एनआईए के आठ राज्यों में छापे, 76 ठिकानों पर कार्रवाई में हथियार और डेढ़ करोड़ नकदी जब्त

मंगलवार को पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में छापेमारी की गई.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and चंदन शर्मा

  1. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर

    डेविड वॉर्नर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर सिरीज़ के बचे हुए दो टेस्ट मैचों में अब डेविड वॉर्नर नहीं खेल सकेंगे.

    ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ वॉर्नर को दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी.

    ये चोट मोहम्मद सिराज की गेंद से लगी थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सिरीज़ के पहले दो मैचों में टीम इंडिया जीती है. बचे हुए दो टेस्ट मैच इंदौर और अहमदाबाद में खेले जाने हैं.

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट के मुताबिक़, वॉर्नर तीन मैचों की वनडे सिरीज़ खेलने के लिए भारत लौट सकते हैं.

    फिलहाल चोट के बाद डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, उद्धव ठाकरे की याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    ठाकरे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्नएकनाथ शिंदे को दिए जाने के चुनाव आयोग के फ़ैसले के ख़िलाफ़ उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा.

    इससे पहले सोमवार को उद्धव ठाकरे के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में तत्काल सुनवाई करने की अपील की थी.

    इस पर चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया धनंजय चंद्रचूड ने सोमवार को कहा कि नियम सबके लिए बराबर है और आप प्रक्रिया के तहत कल आइए.

    आज वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग के आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि दूसरे पक्ष ने विधानसभा में शिवसेना कार्यालय पर कब्ज़ा कर लिया है और जल्द ही पार्टी के बैंक खाते को अपने कब्जे़ में ले लेगा.

    शिंदे गुट के वकील एन के कौल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस याचिका पर सुनवाई नहीं करनी चाहिए और उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट भेज देना चाहिए.

    सिब्बल ने अदालत से कहा कि वो आज दोपहर इस मामले की सुनवाई करें.

    डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि न्यायाधीशों को ठाकरे गुट द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका को पढ़ने की ज़रूरत है.

    उद्धव ठाकरे पक्ष की मांग है कि तीर-धनुष चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे गुट को ना दिया जाए.

    तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे गुट को दिया था.

    इसके विरोध में उद्धव ठाकरे पक्ष ने आपत्ति दर्ज की थी.

  3. जावेद अख़्तर ने पाकिस्तान जाकर जब सुनाई खरी-खरी

    जावेद अख़्तर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जावेद अख़्तर

    मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख़्तर हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर गए.

    जावेद अख़्तर पांच साल बाद फ़ैज़ फ़ेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए लाहौर गए.

    इस मौक़े पर जावेद अख़्तर के दिए इंटरव्यू की एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस क्लिप में जावेद अख़्तर पाकिस्तान के लोगों से अपनी कुछ बातें और कुछ शिकायतें करते हुए दिखते हैं.

    जावेद अख़्तर ने कहा, ''हमने तो नुसरत और मेहंदी के बड़े-बडे़ फंक्शन किए. आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ. तो हक़ीक़त ये है कि हम एक-दूसरे को इल्ज़ाम ना दें, उससे समाधान नहीं निकलेगा.''

    मुंबई हमलों का ज़िक्र करते हुए जावेद अख़्तर बोले, ''बात ये है कि आजकल इतनी गर्म है फ़िज़ा, वो कम होनी चाहिए. हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा कैसे हमला हुआ था. वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, न मिस्र से आए थे. वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं. तो ये शिकायत अगर हिंदुस्तान के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए.''

    कार्यक्रम में जावेद अख़्तर से एक महिला ने सवाल पूछा- ''आप कई बार पाकिस्तान आ चुके हैं तो आप लौटकर बताते हैं कि पाकिस्तानी तो बहुत अच्छे लोग हैं, वो जगह-जगह बम नहीं मारते. हमें फूल भी पहनाते हैं और प्यार भी करते हैं. हम चाहते हैं कि इस इलाके में मोहब्बत फैले और लोग प्यार से रहें.''

    जावेद अख़्तर ने इस पर कहा, ''लाहौर और अमृतसर में 30 किलोमीटर की दूरी है. आप ऐसा मत समझिए कि आप हिंदुस्तान के बारे में सब जानती हैं या मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि मैं पाकिस्तान के बारे में सब जानता हूं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जावेद अख़्तर ने क्या कुछ कहा?

    फ़ैज साहेब जब भारत आए थे तो ऐसा लगता था कि कोई राष्ट्र प्रमुख आया हो.

    आपने कभी कैफ़ी आज़मी, साहिर का कोई इंटरव्यू पीटीवी पर देखा है? हम आपको दिखाएंगे, हमारे यहां हुआ है.

    ये जो बंदिशें हैं जिसके कारण एक-दूसरे को जान नहीं पाते हैं. ये दोनों तरफ़ हैं और माफ़ कीजिएगा कि पाकिस्तान में ज़्यादा है.

    जावेद अख़्तर की पाकिस्तान यात्रा पर सिंगर अली ज़फ़र ने भी ट्वीट किया.

    इस वीडियो को शेयर करते हुए अली ज़फ़र ने जावेद अख़्तर को शुक्रिया कहा. वीडियो में अली ज़फ़र गाना गाकर जावेद अख़्तर का स्वागत करते नज़र आ रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  4. जापान में सहमति की उम्र बढ़ सकती है, वजह?

    जापान

    इमेज स्रोत, AFP

    जापान में सहमति की उम्र 13 से बढ़ाकर 16 हो सकती है.

    जापान के न्याय मंत्रालय से जुड़े एक पैनल ने इस बारे में प्रस्ताव पेश किया है.

    ये क़दम जापान में यौन अपराधों पर रोक लगाने के मक़सद के तौर पर देखा जा रहा है.

    2019 में रेप के कई दोषियों को उम्र के कारण बरी कर दिया गया था जिसका काफ़ी विरोध हुआ था.

    प्रस्ताव में रेप की परिभाषा को विस्तार देने और नाबालिग़ों के मामले में बेहतर नियम लाने की बात कही गई है.

    रेप के मामले रिपोर्ट करने के लिए तय सीमा को भी 10 से बढ़ाकर 15 साल कर दिया जाएगा.

    फ़िलहाल विकसित देशों में सहमति की उम्र सबसे कम जापान में ही है.

    जर्मनी और इटली में ये उम्र 14 साल है. ग्रीस और फ़्रांस में ये उम्र 15 है.

    अमेरिका और ब्रिटेन में ये उम्र 16 साल है.

    जापान के मौजूदा क़ानून में रेप पीड़ित या पीड़िता को ये साबित करना होता है कि उसके साथ रेप के दौरान हिंसा हुई थी. इसे साबित किए बिना रेप के मामलों में सज़ा देना असंभव था.

  5. एक दिन और दो रिकॉर्ड, मिलिए हरमनप्रीत कौर से

    Harmanpreet Kaur

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत ने सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है.

    भारत ने आयरलैंड को पांच रनों से हराया. मैच पर बारिश का संकट भी मंडराया था.

    ये मैच अपनी जीत, बारिश के अलावा एक वजह से और चर्चा में रहा.

    टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच में दो रिकॉर्ड अपने नाम किए.

    हरमनप्रीत कौर 150 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.

    इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबलों में अपने तीन हज़ार रन भी पूरे किए हैं.

    हालांकि टी-20 वर्ल्डकप में हरमनप्रीत कौर के प्रदर्शन से कुछ फैंस को निराशा हुई है क्योंकि उनके बल्ले से बहुत ज़्यादा रन नहीं निकले हैं.

    हरमनप्रीत कौर
  6. बांग्लादेश सरकार ने विपक्षी पार्टी के अख़बार को बंद किया

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के अख़बार पर रोक लगा दी गई है.

    अख़बार सोमवार से छपना बंद हो चुका है.

    ये अख़बार बांग्लादेश की शेख़ हसीना सरकार के फ़ैसले के चलते बंद हुआ है.

    अख़बार के बंद होने से एक बार फिर दक्षिण एशिया में प्रेस की आज़ादी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

    प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के 'आलोचनाओं को दबाने की कोशिशों' पर अमेरिका समेत कई देश और एक्टिविस्ट चिंता जता चुके हैं.

    'द दैनिक दिनकाल' बंगाली में छपने वाला अख़बार है, जो तीन दशकों से ज़्यादा वक़्त से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की आवाज़ रहा है.

    अख़बार में सैकड़ों लोग काम करते थे.

    अख़बार में ऐसी ख़बरें रहती थीं जो सरकार समर्थक अख़बार या मीडिया कवर नहीं करते थे.

    कुछ वक़्त पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया था.

    पार्टी का कहना है कि उसके समर्थकों के ख़िलाफ़ हज़ारों फ़ेक केस दर्ज किए गए हैं.

    द दैनिक दिनकाल का कहना है कि ढाका प्रशासन ने 26 दिसंबर को अख़बार बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन अख़बार का छपना जारी था. ऐसा प्रेस काउंसिल की अपील के चलते संभव हो पाया था.

    अख़बार के मैनेजिंग एडिटर शमसुर रहमान शिमुल बिस्वास ने बताया कि रविवार को काउंसिल ने हमारी अपील को ख़ारिज कर दिया है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक, अखबार को बंद करने के आदेश में लिखा गया है कि द दैनिक दिनकाल ने देश के प्रिंटिंग और प्रकाशन से संबंधित क़ानूनों का उल्लंघन किया था.

    बिस्वास ने कहा कि अख़बार बंद करना अभिव्यक्ति की आज़ादी और आलोचकों की आवाज़ को दबाने की सरकार की कोशिशों का हिस्सा है.

    2022 प्रेस फ़्रीडम इंडेक्स में बांग्लादेश 162वें नंबर पर था.

  7. 'नरेंद्र गौतमदास' वाली कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी पर अमित शाह ने दिया ये जवाब

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज़ कसा है.

    ये तंज़ ऐसे वक़्त पर किया गया है, जब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है.

    इस वीडियो में पवन खेड़ा पीएम मोदी का पूरा नाम लेते हुए नरेंद्र दामोदरदास मोदी की बजाय नरेंद्र गौतमदास मोदी कहते हैं.

    हालांकि, उसी पल वो आस-पास बैठे लोगों से पूछकर अपने बोले वाक्य में सुधार करते हैं और पीएम मोदी का पूरा सही नाम लेते हैं.

    बीजेपी समर्थकों और सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि ये नाम पवन खेड़ा ने जानबूझकर लिया था और ये नाम गौतम अदानी से रिश्तों को ध्यान में रखते हुए लिया गया था.

    अब अमित शाह ने बिना इस वाकये का ज़िक्र किए कांग्रेस पर हमला बोला है.

    पवन खेड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमित शाह ने कांग्रेस, राहुल पर क्या कुछ कहा?

    • ''पूरे देश के अंदर कांग्रेस पार्टी को कहीं सफलता नहीं मिल रही है. मेरे और सार्वजनिक जीवन के लिए चिंता करने वाले सभी लोगों के लिए ये चिंता का विषय है कि जबसे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता बने, तब से कांग्रेस पार्टी के नेताओं का स्तर दिन प्रतिदिन नीचे जाता रहा है.''
    • ''जिन प्रधानमंत्री जी ने देश के 80 करोड़ लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया, देश की सुरक्षा सुनिश्चित की और दुनियाभर में जिनका सम्मान होता है, हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल होता है, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं.''
    • ''आज ही कांग्रेस के प्रवक्ता ने मोदी जी के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया, मैं तो समझ रहा हूं कि ये बात कांग्रेस के प्रवक्ता की नहीं है. ये बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अनुकूल है और उनके द्वारा ये बात देश की जनता के सामने की जा रही है.''
    • ''मगर मैं राहुल गांधी जी को कहना चाहता हूं कि 2019 में आपने पीएम मोदी जी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. नतीजा आपने देखा कि कांग्रेस पार्टी का विपक्ष का स्टेट्स जाता रहा है.''
    • ''आज जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ है, देशभर की जनता से जिस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. आप 2024 का नतीजा देखेंगे. कांग्रेस पार्टी दूरबीन लेकर देखने से भी नहीं दिखेगी. देश की जनता इसका हिसाब करेगी.''
    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमित शाह ने ये जवाब नगालैंड चुनाव के प्रचार के दौरान दिया हैं.

    हालांकि, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अपने बयान पर कहा था कि वो वाक़ई कंफ्यूज़ हो गए थे.

    पवन खेड़ा ने बाद में ट्वीट कर कहा, ''जब देश के पहले प्रधानमंत्री का और हमारे पूर्वजों का अपमान आप लोग करते हैं, तब तो नार्थ ब्लॉक के केंद्रीय गृह मंत्री साहब कुछ नहीं बोलते. हमने तो प्रधानमंत्री के पिता का कोई अपमान भी नहीं किया, ना हमारे ऐसे संस्कार हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. पीडीपी नेता महबूबा मुफ़्ती ने विदेश मंत्री जयशंकर से मांगी मदद

    महबूबा मुफ़्ती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, महबूबा मुफ़्ती

    पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है.

    महबूबा ने ये मदद ख़ुद के पासपोर्ट मामले में मांगी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, महबूबा मुफ़्ती ने जयशंकर को इस बारे में चिट्ठी लिखी है.

    महबूबा मुफ़्ती ने लिखा है, ''मैं पासपोर्ट के मुद्दे पर तीन साल से इंतज़ार कर रही हूं ताकि अपनी 80 साल की अम्मी को मक्का की यात्रा पर ले जा सकूं.''

    महबूबा मुफ़्ती ने बताया, ''मेरा पासपोर्ट रिन्यूअल यानी अपडेट नहीं हो पा रहा है क्योंकि जम्मू-कश्मीर सीआईडी ने इस पर रोक लगाई हुई है.''

    सीआईडी की सौंपी रिपोर्ट में महबूबा मुफ़्ती की विदेश यात्राओं को देश के लिए ख़तरा बताया गया है.

    अपनी बेटी की देश से बाहर पढ़ाई के मुद्दे पर भी महबूबा मुफ़्ती ने ध्यान दिलाया है.

    महबूबा मुफ़्ती ने लिखा, ''मैं आपको एक ऐसे मुद्दे पर लिख रही हूं जिसे बीते तीन साल से खींचा जा रहा है. मेरी मां और मैंने मार्च 2020 में पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए अप्लाई किया था. जम्मू कश्मीर सीआईडी ने अपनी रिपोर्ट में हमें पासपोर्ट जारी करने को राष्ट्र के लिए ख़तरा बताया था. जम्मू कश्मीर में ये चलन हो गया है कि देश हित के नाम पर हज़ारों पासपोर्ट के आवेदन रद्द कर दिए जाते हैं. इनमें पत्रकार, स्टूडेंट और अन्य लोग भी शामिल हैं.''

    महबूबा मुफ़्ती ने कहा, ''मैं पासपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के पास भी कई बार गई, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है. मुझे पासपोर्ट जारी ना करना मेरे मौलिक अधिकारों का हनन है.''

    एस जयशंकर को लिखे ख़त में महबूबा मुफ़्ती ने कहा- मैं उम्मीद करती हूं कि आप जल्द इस मामले को देखेंगे.

    पीटीआई के मुताबिक़, महबूबा मुफ़्ती का पासपोर्ट भले ही अपडेट होने से अटका हुआ है, पर हाईकोर्ट के आदेश देने के बाद उनकी मां का पासपोर्ट जारी कर दिया गया है.

    कोर्ट ने इस मामले में पासपोर्ट अधिकारी को दिशा-निर्देश भी जारी किए थे.

  9. दिल्ली: 54 साल में तीसरा सबसे गर्म दिन, तापमान 33 पार

    दिल्ली का मौसम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़रवरी महीने में दिल्ली का मौसम अब तक कई लोगों को बहुत प्रिय रहा.

    क़िस्से, कहानियों, किताबों में फ़रवरी में दिल्ली के मौसम की तारीफ़ें भी लिखी गईं.

    मगर अब ये तारीफ़ें गर्मी की चुभन का शिकार हो रही हैं.

    दिल्ली में 20 फ़रवरी को तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.

    मौसम विभाग का कहना है कि 1969 के बाद फ़रवरी महीने का ये तीसरा सबसे गर्म दिन है. यानी 54 साल का तीसरा सबसे गर्म दिन.

    आमतौर पर फ़रवरी में दिल्ली का जो तापमान रहता है, ये उससे क़रीब नौ डिग्री सेल्सियस ज़्यादा तापमान है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पीतमपुरा के ऑटोमैटिक मौसम स्टेशन में अधिकतम 35.1 डिग्री सेल्सियत तापमान दर्ज किया गया.

    ये सामान्य से 10 डिग्री ज़्यादा तापमान है.

    मौसम विभाग के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने एक चार्ट भी जारी किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली में फ़रवरी महीने में सबसे ज़्यादा गर्मी साल 2006 में पड़ी थी. तब तापमान 34.1 सेल्सियस तक चला गया था.

    दूसरे नंबर पर फ़रवरी महीने में दिल्ली सबसे ज़्यादा गर्म 1993 में रही थी, तब तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा था.

    मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने एनडीटीवी को बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली में और गर्मी बढ़ सकती है और होली से पहले तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

  10. सेल्फ़ी की कोशिश में सिंगर सोनू निगम से धक्का-मुक्की, पुलिस क्या बोली?

    सोनू निगम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोनू निगम

    सिंगर सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की की ख़बर है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, मुंबई में एक इवेंट के दौरान सोनू निगम से फ़ैंस ने सेल्फ़ी लेने की कोशिश में धक्का-मुक्की की है.

    ये वाक़या रात 11 बजे का बताया जा रहा है, तब सोनू निगम मुंबई के चेम्बूर में म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे.

    एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जब इवेंट ख़त्म होने के बाद सोनू निगम जा रहे थे, तब फ़ैंस का एक ग्रुप सोनू निगम की तरफ़ बढ़ा और तभी उनके स्टाफ़ ने फ़ैंस को रोका.

    सोनू निगम ने भी इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई से बात की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एएनआई के मुताबिक़, सोनू निगम ने कहा, ''कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से उतर रहा था, तब स्वप्निल प्रकाश नाम के आदमी ने मुझे पकड़ लिया. इस आदमी ने हरि और रब्बानी को भी धक्का दिया, जो मुझे बचाने के लिए आए थे. मैं सीढ़ियों पर गिर गया. मैंने इस बारे में शिकायत दर्ज की है ताकि लोग ज़बर्दस्ती सेल्फ़ी खींचने और हाथापाई ना करने को लेकर सोच सकें.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सोनू निगम की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    एएनआई के मुताबिक़, ज़ोन 6 के डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने कहा, ''सोनू निगम जब स्टेज से उतर रहे थे, तब उन्हें स्वप्निल नाम के आदमी ने पकड़ लिया. जब सोनू निगम ने मना किया तब उसने उन्हें और दो लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया. इनमें से एक शख़्स को चोट आई है.''

    पुलिस ने एएनआई को बताया, ''सोनू निगम से हुई बातचीत के आधार पर लगता है कि ये घटना इरादतन नहीं हुई है. ये एक आदमी का काम है. वॉलंटियर्स ने तब मामला संभाल लिया था. एफ़आईआर में सिर्फ़ एक नाम है. ये बस एक ऐसा केस है, जिसमें अभियुक्त शायद फ़ोटो लेने के इरादे से सिंगर को पकड़ रहा था.''

    सोनू निगम जाने-माने भारतीय सिंगर हैं, जो कई भारतीय भाषाओं में गाने गा चुके हैं.

    सोनू निगम को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले हैं.

  11. तुर्की में फिर आया भूकंप, तीन लोगों की मौत, 680 से ज़्यादा घायल

    तुर्की में सोमवार को एक बार फिर भूकंप आया है

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तुर्की में सोमवार को एक बार फिर भूकंप आया. इस ताज़ा भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई है और 680 से ज़्यादा लोग घायल हैं.

    भूकंप की तीव्रता 6.4 थी. भूकंप के झटके सीरिया और तुर्की दोनों जगहों पर महसूस किए गए.

    तुर्की की आपदा और आपातकाल एजेंसी अफ़ाद ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रात 8 बजकर चार मिनट पर भूकंप आया था.

    इस भूकंप के आने के बाद दर्जनों बार हल्के झटके यानी 'आफ़्टर शॉक' महसूस किए गए.

    इससे पहले 6 फ़रवरी को आए भूकंप में 44 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान चली गई थी. राहतकर्मी अब भी हालात को सामान्य बनाने में जुटे हैं.

    सोमवार को आए भूकंप में जिन लोगों की मौत हुई, वो अंताक्या, डेफ़ने और समंदगी के रहने वाले थे.

    सरकार ने लोगों से ख़तरनाक इमारतों से दूर करने की अपील की है.

    अंताक्या के मेयर ने बताया कि इस भूकंप के कारण कुछ और लोग मलबे में फँसे हुए हो सकते हैं. इस ताज़ा भूकंप को झेलने वाले कुछ लोगों से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बात की.

    मुना अल-उमर ने कहा, ''ऐसा लग रहा था कि मेरे पैर के नीचे की ज़मीन फट जाएगी.''

    तुर्की प्रशासन का कहना है कि 6 फ़रवरी को आए भीषण भूकंप के बाद से अब तक 6000 आफ्टरशॉक्स महसूस किए जा चुके हैं.

    तुर्की में मौजूद बीबीसी टीम ने कहा कि सोमवार को महसूस किए भूकंप के झटके पहले आए हल्के झटकों की तुलना में काफ़ी ज़्यादा ताक़तवर थे.

  12. नमस्ते! आपका दिन शुभ हो.

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 20 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.