वेस्ट बैंक में हिंसा को लेकर इसराइली पुलिस की जांच होः संयुक्त राष्ट्र

वेस्ट बैंक के हवारा गांव में बीते सप्ताह इसराइली यहूदियों ने हमला किया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और लगभग 400 फलस्तीनी घायल हो गए थे.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and दिलनवाज़ पाशा

  1. वो देश जहां तलाक का जश्न मनाती हैं महिलाएं

    वीडियो कैप्शन, यहां तलाक का जश्न मनाती हैं महिलाएं

    तलाक को लेकर कई बोर लोग सहज नहीं होते, इसे लेकर कई तरह की बातें भी की जाती हैं.

    वहीं दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां महिलाओं का तलाक लेना बुरा नहीं माना जाता, बल्कि लोग इसका जश्न तक मनाते हैं.

    हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी देश मॉरिटियाना की. देखिए बीबीसी संवाददाता कैरोलिन लोयर की रिपोर्ट.

  2. बिहारी मजदूरों पर हुए 'हमले' का मामला: बिहार से अधिकारियों की टीम जाएगी तमिलनाडु

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    तमिलनाडु में कथित तौर पर बिहारी मजदूरों पर हुए हमले का मामला थमता हुआ नहीं दिख रहा है.

    राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बताया कि अधिकारियों की एक टीम को तमिलनाडु जाने के लिए कहा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने बताया, "जब अखबार के माध्यम से मुझे जानकारी मिली तो मैंने अधिकारियों से मामले के बारे में जानकारी निकालने को कहा. कल टीम भेजने के लिए बोला गया है, वह टीम जा रही है और एक-एक चीज देखेगी."

    उन्होंने बताया कि बिहार से चार अधिकारियों की टीम हालात का जायजा लेने के लिए तमिलनाडु का दौरा करेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शुक्रवार को इस मुद्दे पर बिहार विधानसभा में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने जमकर हंगामा किया और बाद में वॉकआउट कर दिया.

    बीजेपी की मांग थी कि एक टीम तमिलनाडु भेजी जाए ताकि इन रिपोर्ट्स की पुष्टि हो सके.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इससे पहले तेजस्वी यादव ने सदन में बताया था कि तमिलनाडु के डीजीपी ने बिहार के लोगों पर हमले की ख़बरों से इनकार किया था.

    तेजस्वी ने बीजेपी पर बेवजह हंगामा करने का आरोप लगाया.

  3. बिहार की ननद-भौजाई की इस जोड़ी ने कैसे खड़ी की करोड़ों रुपये की कंपनी?

    वीडियो कैप्शन, बिहार की ननद-भौजाई की इस जोड़ी ने कैसे खड़ी की करोड़ो की कंपनी?

    50 की उम्र बीत जाने के बाद आराम के दिन होते हैं, लेकिन ननद भौजाई की इस जोड़ी ने उम्र के इस पड़ाव पहुंचने के बाद अचार का बिजनेस शुरू किया.

    भौजाई उमा झा ने 19 साल के बाद अपनी टीचिंग की नौकरी छोड़ी और ननद कल्पना के साथ एक बिजनेस वूमेन बनने के सपने को पूरा करने में लग गईं.

    तीन से चार करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली उनकी कंपनी की मार्केटिंग का काम संभाला घर के बच्चों ने.

    अब नतीजा ये है कि मशहूर कार्यक्रम शार्क टैंक से उनको अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए 85 लाख रुपये मिले हैं.

    रिपोर्ट: सीटू तिवारी, कैमरा: समर्थ कुमार, प्रोड्यूसर: सुशीला सिंह

  4. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन किए

    क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

    इंदौर टेस्ट मैच के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर गए.

    दोनों पति-पत्नी भस्म आरती में शामिल हुए. ये भस्म आरती सुबह 4 से 5.30 बजे के बीच होती है.

    आरती के बाद विराट अनुष्का ने महादेव का जलाभिषेक भी किया. विराट और अनुष्का दोनों आरती के वक़्त मुख्य मंदिर के बाहर बैठे दिखे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीते कुछ दिनों में विराट और अनुष्का कई धार्मिक स्थलों पर गए हैं.

    इनमें ऋषिकेश की यात्रा से लेकर नीम करौली जाने तक की यात्राएं शामिल हैं.

    इन यात्राओं की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर हुई थीं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ऐसे में जब विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया तोलोगों ने इसे उनकी धार्मिक यात्राओं से भी जोड़कर देखा.

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था और मैच तीसरे दिन ही ख़त्म हो गया था.

  5. पाकिस्तान के गुजरात में अहमदी डॉक्टर का क़त्ल और उनके कथित क़ातिल की आत्महत्या की गुत्थी

    डॉक्टर पर हमला

    पाकिस्तान पंजाब के ज़िला गुजरात की तहसील खारियां के गांव गोटरयाला में पिछले महीने 19 फ़रवरी को अहमदिया समुदाय से संबंध रखने वाले 71 साल के होम्योपैथिक डॉक्टर रशीद अहमद का उनके क्लीनिक में क़त्ल कर दिया गया.

    डॉक्टर रशीद ने एक कमरे का क्लीनिक अपने घर में ही बनाया हुआ था.

    डॉक्टर रशीद अहमद के कथित क़ातिल की पहचान 20 साल के हाफ़िज़ इनामुल हक़ के तौर पर हुई.

    लेकिन यह मामला उस समय पेचीदा हो गया जब कथित क़ातिल ने इस वारदात के कुछ ही देर बाद ख़ुद को गोली मार ली. उनकी लाश क्लीनिक से सटे ख़ाली खेत में पड़ी हुई मिली.

  6. अदानी ग्रुप के पोर्ट्स और एनर्जी बिजनेस की रेटिंग आईसीआरए ने 'नेगेटिव' की

    गौतम अदानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, गौतम अदानी

    रेटिंग एजेंसी मूडीज़ की यूनिट आईसीआरए ने गौतम अदानी ग्रुप के पोर्ट्स और एनर्जी बिजनेस की रेटिंग में कमी की है.

    आईसीआरए ने अदानी समूह की रेटिंग को 'स्थायी' से 'नकारात्मक' में बदला है.

    अदानी समूह की ये कंपनिया हैं अदानी पोर्ट, स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड और अदानी टोटल गैस लिमिटेड.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गौतम अदानी बीते कुछ कुछ वक़्त से आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.

    इसके बाद अदानी समूह की रेटिंग नेगेटिव में तब्दील हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ऐसा शेयर की गिरती कीमतों और अदानी समूह के जुटाए अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड्स में हुई वृद्धि के कारण हुआ है.

    इससे पहले फरवरी में भी मूडीज़ की ओर से अदानी समूह की कंपनियों की रेटिंग में कमी की गई थी.

  7. जब भारतीय वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर बमबारी की

    भारतीय एयरफोर्स के तूफ़ानी विमान

    इमेज स्रोत, Nirmal Nibedan

    यह बात 21 जनवरी, 1966 की है. अभी इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने में तीन दिन बाक़ी थे.

    मिज़ो नेशनल फ़्रंट (एमएनएफ़) के नेता लालडेंगा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो को एक पत्र लिख रहे थे.

    इस चिट्ठी में उन्होंने मिज़ो इतिहास का ज़िक्र करते हुए लिखा था, "ब्रिटिश शासन के दौरान भी हम लोग क़रीब-क़रीब आज़ादी की स्थिति में रह रहे थे. हमारे यहां राजनीतिक जागरुकता से उपजा राष्ट्रवाद अब परिपक्व हो चला है. मेरे लोगों की एकमात्र इच्छा और प्रेरणा अब अपना अलग वतन बनाने की है."

    इधर लालडेंगा इस पत्र पर हस्ताक्षर कर रहे थे, उधर बाहर खड़े दो लड़के 'आड़ू' और 'अनानास' की बातें कर रहे थे जो उन्होंने इकट्ठा किए थे.

  8. उमेश यादव ने पीएम मोदी को क्यों कहा शुक्रिया?

    उमेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय गेंदबाज़ उमेश यादव ने इंदौर टेस्ट में 12 रन देकर तीन विकेट झटके थे.

    ये मैच भले ही भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया हो मगर ये मैच उमेश यादव के लिए कई वजहों से ख़ास रहा था.

    इसकी वजह है कि मैच से कुछ दिन पहले ही उमेश यादव के पिता का निधन हुआ था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके बावजूद उमेश यादव मैच खेले थे और पहली पारी में उनके प्रदर्शन की कुछ फैंस ने तारीफ़ें भी की.

    अब उमेश यादव ने ट्विटर पर पीएम मोदी का लिखा खत शेयर कर आभार जताया है.

    ये खत पीएम मोदी ने उमेश यादव के पिता की मौत के बाद लिखा था.

    उमेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    पीएम मोदी ने ख़त में क्या लिखा?

    • आपके पिता की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. मेरी संवेदनाएँ आपके और परिवार के साथ हैं.
    • क्रिकेट जगत में आपकी यात्रा के पीछे उनके त्याग और समर्पण की अहम भूमिका रही है.
    • आपके हर फ़ैसले के पीछे आपके पिता जी खड़े रहे.
    • आपके जीवन में जो खालीपन आया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.
    • ईश्वर परिवार को दुख सहने की शक्ति दे.

    उमेश यादव के पिता की मौत 22 फरवरी को हुई थी और पीएम मोदी ने ये ख़त 27 फरवरी को लिखा था.

  9. जब भारतीय वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर बमबारी की - विवेचना

    वीडियो कैप्शन, जब भारतीय वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर बमबारी की - विवेचना

    भारत के इतिहास में सिर्फ़ एक बार ऐसा हुआ है जब भारतीय वायु सेना के विमानों ने अपने ही नागरिकों पर बम गिराए हैं.

    ये घटना 5 मार्च 1966 को मिज़ोरम में हुई थी. क्या था पूरा मामला बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में.

  10. जयशंकर बोले- कप्तान मोदी अपने गेंदबाज़ों को मौक़ा देते हैं तो विकेट भी चाहते हैं...

    विदेश मंत्री एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि अगर कप्तान पीएम नरेंद्र मोदी अपने गेंदबाज़ों को मौक़ा देते हैं तो वो विकेट लिए जाने की भी उम्मीद रखते हैं.

    जयशंकर ने ये बातें रायसीना डॉयलॉग्स में पूर्व ब्रितानी प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन से एक सेशन के दौरान कही.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जयशंकर ने कहा, "कप्तान मोदी के साथ आपको बहुत नेट प्रैक्टिस करना होता है. नेट प्रैक्टिस सुबह छह बजे शुरू होती है और देर तक चलती है."

    विदेश मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी अपने गेंदबाज़ों को कुछ आज़ादी देते हैं. वो उम्मीद करते हैं कि अगर वो मौक़ा दे रहे हैं तो आप विकेट झटकें.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जयशंकर बोले, "अगर हम बीते तीन सालों पर नज़र डालें तो लॉकडाउन मुश्किल फ़ैसला था. लेकिन ये फ़ैसला सही वक़्त पर लेना ही था. अब अगर हम पलटकर देखें तो वो फ़ैसला ना लिया गया होता तो क्या हो गया होता."

  11. पाकिस्तान में महंगाई से लोगों को कैसे मिलेगी निजात?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: पाकिस्तान में महंगाई से लोगों को कैसे मिलेगी निजात?

    रोज़ कुआं खोदो और रोज़ पानी पियो - कहने के लिए तो ये बस एक मुहावरा है.

    लेकिन पाकिस्तान में आबादी के एक बड़े हिस्से के लिए ये ज़िंदगी की कड़वी सच्चाई बन गया है. क्योंकि यहां न तो महंगाई कम होने का नाम ले रही है और ना ही आमदनी बढ़ रही है.

    कई लोगों को खाने-पीने में कटौती करनी पड़ रही है तो कईयों को शादी ब्याह में मुश्किलें पेश आ रही हैं.

    देखिए पाकिस्तान के शहर कराची से बीबीसी संवाददाता शुमाइला ख़ान की ये रिपोर्ट.

  12. मशहूर सिंगर जंगकुक को 'नाटू-नाटू' पर झूमते देखा?

    नाटू-नाटू

    इमेज स्रोत, RRR

    भारत की चर्चित फ़िल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर की दौड़ में है.

    इस गाने को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी मिला है. आरआरआर फ़िल्म के इस गाने को चाहने वालों की लिस्ट में अब मशहूर सिंगर जंगकुक का नाम भी जुड़ गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आरआरआर के ऑफ़िशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो रिलीज़ किया गया है जिसमें बीटीएस बॉय बैंड से जुड़े जानेमाने गायक जंगकुक दिख रहे हैं.

    वीडियो में बैकग्राउंड में नाटू-नाटू गाना बज रहा है और जंगकुक गाने का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वीडियो के लिए आरआरआर के हैंडल से शुक्रिया जताते हुए लिखा गया- आपको, बीटीएस बैंड और पूरे दक्षिण कोरिया को प्यार भेज रहे हैं. ये जानकर बहुत अच्छा लगा कि आपको नाटू-नाटू गाना पसंद आया.

    जंगकुक दक्षिण कोरिया के मशहूर बीटीएस बैंड के सिंगर हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इस बैंड को पसंद करने वालों में दुनियाभर के लोग शामिल हैं.

    जंगकुक ने फ़ीफ़ा वर्ल्डकप के समारोह में भी परफॉर्मेंस दी थी.

  13. सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, MANISH/AAP

    इमेज कैप्शन, मनीष सिसोदिया

    दिल्ली के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफ़ा दे चुके मनीष सिसोदिया ने राउस एवेंयू कोर्ट में ज़मानत याचिका दायर की है.

    याचिका पर आज यानी शनिवार को सुनवाई होनी है.

    सिसोदिया फिलहाल सीबीआई रिमांड पर हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हाल ही में सिसोदिया को कथित शराब घोटाले के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.

    सिसोदिया ने अपनी याचिका में कहा है कि वो जांच में कर रहे थे और कस्टडी में रखकर किसी तरह का हर नहीं निकलेगा क्योंकि पहले से ही सारी रिकवरी की जा चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शनिवार को सिसोदिया की पांच दिन की कस्टडी ख़त्म हो रही है.

    ऐसे में आज ये तय होगा कि सिसोदिया को राहत मिलेगी या मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    सिसोदिया की ओर से पहले इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी.

    इस याचिका पर सुनवाई करने से इंकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को पहले हाईकोर्ट जाने के लिए कहा था.

  14. ईरान में लड़कियों पर कौन कर रहा गैस से हमला?

    वीडियो कैप्शन, ईरान में लड़कियों पर कौन कर रहा गैस से हमला?

    पिछले कुछ दिनों से ईरान में लड़कियों के स्कूलों पर ज़हरीली गैस के हमले की ख़बरें आ रही हैं.

    इस तरह की घटनाओं में अब तक 1,200 से ज़्यादा छात्राओं को निशाना बनाया गया है.

    वैसे तो ऐसी घटनाएं वहां पिछले साल नवंबर से ही हो रही हैं, लेकिन पिछले हफ्ते इन हमलों का दायरा काफी बढ़ गया है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता परहम गोबादी की ये रिपोर्ट.

  15. चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया चंद्रचूड़ बोले- जज भी झेलते हैं ट्रोलिंग...

    चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़

    चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने इंटरनेट पर फैल रही झूठी ख़बरों पर चिंता जताई है.

    जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा है कि ग़लत ख़बरों के दौर में सच इसका शिकार बनता जा रहा है.

    अमेरिकन बार एसोसिएशन की एक कॉन्फ्रेंस में चीफ़ जस्टिस ने कहा कि सहिष्णुता की कमी आधुनिक दौर का सबसे बड़ा चैलेंज बन गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि एक तरफ लोगों के लिए दूसरी जगहों पर जाना आसान हुआ है तो दूसरी तरफ टेक्नोलॉजी का दौर आया है जिससे मानवता का काफ़ी विस्तार हुआ है.

    जस्टिस चंद्रचूड़ बोले, ''सोशल मीडिया का विस्तार हो रहा है और ऐसे में यहां कोई ऐसी चीज़ पैदा होती है, जिसे कई बार तर्क की कसौटी पर नहीं कसा जा सकता.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    चंद्रचूड़ ने कहा कि लोग जजों को भी ट्रोलिंग करने से नहीं चूकते. उन्होंने कहा, "हम जो छोटी-छोटी सी चीज़ें करते हैं, मेरा विश्वास कीजिए, अगर कोई हमारे विचार से सहमत नहीं है तो उससे हमें ट्रोलिंग का ख़तरा रहता है. जज भी ट्रोलिंग का शिकार होते हैं."

    उन्होंने कहा, "हम आज ऐसे दौर में रह रहे हैं जहां धैर्य की कमी है. ये इसलिए कि लोग अपने विचारों से अलग विचारों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  16. चीनी लैब से कोरोना वायरस फैलने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्या कहा?

    डब्लयूएचओ प्रमुख डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डब्लयूएचओ प्रमुख डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस

    विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने दुनिया के सभी देशों से कोविड-19 की उत्पत्ति से जुड़ी जानकारियां साझा करने की अपील की है.

    डब्लयूएचओ की ये अपील अमेरिका के उस दावे की बात आई है, जिसमें उसने कहा था कि चीनी लैब में कोरोना के पैदा होने की सबसे प्रबल संभावना है.

    एफ़बीआई डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कहा था, "हमने ये पाया है कि वुहान की लैब में हुई एक घटना के बाद कोरोना दुनिया में फैला."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोरोना का पहला मामला साल 2019 में चीनी शहर वुहान में मिला था.

    चीन के अधिकारियों ने एफ़बीआई के आरोपों को ख़ारिज किया था और इसे चीन के ख़िलाफ़ साजिश बताया था.

    अब डब्लयूएचओ प्रमुख डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस ने कहा, "अगर महामारी की उत्पत्ति को लेकर किसी देश के पास कुछ जानकारी है, तो ये ज़रूरी है कि आप उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय के साथ साझा करें."

    डॉ टेड्रोस बोले, "महामारी की जड़ पता लगाने की अपनी योजना पर हम अब भी काम कर रहे हैं. हम चीन से अब भी पारदर्शिता के साथ डाटा मुहैया करवाने और जांच से लेकर नतीजों तक को साझा करने की बात कह रहे हैं."

  17. चीन ने बताया- जी 20 में साझा बयान पर क्यों नहीं दी सहमति?

    माओ निंग

    इमेज स्रोत, fmprc.gov.cn

    इमेज कैप्शन, माओ निंग

    जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद साझा बयान जारी नहीं हो सका था.

    ऐसा सदस्य देशों के मतभेदों के कारण हुआ था.

    रूस और चीन ने अध्यक्षीय सारांश और आउटकम डॉक्यूमेंट के उन दो पैराग्राफ़ पर आपत्ति जताई थी, जिनमें यूक्रेन में जारी रूसी 'युद्ध' का ज़िक्र किया गया था.

    अब चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस वार्ता में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के पूछे सवाल के जवाब में माओ निंग ने कहा, "यूक्रेन के मुद्दे पर चीन का स्टैंड अब भी बदला नहीं है. अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सहयोगी के लिए जी-20 एक अहम समूह है. बाली समिट के दौरान सदस्य देशों के नेताओं ने कहा था कि जी-20 सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को सुलझाने का मंच नहीं है."

    चीनी प्रवक्ता ने कहा, "चीन का मानना है कि जी-20 देशों के नेताओं को आर्थिक सुधारों, स्थायित्व पर ध्यान देना चाहिए."

    माओ निंग बोलीं, "हमने ये भी देखा कि जी-20 सदस्यों के यूक्रेन मुद्दे पर अलग-अलग विचार हैं. हम उम्मीद करते हैं कि जी-20 के सदस्य एक दूसरे की चिंताओं का सम्मान करेंगे और बँटवारे की बजाय एकता का संदेश देंगे."

    हालांकि ये पहली बार नहीं है जब साझा बयान पर सहमति नहीं बन पाई है. इससे पहले जी 20 देशों के वित्त मंत्रियों की जो बैठक हुई थी, उसमें भी रूस और चीन की आपत्ति के बाद साझा बयान जारी नहीं किया जा सका था.

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "विवाद के कुछ मुद्दे थे. सीधे तौर पर मैं कहूंगा यूक्रेन संघर्ष को लेकर अलग-अलग राय थी. इस पर आम सहमति नहीं बन पाई क्योंकि अलग-अलग पक्षों में इसे लेकर मतभेद था. ग्लोबल साउथ के लिएकरने या मरने की स्थिति हो गई है क्योंकि इन देशों में खाने, तेल और खाद की कीमतें आसमान छू रही हैं. ये गंभीर मुद्दे हैं."

  18. वीमेन प्रीमियर लीग की आज से शुरुआत, गुजरात और मुंबई टीम होंगी आमने-सामने

    हरमनप्रीत कौर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हरमनप्रीत कौर

    भारतीय महिला क्रिकेट में आज यानी चार मार्च से एक नई शुरुआत हो रही है.

    इंडियन प्रीमियर लीग की ही तरह महिलाओं का भी अपना वीमेन प्रीमियर लीग यानी WPL शुरू हो रहा है.

    इसका पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को हो रहा है.

    मुंबई टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथ में है और गुजरात की कमान बेथ मूनि संभाल रही हैं

    इस टूर्नामेंट में कुल 21 मैच होंगे और ये मुक़ाबले पांच टीमों के बीच होंगे. इन टीमों में कुल 87 खिलाड़ी हैं.

    जो पांच टीमें इस बार मैदान में हैं, उन्हें लगभग 4,600 करोड़ रुपये में ख़रीदा गया है. इसमें अदानी ग्रुप की ओर से 1,289 करोड़ रुपये में ख़रीदी गई गुजरात की टीम भी शामिल है.

    खिलाड़ियों को ख़रीदने में लगभग 60 करोड़ रुपये ख़र्च किए गए.

    टूर्नामेंट की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 3.4 करोड़ रुपये में ख़रीदा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महिला प्रीमियर लीग का संचालन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI करेगी और इसका मालिकाना हक़ भी बोर्ड के पास होगा.

    पहले पांच सालों में बीसीसीआई फ़्रेंचाइज़ी मालिकों को मैचों से होने वाले मुनाफ़े का 80 प्रतिशत हिस्सा देगी. लेकिन उसके बाद के पांच सीज़न में मुनाफ़े का 60 प्रतिशत हिस्सा साझा किया जाएगा.

    इसके बाद सीज़न 11वें से 15वें के बीच कमाई के लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा फ़्रेंचाइज़ी से साझा किया जाएगा. इसके अलावा फ़्रेंचाइज़ी मर्चेंडाइज़, टिकट बिक्री और विज्ञापन के ज़रिये भी मुनाफ़ा कमा सकती हैं.

  19. UNHRC में बोला भारत- जनता रोज़ी-रोटी के लिए परेशान मगर पाकिस्तान भारत से ऑब्सेस्ड

    यूएनएचआरसी में भारत की प्रतिनिधि सीमा पुजानी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, यूएनएचआरसी में भारत की प्रतिनिधि सीमा पुजानी

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद यानी यूएनएचआरसी में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों पर जवाब दिया है.

    पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत पर सवाल उठाए थे. हिना रब्बानी ने कश्मीर, हथियारों और दक्षिण एशिया में शांति की बात करते हुए भारत पर उंगली उठाई थी.

    हिना रब्बानी ने भारत को पाकिस्तान के लिए ख़तरा भी बताया था. साथ ही कश्मीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा था कि भारत कश्मीरियों को सज़ा दे रहा है, उनकी ज़मीनों के पट्टे ख़त्म कर रहा है और उनके घरों को तोड़ रहा है.

    हिना रब्बानी के आरोपों पर अब भारत ने राइट टू रिप्लाई के तहत जवाब दिया है.

    यूएनएचआरसी में भारत की प्रतिनिधि सीमा पुजानी ने कहा, "आज पाकिस्तान में कोई अल्पसंख्यक समुदाय आज़ाद रहकर अपने धर्म को नहीं मान सकता. दुनियाभर में मारे गए हज़ारों नागरिकों की मौत के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान ज़िम्मेदार है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पुजानी ने पाकिस्तान पर यूएनएचआरसी के मंच का ग़लत इस्तेमाल करने और भारत के ख़िलाफ़ प्रोपेगेंडा फ़ैलाने का आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा, "बीते दशक में पाकिस्तान की ख़ुद की एजेंसी के पास ज़बरदस्ती ग़ायब किए जाने की आठ हज़ार से ज़्यादा शिकायतें आईं. स्टूडेंट्स, टीचर्स, डॉक्टर्स लगातार मुल्क में ग़ायब हो रहे हैं. ईसाइयों के साथ बर्ताव और बदतर हुआ है. हिंदुओं और सिखों को निशाना बनाया जाता रहा है. कम उम्र की लड़कियों का ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया जाता है.''

    भारत ने ओसामा बिन लादेन, मसूद अज़हर जैसे चरमपंथियों को पनाह देने और आतंकवाद फ़ैलाने का आरोप भी पाकिस्तान पर लगाया.

    पुजानी ने कहा, "पाकिस्तान का भारत के प्रति ऑब्सेसन तब दिख रहा है, जब पाकिस्तान की जनता रोज़ी रोटी, ज़िंदगी और आज़ादी के लिए लड़ रही है. ये बताता है कि उनकी प्राथमिकताएं कितनी ग़लत हैं. मैं पाकिस्तान के अधिकारियों और नेताओं को सलाह देना चाहूंगी कि वो पाकिस्तान की आवाम के हित में ध्यान लगाएं न कि आधारहीन प्रोपेगेंडा फैलाने में."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    यूएन वॉच के ट्विटर हैंडल पर हिना रब्बानी खार का एक और वीडियो शेयर किया गया.

    इस वीडियो में वो कहती हैं, "पाकिस्तान देश और विदेश में मानवाधिकारों की रक्षा और प्रसार के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. ये वादा हमारे देश के दिल में है. इस बात ने हमारे संविधान, क़ानून और नीतियों को बनाया है."

  20. रूस से जंग लड़ रहे यूक्रेन को अमेरिका ने भेजे 3,200 करोड़ रुपये के हथियार

    सैन्य मदद

    इमेज स्रोत, US GOV

    अमेरिका ने रूस से युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन की फिर सैन्य मदद की है.

    अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन की 400 मिलियन डॉलर यानी क़रीब 3,200 करोड़ रुपये के सैन्य उपकरण और हथियार भेजे हैं.

    रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि ये मदद यूक्रेन की रक्षा ज़रूरतों को पूरा करने के लिए है.

    फ़रवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से अमेरिका ने 30 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की मदद भेजी है.

    अमेरिका नई मदद के तहत यूक्रेन को आधुनिक रॉकेट सिस्टम, हाएमार्स डिफेन्स सिस्टम के लिए आर्टिलरी राउंड्स मुहैया करवाए हैं. इसमें व्हीकल लॉन्चड ब्रिजेस भी शामिल हैं.