संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले, 'जाति भगवान ने नहीं पंडितों ने बनाई जो ग़लत था'

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिवाजी महाराज के उस खत का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने औरंगजेब को लिखा था कि हिंदू-मुस्लिम सब एक ही ईश्वर के बच्चे हैं.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. जब डोभाल के साथ ब्रिटिश एनएसए की बैठक में अचानक पहुंचे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

    ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, Reuters

    शनिवार को लंदन में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और उनके ब्रितानी समकक्ष टिम बैरो के बीच हो रही मीटिंग में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी कुछ वक़्त के लिए शामिल हुए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ऋषि सुनक ने इस बैठक में भरोसा दिया कि उनकी सरकार रक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी मज़बूत करने में पूरा सहयोग करेगी.

    ब्रिटिश कैबिनेट ऑफ़िस में हुई इस मुलाक़ात के बारे में ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट करके दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस ट्वीट में कहा गया, "पीएम ऋषि सुनक ने ख़ास पहल करते हुए सर टिम बैरो और मिस्टर डोभाल के बीच ब्रिटिश कैबिनेट ऑफ़िस में हो रहे एनएसए डायलॉग में कुछ वक़्त के लिए हिस्सा लिया."

    "व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए उनकी सरकार का समर्थन देने के उनके आश्वासन का हम बहुत अहम मानते हैं. हमें सर टिम की जल्द होने वाली यात्रा की प्रतीक्षा है."

    ब्रिटेन की यात्रा करने के पहले अजीत डोभाल अमेरिका के दौरे पर भी गए थे. वहां उन्होंने मंगलवार को अमेरिका के एनएसए जैक सु​लिवन से मुलाक़ात की थी.

  2. आख़िरी समय में जनता का विश्वास खो बैठे थे जनरल परवेज़ मुशर्रफ़

    परवेज मुशर्रफ

    इमेज स्रोत, Twitter

    पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख और पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ का निधन हो गया है.

    पाकिस्तानी सेना ने बीबीसी संवाददाता शुमायला जाफ़री से उनके निधन की पुष्टि की है और कहा है कि जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ के निधन पर दुख है.

    1998 में वो पाकिस्तानी सेना के चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ बने और 1999 में हुए एक तख्तापलट के बाद वो देश के चीफ़ एक्ज़ीक्यूटिव बने थे.

    12 अक्तूबर, 1999 को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने घोषणा की कि वो अपने सेनाध्यक्ष जनरल परवेज़ मुशर्ऱफ़ को रिटायर कर रहे हैं लेकिन शाम होने तक ख़ुद शरीफ़ सत्ता से बेदख़ल हो गए.

  3. सऊदी अरब ने चेताया, रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से तेल की क़िल्लत पैदा होने का ख़तरा

    सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अज़ीज़ बिन सलमान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अज़ीज़ बिन सलमान

    सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अज़ीज़ बिन सलमान ने रूस पर पश्चिमी देशों के लगाए प्रतिबंधों के कारण भविष्य में ऊर्जा का संकट पैदा होने की चेतावनी दी है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, प्रिंस अब्दुल अज़ीज़ ने शनिवार को राजधानी रियाद में एक सम्मेलन के दौरान ये बात कही.

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "प्रतिबंधों और निवेश की कमी के कारण एक और केवल एक चीज़ होगी कि जब सबसे अधिक ज़रूरत होगी, तब हर तरह की ऊर्जा की क़िल्लत पैदा हो जाएगी."

    प्रिंस अब्दुल अज़ीज़ ने यह भी बताया कि उनका देश यूक्रेन में एलपीजी भेजने की तैयारी कर रहा है. यूक्रेन में इसका मुख्य इस्तेमाल घरों को गर्म रखने में होता है.

    उन्होंने तेल बाज़ार के 2022 के सबक़ का ज़िक्र करते हुए कहा कि दुनिया के अन्य देशों को 'ओपेके प्लस देशों पर भरोसा करना' होगा.

    यूरोपीय संघ ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे रूस का आयात घट गया. वहीं अन्य पश्चिमी देशों ने भी रूस की आर्थिक क्षमता सीमित करने के लिए कई प्रतिबंध लगाए.

  4. गौतम अदानी ने इतने कम दिनों में 100 अरब डॉलर कैसे गंवा दिए?

    वीडियो कैप्शन, गौतम अदानी ने इतने कम दिनों में 100 अरब डॉलर कैसे गंवा दिए?

    भारत के जाने-माने बिज़नेसमैन गौतम अदानी की संपत्ति में अचानक ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिली है.

    अमेरिका की एक इंवेस्टमेंट फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदानी के बिज़नेस से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की और उस पर कई गंभीर आरोप लगाए.

    हालांकि अदानी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया. बीते कुछ दिनों के भीतर अदानी समूह के शेयर तेज़ी से नीचे गिरे हैं. आखिर भारत के एक प्रमुख बिज़नेसमैन गौतम अदानी कैसे इस विवाद में फंसते चले गए, इस वीडियो में यही समझाने की कोशिश की गई है.

    वीडियोः अरुणोदय मुखर्जी

  5. पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप, एफ़आईआर दर्ज

    विनोद कांबली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई पुलिस ने भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर बांद्रा स्थित अपने घर पर नशे की हालत में अपनी पत्नी से मारपीट करने और उन्हें अपशब्द कहने का केस दर्ज किया है.

    उनकी पत्नी एंड्रिया ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में कांबली के ख़िलाफ़ दर्ज कराए गए एक एफ़आईआर में कहा है कि यह घटना शुक्रवार को दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच हुई.

    एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनकी पत्नी की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने शुक्रवार को कांबली के ख़िलाफ़ एक एफ़आईआर दर्ज की है.

    विनोद कांबली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन पर आईपीसी की धारा 324 (जान बूझकर ख़तरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जान बूझकर अपमान करना) लगाई गई है.

    अधिकारी ने बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है और अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. अदानी मामला: निर्मला सीतारमण ने कहा- भारत की छवि पर नहीं पड़ेगा असर

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अदानी मामले पर शेयर बाज़ार में मची हलचल को देखते हुए निवेशकों को भरोसा दिलाने की फिर कोशिश की है.

    उन्होंने कहा कि 'स्वतंत्र' नियामक अपना काम कर रहे हैं उन पर सरकार का कोई दबाव नहीं है और इस मामले से भारत की छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

    उन्होंने कहा कि बाज़ार अच्छी तरह से रेगुलेट हों, इसके लिए नियामकों को जो उचित लगे उन्हें वो करने के लिए कहा गया है.

    निर्मला सीतारमण ने ये बातें शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहीं जिसे लगभग हर अख़बार में प्रमुखता से जगह दी गई है. ये प्रेस कांफ्रेंस बजट के बाद की चर्चा को लेकर रखी गई थी.

  7. हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से टूटा भरमौर और चंबा का सड़क संपर्क

    हिमाचल प्रदेश

    इमेज स्रोत, Twitter/HP_SDRF

    हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के लूना में हुए भूस्खलन से एक ब्रिज पूरी तरह से ढह गया है. इससे भरमौर का ज़िला मुख्यालय चंबा से संपर्क कट गया है. इस आपदा में एनएच-154ए का कुछ हिस्सा पूरी तरह से कट गया है.

    हिमाचल प्रदेश के डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स की ओर से किए गए एक ट्वीट में बताया गया है कि यह घटना रात में हुई. उसने बताया है कि अभी तक किसी के मरने या घायल होन की कोई ख़बर नहीं है.

    अपने ट्वीट में हिमाचल प्रदेश स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स ने बताया, "आज दिनांक 05/02/2023 को डीईओसी चम्बा से प्राप्त जानकारी के अनुसार चम्बा-भरमौर एनएच-154ए में रात के समय लूना नामक स्थान में भूस्खलन की घटना हुई, जिसमें एक पुल टूट गया है जिस कारण एनएच-154ए अवरुद्ध हो गया है तथा अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई ने स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के हवाले से बताया, ''चंबा ज़िले के भरमौर में भूस्खलन की घटना में एक ब्रिज पूरी तरह से ढह गया है. हादसे के कारण एनएच-154ए चंबा से भरमौर तक पूरी तरह से कट गया है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है."

  8. अदानी की गिरती साख का भारत की विकास गाथा पर कितना असर पड़ेगा?

    गौतम अदानी

    इमेज स्रोत, INDRANIL MUKHERJEE/AFP VIA GETTY IMAGES

    अभी कुछ सप्ताह पहले तक भारत के जानेमाने कारोबारी गौतम अदानी ब्लूमबर्ग इंडेक्स की अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे, लेकिन 24 जनवरी की हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद इस लिस्ट में अब वो 21वें पायदान पर पहुँच गए हैं. लेकिन लिस्ट में वो इतने पर रुक गए हों ऐसा नहीं है, वो लगातार नीचे फिसलते जा रहे हैं.

    रिपोर्ट से सामने आने के बाद से गौतम अदानी अब तक 100 अरब डॉलर से अधिक का नुक़सान उठा चुके हैं और इसमें कोई शक नहीं कि उनके व्यापार साम्राज्य के लिए ये एक बड़ा झटका है.

    मगर क्या यह धक्का अकेले अदानी समूह को लगा है? तो इसका जवाब है--नहीं.

    अदानी समूह में निवेश करने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को भी इसका नुक़सान झेलना पड़ रहा है.

  9. जम्मू और कश्मीर पर बोले बिलावल भुट्टो ज़रदारी, वोटर लिस्ट में बदलाव को बताया उत्पीड़न

    बिलावल भुट्टो ज़रदारी

    इमेज स्रोत, Twitter/Spokesperson MoFA

    कश्मीर एकता दिवस के मौक़े पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर में भारत सरकार के चुनावी क्षेत्रों की परिसीमन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए लाखों ग़ैर-कश्मीरियों को मतदाता सूची में शामिल करने का आरोप लगाया है.

    कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच के संघर्ष में मारे गए लोगों की याद में पाकिस्तान द्वारा हर साल 5 फ़रवरी को मनाए जाने वाले 'कश्मीर एकता दिवस' पर ज़रदारी ने भारत की कड़ी आलोचना की है.

    पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा है, "5 अगस्त, 2019 की अपनी अवैध और एकतरफ़ा कार्रवाइयों से भारत ने अवैध कब्ज़े वाले जम्मू और कश्मीर के लोगों को दबाने के एक नए अध्याय की शुरुआत की."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने आरोप लगाया, "भारत की सत्तारूढ़ सरकार का उद्देश्य, चुनावी क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन करके, लाखों ग़ैर-कश्मीरियों को डोमिसाइल सर्टिफ़िकेट जारी करके और मतदाता सूची में सैकड़ों-हज़ारों ग़ैर-कश्मीरियों को जोड़कर, कश्मीरियों को उनकी ही ज़मीन पर अधिकारहीन अल्पसंख्यक में बदलना है."

    उन्होंने भारतीय सेना की 'घेरेबंदी और तलाशी मुहिम' में लगातार हो रही वृद्धि का दावा करते हुए आरोप लगाया है कि इससे कश्मीर के लोग लगातार भय के माहौल में जी रहे हैं. उन्होंने राजनीतिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है.

    बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने 'भारतीय कश्मीरियों' के कथित अत्याचार पर कहा है कि पाकिस्तान इस पर चुप नहीं रह सकता.

    उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर पाकिस्तान की विदेश नीति का अहम अंग बना रहेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पाकिस्तानी सेना की श्रद्धांजलि

    वहीं पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आईएसपीआर के महानिदेशक के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में जम्मू और कश्मीर के कथित संघर्ष में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई है.

    इस ट्वीट में लिखा गया, "पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ कमेटी के चेयरमैन, सेना प्रमुख और वायुसेना, संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप आत्मनिर्णय के अपने अधिकारों के लिए आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले बहादुर कश्मीरियों को श्रद्धांजलि देते हैं."

    इसमें कहा गया है, "कितना भी मानवाधिकार उल्लंघन और उत्पीड़न कश्मीरियों की आज़ादी की भावना को दबा नहीं सकता."

  10. मिस्र में डेटिंग ऐप्स पर किसे खोज रही है पुलिस

    वीडियो कैप्शन, मिस्र में हिंसक गिरोह, एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को प्रताड़ित करते हैं.

    बीबीसी की पड़ताल में पता चला है कि मिस्र के हिंसक गिरोह एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को ऑनलाइन खोज कर उन्हें प्रताड़ित करते हैं और उनसे पैसे भी लेते हैं.

    जांच में ये भी सामने आया है कि डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर पुलिस एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों की पहचान करती है और फिर उन्हें गिरफ़्तार करती है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता अहमद शिहाब-अलदीन की ये रिपोर्ट, जिसकी कुछ तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं.

  11. इमरान ख़ान ने की 'जेल भरो' की अपील, कहा- तबाही की तरफ़ जा रहा मुल्क़

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, REUTERS/Mohsin Raza

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि देश का सत्तारूढ़ गठबंधन चुनाव से डरा हुआ है और देश को तबाही की तरफ़ ले जा रहा है.

    उनका कहना है कि देश के भीतर राजनीतिक स्थिरता के बिना हालात ठीक नहीं हो सकते.

    उन्होंने जेल भरो आंदोलन शुरू करने की बात की और कहा कि सड़कों पर उतर कर विरोध करने से अच्छा है कि हम खु़द अपनी गिरफ़्तारी दें.

    उन्होंने कहा, "मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करें. ये सड़कों पर उतरने से बेहतर है. हमें पता है कि हमारी जेल में कितनी जगह है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इमरान ख़ान ने कहा कि नागरिकों के हक़ों की रक्षा करने में हमारी मौजूदा न्याय व्यवस्था नाकाम रही है.

    उन्होंने कहा, सरकार लोगों को गिरफ़्तार कर रही है और उनके ख़िलाफ़ मुक़दमे थोपे जा रहे हैं, ये बेहतर होगा कि हम जेल भरो आंदोलन शुरू करें.

    उन्होंने पंजाब और ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में असेंबली भंग करने पर भी बात की और कहा कि "दोनों राज्य सरकारों को भंग करने के पीछे राष्ट्रहित था. मैंने देश के संविधान को ध्यान में रखकर असंबलियां भंग की हैं."

    उनके अनुसार, अभी तक इस मामले को 18 दिन हो गए हैं, दोनों राज्य के गवर्नरों ने इलेक्शन की तारीख़ नहीं दी है.

    उन्होंने कहा, "90 दिन के बाद हर किसी पर आर्टिकल छह लगेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इमरान ख़ान ने कहा, "जो भी यह कोशिश कर रहा है, और हमें पता है कि यह कौन कोशिश कर रहा है. ये इलेक्शन से ख़ौफ़ज़दा हैं."

    इमरान ख़ान ने कहा कि पूरा देश तमाशा देख रहा है कि 90 दिन में इलेक्शन हो रहा है या नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यों में प्रभारी सरकारें न्यूट्रल नहीं हैं, बल्कि तहरीक-ए-इंसाफ़ के ख़िलाफ़ हैं.

  12. चीनी 'स्पाई बलून' गिराने वनाले F-22 जेट के पायलट को बाइडन ने दी बधाई

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Twitter/President Biden

    चीन के 'स्पाई बलून' को अमेरिकी F-22 फ़ाइटर जेट द्वारा दक्षिण कैरोलिना के अटलांटिक तट के पास गिराने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पायलटों को बधाई दी है.

    इससे पहले F-22 लड़ाकू विमान के पायलटों ने एक AIM-9X साइडविंडर मिसाइल से इस बलून को निशाना बनाया था.

    वहीं बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि इस बलून के गिराए जाने के बाद अमेरिका ने सीधे चीन से बात की है.

    बलून को गिराने की यह कार्रवाई राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर की गई. बाद में एक सैन्य अधिकारी ने इस बलून को गिराने की प्रक्रिया की जानकारी पत्रकारों को दी.

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि बलून के मलबे से नीचे लोगों को नुक़सान न हो, इसलिए उन्होंने इसके समुद्र के ऊपर तक पहुंचने का इंतज़ार किया.

    अमेरिकी सेना अब समुद्र में फैले बलून के मलबे की तलाश कर रही है. बताया गया है कि ये मलबा समुद्र में क़रीब 11 किलोमीटर तक फैला हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. ChatGPT, जिसे माना जा रहा है नौकरियों के लिए ख़तरे की घंटी

    वीडियो कैप्शन, ChatGPT, जिसे माना जा रहा है नौकरियों के लिए ख़तरे की घंटी

    आजकल आप एक आनलाइन-टूल की चर्चा सुन रहे होंगे, जिसका नाम है ChatGPT.

    ये नया सिस्टम ऐसा कॉन्टेंट लिख सकता है जो बहुत ही सटीक होता है और इंसानों के लिखे जैसा ही प्रतीत होता है.

    ये नया टूल गूगल के लिए ख़तरा बनकर उभरा है और आलम ये है कि जीमेल के फाउंडर पॉल तक ने कुछ वक़्त पहले कहा था कि दो साल में ये टूल गूगल को बर्बाद कर सकता है.

    फ़िलहाल इस प्रोग्राम में कुछ कमियां देखी जा सकती हैं लेकिन वक़्त के साथ ये टूल और स्मार्ट होता जाएगा. इसे पसंद करने वाले इसकी तारीफ़ों के पुल बांध रहे हैं लेकिन कुछ लोगों के मन में इस नए टूल को लेकर डर भी है.

    अगर आप इंटरनेट पर ChatGPT के रिव्यू पढ़ेंगे तो बार-बार 'ख़तरा' शब्द का ज़िक्र मिलेगा. कई लोगों का मानना है कि ये प्रोग्राम मानव मस्तिष्क को तेज़ी से कॉपी कर रहा है.

    स्टोरी: टीम बीबीसी

    वीडियो : दलीप सिंह/सदफ़ ख़ान

  14. चीन ने 'स्पाई बलून' गिराने को बताया राजनीतिक स्टंट, कहा - देंगे ज़रूरी प्रतिक्रिया

    स्पाई बलून

    चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में अपने 'असैन्य एयरशिप' यानी कथित स्पाई बलून को बल प्रयोग करके गिराए जाने पर असंतोष जताते हुए कड़ा विरोध किया है.

    चीन ने अमेरिका की कार्रवाई को 'राजनीतिक स्टंट' बताते हुए कहा है कि वो 'ज़रूरत से अधिक प्रतिक्रिया' दे रहा है.

    चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने विदेश मंत्रालय का पक्ष रखते हुए रविवार को कई ट्वीट किए हैं.

    एक ट्वीट में उसने लिखा, "अमेरिका ने ज़रूरत से अधिक प्रतिक्रिया देकर अंतरराष्ट्रीय परंपराओं का गंभीर उल्लंघन किया है. चीन अपने हितों की और संबंधित कंपनियों के वैध अधिकारों की मज़बूती से रक्षा करेगा."

    चीनी विदेश मंत्री के बयान के हवाले से ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, "हमारे पास आने वाले वक़्त में आवश्यक प्रतिक्रिया देंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अपने पहले ट्वीट में ग्लोबल टाइम्स ने कहा है, "चीन ने साफ़ तौर पर अमेरिका से कहा था कि वो संयम बरते और शांतिपूर्ण और प्रोफ़ेशनल तरीके से इस समस्या से निपटे. लेकिन अमेरिका ने ताक़त का इस्तेमाल किया, स्पष्ट है कि वो इस पर ज़रूरत से अधिक प्रतिक्रिया दे रहा है."

    ग्लोबल टाइम्स ने यह भी लिखा, ''आख़िरकार अपनी 'जीत' दिखाने के लिए ये अमेरिका का किया गया राजनीतिक स्टंट है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. दक्षिण कोरिया: नाव पलटने से नौ मछुआरे लापता, खोज जारी

    कोस्टगार्ड

    इमेज स्रोत, ATTILA KISBENEDEK/AFP via Getty Images

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण पश्चिमी समुद्रतट के पास एक नाव के पलटने के बाद नौ मछुआरे लापता हो गए हैं.

    अब तक तीन लोगों को बचाया गया है. कोस्टगार्ड का कहना है कि बचावकर्मी दाबेची द्वीप के पास हुए इस हादसे में लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं.

    कोस्टगार्ड का कहना है कि उन्हें डर है कि कहीं ये लोग पलटी हुई नाव के नीचे न दबे हों. दाबेची एक छोटा निर्जन द्वीप है.

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने कहा है कि लोपता लोगों की खोज का दायरा बढ़ाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी योनहाप ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि रात को 11 बज कर 19 मिनट पर 24 टन की ये नाव दाबेची द्वीप के पश्चिम में क़रीब 16.6 किलोमीटर दूर पलट गई थी.

  16. तीन हाईकोर्ट में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का एलान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन हाईकोर्ट में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की है. ये तीन हाईकोर्ट पटना, राजस्थान और मणिपुर के हैं.

    राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि जस्टिस मणींद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट, जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह को पटना हाईकोर्ट और जस्टिस एमवी मुरलीधरन को मणिपुर हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया जाता है.

    स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति होने तक हाईकोर्ट के सबसे सीनियर जज को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया जाता है.

    इससे पहले शनिवार को ही केंद्र सरकार ने इन तीनों हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त करने का एलान किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सरकार ने जिन पांच जजों को सुप्रीम कोर्ट भेजने को मंजूरी दी है, उनमें से दो हाईकोर्ट के जज रहे हैं.

    इन जजों में राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पंकज मित्तल, पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल और मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पीवी संजय कुमार के अलावा पटना हाई कोर्ट के जस्टिस अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल हैं.

    राजस्थान हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, hcraj.nic.in

  17. चीन के 'स्पाई बलून' को अमेरिकी जेट ने गिराया, चीन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

    स्पाई बलून

    अमेरिका ने चीन के उस 'स्पाई बलून' को गिरा दिया है, जिसके बारे में उसका कहना है कि वह अमेरिका के प्रमुख सैनिक ठिकानों की जासूसी कर रहा था.

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उसके लड़ाकू विमानों ने चीन के बलून को अमेरिका की समुद्री सीमा के ऊपर में अटलांटिक महासागर में गिरा दिया है.

    शनिवार को अमेरिकी सेना की ओर से चलाए गए इस अभियान के कारण वहां के तीन हवाई अड्डों और उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना के तट के पास के एयरस्पेस को बंद करना पड़ा.

    अमेरिका के टेलीविज़न चैनलों पर प्रसारित हो रहे फुटेज में एक छोटे विस्फोट के बाद इस बलून को समुद्र में गिरते हुए दिखाया गया है.

    चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि "असैन्य काम के लिए इस्तेमाल होने वाले मानवरहित बलून पर अमेरिका के ताक़त के इस्तेमाल करने का हम विरोध करते हैं."

    विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "चीन ने साफ़ तौर पर अमेरिका से कहा था कि वो संयम बरते और शांतिपूर्ण और प्रोफ़ेशनल तरीके से इस समस्या से निपटे. लेकिन अमेरिका ने ताक़त का इस्तेमाल किया, स्पष्ट है कि वो इस पर ज़रूरत से अधिक प्रतिक्रिया दे रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने इस बलून को गिराने की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक F-22 लड़ाकू विमान से छोड़े गए एक AIM-9X साइडविंडर मिसाइल ने इस बलून को निशाना बनाया.

    भारतीय समयानुसार रात एक बजकर नौ मिनट (01:09 AM) पर इस बलून को अमेरिका के तट से क़रीब छह समुद्री मील (11 किलोमीटर) दूर निशाना बनाया गया.

    अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने वहां की मीडिया को बताया कि दक्षिण कैरोलिना के मायर्टल बीच के पास इस बलून का मलबा गिरा. गिरने के बाद यह समुद्र में 47 फीट (14 मीटर) नीचे तक गया, जबकि अनुमान इससे भी ज़्यादा नीचे जाने का था.

    अमेरिकी सेना अब 11 किलोमीटर में फैले इस मलबे को निकालने की कोशिश कर रही है. नौसेना के दो जहाज़ों को इस काम में लगाया गया है. उनमें से एक जहाज़ पर एक भारी क्रेन भी तैनात है.

    • ये भी पढ़ें- अमेरिका में दिखे चीनी 'स्पाई बलून' को लेकर गहराया विवाद, क्या बनेगा तनाव का कारण
    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बलून गिराने का था दबाव

    अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को जब पहली बार एलान किया कि वो इस बलून को ट्रैक कर रहे हैं, तभी से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर इसे नीचे गिराने का दबाव था.

    इस बलून को नीचे गिराने के बाद बाइडन ने कहा, "उन्होंने इसे सफलतापूर्वक नीचे गिरा दिया. मैं इसे गिराने वाले अपने एविएटर्स को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं."

    एश्लिन प्रॉक्स बलून गिराए जाने की घटना की प्रत्यक्षदर्शी हैं. वो कहती हैं, "मैं ये देखने के लिए बाहर निकली कि बाहर अधिक लोग क्यों जमा हैं. तब मैंने आसमान में वो बलून देखा जिसके बारे में मीडिया में लगातार ख़बरें दिखाई जा रही थीं. जेट विमान ने इस बलून को घेरा हुआ था और वो इसके आसपास चक्कर काट रहा था."

    वो बताती हैं, "मैंने देखा कि जेट ने सीधा बलून पर निशाना लगाया. इसके कुछ देर बाद वो बलून फटने और नीचे गिरने लगा."

    चीनी बलून

    इमेज स्रोत, Peter Zay/Anadolu Agency via Getty Images

    पैदा हुआ कूटनीतिक संकट

    अमेरिका में इस हफ़्ते चीन का यह बलून मिलने के बाद एक कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है.

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का मानना था कि यह बलून संवेदनशील इलाक़ों में जासूसी का काम कर रहा था.

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसे 'ग़ैर-ज़िम्मेदाराना हरक़त' बताते हुए चीन की अपनी प्रस्तावित यात्रा तुरंत रोक दी.

    हालांकि चीन ने इसके स्पाई एयरक्राफ़्ट होने से इनकार करते हुए कहा कि यह मौसम का अनुमान लगाने वाला बलून था, जो अपना रास्ता भटक गया.

    स्पाई बलून

    इमेज स्रोत, Reuters

  18. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    04 फ़रवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.