इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम भारतीय स्पिनरों के सामने बेबस नज़र आए और केवल 177 रन बनाकर आउट हो गई.
ऑस्ट्रेलिया की पारी में कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक तक नहीं बना सका. सबसे ज़्यादा 49 रन लबुशाने ने बनाए.
स्टीवन स्मिथ ने 37 रन, एलेक्स कैरी ने 36 और हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन बनाए.
भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए और अश्विन ने 3 विकेट लिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के विवाद, जिन्हें आज भी लोग करते हैं याद
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सिडनी में जनवरी 2008 में खेले गए मैच के दौरान एंड्रयू सायमंडस और हरभजन सिंह.
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सिरीज़ आज से शुरु हो गई है.
भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच ऐशेज़ क्रिकेट मैच हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहे हैं.
बाद के दिनों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैचों, ख़ासकर टेस्ट मैचों के प्रति आकर्षण और उम्मीदें काफ़ी बढ़ीं हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 टेस्ट सिरीज़ के मुकाबले हुए. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 12 सिरीज़ में और भारत ने 10 सिरीज़ में जीत दर्ज की, जबकि पांच सिरीज़ ड्रॉ पर ख़त्म हुईं.
नेहरू के परिवार का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है: पीएम मोदी
इमेज स्रोत, ANI
गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर अपना हमलावर रुख जारी रखते हुए जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का जिक्र किया.
उन्होंने पंडित नेहरू पर कहा, "600 के करीब योजनाएं सिर्फ़ गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर हैं. अगर किसी कार्यक्रम में नेहरू जी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
"उनका लहू एकदम गर्म हो जाता है कि नेहरू जी का नाम क्यों नहीं है. मैं आश्चर्यचकित हो जाता हूं कि चलो भाई छूट जाता होगा हमसे नेहरू जी का नाम. और छूट जाता है तो हम ठीक भी कर लेंगे क्योंकि वो देश के पहले पीएम थे."
"लेकिन मुझे ये समझ नहीं आता है कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है. क्या शर्मिंदगी है, नेहरू सरनेम रखने से. इतना बड़ा महान व्यक्तित्व. अगर आपको मंजूर नहीं है. परिवार को मंजूर नहीं है...आप हमारा हिसाब मांगते हो."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इंदिरा गांधी और अनुच्छेद 356 का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा, "इतिहास उठा कर देख लिजिए कि वे कौन सी पार्टी थी जिन्होंने आर्टिकल 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया. 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया. एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया, उनका नाम है श्रीमती इंदिरा गांधी."
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "60 साल कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे... जब वो गड्ढे खोद रहे थे, 6 दशक बर्बाद कर चुके थे... तब दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
विपक्ष की राजनीतिक शैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, "इनकी राजनीति, अर्थ नीति और समाज नीति वोटबैंक के आधार पर ही चलती थी, लेकिन हमने रेहड़ी-ठेले पटरी वालों की चिंता की."
"प्रधानमंत्री स्वनिधि और प्रधानमंत्री विकास योजना के जरिए हमने समाज के एक बड़े वर्ग का सामर्थ्य बढ़ाने का काम किया है. ये विज्ञान और तकनीक के विरोधी लोग हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
"ये हमारे वैज्ञानिकों को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. इनको देश की चिंता नहीं है, इनको अपनी राजनीतिक उठा-पटक की चिंता है. डिजिटल लेनदेन में देश आज दुनिया का लीडर बना हुआ है. डिजिटल इंडिया की सफलता ने आज पूरी दुनिया को प्रभावित किया है."
अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "110 ऐसे आकांक्षी जिले जहां बहुल संख्या आदिवासी की है उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिला है. यहां के शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया. बजट में शेड्यूल ट्राइब कंपोनेंट फंड के तहत 2014 के पहले की तुलना में 5 गुना अधिक वृद्धि हुई है."
महाराष्ट्र: अनोखा स्कूल जिसमें सिर्फ़ एक छात्र पढ़ता है और एक ही टीचर पढ़ाते हैं
वीडियो कैप्शन, महाराष्ट्र: अनोखा स्कूल जिसमें सिर्फ़ एक छात्र पढ़ता है
एक स्टूडेंट, एक टीचर.
महाराष्ट्र में वाशिम के गणेशपुर ज़िला परिषद स्कूल में हर सवेरे ये नज़ारा दिखता है. कार्तिक तीसरी क्लास में पढ़ते हैं. और गणेशपुर के इस स्कूल में पढ़ने वाले वो इकलौते छात्र हैं.
इस गांव की आबादी 150 है और यहां 32 परिवार रहते हैं. किशोर मंकर इस स्कूल में पढ़ाने वाले इकलौते टीचर हैं. वो हर रोज़ 12 किलोमीटर का फासला तय कर यहां पढ़ाने आते हैं. देखिए ये वीडियो.
#INDvAUS : भारतीय स्पिनरों के सामने पहले ही दिन बेबस दिखा ऑस्ट्रेलिया, 177 रन पर ऑलआउट
इमेज स्रोत, ANI
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम केवल 177 रन बनाकर आउट हो गई.
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ भारतीय
स्पिनरों की घूमती गेंदों के आगे बेबस नज़र आए.
हाल ये रहा कि ऑस्ट्रेलिया की पारी में कोई भी बल्लेबाज़
अर्धशतक तक नहीं बना सका.
सबसे ज़्यादा 49 रन लबुशाने ने बनाए. स्टीवन स्मिथ ने 37 रन, एलेक्स कैरी ने 36 और हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन बनाए.
इमेज स्रोत, ANI
भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 47 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं अश्विन ने तीन विकेट लिए.
भारत की सधी शुरुआत
ख़बर लिखे जाने तक भारत ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 35 रन बना लिए.
रोहित शर्मा 31 रन और केएल राहुल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.
भूकंप के बाद मौत को हराने वाले 'चमत्कारों' की कहानियां
इमेज स्रोत, Twitter/mhdksafa
इमेज कैप्शन, सात साल की बहन अपने भाई के सिर पर हाथ रखे हुए, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है.
5 फ़रवरी 2023. एक बच्ची इरमाक रात को घर के मुलायम बिस्तर पर सो रही थी. अगली सुबह भी वो बिस्तर पर मिली लेकिन सोकर उठी नहीं. इरमाक के ऊपर भारी-भरकम छत का बड़ा हिस्सा गिरा हुआ था. वही छत, जिसे देखते हुए इरमाक ने कितनी बचकानी और प्यारी बातें की होंगी.
इरमाक की सांसें दुनिया छोड़कर जा चुकी हैं मगर उसका एक हाथ अब भी छोड़ा नहीं गया है. ये हाथ इरमाक के अब्बा मेसूत हंसर ने पकड़ा हुआ है, जो कुछ वक़्त पहले ज़िंदगी से भरे अपने घर के मलबे के पास बैठे हैं और अपनी बिटिया का साथ नहीं छोड़ना चाहते.
आँखों और चेहरे पर बिना किसी भाव के तुर्की के कहरामनमारस शहर में मेसूत कुछ बोल नहीं रहे हैं. मगर उनकी तस्वीर देखने वाले ज़्यादातर इंसान इतने सारे भावों से भर जाएंगे कि शब्दों की ज़रूरतें ख़त्म हो जाएंगी.
कुछ सेकेंड्स हज़ारों लोगों की ज़िंदगी छीन सकते हैं और लाखों लोगों को ग़मगीन कर सकते हैं. तुर्की, सीरिया में आए भूकंप इस बात के ताज़ा और दुखद उदाहरण हैं.
विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज़, कांग्रेस को बार-बार देश नकार रहा है लेकिन...
इमेज स्रोत, SANSAD TV
संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमलावर रुख़ जारी रखा है.
उन्होंने कहा, "कांग्रेस को बार-बार देश नकार रहा है लेकिन कांग्रेस और उसके साथी अपनी साज़िशों से बाज़ नहीं आ रही है, लेकिन जनता इसे देख रही है और उनको हर मौके़ पर सज़ा भी दे रही है."
विपक्ष के धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हमने आज़ादी के अमृतकाल में 'सेचुरेशन' का लक्ष्य तय किया है. इसका मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक हर योजना के लाभ पहुंचाए जाए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
"योजनाओं का सेचुरेशन ही सच्चा 'सेकुलरिज़्म' है. इसका मतलब भेदभाव की हर गुंज़ाइश ख़त्म करना है. यह भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की सारी आशंकाओं को ख़त्म करता है. इसका लाभ अंत्यजों (अंतिम व्यक्ति) को भी मिलता है."
राज्यसभा में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, "कल खड़गे जी शिकायत कर रहे थे कि मोदी जी बार-बार मेरे चुनावी क्षेत्र में आते हैं. मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि मैं आता हूं वह तो आपने देखा, लेकिन आप यह भी देखें कि वहां 1 करोड़ 70 लाख जनधन बैंक अकाउंट खुले हैं. सिर्फ़ कलबुर्गी में ही 8 लाख से ज़्यादा जनधन खाते खुले हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
"इसे देखकर उनकी (मल्लिकार्जुन खड़गे) पीड़ा मैं समझ सकता हूं. आप दलित की बात करते हैं यह भी देखें कि उसी जगह दलित को चुनाव में जीत भी मिली. अब आपको जनता ही नकार दे रही है, तो आप उसका रोना यहां रो रहे हैं."
"कोई भी जब सरकार में आता है वह देश के लिए कुछ वादा करके आता है लेकिन सिर्फ़ भावनाएं व्यक्त करने से बात नहीं बनती है. विकास की गति क्या है, विकास की नींव, दिशा, प्रयास और परिणाम क्या है, यह बहुत मायने रखता है."
"हमारी प्राथमिकता हमारे देश के नागरिक थे, इसलिए हमने 25 करोड़ से ज़्यादा परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाया. इसमें हमें नए इंफ्रास्ट्रक्चर और धन खर्च करने पड़े. 18,000 से ज़्यादा गांव ऐसे थे, जहां बिजली नहीं पहुंची थी. समय-सीमा के साथ हमने 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाई."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
तुर्की: मलबे में दबी ज़िंदगियां बचाने की जंग
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: तुर्की: मलबे में दबी ज़िंदगियां बचाने की जद्दोजेहद
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में अब तक कम से कम 5000 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है.
मलबे में दबे हज़ारों लोगों की तलाश अब भी जारी है.
भारत समेत कई दूसरे देशों ने तुर्की की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं. इस दौरान विपक्षी
सांसद लगातार 'मोदी-अदानी भाई-भाई' के नारे लगाते रहे.
हालांकि बुधवार को लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी उन्होंने
अदानी मामले का ज़िक्र नहीं किया है.
पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के शासनकाल में बैंकों के
राष्ट्रीयकरण की आलोचना करते हुए अपनी सरकार द्वारा आम आदमी के लिए किए गए कामों
को गिनाया.
विपक्षी सांसदों की राज्यसभा में नारेबाज़ी पर तंज़ कसते
हुए उन्होंने कई बातें कहीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
क्या कहा पीएम मोदी ने
"यह सदन राज्यों का सदन है बीते दशकों में अनेक बुद्धिजीवियों ने सदन से देश को दिशा दी. सदन में ऐसे लोग भी बैठे हैं जिन्होंने अपने जीवन में कई सिद्धियां प्राप्त की है. सदन में होने वाली बातों को देश गंभीरता से सुनता और लेता है."
"लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन में कुछ लोगों का व्यवहार और वाणी न सिर्फ सदन को बल्कि देश को निराश करने वाली है.
माननीय सदस्यों को मैं कहूंगा कि 'कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाल, जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल.'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
'हमने श्रेय का रास्ता चुना है, 'प्रिय' लगने वाला रास्ता नहीं चुना'
पीए मोदी ने अपनी सरकार द्वारा जनधन खाते खुलवाने की मुहिम का ज़िक्र किया. इसके लिए अपनी सरकार को मिली चुनौतियों को उन्होंने बताया.
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले देश में केवल 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन थे, लेकिन हमने हर घर को इसका कनेक्शन दिया. आज देश में 32 करोड़ से ज़्यादा घरों में यह सुविधा पहुंच गई है.
उन्होंने हर गांव तक बिजली पहुंचाने के प्रयासों को भी बताया. पीएम मोदी ने पिछली सरकारों को इस दिशा में नाकाम करार दिया.
पीएम मोदी ने कहा कि इन सुविधाओं का एक फ़ायदा ये होता है कि इससे लोगों का विश्वास बढ़ता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
त्रिपुरा चुनावः कम्युनिस्ट और कांग्रेस साथ-साथ, क्या दवाब में आएगी बीजेपी
इमेज स्रोत, CPIM
बांग्लादेश की सीमा से सटे पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है. इसमें एक ओर जहां सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य में चिर प्रतिद्वंद्वी रहे वाम मोर्चा और कांग्रेस गठजोड़ के साथ मैदान में उतरे हैं.
त्रिपुरा के पूर्व महाराज के उत्तराधिकारी प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मन के नेतृत्व वाली आदिवासी पार्टी टिपरा मोथा भी तीसरे पक्ष के तौर पर चुनाव मैदान में है.
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में मेला मैदान स्थित सीपीएम के दप्तर से पोस्ट ऑफ़िस चौराहे पर स्थित कांग्रेस के दफ्तर के बीच की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है. लेकिन यह दोनों ताकतें हमेशा एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी रही हैं.
हालांकि वर्ष 1977 में छह महीने के लिए विपरीत ध्रुवों पर स्थित यह दोनों पार्टियां ज़रूर एक साथ आई थीं और एक समझौते के ज़रिए सरकार का संचालन भी किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़, 'मोदी अदानी भाई-भाई' के नारों के बीच राज्य सभा में शुरू हुआ पीएम मोदी का भाषण
इमेज स्रोत, SANSAD TV
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपना भाषण शुरू कर दिया है.
इस मौके पर उन्होंने कहा, "यह सदन राज्यों का सदन है बीते दशकों में अनेक बुद्धिजीवियों ने सदन से देश को दिशा दी. सदन में ऐसे लोग भी बैठे हैं जिन्होंने अपने जीवन में कई सिद्धियां प्राप्त की है. सदन में होने वाली बातों को देश गंभीरता से सुनता और लेता है."
"लेकिन यह दूर्भाग्यपूर्ण है कि सदन में कुछ लोगों का व्यवहार और वाणी न सिर्फ सदन को बल्कि देश को निराश करने वाली है. माननीय सदस्यों को मैं कहूंगा कि 'कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाब... जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल.' जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना ज़्यादा खिलेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बिहार: छपरा में हुई घटना में एक और युवक की मौत, मुख्य अभियुक्त की सम्पत्ति हो रही है कुर्क
....में
Author, विष्णु नारायण
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN
बिहार के सारण ज़िले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में बीते दिनों बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटे गए तीन युवकों में एक और युवक की मौत हो गई है.
राहुल नाम के इस युवक का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था.
मुबारकपुर गांव में एक युवक की मौत पहले ही हो गई थी. जिसके बाद उस इलाके में लोगों के जुटने का आह्वान किया गया और स्थानीय मुखिया के घर समेत और भी कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया था.
इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN
ऐसे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चलने लगीं.
लोग घटना का वीडियो इधर-उधर शेयर करते हुए तरह-तरह की बातें लिखने लगे.
तो वहीं इस पूरे मामले को तूल देने पर स्थानीय यूट्यूबर्स की भूमिका को भी पुलिस संदिग्ध मान रही है.
इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN
प्रशासन ने मांझी थाना के थानाध्यक्ष को पहले ही निलंबित कर दिया है.
यहाँ हम आपको यह भी बताते चलें कि इस घटना में मुख्य अभियुक्त स्थानीय ग्रामपंचायत के मुखिया पति विजय यादव हैं.
उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अन्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाले तीन युवकों की लाठी डंडे से जमकर पिटाई की जिसके बाद एक युवक अमितेश कुमार सिंह की मौत हो गई तो वहीं दूसरे युवक राहुल की मौत बुधवार को इलाज के दौरान हो गई.
इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN
इमेज कैप्शन, सारण ज़िले के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला
इस पूरे मामले को देखते हुए समूचे इलाके को पहले ही पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
समूचे इलाक़े में तनाव व्याप्त है. मुबारकपुर और आसपास के इलाक़े में धारा 144 लगा दी गई है.
सोशल मीडिया पर चलने वाली तरह-तरह की बातें और अफ़वाहों पर रोक लगाने के मद्देनज़र इलाक़े में 10 फरवरी तक के लिए इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है.
इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN
इस पूरे मामले में अभियुक्तों के धरपकड़ और कार्रवाई के सवाल पर सारण ज़िले के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुबारकपुर हत्याकांड मामले में अब तक 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एफ़आईआर के चार नामजद अभियुक्त अभी भी फरार हैं. हमने कोर्ट से आदेश लेकर उनकी संपत्तियों को कुर्क करना शुरू कर दिया है. आगे की जांच चल रही है."
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर: अपनी पसंदीदा खिलाड़ी को दें वोट
2022 के 'बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर' के दावेदारों के नामों की घोषणा कर दी गई है. यह इस अवार्ड का चौथा साल है.
2022 के लिए दिए जाने वाले अवार्ड के पाँच दावेदारों की सूची में वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू, कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक और विनेश फोगाट, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और मुक्केबाज़ निख़त ज़रीन हैं.
बीबीसी न्यूज़ की इंडिया प्रमुख रूपा झा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "यह अवार्ड भारतीय महिला खिलाड़ियों की लगन और जीवट का सम्मान करता है और विभिन्न खेलों में उनकी कामयाबियों का जश्न मनाता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 16 हज़ार के क़रीब पहुंची
इमेज स्रोत, REUTERS/Firas Makdesi
इमेज कैप्शन, एलेप्पो शहर में भूकंप के बाद की स्थिति
दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 16000 के क़रीब पहुंच गई है. हालांकि समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या 16 हज़ार के पार कर गई है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आशंका जताई है कि खुले आसमान के नीचे, पानी, बिजली और ईंधन के बिना भूकंप से बच गए लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं और इस वजह से उनमें से कुछ लोग अपनी जान भी गंवा सकते हैं.
ये भी कहा जा रहा है कि भूकंप के और झटके आ सकते हैं और पहले की तीव्रता से अधिक हो सकती है.
इस बीच बचावकर्मी काम में लगे हुए हैं लेकिन इमारतों के मलबे के नीचे दबे लोगों के ज़िंदा होने की संभावना गुजरते वक़्त के साथ-साथ धूमिल पड़ती जा रही है.
प्रभावित लोगों के लिए फंड जुटाने के मक़सद से ब्रिटेन के दर्जनों चैरिटी संगठनों ने मदद की अपील की है.
तुर्की ने उम्मीद जताई है कि सीरिया की सीमा पर दो बोर्डर क्रॉसिंग खोल दिए जाएंगे ताकि वहां राहत सामाग्री पहुंचाने का रास्ता साफ़ हो सके.
कांचीपुरम की ये महिलाएं सबके लिए बनीं मिसाल
वीडियो कैप्शन, सबके लिए मिसाल बन गईं ये महिलाएं
एक सेल्फ़-हेल्प ग्रुप से जुड़कर तमिलनाडु की कई महिलाओं ने बदलाव की नई राह तय की है.
कांचीपुरम के एक गांव की इन महिलाओं ने दूध बेचकर अपने शराबी पतियों के कर्ज़ चुकाए.
साथ ही ख़ुद को आर्थिक तौर पर मज़बूत भी किया.
देखिए बीबीसी संवाददाता प्रमिला कृष्णन की ये रिपोर्ट.
सुप्रीम कोर्ट: अदानी समूह की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मामले में शुक्रवार को होगी सुनवाई
इमेज स्रोत, Getty Images
सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई करेगा.
याचिकाकर्ताओं की मांग है कि अदानी समूह की कंपनियों के कामकाज पर आई हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में करवाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए.
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अदानी समूह के कामकाज पर कई तरह के सवाल उठाए हैं और आरोप लगाए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, याचिका दायर करने वाले वकील विशाल तिवारी ने चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने इस मामले में सुनवाई के लिए अर्जेंट लिस्टिंग की मांग की थी.
इस बेंच में चीफ़ जस्टिस के अलावा जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस जेबी पार्दीवाला भी शामिल थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एडवोकेट विशाल तिवारी ने बेंच को बताया कि इसी मुद्दे पर एक अन्य याचिका को 10 फरवरी को सुनवाई के लिए लिस्ट किया गया है.
उन्होंने कहा, "ऐसी ही एक याचिका पर कल सुनवाई होने जा रही है."
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इस मामले पर शुक्रवार को ही सुनवाई हो सकती है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि "ठीक है."
ये शख़्स चूहे मारकर पूंछ क्यों इकट्ठी करता है?
वीडियो कैप्शन, ये शख़्स चूहे मारकर पूंछ क्यों इकट्ठी करता है?
ये बांग्लादेश के मोहम्मद अनवर हुसैन हैं जिन्होंने चूहे पकड़ने के शौक को पेशा बना लिया है.
बचपन में चूहे के बिल से अनाज इकट्ठा करने के लिए अनवर ने चूहे पकड़ना शुरू किया था.
अनवर साल भर में करीब 5-7 हज़ार चूहे पकड़ते हैं. देखिए ये वीडियो.
अमेरिका और ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी लिया चीनी उपकरणों के ख़िलाफ़ ये फ़ैसला
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स
ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने कहा है कि वो देश भर की सरकारी इमारतों से चीन में बने सिक्योरिटी कैमरा और सर्विलेंस उपकरण हटाएगी.
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि इन उपकरणों से सुरक्षा की समस्या पैदा होने की आशंका है और इन पर ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है.
रक्षा मंत्री का ये बयान एक ऑडिट रिपोर्ट के बाद आया है. ऑडिट में ये पाया गया था कि लगभग 250 सरकारी इमारतों में चीनी कंपनी हिकविज़न और दाहुआ के बनाए 900 से भी ज़्यादा उपकरण लगे हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका और ब्रिटेन ने पिछले साल ऐसा ही फ़ैसला लिया था.
इस फ़ैसले की तब ये वजह बताई गई थी कि इन उपकरणों के डेटा तक चीन की सरकार की पहुंच हो सकती है.
हाल के सालों में ऑस्ट्रेलिया और चीन के संबंधों में तनाव देखने को मिला है.
हालांकि प्रधानमंत्री एंटनी अल्बानीज़ ने कहा है कि ताज़ा घटनाक्रम का दोनों देशों के संबंधों पर नकारात्मक असर नहीं पड़ना चाहिए.
सऊदी अरब का ये फ़ैसला अफ़ग़ानिस्तान और तालिबान के लिए क्यों है बुरी ख़बर
इमेज स्रोत, SERGEI BOBYLEV
अफ़ग़ानिस्तान में सऊदी अरब दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पिछले हफ़्ते काबुल छोड़ दिया.
तालिबान सरकार में विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने बीबीसी पश्तो से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सऊदी दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान भेज दिया गया है.
रॉयटर्स ने एक राजनयिक सूत्र के हवाले से लिखा है कि सऊदी राजनयिक पिछले हफ़्ते काबुल छोड़कर पाकिस्तान चले गए हैं क्योंकि काबुल में उन पर हमले का ख़तरा था.
ग्लोबल इंडेक्स MSCI के इस फ़ैसले के बाद अदानी समूह की कंपनियों के शेयर टूटे
इमेज स्रोत, ANI
ग्लोबल इंडेक्स मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल यानी एमएससीआई ने गुरुवार को कहा कि वह अदानी समूह के फ्री फ्लोट की समीक्षा करेगा.
24 जनवरी, 2023 को अदानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल थी.
इसके बाद बॉन्ड मार्केट से लेकर शेयर बाज़ार में बिकवाली से निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
हालाँकि बाद में अदानी समूह की कर्ज़ समय से पूर्व चुकता करने की घोषणा से निवेशकों को भरोसा कुछ हद तक लौटा था और शेयरों में रिकवरी देखने को मिली थी.
एमएससीआई ने कहा है कि अदानी ग्रुप की सिक्योरिटीज (बॉन्ड्स और शेयर) के कुछ निवेशकों को अब फ्री फ्लोट के रूप में नामित नहीं किया जाना चाहिए.
अदानी ग्रुप से जुड़ी सिक्योरिटीज़ की योग्यता और फ्री फ्लोट तय किए जाने को लेकर कई हिस्सेदारों से मिली राय के बाद ये फ़ैसला किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एमएससीआई ने कहा कि अदानी समूह की समीक्षा उसकी मासिक समीक्षा का हिस्सा है.
एमएससीआई के इस फ़ैसले के बाद अदानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.
अदानी एंटरप्राइज़ेज़ 10 फ़ीसदी, अदानी पोर्ट्स 4 फ़ीसदी, अदानी पावर 5 फ़ीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहे हैं.