राहुल गांधी की सलाह पर भगवंत मान का पलटवार, “आप बोलते हुए अच्छे नहीं लगते”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'चुप रहने' की सलाह दी है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and शुभम किशोर
राहुल गांधी की सलाह पर भगवंत मान का पलटवार, “आप बोलते हुए अच्छे नहीं लगते”

इमेज स्रोत, Getty Images
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'चुप रहने' की सलाह दी है.
भगवंत मान ने कहा है कि राहुल गांधी ‘बोलते हुए अच्छे नहीं लगते.’
भगवंत मान ने राहुल गांधी पर कांग्रेस के नेताओं का 'अपमान करने' का आरोप भी लगाया.
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पंजाब में कांग्रेस की पिछली सरकार के चुने हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया था.
राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अगुवाई कर रहे हैं और अभी पंजाब में हैं.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
राहुल गांधी ने क्या कहा?
उन्होंने पंजाब के होशियारपुर की एक सभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह दी कि वो ‘अरविंद केजरीवाल के दवाब में न आएं.’
राहुल गांधी ने कहा, "पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए, पंजाब से चलाना चाहिए.मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहना चाहता हूं... दिल्ली के दबाव में,केजरीवाल जी के दबाव में, भगवंत मान को नहीं आना चाहिए. ये पंजाब का इतिहास है और पंजाब की इज्ज़त की बात है."
भगवंत मान का जवाब
भगवंत मान ने इसी का जवाब दिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें पंजाब की जनता ने मुख्यमंत्री बनाया है और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुने हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था.
भगवंत मान ने ट्विटर पर लिखा, “ राहुल जी, पंजाब में आप उल्टा सीधा ना ही बोले तो अच्छा है. मुझे CM पंजाब की जनता ने बनाया है और चन्नी जी को राहुल गांधी ने..आपने 2 मिनट में चुने हुए CM कैप्टन साहब को दिल्ली से बेइज्जत करके हटा दिया था..यात्रा में पंजाब के अध्यक्ष को धक्के पड़ रहे हैं..आप बोलते अच्छे नहीं लगते..”
पंजाब विधानसभा के बीते साल हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है. राज्य में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
जोशीमठ: दरार वाली इमारतों की संख्या बढ़कर 849 हुईं

इमेज स्रोत, ANI
जोशीमठ में दरार वाली इमारतों की संख्या बढ़कर 849 हो गई हैं, इनमें से 165 डेंजर ज़ोन में हैं. लोगों को निकाल कर सुरक्षित अस्थायी रिलीफ़ सेंटर में पहुंचाने का काम जारी है. दो होटलों को भी गिराने का काम चल रहा है.
237 परिवारों के कुल 800 लोगों को ज़िला प्रशासन ने सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है.
समचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि 83 जगहों पर 615 कमरों का इंतज़ाम किया गया है. इसके अलावा पीपलकोट में 20 इमारतों में 4191 कमरों को अस्थायी शेल्टर बनाया गया है.
ज़िला प्रशासन ने अभी तक 3 करोड़ से अधिक की मदद पहुंचाई है.
एक अधिकारी ने बताया, "प्रभावित लोगों को लगभग 284 भोजन किट, 360 कंबल, 842 लीटर दूध, 55 हीटर/ब्लोअर, 36 दैनिक उपयोग किट और 642 अन्य राहत सामग्री वितरित की गई हैं"
पिछले कुछ वक्त से उत्तराखंड के लोग शिकायत कर रहे थे कि उनके घर ज़मीन में धंस रहे थे कि उनमें दरारें आ रही हैं.
इसके बाद दरारें बढ़ती गईं, इस पूरे क्षेत्र को 'सिंकिंग ज़ोन' करार दिया गया. और सरकार ने शहर को खाली करने का फ़ैसला लिया.
केंद्र से लेकर राज्य सरकार की संस्थाएं जोशीमठ संकट से उबरने की कोशिशों में लगी हुई हैं. लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है. इलाके में एनडीआरफ़ और एसडीआरफ़ की टीमें तैनात हैं.
प्रधानमंत्री भी वहां के हालात को लेकर मीटिंग कर चुके हैं.
श्रीलंका की आज़ादी के 75 साल, जारी होगा पंडित नेहरू की तस्वीर वाला डाक टिकट

इमेज स्रोत, Getty Images
श्रीलंका अपनी आज़ादी के 75 साल के मौके पर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर वाली डाक टिकट जारी करेगा.
समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया डिविज़न से जारी प्रेस रिलीज़ में इसकी जानकारी दी गई.
रिलीज़ में कहा गया, "सरकार ने 75वां स्वतंत्रता दिवस अगले 25 सालों के लिए नए सुधार लाने वाले प्रोग्राम के साथ मनाने का फ़ैसला किया हैं."
इसमें कहा गया है कि सरकार सुधार लाने वाले प्रोग्राम अगले 25 सालों के लिए लागू करे ताकि आज़ादी के 100वें साल को ध्यान में रखकर काम किया जाए.
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम 4 फ़रवरी को होगा.
भगवंत मान केजरीवाल के दबाव में न आएं, किसी का रिमोट कंट्रोल न बनें - राहुल गांधी

इमेज स्रोत, ANI
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंजाब के होशियारपुर में कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दवाब में काम नहीं करना चाहिए.
साथ ही उन्होंने भगवंत मान को "किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनने" की सलाह दी.
राहुल गांधी ने कहा, "हिंदुस्तान के हर प्रदेश का एक इतिहास है, भाषा है, पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए."
"पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए, पंजाब से चलाना चाहिए. मैं पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान से कहना चाहता हूं... दिल्ली के दबाव में, केजरीवाल जी के दबाव में, भगवंत मान को नहीं आना चाहिए. ये पंजाब का इतिहास है और पंजाब की इज्ज़त की बात है."
"आपको यहां स्वतंत्रता से काम करना चाहिए, किसानों, मज़दूरों की दिल की बात सुन कर पंजाब के मुख्यमंत्री को काम करना चाहिए, किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
ऋषभ पंत ने अपनी सर्जरी के बारे में दी ये जानकारी

इमेज स्रोत, Getty Images
क्रिकेटर ऋषभ पंत ने बताया है कि उनकी सर्जरी कामयाब रही है.
पंत बीते महीने एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे. देहरादून में शुरुआती उपचार के बाद अब उनका इलाज मुंबई में चल रहा है.
एक्सीडेंट के पहली बार अपने ट्विटर पर दिए अपडेट में उन्होंने लिखा, "मैं आपके सहयोग और दुआओं के लिए आभारी हूं.,मुझे बताते हुए खुशी हो रही हैं कि मेरी सर्जरी सफल रही. ठीक होने का रास्ता शुरू हो गया है. मैं आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं. बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों का बहुत शुक्रिया."
"मैं अपने सभी फ़ैन्स, टीम के सदस्य, डॉक्टर, फ़िज़ियो को उनके प्रोत्साहन और दुआओं के लिए तहेदिल से धन्यवाद देता हूं. मैं खुद को फ़ील्ड पर देखने के लिए उत्सुक हूं."
30 दिसंबर को दिल्ली-देहरादून हाइवे पर ऋषभ पंत की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और फिर उनमें आग लग गई थी.
पंत का पहले देहरादून में इलाज किया गया, फिर कुछ दिनों बाद उन्हें मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
शिवपाल यादव से मिले अखिलेश, क्या 'चाचा' को मिलेगी बड़ी ज़िम्मेदारी?

इमेज स्रोत, ANI
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से उनके घर पर मिले. अटकलें लगाई जा रही हैं कि जसवंत नगर से विधायक शिवपाल को पार्टी में बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एसपी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, "अखिलेश शिवपाल से उनके घर पर मिले. दोनों के बीत क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी मुझे नहीं है. ये परिवार का मसला है."
ये पूछे जाने पर कि क्या शिवापल यादव को बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है, चौधरी ने कहा, "हां शिवपाल जी को बड़ी ज़म्मेदारी दी जाएगी."
उन्होंने बताया कि पार्टी की नेशनल और स्टेट एग्ज़ेक्यूटिव का गठन जल्दी ही किया जाएगा. अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी यूनिट को ख़त्म कर दिया है.
पहले एक दूसरे से अलग हो चुके चाचा-भतीजा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद फिर साथ आए.
उन्होंने इटावा में पार्टी के झंडे को फिर से स्वीकार किया और पार्टी को मज़बूत करने के लिए काम करने का संकल्प लिया.
दिन भर, पूरा दिन, पूरी ख़बर, इक़बाल अहमद और अंजुम शर्मा के साथ
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
विराट कोहली का सौवां शतक, कितनी दूर, कितना पास

इमेज स्रोत, Getty Images
वनडे में 46वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 74 वां शतक.
और इसके साथ ही विराट कोहली को लेकर एक बार फिर चर्चा, अटकलों, दावों और भरोसा जताने का दौर शुरू हो गया है.
तमाम बातों के केंद्र में है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौ शतक.
विराट कोहली क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौ शतक जमा पाएंगे? वो कब तक ये कीर्तिमान हासिल कर पाएंगे?
यूक्रेन:बिल्डिंग पर हुए हमले में अब किसी के बचने की उम्मीद कम, कई अब भी लापता

इमेज स्रोत, STR/EPA-EFE/REX/SHUTTERSTOCK
यूक्रेन के निप्रो के मेयर ने कहा है कि जिस अपार्टमेंट पर रूस ने हमला किया था, वहां से अब और लोगों के बचने की उम्मीद कम ही है.
हमले में नौ मंज़िला इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया, अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि राहत बचान का कार्य अभी भी जारी है.
कई लोग अभी भी लापता है, 75 लोगों को चोटे आई हैं.
सोमवार को रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने ज़ोर देकर कहा कि बिल्डिंग पर रूसी सेना ने हमला नहीं किया है.
यूक्रेन ने कहा कि बिल्डिंग पर रूसी केएच-22 मिसाइल से हमला किया गया है, इस मिसाइल को गिराने की काबिलियत उनके पास नहीं है.
कार्टून: गरीब की खुशी

अमीरों की संपत्ति को लेकर ऑक्सफैम की रिपोर्ट पर आज का कार्टून.
कर्नाटक: कांग्रेस ने गृहिणियों को दो हज़ार रुपये देने का एलान किया
....में - Author, इमरान क़ुरैशी
- पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, Twitter/@rssurjewala
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने घोषणा की है कि कर्नाटक में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो महंगाई से राहत के लिए उनकी पार्टी हर गृहिणी को हर महीने दो हज़ार रुपये देंगी.
प्रियंका ने ये एलान पूरी तरह से महिलाओं के लिए बनाए गए घोषणापत्र जारी करने से पहले किया है. ये घोषणापत्र अप्रैल-मई में जारी किया जाएगा.
प्रियंका ने आज बेंगलुरू के पैलेस ग्राउंड महिला कांग्रेस की मीटिंग में हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि राशि सीधे गृहणियों के खाते में गुरुलक्ष्मी स्कीम के तहत डाली जाएंगी.
उन्होंने कहा, "कांग्रेस का मानना है कि अगर महिला का सशक्तिकरण होता है, तो पूरे परिवार और इसी तरह देश का सशक्तिकरण होता है."
ये कांग्रेस का राज्य में दूसरा बड़ा वादा है. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने पिछले हफ़्ते एलान पूरी आबादी को 200 यूनिट मुफ़्त में देने का वादा किया था.
इसके बाद कांग्रेस ने एक विज्ञापन देकर "ना नायाकी" (मैं महिला नेता) प्रोग्राम का एलान किया.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एलान किया कि फ़रवरी में राज्य में महिलाओं के लिए राज्य के बजट में महिलाओं के फ़ायदे से जुड़े कई एलान किए जाएंगे.
बोम्मई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी स्थिति में पहुंच गई है, जहां प्रियंका गांधी नेता होने का दावा कर रही है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक की महिलाएं उन्हें नेता की तरह स्लीकार करने के लिए तैयार नहीं है.
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कार्यक्रम की तस्वीरे ट्वीट करते हुए लिखा, "2000 रुपये प्रति महीना प्रति घर, यानी 24 हज़ार हर साल."
"मोदी की महंगाई से निपटने का हमरा ये तरीका है."
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले भी गृहिणियों को एक तय रकम देना का वादा किया था. कर्नाटक में हिमाचल से 500 रुपये अधिक देने का वादा किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़, महिला अंडर 19 टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने यूएई को हराया

इमेज स्रोत, ICC via Getty Image
महिला अंडर 19 टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी के मुकाबले में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 122 रन से हरा दिया है.
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 219 रन बनाए. भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 78 रन कप्तान शेफ़ाली वर्मा ने बनाए.
श्वेता सेहरावत में 74 और रिचा घोष ने 49 रन बनाए.
जवाब में यूएई की टीम की शुरुआत ख़राब रही. 40 रन पर उनके तीन विकेट गिर चुके थे.
उनका कोई भी बल्लेबाज़ 30 रन भी नहीं बना सका. उनकी ओर से सबसे ज़्यादा मिहिका गौर ने 26 रन बनाए.
पूरी टीम 5 विकेट पर 97 रन ही बना सकी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
विराट कोहली की ज़बरदस्त पारी के मुरीद हुए पाकिस्तानी

इमेज स्रोत, MUNIR UZ ZAMAN
इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ज़बरदस्त फ़ॉर्म में हैं.
एशिया कप टी-20 प्रतियोगिता से शुरू हुआ उनका शानदार फ़ॉर्म अब भी जारी है.
रविवार को श्रीलंका के साथ तीसरे वनडे के दौरान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया और भारत ने एक दिवसीय मैचों में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की.
विराट कोहली की इस धमाकेदार पारी की ख़ूब सराहना की जा रही है.
विराट कोहली के पाकिस्तान में भी ज़बरदस्त फ़ैन हैं. कोहली जब ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे थे, उस समय भी पाकिस्तान से उन्हें ख़ूब समर्थन मिला था.
जोशीमठ मामले से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
....में - Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, ANI
जोशीमठ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है.
जनहित याचिका में कोर्ट से अपील की गई थी कि ज़मीन धंसने और वहां पड़ रही दरारों को देखते हुए इस घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए दिशा निर्देश जारी करे. इसे धार्मिक नेता स्वामी अवमुक्तेशवरानंद सरस्वती ने दायर की थी.
एक और जनहित याचिका में मुआवज़े और आर्थिक मदद की बात कही गई थी.
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूढ़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि उत्तराखंड हाइकोर्ट इस मामले को पहले से ही देख रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "उत्तराखंड हाईकोर्ट इस मामले को देख रहा है, आप पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट जाएं."
"उत्तराखंड हाईकोर्ट प्रभावित लोगों के पुनर्वास और दूसरी शिकायतों का उपयुक्त निवारण कर सकता है."
गंगा विलास क्रूज़ को कांग्रेस ने बताया 'भद्दा'

इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी की महत्वकांक्षी गंगा विलास क्रूज़ पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इसे 'भद्दा' बताया है.
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "पीएम के अनावरण किया गया गंगा क्रूज़ भद्दा है. बहुत अमीर लोगों के अलावा 50 लाख रुपये कौन दे सकता है. गंगा ना ही निर्मल है ना ही अविरल है. अब इस तमाशे से नेश्ननल एक्वेटिक मैमल - गंगा डॉल्फ़िन पर ख़तरा पैदा होगा."
13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से दुनिया के सबसे लंबे क्रूज़ 'गंगा विलास' को हरी झंडी दिखाई. गंगा विलास क्रूज़ वाराणसी के रविदास घाट से रवाना होकर बिहार, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश के रास्ते होते हुए असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा. पूरी यात्रा कुल 51 दिनों की होगी.
यह यात्री जहाज़ भारत और बांग्लादेश के 27 रिवर सिस्टम और सात नदियों- गंगा, भागीरथी, मेघना, हुगली, यमुना, पदमा और ब्रह्मपुत्र से होकर गुज़रेगा. इस यात्रा से 50 पर्यटन स्थल आपस में जुड़ेंगे.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो

इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने से पहले पीएम मोदी दिल्ली में रोड शो करेंगे. ये रोड शो पटेल चौक के शुरू होकर एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर तक चलेगा, जहां ये मीटिंग होगी है.
तीन बजे से शुरू होने वाले रोड शो से पहले रोड शो के रूट पर बैंड-बाजे के साथ सड़क पर लोग जश्न मनाते देखे जा सकते हैं.
महिला आईपीएल: वायकॉम 18 ने हासिल किए पांच साल के लिए मीडिया राइट्स, हर मैच के लिए 7.09 करोड़

इमेज स्रोत, ICC via Getty Images
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वायकॉम 18 ने महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स हासिल किए हैं. कंपनी ने पांच साल (2023 से 2027 तक) के लिए मीडिया राइट्स 951 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं.
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इसे महिला क्रिकेट के लिए एक ‘बड़ा कदम’ बताया है.
जय शाह ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि हर मैच के ये राशि 7.09 करोड़ रुपये होगी.
निर्णायक कदम
जय शाह ने महिला आईपीएल के लिए दिए गए मीडिया राइट्स को एक नई शुरुआत बताया है.
जय शाह ने ट्विटर पर लिखा, “वेतन समानता के बाद वूमेन आईपीएल के मीडिया राइट्स आज की बिडिंग (बोली) ने एक और इतिहास रचा है. ये भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक और बड़ा और निर्णायक कदम है. इसके जरिए सभी उम्र की महिलाओं की भागेदारी सुनिश्चित होगी. ये निश्चित ही एक नई सुबह है.”
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
मैरिटल रेप पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 15 फरवरी तक मांगा जवाब
....में - Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, Getty Images
मैरिटल रेप को आपराधिक ठहराए जाने से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी तक केंद्र सरकार का जवाब मांगा है.
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इसे आपराधिक ठहराए जाने के न्यायिक ही नहीं, समाजिक परिणाम भी होंगे.
चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों वाली पीठ में जस्टिस नरसिम्हा और जेबी पादरीवाला शामिल हैं.
सुप्रीम कोर्ट मामले की अगली सुनवाई मार्च में करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है वह इस मामले को किसी हाई कोर्ट को ना देकर खुद इस पर सुनवाई करेगी.
इस मामले पर सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने कहा कि “न्यायिक के साथ साथ इस मामले के सामाजिक परिणाम होंगे. इस मामले पर राज्यों की राय भी चाहते हैं, कुछ महीने पहले हमने राज्यों से उनकी राय मांगी थी.”
सुप्रीम कोर्ट मैरिटल रेप को आपराधिक ठहराए जाने से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है. इनमें से एक याचिका कर्नाटक हाईकोर्ट के उस फ़ैसले के खिलाफ़ भी है जिसमें एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी का रेप करने और उसे ‘सेक्स स्लेव’ बनाने का आरोप था लेकिन उस लगे रेप के सेक्शन को रद्द कर दिया गया.
तेलंगाना हाई कोर्ट विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में अभियुक्त की ज़मानत रद्द करने पर पुनर्विचार करे: सुप्रीम कोर्ट
....में - Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट से कहा है कि वो आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में अभियुक्त गंगी रेड्डी की ज़मानत रद्द करने पर पुनर्विचार करे.
सीबीआई ने याचिका दायर कर अभियुक्त की ज़मानत रद्द करने की मांग की थी.
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अभियुक्त की ज़मानत रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई.
जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस रवि कुमार की दो जजों की बेंच ने सुनवाई करते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट से मेरिट के आधार पर सीबीआई की याचिका पर नए सिरे से विचार करने को कहा.
साल 2019 में विवेकानंद रेड्डी की उनके घर पर ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.
उनकी बेटी ने पिता की हत्या की जांच की मांग की थी.
