आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए सवाल
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मोहन भागवत ने कौन-सा ऐसा अनुसंधान कर लिया है, जिससे पता चल गया कि वर्ण पंडितों ने बनाया है?
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and अभिनव गोयल
बिहार: गांव वालों ने मुखिया के घर में लगाई आग, हत्या करने का आरोप
....में
Author, विष्णु नारायण
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, BBC_VISHNUNARAYAN
बिहार के सारण ज़िले के मुबारकपुर गांव में बीते दिनों हुई एक हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
मंगलवार को लोगों ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव के घर और मुर्गी फार्म में आग लगा दी.
फ़िलहाल घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर कैंप कर रही है.
विजय यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तीन युवकों की लाठी डंडे से जमकर पिटाई की जिसके बाद एक युवक अमितेश कुमार सिंह की की मौत हो गई.
घटना में 25 साल के आलोक कुमार सिंह उर्फ़ विक्की और राहुल कुमार को पीएमसीएच रेफर किया गया था.
मौके पर पहुंचे सारण जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
उन्होंने गांव वालों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है.
इमेज स्रोत, BBC_VISHNUNARAYAN
इलाक़े में प्रशासन ने एहतियातन धारा 144 लगा दी गई है, साथ ही सोशल मीडिया पर जातिगत और भड़काऊ पोस्ट लिखने की मनाही से जोड़कर दिशा-निर्देश जारी किया है.
एक बार फिर नहीं हो सका दिल्ली के मेयर का चुनाव
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के मेयर का चुनाव सोमवार को भी नहीं हो पाया और नगर निगम का सदन स्थगित हो गया है. पिछले एक महीने में ऐसा तीसरी बार हुआ है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने AAP की नेता आतिशी का हवाला देते हुए बताया है कि पार्टी आज यानी
सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट का रुख़ करेगी ताकि मेयर का चुनाव 'कोर्ट की निगरानी' में हो सके.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
AAP ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए एक ट्वीट में बीजेपी पर आरोप लगाया है. उसने लिखा, ''आज भी बीजेपी के पार्षद हंगामा करके दिल्ली मेयर का चुनाव नहीं होने दे रहे हैं. साफ़ दिख रहा है कि AAP के पार्षद शांत बैठे हैं लेकिन बीजेपी के पार्षद जानबूझ कर हंगामा मचा रहे हैं.''
आप नेता आतिशी और संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स आयोजित कर बीजेपी पर कई तरह के आरोप लगाए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पार्टी के एक अन्य नेता दिलीप पांडेय ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है, ''दिल्ली के लोग MCD सदन से आती ये तस्वीरें देख रहें हैं! 'मेयर का चुनाव होने दो’ के नारों की बीच अपने चेहरे से लोकतांत्रिक होने का मुखौटा BJP नोच कर फेंक चुकी है! घटिया राजनीति का कोई दूसरा उदाहरण इस देश में नहीं! ग़ुस्से और दुःख के मिश्रित भाव से BJP को सद्बुद्धि की प्रार्थना!''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
पीटीआई ने दिल्ली नगर निगम के पीठासीन अधिकारी सत्य शर्मा के फ़ैसले का ज़िक्र करते हुए यह भी बताया है कि मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव एक साथ होंगे.
उन्होंने मनोनीत सदस्यों को मेयर के चुनाव में वोट देने की अनुमति की भी सूचना दी.
तुर्की और सीरिया में भूकंप से 500 से ज़्यादा लोगों की मौत, 3,000 से अधिक घायल
इमेज स्रोत, DENIZ TEKIN/EPA-EFE/REX/Shutterstock
तुर्की के दक्षिण में सीरियाई सीमा के पास स्थानीय समयानुसार सवेरे 4:17 को भूकंप का एक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया है.
पहले झटके के कुछ मिनट बाद एक और शक्तिशाली झटका महसूस किया गया.
तुर्की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा है किपूरे इलाक़े में एक के बाद एक40 से अधिक आफ़्टरशॉक महसूस किए गए हैं.
तुर्की समेत लेबनान, सीरिया, साइप्रस, इसराइल और फ़लस्तीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
तुर्की केराष्ट्रपतिअर्दोआन ने देश में आपातकाल लागू कर दिया है.यहांतेज़ी सेराहतऔर बचाव कार्य किया जा रहा है.
अधिकारियों के अनुसार तुर्की और सीरिया में अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत की ख़बर है.
हांगकांग: राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के उल्लंघन से जुड़ी सबसे बड़ी सुनवाई
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, जोशुआ वॉन्ग
2019 के मध्य में हांगकांग में हुए सरकार विरोधी
प्रदर्शनों में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ सुनवाई सोमवार से शुरू हो गई है.
अपने क़िस्म की इस सबसे बड़ी सुनवाई में क़रीब 47 लोगों के
ख़िलाफ़ विवादास्पद नेशनल सिक्योरिटी क़ानून का उल्लंघन करने के आरोप हैं.
हांगकांग के जिन लोगों पर ये मुक़दमे चलेंगे, उनमें शहर के सबसे प्रमुख लोकतंत्र समर्थक चेहरे शामिल हैं.
जोशुआ वॉन्ग, बेनी ताई जैसे नाम
इनमें प्रमुख हैं.
इन सब पर अनाधिकारिक प्राइमरी चुनाव (लेजिस्लेटिव इलेक्शन
लड़ने के लिए उम्मीदवारों का चयन करने वाला चुनाव) कराकर सरकार का तख़्तापलट करने
के आरोप लगाए गए हैं.
मुक़दमों का सामना करने वालों में से ज़्यादातर नेशनल
सिक्योरिटी को ख़तरा पहुंचाने के आरोप में पिछले दो साल से हिरासत में है.
इमेज स्रोत, Reuters
सोमवार को पश्चिम काउलून मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर, जहां इन अभियुक्तों के मामलों की सुनवाई हो रही है, वहां इनके समर्थक लंबी क़तारों में इकट्ठे थे.
वहीं कई लोग कोर्ट के बाहर तख़्ती लेकर इस ट्रायल का विरोध कर रहे थे. इन तख़्तियों पर 'यह निर्लज्ज कार्रवाई है' और 'राजनीतिक क़ैदियों को तुरंत रिहा करो' जैसे नारे लिखे हुए थे.
आरोप लगाया गया है कि अनाधिकारिक प्राइमरी चुनाव कराकर सरकार का तख़्तापलट कराने की कोशिश की गई.
आलोचकों का दावा है कि यह क़ानून असहमति की आवाज़ दबाने के लिए बनाया गया है.
हालांकि चीन और हांगकांग के अधिकारियों का कहना रहा है कि अशांति से निपटने के लिए इस क़ानून को लाया गया था.
मोहन भागवत की 'जाति व्यवस्था पर टिप्पणी' को लेकर आया आरएसएस का बयान, एएनआई ने कहा- अनुवाद में हुई ग़लती
इमेज स्रोत, ANI
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जाति व्यवस्था को लेकर कहा क्या था, इसे लेकर आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बयान जारी किया है.
वहीं समाचार एजेंसी एएनआई ने मोहन भागवत के बयान पर अपने कल के ट्वीट को वापस ले लिया है और नया ट्वीट जारी करते हुए कहा है कि अनुवाद में ग़लती हुई.
सुनील आंबेकर के मुताबिक़ मोहन भागवत ने कहा," सत्य यह है कि मैं सब प्राणियों में हूँ, इसलिए रूप-नाम कुछ भी हो, लेकिन योग्यता एक है, मान-सम्मान एक है,सबके बारे में अपनापन है. कोई भी ऊँचा-नीचा नहीं है. शास्त्रों का आधार लेकर पंडित (विद्वान) लोग जो (जातिआधारित ऊँच-नीच की बात) कहते हैं वह झूठ है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
रविवार को मचे बवाल के बाद सुनील आंबेकर ने मोहन भागवत के उस भाषण का वीडियो भी शेयर किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने भागवत के बयान पर मचे बवाल के बाद मंगलवार को स्पष्टीकरण जारी किया है. एजेंसी ने कहा है कि ऐसा अनुवाद में ग़लती के कारण हुआ.
आज एएनआई ने पुराने ट्वीट को हटा कर नया ट्वीट किया, जिसमें उसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का संशोधित बयान छापा है.
नए ट्वीट के मुताबिक़ भागवत ने कहा, "सत्य ही ईश्वर है, सत्य कहता है मैं सर्वभूति हूं, रूप कुछ भी रहे योग्यता एक है, ऊंच-नीच नही है, शास्त्रों के आधार पर कुछ पंडित जो बताते हैं वो झूठ है. जाति की श्रेष्ठता की कल्पना में ऊंच-नीच में अटक कर हम गुमराह हो गए, भ्रम दूर करना है."
इससे पहले एएनआई ने कल ट्वीट किया था, जिसके मुताबिक़ मोहन भागवत ने कहा, "हमारी समाज के प्रति भी ज़िम्मेदारी है. जब हर काम समाज के लिए है, तो कोई ऊंचा, कोई नीचा या कोई अलग कैसे हो गया? भगवान ने हमेशा बोला है कि मेरे लिए सभी एक हैं, उनमें कोई जाति, वर्ण नहीं है, लेकिन पंडितों ने श्रेणी बनाई, वो ग़लत था."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
तुर्की और सीरिया में भूकंप से हुई तबाही का मंज़र
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, तुर्की के गाज़ियानतेप सूबे के पूर्वोत्तर में दियारबाकिर में क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है.
सोमवार तड़के तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के कई शक्तिशाली झटकों से जान और माल का काफ़ी नुक़सान हुआ है. अभी तक इन दोनों देशों में 300 से अधिक लोगों के मरने की ख़बर है.
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे 'यूएसजीएस' के अनुसार भूकंप का पहला झटका सीरियाई सीमा के क़रीब गाज़िएनटेप में कहमानमारश के पास महसूस किया गया.
यूएसजीएस के मुताबिक़, इस भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गयी है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, तुर्की में मरने वालों की संख्या समय के साथ बढ़ने की आशंका जताई गई है. भूकंप के इन झटकों से यह इमारत भी ढह गई.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, तुर्की के गाज़ियानतेप सूबे के पूर्वोत्तर में स्थित मालत्या में भी इमारतें ढहने से कई कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, उत्तरी सीरिया में भूकंप के झटकों से हमा शहर की कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सीरिया के शहर जंदरिस में हताहतों की तलाश में सुबह होने से पहले ही अभियान चलाया गया.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, तुर्की की सीमा के पास स्थित सीरिया के इदलिब में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. इससे अस्पतालों में लोगों का जमावड़ा हो गया.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, तुर्की की सीमा के पास स्थित सीरिया के इदलिब प्रांत में विद्रोहियों के कब्ज़े वाले इलाक़े में भूकंप में घायल बच्चा एक अस्पताल में इलाज का इंतज़ार करता हुआ.
ब्रेकिंग न्यूज़, पीएम मोदी ने तुर्की में आए भूकंप में हुए जानमाल के नुक़सान पर जताया दुख
इमेज स्रोत, ANADOLU AGENCY
तुर्की में सोमवार तड़के भूकंप के कई शक्तिशाली झटकों से
तुर्की और सीरिया में अब तक 170 से अधिक लोगों के मरने और हज़ारों के घायल होने की
ख़बर है. सरकार ने तुर्की में आपातकाल लगा दिया है.
तुर्की में आई इस आपदा पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने गहरा दुख जताया है.
ट्विटर पर उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति
रेचेप तैय्यप अर्दोआन के एक ट्वीट के जवाब में शोक जताया है.
उन्होंने लिखा, ''तुर्की में आए भूकंप के कारण हुई जान-माल की क्षति से दुख
हुआ. शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना. घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
करता हूं. भारत तुर्की के लोगों के साथ खड़ा है और हर इस संकट से उबरने में हर
संभव मदद करने को तैयार है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ईरान: ख़मेनेई ने 10 हज़ार से अधिक क़ैदियों को दी 'सशर्त' सज़ा माफ़ी
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, अयातुल्ला ख़ामेनेई
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला अली ख़मेनेई ने 10 हज़ार से
ज़्यादा क़ैदियों को माफ़ी देते हुए क़ैद से रिहा करने का आदेश दिया है. माफ़ी
पाने वालों में हाल के सरकार विरोधी प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला क़ैदी भी
शामिल हैं.
ईरान की सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है ये
माफ़ी 'सशर्त' है.
उनका यह फ़ैसला इस्लामी क्रांति की 44वीं सालगिरह के
कुछ दिन पहले लिया गया है.
अभी से क़रीब पांच महीने पहले 'ढंग से हिजाब न पहनने' पर 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई
थी. उसके बाद पूरे ईरान में प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया.
महिलाएं हिजाब न पहनने के लिए आंदोलन चला रही हैं. उनके
समर्थन में पुरुष भी हैं. ये लोग देश की मोरैलिटी पुलिस की सख़्ती और मनमानी के
विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.
आंदोलन थामने के लिए पुलिस ने उस समय से हज़ारों लोगों को
हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने इन प्रदर्शनों को विदेशी समर्थन से होने वाला 'दंगा' करार दिया है.
मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि अब तक 500 से अधिक
प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है.
अदानी मामला: विपक्ष की मांग, जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए जांच
इमेज स्रोत, Twitter/ANI
अदानी मामले पर
एकजुट होकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है. सोमवार को संसद परिसर में मौजूद गांधी
प्रतिमा के पास कई विपक्षी दलों के नेता इकट्ठे हुए हैं.
विपक्ष ने मांग की
है कि सरकार इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी से या सुप्रीम कोर्ट की
निगरानी में जांच कराए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले कई विपक्षी दलों के नेता एक बार फिर संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में मिले और आगे की रणनीति तय की.
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी एक वीडियो में कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी, बीआरएस, जेडीयू, राजद, समाजवादी पार्टी, सीपीआई, जेएमएम, आरएलडी, आरएसपी, आप, शिवसेना सहित अन्य कई दलों के नेता बैठक करते हुए दिखे.
कांग्रेस ने अपने ट्वीट में बताया है कि अदानी घोटाले पर संसद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करने का फ़ैसला किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अदानी समूह की कथित धांधली से जुड़ी रिपोर्ट आए हुए अब 13 दिन हो गए हैं, लेकिन पीएम ने अभी तक एक भी शब्द नहीं बोला.
पीएम मोदी की ख़ामोशी पर हमला करते हुए एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने इस मामले में सरकार की मिलीभगत का आरोप लगाया है.
कांग्रेस ने सरकार से हर दिन तीन सवाल पूछने का एलान किया है. उसने कहा है कि उम्मीद है पीएम मोदी उनके सवालों के जवाब देंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
भारत के रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी अवार्ड, 32 बार जीतकर बेयोंसे ने रचा इतिहास
इमेज स्रोत, Twitter/Ricky Kej
इमेज कैप्शन, रिकी केज (सबसे बाएँ)
भारत के संगीतकार रिकी केज ने अपने हालिया अलबम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए अपना तीसरा ग्रैमी अवार्ड जीता है. इस तरह तीन ग्रैमी पाने वाले वे पहले भारतीय हैं.
उन्हें यह पुरस्कार 'बेस्ट इमर्सिव ऑडियो अलबम' कैटेगरी में ब्रिटिश रॉकबैंड 'द पुलिस' के ड्रमर स्टीवर्ट कूपलैंड के साथ दिया गया है.
रिकी केज ने ट्विटर पर लिखा, ''अभी-अभी अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है. अत्यंत आभारी हूँ. मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
रिकी केज इससे पहले 2015 और 2022 में भी ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं.
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित एक लाइव कार्यक्रम में रिक केज को यह अवॉर्ड दिया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बेयोंसे ने रचा इतिहास
अमेरिका की मशहूर सिंगर और डान्सर बेयोंसे ने 32वां ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है.
उन्होंने लॉस एंजिल्स में आयोजित पुरस्कार समारोह में उन्हें 'रेनेशां' के लिए सबसे बेहतर डान्स या इलेक्ट्रॉनिक एलबम का अवॉर्ड दिया गया.
बेयोंसे ने इस तरह हंगरी मूल के ब्रिटिश म्यूजिशियन जॉर्ज सोल्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सोल्टी ने 31 ग्रैमी अवॉर्ड जीते थे.
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड का विरोध, इसे संविधान की भावना के ख़िलाफ़ बताया
इमेज स्रोत, ANI
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
(एआईएमपीएलबी) ने प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड) का विरोध
करते हुए कहा है कि इसे लागू करना 'संविधान की भावना
के ख़िलाफ़' होगा.
रविवार को लखनऊ में
अपनी कार्यकारी समिति की बैठक के बाद जारी एक बयान में एआईएमपीएलबी ने कहा है कि
इसे लागू करने से 'पर्सनल लॉ' से मिले विशेषाधिकारों से लोग 'वंचित' हो जाएंगे, जो 'संविधान की भावना
के ख़िलाफ़' होगा.
बोर्ड ने कहा है कि
भारत जैसे कई संप्रदाय, कई संस्कृति और कई भाषा वाले देश में ऐसी संहिता लागू करना 'न तो प्रासंगिक है और न ही लाभदायी'.
कार्यकारी समिति के
अनुसार, ''यदि सत्तारूढ़ सरकार संसद में अपने बहुमत का लाभ लेकर
यूसीसी को पारित और लागू करती है, तो इससे देश को जोड़े रखने वाली एकता और सद्भाव पर असर
पड़ेगा. इसका देश की तरक़्क़ी पर असर पड़ेगा और इसका कोई लाभ नहीं होगा.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बोर्ड ने उपासना स्थल क़ानून, 1991 के बारे में कहा है कि देश की संसद ने इसे बनाया है. इसलिए इसका उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करना देशहित में है.
इमेज स्रोत, ANI
एआईएमपीएलबी ने कहा है कि किसी धर्म को मानना स्वाभाविक है और संविधान इसे मौलिक अधिकार का दर्जा देता है. इसलिए हर किसी को अपनी मर्जी के धर्म का पालन करने की आज़ादी है. धर्म बदलने के लिए किसी पर दबाव डालना और पैसे का इस्तेमाल करना अनुचित है.
संस्था ने सरकार से सांप्रदायिक द्वेष पर भी नियंत्रण लगाने की भी अपील की है.
इस बैठक में कई मुसलमान संगठनों से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. जमीयत उलेमा के अध्यक्ष अरशद मदनी, महमूद मदनी, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, जमात के वरिष्ठ नेता मौलाना राबे हसन नदवी और एसक्यूआर इलियास और सज्जाद नोमानी ने इसमें भाग लिया.
यूक्रेन: रक्षा मंत्रालय में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद रक्षा मंत्री का विभाग बदलने की तैयारी
इमेज स्रोत, Reuters
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की देश के रक्षा
मंत्री एलेक्सी रेज़निकोव के मंत्रालय में भ्रष्टाचार होने के आरोप के बाद अब उनका
मंत्रालय बदलने जा रहे हैं.
राष्ट्रपति के संसदीय ब्लॉक के प्रमुख डेविड अराख़ामिया ने
बताया है कि मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रमुख किरिलो बुडानोव अब यह दायित्व
संभालेंगे.
उन्होंने यह भी बताया कि रेज़निकोव स्ट्रेटजिक इंडस्ट्री
मंत्री के रूप में सरकार में बने रहेंगे. हालांकि यह बदलाव कब होगा ये नहीं बताया
गया है.
मंत्रालय बदले जाने की ख़बरों पर रक्षा मंत्री ओलेक्सी
रेज़निकोव की ओर से अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
बताया गया है कि यह घोटाला सामानों की ख़रीद से जुड़ा है.
हालांकि इसमें निजी तौर पर रेज़निकोव के शामिल होने के आरोप नहीं है. लेकिन उनके
उपमंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा है.
रूस हमले तेज़ कर सकता है
इससे पहले उन्होंने रविवार को एक समाचार चैनल को बताया था
कि उनका देश रूस पर नए सिरे से आक्रमण करने को तैयार है.
वहीं राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि पूर्वी
यूक्रेन के दोनेत्स्क इलाक़े में भीषण लड़ाई हो रही है और वहां के हालात बहुत
मुश्किल भरे हैं. उन्होंने कहा कि रूस यहां और ज़ोर लगा रहा है और नए आक्रमण की
तैयारी कर रहा है.
उनके अनुसार, रूस के नए हमले इस महीने हो सकते हैं. अधिकारियों के अनुसार, रूस पूर्वी डोनबास क्षेत्र के उन हिस्सों पर कब्ज़ा करने की
कोशिश कर सकता है, जिस पर उसका नियंत्रण नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़, तुर्की में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
इमेज स्रोत, Alamy
तुर्की के दक्षिण की तरफ सीरिया की सीमा से सटे इलाक़े में शक्तिशाली भूकंप की ख़बर है.
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे यूएसजीएस के अनुसार, अभी मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है.
यूएसजीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र तुर्की के 26 किलोमीटर दूर पूर्व में नूरदा रहा है. ये इलाक़ा ग़ाजिएनटेप के पास है.
ग़ाजिएनटेप की आबादी क़रीब 20 लाख है जिनमें से पांच लाख सीरियाई शराणार्थी हैं. माना जा रहा है कि भूकंप से बड़े पैमाने पर जानोमाल का नुक़सान हो सकता है
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इमेज स्रोत, USGS
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जर्मन रिसर्च सेंटर ऑफ़ जियोसाइन्सेज़ (जीएफ़ज़ी) के हवाले से इसे 7.7 तीव्रता का भूकंप बताया है. जीएफ़ज़ी के अनुसार भूकंप का केंद्र ज़मीन के 10 किलोमीटर नीचे था.
समाचार एजेंसी एएफ़पी ने इसे 7.9 तीव्रता का भूकंप बताया है.
गाज़िएनटेप के पास आए भूकंप के झटके पूरे इलाक़े में महसूस किए गए हैं.
तुर्की के सरकारी प्रसारक टीआरटी के अनुसार भूकंप के झटके के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर जमा हो गए.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने रॉयटर्स को बताया कि भूकंप के झटके क़रीब एक मिनट तक महसूस किए गए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लाहौल और स्पीति में भूस्खलन, दो की मौत, एक लापता
इमेज स्रोत, ANI
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति ज़िले में भूस्खलन की घटना हुई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस आपदा में दो लोगों के मारे जाने और एक के लापता होने की ख़बर है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एएनआई ने हिमाचल प्रदेश के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के हवाले से बताया है कि लाहौल और स्पीति ज़िले के लाहौल सब-डिवीज़न के चिका दर्रे के पास रविवार की शाम तीन बजे यह भूस्खलन की यह घटना हुई.
उसने यह भी बताया है कि बहुत कम तापमान और कम दृश्यता के कारण रविवार को कुछ घंटों तक चला बचाव अभियान रोकना पड़ा. यह अभियान सोमवार यानी आज फिर से शुरू किया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पीटीआई के अनुसार, मारे गए और लापता सभी लोग सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ के श्रमिक थे. अधिकारियों ने बताया है कि तीनों हताहत श्रमिक बर्फ और उसे हटाने वाली मशीन के नीचे दब गए.
अधिकारियों के अनुसार, मारे गए श्रमिकों की पहचान 19 साल के राम बुद्धा और राकेश के रूप में की गई है. वहीं लापता श्रमिक नेपाल के पसांग छेरिंग लामा हैं.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.
05 फ़रवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.