शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म 'पठान' की कमाई का नया आंकड़ा सामने आया
शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए जा रही है.
लाइव कवरेज
मोहम्मद शाहिद, कमलेश मठेनी and चंदन शर्मा
अदानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 22वें पायदान पर पहुंचे
इमेज स्रोत, Getty Images
अरबपति उद्योगपति गौतम अदानी फ़ॉर्ब्स पत्रिका की
रियल-टाइम अरबपति की सूची में 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं. एक समय इस सूची में
अदानी टॉप-3 में बने रहते थे.
अदानी ग्रुप पर अमेरिकी निवेश रिसर्च फ़र्म हिंडनबर्ग
की रिपोर्ट के बाद उसके शेयर में लगातार गिरावट जारी है.
गौतम अदानी की अभी कुल नेटवर्थ 58 अरब डॉलर है. उनकी
कुल नेटवर्थ में अब तक 21.89 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी रक़म 16.3 अरब
डॉलर है.
इमेज स्रोत, Forbes
फ़ॉर्ब्स की
रियल-टाइम अरबति की सूची में सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी हैं जो इस समय 11वें
पायदान पर हैं.
मुकेश
अंबानी की कुल नेटवर्थ 82.7 अरब डॉलर है. उनकी नेटवर्थ में भी 56.8 करोड़ की
गिरावट दर्ज की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर रोक को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को नोटिस
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है.
इस याचिका में ट्विटर और सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट्री के वीडियो लिंक को ब्लॉक करने के केंद्र
सरकार के फ़ैसले को चुनौती दी गई थी.
सुप्रीम कोर्ट के
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने द हिंदू अख़बार के पूर्व संपादक एन. राम और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के साथ मिलकर यह याचिका डाली थी.
जस्टिस संजीव खन्ना
की अध्यक्षता वाली दो जजों की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा, “केंद्र को अपने जवाब के लिए नोटिस जारी किया गया है. केंद्र से जवाब की ज़रूरत
है. हमने याचिकाएं सुनी हैं. हम अब अप्रैल में इसे सुनेंगे.”
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र
सरकार से कहा कि उसने जो फ़ैसला किया था उसके संबंध में वो ऑरिजिनल फ़ाइल्स पेश
करे और इस पर कोई अंतरिम आदेश नहीं जारी होगा.
कोर्ट ने केंद्र सरकार, जवाबदाताओं और अन्य से कहा है कि वो अप्रैल में अगली सुनवाई पर सभी ऑरिजिनल रिकॉर्डस पेश
करे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ''सुप्रीम कोर्ट ने आज हमारी याचिका पर सरकार को नोटिस जारी किया है. इसमें बीबीसी की दो भागों वाली डाक्यूमेंट्री 'द मोदी क्वेश्चन' पर लगाए गए प्रतिबंध को चुनौती दी गई है.''
भूषण ने लिखा, ''सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें (केंद्र सरकार) कोर्ट के सामने इस मामले से जुड़ी पूरी फाइल पेश करने को कहा है.''
महुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट करके कहा है कि उनकी याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट वकील मनोहर लाल शर्मा की याचिका पर सुनवाई कर रहा था.
मनोहर लाल शर्मा ने अपनी याचिका में डॉक्यूमेंट्री पर से प्रतिबंध हटाने को कहा था. उन्होंने कहा था कि यह प्रतिबंध असंवैधानिक, दुर्भावनापूर्ण और मनमाना है.
अदानी एंटरप्राइज़ेज़ को अमेरिका के इस सूचकांक से बाहर किया गया
इमेज स्रोत, Reuters
अदानी समूह की तीन कंपनियों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा
कुछ वक़्त के लिए निगरानी सूची में डालने के बाद अब उसे अमेरिकी शेयर बाज़ार से भी
तगड़ा झटका लगा है.
अमेरिका की 'एसएंडपी डाउ जोंस
इंडसीज़' ने गुरुवार को बताया कि अदानी
एंटरप्राइज़ेज़ को सात फ़रवरी से डाउ सस्टेनिबिलिटी इंडसीज़ से बाहर करने का
फ़ैसला लिया गया है.
इसने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में बताया कि शेयरों
में हेरफेर और खातों में धोखाधड़ी करने के आरोपों के बाद अदानी एंटरप्राइज़ेज़ (XBOM:
512599) को डाउ
जोंस सस्टेनिबिलिटी इंडसीज़ से बाहर कर दिया जाएगा.
इसमें बताया गया है कि यह फ़ैसला 07 फ़रवरी से लागू किया
जाएगा.
इस ख़बर के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
से सवाल पूछा है कि जब अंतरराष्ट्रीय सूचकांक अदानी स्टॉक की सदस्यता का
पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं तो वो क्यों नहीं कर रहा है?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
क्या है डाउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडसीज़?
निवेशकों को गाइड करने के इरादे से 2012 में यह सूचकांक लॉन्च हुआ था. S&P Global, शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज ग्रुप और न्यूज़ कॉरपोरेशन ने मिलकर इसे लॉन्च किया था.
'डाउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी वर्ल्ड इंडेक्स' में दुनिया की सबसे सस्टेनेबल कंपनियों को शामिल किया जाता है.
कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (सीएसए) के ज़रिए S&P Global इस तरह की कंपनियों का चुनाव करती है.
इसके लिए यह लंबी अवधि के कई मानदंडों के आधार पर सबसे बड़ी 2,500 कंपनियों में से टॉप 10 प्रतिशत को चुनती है.
मायावती ने ‘शूद्र’ पर अखिलेश पर साधा निशाना, गेस्ट हाउस कांड का किया ज़िक्र
इमेज स्रोत, Getty Images
रामचरितमानस और शूद्रों को लेकर राजनीति काफ़ी गर्म हो चली है.
बसपा
प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया है कि ‘देश
में कमज़ोर और उपेक्षित वर्गों का रामचरितमानस और मनुस्मृति ग्रंथ नहीं हैं बल्कि
संविधान है.’
मायावती ने लिखा है कि संविधान में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने
संविधानों में इन वर्गों को शूद्रों की नहीं बल्कि एससी, एसटी और ओबीसी की संज्ञा
दी है, और सपा इन्हें शूद्र कहकर इनका और संविधान का अपमान कर रही है.
उन्होंने लिखा कि देश के दूसरे राज्यों की तरह यूपी में भी दलितों,
आदिवासियों और ओबीसी समाज के शोषण और इन वर्गों में जन्मे महान संतों की उपेक्षा
एवं तिरस्कार के मामले में कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी में कोई भी कम
नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
हाल ही में रामचरितमानस विवाद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ख़ुद
को शूद्र बताया था और कहा था कि बीजेपी के लोग उन्हें शूद्र मानते हैं.
इसके बाद लखनऊ
में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगा था जिसमें लिखा था ‘गर्व से कहो हम शूद्र हैं.’
अखिलेश यादव के बयान के बाद मायावती ने उन पर
निशाना साधा है और उन्हें गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाई है.
मायावती ने ट्वीट किया कि ‘सपा प्रमुख को इनकी वकालत करने से पहले
उन्हें लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस’ की घटना को याद करना चाहिए जब सीएम बनने जा रही एक दलित की
बेटी पर सपा सरकार में जानलेव हमला कराया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने फिर लिखा कि एससी, एसटी, ओबीसी, मुसलमान
और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों का सम्मान सिर्फ़ बीएसपी में है.
असम में बाल विवाह के ख़िलाफ़ कार्रवाई, 1800 से अधिक गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, ANI
असम में बाल विवाह के ख़िलाफ़ कड़े क़ानून बनाने की घोषणा के बाद
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि बाल विवाह निषेध अधिनियम के
उल्लंघन में अब तक 1800 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
मुख्यमंत्री हिमंत ने ट्वीट किया है कि बाल विवाह करने वालों के
ख़िलाफ़ पूरे राज्य में कार्रवाई जारी है और 1800 से अधिक लोग गिरफ़्तार किए गए
हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि असम पुलिस से महिलाओं के ख़िलाफ़ अक्षम्य
और जघन्य अपराध को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के लिए कहा गया
है.
हाल ही में असम के मंत्रिमंडल ने यह फ़ैसला लिया था कि जो भी 14 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करेगा उस पुरुष पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होगा.
अब तक 14 से 18 साल की आयु से लड़की करने वाले शख़्स पर प्रोहिबिशन ऑफ़ चाइल्ड मैरिज एक्ट, 2006 के तहत मामला दर्ज होता था.
कैबिनेट के फ़ैसले पर सरमा ने कहा था, “हज़ारों पतियों को अगले पांच से छह महीने में गिरफ़्तार किया जाएगा क्योंकि 14 साल से कम आयु की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध है, यहां तक कि वो क़ानूनी रूप से शादीशुदा पति क्यों न हो.”
ऑस्ट्रेलिया के टेनिस स्टार किर्गियोस ने गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित करने की बात कुबूल की
इमेज स्रोत, EPA
ऑस्ट्रेलिया के टेनिस स्टार निक किर्गियोस ने अदालत में
दाख़िल एक याचिका में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित करने की बात कुबूल की है.
किर्गियोस की यह याचिका कैनबरा की एक अदालत में तब आई, जब ख़राब मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर आरोपों को रद्द करने से अदालत ने इनकार कर दिया.
27 साल के किर्गियोस पर अपनी गर्लफ्रेंड चियारा पसारी को
कैनबरा की फुटपाथ पर धकेलने का आरोप था.
मजिस्ट्रेट ने इस घटना को 'हताशा या मूर्खता
में की गई एक हरकत' करार दिया है.
अदालत में पेश किए गए तथ्य में बताया गया है कि 10 जनवरी, 2021 को जब दोनों
में किसी बात पर बहस हो रही थी, तो उनकी गर्लफ्रेंड
पसारी ने कार रोक दी. उसके बाद किर्गियोस ने पसारी को फुटपाथ पर धकेल दिया.
पसारी ने एक महीने बाद पुलिस को यह घटना बताई, लेकिन इस बारे में
कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई. उसके बाद दोनों ने सुलह कर ली और अपना रिश्ता जारी
रखा.
हालांकि कुछ वक़्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. उसके बाद पसारी ने दिसंबर
2021 में औपचारिक तौर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई.
अदानी मामले पर विपक्षी नेताओं की संसद भवन में बैठक, स्वतंत्र जांच की मांग
इमेज स्रोत, Getty Images
अदानी समूह के शेयरों में आई भारी गिरावट से पैदा हुई चिंताओं पर विचार करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न विपक्षी दल के नेताओं की बैठक हो रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात की जानकारी दी है.
एएनआई ने इस बैठक की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एएनआई के अनुसार खड़गे ने कहा, ''इस मामले पर विचार करने के लिए संसद में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की आज एक बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में हम आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे. हमने कल नोटिस दिया था लेकिन कोई चर्चा नहीं हुई.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं कांग्रेस के एक सीनियर नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार की सुबह एक ट्वीट में सरकार पर दबाव बनाते हुए इस मामले की स्वतंत्र जाँच कराने की मांग की है.
जयराम रमेश ने लिखा, ''रणनीति बनाने के लिए विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की 10 बजे विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी के संसद भवन स्थित चैंबर में बैठक होगी. हमारी मांग अब भी वही है कि केवल एक स्वतंत्र जाँच से ही एलआईसी, एसबीआई जैसी अन्य संस्थाएँ बचाई जा सकती है, जिन्हें पीएम ने अदानी समूह में निवेश करने के लिए बाध्य किया.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
रामचरितमानस पर बयानबाज़ी के बीच तेजस्वी यादव ने हिंदू धर्म में वर्ण व्यवस्था पर उठाए सवाल
इमेज स्रोत, Getty Images
रामचरितमानस पर चल रही बयानबाज़ी के बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हिंदू धर्म में वर्ण व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
शहीद जगदेव जन्म शताब्दी समारोह के दौरान राजद नेता और बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा- हिंदू धर्म में वर्ण व्यवस्था किसने बनाई है. कुछ लोग अपने वर्ण को श्रेष्ठ बोलते हैं और जिसकी सबसे ज़्यादा संख्या है, उसे लोग निम्न बोलते हैं.
तेजस्वी ने कहा- कुछ लोग जो हमें निम्न वर्ग का बोलते हैं. इसी तथाकथित निम्न वर्ग में से कुछ लोग पढ़ लिखकर इनसे वर्ण व्यवस्था पर सवाल पूछे, तो ये लोग अपने हिसाब से काम करते हैं.
बिहार के डिप्टी सीएम ने पूछा कि अगर हम सब हिंदू हैं, तो बड़ा-छोटा कैसे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तेजस्वी यादव ने आगे कहा- हिंदू धर्म में एक वर्ण अपने को श्रेष्ठ और दूसरे को निम्न समझता है. यह मूर्खता से परिपूर्ण संविधान विरोधी सोच है. ऐसी सोच देश, मानवता, सौहार्द, प्रेम और इंसानियत के विरुद्ध है.
उन्होंने कहा कि सभी को समानुपातिक हिस्सेदारी मिलेगी, तभी देश व धर्म आगे बढ़ेगा अन्यथा सामाजिक आर्थिक विषमता व्याप्त रहेगी.
पिछले दिनों बिहार के शिक्षा मंत्री और राजद नेता चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर टिप्पणी की थी, जिस पर काफ़ी विवाद हुआ था. इसके बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी रामचरितमानस पर सवाल उठाए थे.
अमूल के दूध हुए तीन रुपए प्रति लीटर महंगे, फ़ैसला तुरंत हुआ लागू
इमेज स्रोत, Getty Images
अमूल ने अपने हर तरह के दूध पैकेट की क़ीमतों में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का एलान किया है. कंपनी ने बताया है कि यह बढ़ोतरी तत्काल लागू हो गई है.
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बयान के अनुसार, अब अमूल गोल्ड की क़ीमत 66 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि अमूल ताज़ा की क़ीमत बढ़कर 54 प्रति लीटर हो गई है.
अमूल गाय के दूध की क़ीमत 56 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि अमूल भैंस के दूध का दाम 70 रुपए प्रति लीटर हो गया है.
चीन के कथित सर्विलांस बैलून को लेकर अमेरिका में चर्चा, जांच में जुटी सरकार
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका एक संदिग्ध सर्विलांस बैलून की जांच कर रहा है, इसे हाल के दिनों
में अमेरिकी आसमान में उड़ता पाया गया. अधिकारियों ने दावा किया है कि ये बैलून
चीन का है.
अमेरिका के रक्षा विभाग का दावा है कि वे आश्वस्त हैं कि 'ये सर्विलांस बैलून' चीन का है.
दो दिन पहले बुधवार को ही अमेरिका के पश्चिमी राज्य
मोंटाना में इस बैलून को उड़ता पाया गया था, जिसके चलते विमानों
की उड़ान रोकनी पड़ी थी.
अधिकारियों ने बताया कि मोंटाना में दिखने के पहले इसे
अलास्का के एल्यूटियन द्वीप और कनाडा में देखा गया था.
हालांकि सैन्य अधिकारियों ने मलबा फैलने के ख़तरे के कारण
इस बैलून को न गिराने का फ़ैसला किया था.
उधर चीन ने अभी तक इस बैलून पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं
दी है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को इस मामले की जानकारी दी गई है.
नाम न छापने की शर्त पर एक सैन्य अधिकारी ने बताया
कि यदि राष्ट्रपति ने इस बैलून को मार गिराने का आदेश दिया, तो इसके लिए एफ़-22 सहित कुछ लड़ाकू विमानों को तैयार रखा है.
रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों जैसे रक्षा मंत्री लॉड
आस्टिन और ज्वाइंट चीफ़ स्टाफ़ जनरल मार्क मिली ने ख़तरे का आकलन करने के लिए बुधवार को बैठक की थी.
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का निधन
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, दादासाहेब पुरस्कार लेने के वक़्त की फोटो. सबसे दाएं खड़े हैं के विश्वनाथ.
2016 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज
अभिनेता और निर्देशक के विश्वनाथ का गुरुवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में
निधन हो गया. वे 92 साल के थे.
पांच नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड, 11 फ़िल्मफेयर अवॉर्ड और तेलुगू
फ़िल्मों के सात नंदी पुरस्कारों से सम्मानित के विश्वनाथ का तेलुगू
फ़िल्म में योगदान काफ़ी सराहनीय रहा है. उन्हें 1992 में पद्मश्री सम्मान भी मिल
चुका है. उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिले.
उनके निधन पर कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए
उनके काम को याद किया है.
अनिल कपूर ने ट्विटर पर लिखा, ''के विश्वनाथ जी, आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया, 'ईश्वर' फ़िल्म के दौरान आपके साथ
सेट पर रहना, मंदिर में होने
जैसा था... आपको श्रद्धांजलि मेरे गुरु.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
तेलंगाना की राज्यपाल डॉक्टर तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने लिखा, ''दिग्गज फ़िल्म निर्देशक श्री के विश्वनाथ गारु (आदरणीय) के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
के विश्वनाथ का सफ़र
के विश्वनाथ ने अपने करियर की शुरुआत साउंड रिकॉर्डिस्ट के रूप में की थी. अपने 60 साल के लंबे फ़िल्मी करियर में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर आधारित 53 तेलुगू और हिंदी फ़िल्मों का निर्देशन किया.
उनकी ख़ासियत यह थी कि वे जाति व्यवस्था, छुआछूत की समस्या, लिंगभेद, दहेज जैसे सामाजिक मसलों पर फ़िल्में बनाया करते थे. निर्देशक के तौर पर उनकी आख़िरी फ़िल्म 2010 में बनी 'सुभाप्रदम' थी.
के विश्वनाथ ने 1995 की फ़िल्म 'सुभा संकल्पम' से अपने अभिनय करियर की भी शुरुआत की थी. उन्होंने कई और तमिल और तेलुगू फ़िल्मों में अभिनय किया.
अदानी समूह के एफ़पीओ वापस लेने के बाद बोरिस जॉनसन के भाई ने क्यों दिया इस्तीफ़ा?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, लॉर्ड जो जॉनसन
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के छोटे भाई लॉर्ड जो जॉनसन ने अदानी एंटरप्राइज़ेज़ से जुड़ी एक निवेश फ़र्म के ग़ैर-कार्यकारी निदेशक के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
उनका यह इस्तीफ़ा अदानी एंटरप्राइज़ेज़ द्वारा फ़ॉलोऑन
पब्लिक ऑफ़र (एफ़पीओ) वापस ले लेने के बाद आया है.
ब्रिटेन के अख़बार द फ़ाइनेंशियल टाइम्स ने यूके कंपनीज़
हाउस के रिकॉर्डों का हवाला देते हुए बताया है कि लॉर्ड जो जॉनसन ने बुधवार को ब्रिटेन की एलारा कैपिटल के एक डायरेक्टर के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
उन्होंने अपना इस्तीफ़ा उसी दिन दिया जिस दिन अदानी एंटरप्राइज़ेज़ ने पूरी तरह सब्सक्राइब हो
जाने के बावजूद अपना एफ़पीओ वापस ले लिया था.
द फ़ाइनेंशियल टाइम्स का कहना है कि जॉनसन ने पिछले साल जून
में यह निवेश फ़र्म (एलारा कैपिटल) ज्वाइन की थी. राज भट्ट कंपनी के मुख्य
कार्यकारी और संस्थापक हैं.
.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, गौतम अदानी
यह कंपनी अपने बारे में बताती है कि वह भारतीय कंपनियों के लिए बाज़ार से धन जुटाती है. इसने अदानी एंटरप्राइज़ेज़ के एफ़पीओ के लिए भी धन जुटाने का काम किया था.
जॉनसन ने ज़ोर दिया था कि वो कंपनी की 'बेहतर दशा' को लेकर आश्वस्त हैं. बताया गया है कि उन्होंने 'डोमेन की विशेषज्ञता' की कमी के कारण अपना इस्तीफ़ा दिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, द फ़ाइनेंशियल टाइम्स में अपने इस्तीफ़े की ख़बर छपने के बाद जॉनसन ने एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है.
उन्होंने कहा, "ब्रिटेन-भारत के व्यापार और निवेश संबंधों, जिसका मैंने लंबे वक़्त से समर्थन किया है और इस बारे में एक किताब भी लिखी है, को मजबूत करने की आशा से पिछले साल जून में मैं एक स्वतंत्र ग़ैर-कार्यकारी निदेशक की हैसियत से लंदन की भारत-केंद्रित निवेश फ़र्म एलारा कैपिटल के बोर्ड में शामिल हुआ था.''
उनके अनुसार, "मुझे एलारा कैपिटल से लगातार भरोसा मिला कि यह अपनी क़ानूनी ज़िम्मेदारियों के अनुरूप और नियामक संस्थाओं के साथ बेहतर तालमेल बनाए हुए है. अब मैं मानता हूं कि यह ऐसा काम है जिसे करने के लिए फ़ाइनेंशियल रेगुलेशन के क्षेत्र में मेरे पहले के अनुमान से कहीं अधिक विशेषज्ञता की ज़रूरत है. और इसलिए मैंने बोर्ड से इस्तीफ़ा दे दिया है."
अख़बार के अनुसार हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद लंदन स्थित इस फ़र्म के एसेट मैनेजमेंट कारोबार पर लोगों का ध्यान गया है.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.
02 फ़रवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.