ऋषभ पंत ने रिकवरी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो स्विमिंग पूल में नज़र आ रहे हैं.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and शुभम किशोर

  1. लालू यादव को 'लैंड फ़ॉर जॉब' केस में पत्नी-बेटी के साथ ज़मानत मिली

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बुधवार सुबह ‘लैंड फ़ॉर जॉब केस’ में पत्नी राबड़ी देवी और बेटी सांसद मीसा भारती के साथ ज़मानत मिल गयी है.

    लालू यादव आज सुबह अपनी पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.

    अब 29 मार्च को अदालत इस मामले की सुनवाई करेगी.

    केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने कुछ दिन पहले ही लालू यादव और उनके परिवार से इस बारे में पूछताछ की थी.

    सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है जिसके बाद अदालत ने लालू यादव और उनके परिवारीजनों को समन किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में यादव परिवार के सदस्यों के घरों पर छापे मारे थे.

  2. लंदन से लौटे राहुल गांधी, पहुंच सकते हैं संसद

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, INCIndia

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को अपने विवादित ब्रिटेन दौरे के बाद आज सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के संसद की कार्यवाही में शामिल होने की उम्मीद है.

    भारतीय जनता पार्टी लगातार राहुल गांधी की ओर से लंदन में दिए गए बयानों पर उनसे माफ़ी मांगने के लिए कह रही है.

    इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है, “माफ़ीनामा मांगने वालों से मैं एक सवाल पूछता हूं. मोदी जी ने 5-6 देशों में जाकर हमारे देश के लोगों को अपमानित किया और कहा कि हिंदुस्तान में पैदा होना एक बहुत बड़ा पाप है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने ये भी कहा है कि ‘भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कम किया जा रहा है, सभी टीवी चैनलों को दबाया जा रहा है, सच बोलने वाले लोगों को जेल में डाला जा रहा है, ये लोकतंत्र को ख़त्म करने की प्रक्रिया नहीं है तो क्या है? इसलिए माफी का कोई सवाल नहीं है’

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, छत्तीसगढ़ में ईंट भट्टे में काम करने वाले पांच लोगों की मौत

      • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
      • पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    छत्तीसगढ़ के महासमुंद ज़िले के गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 5 मज़दूरों की मौत हो गई. पुलिस ने आशंका जताई है कि ईंट भट्ठे से निकलने वाले धुएं के कारण मज़दूरों का दम घुटा होगा.

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश गिरिपुंजे ने मीडिया को बताया है कि गढ़फूलझर गांव में कुंज बिहारी पांडे नामक एक ग्रामीण का ईंट भट्ठा है जहां मंगलवार देर रात तक ईंट पकाने का काम चल रहा था.

    इसके बाद काम करने वाले सभी छह मज़दूर गंगा राम बिसी, दशरत बिसी, सोनाचंद भोई, वरुण बरिहा, जनक राम बरिहा और मनोहर बिसी ईंट भट्टे के ऊपर ही सो गए.

    सुबह गांव के लोगों ने मज़दूरों को आवाज़ लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण एकत्र हुए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

    ईंट भट्टे पर सो रहे 6 में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. मृतकों में से तीन लोग एक ही परिवार के पिता और पुत्र हैं.

    इस घटना में बेहोश पड़े एक मज़दूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है.

    पिछले महीने की 13 तारीख़ को बलरामपुर ज़िले के खजूरी गांव में भी इसी तरह के एक हादसे में 3 मज़दूरों की मौत हो गई थी.

  4. योगी सरकार ने सील किया आजम ख़ान का स्कूल

    Azam Khan

    इमेज स्रोत, ANI

    योगी सरकार ने बीते मंगलवार रामपुर ज़िले में पूर्व सांसद और सपा नेता आज़म ख़ान के जौहर ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे स्कूल को सील कर दिया है.

    रामपुर सदर के एसडीएम ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि ‘जौहर ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे स्कूल की लीज़ को रद्द कर दिया गया है. 15 दिन पहले ही स्कूल खाली करने का नोटिस भेजा गया था. लेकिन दो नोटिस मिलने के बाद भी स्कूल खाली नहीं किया गया जिसके चलते स्कूल सील किया गया है.’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्कूल की प्रधानाचार्या ने कहा है कि उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया था जो कि अभी पूरा नहीं हुआ है.

    उन्होंने कहा, “हमें 15 दिनों का वक़्त दिया गया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ है. हमें जो समय सीमा दी गयी थी, उसका विभाग को सम्मान करना चाहिए.

    हमें 6 मार्च को नोटिस मिला था और 18 मार्च तक बच्चों की परीक्षा चल रही है. हमें इस सीलिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है."

  5. केरल में बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं पर हमला

    बीजेपी कार्यकर्ता

    इमेज स्रोत, ANI

    केरल के पलक्कड़ ज़िले में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, मंगलवार रात तीन लोगों पर हमला हुआ है जिसमें दो बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इनके नाम विष्णु और दिनेश बताए जा रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से हथियारों से हमला किया गया था.

    इस दौरान विष्णु की माँ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की जिसमें वह भी जख़्मी हो गयीं.

    इन तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले की एफ़आईआर केरल के अलाथुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गयी है जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी है.

  6. इमरान ख़ान समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प जारी, इमरान ने कहा, 'गिरफ़्तारी का आधार नहीं'

      • Author, शुमायला जाफ़री
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    इमरान ख़ान

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को गिरफ़्तार करने लाहौर पहुंचे पुलिसकर्मियों की इमरान समर्थकों के साथ झड़प अभी भी जारी है.

    इस्लामाबाद पुलिस पिछले कुछ हफ़्तों से इमरान ख़ान को गिरफ़्तार करने की कोशिश कर रही है और इमरान ख़ान के समर्थक लगातार पुलिसकर्मियों का विरोध कर रहे हैं.

    बीते कुछ घंटों में पुलिसकर्मियों और इमरान ख़ान के समर्थकों के बीच संघर्ष बढ़ता दिख रहा है.

    पीटीआई नेता मुराद सईद ने आज सुबह दावा किया है कि पुलिस ने एक बार फिर लाहौर के प्रतिष्ठित इलाके में स्थित इमरान ख़ान के ज़मन पार्क आवास की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है.

    इससे पहले इमरान ख़ान ने अपने समर्थकों को बताया है कि 'उन्होंने आगामी 18 मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का लिखित आश्वासन दिया है. इस आश्वासन पत्र पर उनके दस्तख़त हैं. ऐसे में उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए की जा रही कोशिशों का कोई आधार नहीं है.'

    इमरान ख़ान ने ये भी बताया है कि उन्होंने लाहौर हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इश्तियाक़ ए ख़ान को स्योरिटी बॉण्ड (मुचलका) दिया है जिसे वह अदालत में पेश करेंगे.

    उन्होंने कहा, “मैंने अफ़रातफ़री से बचने के लिए स्योरिटी बॉण्ड पर हस्ताक्षर किए हैं. ऐसे में अब मेरी गिरफ़्तारी का कोई आधार नहीं है. वे लंदन प्लान को अमल में लाने के लिए अवैध क़दम उठाने के लिए तैयार हैं.”

    लंदन प्लान से उनका आशय पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज़ शरीफ़ की ओर था. उनका दावा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के कहने पर उनके ख़िलाफ़ साजिश की गयी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीबीसी संवाददाता फ़रहत जावेद से बात करते हुए इमरान ख़ान ने कहा है कि वह जेल जाने के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि ज़मन पार्क में पुलिस की कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की मर्ज़ी के बिना संभव नहीं थी.

    वहीं, पाक सरकार ने इमरान ख़ान के आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री कोर्ट में पेशी से बचने के लिए हिंसा भड़का रहे हैं.

  7. रूसी लड़ाकू विमान से टकराया अमेरिकी ड्रोन, काला सागर में समाया

    अमेरिकी ड्रोन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रीपर ड्रोन जिसे टोही अभियानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

    अमेरिकी सेना ने बताया है कि अमेरिकी मानवरहित ड्रोन रूसी लड़ाकू विमान से टकराने के बाद काला सागर में समा गया है.

    ये घटना बताती है कि यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के बीच सीधे टकराव होने का जोख़िम कितना बढ़ रहा है.

    अमेरिका ने कहा है कि ये ड्रोन अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस में अपनी नियमित उड़ान पर था जब दो रूसी लड़ाकू विमानों ने इसे इंटरसेप्ट करने की कोशिश की.

    वहीं, रूस ने कहा है कि ये ड्रोन तेजी से अपना मार्ग बदलने के बाद क्रैश हो गया.

    रूस ने उन ख़बरों का खंडन किया है जिनमें दोनों विमानों के संपर्क में आने की बात की गयी है.

    रूसी रक्षा मंत्रालय ने ये भी बताया है कि एमक्यू – 9 रीपर ड्रोन अपना ट्रांसपॉन्डर ऑफ़ करके उड़ रहा था.

    ट्रांसपॉन्डर वो कम्युनिकेशन डिवाइसेज़ हैं जिनकी मदद से एयरक्राफ़्ट को ट्रैक किया जाता है.

    रीपर ड्रोन सर्विलांस एयरक्राफ़्ट होते हैं जिनके डैने 20 मीटर लंबे होते हैं.

  8. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 14 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.