टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में कैसे मनाई जा रही है होली?

इमेज स्रोत, ANI
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया गुरुवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टेस्ट सिरीज़ का चौथा और आखिरी मैच खेलने उतरेगी.
उससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी बुधवार को जम कर होली खेले. देखें ये वीडियो.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
अहमदाबाद में खेले जाने वाला आखिरी टेस्ट टीम इंडिया के लिए बहुत अहम है.
इसे जीतने पर न केवल उसे इस साल जून में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में जगह मिलेगी बल्कि बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सिरीज़ ट्रॉफ़ी में ऑस्ट्रेलिया पर उसकी बादशाहत भी बनी रहेगी.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया पहले ही पहुंच गया है.
टीम इंडिया 2016-17 से अब तक ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीन टेस्ट सिरीज़ जीत चुकी है.
अहमदाबाद टेस्ट जीतने पर यह उसकी ऑस्ट्रेलिया पर लगातार चौथी टेस्ट सिरीज़ की जीत होगी.
वहीं अगर यह टेस्ट भारत हार भी जाता है तो सिरीज़ 2-2 से बराबरी पर रहेगी और चूंकि बॉर्डर-गावस्कर सिरीज़ का पिछला विजेता भारत है तो इस ट्रॉफ़ी पर उसका ही कब्जा बरकरार रहेगा.













