हाल ही में जिन अज्ञात वस्तुओं को मार गिराया, वे गुब्बारे थे: अमेरिका

अमेरिकी वायु सेना के एफ़-22 फाइटर जेट ने शुक्रवार को अज्ञात वस्तुओं को नीचे गिराया था.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. फोन टैपिंग केस में अशोक गहलोत के ओएसडी को दिल्ली पुलिस ने फिर से भेजा नोटिस

    लोकेश शर्मा

    इमेज स्रोत, Lokesh Sharma/Twitter

    इमेज कैप्शन, लोकेश शर्मा

    दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को जुलाई, 2020 के एक फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है.

    लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस का ये नोटिस हाई कोर्ट की सुनवाई से पहले भेजा गया है.

    जोधपुर से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर 25 मार्च, 2021 को दिल्ली पुलिस ने लोकेश शर्मा के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट में इस फोन टैपिंग केस में दर्ज एफ़आईआर को खत्म कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है.

    लोकेश शर्मा के ख़िलाफ़ किसी प्रतिकूल कार्रवाई के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट ने तीन जून, 2021 को रोक लगाने का अंतरिम आदेश दिया जिसके ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की याचिका पर उच्च न्यायालय में 20 फरवरी को सुनवाई होने वाली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस का ये छठा नोटिस है.

    जुलाई 2020 में कांग्रेस शासित राजस्थान में फोन टैपिंग विवाद सामने आया था. इन वायरल ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर एक केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता की पायलट गुट के विधायक के साथ बातचीत का दावा किया गया था.

    क्लिप में कथित तौर पर बीजेपी नेता कह रहे थे कि अगर विधायकों की संख्या 30 हो जाती है तो वे सरकार के घुटने टिका देंगे.

  2. सीरिया झेल रहा त्रासदी पर त्रासदी, भूकंप के बाद मदद पहुंचाना हो रहा मुश्किल

    सीरिया भूकंप मानवीय मदद

    इमेज स्रोत, SEDAT SUNA/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    भूकंप के बाद सीरिया एक और नए संकट का सामना कर रहा है. एक दशक से ज़्यादा वक्त से युद्ध की त्रासदी झेल चुका सीरिया अब भूकंप के चपेट में है. और बाहरी दुनिया से लगभग अलग-थलग हो चुके सीरिया के लिए इससे निपटना बड़ी चुनौती बन गई है.

    भूकंप के ताकतवर झटकों के कारण यहां बड़े पैमाने पर इमारतें ज़मीन्दोज़ हो गई हैं.और पहले से युद्ध से तबाह इस देश में मानवीय राहत पहुंचाना बेहद मुश्किल रहा है.

    हालांकि ये कहना ग़लत नहीं होगा कि भूकंप के बाद सीरिया में हालात थोड़े बदलते दिख रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं यहां तक मानवीय राहत पहुंचाने के लिए रास्ता बनाने की कोशिश में जुट गई हैं.

    हाल में सीरिया की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि सीरियाई सरकार यहां पूरे देश में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए रास्ता खोलने को तैयार हो गई है.

  3. आंबेडकर और दलितों के कथित अपमान पर बेंगलुरु की जैन यूनिवर्सिटी पर एफ़आईआर दर्ज

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बेंगलुरु पुलिस

    इमेज स्रोत, ANI

    बेंगलुरु स्थित जैन डीम्ड यूनिवर्सिटी में डॉ भीम राव आंबेडकर का अपमान करने और अनुसूचित जाति का मजाक उड़ाने वाले नाटक को इजाजत देने के खिलाफ पुलिस ने प्रबंधन, प्रिंसिपल और इवेंट मैनेजमेंट टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

    ये एफआईआर एक सरकारी अधिकारी ने दर्ज करवाई है.

    8 फरवरी को यूनिवर्सिटी ने यूथ फेस्ट आयोजित किया था जिसमें ये नाटक प्रस्तुत किया गया. नाटक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी को बैन करने के लिए एक हैशटैग चलाया गया. इस हैशटैग का नाम है #banJainuniversity

    इस घटना पर सबसे पहले पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज हुई. उसके बाद कर्नाटक के लगभग हर ज़िले में एफ़आईआर दर्ज की गई. अधिकांश शिकायतें बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई है.

    पुलिस ने सामाजिक कल्याण, दक्षिण बेंगलुरु के असिस्टेंट डायरेक्टर मधुसूदन सीएन की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है.

    बेंगलुरु साउथ के पुलिस उपायुक्त पी. ​​कृष्णकांत ने बीबीसी हिंदी को बताया, ''हमने यूनिवर्सिटी प्रबंधन, प्रिंसिपल और यूथ फ़ेस्टिवल की इवेंट मैनेजमेंट टीम के ख़िलाफ़ दर्ज मामले में जांच शुरू कर दी है."

    इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस यूनिवर्सिटी में 8 फ़रवरी को हुए युवा महोत्सव के दौरान एक प्रहसन (व्यंग्यात्मक नाटक) में डॉ आंबेडकर और अनुसूचित जाति समुदाय का अपमान किया गया.

    बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एम. कृष्णमूर्ति ने बीबीसी हिंदी को बताया, “हमारी पार्टी के लोगों ने पूरे राज्य में यूनिवर्सिटी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है. हमने प्रिंसिपल और इवेंट इंचार्ज व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है."

    "छात्रों के खिलाफ कार्रवाई बाद में की जा सकती है. शिक्षण संस्थान में अध्यापकों की जानकारी के बिना ऐसी घटना नहीं हो सकती है. ये वहां के शिक्षक समुदाय की मनुवादी मानसिकता को दिखाता है.”

    उन्होंने कहा, “यह सिर्फ अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार करने का मामला नहीं है. भारत का संविधान लिखने वाले डॉक्टर आंबेडकर का अपमान करना देशद्रोह है.”

    विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राज सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से बयान जारी किया जाएगा. यूनिवर्सिटी की तरफ से बयान जारी होने के बाद इस रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा.

  4. पंचकुला से LIVE: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी, क्रिकेट की उभरती हुई ख़िलाड़ियों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा

  5. क्या ऐसे शहर बन सकते हैं, जिनका भूकंप कुछ ना बिगाड़ सके?

    वीडियो कैप्शन, क्या ऐसे शहर बन सकते हैं, जिनका भूकंप कुछ ना बिगाड़ सके?

    तुर्की और सीरिया में छह फ़रवरी को आए भूकंप में अब तक क़रीब 23 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

    हज़ारों की संख्या में लोग घायल हैं. गगनचुंबी इमारतें धूल में तब्दील हो चुकी हैं.

    ऐसे में क्या ये संभव है कि कोई ऐसा शहर बसाया जा सके जो भूकंप से सुरक्षित हो? आज पड़ताल इसी विषय की.

  6. अदानी समूह ने एसबीआई के पास क्यों बंधक रखे अपनी तीन कंपनियों के शेयर

    अदानी

    इमेज स्रोत, AFP

    अदानी समूह ने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के पास अपनी तीन कंपनियों के अतिरिक्त शेयर बंधक रखने का फ़ैसला किया है. समूह के इस फ़ैसले से 1,038 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.

    समूह ने यह एलान ऑस्ट्रेलिया की करमाइकल कोयला खान और रेल परियोजना के लिए कर्ज लेने के लिए किया है.

    समूह यह कर्ज लेने के लिए अपने अतिरिक्त शेयरों का इस्तेमाल 'गिरवी' के तौर पर करने का फ़ैसला लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अदानी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड के 0.35%, अदानी ट्रांसमिशन के 0.11% और अदानी ग्रीन एनर्जी के 0.38% अतिरिक्त शेयर एसबीआई के पास गिरवी रखे जाएंगे.

    इसके बाद एसबीआई के पास अब इन कंपनियों के गिरवी रखे शेयरों का हिस्सा बढ़ जाएगा.

    एजेंसी के अनुसार, अब एसबीआई के पास अदानी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड के 1%, अदानी ट्रांसमिशन के 0.55% और अदानी ग्रीन एनर्जी के 1.06% कुल शेयर गिरवी हो जाएंगे.

  7. पूर्व जस्टिस अब्दुल नज़ीर बने राज्यपाल, अयोध्या, नोटबंदी जैसे मामलों की कर चुके हैं सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर

    इमेज स्रोत, SCI.GOV.IN

    इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर

    केंद्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में राज्यपालों को बदल दिया है.

    रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दफ्तर ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप-राज्यपाल राधा कृष्णन का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है.

    बयान में कहा गया है कि भगत सिंह कोश्यारी की जगह अब झारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

    वहीं, लद्दाख के उप-राज्यपाल राधा कृष्णन माथुर की जगह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे ब्रिगेडियर (डॉ) बीडी मिश्रा लद्दाख के नए उप-राज्यपाल होंगे बीजेपी के पूर्व सांसद और तमिलनाडु के निवासी सीपी राधा कृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है.

  8. दिल्ली की महरौली में क्यों चलाए गए बुलडोज़र, डीडीए ने दी सफ़ाई

    महरौली के इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली विकास प्राधिकरण ने शनिवार को एक बयान में कहा है कि महरौली के इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान सरकारी ज़मीन से अवैध कब्ज़े को हटाने के लिए चलाया जा रहा है.

    डीडीए के बयान के अनुसार, ये ज़मीन महरौली आर्कियोलॉजिक पार्क की है और इस पर पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक हैं.

    डीडीए ने बताया है कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 10 फरवरी से ये अभियान चलाया जा रहा है.

    महरौली के इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान

    इमेज स्रोत, ANI

    बयान में कहा गया है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान अदालत के आदेश से चलाया जा रहा है और ये लंबे समय से पेंडिंग था. इस मामले से दिल्ली सरकार समेत सभी स्टेकहोल्डर्स अवगत हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2021 में हाई कोर्ट के आदेशुनसार राजस्व विभाग, डीडीए और वक़्फ़ बोर्ड के प्रतिनिधियों की मौजूदगियों में अवैध अतिक्रमण या निर्माण को हटाने के मक़सद से डिमारकेशन एक्सरसाइज़ किया गया था.

    क़ुतुब मीनार के इलाके से लगने वाले महरौली आर्कियोलॉजिक पार्क में 55 संरक्षित स्मारक मौजूद हैं.

    महरौली के इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान

    इमेज स्रोत, ANI

  9. भूकंप में भी न गिरने वाली इमारतें बनाना क्या संभव है?

    भूकंप से तबाह हुई इमारत

    इमेज स्रोत, REUTERS/Ronen Zvulun

    तुर्की के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र ग़ाज़ीअनटेप में सोमवार यानी 6 फ़रवरी 2023 की सुबह अचानक धरती हिली और यहां की इमारतें जैसे झूलने लगीं. जब भूकंप का झटका रुका तब तक तमाम इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो चुकी थी.

    इसके बाद बचा कर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मलबे में फंसी ज़िंदगियों को बचाने की थी.

    तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता से इस भूकंप के कारण अब तक 28 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हज़ारों घायल हैं

  10. चीन के नौसैनिक जहाज के 'घुसपैठ' पर जापान ने जताया विरोध

    चीन का नौसैनिक जहाज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जापान ने अपने जलक्षेत्र में एक चीनी नौसैनिक जहाज़ के प्रवेश करने पर चीन के सामने अपना कूटनीतिक विरोध जताया है.

    इससे पहले, जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीनी नौसेना का एक सर्वे करने वाला जहाज़ रविवार की सुबह याकूशिमा द्वीप के दक्षिण से गुजरा.

    पिछले एक साल से भी कम समय में किसी चीनी जहाज़ ने सातवीं बार जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ज़्यादातर चीनी जहाज़ों को सेनकाकू द्वीप के पास पाया गया है.

    जापान के नियंत्रण वाले इस द्वीपसमूह पर कई सालों से चीन दावा कर रहा है.

  11. कनाडा के आसमान में दिखी 'मानवरहित अनजान वस्तु', पीएम ट्रूडो के आदेश पर नीचे गिराई गई

    एफ-22

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रू़डो ने पुष्टि की है कि उत्तरी अमेरिकी वायुक्षेत्र के ऊपर आसमान में दिखी एक और 'अनजान वस्तु' को गिरा दिया गया है.

    उन्होंने कहा कि इस अनजान वस्तु ने कनाडा के "हवाई क्षेत्र का उल्लंघन" किया था और इसे उत्तर पश्चिम कनाडा के युकोन के पास गिरा दिया गया है.

    इस वस्तु को ट्रैक करने के लिए अमेरिका और कनाडा दोनों ने ही अपने विमान काम पर लगाए थे. ट्रूडो का कहना है कि एक अमेरिकी एफ़-22 जेट ने इस वस्तु पर हमला कर इसे गिरा दिया है.

  12. भारत ने तुर्की में राहत सामग्री लेकर भेजा सातवां ​मालवाहक विमान

    तुर्की

    इमेज स्रोत, Twitter/Arindam Bagchi

    भारत ने भूकंप से बुरी तरह प्रभावित तुर्की में राहत सामग्री से लदा एक और मालवाहक विमान वहां भेजा है.

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इस बारे में लिखा, ''ऑपरेशन दोस्त की सातवीं उड़ान राहत सामग्री लेकर तुर्की के अदाना एयरपोर्ट पहुंची. इसमें पेशेंट मॉनिटर, ईसीजी, सिरिंज पंप जैसे मेडिकल उपकरण और आपदा राहत सामग्री है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने यह भी बताया कि इसमें भारत से गए राहत और बचाव कर्मियों के लिए भी सामान भेजे गए हैं.

    ये पूरी राहत सामग्री बोईंग के मालवाहक विमान ग्लोबमास्टर सी-17 से भेजी गई है.

  13. अनजान चीनी महिला ने खरीदा जापान का एक द्वीप, सोशल मीडिया पर किया दावा

    चीन और जापान

    इमेज स्रोत, andriano_cz

    जापान के ओकिनावा प्रांत में एक निर्जन द्वीप को एक चीनी महिला ने खरीद लिया है. अब तक महिला की पहचान जाहिर नहीं की गई है लेकिन उनकी उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है.

    महिला ने चीनी मीडिया को बताया है कि उनके एक संबंधी की कंपनी ने यानाहा द्वीप खरीदा है. ये द्वीप ओकिनावा मुख्य द्वीप के उत्तर में है और इसके एक हिस्से पर टोक्यो की एक कंसल्टिंग फर्म का स्वामित्व है. इस फर्म को ही महिला अपने रिश्तेदार की कंपनी बता रही हैं.

    अंग्रेज़ी अख़बारहिंदुस्तान टाइम्सने आज जापान टाइम्स के हवाले से ये रिपोर्ट दी है. अख़बार लिखता है कि सार्वजनिक रिकॉर्ड्स के मुताबिक़ ये फर्म चीनी कारोबार में विशेषता रखती है.

    ओकिनावा प्रांत के ही ईज़ेना गांव में कंपनी का दफ़्तर है जिसके मुताबिक़ कंपनी के पास कुल ज़मीन का 50 प्रतिशत है. इसके अधिकतर बीच पर स्थानीय सरकार का नियंत्रण है.

  14. अयोध्या और नोटबंदी जैसे मामलों की सुनवाई करने वाले जस्टिस अब्दुल नज़ीर बने राज्यपाल

    जस्टिस नज़ीर

    इमेज स्रोत, sci.gov.in

    इमेज कैप्शन, जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर

    केंद्र सरकार ने रविवार को 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (लद्दाख) में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल के नाम का एलान किया है.

    इन 13 नामों से दो सेना के पूर्व अधिकारी रहे हैं, वहीं एक सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज रह चुके हैं.

    ले. जन (रिटायर्ड) केटी परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.

    और ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा को लद्दाख (यूटी) का उपराज्यपाल बनाया गया है.

    वहीं सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ​जस्टिस नज़ीर ने दिए कई अहम फ़ैसले

    कर्नाटक के रहने वाले जस्टिस नज़ीर क़रीब एक माह पहले चार जनवरी को रिटायर हुए थे. सुप्रीम कोर्ट में जज रहते हुए वे कई अहम फ़ैसलों में शामिल रहे हैं.

    नवंबर 2019 में अयोध्या विवाद पर सर्वसम्मति से दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले में वे पांच सदस्यीय खंडपीठ के अकेले मुसलमान जज थे. वहीं तीन तलाक़ को अवैध क़रार देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले में भी वे शामिल थे.

    जस्टिस नज़ीर केंद्र सरकार की नोटबंदी के फ़ैसले को उचित ठहराने वाली खंडपीठ में भी शामिल थे.

    सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनका जन्म पांच जनवरी, 1958 को कर्नाटक में हुआ था. उन्होंने अपनी वकालत का करियर 1983 से कर्नाटक हाई कोर्ट से शुरू किया था. उन्हें 2003 में कर्नाटक हाईकोर्ट में एडिशनल जज बनाया गया. सुप्रीम कोर्ट में उन्हें फ़रवरी 2017 में जज बनाया गया था.

  15. केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला, कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया

    केंद्र सरकार

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए देश के कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है.

    महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफ़ा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है.

    अब उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को वहां का राज्यपाल बनाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी के पूर्व सांसद और तमिलनाडु के निवासी सीपी राधा कृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है.

    बताया जा रहा है कि लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने भी इस्तीफ़ा दिया है. राष्ट्रपति ने उनका भी इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है.

    उनकी जगह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ) बीडी मिश्रा को लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में ज़िम्मेदारी दी गई है.

    मोदी सरकार के पिछले सरकार में वित्त राज्यमंत्री रहे शिव प्रताप शुक्ला अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार कई राज्यों में राज्यपाल के पद पर नई नियुक्तियां हुई हैं, तो कई जगह नए राज्यपाल बनाए गए हैं.

    I. राज्यपालों के राज्यों में बदलाव:-

    नाम - नया राज्य - पुराना राज्य

    1. रमेश बैस - महाराष्ट्र - झारखंड

    2. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर - बिहार - हिमाचल प्रदेश

    3. विश्व भूषण हरिचंदन - छत्तीसगढ़ - आंध प्रदेश

    4. सुश्री अनुसइया उइके - मणिपुर - छत्तीसगढ़

    5. ला गणेशन - नगालैंड - मणिपुर

    6. फागू चौहान - मेघालय - बिहार

    7. ब्रिगेडियर (डॉ) बीडी मिश्रा - लद्दाख (UT) - अरुणाचल प्रदेश

    II. नए बनाए गए राज्यपाल

    1. सीपी राधा कृष्ण - झारखंड

    2. जस्टिस (रिटायर्ड) एस अब्दुल नज़ीर- आंध्र प्रदेश

    3. गुलाब चंद कटारिया- असम

    4. शिव प्रताप शुक्ल - हिमाचल प्रदेश

    5. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य - सिक्किम

    6. ले. जन (रिटायर्ड) केटी परनाइक - अरुणाचल प्रदेश

  16. दक्षिण अफ़्रीका के जाने माने रैप सिंगर AKA और उनके दोस्त की गोली मारकर हत्या

    AKA

    इमेज स्रोत, GALLO IMAGES

    दक्षिण अफ़्रीका के जाने माने रैप सिंगर किएरनन जैरेड फ़ोर्ब्स की डरबन के एक रेस्तरां के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

    दुनिया में एकेए (AKA) के नाम से मशहूर ये रैपर केवल 35 साल के थे.

    उनके साथ, उनके क़रीबी दोस्त और पेशे से शेफ़ और कारोबारी टेबेलो 'टिब्ज़' मोत्सोने की भी हत्या कर दी गई है.

    माना जा रहा है कि जब गोली मारी गई, तब वे दोनों एक नाइटक्लब में एक परफॉर्मेंस में भाग लेने जा रहे थे.

    हालांकि हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चला है. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड की जांच की जा रही है.

    पुलिस के प्रवक्ता कर्नल रॉबर्ट नेत्शिउंडा ने बीबीसी को बताया कि रैपर एकेए और उनके दोस्त जब अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तभी दो हथियारबंद लोगों ने आकर दोनों को नज़दीक से गोली मार दी. इसके बाद हमलावर पैदल ही मौक़े से फरार हो गए.

    पुलिस के अनुसार, वो यह अंदाज़ा नहीं लगाना चाहते कि क्या यह हत्याकांड 'हिट एंड रन' का मामला है. हालांकि इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.

    रोज़ होने वाली हत्याओं के लिहाज़ से देखें तो दक्षिण अफ़्रीका दुनिया के अग्रणी देशों में आता है. गोलीबारी की घटनाएं वहां असामान्य बात नहीं है.

    'गन फ्री साउथ अफ्रीका' नाम की एक संस्था का अनुमान है कि इस देश में प्रतिदिन 30 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है.

    गन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कौन थे AKA?

    एकेए ने अपना संगीत करियर रैप ग्रुप 'एंटिटी' के एक सदस्य के तौर पर शुरू किया था. बाद में वो अकेले गाने लगे.

    अपने गानों के लिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में कई पुरस्कार जीते. वहीं सोशल मीडिया पर एकेए के मित्र मोत्सोने को लोग 'एक सच्चा इंसान' बता रहे हैं.

    एकेए ने अमेरिका में ब्लैक एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (बीईटी) अवार्ड और एमटीवी यूरोप म्यूज़िक अवार्ड के लिए कई नॉमिनेशन भी मिले.

    अपनी हत्या के कुछ घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने आने वाले एलबम 'मास कंट्री' के बारे में एक पोस्ट किया. यह एलबम इस महीने के अंत में रिलीज़ किए जाने के लिए तैयार है.

    एकेए के माता-पिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले गए एक बयान में अपने बेटे को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा, "किएरनन जैरीड फ़ोर्ब्स हमारे लिए एक बेटा, भाई, पोता, भतीजा और दोस्त था, वो अपनी प्यारी बेटी काहिरा के पिता के रूप में हमारा प्रिय था."

    उनके अनुसार, "कई लोग उन्हें एकेए, सुपा मेगा, भोवा और कई अन्य प्यारे नामों से बुलाते थे. लोगों ने हमारे बेटे को प्यार किया और बदले में उसने भी प्यार दिया."

  17. कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का भाषण क्यों हो रहा है वायरल?

    इमरान प्रतापगढ़ी

    इमेज स्रोत, Sansad TV

    इमेज कैप्शन, इमरान प्रतापगढ़ी

    कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का राज्यसभा में शुक्रवार को दिया गया एक भाषण वायरल हो रहा है.

    इस भाषण में वो केंद्र की मोदी सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास' के दावों पर सवाल उठा रहे हैं.

    'मैं भारत का इमरान हूं...' और 'भारत मेरी सांसों में समाया हुआ...' कहते हुए दिए गए इस भावुक भाषण में उन्होंने आरोप लगाया है कि देश में सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थक ​जब मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं, तब सरकार ने अपनी आंखें मूंद ली हैं.

    प्रतापगढ़ी ने अपने भाषण के दौरान कई शेरो-शायरी और संस्कृत के श्लोक भी सुनाए.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    उन्होंने एक शेर पढ़ा-

    ''तुमने जो नफ़रत का बाज़ार सजाया हुआ है, तू ये कहता है मुसलमान पराया हुआ है.

    आ जा दिल चीर के दिखला दूं वतन का नक्शा, मेरा भारत मेरी सांसों में समाया हुआ है.''

    इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के मुसलमान उतने ही देशभक्त हैं, जितना कोई और, लेकिन उन्हें हर रोज़ अपनी देशभक्ति का सबूत देने के लिए नहीं कहा जा सकता.

    उन्होंने बीजेपी में भी मुसलमान नेताओं को साइडलाइन किए जाने पर सवाल उठाते हुए सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास' नारे को खोखला क़रार दिया है.

    कांग्रेस सांसद ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए बजट में लगातार हो रही कटौती पर भी सवाल उठाए.

  18. तुर्की-सीरिया भूकंप: मरने वालों की संख्या 28 हज़ार के पार

    तुर्की और सीरिया में भूकंप

    इमेज स्रोत, Reuters

    तुर्की और सीरिया में इस हफ़्ते आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 28 हज़ार से अधिक हो गई है. हालांकि, छह दिनों बाद लोगों के मलबे से जीवित निकालने की उम्मीद अब धूमिल पड़ रही है.

    इस बीच शनिवार को जर्मन बचाव दल और ऑस्ट्रिया की सेना ने अज्ञात समूहों के बीच झड़प की बात कहते हुए तुर्की में अपना खोज अभियान रोक दिया.

    मीडिया के अनुसार, लूटपाट के आरोप में क़रीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे कई बंदूकें भी जब्त की गई हैं.

    तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि वे क़ानून तोड़ने वाले को दंडित करने के लिए अपनी आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करेंगे. वहीं एक बचावकर्मी का कहना है कि खाद्य आपूर्ति घटने से सुरक्षा हालात और बिगड़ने की आशंका है.

    संयुक्त राष्ट्र के सहायता प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स का कहना है कि इस आपदा से निपटने के लिए चिकित्सा सहायता मुहैया कराने की तत्काल आवश्यकता है.

    उनके अनुसार, फील्ड अस्पताल के साथ ज़िंदा बचे लोगों को भोजन और रहने के ठिकाने उपलब्ध कराने की भी ज़रूरत है.

    तुर्की सीरिया में भूकंप

    इमेज स्रोत, REUTERS

    आर्मेनिया से मिली तुर्की को मदद

    इधर तुर्की तक मानवीय राहत पहुंचाने के लिए तुर्की और आर्मेनिया के बीच की अलीकन चौकी को पिछले 30 सालों में पहली बार खोला गया है.

    इस चौकी को खाना, पानी और दवाइयां ले जाने वाले ट्रकों ने पहली बार पार किया. इन दोनों पड़ोसियों के बीच की सीमाएं दशकों से बंद हैं और रिश्ते भी ठंडे पड़े हुए हैं.

    आर्मेनिया में तुर्की के विशेष दूत सरदार किलिक ने अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि वो आर्मेनिया के लोगों की ओर से भेजी गई यह मदद हमेशा याद रखेंगे.

    तुर्की-सीरिया में भूकंप

    सीरिया के विद्रोही इलाक़ों में पहुंचने लगी मदद

    ग्रिफ़िथ्स ने बीबीसी को ये भी बताया है कि विद्रोहियों के कब्ज़े वाले उत्तर पश्चिम सीरिया, जहां बहुत कम सहायता पहुंची है, संयुक्त राष्ट्र वहां अधिक क्रॉसिंग खोलने के लिए सक्रियता और मज़बूती से काम करेगा.

    उधर सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो में विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रतिनिधि इमान शांकिती ने कहा है कि आबादी की ज़रूरतें तत्काल पूरी करने के लिए डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ टेड्रोस एडहॉनम गीब्रिएसुस के साथ कुछ सहायता पहुंचनी शुरू हो गई है.

    हालांकि उन्होंने कहा है कि देखभाल की निरंतरता बनाए रखना और बुनियादी सेवाएं फिर से शुरू करना बहुत ज़रूरी है.

  19. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 11 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें–

    • तुर्की के भूकंप में एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं मरने वालों की संख्या 28 हजार के पार हो गई है.
    • अदानी मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारतीय नियामक बहुत अनुभवी हैं और अदानी समूह से संबंधित मामले को अच्छे से देख रहे हैं.
    • नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हराकर सिरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.
    • किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापुर से भारत लौटे लालू प्रसाद यादव.
    • यशराज फ़िल्म्स के मुताबिक़ पठान फ़िल्म ने देश-विदेश मिलाकर 900 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.