पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को रोकने की ह्यूमन राइट्स वॉच ने की आलोचना

'ह्यूमन राइट्स वॉच' ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को रोकने की आलोचना करते हुए कहा है कि यह क़दम 'आलोचना पर लगाम लगाने की सरकार की एक और कोशिश' है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and चंदन शर्मा

  1. तीसरा वनडे मैच: न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का किया फ़ैसला

    भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

    भारत पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज़ जीत चुका है. भारत की कोशिश होगी कि वो तीसरा मैच भी जीतकर न्यूज़ीलैंड का सफ़ाया कर दे.

    हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 12 रनों से हराया था.

    रायपुर में खेले गए दूसरे मुक़ाबले में भारत ने आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की थी.

    न्यूज़ीलैंड की टीम भारत में आज तक एक बार भी वनडे सीरीज़ नहीं जीत सकी है और इस बार भी उसका भारत में सीरीज़ जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका.

    अब देखना होगा कि क्या वो आख़िरी मैच जीतकर अपनी हार का अंतर कम कर पाते हैं या नहीं.

  2. अमेरिका के वीज़ा के लिए भारतीयों का लंबा इंतज़ार कम होने वाला है

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी दूतावास ने भारत में अमेरिका के वीज़ा के लिए इंतज़ार के समय में कटौती और वीज़ा देने की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए कई नई पहल शुरू की है.

    अभी भारत में अमेरिका के वीज़ा के लिए 500 से 600 दिन यानी लगभग डेढ़ से दो साल तक इंतज़ार करना पड़ता है.

    अमेरिकी दूतावास ने कहा कि भारत में उसकी सेवाएं कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुई हैं, जिससे एक बड़ा बैकलॉग बन गया है. इसने कई भारतीय कारोबारियों और हज़ारों भारतीयों को प्रभावित किया है जो अमेरिका में रहने और काम करने के लिए वीज़ा पर निर्भर हैं.

    मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के प्रमुख कांसुलर जॉन बलार्ड ने एक बयान में कहा है, "पूरे भारत में हमारी काउंसलर टीमें अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की ज़रूरतों को पूरा करने और इंतज़ार का समय कम करने के लिए काम कर रही हैं. ये अमेरिका की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए बेहतर समाधान खोजने का एक व्यापक प्रयास है."

    भारतीयों को अमेरिका का वर्क वीज़ा पाने में अभी 60 से 280 दिन कर का समय लगता है जबकि विज़िट वीज़ा के लिए इंतज़ार का समय लगभग 1.5 साल है.

    अमेरिकी विदेश विभाग के एक अनुमान के मुताबिक़ चीन और श्रीलंका जैसे एशियाई देशों में अमेरिकी वीज़ा के लिए आवेदकों को लगभग 30-35 दिन इंतज़ार करना पड़ता है.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना, कैलिफ़ोर्निया के बाद आयोवा में शूटिंग

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सोमवार को अमेरिका में हुए तीसरी शूटिंग की घटना में दो लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल है. ये शूटिंग आयोवा प्रांत के डे मॉइन शहर के एक यूथ आउटरीच सेंटर में हुई है.

    सोमवार को ही उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में दो जगहों पर हुई शूटिंग में सात लोगों की मौत हो गई है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक़ हाफ़ मून बे शहर के दो फॉर्म पर गोलीबारी की घटना हुई है.

    सोमवार को कुल तीन गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए हैं.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, डे मॉइन पुलिस विभाग के प्रवक्ता पॉल पारिज़ेक ने कहा, "दो छात्रों की अस्पताल में मौत हो गई है. तीसरा व्यक्ति, जो एक स्कूल का कर्मचारी हैं उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार को रोका और जांच करने के बाद गोलीबारी में शामिल तीन संभावित संदिग्धों को हिरासत में लिया.

    इससे पहले हाफ़ मून बे में हुई गोलीबारी को लेकर सैन मेटेओ काउंटी के शेरिफ़ कार्यालय ने बताया कि सात लोगों की मौत हुई है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

    दो दिन पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया में लॉस एंजलिस के पास एक हुई शूटिंग में 11 लोगों की मौत हुई थी.

  4. रूस: LGBT समुदाय किस बात को लेकर है चिंतित

    वीडियो कैप्शन, रूस: LGBT समुदाय किस बात को लेकर है चिंतित

    रूस की संसद में एक ऐसा कानून पारित किया गया है, जिसकी वजह से LGBT समुदाय पर ख़तरा बढ़ गया है.

    दिसंबर में पास हुए इस बिल के मुताबिक LGBT समुदाय के बारे में बात करना अब प्रतिबंधित है.

    इस नए कानून को लेकर देखिए ख़ास रिपोर्ट.

  5. स्पाइसजेट की फ़्लाइट में केबिन क्रू की मेंबर से बदसलूकी के आरोप में यात्री गिरफ़्तार

    स्पाइसजेट

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट की फ़्लाइट में केबिन क्रू की एक मेंबर के साथ बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने एक यात्री को गिरफ़्तार किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केबिन क्रू सदस्य की ओर से एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई.

    दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट-8133 में केबिन क्रू की सदस्य के साथ एक यात्री के कथित तौर पर छेड़छाड़ करने को लेकर सोमवार शाम 4.39 बजे एक पीसीआर कॉल किया गया.

    टेक-ऑफ के दौरान, यात्री ने केबिन क्रू की एक महिला सदस्य के साथ कथित तौर पर बुरा बर्ताव किया. पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्हें फ्लाइट से उतार दिया गया और स्पाइसजेट सुरक्षा और पीसीआर कर्मचारी उन्हें पुलिस स्टेशन ले गए.

    उन पर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 354A (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया और गिरफ़्तार किया गया है.

  6. COVER STORY: नया साल चीन की अर्थव्यवस्था के लिए कैसा रहेगा?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: नया साल चीन की अर्थव्यवस्था के लिए कैसा रहेगा?

    कोविड से खस्ताहाल हुई चीन की अर्थव्यवस्था नए साल पर क्या सुधर सकती है?

    हाल ही में चीन ने अपनी ज़ीरो कोविड पॉलिसी को ख़त्म करते हुए ज्यादातर पाबंदिया ख़त्म कर दी थीं.

    लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था की हालत क्या इससे बेहतर हो पाएगी?

  7. पाकिस्तान में 24 घंटे के ब्लैकआउट के बाद अब बिजली सेवा बहाल

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में बिजली का संकट अब ख़त्म हो गया है और सप्लाई फिर शुरू हो गई है. पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में के भीतर पूरे देश के कुल 1112 पावर ग्रिडों को रिस्टोर किया गया है.

    इससे पहले सोमवार देर शाम से ही पूरे देश में अलग अलग फ़ेज में बिजली सेवा बहाल की जाने लगी थी.

    पाकिस्तान में सोमवार सुबह से ही बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी. ऊर्जा मंत्रालय का कहना था कि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सुबह 7:34 बजे नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी कम हो गई, जिससे बिजली व्यवस्था में व्यापक ख़राबी आई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बिजली संकट का असर क़रीब 40 हजार मोबाइल टावरों पर इसका असर पड़ा है.

    सोशल मीडिया पर इस्लामाबाद समेत कई इलाकों में लोग कमज़ोर मोबाइल सिग्नल की शिकायत करते रहे.

    केंद्रीय मंत्री ख़ुर्रम दस्तगीर ने कहा था कि वो इस ब्रेकडाउन के कारणों का पता लगाएंगे और ज़िम्मेदारी तय की जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. दिल्ली की सर्द रातें और सड़क पर बीमार-तीमारदार

    वीडियो कैप्शन, दिल्ली की सर्द रातें और सड़क पर बीमार-तीमारदार

    ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (एम्स), दिल्ली को देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक माना जाता है. यहां देश के अलग-अलग गांव, ज़िले, राज्य से लोग इलाज की दरकार में आते हैं.

    इस वक़्त दिल्ली में कड़ाके की ठंड है और ऐसे ही हज़ारों लोग एम्स दिल्ली में अपने-अपने परिवारवालों के साथ इलाज कराने आए हैं. कई लोगों को अस्पताल के अंदर जगह मिल जाती है लेकिन सैकड़ों ऐसे लोग भी हैं जो अंदर जगह नहीं हासिल कर पाते तो आसपास की सड़कों, अंडरपास, बस शेल्टर को ठहरने की जगह बना लेते हैं.

    वीडियो में ऐसे ही लोग नज़र आ रहे हैं, सबकी अपनी-अपनी अलग मजबूरियां हैं. नसीम भी अपनी बेटी का इलाज कराने मेरठ से दिल्ली के एम्स आई हुई हैं. इन्होंने एक आग हादसे में अपने तीन बच्चों को खो दिया था.

    अब इनकी एक बेटी की आंखों में दिक्कत है तो वहां के अस्पताल ने एम्स रेफर किया है. लेकिन इन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि वो कहां रुककर एम्स में नंबर लगाएं और इलाज कराएं. ऐसे ही कई दूसरे राज्यों से आए लोग भी बस शेल्टर, अंडरपास और सड़कों पर ठहरने की अपनी मजबूरियां बता रहे हैं. देखिए ये पूरा वीडियो.

  9. राहुल द्रविड़ ने कोहली के टी20 में भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया

    राहुल द्रविड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच की सिरीज़ का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला मंगलवार को खेला जाएगा. टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से पहले सोमवार को मीडिया से बात की.

    उनसे एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा किया कि "बीते साल तक टी-20 फॉर्मेट में विराट कोहली की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे थे."

    पत्रकार को बीच में रोकते हुए ही द्रविड़ ने कहा, "हमने सवाल नहीं उठाया, कभी हमने इसे लेकर कोई सवाल नहीं किया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस टूर्नामेंट में कोहली और रोहित शर्मा को ना शामिल करने को लेकर उन्होंने कहा, "हमें कुछ टूर्नामेंट को महत्व देना चाहिए. टी-20 मैच के बाद छह मैच हमारी वरीयता थे और विराट कोहली ने सभी छह मैच खेले हैं."

    "कोहली और रोहित शर्मा ब्रेक पर हैं और वो ऑस्ट्रेलिया से खेलने से पहले रिफ्रेश होकर लौटेंगे. ये पूरा मामला किस गेम को वरीयता देनी है इससे जुड़ा है. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बड़े खिलाड़ी अहम टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहें."

  10. विंस्टन चर्चिल की क्या भूमिका थी बंगाल में लाखों लोगों की मौत में

    बंगाल अकाल

    इमेज स्रोत, BRITISH PATHE

    ब्रिटेन में हर साल 24 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को श्रद्धांजलि दी जाती है और उन्हें दूसरे महायुद्ध के नायक के तौर पर याद किया जाता है.

    उन्हें हिटलर जैसे शक्तिशाली तानाशाह से लड़ने और उन्हें हराने वाले नेता की तरह देखा जाता है.

    इसमें कोई दो राय नहीं है कि ब्रिटेन में वो एक कद्दावर नेता के रूप में देखे जाते हैं, लेकिन ब्रिटेन के उपनिवेशवादी इतिहास में उनके शासन काल से एक काला अध्याय भी जुड़ा है जिसका सीधा संबंध भारत से है.

    अगर ब्रिटेन में वो नायक हैं तो भारत में खलनायक.

  11. अमेरिका में दो दिनों के भीतर दूसरी बार गोलीबारी की घटना, सात लोगों की मौत

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, EPA

    अमेरिका के उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में दो जगहों पर हुई शूटिंग में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक़ हाफ़ मून बे शहर के दो फॉर्म पर गोलीबारी की घटना हुई है.

    सैन मेटेओ काउंटी के शेरिफ़ कार्यालय के मुताबिक में कई लोग हताहत हुए हैं और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

    दो दिन पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया में लॉस एंजलिस के पास एक हुई शूटिंग में 11 लोगों की मौत हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हाफ़ मून बे सैन फ़्रासिस्को से लगभग 50 किलोमीटर दूर है. पुलिस ने इस मामले के दो घंटे बाद 67 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.

    जांच एजेंसी ने संदिग्ध की कार शेरिफ़ विभाग के सबस्टेशन की पार्किंग में पाई गई और स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ गोलीबारी के लिए इस्तेमाल की गई बंदूक इसी कार से बरामद की गई है.

  12. बुज़ुर्ग शिक्षक पर डंडे बरसाती दिखीं महिला पुलिसकर्मी

    वीडियो कैप्शन, बुज़ुर्ग शिक्षक पर डंडे बरसाती दिखीं महिला पुलिसकर्मी

    बुज़ुर्ग शिक्षक से मारपीट का ये वीडियो बिहार के कैमूर का है.

    जहां दो महिला कांस्टेबल एक शिक्षक के साथ मारपीट करती दिख रही हैं.

    वीडियो वायरल होने के बाद कैमूर के एसपी ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है.

    दोनों महिला पुलिसकर्मियों को 3 महीने के लिए नौकरी से बाहर कर दिया गया है.

  13. अटल बिहारी वाजपेयी और 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

    जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कूटनीति और 1998 में किए गए परमाणु परीक्षण की तारीफ़ करते हुए कहा कि दो साल में उन्होंने दुनिया के सभी बड़े देशों के साथ बेहतर संबंध स्थापित किए.

    सिंगापुर के राजनयिक बिलाहरी कौशिकन की ओर से दिल्ली में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल लेक्चर में एस जयशंकर वक्ता थे. उन्होंने बतौर विदेश मंत्री रहते हुए वाजपेयी के कामों की तारीफ़ की और अमेरिका, रूस से रिश्ते मज़बूत करने के उनके प्रयासों की तारीफ़ की.

    विदेश मंत्री ने कहा कि चीन के साथ आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और पारस्परिक हित के तौर-तरीकों के संदर्भ में अब जिन बुनियादी बातों की बात की जाती है, उसका अधिकतरश्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    उन्होंने कहा कि “वाजपेयी कभी भी आतंकवाद की चुनौतियों के लिए "लचर" नहीं थे.

    जयशंकर ने कहा कि वाजपेयी ने अपने काबू में जो कुछ भी था उन सभी तरीकों का इस्तेमाल कर एक यथार्थवादी तरीका अपनाया जिससे आतंकवाद को बहुत स्पष्ट रूप और एक हद तक कम किया.

    1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण का ज़िक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि इसे सिर्फ़ एक परमाणु परीक्षण के रूप में ही नहीं देखना चाहिए बल्कि इसके साथ जुड़ी कूटनीति को भी समझना चाहिए.

  14. एक ऐसी बस जिसके सवारी केवल कुत्ते हैं और वो अपनी सीट पहचानते हैं

    वीडियो कैप्शन, एक ऐसी बस जिसके सवारी केवल कुत्ते हैं और वो अपनी सीट पहचानते हैं

    अलास्का की एक ऐसी बस जो सिर्फ़ कुत्तों के लिए है, पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है.

    ये बस मो माउंटेन मट्स नाम की डॉग सर्विस कंपनी चलाने वाले एक जोड़े का है.

    ये जोड़ा कुत्तों को बस में सवार करते हैं और किसी ख़ास जगह टहलाने ले जाते हैं.

    बस पर सवारी करते कुत्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है.

  15. एलन मस्क ने सऊदी अरब से फ़ंडिंग पर कोर्ट को क्या बताया

    मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि उन्होंने साल 2018 में सऊदी अरब से टेस्ला कंपनी के लिए वित्तीय समर्थन सुनिश्चित कर लिया था और वह कंपनी के बायआउट के लिए अपने स्पेस एक्स के शेयर भी इस्तेमाल करने को तैयार थे.

    सैन फ़्रांसिस्को के एक फ़ेडरल कोर्ट में अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने लगभग पांच घंटे चली गवाही के दौरान बेहद शांत अंदाज़ में अपनी बात रखी.

    उन्होंने कहा कि "केवल स्पेस एक्स के ही शेयर से टेस्ला के लिए फ़ंडिंग पर्याप्त हो जाती."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    लेकिन उनका कहना था कि उन्होंने टेस्ला प्राइवेट को इसलिए नहीं खरीदा क्योंकि निवेशक इसे लेकर समर्थन देते नहीं दिख रहे थे और वह लंबी प्रक्रिया से बचना चाहते थे.

    मस्क एक मामले में अपना पक्ष रख रहे थे जिसके तहत उन पर आरोप है कि उन्होंने 7 अगस्त 2018 को एक ट्वीट में लिखा कि उन्होंने टेस्ला के लिए फ़ंडिंग सुरक्षित कर ली है, जिससे टेस्ला प्राइवेट के शेयर 420 डॉलर तक पहुंच जाएंगे और इसके लिए उनके पास निवेशकों का समर्थन भी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मस्क के इस ट्वीट के बाद टेस्ला के शेयर की कीमत बढ़ गई थी लेकिन जैसे ही ये सामने आया कि बायआउट नहीं होगा तो शेयर के दाम नीचे गिर गए, इससे निवेशकों को लाखों डॉलरों का नुकसान हुआ.

    मस्क ने निवेशकों के वकील निकोलस पोरिट को बताया कि 31 जुलाई, 2018 को वह सऊदी अरब के सरकारी फ़ंड के प्रतिनिधि से टेस्ला के कैलिफ़ोर्निया स्थित फैक्ट्री में मिले थे.

    उन्होंने माना कि टेकओवर की कीमत क्या होगी ये तय नहीं हुआ था लेकिन सऊदी के प्रतिनिधियों ने कहा था कि वह इस बायआउट के लिए जो भी ज़रूरत होगी वो करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने कहा कि इसके बाद इस फ़ंड के गवर्नर यासिर ए-रूमायन ने टेस्ला लेने के अपने वादे से पलट गए.

    हालंकि निवेशकों के वकील ने कहा कि दस्तावेज़ मस्क के दावे का साथ नहीं देते. बैठक की जानकारी बताती है कि सऊदी के निवेशक ये जानना चाहते थे कि टेस्ला को लेकर मस्क का की योजना क्या है.

  16. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.

    यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 23 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.