पाकिस्तान ने विकिपीडिया वेबसाइट को किया ब्लॉक, ईशनिंदा वाले कंटेंट न हटाने का आरोप

इमेज स्रोत, wikipedia.org
पाकिस्तान ने ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया को अपने यहां ब्लॉक कर दिया है.
सरकार का कहना है कि आपत्तिजनक और ईशनिंदा से जुड़े कॉन्टेंट को हटाने से इनकार करने के बाद विकिपीडिया पर कार्रवाई की गई है.
पाकिस्तान के अखबार द न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (पीटीए) ने विकिपीडिया की सेवाओं को इससे पहले भी 48 घंटों के लिए सुस्त कर दिया था और सामग्री हटाने के लिए चेतावनी दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीटीए के प्रवक्ता ने भी विकिपीडिया को देश में ब्लॉक करने की पुष्टि की है.
हाई कोर्ट के निर्देश पर पीटीए ने ईशनिंदा से जुड़े कंटेंट को विकिपीडिया पर मिलने के बाद 48 बुधवार को 48 घंटों के लिए सेवाओं को सुस्त कर दिया था.
विकिपीडिया एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश है, जहां दुनियाभर की जानकारियां मिलती हैं.
इसे दुनिया भर के वॉलंटियर्स ने बनाया है और वे ही इसे संपादित करने का काम भी करते हैं. इसे विकिपीडिया फाउंडेशन चलाने में मदद करता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2