पाकिस्तान में आटे के बाद रुला रहा है प्याज, जानिए क्या है कीमत?

इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान में एक किलो प्याज की कीमत 220 से 250 रुपये तक पहुंच गई है, जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
पेशावर की सब्जी मंडी के मजदूर गुलाम खान ने बीबीसी उर्दू से बातचीत में कहा, "हम मजदूर कहां जाएं? हमें कोई सब्जी नहीं मिलती थी तो हम प्याज से खाना खा लेते थे लेकिन अब वो भी मुश्किल हो गया है."
उन्होंने कहा कि अब दुकानदार 200 ग्राम प्याज के लिए 40 से 50 रुपये तक मांगता है.

इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के अलग अलग प्रांतों में प्याज के रेट अलग अलग हैं.
बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में प्याज सबसे महंगा बिक रहा है. यहां प्याज की कीमत 250 से 260 रुपये प्रति किलो है.
खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर शहर में प्याज की कीमत 230 से 250 रुपये के बीच है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
कराची में छोटा प्याज 230 रुपये प्रति किलो और लाहौर में भी करीब यही कीमत है.
क्वेटा की रहने वाली सहरीश नाज ने कहा, "इस हफ्ते एक किलो प्याज 260 रुपये में खरीदा था. प्याज एक बुनियादी जरूरत है, यह हर सब्जी में पड़ता है. ये सत्ता की लापरवाही है कि एक बुनियादी चीज की कीमत इस हज तक बढ़ गई है."
प्याज महंगा क्यों हुआ?
प्याज पैदा करने वाले किसान पिछले साल पाकिस्तान में आई बाढ़ को बढ़ी हुई कीमतों के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
उनका कहना है कि बाढ़ के कारण फसल खराब हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ.
किसानों के मुताबिक अगले महीने प्याज के दाम कम हो सकते हैं क्योंकि तब नई फसल बाजार में होगी.
फिलहाल पाकिस्तान में ताजिकिस्तान और ईरान से भी प्याज आ रहा है जिसकी कीमत स्थानीय प्याज से करीब 20 रुपये प्रति किलो कम है.


























