ब्रिटेन के फ़ैसले पर बोला रूस- सभी टैंक हमारे निशाने पर होंगे

यूक्रेन को चैलेन्जर 2 टैंक देने के ब्रिटेन के फ़ैसले पर रूस ने नाराज़गी ज़ाहिर की है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and दीपक मंडल

  1. यूक्रेन-रूस युद्ध और बातचीत को लेकर यूएन में क्या बोला चीन?

    रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जाकी की गई एक तस्वीर

    इमेज स्रोत, EPA/RUSSIAN DEFENCE MINISTRY

    संयुक्त राष्ट्र के लिए चीन के दूत ज़ांग जुन ने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की स्थिति तैयार की जानी चाहिए.

    संयुक्त राष्ट्र में उन्होंने चीन का पक्ष रखते हुए कहा कि यूक्रेन की मौजूदा स्थिति यूरोप में लंबे वक़्त से पनप रही सुरक्षा चिंताओं का नतीजा है.

    दोनों के बीच शांति के लिए बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि यूरोप की सुरक्षा चिंताओं के हल के लिए दोनों पक्षों को आपसी मतभेद भुलाकर बातचीत की मेज़ तक आना होगा. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इसका रास्ता आसान नहीं होगा लेकिन अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति और समझदारी से काम किया जाए तो शांति संभव है.

    उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ख़ासकर मौजूदा स्थिति में अधिक प्रभाव रखने वाले देशों को चाहिए कि वो रूस और यूक्रेन को बातचीत के लिए प्रेरित करें और संकट का राजनीतिक हल तलाशने में मदद करे.

    उन्होंने कहा कि प्रतिबंध बढ़ाने और हथियारों की आपूर्ति से स्थिति को बदलना मुश्किल होता जाएगा और इससे बड़े संघर्ष की संभावना भी बढ़ सकती है. इस कारण हालात बदतर बनाने और संघर्ष बढ़ाने की संभावना से बचने की हर संभव कोशिश की जानी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    युद्ध में परमाणु हमले की आशंका को लेकर उन्होंने कहा कि यूक्रेन के ज़ापोरिज़िया परमाणु प्लांट के आसपास गोलीबारी रुकी नहीं है और ये सुरक्षा चिंता का बड़ा कारण बना हुआ है.

    उन्होंने कहा कि प्लांट के सभी छह रिएक्टर बंद हो गए हैं. बीते साल दिसंबर में प्लांट के लिए आख़िरी बैकअप पावरलाइन को भी नुक़सान हुआ था और बीते सप्ताह ही प्लांट के लिए फिर से पावरलाइन को सुनिश्चित किया जा सका है.

    ज़ांग जुन ने कहा कि इस तरह की घटना एक बार फिर नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे सभी सैन्य अभियान तुरंत बंद किए जाने चाहिए जिनसे परमाणु प्लांट की सुरक्षा प्रभावित होती हो.

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट एक बार फिर दुनिया को दोराहे पर ले आया है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि हम उस जगह खड़े हैं जहां हमें ये फ़ैसला करना है कि क्या हम शीत युद्ध की सोच की तरफ़ लौटें और विभाजन और संघर्ष की तरफ बढ़ें या फिर मानवता की बेहतरी के लिए आगे बढ़ें और समानता, आपसी सम्मान की तरफ जाएं.

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन मामले में चीन निष्पक्ष रुख़ अपनाएगा और अपने तरीके से सकारात्मक कोशिशें करता रहेगा.

  2. हिमाचल के तेज़ गेंदबाज़ सिद्धार्थ शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Soumen Hazra / EyeEm

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    हिमाचल प्रदेश के एक तेज़ गेंदबाज़ सिद्धार्थ शर्मा का वडोदरा एक अस्पताल में निधन हो गया. वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे.

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके निधन पर दुख जताया है.

    सीएमओ हिमाचल से ट्वीट किया गया, "मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी की विजेता क्रिकेट टीम के सदस्य रहे और प्रदेश के स्टार तेज़ गेंदबाज़ सिद्धार्थ शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ 28 साल के सिद्धार्थ शर्मा ने राज्य के लिए छह फ़र्स्ट-क्लास, छह लिस्ट ए और एक टी20 मैच खेल चुके हैं थे और उन्होंने 33 विकेट अपने नाम किए थे.

    एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने कहा, "हिमचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में हम सभी बहुत दुखी हैं. सिद्धार्थ हमें गुरुवार रात छोड़कर चले गये. बीते सकुछ दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे."

    "वो वडोदरा में बड़ौदा के ख़िलाफ़ हुए लास्ट राउंड खेल में टीम का हिस्सा थे. खेलने से पहले उन्हें उल्टी होने लगी और पेशाब में परेशानी आने लगी. इसके बाद उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन, उनकी हालत बिगड़ती गई."

    सिद्धार्थ शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई हैं.

  3. लात्विया सीमा के पास लिथुआनिया की गैस पाइपलाइन में बड़ा विस्फोट

    लिथुआनिया में गैस पाइपलाइन में विस्फोट

    इमेज स्रोत, EVN

    इमेज कैप्शन, लिथुआनिया में गैस पाइपलाइन में विस्फोट

    लिथुआनिया के उत्तरी इलाक़े पसवेलिस में शुक्रवार को एक गैस पाइपलाइन में बहुत बड़ा विस्फोट हो गया. ये इलाक़ा लात्विया के सीमा के पास है.

    स्थानीय मीडिया में आई तस्वीरों में दिख रहा है कि पाइपलाइन से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही हैं.

    अधिकारियों के मुताबिक़ विस्फोट में कोई हताहत नहीं हैं.

    लात्विया के रक्षा मंत्री आर्टिस पैबरिक्स ट्वीटर पर लिखा कि इस दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है और इससे हुए नुक़सान से इनकार नहीं किया जा सकता.

    लेकिन, पाइपलाइन ऑपरेटर एम्बर ग्रिड ने कहा कि उन्हें लगता कि इस विस्फोट को लेकर उन्हें अब तक किसी पर संदेह नहीं है.

    गैस पाइपलाइन में धमाका

    इमेज स्रोत, EVN

    एम्बर ग्रिड के चीफ़ एग्ज़िक्यूटिव ने बताया, ''शुरुआती आकलन में किसी ग़लत इरादे का पता नहीं चला है लेकिन जांच में सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा.''

    उनके मुताबिक ये पाइपलाइन 1978में बनी थी. इसमें मरम्मत का काम चल रहा था. अब अधिकारी ये पता लगा रहे हैं कि क्या इसी कारण पाइपलाइन में विस्फोट हुआ था.

  4. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख

    कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी

    इमेज स्रोत, CH SANTOKH FACEBOOK

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सासंद संतोख सिंह चौधरी की मौत पर राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है.

    एक ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि "संतोख सिंह चौधरी के अकस्मात निधन से मैं हैरान हूं".

    उन्होंने संतोख सिंह को "ज़मीन से जुड़ा परिश्रमी नेता और कांग्रेस के परिवार का मज़बूत स्तंभ" बताया. उन्होंने लिखा कि उनकी संवेदनाएं संतोख सिंह के परिवार के साथ हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संतोख सिंह जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चल रहे थे तभी उनकी तबीयत ख़राब होने लगी. उन्हें फिल्लौर में दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें एंबुलेस के ज़रिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका.

    पंजाब के जालंधर से सांसद संतोख सिंह लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े थे. उनकी मौत के बाद यात्रा को रोक दिया गया है.

  5. अहमदाबाद से LIVE: मकर संक्रांति के अवसर पर अहमदाबाद में पतंगबाज़ी का उत्सव

  6. ईरान: जासूसी के आरोप में ब्रितानी नागरिक अलीरज़ा अकबरी को दी गई फांसी

      • Author, एमिली मैकगार्वे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    अलीरेज़ा अकबरी

    इमेज स्रोत, Twitter

    ईरानी सरकारी मीडिया का कहना है कि ब्रिटेन और ईरान की दोहरी नागरिकता वाले अलीरज़ा अकबरी को फांसी दे दी गई है. अकबरी को मौत की सज़ा सुनाई गई थी.

    बुधवार को अकबरी के परिवार को जेल में जाकर उनसे "आख़िरी मुलाक़ात" करने को कहा गया. अकबरी की पत्नी ने बताया उन्हें एक जगह अकेले कैद में रखा गया था.

    अलीरज़ा अकबरी ईरान के पूर्व डिप्टी रक्षा मंत्री रहे थे. साल 2019 में उन्हें गिरफ़्तार किया गया था. बाद में उन पर ब्रिटेन के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया. वो इन आरोपों से इनकार करते रहे थे.

    ब्रिटेन ने ईरान से अपील की थी कि अकबरी को दी गई फांसी पर रोक लगाए और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करे.

    शुक्रवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा था कि ईरान को मौत की सज़ा देने की धमकी पर अमल नहीं करना चाहिए.

    एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "ये एक ऐसी बर्बर सत्ता का राजनीति से प्रेरित कदम है जो मानव जीवन के महत्व को नहीं मानती."

    अलीरज़ा अकबरी की मौत पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हैरानी जताते हुए इसे कायरना हरकत कहा है.

    उन्होंने ट्वीट किया, ''मैं ब्रिटिश-ईरानी नागरिक अलीरज़ा अकबरी को मौत की सजा देने से हैरान हूं. यह एक घिनौनी और कायराना हरकत थी, जो अपने ही लोगों के मानवाधिकार का सम्मान ना करने वाले एक क्रूर शासन ने दी है. अलीरज़ा के दोस्तों और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ईरान ने इसी सप्ताह एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अकबरी खुद पर लगे आरोप स्वीकार करते दिख रहे थे, हालांकि ऐसा लग रहा था कि उनसे जबरन गुनाह कबूल करवाया गया था.

    इससे पहले बीबीसी फारसी सेवा को दिए एक ऑडियो संदेश में उन्होंने कहा था कि आरोप स्वीकार करने के लिए उन्हें प्रताड़ना दी जा रही है. उन्होंने कहा था कि वो आरोपों से इनकार करते हैं.

  7. त्रिपुरा में बड़ा बदलाव, कांग्रेस और सीपीआई(एम) साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

    कांग्रेस और सीपीआई(एम)

    इमेज स्रोत, Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images

    त्रिपुरा में एक-दूसरे के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने वाली सीपीआई (एम) और कांग्रेस इस बार आगामी चुनावों के मद्देनज़र एक साथ आ गई हैं.

    दोनों पार्टियों ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर लिया है.

    कांग्रेस महासचिव अजय कुमार और सीपीआई (एम) राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी की शुक्रवार शाम बैठक हुई थी.

    सीपीआई (एम) संयोजक नारायण कर भी बैठक में मौजूद थे. इसके बाद साथ दोनों पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के फ़ैसले की घोषणा की गई.

    अजय कुमार ने कहा, ''प्रदेश कांग्रेस की टीम ने रणनीति बनाने और सीट शेयरिंग को लेकर सीपीआई(एम) राज्य सचिव के साथ बैठक की. हम विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे.''

    वहीं, जितेंद्र चौधरी का कहना था कि बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस और सीपीआई(एम) ने बातचीत शुरू की. बीजेपी पिछले पांच सालों से संविधान पर हमला कर रही है. ऐसे में सीटों की संख्या नहीं बल्कि बीजेपी को हराना मायने रखता है.

    इससे पहले के चुनाव में कांग्रेस सत्ताधारी सीपीआई(एम) के विपक्ष तौर पर मैदान में उतरती रही है.

    सीपीआई(एम) 25 सालों तक त्रिपुरा में सत्ता में रही थी लेकिन 2018 में बीजेपी ने उसे मात दे दी.

    इस गठबंधन को लेकर बीजेपी ने कहा कि इससे पार्टी को ही फायदा होने वाला है.

  8. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई सांसद की मौत पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी ने किया ट्वीट

    कैप्टन अमरिंदर सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की मौत पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जाहिर किया है.

    उन्होंने ट्वीट किया, ''हार्ट अटैक से आज सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं. इस दुख भरे समय में उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.''

    कांग्रेस ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, ''जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी जी के आकस्मिक निधन की खबर कांग्रेस परिवार के लिए बेहद पीड़ादायी है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य की भावनाएं संतोख जी के परिजनों और समर्थकों के साथ हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है.

    संतोख सिंह जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चल रहे थे तभी उनकी तबीयत ख़राब होने लगी. उन्हें फिल्लौर में दिल का दौरा पड़ा था.

    उन्हें तुरंत ही एंबुलेस के ज़रिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. गुलज़ार और जावेद अख़्तर की बीच हुई मज़ेदार बातचीत

    वीडियो कैप्शन, गुलज़ार और जावेद अख़्तर की बीच हुई मज़ेदार बातचीत

    दो दिग्गज लेखक और गीतकार के बीच हुई मज़ेदार बातचीत.

    गुलज़ार और जावेद अख़्तर की यह बातचीत देख कई लोग हंसने लगे.

    ये मज़ेदार बातचीत जावेद अख़्तर की किताब की लॉन्चिंग के वक़्त हुई.

  10. एनसीपी सांसद मोहम्मद फ़ैजल की लोकसभा सदस्यता ख़त्म, हुई थी 10 साल जेल की सज़ा

    एनसीपी नेता मोहम्मद फैज़ल

    इमेज स्रोत, Facebook/Mohammed Faizal Padippura

    इमेज कैप्शन, एनसीपी नेता मोहम्मद फैज़ल

    केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फ़ैज़ल की लोकसभा की सदस्यता ख़त्म कर दी गई है.

    एनसीपी सांसद मोहम्मद फैज़ल को लक्षद्वीप की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में दोषी ठहराया था.

    लोकसभा सचिवालय की शुक्रवार को जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि 11 जनवरी से फैज़ल को लोकसभा सदस्यता के लिए अयोग्य करार दे दिया गया है. इस तारीख़ को उन्हें सजा सुनाई गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लक्षद्वीप की अदालत ने बुधवार को चार लोगों को सजा सुनाई थी जिनमें मोहम्मद फ़ैज़ल भी शामिल थे.

    दोषियों को हत्या के प्रयास के मामले में 10 साल जेल की सजा दी गई थी.

  11. वो ऐप जो ट्रक ड्राइवरों की कर रहा है मदद

    वीडियो कैप्शन, वो एप जो ट्रक ड्राइवरों की कर रहा है मदद

    ट्रक ड्राइवर्स की मदद के लिए एक ऐप तैयार किया गया है जो अच्छे ड्राइवर्स को रिवॉर्ड देता है.

    ये ऐप बताता है कि ड्राइवर्स को कब रेस्ट लेना है. देखिए ये रिपोर्ट.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह की मौत, यात्रा रुकी

    कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी

    इमेज स्रोत, CH SANTOKH FACEBOOK

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी

    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है.

    बीबीसी संवाददाता गुरमिंदर सिंह ग्रेवाल के मुताबिक संतोख सिंह जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चल रहे थे तभी उनकी तबीयत ख़राब होने लगी. उन्हें फिल्लौर में दिल का दौरा पड़ा था.

    उन्हें तुरंत ही एंबुलेस के ज़रिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पंजाब के जालंधर से सांसद संतोख सिंह लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े थे.

    सांसद की मौत के बाद यात्रा को रोक दिया गया है.

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने बताया कि आज के लिए यात्रा रोक दी गई है. रविवार को संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. राहुल गांधी से बात नहीं हुई है लेकिन हम सभी लगता है कि अंतिम संस्कार के बाद हम यात्रा शुरू कर पाएंगे.

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके संतोख सिंह की मौत की जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  13. पाकिस्तान में आटे के लिए तरस रहे लोग

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में आटे के लिए तरस रहे लोग

    पाकिस्तान में इन दिनों आटे की बहुत ज़्यादा किल्लत हो रही है. जगह-जगह आटा खरीदने वालों की लंबी कतार लगी है.

    क्वेटा में 20 किलो आटे की कीमत 2800 रुपये हो गई है.

    वहीं बलूचिस्तान के दूसरे इलाकों में 20 किलो आटा 3000 रुपये से ज़्यादा में मिल रहा है. देखिए पाकिस्तान से यह रिपोर्ट.

  14. न्यूज़ीलैंड सिरीज़ में साल भर बाद लौटे पृथ्वी शॉ, टेस्ट टीम में सूर्यकुमार को मिली जगह, ये है पूरी टीम

    सूर्यकुमार यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    बीसीसीआई ने न्यूज़ीलैंड के साथ होने वाली एकदिवसीय सिरीज़ और टी-20 सिरीज़ के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. 18 जनवरी से शुरू हो रही इस सिरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम भारत आएगी.

    दोनों टीम तीन एकदिवसीय सिरीज़ और तीन टी20 मैच खलेंगे. इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच चार मैचों की टेस्ट सिरीज़ होने वाली है. इस सिरीज़ का आयोजन भी भारत में होगा.

    इस सिरीज़ के पहले दो टेस्ट मैच के लिए भी टीम और तारीख़ों की घोषणा कर दी गई है.

    सूर्यकुमार यादव और ईशान किशान को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

    सूर्यकुमार यादव ओडीआई और टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वो टेस्ट मैच खेलने की भी इच्छा जता चुके हैं. वहीं, पृथ्वी शॉ को टी20 मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है. वो करीब साल भर बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं.

    वह आख़िरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के साथ हुई टी20 सिरीज़ में खेले थे. इस बार भी ओडीआई के लिए रोहित शर्मा को और टी20 के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे टीम-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शहबाज़ अहमद, शर्दुल ठाकुर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.

    न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी20 टीम-हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गाइकवाड, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, यज़ुवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार.

    केएल राहुल और अक्षर पटेल कुछ पारिवारिक कारणों से न्यूज़ीलैंड सिरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे.

    ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ की बात करें तो पहला मैच नौ फरवरी से और दूसरा 17 फरवरी से शुरू होगा.

    ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट टीम-रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकाट, सूर्यकुमार यादव

    रवींद्र जडेजा इसमें शामिल होते हैं या नहीं ये उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.

  15. जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग के मकानों में भी दरारें, प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने का नोटिस दिया

    घरों में दरार

    इमेज स्रोत, ANI

    जोशीमठ के बाद अब चमोली ज़िले के कर्णप्रयाग में भी लोग घरों में लगातार हो रही दरारों की वजह से दहशत में हैं.

    कर्णप्रयाग में आठ घरों की हालत ख़तरनाक बनी हुई है. जिसे देखते हुए इन घरों में रहने वाले आठ परिवारों को इसे ख़ाली कराने का नोटिस दिया गया है.

    बहुगुणा नगर के लोगों ने नोटिस पर क्या कहा

    कर्ण प्रयाग के बहुगुणा नगर के रहने वाले हरेंद्र बिष्ट ने बताया कि उन्हें पटवारी की तरफ़ से घर ख़ाली करने के लिए नोटिस दिया गया है. बहुगुणा नगर में हरेंद्र बिष्ट का 6 कमरों का घर है.

  16. राजस्थान: जूनियर इंजीनियर ने की राष्ट्रपति मुर्मू के पैर छूने की कोशिश, हुईं निलंबित

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान में एक इंजीनियर को राष्ट्रपति का सुरक्षा प्रोटोकोल तोड़ने के लिए शुक्रवार को निलंबित कर दिया है.

    जूनियर इंजीनियर अंबा सियोल ने चार जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने की कोशिश की थी.

    जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गृह मंत्रालय के दखल के बाद इंजीनियर को निलंबित कर दिया.

    आदेश में कहा गया है, ''जूनियर इंजीनियर अंबा सियोल ने चार जनवरी को रोहट में स्काउट गाइड जंबोरे के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की थी. इसलिए राजस्थान सिविल सेवा नियम के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.''

    अंबा सियोल कार्यक्रम में पानी की व्यवस्था देख रही थीं. लेकिन, राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा तोड़कर वो राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खड़े अधिकारियों तक पहुंच गईं. उन्होंने अचानक आगे बढ़कर राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया.

  17. उत्तर प्रदेश में दिखा हिमालयन उल्लू, लोग हैरान

    वीडियो कैप्शन, उत्तर प्रदेश में दिखा हिमालयन उल्लू, लोग हैरान

    उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जिसका असर इंसानों के साथ-साथ पशु-पंछियों पर भी पड़ रहा है.

    हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी का असर भी दिखने लगा है और आम तौर पर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले जानवर और पंछी मैदानी इलाकों का रुख़ कर रहे हैं.

    कानपुर के ईदगाह कब्रिस्तान में कुछ दिन पहले मिले हिमालयन गिद्ध मिला था और अब यहां के नवीन मार्केट में एक हिमालयन उल्लू दिखाई दिया. वहां मौजूद इसे देखकर हैरत में पड़ गए क्योंकि ये आम तौर पर यहां नहीं दिखते.

    वन विभाग और कानपुर प्राणी उद्यान की टीम ने इस उल्लू को अपने कब्ज़े में लिया और उसे कानपुर ज़ू ले गए. कुछ दिन पहले कानपुर में हिमालयन गिद्ध मिला था.

  18. स्वीडन में खंभे से उल्टा टांगा गया अर्दोआन का पुतला, तुर्की ने जताई नाराज़गी

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन का पुतला

    इमेज स्रोत, THE SWEDISH SOLIDARITY COMMITEE FOR ROJAVA

    इमेज कैप्शन, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन का पुतला

    स्वीडन में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के पुतले को खंभे से उल्टा टांगने को लेकर तुर्की ने नाराज़गी जताई है.

    वहीं, स्वीडन की प्रधानमंत्री ने कहा है कि स्टॉकहोम शहर में तुर्की के राष्ट्रपति का पुतला टांगने वाले नाटो में शामिल होने के स्वीडन के आवेदन को नुक़सान पहुंचाना चाहते हैं.

    स्वीडन ने इसे "अपमानजनक" घटना बताया है लेकिन तुर्की का कहना है कि इसकी निंदा करना ही सिर्फ़ काफ़ी नहीं होगा.

    तुर्की को स्वीडन के आवेदन को मंज़ूरी देना अभी बाकी है.

    तुर्की

    इमेज स्रोत, AFP

    अब तुर्की ने ये शर्त रखी है कि स्टॉकहोम में सक्रिय समूहों पर नकेल कसी जाए जिन्हें तुर्की चरमपंथी मानता है. साथ ही वो पुतला टांगने के लिए भी इन समूहों को ज़िम्मेदार मानता है.

    राष्ट्रपति अर्दोआन के लटके हुए पुतले की तस्वीरें कुर्द समर्थक समूह स्वीडिश सॉलिडेरिटी कमिटी ने छापा था.

    समूह ने अर्दोआन को चेतावनी दी थी कि वो पीछे हट जाएं ताकि वो तकसीम स्क्वेयर पर उलटे ना लटकाए जाएं.

    तुर्की के विदेश मंत्री ने इस घटना के लिए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी और सीरियन कुर्दिश मिलिशिया को ज़िम्मेदार बताया है. तुर्की इन्हें चरमपंथी समूह कहता है.

    स्वीडन ने इन दोनों समूहों से खुद को अलग कर लिया है ताकि नाटो के लिए तुर्की का समर्थन मिल सके.

  19. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 13 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.