तुर्की-सीरिया भूकंप: 22,300 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव कार्य लगातार जारी
तुर्की और सीरिया में पांच दिन पहले आए भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and संदीप राय
भारत में पहली बार मिला लिथियम का भंडार
इमेज स्रोत, Getty Images
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया ने गुरुवार को कहा है कि उसे भारत में पहली बार लिथियम का भंडार मिला है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जीएसआई ने अपने बयान में कहा है कि जम्मू और कश्मीर के रियासी ज़िले में 5.9 मिलियन टन लिथियम का भंडार होने का पता चला है.
लिथियम एक ग़ैर लौह धातु है जो ईवी बैटरी बनाने के काम में आता है.
भारत लंबे समय से घरेलू स्तर पर इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कोशिश कर रहा था.
समाचार एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रियासी ज़िले के सलाल-हाईमाना इलाके में ये भंडार मिला है.
ब्रेकिंग न्यूज़, इसरो ने लॉन्च किया एसएसएलवी-डी2, तीन सैटेलाइट के साथ भरी उड़ान
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, एसएसएलवी-डी2 हुआ लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष
अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपने नए एसएसएलवी-डी2 (स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च
व्हीकल) को अंतरिक्ष में लॉन्च किया.
एसएसएलवी-डी2 ने
मुख्य सैटेलाइट ईओएस-07 और दो अन्य सैटेलाइट को लेकर उड़ान भरी है. ईओएस-07 सैटेलाइट
पृथ्वी की निगरानी करेगी. दो अन्य सैटेलाइट अमेरिका के एटारिस की जैनस-1 और
चेन्नई के स्पेस स्टार्टअप स्पेसकिड्ज़ की सैटेलाइट आज़ादीसैट-2 है.
करीब साढ़े छह
घंटों के इंतज़ार के बाद सतीष धवन स्पेस सेंटर से 34 मीटर लंबे इस रॉकेट ने आसमान में
उड़ान भरी. ये तीनों सैटेलाइट 450 किलोमीटर दूर सर्कुलर ऑर्बिट में स्थापित की जाएंगी.
इस मौक़े पर इसरो
प्रमुख ने कहा, "तीनों सैटेलाइट बनाने और
उनको ऑर्बिट में स्थापित करने के लिए टीमों को बधाई. हमने एसएसएलवी-डी1 में आईं
समस्याओं का विश्लेषण किया, उनमें सुधार के
तरीक़े ढूंढे और उन्हें जल्द से जल्द लागू किया ताकि व्हीकल को इस बार सफ़ल बना जा
सके."
एसएसएलडी-डी1 को
पहले सात अगस्त, 2022 को भी लॉन्च करने की
कोशिश की गई थी लेकिन वो सफ़ल नहीं हो पाई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान को लगा झटका
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के बीच हो रही बातचीत के बेनतीजा ख़त्म होने के बाद पाकिस्तान की उम्मीद को झटका लगा है.
पाकिस्तान को देश के ख़राब आर्थिक हालात के बीच आईएमएफ़ से मदद की उम्मीद है.
पाक वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी हामिद शेख़ ने कहा है कि दोनों पक्षों में और कदम उठाने को लेकर सहमति बन गई है लेकिन मुद्रा कोष ने बातचीत के लिए अभी और वक़्त मांगा है.
हामिद शेख़ ने कहा, "पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बीच जल्द ही स्टाफ़ स्तरीय सहमति बन जाएगी. आईएमएफ़ के मिशन ने स्टाफ़ स्तरीय बातचीत के लिए और वक़्त मांगा है."
दोनों के बीच पाकिस्तान के लिए 1.1 अरब डॉलर की मदद के लिए बातचीत हो रही थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आर्थिक संकट से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए राहत पैकेज पर बातचीत के लिए बीते सप्ताह मुद्रा कोष का एक दल पाकिस्तान पहुंचा था.
पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बेहद निचले स्तर तक आ गया है और 3 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है और ये एक महीने के आयात का पैसा देने के लिए भी काफ़ी नहीं है.
इसका नतीजा ये है कि पाकिस्तान में महंगाई तेज़ी से बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार को जल्द से जल्द आर्थिक मदद की ज़रूरत है.
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, कितना निवेश आने की उम्मीद
....में
Author, अनंत झणाणे
पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ से
लखनऊ में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आज से शुरू हो
रहा है. इसका उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करेंगे.
योगी सरकार ने
उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य तय किया है.
समिट में प्रदेश को एक ऐसे राज्य के तौर पर पेश किया जाएगा जहां बड़ा कंज़्यूमर बेस है, जो कारोबार के लिए मुफ़ीद है, जहां निवेश के लिए मूलभूत ढांचा है और जो अपराध के लिए ज़ीरो टॉरलेंस रखता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
समिट के ज़रिए प्रदेश में रक्षा, नागरिक उड्डयन, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक, डेटा सेंटर और अन्य सेक्टर में निवेश के लिए कंपनियों को लुभाने की कोशिश की जाएगी.
योगी सरकार ने 20 से अधिक निवेश नीतियों में बदलाव कर प्रदेश में निवेश को आसान बनाने का दावा किया है. साथ ही प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को एक सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन के हब के रूप में पेश कर रही है.
योगी सरकार का दावा है कि इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 15 से 17 लाख करोड़ का निवेश लाने और रोज़गार पैदा करने की कोशिश करेंगे.
बड़े शहरों और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में निवेश के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की कोशिश ये भी है कि वो राज्य के 75 जिलों में निवेश आकर्षित करने की कोशिश करेगी.
चीन ने रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका में दिखे ग़ुब्बारे को लेकर कही ये बात
इमेज स्रोत, fmprc.gov.cn
चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका में दिखे उसके ग़ुब्बारे और रूस यूक्रेन युद्ध में अपने स्टैंड को लेकर बात की है.
ब्लूमबर्ग के संवाददाता के सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रायल की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर चीन पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है.
माओ निंग से सवाल किया गया था कि सुनने में आ रहा है कि चीन रूस को सैन्य इस्तेमाल के लिए हथियार और तकनीक दे रहा है जिसे लेकर जी7 मुल्क चीन पर नए प्रतिबंध लगा सकते हैं.
सवाल के उत्तर में माओ निंग ने कहा, "चीन पहले भी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहले भी शांति वार्ता को बढ़ावा देने और तनाव कम करने में सकारात्मक कोशिश की है."
उन्होंने कहा, "चीन एकतरफ़ा प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ है और ऐसे फ़ैसलों की आलोचना करता है जिनका अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत या फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा के तहत कोई आधार न हो. चीन अपने और चीनी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. वह इसके लिए क़ानून के दायरे में रह कर कदम उठाएगा."
चीनी बैलून को
लेकर सवाल पूछा गया था कि क्या विदेश मंत्रालय के पास बैलून को लेकर कोई नई
जानकारी है? क्या आप बैलून पर
मौजूद उपकरण और उसके स्वामित्व के बारे में बता सकते हैं?
इस पर माओ निंग
ने कहा, ''चीन ने उस एयरशिप
को लेकर लगातार जानकारी साझा की है. अमेरिकी आसमान में चीनी सिविलियन एयरशिप का
प्रवेश करना एक अप्रत्याशित घटना थी. चीन ने बार-बार अमेरिका को ये साफ़ कर दिया
है कि उसने बल प्रयोग करके ज़रूरत से ज़्यादा प्रतिक्रिया की है.''
''चीन इसका कड़ा
विरोध और निंदा करता है. हमें 'बैलून के बेड़े'
को लेकर कोई जानकारी नहीं
है. ये अमेरिका का दुष्प्रचार है जो वो चीन के ख़िलाफ़ करता है. जासूसी और निगरानी
में कौन-सा देश सबसे आगे है, ये दुनिया को पता
है.''
पीटी ऊषा ने पहली बार की राज्यसभा की अध्यक्षता, शेयर किया वीडियो
इमेज स्रोत, Sansad TV
"बड़ी ताकत के साथ
ज़िम्मेदारियां भी आती हैं, फ्रेंकलिन डी
रूज़वेल्ट की कही इस बात का अहसास मुझे तब हुआ जब मैंने राज्यसभा की अध्यक्षता की."
सोशल मीडिया पर
ये लिखने वाली पीटी ऊषा ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की
ग़ैर-मौजूदगी में गुरुवार को पहली बार सदन की अध्यक्षता की.
इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि "उम्मीद करती हूं कि मैं मील का पत्थर साबित होने की कोशिश करूंगी."
जानीमानी एथलीट पीटी ऊषा को राज्यसभा के लिए बीजेपी ने जुलाई 2022 में मनोनित किया था. नवंबर में वो भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष भी बनी थीं.
साल 2020 में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड के मंच से पीटी ऊषा को लाइफ़टाइम
अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था.
इस बार भी चुनिए अपनी पसंदीदा महिला खिलाड़ी. वोट
देने के लिए यहां क्लिक करें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीके रोज़ी: मलयालम सिनेमा की पहली हीरोइन पर बना गूगल डूडल
इमेज स्रोत, Twitter/@GoogleDoodles
इमेज कैप्शन, मलयालम सिनेमा की पहली हीरोइन पीके रोज़ी
गूगल ने आज का
डूडल भारतीय अभिनेत्री पीके रोज़ी के सम्मान में बनाया है. पीके रोज़ी मलयालम सिनेमा की पहली हीरोइन बनी थीं.
पीके रोज़ी का
जन्म 10 फरवरी 1903 को केरल के तिरुवनंतपुरम (तत्कालीन
त्रिवेंद्रम) में हुआ था. जन्म के समय उनका नाम राजम्मा था.
रोज़ी में बहुत
कम उम्र से ही अभिनय के लिए जुनून था जो एक दिन हिम्मत में तब्दील होकर सामाजिक
बंधनों से आगे निकल गया. उस दौर में अभिनय
को, खासतौर से महिलाओं के लिए अच्छा पेशा नहीं माना जाता था.
ऐसे दौर में रोज़ी ने इन सामाजिक बेड़ियों को तोड़ने की
ठानी. उन्होंने सिनेमा
जगत में कदम रखा और मलायलम फ़िल्म 'विगाथाकुमारन'
में अभिनय किया.
उनकी इस फ़िल्म का रिलीज़ होने से पहले और बाद में काफ़ी विरोध हुआ था.
हालांकि, उन्हें अपने जीवनकाल में कभी भी अपने काम के
लिए पहचान नहीं मिली लेकिन रोज़ी की कहानी अभिनय की दुनिया में महिलाओं के
प्रतिनिधित्व और योगदान को लेकर चर्चा ज़रूर छेड़ती है.
आज भी पीके रोज़ी की
कहानी लोगों को प्रेरणा और प्रोत्साहन देने का काम करती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भूकंप से अब तक 20 हज़ार लोगों की मौत, यूएन की चेतावनी-अभी और बढ़ सकती है संख्या
इमेज स्रोत, Getty Images
सोमवार को तुर्की और सीरिया में आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक 20 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि आपदा के कारण हुए नुक़सान की पूरी तस्वीर अभी साफ़ नहीं है.
दोनों ही मुल्कों में तेज़ी से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है लेकिन भूकंप को अब सौ घंटों से अधिक हो चुका है और मलबे में दबे होने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं.
इस बीच हज़ारों लोग जो भूकंप से बच गए हैं उनके लिए कड़कड़ाती ठंड नई चुनौतियां पेश कर रही है. यहां रहने की जगह के अलावा, खाने-पीने की चीज़ों की भारी किल्लत हो रही है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने कहा है कि इस आपदा की पूरी तस्वीर अब तक सामने नहीं आ सकी है, ख़ास कर सीरिया में जो बीते कुछ सालों से गृह युद्ध की मार झेल रहा था और पहले से ही बदहाली का सामना कर रहा था.
इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर आपदा में बचे लोगों तक खाना, पानी, दवाएं और रहने की जगह जैसी मदद "तेज़ी से न पहुंचाई गई" तो दूसरी आपदा आ सकती है.
तुर्की के राष्ट्रपति रिचेप तैय्यप अर्दोआन ने दक्षिणी तुर्की के 10 प्रांतों में तीन महीने का आपातकाल लगा दिया है और इस भूकंप को 'सदी की तबाही' कहा है.
ओस्मानिये प्रांत में राहत और बचाव कार्य का जायज़ा लेने के बाद उन्होंने कहा, "इस भूकंप से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुक़सान हुआ है. इसे सदी की तबाही कहा जा सकता है. हज़ारों लोग राहत और बचाव कार्य में मदद करने के लिए सामने आ रहे हैं. पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों से और दूसरे देशों से हर तरह की मदद और गाड़ियां इस इलाक़े में लाई जा रही हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तुर्की और सीरिया की मदद के लिए सामने आए देश
विश्व बैंक ने गुरुवार को तुर्की की मदद के लिए 1.78 अरब डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की है.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तुर्की से चर्चा की है और कहा है कि वो मौजूदा हालात में तुर्की और सीरिया की हरसंभव मदद करेगा.
अमेरिका ने 8.5 करोड़ डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की है. साथ ही अमेरिकी सरकार ने कहा है कि विद्रोहियों के कब्ज़े वाले इलाक़ों में राहतकर्मियों को पहुंचने दिया जाए.
ज़मीनी स्तर पर राहत कार्य में क़रीब एक लाख लोग लगे हैं लेकिन गाड़ियों की कमी और कई इलाक़ों से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट जाने के कारण उन्हें राहत कार्य में मुश्किल आ रही है.
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वो दोनों मुल्कों के लिए राहत पैकेज भेज रहे हैं. हालांकि, सीरिया में विद्रोहियों के कब्ज़े वाले इलाक़ों की तरफ़ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि राहतकर्मियों और राहत के सामान को रोका न जाए. गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की भेजे गए मानवीय मदद की एक खेप उत्तर-पश्चिमी सीरिया पहुंची.
इससे पहले साल 1999 में उत्तर-पश्चिमी तुर्की में शक्तिशाली भूकंप आया था जिसमें 17,134 लोगों की मौत हो गई थी.
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 09 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.
आज की अहम ख़बरें–
तुर्की-सीरिया भूकंप में अब तक 20 हज़ार लोगों की मौत हो गई है. यूएन ने मामले और बढ़ने की चेतावनी दी है.
एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी ने अपने एक नए विशाल रॉकेट सिस्टम पर परीक्षण किया है.
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल ने द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास को लेकर अपने रूसी समकक्ष से वार्ता की.
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया 177 रन बनाकर ऑलआउट और भारत ने बनाए एक विकेट के नुक़सान पर 77 रन.