विमान के साथ हुई टक्कर से अमेरिकी ड्रोन के गिरने के बाद रूस ने बुधवार को कहा है कि वो इस ड्रोन के अवशेषों को निकालने की कोशिश करेगा.

    रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव ने सरकारी चैनल रोशिया-1 टीवी पर इस बात की पुष्टि की है कि उनका देश डूबे ड्रोन को खोजने का प्रयास कर रहा है.

    उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि हम इसे खोज पाएंगे या नहीं, लेकिन इसकी कोशिश की जाएगी."

    हालांकि अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिली के अनुसार यह ड्रोन रिकवर करना बेहद मुश्किल होगा.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार जनरल मिली ने कहा, "यह शायद बहुत गहराई में डूब गया है, इसलिए तकनीकी तौर पर कोई भी रिकवरी ऑपरेशन चलाना बेहद मुश्किल होगा."

    अमेरिका के अनुसार, रूसी जेट ने जब ड्रोन के प्रोपेलर काट दिए तो फिर क्षतिग्रस्त ड्रोन "उड़ने लायक नहीं" बच सकता.

    जनरल मिली ने यह भी कहा है कि रूस ने अगर यह ड्रोन बरामद किया तो अमेरिका की संवेदनशील ख़ुफ़िया सूचनाओं को कोई नुक़सान नहीं पहुंचेगा.

    उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने ऐसी सूचनाओ को संरक्षित करने के लिए ज़रूरी उपाय पहले ही कर लिए हैं.

  8. दक्षिण कोरिया और जापान की बैठक से ठीक पहले उत्तर कोरिया ने दाग़ी बड़ी मिसाइल

    इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और जापान के शीर्ष नेताओं के ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन से कुछ घंटे पहले एक इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का प्रक्षेपण किया है.

    जापान और दक्षिण कोरिया दोनों देशों के अधिकारियों ने इस मिसाइल के प्रक्षेपण की पुष्टि की है. गुरुवार ​की सुबह दाग़ी गई यह मिसाइल लगभग 1,000 किमी दूर जापान के पश्चिम में समुद्र में गिरी है.

    दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ़ स्टाफ के अनुसार, उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से यह मिसाइल स्थानीय समय के अनुसार 07:10 (भारतीय समयानुसार सुबह 03:40) पर छोड़ी गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जापान के रक्षा मंत्रालय ने इस मिसाइल के ICBM होने की बात मानी है. उसने कहा है कि इसने लगभग 70 मिनट के दौरान 6,000 किमी से अधिक की उड़ान भरी. बताया गया है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता अमेरिका तक है.

    पिछले एक सप्ताह के दौरान उत्तर कोरिया का यह चौथा मिसाइल प्रक्षेपण है. हालांकि बाक़ी की मिसाइलें कम दूरी तक मार करने वाली थीं.

    उत्तर कोरिया ने यह क़दम कोरियाई प्रायद्वीप के पास अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे नौसैनिक अभ्यास के बीच उठाया है. उत्तर कोरिया ने कई बार कहा है कि इस तरह के युद्धाभ्यासों को वो उकसावे के तौर पर देखता है.

    हालांकि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने इस मिसाइल की लॉन्चिंग के बाद कहा है कि अमेरिका के साथ उसका यह संयुक्त अभ्यास जारी रहेगा.

    उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया को अपने "लापरवाही भरे उकसावे" का भुगतान करना होगा.

    दक्षिण कोरिया और जापान ने गुरुवार के मिसाइल प्रक्षेपण के बाद अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी बुलाने का एलान किया है.

  9. एरिक गार्सेटी होंगे भारत में अमेरिका के नए राजदूत, दो साल से खाली था यह पद

    एरिक गार्सेटी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एरिक गार्सेटी

    लॉस एंजिलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे. अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने बुधवार को उन्हें इस पद पर नियुक्त करने की पुष्टि कर दी है.

    न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, उन्हें भारत में अमेरिका का राजदूत बनाए जाने का प्रस्ताव सीनेट में 42 के मुक़ाबले 52 मतों से पारित हुआ.

    जनवरी 2021 में केनेथ जस्टर के हटने के बाद से भारत में अमेरिका के राजदूत का पद खाली था. किसी पूर्ण राजदूत के न होने के कारण पिछले दो साल से कई लोगों ने इस पद को संभाला है.

    गार्सेटी की नियुक्ति के पक्ष में लाए गए प्रस्ताव का हालांकि सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सांसदों ने विरोध किया, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के कई सांसदों ने उन्हें भारत का राजदूत बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया.

    एरिक गार्सेटी को मिले इस समर्थन से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने राहत की सांस ली होगी.

    गार्सेटी पर यौन उत्पीड़न के एक मामले से ग़लत तरीक़े से निपटने का आरोप लगा था, जिसके चलते कई सांसद उनकी नियुक्ति का विरोध कर रहे थे.

  10. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 15 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.