भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ ने की पिच पर लंबी चर्चा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट गुरुवार से खेला जाएगा. सिरीज़ में भारतीय टीम 2-1 से आगे है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and दिलनवाज़ पाशा

  1. भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ ने की पिच पर लंबी चर्चा

    स्टीव स्मिथ

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट ट्रॉफ़ी का चौथा मुक़ाबला गुरुवार ( नौ मार्च) से अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारतीय टीम सिरीज़ में 2-1 से आगे है.

    जहां एक ओर अहमदाबाद की पिच पर पहले दिन से ही स्पिन होने की बात कही जा रही है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के कामचलाऊ कप्तान स्टीव स्मिथ ने इसे सिरीज़ की सबसे बढ़िया बल्लेबाज़ी पिच बताया है.

    मैच से एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए स्मिथ ने उम्मीद जताई कि अहमदाबाद में पड़ रही गर्मी के कारण जैसे जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच पर दरारें आएंगी और इससे गेंदें टर्न लेना शुरू कर देंगी.

    स्मिथ बोले, “मुझे लगता है कि अभी यहां का तापमान 38 डिग्री है और ये काफ़ी गरम है. तो जैसे जैसे दिन का खेल आगे बढ़ेगा पिच सूखती जाएगी. मुझे एक ग्राउंड्समैन ने बताया कि पिच पर आज फिर पानी डाला जाएगा.”

    स्मिथ बोले,“ये पिच कैसा व्यवहार करेगी हमें ये देखना होगा लेकिन इतना तो तय है कि मैच के पहले दिन शुरुआती तीन टेस्ट मैच के मुक़ाबले इस पर टर्न कम मिलेगी.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    स्मिथ का मानना है कि नागपुर में 400 रन बनाना एक बड़ा स्कोर था लेकिन मोटेरा (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में ये संभवतः आसान होगा.

    इस सिरीज़ में अब तक बहुत बड़ा स्कोर नहीं बना है. पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 400 रन का आंकड़ा छुआ लेकिन उसके बाद से कोई भी टीम 263 से ऊपर का स्कोर नहीं बना सकी है.

    हालांकि अहमदाबाद की पिच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के पहले दिए गए बयान को लेकर चर्चा गरम है.

    स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बातचीत में कहा कि उन्हें ये याद नहीं है कि आखिरी बार उनके साथ कब ऐसा हुआ था कि उन्हें मैच से 48 घंटे पहले पिच की ही जानकारी नहीं है.

    स्मिथ बोले, “दो तरह की पिचें बनाई हुई हैं और मुझे पता नहीं है कि मैच किस पर खेला जाना है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मैच में कितने स्पिनर्स खिलाने हैं इसे लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में हो रही चर्चा पर स्मिथ ने कहा कि “लोग बोल रहे हैं कि तीन तेज़ गेंदबाज़ और एक स्पिनर को लेना चाहिए. जबकि यहां पिछली 11 पारियां केवल छह दिनों में ख़त्म हो गई हैं. स्पिनर्स को थोक में विकेट मिल रहे हैं.”

    स्टीव स्मिथ की इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे अहमदाबाद में भी तीन स्पिनर्स के साथ उतरेंगे.

    अपने बयान पर हो रही चर्चा के बीच स्मिथ ने ट्विटर पर लिखा कि भारत के ख़िलाफ़ चौथे टेस्ट मैच से पहले उनकी हालिया टिप्पणी का ग़लत अर्थ निकाला गया.

    बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सिरीज़ में 0-2 से पिछड़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरे टेस्ट में घूमती पिचों पर स्टिव स्मिथ की कप्तानी में ही जीत मिली और उसने सिरीज़ में वापसी की.

    नियमित कप्तान पैट कमिंस की ग़ैर मौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने टीम की बागडोर संभाली और उनके नेतृत्व में कंगारू स्पिनर्स ने गेंदों को बेहतरीन तरीक़े से घूमाते हुए स्पिन खेलने में दिग्गज माने जाने वाली भारतीय बैटिंग लाइनअप की धज्जियां उड़ा दीं.

    इंदौर की पिचों पर खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत के सभी बल्लेबाज़ दोनों पारी मिलाकर कुल 273 रन ही बना सके. न केवल भारतीय टीम हारी बल्कि मैच भी दो दिन और एक सेशन में ही ख़त्म हो गया.

  2. अवैध तरीक़े से लोगों को ब्रिटेन आने से रोकना पहली प्राथमिकता, नए प्रस्ताव पर बोले पीएम सुनक

    ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, PA MEDIA

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि अवैध प्रवासियों को ब्रिटेन पहुंचने से रोकना सरकार की पहली प्राथमिकता है. ब्रितानी संसद में बुधवार को अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा हुई.

    ब्रिटेन ने मंगलवार को एक नए क़ानून का प्रस्ताव पेश किया है जिसके अनुसार अवैध तरीक़े से ब्रिटेन आने वालों के यहां एक तरह से शरण पर रोक लग जाएगी.

    इस क़ानून के तहत ऐसे लोग जो अवैध रास्तों से ब्रिटेन आए हैं वो भविष्य में कभी ब्रिटेन नहीं आ सकेंगे और ब्रितानी नागरिकता के लिए आवेदन भी नहीं कर सकेंगे.

    इस क़ानून के बारे में जानकारी देते हुए ब्रितानी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, “मैं समझता हूं कि कड़े कदमों का प्रस्वात देने वाले इस बिल को लेकर चर्चा होगी. मैं आपको बता सकता हूं कि हमने हर रास्ता अपना कर देख लिया है, कोई रास्ता कारगर साबित नहीं हुआ. मैं फिर से कहता हूं, मेरी नीति स्पष्ट है - ये आपका देश है, आपकी सरकार है. आपको ये तय करना है कि कौन यहां आता है. कोई क्रमिनल गैंग ये तय नहीं कर सकता.”

    इस क़ानून के तहत जिन लोगों को एक बार यूके से बाहर डिपोर्ट किया जाएगा वो फिर से यूके नहीं जा पाएंगे और न ही यूके की नागरिकता के लिए आवेदन कर पाएंगे. अवैध रास्तों से यूके आने वालों को हिरासत में लिया जाएगा और हिरासत के पहले 28 दिन उन्हें न तो जमानत मिलेगी और न ही वो न्यायिक जांच की मांग कर सकेंगे.

    बड़ी तादाद में लोग छोटी नावों से ब्रिटेन पहुंचते हैं. (फ़ाइल तस्वीर)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बड़ी तादाद में लोग छोटी नावों से ब्रिटेन पहुंचते हैं. (फ़ाइल तस्वीर)

    ब्रिटेन की संसद सालाना तौर पर ये तय करेगी कि कितने लोगों को देश में शरणार्थी के तौर पर पनाह दी दाए. बशर्ते ये शरणार्थी सुरक्षित और वैध रास्तों से आए हों.

    इस क़ानून के तहत गृह मंत्री को अधिकार होगा कि देश में अवैध तरीकों से प्रवेश करने वाले को वो हिरासत में लें, उन्हें रवांडा या फिर किसी और देश में डिपोर्ट करें. शरण का आवेदन करने की दलील क़ानून के आड़े नहीं आएगी.

    सरकार के मुताबिक 18 साल से कम आयु के लोगों, मेडिकली अनफिट लोग या देश को नुक़सान पहुंचाने की आशंका वालों को डिपोर्ट करने में देरी हो सकती है. डिपोर्ट करने के बाद आपके शरण के आवेदन पर विचार होगा.

    ब्रिटेन में अवैध तरीक़े से आने वाले लोगों की तादाद में भारी इज़ाफ़ा हुआ है. 2018 में इस रास्ते यूके आने वालों की संख्या 300 के आसपास थी. वहीं, ये आंकड़ा 2022 में बढ़ कर 45 हज़ार हो गया था.

    समंदर में प्रवासी डूब जाते हैं

    इमेज स्रोत, PA Media

    ब्रिटेन अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या से चिंतित है. ब्रिटेन और फ्रांस के बीच इंगलिश चैनल है जो क़रीब 40-50 मील चौड़ा है.

    दुनिया के विभिन्न देशों से प्रवासी अलग-अलग रास्ते अपनाते हुए पहले फ्रांस पहुंचते हैं और फिर इंगलिश चैनल के रास्ते नावों के ज़रिए ब्रिटेन पहुंचते हैं.

    ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने इस बारे में बताया है कि इस रास्ते आने वाले अवैध प्रवासियों की संख्या 500 फ़ीसदी तक बढ़ी है. सुएला ने कहा है कि प्रवासी तब तक यहां आना बंद नहीं करेंगे जब तक ब्रिटेन ये स्पष्ट नहीं करेगा कि अवैध तरीके से ब्रिटेन आने पर तुरंत हिरासत में लिया जाएगा और वापस भेज दिया जाएगा.

    लेकिन इस प्रस्तावित क़ानून को लेकर ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने कहा है कि सरकार ने इस मुद्दे को अराजक बना दिया गया.

    लेबर पार्टी ने कहा, “इंग्लिश चैनल पर क्रिमिनल गैंग्स का नियंत्रण हो गया है और सरकार ऐसा होने दे रही है. अगर सरकार इस बात को लेकर गंभीर है तो उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझौते की बात करनी चाहिए ताकि फ्रांस और यूरोप भी इसमें शामिल हों.”

    वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने भी इस नए प्रस्तावित क़ानून पर पर चिंता जताई है. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने कहा है कि ये ब्रिटेन के मानवाधिकार के सम्मान करने वाली परंपरा को तोड़ना तो होगा ही साथ ही संयुक्त राष्ट्र की रीफ्यूजी कन्वेन्शन की भी अवमानना होगी.

  3. थाईलैंड: कैलेंडर पर बतख को माना राजा का अपमान, दो साल की जेल

    डक

    इमेज स्रोत, THAI LAWYERS FOR HUMAN RIGHTS

    थाईलैंड में एक व्यक्ति को राजशाही पर अशोभनीय टिप्पणी के आरोप में दो साल की सज़ा दी गई है.

    ये व्यक्ति कैलेंडर बेच रहा था जिस पर शाही पोशाक़ पहने बतख़ की तस्वीर थी.

    अभियोजकों का कहना है कि इस व्यक्ति ने देश के शाही परिवार का अपमान किया है.

    26 वर्षीय नाराथॉर्न चोटमानकोंगसिन को थाईलैंड के राजा का अपमान करने का दोषी पाया गया है.

    साल 2020 के बाद से थाईलैंड में 200 लोगों को ले मेजेस्टेस (राजशाही के सम्मान से जुड़े क़ानून) के तहत गिरफ़्तार किया गया है.

    थाईलैंड में रबड़ की बनी बतख की आकृति लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों का प्रतीक है.

    थाईलैंड में कार्यकर्ता लोकतंत्र की मांग करने वाले प्रदर्शनों के दौरान इस प्रतीक का इस्तेमाल करते रहे हैं.

    नाराथॉर्न साल 2020 में लोकतंत्र समर्थक फ़ेसबुक पेज पर ये कैलेंडर बेच रहे थे. उन्हें दिसंबर 2020 में गिरफ़्तार कर लिया गया था.

    इस कैलेंडर पर विवादित टिप्पणी भी थी.

    मंगलवार को थाईलैंड की एक अदालत ने उन्हें दोषी पाते हुए तीन साल की सज़ा दी थी. बाद में इसे बदलकर दो साल कर दिया गया.

  4. बिहार के मज़ूदरों से मारपीट का 'फे़क वीडियो', पुलिस ने दर्ज किया यूट्यूबर के ख़िलाफ़ केस

    बिहार के मज़दूरों की फ़ाइल तस्वीर

    इमेज स्रोत, SEETU TEWARI/BBC

    इमेज कैप्शन, बिहार के मज़दूरों की फ़ाइल तस्वीर

    बिहार पुलिस ने तमिलनाडु में मज़दूरों के साथ मारपीट के 'फ़ेक वीडियो' का संज्ञान लेते हुए एक और यूट्यूबर पर केस दर्ज किया है.

    बिहार पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि प्रसारित किए गए वीडियो की जांच की गई तो इसे 'फ़ेक' पाया गया.

    बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है.

    आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख सुशील कुमार ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा को बताया, “पुलिस के संज्ञान में कई वीडियो आए थे. इनकी जांच करने पर पता चला कि इन्हें सुनियोजित साज़िश के तहत अफ़वाह फैलाने और लोगों को भड़काने के लिए प्रसारित किया गया है.”

    बिहार पुलिस ने ऐसे 30 वीडियो की पहचान की हैं जो भ्रामक हैं. पुलिस ने एफ़आईआर में आईटी एक्ट की धाराओं को भी शामिल किया है.

    पुलिस के मुताबिक जांच के बाद चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया. इनमें जमुई ज़िले के अमन कुमार, प्रयास न्यूज़ के राकेश तिवारी और ट्विटर यूज़र युवराज सिंह राजपूत शामिल हैं.

    पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप को भी अभियुक्त बनाया है. मनीष पर आरोप है कि उन्होंने फ़र्ज़ी वीडियो प्रसारित किए.

    सुशील कुमार के मुताबिक, नोटिस जारी करके मनीष कश्यप को पुलिस के समक्ष अपने आप को पेश करने और स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था लेकिन वो हाज़िर नहीं हुए.

    सुशील कुमार कहते हैं, “बिहार पुलिस की टीम मनीष कश्यप को जल्द ही गिरफ़्तार कर लेगी.”

    अमन कुमार नाम के युवक को इस संबंध में पहले ही गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    पुलिस का कहना है कि नोटिस जारी किए जाने के बाद भी मनीष कश्यप भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हाल के दिनों में तमिलनाडु में बिहार के मज़दूरों के साथ मारपीट की कथित घटनाओं से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

    तमिलनाडु पुलिस और बिहार पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं नहीं हुईं हैं.

    तमिलनाडु पुलिस ने भी ऐसे एक युवक को गिरफ़्तार किया है जिसने फ़र्ज़ी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

    बाद में पुलिस को दिए एक बयान में इस युवक ने कहा था कि उसने चर्चित होने के लिए वीडियो बनाया था.

    तमिलनाडु पुलिस ने भी फ़र्ज़ी वीडियो ट्वीट करके कहा है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.

  5. वेस्ट बैंक में इसराइल के ख़िलाफ़ बड़ा प्रदर्शन, रेड में मारे गए थे छह फलस्तीनी

    हवारा गांव पर हमले के बाद की फ़ाइल तस्वीर

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, हवारा गांव पर हमले के बाद की फ़ाइल तस्वीर

    इसराइल के क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक इलाक़े में फ़लस्तीनी प्रदर्शन कर रहे हैं.

    इसराइल के सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जेनिन शरणार्थी कैंप में अभियान चलाया था जिसमें छह फ़लस्तीनी मारे गए थे.

    इसराइल का कहना है कि ये अभियान पिछले महीने दो यहूदी भाइयों की हत्या करने वाले संदिग्ध हत्यारे को पकड़ने के लिए था.

    सेना का कहना है कि हमलावर को इस अभियान के दौरान मार दिया गया.

    नबलूस में कथित हमलावर के अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ इकट्ठा हुई है.

    इस दौरान वेस्ट बैंक में फ़लस्तीनी लोगों ने अपने कारोबार बंद रखे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हाल के दिनों में इसराइल और फ़लस्तीनियों के बीच हिंसा बढ़ गई है.

    26 फ़रवरी को हवारा गांव में दो यहूदी भाइयों की हत्या के बाद गांव पर इसराइली लोगों ने हमला किया था.

    इस दौरान सैकड़ों घरों और गाड़ियों को आग लगा दी गई थी. इस हमले में क़रीब चार सौ फ़लस्तीनी घायल हुए थे.

  6. जॉर्जियाः विवादित क़ानून पर विरोध तेज़, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

    जॉर्जिया में प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जॉर्जिया में एक विवादित विधेयक को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं.

    बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारियों ने राजधानी तिब्लिसी में प्रदर्शन किया है.

    जॉर्जिया की संसद ने एक विवादित क़ानून पास किया है. आलोचकों का कहना है कि ये क़ानून प्रेस और नागरिक समाज के अधिकारों को सीमित कर देगा.

    संसद के बाहर से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए दंगा रोधी पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया.

    कई प्रदर्शनकारी इस दौरान ज़मीन पर गिर गए. प्रदर्शनकारी जॉर्जिया और यूरोपीय संघ का झंडा फ़हरा रहे थे.

    पुलिस ने इस दौरान 66 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है जिनमें विपक्ष के नेता ज़ुराब जापारिद्ज़े भी शामिल हैं.

    जॉर्जिया की संसद में पारित हुए इस नए विधेयक की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना हो रही है.

    इस विधेयक के तहत जॉर्जिया में काम कर रहे विदेशी मीडिया संस्थानों और ग़ैर सरकारी संगठनों को विदेश से बीस प्रतिशत से अधिक फंड लेने पर अपने आप को 'विदेशी एजेंट' घोषित करना पड़ेगा.

    ऐसा ना करने पर भारी ज़ुर्माने और जेल तक की सज़ा का प्रावधान किया गया है.

    विरोधियों का कहना है कि ये क़ानून जॉर्जिया को रूस की तरह अधिनायकवाद की तरफ़ ले जाएगा और इससे जॉर्जिया के यूरोपीय संघ का हिस्सा बनने में भी दिक्कतें आएंगी.

  7. चोटिल अमिताभ बच्चन नहीं खेल सके होली, याद किए वो दिन जब होते थे रंगों में सराबोर

    अमिताभ बच्चन

    इमेज स्रोत, @SrBachchan

    अमिताभ बच्चन ने होली धूमधाम से नहीं मना पाने पर निराशा जताते हुए अपने ब्लॉग में लिखा कि होली के उल्लास को वो इस बार वैसे नहीं मना सकेंगे जैसा पहले मनाया करते थे.

    उन्होंने लिखा कि सभी तरह की शारीरिक गतिविधियों पर लगे लगाम की वजह से वो होली के दिन के उत्सव में भाग नहीं ले पा रहे हैं.

    कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन फ़िल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में घायल हो गए थे.

    फिलहाल वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और इसी दौरान अपने ब्लॉग में उन्होंने इस रंग से सराबोर उत्सव के उल्लास में नहीं भाग लेने पर निराश जताई.

    उन्होंने इस दौरान अपनी पुरानी होली की पार्टियों को याद किया और लिखे कि समय कभी लौटकर नहीं आता.

    चोट लगने के बाद हैदराबाद से मुंबई आने से पहले अमिताभ बच्चन ने बताया था कि हैदराबाद के एक अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इसी अस्पताल में अमिताभ का सीटी स्कैन हुआ था.

    अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थ्य को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में लिखा, "मैं धीरे धीरे ठीक हो रहा हूं. ठीक होने में कुछ वक़्त लगेगा. डॉक्टरों ने जो निर्धारित किया है उसका पूरी तरह और तत्परापूर्वक पालन किया जा रहा है."

    उन्होंने लिखा, "सभी काम बंद हैं और ये स्थिति में सुधार होने और डॉक्टर के आश्वासन देने के बाद ही शुरू होंगे."

  8. दिनभर: स्टॉप द बोट्स: सुनक की मुहिम क्या होगी कामयाब?

    शरणार्थियों को रोकने के लिए ब्रितानी सरकार ने दिया नए क़ानून का प्रस्ताव..

    मानवाधिकार संगठनों ने कहा ये शरण मागने वालों को सज़ा देने के समान..

    लेकिन क्या ऐसा कर ब्रिटेन बन सकता है दूसरों के लिए उदाहरण ?

  9. पाकिस्तान: इस्लामाबाद में औरत मार्च पर लाठीचार्ज, तीन पुलिस अधिकारी निलंबित

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस ने उन तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है जिन्होंने महिला दिवस के मौके पर औरत मार्च में शामिल महिलाओं के साथ बदसलूकी की थी.

    पुलिस ने बताया है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले सभी कर्मचारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.

    पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ख़ान ने इस्लामाबाद के आईजी से इस घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी थी.

    गृह मंत्री ने एक बयान में मार्च में शामिल महिलाओं से माफ़ी भी मांगी है.

    इस्लामाबाद के आईजी डॉ. अकबर नासिर ने डीआईजी से इस घटना पर तुरंत रिपोर्ट देने के लिए कहा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस्लामाबाद में औरत मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर लाठीचार्ज भी किया था.

    पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में महिला दिवस के मौके पर औरत मार्च निकाला जाता है.

    पाकिस्तान की पर्यावरण मंत्री शैरी रहमान ने भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है.

    पुलिस ने इस मार्च के दौरान उस समय लाठीचार्ज किया जब ट्रांसजेंडर लोगों का समूह प्रस्तुति दे रहा था.

    आयोजकों का कहना है कि भगदड़ की वजह से कुछ लोगों को चोट भी आई है.

  10. अहमदाबाद टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने भी खेली होली

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ने खेली होली

    इमेज स्रोत, TWITTER

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से बॉर्डर-गावस्कर सिरीज़ का आखिरी टेस्ट शुरू होने वाला है.

    इस मैच से ठीक एक दिन पहले भारत में होली का त्योहार मनाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस दौरान जहां भारतीय क्रिकेटर रंग में सराबोर हुए और खूब मस्ती की.

    वहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी इससे अछूते नहीं रहे.

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने भी रंग और गुलाल से होली खेली और ट्विटर पर तस्वीरें भी पोस्ट कीं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

  11. कृति सैनन ने अपनी लव लाइफ़, रिलेशनशिप, करियर पर कही ये बातें

  12. राजस्थान में कांग्रेसी मंत्री के बेटे बोले, ‘राहुल गांधी ने देश का अपमान किया’

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, INC

    राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने एक बयान में कहा है कि राहुल गांधी ने देश का अपमान किया है.

    अशोक गहलोत के ख़िलाफ़ बग़ावत करने पर मंत्री पद गंवाने वाले विश्वेंद्र सिंह को बाद में कांग्रेस के नेतृत्व से बातचीत के बाद फिर से पद दे दिया गया था.

    अब उनके बेटे अनिरुद्ध सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

    अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी ने विदेशी ज़मीन पर भारत का अपमान किया है.

    उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान सरकार को लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं है.

    पर्यटन मंत्री के बेटे अनिरुद्ध सिंह को पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट का क़रीबी माना जाता है.

    सचिन पायलट ने भी साल 2020 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ख़िलाफ़ बग़ावत कर दी थी जिससे राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था.

    एक ट्वीट में अनिरुद्ध सिंह ने कहा, “क्या वो पगला गए हैं, दूसरे देश की संसद में अपने देश का अपमान कौन करता है. या फिर वो इटली को अपना देश मानते हैं.”

    राहुल गांधी ने बीते दिनों लंदन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है.

    अनिरुद्ध सिंह ने कहा, “क्या वो ये बकवास भारत में नहीं कर सकते हैं, या वो अनुवांशिक रूप से यूरोप की ज़मीन को तरज़ीह देते हैं?”

  13. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री चार दिनों की भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ चार दिनों की भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंच गए हैं.

    प्रधानमंत्री बनने के बाद ये अल्बनीज़ की पहली भारत यात्रा है.

    अहमदाबाद पहुंचने पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "भारत में शानदार स्वागत, ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अहमदाबाद पहुंचने के बाद सबसे पहले साबरमती आश्रम में पहुंच कर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

    शाम को राजभवन में एक होली समारोह में भी वो शिरकत करेंगे.

    गुरुवार को पीएम अल्बनीज़ और भारत के प्रधानमंत्री अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच भी देखेंगे.

    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री 10 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे जहां राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत होगा. वे राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाक़ात करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    अल्बनीज़ भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मिलेंगे और फिर पीएम मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे.

    प्रधानमंत्री मोदी के साथ वे भारत-ऑस्‍ट्रेलिया व्‍यापक सामरिक साझेदारी के अंतर्गत सहयोग के क्षेत्रों पर बैठक भी करेंगे.

    दोनों नेताओं के बीच आपसी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी.

    पीएम अल्बनीज़ के साथ ऑस्ट्रेलिया मंत्रियों और कारोबारियों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है.

    माना जा रहा है कि इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रीन एनर्जी को लेकर बड़ा समझौता हो सकता है.

  14. रोहिंग्याओं की स्वदेश वापसी पर म्यांमार सकारात्मक नहींः बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना

    शेख हसीना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शेख हसीना

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने कहा है कि उनके देश में शरण लेने वाले रोहिंग्याओं के वापस लौटने के मुद्दे पर म्यांमार की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिला है.

    क़तर दौरे पर अल-जज़ीरा को दिए इंटरव्यू में शेख़ हसीना ने कहा कि बांग्लादेश ने म्यांमार में उत्पीड़न, हत्या और बलात्कार के पीड़ित रोहिंग्याओं को मानवीय आधार पर शरण दी.

    हाल ही में कॉक्स बाज़ार में लगी भीषण आग से जुड़े सवाल पर शेख़ हसीना ने इंटरव्यू में कहा, "जब म्यांमार में रोहिंग्याओं का उत्पीड़न हुआ तब उनके साथ हत्या, बलात्कार जैसे मामले सामने आए...हमें रोहिंग्याओं के लिए बुरा लगा...इसके बाद हमने अपनी सीमाएं खोली...हमने उन्हें आने दिया. इसके अलावा हमने उन्हें रहने की जगह दी, सबकुछ मानवीय आधार पर किया."

    रोहिंग्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बांग्लादेश में रोहिंग्या बस्ती

    उन्होंने कहा, "हमने म्यांमार के साथ बातचीत शुरू की. हमने उनसे कहा कि रोहिंग्या आपने देश के नागरिक हैं और उन्हें वापस अपने देश जाने दिया जाना चाहिए. दुर्भाग्य से वो (म्यांमार) सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दे रहे. मुझे लगता है कि इन लोगों को अपने घर और देश वापस जाना चाहिए."

    कॉक्स बाज़ार में रहने वाले रोहिंग्याओं की स्थिति पर शेख़ हसीना ने कहा कि वहां की स्थितियां कुछ ख़ास नहीं है.

    शेख़ हसीना ने कहा, "रोहिंग्या अब ख़ुद एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. वो ड्रग्स, हथियार और मानव तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही उन लोगों के आपस में भी बहुत विवाद हैं."

  15. पाकिस्तान में क्रिकेटर मोहम्मद हफ़ीज़ के घर चोरी

    मोहम्मद हफ़ीज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लाहौर के डिफ़ेंस हाउसिंग अथॉरिटी में क्रिकेटर मोहम्मद हफ़ीज़ के घर पर चोरी हुई है. चोरों ने उनके घर से विदेशी मुद्रा समेत नकदी और कई अन्य कीमती समान चुरा लिए हैं.

    पुलिस ने मोहम्मद हफ़ीज़ के चाचा शाहिद इक़बाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है.

    दर्ज एफ़आईआर के मुताबिक घर में चोर दीवार फांद कर घुसे. तब यह घर बंद था और परिवार के सदस्य इस्लामाबाद में थे.

    इक़बाल ने साथ ही एफ़आईआर में यह भी दर्ज करवाया किया चोर घर से विदेशी मुद्रा और अन्य कीमती सामान भी ले गए.

    बताया गया है कि इस घटना का सीसीटीवी फ़ुटेज मौजूद है.

  16. पाकिस्तान: इमरान ख़ान की रैली के पहले लाहौर में धारा 144, झड़प की रिपोर्ट

    पुलिस ने पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया है.

    पाकिस्तान के लाहौर में धारा 144 लगाए जाने के बावजूद इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ़ के कार्यकर्ता इकट्ठा होने की कोशिश कर रहे हैं.

    पुलिस ने सख़्त बैरीकेडिंग की है और कई जगह कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया है.

    रिपोर्टों के मुताबिक कई जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाज़ी भी की है.

    इमरान ख़ान की प्रस्तावित बैठक के मद्देनज़र पंजाब प्रांत की पुलिस ने लाहौर में पहले से ही धारा 144 लगा दी थी. इसी के साथ जुलूसों और रैलियों पर भी रोक लगा दी थी.

    भारी तादाद में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं

    धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस इमरान ख़ान की पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले रही है.

    बीबीसी संवाददाता के मुताबिक लाहौर पुलिस ने ज़मान पार्क की तरफ़ जाने वाली सड़क को बंद कर दिया है और कनाल रोड पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.

    उत्तेजित कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछारों का इस्तेमाल भी करना पड़ रहा है.इमरान ख़ान ने आज लाहौर में रैली निकालने का एलान किया था.

  17. ईडी और सीबीआई को मुर्दों से भी पूछताछ करनी चाहिएः आप

    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद मनीष सिसोदिया को खूंख़ार अपराधियों के बीच रखा गया है और उनकी जान को ख़तरा हो सकता है.

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि उन्हें आशंका है कि जेल में मनीष सिसोदिया को नुक़सान पहुंचाया जा सकता है.

    वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन ने एक बयान जारी कर आम आदमी पार्टी के आरोपों को ख़ारिज किया है.

    संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार देश के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है बल्कि सिर्फ़ विपक्ष को निशाना बनाने का काम कर रही है.

    संजय सिंह ने कहा, "गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के पास सीबीआई को भेजा जा रहा है. लालू यादव जी से सीबीआई से पूछताछ कर रही है. लेकिन भाजपा के विधायक के घर आठ करोड़ रुपये मिले, वहां न सीबीआई गई और ना ही ईडी गई."

    संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को अगले संसद सत्र में ऐसा क़ानून लाना चाहिए जो ईडी और सीबीआई को मुर्दों से भी पूछताछ करने का अधिकार दे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    संजय सिंह ने कहा, “अगर मुर्दे न बताएं तो यमराज के पास जाकर पूछताछ की जाएगी. आपने इस देश का मज़ाक बना दिया है.”

    मनीष सिसोदिया पर ख़तरे की आशंका ज़ाहिर करते हुए संजय सिंह ने कहा, “जानकारी मिली है कि मनीष सिसौदिया को देश के सबसे खूंखार अपराधियों के सेल में रखा गया है. इसमें जेल प्रशासन के लोगों को हम आगाह करना चाहता है कि भाजपा के हथकंडे में न फंसों, कोई घटना हो गई तो जवाब तुम्हें भी देना पड़ेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "तिहाड़ जेल संवेदनशील जेल है. कई बड़ी घटनाएं जेल के अंदर हो चुकी हैं. हत्या की घटना भी जेल के भीतर हो चुकी है. हम सबकी चिंता है कि अदालत के आदेश के बावजूद मनीष सिसोदिया को विपसना सेल में न रखकर खूंखार अपराधियों के बीच रखा गया है.”

    संजय सिंह ने कहा, “दो प्रतिशत शिक्षा का बजट है, दो प्रतिशत ही स्वास्थ्य का बजट है. आपने शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट कम कर दिया है. आपका पूरा दिमाग़ विपक्ष के लोगों की गर्दन दबाने पर हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य या किसानों के मुद्दे पर आपका कोई ध्यान नहीं है.”

  18. पाकिस्तान के कराची में कैसे मनाई गई होली, क्या बोला हिंदू समुदाय?

  19. होली के रंग में डूबे तेज प्रताप, सेहत की वजह से लालू होली से दूर

    होली के रंग में डूबे तेजप्रताप

    इमेज स्रोत, @TejYadav14

    बिहार के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने होली के मौके पर अपने घर पर होली कार्यक्रम की रंग बिरंगी तस्वीरें शेयर की हैं.

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर अक्सर अपने जीवन से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हाल के दिनों में सीबीआई ने ज़मीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    लालू प्रसाद यादव भी होली के मौके पर अपने घर पर कार्यक्रम आयोजित करते थे जिसमें मीडिया के लोग भी शिरकत करते थे.

    लालू प्रसाद यादव के घर का होली कार्यक्रम चर्चा में रहा करता था. लेकिन इस साल लालू प्रसाद यादव अपनी सेहत की वजह से होली कार्यक्रम से दूर हैं.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, नौसेना के हेलीकॉप्टर की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, चालक दल के 3 सदस्य बचाए गए

    नौसेना हेलीकॉप्टर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फोटो

    भारतीय नौसेना के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई तट पर आपात लैंडिंग की है.

    अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने नौसेना के हवाले से बताया है कि इस मामले की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हेलीकॉप्टर रूटीन गश्त पर निकला था, तभी मुंबई तट के पास दुर्घटना हुई. तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया और नौसेना के गश्ती जहाज़ ने तीन क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है.