'नाटू-नाटू' को मिला ऑस्कर - किरावानी, कालभैरव और सिपलीगंज की मेहनत रंग लाई
ऑस्कर 2023 में भारत को दो पुरस्कार मिले हैं. 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता है. जानिए इस गाने को बनाने वाले किरावानी, कालभैरव और सिपलीगंज के बारे में.
प्लेबैक सिंगर राहुल सिपलीगंज और कालभैरव की यात्रा एक ही साथ शुरू हुई. राहुल एक साधारण परिवार से आए और प्रसिद्ध हुए. वहीं कालभैरव सेलिब्रिटी परिवार से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपने फ़िल्मी संगीत के सफ़र की शुरुआत सामान्य तरीके से की.
इस गाने को रचने वाले एमएम किरावानी का नाम तेलुगू ऑडियंस के लिए अनजाना नहीं है.
इनका पूरा नाम कोडुरी मरकटामणि किरावानी है. इनके पिता ने ही फ़िल्म 'बाहुबली' का 'ममताला टटली' गाना लिखा है.