ऑस्ट्रेलिया में धार्मिक स्थलों पर हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने क्या कहा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने धार्मिक स्थलों पर होने वाले हमलों के ख़िलाफ़ सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and दिलनवाज़ पाशा
चीन की मदद से हुआ सऊदी अरब और ईरान में अहम समझौता, क्या हैं इसके मायने?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सऊदी अरब और ईरान लंबे समय से एक दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे हैं.
मध्य पूर्व के दो प्रतिद्वंद्वी देश ईरान और सऊदी अरब ने दोस्ती के हाथ बढ़ाने के संकेत दिए हैं.
सात साल पहले दोनों देश ने भारी विवाद के बाद अपने राजनयिक रिश्ते तोड़ लिए थे.
चीन में सऊदी अरब और ईरान के अधिकारियों के बीच चली चार दिन की बातचीत के बाद दोनों ने कूटनीतिक रिश्ते बहाल करने की अप्रत्याशित घोषणा हुई.
सऊदी अरब में एक जाने-माने शिया धर्म गुरु को फांसी दिए जाने के बाद रियाद स्थित सऊदी दूतावास में ईरानी प्रदर्शनकारी घुस आए थे.
धरती के हर कोने में इंटरनेट सर्विस, भारत से है क्या कनेक्शन?
इमेज स्रोत, ONEWEB
लंदन स्थित सैटेलाइट ऑपरेटर कंपनी वनवेब ग्लोबल इंटरनेट विकसित करने के क़रीब पहुंच गई है.
इस सप्ताह कंपनी ने अपने 40 स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष भेजे हैं.
अब ब्रॉडबैंड इंटरनेट देने में सक्षम कंपनी की सैटेलाइट्स की संख्या 580 हो गई है.
अगले सप्ताह में कंपनी एक और लॉन्च करने जा रही है.
इमेज स्रोत, ONEWEB
इसके साथ ही कंपनी के पास दुनिया के किसी भी कोने में इंटरनेट सेवा देने की क्षमता होगी.
मार्च 2020 में कोविड महामारी के समय कंपनी वित्तीय रूप से बर्बाद होने के क़रीब पहुंच गई थी.
ब्रितानी सरकार और भारतीय टेलीकॉम समूह भारती टेलीकॉम ने जब इसके कुछ महीने बाद ही इस कंपनी को ख़रीदकर इसे दिवालिया होने से बचाया था तब इसके पास 80 से भी कम स्पेसक्राफ्ट थे.
इमेज स्रोत, SPACEX
कंपनी के सईओ नील मास्टरसन का कहना है कि उसके बाद से कंपनी ने ज़ोरदार वापसी की है.
फिलहाल ये कंपनी 15 देशों में इंटरनेट सेवाएं दे रही है.
कंपनी के सैटेलाइट धरती से 1200 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात रहते हैं.
इन्हें स्थापित होने और सुचारू रूप से काम करने में समय लगता है.
इमेज स्रोत, ONEWEB
कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में उसके सैटेलाइट्स अमेरिका, मेक्सिको, उत्तरी अफ़्रीका और फिर भारत तक में इंटरनेट उपलब्ध करवा सकेंगी.
अंतरिक्ष में नेटवर्क बनाने के बाद कंपनी को डाटा लिंक स्थापित करने के लिए ग्राउंड स्टेशन बनाने होंगे.
वनवेब का प्लान है कि वो साल 2023 के अंत तक लगभग 40 नोड स्थापित कर लेगी.
इमेज स्रोत, SPACEX
दुनिया में इस समय सिर्फ़ एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के पास ही अंतरिक्ष वनवेब से अधिक स्पेसक्राफ्ट हैं.
स्टारलिंक की तरह वनवेब सीधे तौर पर ग्राहकों को ब्रॉडबेंड कनेक्शन नहीं बेचती है बल्कि टेलीकॉम कंपनियों को इंटरनेट देती है जो आगे ग्राहकों को ब्रॉडबेंड देते हैं.
जी-20 सम्मेलन से पहले इस शहर में चलाया जा रहा है ‘भिखारी मुक्त शहर’ योजना
वीडियो कैप्शन, जी-20 सम्मेलन से पहले इस शहर में चलाया जा रहा है ‘भिखारी मुक्त शहर’ योजना
महाराष्ट्र के नागपुर में ‘भिखारी मुक्त शहर’ योजना शुरू की गई है.
जिसके तहत भिखारियों को सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने की अनुमति नहीं होगी.
जी-20 सम्मेलन की बैठक नागपुर में होनी है और इसे ही देखते हुए यह फ़ैसला लिया गया है. लेकिन ये भिखारी रहेंगे कहां?
एयर एशिया के विमान में तकनीकी खराबी के बाद बेंगलुरु में आपात लैंडिंग
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
लखनऊ जा रहे AIX कनेक्ट के एक विमान ने उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही बेंगलुरू के कैंपगौड़ा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की.
एयर एशिया के अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि शनिवार को सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर विमान संख्या i5-2472 ने टेकऑफ़ किया. इसे 9 बजे लखनऊ पहुंचना था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
एयर एशिया को ही अब एआईएक्स एयरलाइन कहा जाता है.
हालांकि, 10 मिनट के अंदर ही विमान की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी.
विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रबंध कराए जा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने क्यों खाली कराया प्रयागराज का मुस्लिम हॉस्टल?
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ज़िले में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के मुस्लिम छात्रावास में रहने वाले एक अभियुक्त सदाक़त ख़ान को गिरफ़्तार किया गया था.
इसके एक हफ़्ते बाद सोमवार (छह मार्च) को ये हॉस्टल ख़ाली कराकर सील कर दिया गया है.
हॉस्टल के अधीक्षक डॉक्टर इरफ़ान अहमद ख़ान ने छात्रों को इस बारे में नोटिस जारी करके सूचना दी है.
नोटिस में कहा गया है, "पाँच मार्च, 2023 को हॉस्टल प्राधिकरण की बैठक में फ़ैसला किया गया है कि वर्तमान हालात को देखते हुए छह मार्च, 2023 को सभी छात्र अपने सामान के साथ हॉस्टल ख़ाली कर दें."
ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा ने बनाया नया प्लान
इमेज स्रोत, Reuters
फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा एक नए टेक्स्ट-बेस्ड सोशल नेटवर्क ऐप पर काम कर रही है.
माना जा रहा है कि ये नया प्लेटफॉर्म माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और मैस्टाडन को टक्कर दे सकता है. मैस्टाडन भी ट्विटर जैसी सेवा है, जिसे 2016 में लॉन्च किया गया था.
कंपनी के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, "हम टेक्स्ट अपडेट्स शेयर करने के लिए एक नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि ये एक ऐसा अलग स्पेस बनाने का मौका है जहाँ क्रिएटर्स और चर्चित लोग अपनी रुचियों के बारे में टाइमली अपडेट शेयर कर सकते हैं."
माना जा रहा है कि ट्विटर जैसे ऐप से मौजूदा माहौल में मेटा को फ़ायदा हो सकता है. एलन मस्क के बीते साल ट्विटर के मालिक बनने के बाद से अब तक इस प्लेटफॉर्म को लेकर अनिश्चतता बनी हुई है.
ट्विटर लगातार विज्ञापनदाताओं को खुद से जोड़े रखने के लिए संघर्ष कर रहा है. निलंबित अकाउंटों को बहाल करने के ट्विटर के फ़ैसले के बाद कई कंपनियों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट से अपने पैर खींच लिए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मनी कंट्रोल की ख़बर के अनुसार नए ऐप को फिलहाल P92 कोडनेम दिया गया है और ये यूज़र्स इसे अपने इंस्टाग्राम क्रेडेंशियल से ही चला पाएंगे.
ये ऐप डिसेंट्रलाइज़्ड होगा, यानी इसे चलाने का अधिकार किसी एक शख़्स के हाथ में नहीं होगा और न ही इसे ख़रीदने और बेचना का हक़ ही किसी एक के पास होगा.
मेटा की ये नई योजना ऐसे समय आई है जब फ़ेसबुक अपने यूज़रबेस को बनाए रखने के लिए जद्दोजहद कर रहा है.
जापान की राजनीति में पुरुषों को चुनौती दे रही ये महिला
वीडियो कैप्शन, जापान की राजनीति में पुरुषों को चुनौती दे रही ये महिला
जापान जैसे विकसित देश में भी महिलाओं को राजनीति में उचित अनुपात में भागीदारी अब तक नहीं मिल पाई है.
साथ ही राजनीति में अपना मुकाम बनाने की कोशिश कर रहीं महिलाओं को लैंगिक भेदभाव का भी सामना करना पड़ता है.
जापान की राजधानी टोक्यो से देखिए बीबीसी संवाददाता शाइमा ख़लील की रिपोर्ट.
नीतीश कुमार ने लालू यादव के परिवार पर ईडी-सीबीआई की छापेमारी को लेकर क्या कहा?
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, नीतीश कुमार (फ़ाइल फ़ोटो)
ज़मीन के बदले नौकरी देने से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार और करीबियों पर हो रही सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान दिया है.
काफ़ी समय से नीतीश कुमार की चुप्पी की वजह से ये कयास लगाए जा रहे थे कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू ने बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ सरकार बनाई थी.
वहीं, बीते एक सप्ताह के अंदर सीबीआई और ईडी ने लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी सीबीआई ने पूछताछ के लिए समन भेजा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नीतीश कुमार से जब इस छापेमारी से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब 2017 में जेडीयू और आरजेडी अलग हुए थे तब भी यही हुआ था और अब जह दोनों साथ हैं तो फिर से छापेमारी हो रही है. ऐसे में वो क्या कह सकते हैं?
नीतीश कुमार ने कहा, "जिन पर कार्रवाई हो रही है वो जवाब दे ही रहे हैं. तो इसमें हमको क्या कहना है. शुरू से लेकर अब तक कभी हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. कहीं कुछ होता है, तो उस पर हम कुछ नहीं बोलते हैं. जिनके बारे में अभी हो रहा है. 2017 में हुआ था. सारी बात हो गई और हम अलग हो गए. अब पाँच साल बीत गया, अब हम लोग फिर एक साथ हो गए हैं, तब फिर रेड हो रहा है. अब इसमें क्या कहें."
मिसाल बनने वाली मनिका बत्रा की कहानी, उन्हीं की ज़ुबानी
वीडियो कैप्शन, मिसाल बनने वाली मनिका बत्रा की कहानी, उन्हीं की ज़ुबानी
मनिका बत्रा भारत की मशहूर प्रोफ़ेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं.
पिछले साल नवंबर में मनिका बत्रा ने इतिहास रच दिया था.
बत्रा, एशिया कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं.
टेबल टेनिस में मनिका बत्रा का सफर तब शुरू हो गया था जब वो पांच साल की भी नहीं थीं.
तेलंगाना सीएम की बेटी के कविता से ईडी की पूछताछ जारी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, के कविता
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता प्रवर्तन निदेशालय के दफ़्तर पहुंच गई है.
पेशी से पहले दिल्ली में केसीआर के आवास पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेताओं और सांसदों-विधायकों ने जमावड़ा लगाया और बीजेपी के तेलंगाना चीफ़ बंदी संजय का पुतला भी जलाया.
बीजेपी के तेलंगाना प्रमुख ने कथित तौर पर के कविता के खिलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी भी की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एहतियातन ईडी दफ़्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.
ईडी ने कविता को 9 मार्च को पेश होने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने अपने एकदिवसीय भूख हड़ताल का हवाला देकर नई तारीख मांगी थी.
के कविता ने ये भूख हड़ताल संसद में काफ़ी समय से लंबित महिला आरक्षण बिल को लेकर की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
के कविता को ईडी ने इसलिए तलब किया है ताकि शराब नीति घोटाले में गिरफ़्तार हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई और उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके. ईडी का आरोप है कि पिल्लई दक्षिण के उस समूह का हिस्सा थे, जिसने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी ताकि दिल्ली के शराब कारोबार में बड़ा हिस्सा पा सके.
ईडी प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत के कविता का बयान भी दर्ज करेगी. इस केस में सीबीआई भी के कविता से पूछताछ कर चुकी है.
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.46 अरब डॉलर की वृद्धि
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के विदेश मुद्रा भंडार में लगातार चार हफ़्तों की गिरावट के बाद वृद्धि दर्ज की गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी को ख़त्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.46 अरब डॉलर बढ़कर 562.4 अरब डॉलर हो गया.
इससे पहले के चार हफ़्तों में विदेशी मुद्रा भंडार में 15.8 अरब डॉलर की गिरावट रिपोर्ट हुई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, 24 फरवरी को ख़त्म हुए हफ़्ते से पहले वाले सप्ताह में विदेश मुद्रा भंडार में 325 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई थी जबकि उससे पहले वाले हफ़्ते में 5.68 अरब डॉलर की कमी देखी गई.
सबसे बुरी गिरावट 10 फरवरी को ख़त्म हुए हफ्ते में रिपोर्ट हुई थी.
उस हफ़्ते भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.32 अरब डॉलर घटकर 566.95 अरब डॉलर रह गया था.
बिहार: छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सहेली का गाल बुरी तरह काटा- ग्राउंड रिपोर्ट
इमेज स्रोत, SITU TIWARI/BBC
छह साल की निशा (बदला हुआ नाम) के शरीर पर दांत कांटने के निशान हैं. उसकी नाक के अंदर ख़ून जम गया है, दाहिने आंख में चोट के लाल धब्बे साफ दिख रहे हैं और कमर के हिस्से का कपड़ा लगातार ख़ून से भींग रहा है.
बिहार के बेगूसराय के सदर अस्पताल में एक बेड पर निशा है, तो उसके ठीक बगल वाली बेड पर उसकी 10 साल की दोस्त कविता (बदला हुआ नाम) भर्ती है.
कविता का पूरा चेहरा सफ़ेद पट्टी से ढंका है. उसके चेहरे पर जगह-जगह चोट के निशान हैं और उसका गाल काट दिया गया है.
गाल इतना गहरा काटा गया है कि अस्पताल में कविता की तीमारदारी में लगी उनकी मां बताती हैं, "गाल ऐसे काटा की उनका दांत तक दिखना शुरू हो गया था. डॉक्टर ने कहा टांके नहीं लगा सकते, घाव अपने आप ही भरेगा."
#INDvAUS :लंच ब्रेक तक भारत की मज़बूत स्थिति, शुभमन गिल का अर्द्धशतक
इमेज स्रोत, ANI
ऑस्ट्रेलिया के साथ अहमदाबाद में चल रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने लंच ब्रेक तक एक विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 480 रन बनाए थे.
फिलहाल क्रीज़ पर 22 रन जोड़कर चेतेश्वर पुजारा और 65 रन बनाकर शुभमन गिल मौजूद हैं.
कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हो चुके हैं.
होली पर जापान की युवती के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन - प्रेस रिव्यू
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
होली के मौक़े पर दिल्ली में जापान की युवती के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक उसे ग़लत तरीके से रंग लगाते दिख रहे हैं. अख़बार'अमर उजाला' ने इस ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. दिल्ली से छपने वाले कई और अख़बारों ने भी इस घटना के बारे में ख़बरर छापी है.
अख़बार के मुताबिक़ वीडियो में ये लोग उसके सिर पर अंडा फोड़ते दिख रहे हैं. लोगों की हरकत से युवती काफी असहज भी दिख रही हैं.
अख़बार के अनुसार पुलिस को अब तक इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है. मामला संज्ञान में आने के बाद दिल्ली मध्य जिला पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है.
शी जिनपिंग ने अपने क़रीबी ली कियांग को बनाया चीन का नया प्रधानमंत्री
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ली कियांग
चीन की संसद ने शनिवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के क़रीबी ली कियांग को अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने की पुष्टि की है.
ली कियांग, ली केचियांग की जगह लेंगे जो पिछले दस सालों से चीन के प्रधानमंत्री हैं.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खुद ली कियांग के नाम का प्रस्ताव दिया था, जिसे नेशनल पीपल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने मंज़ूर कर लिया है.
ली कियांग 63 साल के हैं, जिन्हें व्यवसायियों के हित में काम करने वाला राजनेता माना जाता है और जो शी जिनपिंग के करीबियों में शामिल हैं.
इससे पहले शुक्रवार शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ली कियांग शुरुआती दिनों में चीन की क्षेत्रीय राजनीति में जिनपिंग के साथ थे. इसके बाद वो उप राष्ट्रपति के तौर पर केंद्र की सत्ता में आए. कियांग शंघाई में पार्टी के प्रमुख भी रह चुके हैं.
कोरोना से निपटने के लिए उन्होंने करीब 2.6 करोड़ लोगों को एक महीने से अधिक समय के लिए लॉकडाउन लगाकर घरों में बंद कर दिया था. इस नीति की देश और विदेश हर जगह आलोचना हुई. ली कियांग को प्रधानमंत्री बनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह ये मानी जा रही है कि वो निजी सेक्टर में विदेशी निवेश बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं.
वायरस के लैब से लीक होने जैसे मामले क्या पहले भी हुए हैं?
इमेज स्रोत, REUTERS/Jennifer Lorenzini
हाल ही में अमेरिका ने ये दावा किया कि तीन साल पहले दुनिया के कई देशों में फैला कोविड-19 वायरस चीनी सरकार द्वारा नियंत्रित एक लैब में तैयार किया गया था. इसे लेकर अमेरिका ने सवाल भी खड़े किए हैं.
यूएस सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन में 2018 से 2021 तक निदेशक रहे डॉ. रॉबर्ट रेडफ़ील्ड ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के एक पैनल कोबतायाकि उनका मानना है कि कोविड-19 का वायरस संभवतः चीन में एक लैब में दुर्घटना के कारण लीक हुआ था.
पैनल को उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि कोविड-19 का वायरस शायद चीन की एक लैब में दुर्घटना के कारण होने वाली लीक का परिणाम है.
उनका ये विचार एफ़बीआई के प्रमुख क्रिस्टोफ़र रे के विचारों से मेल खाता है. क्रिस्टोफ़र ने यूएस टीवी नेटवर्क फ़ॉक्स न्यूज़ को बताया कि "एफ़बीआई ने काफी समय के पड़ताल करने के बाद अंदाज़ा लगाया है कि इस महामारी की उत्पत्ति प्रयोगशाला में हुई एक संभावित दुर्घटना से जुड़ी है."
ब्रेकिंग न्यूज़, तेजस्वी यादव को सीबीआई ने भेजा समन, लालू यादव और राबड़ी देवी से बीते दिनों हुई थी पूछताछ
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, तेजस्वी यादव
सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को नौकरी के बदले ज़मीन से जुड़े केस में पूछताछ के लिए बुलाया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से इसकी पुष्टि की है.
वहीं, समाचार एजेंसी एएआई ने बताया है कि सीबीआई ने दूसरी बार तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले सीबीआई 4 फ़रवरी को तेजस्वी को समन भेज चुकी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शुक्रवार को ही प्रवर्तन निदेशालय ने लालू प्रसाद यादव के परिवार और आरजेडी के कई नेताओं से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी.
इनमें दक्षिणी दिल्ली का एक घर भी शामिल था, जहां छापामारी के समय तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.
बीते सप्ताह ही सीबीआई ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पटना में उनके आवास पर पूछताछ की थी. इसके बाद सीबीआई ने लालू यादव से भी दिल्ली में कई घंटों तक पूछताछ की थी.
सऊदी अरब और ईरान के बीच कूटनीतिक संबंधों की बहाली पर क्या बोले पाकिस्तान और यूएन?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, शहबाज़ शरीफ़
सऊदी अरब और ईरान के बीच कूटनीतिक संबंध बहाल करने के फ़ैसले का पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र ने स्वागत किया है.
चीन में हुई वार्ता के बाद सऊदी अरब और ईरान सात साल बाद कूटनीतिक संबंधों की बहाली पर सहमत होने की घोषणा की है.
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये कूटनीतिक पहल क्षेत्रिय शांति और स्थिरता को बढ़ाने में सहयोग करेगी.
पाकिस्तान ने बयान में चीन की तारीफ़ करते हुए लिखा है, "इस ऐतिहासिक समझौते में चीन के दूरदर्शी नेतृत्व की ओर से निभाई गई भूमिका की सराहना करते हैं जो सकारात्मक जुड़ाव और सार्थक संवाद की शक्ति को दिखाता है. हम इस बहुत ही सकारात्मक गतिविधि के लिए सऊदी अरब साम्राज्य और ईरान के इस्लामी गणराज्य के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हैं."
पाकिस्तान ने कहा है कि वो मध्यपूर्व क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाना जारी रखेगा और ये पहल बाक़ी क्षेत्रों में सहयोग और समृद्धि का उदाहरण बनेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भी ईरान और सऊदी अरब के बीच कूटनीतिक रिश्ते बहाल किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है.
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता लाने के लिए पड़ोसी मुल्क़ों के बीच अच्छे संबंध ज़रूरी हैं.
ईरान और सऊदी अरब के रिश्तों में साल 2016 में उस वक्त खटास आई थी जब एक शिया को सऊदी में फांसी की सज़ा दी गई. इसके बाद ईरान में सऊदी के दूतावास में हमला हुआ था और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध टूट गए थे.
इसराइल के पूर्व पीएम क्या बोले
इस फ़ैसले को लेकर इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने नेतन्याहू सरकार को निशाने पर लिया है. साथ ही उन्होंने इस फ़ैसले को इसराइल के लिए ख़तरनाक बताया है.
इस फ़ैसले को लेकर इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने नेतन्याहू सरकार को निशाने पर लिया है. साथ ही उन्होंने इस फ़ैसले को इसराइल के लिए ख़तरनाक बताया है.
उन्होंने इस बदलाव को प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू की सरकार की नाकामी करार दिया है.
गौतम गंभीर और शाहिद अफ़रीदी के 'हैंडशेक' की तस्वीर पर इतनी चर्चा क्यों?
इमेज स्रोत, ANI
तीसरे लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) का शुक्रवार को दोहा में आगाज़ हुआ. टूर्नामेंट का पहला मुक़ाबला गौतम गंभीर की इंडिया महाराजा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ़रीदी की एशिया लॉयन्स के बीच खेला गया.
हालांकि, गौतम गंभीर की टीम इस मुक़ाबले में 9 रनों से हार गई लेकिन सोशल मीडिया पर मैच के रिज़ल्ट से ज़्यादा उनकी और शाहिद अफ़रीदी की एक तस्वीर की चर्चा हो रही है.
ये तस्वीर टॉस के समय शाहिद अफ़रीदी और गौतम गंभीर के हाथ मिलाने की है. तस्वीर में अफ़रीदी हंसते हुए हाथ मिला रहे हैं जबकि गौतम गंभीर का चेहरा थोड़ा उखड़ा सा लग रहा है.
इस तस्वीर पर चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि गंभीर और अफ़रीदी रिटायरमेंट से पहले ख़ेल के दौरान मैदान में कई बार बहस में उलझ चुके हैं. इस तस्वीर पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
एलएलसी लीग में तीसरी टीम ऑस्ट्रेलियाई पूर्व खिलाड़ी एरॉन फ़िंच की है. इस लीग का फ़ाइनल मुक़ाबला 20 मार्च को खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला, क्या गहराएगा बैंकिंग संकट?
इमेज स्रोत, Getty Images
कैलिफ़ोर्निया के बैंकिंग नियोमकों ने वित्तीय संकट में घिरे सिलिकॉन वैली बैंक को बंद कर दिया है. इसके बाद अमेरिका में एक बार फिर से बड़ा बैंकिंग संकट खड़ा होता दिख रहा है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2008 में आई आर्थिक मंदी के बाद बंद होने वाला सबसे बड़ा बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) है.
नियामक ने फ़ेडरल डिपॉज़िट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एफ़डीआईसी) रिसीवर नियुक्त किया है, जो आगे का काम देखेगा. इससे पहले प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 66 फ़ीसदी गिरावट के बाद बैंक के शेयरों को कारोबार के लिए रोक दिया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
टेक कंपनियों को कर्ज़ देने वाले एसवीबी के बंद होने की घोषणा के साथ ही वैश्विक बाज़ारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कई बैंकों के शेयर लुढ़क गए.
हालाँकि, अमेरिका के कुछ बड़े बैंकों के शेयरों का हाल शुक्रवार सुबह थोड़ा बेहतर रहा.
एसवीबी इस साल बंद होने वाला पहला एफ़डीआईसी इंश्योर्ड संस्थान है. ढाई साल पहले 23 अक्टूबर 2020 को अल्मेना स्टेट बैंक को बंद किया गया था.