बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए सवाल
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि चमत्कार दिखाने वाले उनके जोशीमठ के मकानों में आ गई दरारों को चमत्कार से भर दें तो वे उनका स्वागत करेंगे.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and अभिनव गोयल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई सगाई, देखिए वीडियो
वीडियो कैप्शन, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई सगाई, देखिए वीडियो
दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार और भारत के जाने-माने व्यवसायी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई हो गई है.
19 जनवरी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई धूमधाम से हुई.
इस कार्यक्रम में क्रिकेट सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ शामिल हुए.
इसके अलावा भी कई जानी मानी हस्तियां इस सगाई कार्यक्रम में पहुंचे.
ये भव्य कार्यक्रम अंबानी परिवार के बंगले एंटीलिया में आयोजित हुआ.
ट्विटर में काम करने वालों की संख्या में बड़ी गिरावट का आरोप, एलन मस्क ने दिया जवाब
ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है जिनमें ये कहा गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले पूर्णकालिक कर्मचारियों की संख्या घटकर 1300 हो गई है.
कंपनी के आंतरिक रिकॉर्ड के हवाले से इन रिपोर्टों में ये दावा किया गया था कि ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या में ये कमी कंपनी की मिल्कियत एलन मस्क के हाथों में आने के बाद आई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
एलन मस्क ने कहा है कि ये आंकड़े गलत हैं और उन्होंने दावा किया है कि ट्विटर के पूर्णकालिक कर्मचारियों की वास्तविक संख्या 2300 के करीब है.
शुक्रवार को सीएनबीसी ने बताया कि ट्विटर में एक्टिव पूर्णकालिक 1300 कर्मचारियों में से 550 से भी कम इंजीनियर बचे हैं. 1300 में से करीब 75 कर्मचारी छुट्टी पर हैं जिसमें करीब 40 इंजीनियर भी शामिल हैं.
ख़ुद पर लगे आरोपों पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने क्या-क्या कहा?
वीडियो कैप्शन, खुद पर लगे आरोपों पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने क्या-क्या कहा?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो हो रहा है वो इससे पहले कभी नहीं देखा गया.
तीन ओलंपिक मेडलिस्ट और दो विश्व चैंपियनशिप मेडल विजेता पहलवान धरने पर बैठे हैं.
ये लोग ना केवल कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर "तानाशाही रवैए" का आरोप लगा रहे हैं, बल्कि उनके ख़िलाफ़ यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं.
इन आरोपों पर बृज भूषण शरण सिंह का क्या कहना है?
बीबीसी हिन्दी ने बृज भूषण शरण सिंह से बातचीत की है.
इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए और बृज भूषण शरण सिंह ने अपनी सफ़ाई में भी कई बातें कही हैं.
जैसे- खिलाड़ियों ने पहले शिकायत क्यों नहीं की?
इंटरनल कमिटी तक बात क्यों नहीं पहुंची? साक्षी मलिक जो इंटरनल कमिटी की ही सदस्य थीं, वो क्या कर रही थीं? वो इस कमिटी की सदस्य रहते हुए धरने पर बैठी हैं.
नोरा फतेही बनाम जैकलीन फर्नांडिस: मानहानि के मुक़दमे की 25 मार्च को होगी सुनवाई
इमेज स्रोत, ANI
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के ख़िलाफ़ नोरा फतेही की मानहानि की शिकायत पर नई दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट 25 मार्च को सुनवाई करेगा.
नोरा फतेही ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और कई मीडिया आउटलेट्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
कई जांच एजेंसियों ने नोरा और जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर और अन्य लोगों से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में पूछताछ की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शनिवार को यह मामला मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता के समक्ष सूचीबद्ध था लेकिन ऑफिशियल ट्रेनिंग में शामिल होने के चलते मजिस्ट्रेट मामले की सुनवाई नहीं कर पाए.
19 दिसंबर 2022 को शिकायतकर्ता के वकील ने गवाहों की सूची जमा करने के लिए कोर्ट से अतिरिक्त समय मांगा था.
नोरा फतेही की शिकायत के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस के बयान ने उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है.
जावेद अख़्तर ने सुनाए फ़िल्मी दुनिया के मज़ेदार किस्से
वीडियो कैप्शन, जावेद अख़्तर ने सुनाए फ़िल्मी दुनिया के मज़ेदार किस्से
70 के दशक के मध्य तक जावेद अख़्तर न सिर्फ़ फ़िल्म लेखन में अपना लोहा मनवा चुके थे, बल्कि बंबई की महफ़िलों में उनकी पूछ बढ़ गई थी.
कहा जाता है कि फ़िल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को ज़ंजीर में अभिनय का मौका देने के लिए जावेद अख़्तर ने फ़िल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश मेहरा से सिफ़ारिश की थी.
वहीं जब उन्होंने अभिनेत्री शबाना आज़मी की फ़िल्म स्पर्श देखी, तो वे उनके कायल हो गए. उन्हें इस फ़िल्म के डायलॉग तक याद हो गए थे.
अमिताभ बच्चन और शबाना आज़मी, दोनों ही हस्तियों से कैसी थी जावेद अख़्तर की पहली मुलाक़ात, बता रहे हैं इस ख़ास इंटरव्यू में.
#INDvNZ : कैप्टन रोहित शर्मा न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर भूले कि क्या करना है, वीडियो वायरल
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, रोहित शर्मा (फ़ाइल फ़ोटो)
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर में दूसरे एकदिवसीय मैच के टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऐसा वाकया हुआ जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.
दरअसल, टॉस के दौरान रवि शास्त्री, जवागल श्रीनाथ और न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लेथम के साथ रोहित शर्मा मैदान पर थे.
रोहित शर्मा ने सिक्का उछाला और वो टॉस भी जीते लेकिन वो ये भूल गए कि उन्हें गेंदबाज़ी चुननी है या बल्लेबाज़ी. यहां तक कि वो अपने माथे पर हाथ रखकर कुछ सेकेंड सोचते दिखे. वो थोड़ा अटके और फिर 'बॉलिंग' चुनी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस वाकये पर रवि शास्त्री, जवागल श्रीनाथ के साथ ही टॉम लेथम हंसते दिखे. बीसीसीआई ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है.
लेकिन सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा के इस वीडियो को लेकर मीम की बाढ़ आ गई है.
एक यूज़र ने विराट कोहली का पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि रोहित शर्मा सबसे ज़्यादा चीज़ें भूलते हैं.
वहीं, कुछ यूज़र रोहित शर्मा की तुलना 'गजनी' फ़िल्म में आमिर ख़ान के किरदार से कर रहे हैं, जिन्हें भूलने की बीमारी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मिस्टर सिंह कैसे बने 'सिंगिंग सेंसेशन'
वीडियो कैप्शन, मिस्टर सिंह को काम का जुनून है और उस जुनून से मोहब्बत भी
इंग्लैंड में एक बस ड्राइवर रंजीत सिंह को गाने का बेहद शौक है. उन्हें अपने काम पर नाज़ भी है.
उन्होंने अपने काम और अपने साथियों से दुनिया को वाक़िफ़ कराने के लिए एक म्यूज़िक वीडियो बनाने का फ़ैसला किया और फिर इसे यूट्यूब पर पंजाबी में अपने गाने के साथ रिलीज़ भी किया, जो काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है.
देखिए नवतेज जोहल की रिपोर्ट.
मिस्र के राष्ट्रपति 24 जनवरी को आएंगे भारत, गणतंत्र दिवस पर हैं मुख्य अतिथि
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अब्दल-फ़तेह अल-सिसी
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सिसी 24 से 26 जनवरी के बीच भारत दौरे पर आ रहे हैं. अल-सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि भी हैं.
मिस्र की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति के प्रतिनिधिमंडल में पांच मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.
अल-सिसी दूसरी बार भारत दौरे पर आ रहे हैं. इससे पहले अक्टूबर 2015 में आए थे. ये पहली बार है जब मिस्र के राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर न्योता दिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
गणतंत्र दिवस पर मिस्र की सेना का एक बेड़ा भी परेड में शामिल किया जाएगा.
भारत और मिस्र के बीच कूटनीतिक संबंधों को भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस साल जी-20 की अध्यक्षता कर रहे भारत ने समूह की बैठक के लिए भी मिस्र को 'मेहमान देश' के तौर पर बुलाया है.
भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय कारोबार वित्त वर्ष 2021-22 के बीच 7.26 अरब डॉलर तक पहुंच गया. भारत, मिस्र को 3.74 अरब डॉलर का निर्यात और 3.53 अरब डॉलर का आयात करता है.
पाकिस्तान में आटे के लिए तरस रहे लोग
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में आटे के लिए तरस रहे लोग
पाकिस्तान में इन दिनों आटे की बहुत ज़्यादा किल्लत हो रही है.
जगह-जगह आटा खरीदने वालों की लंबी कतार लगी है.
क्वेटा में 20 किलो आटे की कीमत 2800 रुपये हो गई है.
वहीं बलूचिस्तान के दूसरे इलाकों में 20 किलो आटा 3000 रुपये से ज़्यादा में मिल रहा है.
देखिए पाकिस्तान से यह रिपोर्ट.
ब्रेकिंग न्यूज़, #INDvNZ : भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया
इमेज स्रोत, ANI
न्यूज़ीलैंड के साथ दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया है.
रायपुर में हो रहे इस मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में इस बार भी उमरान मलिक को जगह नहीं मिली है.
कप्तान रोहित शर्मा के अलावा टीम में शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पहले एक दिवसीय मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 12 रनों से हराया था.
न्यूज़ीलैंड का प्लेइंग इलेवन
फ़िन ऐलन, डेवन कॉनवे, एक निकोल्स, डेरेन मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर, हेनरी शिपले, ब्लेयन टिकनर, लॉकी फ़र्ग्यूसन.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कनाडा की अप्रवासन नीति अन्य देशों के लिए मिसाल बन सकती है? - दुनिया जहान
वीडियो कैप्शन, कनाडा की अप्रवासन नीति अन्य देशों के लिए मिसाल बन सकती है? - दुनिया जहान
कनाडा ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तमाम देशों में कुशल श्रमिकों की कमी है.
कई देश कनाडा की तरह उदारवादी अप्रवासन नीति अपनाते दिख रहे हैं.
लेकिन क्या कनाडा का ये मॉडल सभी के लिए अनुकूल होगा? इसी सवाल की पड़ताल इस बार दुनिया जहान में.
ब्रेकिंग न्यूज़, गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू के नरवाल में एक साथ दो धमाके, छह ज़ख़्मी
....में
Author, मोहित कंधारी
पदनाम, जम्मू से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Mohit Kandhari/BBC
गणतंत्र दिवस से ठीक पहले जम्मू के नरवाल इलाके में शनिवार सवेरे हुए ज़ोरदार धमाकों में छह नागरिक जख्मी हुए हैं. ये धमाके सुबह 11.30 बजे के आसपास हुए हैं.
जम्मू और कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने नरवाल इलाके में हुए ब्लास्ट की पुष्टि की है. उनके मुताबिक एक साथ दो धमाकों में अब तक छह नागरिकों के घायल होने की खबर है. घायलों को निकट के अस्पताल ले जाया गया है.
स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक एक धमाका नरवाल इलाके में सड़क के किनारे पार्क की गई कबाड़ की गाड़ी में हुआ है. फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और नरवाल इलाके में दुकाने बंद करवा दी हैं.
इमेज स्रोत, Mohit Kandhari/BBC
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनज़र पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ये यात्रा 23 जनवरी को जम्मू में दाखिल हो रही है.
नरवाल इलाके में मौजूद स्थानीय दुकानदार राजेश कुमार ने बीबीसी हिंदी को फ़ोन पर बताया कि इलाके में दो ज़ोरदार धमाके हुए हैं और पूरे इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल है.
इमेज स्रोत, Mohit Kandhari/BBC
सरकार की फ़ैक्ट चेक टीम के फ़ैक्ट ख़ुद कब-कब हुए गड़बड़?
इमेज स्रोत, Getty Images
कोई ख़बर फ़ेक है या नहीं? संभव है कि ये तय करने का काम भारत सरकार की सूचना देने वाली एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी की फ़ैक्ट चेक टीम करेगी.
यानी पीआईबी ने अगर किसी ख़बर या कंटेंट को फ़ेक कहा तो उस ख़बर को सोशल मीडिया समेत सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाया जाएगा.
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर आईटी नियमों से जुड़ेनए संशोधित मसौदेका प्रस्ताव साझा किया है.
ये नए नियम फिलहाल सिर्फ़ प्रस्ताव ही हैं लेकिन एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया समेत बुद्धिजीवियों ने इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर लगाम कसने की कोशिश बताकर अपनी आपत्ति दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं.
मॉस्को से गोवा आ रही फ़्लाइट बम की धमकी के बाद उज़्बेकिस्तान डायवर्ट की गई: पुलिस
इमेज स्रोत, Alexander Sayganov/SOPA Images/LightRocket via Getty Images
रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा जा रही एक चार्टर्ड फ़्लाइट को बम की धमकी के बाद उज़्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया है कि घटना शनिवार सुबह की है.
चार्टर्ड विमान में 240 यात्री सवार थे.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये विमान दक्षिणी गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह के 4:15 बजे लैंड करने वाला था.
उन्होंने बताया कि रूसी एयरलाइन कंपनी अज़ूर एयर की फ़्लाइट AZV2463 को भारतीय वायु क्षेत्र में दाखिल होने से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया.
उन्होंने कहा कि डाबोलिम एयरपोर्ट के डायरेक्टर को रात के 12:30 बजे ईमेल पर ये धमकी मिली कि प्लेन पर बम लगा हुआ है.
दो हफ़्ते पहले मॉस्को से गोवा आ रही एक और फ़्लाइट को बम की धमकी के बाद गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी.
COVER STORY: यूक्रेन: सोलेडार के पास भीषण जंग
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: यूक्रेन: सोलेडार के पास भीषण जंग
पूर्वी यूक्रेन के सोलेडार पर रूस का कब्ज़ा हो गया है.
यूक्रेन के सैनिकों से बीबीसी ने इस बात की पुष्टि की है कि वो सोलेडार से पीछे हट गए हैं.
देखिए जंग के मोर्चे से बीबीसी संवाददाता एंड्र्यू हार्डिंग की रिपोर्ट.
हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह चोट के कारण वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, हार्दिक सिंह
भारतीय हॉकी टीम के मिडफ़ील्डर हार्दिक सिंह चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं. न्यूज़ीलैंड के साथ रविवार को होने वाले क्रॉस ओवर मैच से पहले इसे भारतीय हॉकी टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे मैच के दौरान हार्दिक सिंह को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इसकी वजह से हार्दिक सिंह वेल्स के ख़िलाफ़ भी नहीं खेल पाए थे. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हार्दिक सिंह की जगह राज कुमार पाल आएंगे.
इस बारे में भारतीय टीम के चीफ़ कोच ग्राहम रीड ने कहा, "हमें हार्दिक सिंह को रिप्लेस करने का मुश्किल फै़सला लेना पड़ा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीटीआई के अनुसार ग्राहम रीड ने कहा, "हालांकि, हार्दिक सिंह की चोट इतनी गंभीर नहीं है लेकिन समय हमारे साथ नहीं है और काफ़ी विचार करने के बाद हार्दिक सिंह की जगह टीम में राजकुमार पाल को लेने का फ़ैसला लिया गया है. पहले दो मैचों में हार्दिक सिंह का जो प्रदर्शन रहा, उसे देखते हुए ये फ़ैसला उनके लिए भी निजी तौर पर निराश करने वाला है. टूर्नामेंट में आगे के मैचों के लिए टीम में राजकुमार पाल के आने को लेकर हम उत्सुक हैं."
इससे पहले भारत ने आखिरी ग्रुप मुक़ाबले में वेल्स को 4-2 से हराया था लेकिन जीत का अंतर कम होने की वजह से वो क्वॉर्टर फ़ाइनल में सीधे नहीं पहुंच सका. क्वॉर्टर फ़ाइनल में जाने के लिए भारत को क्रॉस ओवर मैच में न्यूज़ीलैंड को हराना पड़ेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शाहजहां की बेटी की बनाई वो सराय जो पाकिस्तान में है
वीडियो कैप्शन, शाहजहां की बेटी की बनाई वो सराय जो पाकिस्तान में है
पाकिस्तान के पेशावर में मुग़ल शहज़ादी जहांआरा बेगम की कारवां सराय क़रीब 400 साल बीत जाने के बाद आज भी खड़ी है, लेकिन यहाँ अब कोई नहीं रहता.
पेशावर से अज़ीज़ुल्लाह ख़ान और बिलाल अहमद की यह रिपोर्ट.
कुश्ती महासंघ मामले पर योगेश्वर दत्त बोले- "यौन उत्पीड़न के मामलों में कोई बीच का रास्ता नहीं निकाल सकते"
इमेज स्रोत, Getty Images
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर आरोपों की जांच के लिए बनी सात सदस्यों वाली कमेटी के सदस्य और पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा है कि अगले आठ से 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में योगेश्वर दत्त ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोपों को लेकर कहा, "मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी. किसी भी मुद्दे को बातचीत से सुलझाया जा सकता है मगर यौन उत्पीड़न के मामले में कोई बीच का रास्ता नहीं निकाला जा सकता."
बुधवार को दिल्ली में धरना देने के दौरान पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उन्होंने ये भी कहा था कि बृजभूषण सिंह खिलाड़ियों के निजी जीवन में दखलअंदाज़ी करते हैं.
हालांकि, बृजभूषण सिंह ने इन आरोपों का खंडन किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शुक्रवार रात प्रदर्शनकारी पहलवान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से दोबारा मिले और आश्वासन मिलने पर आंदोलन रोकने का एलान किया.
केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए बनी सात सदस्यीय समिति चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी. साथ ही जांच पूरी होने तक सिंह अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे.
समिति के सदस्य योगेश्वर दत्त ने ये भी कहा है कि दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी और अगर आरोप झूठे निकलते हैं तो ये भी पता लगाया जाएगा कि ऐसा क्यों हुआ, इन आरोपों के पीछे मक़सद क्या है.
सोशल मीडिया इन्फ़्लूएंसर के लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कीं
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया इन्फ़्लूएंसर्स के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं.
इसके तहत अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी उत्पाद का प्रचार करने वाले हर सिलेब्रिटी या इन्फ़्लूएंसर को ये बताना ज़रूरी होगा कि उन्होंने पैसे लेकर किसी प्रोडक्ट को एंडोर्स किया है या इसमें उनका कोई निजी हित शामिल है.
इस नियम का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और एंडोर्समेंट करने पर बैन भी लग सकता है. ये कार्रवाई कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत होगी.
इस कानून के तहत उत्पादकों, विज्ञापनदाताओं और प्रचारकों पर 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है. लगातार दोषी पाए जाने पर ये जुर्माना बढ़कर 50 लाख रुपये तक किया जा सकता है. किसी भ्रामक जानकारी या उत्पाद को एंडोर्स करते पाए जाने पर 1 से 3 साल तक प्रतिबंध लगाया जा सकता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नए दिशानिर्देश भ्रामक विज्ञापनों पर नकेल कसने के लिए जारी लगातार प्रयासों के तहत जारी किया गया है.
नए दिशानिर्देशों को जारी करते हुए कंज्यूमर अफ़ेयर्स सेक्रटरी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भारत में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स का बाज़ार 1,275 करोड़ रुपये का है जो 2025 तक बढ़कर 2800 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों के बढ़ते बाज़ार को देखते हुए ये ज़रूरी हो जाता है कि वो ज़िम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करें.
रूस के 'भाड़े के सैनिकों' वाले वैगनर समूह को अमेरिका अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन घोषित करेगा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, जॉन किर्बी
अमेरिका रूस के 'भाड़े के सैनिकों' के समूह 'वैगनर ग्रुप' को "अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन" के तौर पर घोषित करेगा.
माना जाता है कि रूस के इस ग्रुप के हज़ारों भाड़े के सैनिक यूक्रेन में मौजूद हैं.
व्हाइट हाउस ने कहा कि वो अगले सप्ताह इस समूह और उसके सपोर्ट नेटवर्क पर नए प्रतिबंध भी लगाएगा.
राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में वैगनर समूह के लिए कहा, "वो यूक्रेन और बाकी जगह अत्याचार कर रहे हैं, मानवाधिकारों का हनन कर रहे हैं."
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में करीब 50 हज़ार भाड़े के ये सैनिक मौजूद हैं.
वैगनर समूह को आपराधिक संगठन घोषित करने से अमेरिकी सरकार अब इसके ख़िलाफ़ पहले से अधिक बड़े स्तर पर प्रतिबंध लगा सकेगी.
ये समूह यूक्रेन के अलावा सीरिया, लीबिया और सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक में काम कर रहा है.
जॉन किर्बी के अनुसार यूक्रेन में मौजूद वैगनर समूह के 80 फ़ीसदी भाड़े के सैनिक जेलों से लाए गए हैं.
किर्बी ने ये भी कहा कि वैगनर समूह रूस के नियमित सैन्य बलों का प्रतिद्वंद्वी बन गया है और अमेरिका का मानना है कि अब रूसी अधिकारियों और इस समूह के विवादास्पद संस्थापक और पुतिन के सहयोगी येवगेनी प्रजोझिन के बीच तनाव बढ़ रहा है.