स्वीडन में तुर्की दूतावास के बाहर कैसे हुई कुरान जलाने की घटना?
धुर दक्षिणपंथी नेता रासमुस पैलुदान ने पिछले साल भी अपनी रैलियों में कुरान जलाने की धमकी दी थी.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी and अभिनव गोयल
ब्रेकिंग न्यूज़, आठ हज़ार साल पहले इंसानों ने दूध पीना शुरू किया और उनकी लंबाई बढ़ने लगी: रिसर्च
इमेज स्रोत, Getty Images
आठ हज़ार साल पुराने कंकालों के एक नए अध्ययन से ये बात सामने आई है कि इंसानों की लंबाई तब से बढ़ने लगी जब उन्होंने दूध पीना शुरू किया.
इस नतीजे पर पहुंचने के लिए कनाडा के ओंटारियो के वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने तीन हज़ार से भी अधिक कंकालों का अध्ययन किया.
इमेज स्रोत, Getty Images
शोधकर्ताओं ने पाया कि आठ हज़ार साल पहले जब इंसानों के एक तबके ने लैक्टोज का उपभोग करना शुरू किया तो उनकी लंबाई में वृद्धि होने लगी.
उनका कहना है कि यूरोप के कुछ हिस्सों में इंसानों की लंबाई में उसी दौर में ये वृद्धि हुई जब डेयरी उत्पादन अपनी आरंभिक अवस्था में आया.
दूध पीने से लोगों के पोषण में इजाफा हुआ और इस वजह से इंसानों की लंबाई बढ़ने लगी.
ख़ुद पर लगे आरोपों पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने क्या-क्या कहा?
वीडियो कैप्शन, खुद पर लगे आरोपों पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने क्या-क्या कहा?
बीबीसी हिन्दी ने बृज भूषण शरण सिंह से बातचीत की है.
इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए और बृज भूषण शरण सिंह ने अपनी सफ़ाई में भी कई बातें कही हैं.
जैसे- खिलाड़ियों ने पहले शिकायत क्यों नहीं की? इंटरनल कमिटी तक बात क्यों नहीं पहुंची? साक्षी मलिक जो इंटरनल कमिटी की ही सदस्य थीं, वो क्या कर रही थीं? वो इस कमिटी की सदस्य रहते हुए धरने पर बैठी हैं.
कुरान जलाए जाने पर बोले पाकिस्तानी पीएम- दुनिया के डेढ़ अरब मुसलमानों...
इमेज स्रोत, Getty Images
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में तुर्की के दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारियों द्वारा कुरान जलाने का मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ता हुआ दिख रहा है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस घटना पर कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा है, "स्वीडन में एक दक्षिणपंथी चरमपंथी द्वारा पवित्र कुरान की बेअदबी के घृणित कार्य की पुरजोर निंदा के लिए कोई भी शब्द काफी नहीं है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में दुनिया भर के डेढ़ अरब मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जा सकती है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि ये अस्वीकार्य है.
दरअसल, नेटो में शामिल होने की स्वीडन की कोशिशों के ख़िलाफ़ तुर्की की सक्रियता के चलते स्टॉकहोम में दक्षिणपंथी उसका विरोध कर रहे हैं.
स्वीडन में इन्हीं प्रदर्शनों के दौरान क़ुरान जलाने का मामला सामने आया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ये क़ुरान स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास के बाहर दक्षिणपंथी नेता रासमुस पैलुदान ने शनिवार को जलाई. रासमुस अति दक्षिणपंथी स्ट्राम कुर्स पार्टी के नेता हैं.
क़ुरान जलाने की घटना के बाद अब तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब की प्रतिक्रिया आई है. स्वीडन ने इन घटनाओं को डर पैदा करने वाला बताया है.
जावेद अख़्तर ने सुनाए फ़िल्मी दुनिया के मज़ेदार किस्से
वीडियो कैप्शन, जावेद अख़्तर ने सुनाए फ़िल्मी दुनिया के मज़ेदार किस्से
70 के दशक के मध्य तक जावेद अख़्तर न सिर्फ़ फ़िल्म लेखन में अपना लोहा मनवा चुके थे, बल्कि बंबई की महफ़िलों में उनकी पूछ बढ़ गई थी.
कहा जाता है कि फ़िल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को ज़ंजीर में अभिनय का मौका देने के लिए जावेद अख़्तर ने फ़िल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश मेहरा से सिफ़ारिश की थी.
वहीं जब उन्होंने अभिनेत्री शबाना आज़मी की फ़िल्म स्पर्श देखी, तो वे उनके कायल हो गए. उन्हें इस फ़िल्म के डायलॉग तक याद हो गए थे.
अमिताभ बच्चन और शबाना आज़मी, दोनों ही हस्तियों से कैसी थी जावेद अख़्तर की पहली मुलाक़ात, बता रहे हैं इस ख़ास इंटरव्यू में.
नंबर-1 खिलाड़ियों के फ़ैंस के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन से 'बुरी ख़बर'
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, रफ़ाएल नडाल और इगा स्वायातेक
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में लगातार ऐसे पल आ रहे हैं, जिनकी टेनिस फ़ैंस को कम ही उम्मीद थी.
पहले पुरुष एकल में नंबर-1 खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल हार और चोट के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुए. अब महिला एकल में टेनिस की नंबर-1 खिलाड़ी इगा स्वायातेक भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.
दो ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी, आठ ख़िताब जैसे कई कीर्तिमान इगा के नाम थे.
ऐसे में जब वो टूर्नामेंट से बाहर हुईं तो उनके फैंस में निराशा फ़ैल गई.
रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे राउंड में इगा को एलेना रायबाकीना के हाथों 6-4, 6-4 से शिकस्त मिली.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कज़ाख़स्तान की खिलाड़ी रायबाकीना विंबडलन चैंपियन हैं.
पोलैंड की खिलाड़ी इगा स्वायातेक ने कहा, ''मैंने दबाव महसूस किया और मुझे लगा कि मुझे हारना नहीं है जबकि मुझे सोचना चाहिए था कि मुझे जीतना है. मैं इन टूर्नामेंट में जिस तरह से खेलती रही हूं, उसमें कुछ बदलाव आया और शायद मैं कुछ ज़्यादा ही शिद्दत से ये चाहती थी. इसलिए मैं अब थोड़ा आराम करूंगी.''
रायबाकीना ने कहा, ''निश्चित तौर पर जब आप नंबर-1 खिलाड़ी के सामने खेलते हैं, तब आपके सामने हारने के लिए कुछ नहीं होता. मुझे ये मालूम था कि मुझे आक्रामक होकर खेलना है. पहली गेंद से ही वो कमाल का खेलीं और बचाव भी अच्छे से किया. इसलिए मैं खेल की शुरुआत से ही आक्रामक रही और ये काम भी आया.''
इसके अलावा टेनिस फ़ैंस की निगाहें नंबर-7 की खिलाड़ी कोको गॉफ पर भी टिकी थीं.
लेकिन वो भी इगा के हारने के लगभग आधे घंटे बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गईं.
कोको को जेलेना ओस्टापेंको ने 7-5, 6-3 शिकस्त दी.
18 साल की कोको इस टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के तौर पर देखी जा रही थीं.
रविवार को मिली हार के बाद सानिया मिर्ज़ा भी ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं.
वूमेन्स डबल मुकाबले में सानिया और उनकी कज़ाख़ पार्टनर अन्ना डेनिलीना को एलीसन वेन और एनहेलीना के साथों 4-6, 6-4, 2-6 से शिकस्त मिली.
जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस के बीच कैसे आई दूरी? - विवेचना
वीडियो कैप्शन, जवाहर लाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस के बीच कैसे आई दूरी?
सुभाष चंद्र बोस जवाहरलाल नेहरू को अपने बड़े भाई के रूप में देखते थे.
नेहरू भी बोस की बहुत इज्ज़त करते थे लेकिन एक व़क्त के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं.
दूरियों की क्या वजह रही?
नेहरू-बोस के रिश्ते किन उतार-चढ़ाव से होकर गुज़रे, विवेचना में उनके संबंधों पर नज़र दौड़ा रहे हैं रेहान फ़ज़ल.
ब्रेकिंग न्यूज़, परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के नाम पर पीएम मोदी करेंगे 21 द्वीपों का नामकरण
इमेज स्रोत, PIB
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परमवीर चक्र से सम्मानित 21 सैनिकों के नाम पर अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों के नाम रखेंगे.
23 जनवरी को पराक्रम दिवस पर पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
इस मौक़े पर पीएम मोदी नेताजी सुभाषचंद्र बोस को समर्पित नेशनल मेमोरियल का भी उद्घाटन करेंगे. 23 जनवरी को नेताजी बोस की जयंती होती है.
अंडमान में पर्यटकों के बीच मशहूर रॉस आइलैंड का नाम भी बदलकर सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा जाएगा.
इसके अलावा जिन 21 द्वीपों का नाम रखा जाएगा, वो अब तक अनाम थे.
सबसे बड़े दो द्वीपों का नाम पहले और दूसरे परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा और करम सिंह के नाम पर रखा जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वो 21 परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक, जिनके नाम पर होगा द्वीपों का नामकरण
मेजर सोमनाथ शर्मा
सूबेदार एवं हनी कैप्टन करम सिंह
रामा रघोबा राणे
नायक जादूनाथ सिंह
कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह
कैप्टन जीएस सलारिया
लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा
सूबेदार जोगिंदर सिंह
मेजर शैतान सिंह
अब्दुल हामिद
लेफ्टिनेंट कर्नल बुरज़ोर्जी तारापोर
लांस नायक अल्बर्ट इक्का
मेजर होशियार सिंह
अरुण खेत्रपाल
फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह
मेजर रामास्वामी परमेश्वरन
सूबेदार बाना सिंह
कैप्टन विक्रम बत्रा
लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे
सूबेदार मेजर संजय कुमार
सूबेदार मेजर रिटायर्ड ज्ञानेंद्र योगेंद्र सिंह यादव
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर लिखा है, "बॉलीवुड अभिनेता श्री शाहरुख़ ख़ान ने मुझे फोन किया था और हमारी आज सुबह दो बजे बातचीत हुई. उन्होंने गुवाहाटी में फ़िल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई एक घटना को लेकर चिंता व्यक्त की. मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि क़ानून और व्यवस्था बरकरार रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. हम इसकी जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी अप्रिय घटना दोबारा न हो."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शनिवार को गुवाहाटी में पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से पूछा था कि बजरंग दल के कार्यकर्ता फिल्म का हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, "शाहरुख ख़ान कौन हैं? मैं उनके बारे में और न ही उनकी फिल्म पठान के बारे में कुछ जानता हूं."
शुक्रवार को गुवाहाटी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म 'पठान' के विरोध में नारंगी थिएटर में तोड़ फोड़ की, जहां फिल्म की दिखाई जानी है. कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और उन्हें जला दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था, "ख़ान ने मुझे फोन नहीं किया है, हालांकि बॉलीवुड के कई लोग समस्या के संबंध में ऐसा करते हैं. अगर वे (शाहरुख ख़ान) फोन करते हैं तो मैं इस मामले को देखूंगा. अगर कानून और व्यवस्था का उल्लंघन किया गया है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी."
इंदौर के इतने साफ़-सुथरा शहर बनने की पूरी कहानी
वीडियो कैप्शन, इंदौर के इतने साफ-सुथरा शहर बनने की पूरी कहानी
लगातार छह बार इंदौर को भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान मिली है.
पिछले कुछ सालों में साफ़ सड़कें और स्वच्छता का एक बेहतरीन मॉडल इस शहर ने देश के सामने पेश किया है.
अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग इंदौर को साफ़ रखने के लिए जूनून की हद तक काम कर रहे इंदौर की सबसे साफ़ शहर के रूप में अपनी जगह बनाए रखने की कहानी बता रही है ये रिपोर्ट.
महाराष्ट्र सरकार पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर सकारात्मक: सीएम शिंदे
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने को लेकर सकारात्मक है.
आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन व्यवस्था का अध्ययन कर रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ये भी कहा कि हाल में संपन्न हुए दावोस समिट में आए निवेश प्रस्तावों के बारे में विपक्ष ने जो आलोचनाएं की हैं, उनका जवाब राज्य सरकार अपने काम से देगी.
पुरानी पेंशन व्यवस्था के तहत सरकारी कर्मचारियों को एक निश्चित राशि पेंशन के तौर पर दी जाती है. इसके तहत किसी सरकारी कर्मचारी को उसके अंतिम वेतन की आधी रकम पेंशन के रूप तय की जाती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लेकिन साल 2004 से लागू न्यू पेंशन स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन की रकम बाज़ार जोख़िमों के अधीन है और इसमें सरकारी कर्मचारी को अपने हिस्से का योगदान करना होता है. सरकार भी एक निश्चित राशि का योगदान करती है.
यूट्यूब, ट्विटर पर ब्लॉक करने के आदेश, विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया - प्रेस रिव्यू
इमेज स्रोत, SOPA IMAGES
भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई बीबीसी की डॉक्टयूमेन्ट्री के पहले एपिसोड को यूट्यूब पर ब्लॉक करने का आदेश दिया है. साथ ही मंत्रालय ने वीडियो का लिंक शेयर करने वाले ट्विटर पोस्ट को भी हटाने के भी आदेश दिए हैं.
इकोनॉमिक टाइम्सकी ख़बर के अनुसार डॉक्टयूमेन्ट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' और इससे जुड़े लिंक वाले क़रीब 50 ट्वीट हटाने के आदेश दिए हैं.
सूत्रों के हवाले से अख़बार लिखता है कि मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र ने आईटी नियम 2021 के तहत ये आदेश जारी किए हैं. और ट्विटर और यूट्यूब ने इस आदेश का पालन भी किया है.
सूत्रों का कहना है कि यूट्यूब से कहा गया है कि "अगर उसके प्लेटफॉर्म पर फिर से इस डॉक्यूमेन्ट्री को अपलोड करने की कोशिश की जाती है कि तो उसे ब्लॉक किया जाए. वहीं ट्विटर को इसके लिंक वाले ट्वीट्स की पहचान कर उन्हें हटाने को कहा गया है."
क़ुरान जलाने पर भड़के तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान
इमेज स्रोत, Getty Images
तुर्की और स्वीडन के बीच नाटो की सदस्यता को लेकर हो रही 'तकरार' में अब सऊदी अरब और पाकिस्तान की एंट्री भी हो गई है.
स्वीडन नाटो में शामिल होना चाहता है. नाटो सदस्य तुर्की इसके ख़िलाफ़ है.
इसी के चलते स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में तुर्की के ख़िलाफ़ दक्षिणपंथी प्रदर्शन कर रहे हैं.
इन प्रदर्शनों के दौरान क़ुरान जलाने का मामला सामने आया है. ये क़ुरान स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास के बाहर दक्षिणपंथी नेता रासमुस पैलुदान ने शनिवार को जलाई.
रासमुस अति दक्षिणपंथी स्ट्राम कुर्स पार्टी के नेता हैं.
क़ुरान जलाने की घटना के बाद अब तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब की प्रतिक्रिया आई है.
स्वीडन ने इन घटनाओं को डर पैदा करने वाला बताया.
स्वीडन के रक्षा मंत्री पॉल जॉनसन ने कहा, ''तुर्की के साथ हमारे संबंध बेहद ज़रूरी हैं और हम साझा सुरक्षा और रक्षा से जुड़े मामलों पर फिर बात करेंगे.''
अल अरबिया न्यूज़ के मुताब़िक, सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है.
विदेश मंत्रालय ने कहा, ''सऊदी अरब बातचीत, सहिष्णुता, सह-अस्तित्व की अहमियत को समझते हुए इसे बढ़ाने में यक़ीन रखता है और नफरत, अतिवाद को ख़ारिज करता है.''
इमेज स्रोत, SHUTTERSTOCK
पाकिस्तान ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''स्वीडन में क़ुरान जलाए जाने की घटना का हम कड़ा विरोध करते हैं.''
पाकिस्तान ने कहा, ''इस मूर्खतापूर्ण और भड़काऊ इस्लामोफोबिक हरकत ने करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. इस तरह की हरकतें किसी भी तरह से अभिव्यक्ति की आज़ादी या जायज़ हरकत नहीं ठहराई जा सकती हैं. इस्लाम शांति और मुसलमानों का धर्म है, जो सभी धर्मों का सम्मान करता है. इस सिद्धांत का सभी को सम्मान करना चाहिए.''
पाकिस्तान ने दूसरे मुल्कों से इस्लामोफोबिया, असहिष्णुता और हिंसा भड़काने की कोशिशों के ख़िलाफ़ आने और समाधान तलाशने की अपील की है.
तुर्की ने भी क़ुरान जलाने को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया. तुर्की ने स्वीडन के रक्षा मंत्री पॉल जॉनसन के दौरे को भी रद्द करते हुए कहा- यात्रा अपना अपना मकसद और अर्थ खो चुकी है.
तुर्की ने कहा, ''ऐसे विरोध प्रदर्शनों को रोकने की ज़रूरत है. ऐसे मुस्लिम विरोधी हरकतों की इजाज़त देना, जो हमारी धार्मिक मान्यताओं को अपमानित करती हों, पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं. कई चेतावनियों के बाद भी ऐसा लगातार हो रहा है.''
तुर्की नाटो का सदस्य है. इसका मतलब ये है कि वो चाहे तो किसी नए देश के शामिल होने पर रोक लगा सकता है.
जब यूक्रेन पर रूस का हमला हुआ, तब स्वीडन और फिनलैंड दोनों ने नाटो में शामिल होने की अपील की.
तुर्की इनके नाटो में शामिल होने का विरोध कर रहा है. इसी के चलते स्वीडन में तुर्की के ख़िलाफ़ गुस्सा है.
ब्रेकिंग न्यूज़, भारतीय कुश्ती संघ की अयोध्या में होने वाली सालाना बैठक रद्द
इमेज स्रोत, FB/BRIJ
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी WFI की अयोध्या में होने वाली सालाना बैठक रद्द हो गई है.
ये बैठक आज यानी रविवार को होनी थी.
बीते दिनों से कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह विवादों में घिरे हैं.
बृजभूषण शरण सिंह पर देश के कई नामी पहलवानों ने खिलाड़ियों को परेशान और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था.
इन खिलाड़ियों में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.
मामले में बृजभूषण ने सफ़ाई पेश करते हुए इन आरोपों को ख़ारिज किया था. लेकिन खिलाड़ियों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी था. हालांकि खेल मंत्रालय के दखल के बाद इन खिलाड़ियों ने अपना धरना वापस ले लिया.
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों के आरोपों को ‘गंभीर किस्म' का बताया था. अनुराग ठाकुर इन खिलाड़ियों से मिले भी थे. अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी थी कि जांच पूरी होने तक बृज भूषण को पद से हटा दिया गया है.
बृज भूषण ने बीबीसी हिंदी को दिए इंटरव्यू में कहा था, ''22 तारीख़ को हमारी बैठक होगी. उसमें हमारी नेशनल और एग्ज़ीक्यूटिव बॉडी की बैठक बुलाई थी. अगर उसमें संगठन कुछ कहेगा या सलाह देगा, तब हम फ़ैसला करेंगे. स्वत: कोई फ़ैसला नहीं लेंगे. इस बैठक में देश से लगभग 30 लोग आएंगे और आपस में बैठकर फ़ैसला करेंगे.''
इस मामले में खिलाड़ियों के आरोप क्या थे और बृजभूषण ने क्या कहा था? पढ़िए...
चांद पर चलने वाले दूसरे व्यक्ति ने 93 की उम्र में की चौथी शादी
इमेज स्रोत, TWITTER @THEREALBUZZ
इमेज कैप्शन, बज़ एल्ड्रिन अपनी नई दुल्हन एनका के साथ.
चांद पर पहला कदम किसने रखा था?
आप जवाब में कहेंगे- नील आर्मस्ट्रॉन्ग.
अगर आपसे पूछा जाए कि दूसरा कदम किसने रखा था? तो शायद कुछ लोग ही सही जवाब देते हुए बज़ एल्ड्रिन का नाम लेंगे.
ये बात अब क्यों?
वो इसलिए कि 1969 में अपोलो 11 में नील आर्मस्ट्रॉन्ग के साथ चांद पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन ने चौथी बार शादी कर ली है.
बज़ एल्ड्रिन ने ये शादी 93 साल की उम्र में की है. बज़ एल्ड्रिन ने ये शादी लॉस एंजलिस में की.
बज़ एल्ड्रिन ने इस मौक़े पर कहा कि वो और उनकी नई दुल्हनिया एनका फॉर नौजवानों की तरह उत्सुक हैं.
डॉ एनका 63 साल की हैं और वो कैमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी हैं. फिलहाल वो एल्ड्रिन की कंपनी में एक्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, साल 1969 में बज़ एल्ड्रिन
बज़ चांद पर चलने वाले उन चार लोगों में से एक हैं, जो अब तक जीवित हैं.
बज़ एल्ड्रिन ने ट्वीट किया, ''अपने 93वें जन्मदिन पर मुझे ये बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि लंबे वक्त तक मेरी मुहब्बत रही डॉ एनका फॉर और मैंने शादी कर ली है.''
1969 में जब नील के साथ बज़ एल्ड्रिन चांद पर चले थे, तब 60 करोड़ लोगों ने टीवी पर ये ऐतिहासिक क्षण देखा था. उस दौर में ये एक बड़ा रिकॉर्ड था. रातों-रात बज़ एल्ड्रिन दुनिया के सबसे मशहूरों लोगों में शुमार हो गए.
चांद पर उतरने के बाद बज़ एल्ड्रिन ने कहा था- शानदार और वीरानगी.
कुछ साल पहले ऐसी ख़बरें आई थीं कि बज़ एल्ड्रिन शराबनोशी और डिप्रेशन के शिकार हो गए थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के घर से 'गोपनीय दस्तावेज़' ज़ब्त
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका में न्याय मंत्रालय के जांचकर्ताओं को राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर स्थित घर से छह और गोपनीय दस्तावेज़ मिले हैं.
ये जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के वकील ने दी है.
इसी शुक्रवार को ऐसे ही कुछ दस्तावेज़ विलमिंग्टन स्थित घर से भी मिले थे. ये दस्तावेज़ बाइडन के उप-राष्ट्रपति और सीनेटर रहने के दौर के हैं.
वकील बॉब बॉवर ने बताया, ''बाइडन के खुद लिखे नोट्स और आस-पास के मटेरियल को भी ज़ब्त किया गया है.''
ये छानबीन क़रीब 13 घंटों तक चली. ये छानबीन जब चल रही थी, तब राष्ट्रपति बाइडन और फर्स्ट लेडी घर पर मौजूद नहीं थीं.
वकील बॉब के मुताबिक़, ''राष्ट्रपति ने उप-राष्ट्रपति रहने के दौर से जुड़े दस्तावेज़ों और संभवत: गोपनीय चीज़ों की अपने घर पर छानबीन के लिए न्याय मंत्रालय को इजाज़त दी है.''
इसी महीने की शुरुआत में बाइडन के वकील ने कहा था कि ऐसे ख़ुफ़िया दस्तावेज़ 2 नवंबर को पेन बाइडन सेंटर से मिले थे.
इमेज स्रोत, Reuters
इस थिंक टैंक सेंटर की स्थापना राष्ट्रपति ने वॉशिंटगन में की थी. ऐसे ही कुछ और दस्तावेज़ 20 दिसंबर और 12 जनवरी को भी मिले थे.
राष्ट्रपति की टीम ने बताया कि जैसे ही ये दस्तावेज़ मिले, वैसे ही इन्हें नेशनल आर्काइव्स और न्याय मंत्रालय को सौंप दिया गया था.
इस जांच की ज़िम्मेदारी को संभालने के लिए स्पेशल काउंसल रॉबर्ट हर को नियुक्त किया गया है ताकि ये देखा जा सके कि इन दस्तावेज़ों के मामले में क्या किया जाए?
ये छानबीन और दस्तावेज़ों को मिलना ऐसे वक़्त में हो रहा है, जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सैकड़ों गोपनीय दस्तावेज़ों को ग़लत तरीके से रखे जाने के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं.
नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.
यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 21 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.