पाकिस्तान: कराची के पुलिस मुख्यालय में घुसे हमलावर, टीटीपी ने ली ज़िम्मेदारी

पाकिस्तान के कराची में पुलिस मुख्यालय पर कई बंदूकधारियों ने हमला कर दिया है. पुलिस और हमलावरों के बीच भारी गोलीबारी चल रही है

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and कीर्ति दुबे

  1. बाइडन बोले- चीनी बैलून गिराने का अफ़सोस नहीं, शी जिनपिंग से जल्द करेंगे बात

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Twitter/Potus

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को कहा है कि वह चीनी गुब्बारा गिराने के मामले में जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे.

    अमेरिकी प्रांत दक्षिणी कैरोलाइना में चार फरवरी को अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमान ने चीन के एक गुब्बारे को निशाना बनाया था. इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इसे हाई-टेक चीनी स्पाई गुब्बारे की संज्ञा दी गयी थी.

    हालांकि चीन ने किसी तरह की जासूसी के आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि ये ग़ुब्बारा मौसम संबंधी जानकारी जुटाने के लिए छोड़ा गया था, जो रास्ता भटक कर अमेरिकी हवाई क्षेत्र की तरफ चला गया.

    ये मामला सामने आने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने अपना पूर्व निर्धारित चीनी दौरा भी रद्द कर दिया था.

    अमेरिकी वायु सेना ने इसके बाद हवा में देखे गए तीन और मानवरहित चीजों को निशाना बनाया. इनमें से एक को अलास्का के पास, एक को कनाडा के उत्तर-पश्चिम में और एक को अमेरिका-कनाडा सीमा के पास गिराया गया.

    हालांकि, अमेरिकी सरकार ने इन तीन चीज़ों को जासूसी से जुड़ा हुआ नहीं बताया है.

    इस मामले पर बाइडन ने कहा है, “मैं जल्द ही राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात कर सकता हूं. हम इस मामले की तह तक जाएंगे.”

    उन्होंने कहा है कि चार फरवरी के बाद आसमान से गिराई गयी तीन चीज़ें शोध आदि से जुड़ी हो सकती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक नया शीत युद्ध नहीं चाहते.

    लेकिन उन्होंने इस गुब्बारे को निशाना बनाने के लिए माफ़ी नहीं मांगी है.

    उन्होंने कहा, “हम हमेशा अमेरिकी जनता के हितों की रक्षा और उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाएंगे.”

    बाइडन प्रशासन और उनकी पार्टी इस मामले में कथित रूप से लेटलतीफ़ी से फ़ैसला लेने की वजह से आलोचना का सामना कर रही है.

  2. राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की बोले, शांति की ख़ातिर रूस को ज़मीन देना स्वीकार्य नहीं

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बीबीसी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा है कि उनकी सरकार रूस के साथ संभावित शांति समझौते में अपनी ज़मीन देने के लिए तैयार नहीं है.

    रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई के आगामी 24 फ़रवरी को एक साल पूरे हो जाएंगे. इससे पहले वह ब्रितानी नेताओं से मिलने के लिए लंदन पहुंचे थे.

    इसी मौक़े पर बीबीसी को दिए एक ख़ास इंटरव्यू में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस को ज़मीन देने का मतलब ये होगा कि वह वापस आता रहेगा जबकि पश्चिमी हथियार शांति को हमारे ज़्यादा क़रीब लेकर आएंगे.

    उन्होंने कहा, “रूसी हमले हर तरफ़ से होना शुरू हो चुके हैं.’

    हथियारों को लेकर उन्होंने कहा, “हां, बिल्कुल. आधुनिक हथियार शांति कायम होने की प्रक्रिया को तेज़ करते हैं, क्योंकि हथियार ही एक मात्रा भाषा है जो रूस को समझ आती है.”

  3. ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरा टेस्ट शुरू, सूर्य कुमार यादव टीम से बाहर

    सूर्य कुमार यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, क्रिकेट खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव

    टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है.

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

    इस मैच में टीम इंडिया की ओर से अपनी प्लेइंग इलेवन में अहम बदलाव किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टीम इंडिया ने सूर्य कुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रेनेशॉ की जगह ट्रेविस हेड को मौका दिया है.

    इसके साथ ही स्कॉट बोलैंड के हाथ भी निराशा लगी है. उनकी जगह मैथ्यू कुन्हेमैन को मौक़ा मिला है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. इमरान ख़ान की जमानत याचिका ख़ारिज, कभी भी हो सकते हैं गिरफ़्तार

    तहरीक-ए-इंसाफ़ के मुखिया इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, REUTERS/AKHTAR SOOMRO

    इमेज कैप्शन, तहरीक-ए-इंसाफ़ के मुखिया इमरान ख़ान

    पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक़-ए-इंसाफ़ के प्रमुख इमरान ख़ान को गिरफ़्तार किए जाने के हालात बनते दिख रहे हैं.

    समाचार एजेंसी एपीपी के मुताबिक़, लाहौर हाई कोर्ट ने बीते गुरुवार इमरान ख़ान की जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है.

    इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ पिछले साल इस्लामाबाद के संगजानी पुलिस थाने में आतंकवाद से जुड़ी धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज की गयी थी.

    इस मामले में एंटी – टैरेरिज़्म कोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत याचिका ख़ारिज किए जाने के बाद इमरान ख़ान ने लाहौर हाई कोर्ट का रुख किया था.

    इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सानाउल्लाह ख़ान ने कहा है कि उनके विचार से इमरान ख़ान को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए क्योंकि वह न्याय व्यवस्था का मज़ाक उड़ा रहे हैं.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इमरान ख़ान की तुरंत गिरफ़्तारी के लिए सरकार से बात करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इमरान ख़ान की जमानत याचिका ख़ारिज होने के बाद लाहौर स्थित उनके जमन पार्क निवास के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी है.

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ ने अपने ट्विटर हैंडल से ऐसे कई वीडियो साझा किए हैं जिनमें समर्थक इमरान ख़ान के प्रति अपनी वफादारी व्यक्त करते देखे जा सकते हैं.

  5. बंद सीमेंट फ़ैक्ट्रियों पर अनुराग ठाकुर ने अदानी समूह को क्या दी सलाह

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीती शाम हिमाचल प्रदेश में बंद चल रही अदानी समूह की दो सीमेंट फ़ैक्ट्रियों पर ट्रक ऑपरेटरों से जारी विवाद में एक अहम टिप्पणी की है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, अनुराग ठाकुर ने कहा है कि “दाड़लाघाट के सभी ट्रक ऑपरेटर पिछले 2 महीनों से हड़ताल पर हैं. उनकी ढुलाई रेट को लेकर जो समस्याएं थीं, उन पर हमने विस्तार में बातचीत की है. एक सकारात्मक सोच के साथ दोनों ही पक्षों को इसका रास्ता निकालना चाहिए.

    ट्रक ऑपरेटरों ने इसमें हामी भरी है. मुझे विश्वास है कि उद्योग वाले भी दो क़दम आगे बढ़कर इस टकराव को ख़त्म करेंगे. हम बातचीत कर इस समस्या का हल निकालेंगे.”

    बता दें कि अदानी समूह ने साल 2022 में स्विट्ज़रलैंड की कंपनी होल्सिम लिमिटेड से अंबुजा और एसीसी सीमेंट को ख़रीद लिया था.

    इसके बाद से कंपनी के प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटरों के बीच माल ढुलाई की दरों को लेकर असहमति पैदा होने की ख़बरें आई थीं.

    अदानी समूह ने इन असहमतियों के बीच हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के तीन दिन बाद ही अपनी दोनों फ़ैक्ट्रियों को बंद कर दिया था.

    अदानी समूह ने इसके कुछ हफ़्तों बाद अपनी फ़ैक्ट्रियों को दोबारा शुरू कराने की दिशा में कोशिशें शुरू की थीं.

    लेकिन माल ढुलाई की दरों को लेकर जारी विवाद अब तक ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. बागेश्वर धाम में महीने भर से रुकी महिला की मौत, डॉक्टरों ने दी थी घर पर आराम की सलाह

    बागेश्वर धाम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में पिछले एक महीने से रुकी महिला की बीते गुरुवार मौत हो गयी.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, इस महिला की दोनों किडनियां फ़ेल हो चुकी थीं और दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था.

    सफ़दरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने इस महिला को घर पर आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन ये महिला पिछले एक महीने से बागेश्वर धाम में रुकी हुई थी.

    बीती शाम तबीयत बिगड़ने पर इस महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

    स्थानीय पुलिसकर्मी एसडीपीओ मनमोहन बघेल ने एएनआई को बताया, '‘उनकी किडनियां फ़ेल हो चुकी थीं. उनका दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था. डॉक्टरों ने उन्हें घर में रहने की सलाह दी थी. लेकिन वह एक महीने से यहां रह रही थीं.’'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 16 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें–

    • सुप्रीम कोर्ट आज हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए अदानी समूह की कंपनियों के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत के न्यायाधीश की निगरानी में जांच की मांग करने वाली कांग्रेस नेता जया ठाकुर की याचिका पर सुनवाई करेगा.
    • सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली में मेयर चुनाव जल्द कराने के संबंध में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका पर सुनवाई करेगा.
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम क़रीब 7:40 बजे दिल्ली के होटल ताज पैलेस में इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिज़नेस समिट को संबोधित करेंगे.
    • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन आज, अरुण जेटली स्टेडियम नई दिल्ली में सुबह 9:30 बजे खेल होगा शुरू
    • आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच शाम 6:30 बजे से और आयरलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच रात 10:30 बजे से केपटाउन में मुकाबला होगा.