तुलसीदास की रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री के बाद
उत्तरप्रदेश में सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में कहा था कि
इसे बैन कर देना चाहिए क्योंकि ये समाज के एक तबके की भावनाओं को आहत करता है.
इसे
लेकर मंगलवार की शाम सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और बिहार के शिक्षा मंत्री
चंद्रशेखर के ख़िलाफ़ चित्रकूट ज़िले के राजापुर थाना में एफ़आईआर दर्ज हुई है.
अनुज
हनुमंत की तहरीर पर 153-A, 295-A व 505(2) जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज हुई.
अनुज
हनुमंत कहते हैं कि “सपा नेता के नाम
में स्वामी व प्रसाद ऐसे शब्द हैं जो रामचरितमानस में दोहा
व चौपाई में प्रयोग हुए. फिर भी उन्होंने रामचरितमानस पर
गलत टिप्पणी की.”
“चित्रकूट गोस्वामी तुलसीदास की
जन्मस्थली है, इसलिए हम सभी चित्रकूट वासियों की
धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. इसीलिएमैंने एफ़आईआर
दर्ज कराई.”
अनुज
का कहना है कि “ऐसे नेता लगातार बयान दे कर धार्मिक
भावनाएं आहत करने के बाद लोगों को जातिगत तौर पर बांटना चाहते हैं.”
22 जनवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य ने निजी
चैनल पर रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों का हवाला देते हुए कहा था, “सरकार को संज्ञान लेते हुए जो आपत्तिजनक अंश है उसे बाहर कर देना चाहिए या इसे
पूरी तरह बैन कर देना चाहिए, इससे बड़े पैमानों पर दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों की भावनाएं आहत
हो रही हैं.'
इससे
पहले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को 12 जनवरी को कहा था, “मनुस्मृति ने समाज में नफ़रत का बीज
बोया. फिर उसके बाद रामचरित मानस ने समाज में नफ़रत पैदा की.”
मध्यप्रदेश के इंदौर में शाहरुख खान की फिल्म पठान के सुबह के शो को कैंसिल कर दिया गया है. शहर के सपना संगीता मल्टीप्लेक्स में पठान के पहले शो दिखाया जाना था लेकिन जब लोग एडवांस बुकिंग करवा चुके लोग शो देखने पहुंचे तो उन्हें हिंदी संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक़, हिंदू संगठन जिसमें बजरंग दल भी शामिल है उसके कार्यक्रता सिनेमा हाल के बाहर डंडे लेकर मौजूद थे. उन्होनें वहां पर जय श्री राम के नारे लगायें और लोगों को भगा दिया. पुलिस सिनमा हाल के बाहर मौजूद थी लेकिन उन्होंने किसी भी तरह से उन्हें नही रोका.
इसके बाद सुबह के पहले शो को कैंसिल करा दिया गया.
शाहरुख की इस फिल्म को लेकर विवाद की शुरुआत मध्यप्रदेश में तब हुई जब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस फिल्म के एक गाने बेशर्म रंग और दीपिका की केसरिया बिकनी को लेकन आपत्ति दर्ज कराई. हालांकि आपत्ति जनक सीन और गाने को हटा दिया गया है लेकिन हिंदू संगठन इस फिल्म को नही दिखाने देने के लिये अड़े हुये है.