अदानी हिंडनबर्ग मामला: सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा जांच समिति गठित करने पर फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सरकार की ओर से सीलबंद लिफाफे में पेश नामों को लेने से इनकार कर दिया था.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and संदीप राय

  1. ग्रीस में ट्रेन हादसा, 29 लोगों की मौत

    ट्रेन हादसा

    इमेज स्रोत, Reuters

    ग्रीस में हुए ट्रेन हादसे में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोगों के घायल होने की ख़बर है.

    ये हादसा दो ट्रेनों के आपस में टकराने से हुआ है. उत्तरी ग्रीस में हुए इस हादसे के बारे में इमरजेंसी सर्विसेज़ ने जानकारी दी है.

    हादसा मंगलवार देर शाम को हुआ था.

    बचाव दल के लोग मौक़े पर हैं और यात्रियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

    हादसे की जगह पर आग लगने की भी ख़बर है.

    दुर्घटना पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के टकराने से हुई है.

    फ़ायर ब्रिगेड ने बताया कि घटनास्थल पर लगी आग को बुझाने के लिए 17 गाड़ियां भेजी गई हैं.

    हादसे की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बचाए गए एक शख़्स ने बताया- लोग घबराए हुए थे और चिल्ला रहे थे.

    एक दूसरे यात्री ने कहा- ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो.

  2. नए लुक में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचे राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, inc

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर हैं.

    इस दौरान राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी भी गए. इसी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राहुल गांधी की नई तस्वीर सामने आई है.

    इस तस्वीर में राहुल गांधी नए लुक में नज़र आ रहे हैं.

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ नज़र आए थे.

    संसद सत्र और हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुए कांग्रेस अधिवेशन में भी राहुल इसी लुक में दिखे थे. बढ़ी दाढ़ी के कारण कुछ बीजेपी से जुड़े नेताओं ने राहुल गांधी पर तंज़ भी कसा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राहुल गांधी की ये तस्वीर कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर नितिन अग्रवाल ने पोस्ट की है.

    तस्वीर में राहुल के साथ दिख रहे शख़्स प्रदीप सिंह हैं जिन्होंने ट्विटर पर ये तस्वीर साझा करते हुए राहुल गांधी का स्वागत किया है.

  3. नमस्ते!

    आपका दिन शुभ हो.

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 28 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.