भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 67 रन से हराया, शनाका का शतक नहीं आया काम

श्रीलंका के ख़िलाफ गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने 67 रन से जीत दर्ज की है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 67 रन से हराया, शनाका का शतक नहीं आया काम

    श्रीलंका

    इमेज स्रोत, Pradeep Dambarage/NurPhoto via Getty Image

    श्रीलंका के ख़िलाफ गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने 67 रन से जीत दर्ज की है.

    भारत की शुरुआत शानदार रही. विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा और शुभमन गिल के अर्ध शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए.

    कोहली ने 87 गेंदों पर 113 रन, रोहित शर्मा ने 67 गेंदों पर 83 रन और शुभमन गिल ने 60 गेंदों पर 70 रन बनाए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    श्रीलंका की ओर से कसुन रजीता ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए.

    374 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत ख़राब रही. उनका पहला विकेट 19 रन के स्कोर पर ही गिर गया. 100 रन से पहले ही उनके तीन बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके थे.

    206 रन पर श्रीलंका का आठवां गिरा. नौवें विकेट के लिए दासुन शनाका और कसुन रजीथा ने पारी को संभाला. शनाका ने कुछ शानदार शॉट लगाए, आख़िरी ओवर में अपना शतक पूरा किया. वो श्रीलंका को 300 के पार ले गए लेकिन जीत तक नहीं पहुंचा सके.

    श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 306 रन ही बना सकी.

  2. 'जोशीमठ से सभी को निकालना अभी प्राथमिकता होनी चाहिए'

    जोशीमठ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी (एनसीएमसी) ने मंगलवार को जोशीमठ की स्थिति की समीक्षा की और इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रभावित क्षेत्र में सभी निवासियों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करना अभी प्राथमिकता होनी चाहिए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एनसीएमसी की एक बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षित तरीके से संवेदनशील ढांचों को गिराने को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

    एनसीएमसी ने कहा कि कि सभी अध्ययनों और जांचों को समय से पूरा करना चाहिए.

    उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने कहा है कि गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त घरों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है.

    उन्होंने बताया कि जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया है और जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र और उसके आसपास के निर्माण कार्यों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है.

    बयान में कहा गया है कि प्रभावित परिवारों के लिए जोशीमठ और पीपलकोटी में राहत शिविरों की पहचान की गई है और राज्य सरकार उन्हें उचित मुआवजा और राहत प्रदान कर रही है.

  3. सरकार ने कहा भारत में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ने के आसार कम

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर एन के अरोड़ा ने कहा है कि कोरोना वायरस देश में मौजूद है लेकिन बहुत तेज़ी से नहीं फैल रहा है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमने जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ा दी और एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कर रहे है. हमें कोई नया वेरिएंट नहीं मिला है."

    "हमने सीवेज सैंपलिंग भी कराई लेकिन हमें कोई नया वेरिएंट नहीं मिला है, और आने वाले हफ़्तों में मामलों के तेज़ी से बढ़ने की संभावना कम है. जो ओमिक्रॉन वेरिएंट भारत में पाया जा रहा है, वहीं दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी मिल रहा है."

    उन्होंने कहा कि कोविड के वेरिएंट यहां अपने पैर नहीं जमा पा रहा और इसके कारण अस्पताल में लोग भर्ती होने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही.

    "इसलिए घबराने की ज़रूरत नहीं है. लेकिन यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और पूर्वी एशिया के देशों पर नज़र रखने की ज़रूरत है."

    चीन में पिछले महीने कोविड के मामलों में आई तेज़ी के बाद भारत में सतर्कता बढ़ा दी गई थी. चीन में पिछले कुछ समय में कोविड के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है. हालांकि इससे जुड़े सटीक आंकड़े मौजूद नहीं हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' ने विश्वास मत जीता

    पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड

    इमेज स्रोत, rss

    नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' ने मंगलवार को संसद में विश्वास मत जीत लिया. सीपीएन-माओवादी सेंटर के 68 वर्षीय नेता ने पिछले साल 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.

    मतदान के दौरान प्रतिनिधि सभा में मौजूद 270 सांसदों में से 268 ने प्रधानमंत्री प्रचंड के पक्ष में मतदान किया, जबकि 2 ने उनके खिलाफ मतदान किया.

    बैठक की अध्यक्षता करने वाले जे बी राणा ने मतदान नहीं किया, जबकि चार अन्य सांसद अनुपस्थित रहे. प्रचंड को प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखने के लिए 275 सदस्यीय संसद में केवल 138 मतों की आवश्यकता थी.

    दिसंबर में नेपाल में राजनीतिक दलों के बीच सरकार बनाने को बनी सहमति के बाद राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने पुष्प कमल दाहाल प्रचंड को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था.

    प्रचंड

    इमेज स्रोत, RSS

    प्रचंड ने दूसरे दलों के साथ सहमति बनने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया था. प्रचंड की पार्टी सीपीएन-माओवादी सेंटर प्रतिनिधि सभा (संसद) में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है.

    इसके पहले विपक्षी सीपीएन (यूएमएल) और अन्य छोटी पार्टियों ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (माओवादी सेंटर) के चेयरमैन पुष्प कमल दाहाल प्रचंड को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देने का एलान कर दिया.

    इस बात को लेकर सहमति बनी है कि प्रचंड और ओली बारी-बारी से सरकार का नेतृत्व करेंगे जिसमें पहली बारी प्रचंड को मिलेगी.

  5. दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर, मोहम्मद शाहिद और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. गो फ़र्स्ट एयरलाइन को डीजीसीए ने भेजा नोटिस, 50 लोगों को छोड़कर प्लेन उड़ाने का मामला

    गो फ़र्स्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बेंगलुरू एयरपोर्ट पर 50 से ज़्यादा यात्रियों को छोड़कर जाने के मामले में डीजीसीए ने ने गो फ़र्स्ट एयरलाइन को नोटिस भेजा है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डीजीसीए ने कंपनी से कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा है कि उनके ख़िलाफ़ नियमों का पालन नहीं करने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए. डीजीसीए ने गो फ़र्स्ट को जवाब देने के लिए दो हफ़्तों का समय दिया है.

    गो फ़र्स्ट ने इससे पहले माफ़ी मांगी थी और यात्रियों को अगले साल में कहीं भी जाने के लिए एक मुफ़्त टिकट दिया था.

    सोमवार को गो फ़र्स्ट की बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाले फ़्लाइट सुबह 6.30 बजे 55 लोगों को रनवे के पास बस में छोड़कर चली गई.

  7. जोशीमठ के चमकने से दरकने तक की पूरी कहानी

    जोशीमठ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गढ़वाल हिमालय का गजेटियर लिखने वाले अंग्रेज़ आईसीएस अफसर एचजी वॉल्टन ने 1910 के जिस जोशीमठ का ज़िक्र किया है, वह थोड़े से मकानों, रैनबसेरों, मंदिरों और चौरस पत्थरों से बनाए गए नगर चौक वाला एक अधसोया-सा कस्बा है, जिसकी गलियों में व्यापार के मौसम में तिब्बत से व्यापार करने वाले व्यापारियों के याक और घोड़ों की घंटियाँ कभी-कभी गुंजाती होंगी.

    पुराने दिनों में इन व्यापारियों की आमदरफ़्त के चलते जोशीमठ एक संपन्न बाज़ार रहा होगा.

    जोशीमठ की जनसंख्या साल 1872 में महज 455 थी. आज इस शहर की आबादी 20 हज़ार से ज्यादा है.

  8. हापुड़: 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मूक-बधिर बच्चे को सुरक्षित निकाला गया

      • Author, शहबाज़ अनवर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से
    बोरबेल

    इमेज स्रोत, ANI/SHAHBAZ

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ में चार साल का एक मूक-बधिर बच्चा जो 50 फीट गहरे और डेढ़ फीट चौड़े बोरवेल गिर गया था, उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

    एनडीआरएफ़ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रही थीं.

    एसपी हापुड़ के पीआरओ रघुराज सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है.क़रीब पांच घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ये सफलता मिली है."

    उन्होंने कहा कि बच्चे को मेडिकल जांच आदि के लिए एहतियातन अस्पताल ले जाया गया है.

    उत्तर प्रदेश के हापुड़

    इमेज स्रोत, ANI

    बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी में मंगलवार दोपहर 12 बजे के लगभग दो-तीन बच्चे खेल रहे थे. वहां पास में ही क़रीब डेढ़ फीट चौड़ा और 50 फीट गहरा नगर पालिका का एक बोरवेल था, जिसमें मुआविया नाम का ये बच्चा गिर गया था.

    दूसरे बच्चों ने शोर मचाया तो घरवाले मौके पर पहुंचे और मामले की तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

    हापुड़ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रघुराज सिंह से बीबीसी ने पूछा कि बोरवोल खुला क्यों था तो उन्होंने जवाब दिया, "अभी इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन जो बात जांच में सामने आई है उससे मालूम पड़ा है कि ये नगरपालिका का पुराना बोरवेल है जो ढका हुआ था. संभावना ये ही है कि बच्चों में से ही किसी ने उसको किसी तरह खोल दिया और मुआविया उसमें गिर गया."

  9. भारत श्रीलंका वनडे: विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक, श्रीलंका को 374 रन का लक्ष्य

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Sarah Reed/Getty Images

    श्रीलंका के ख़िलाफ़ गुवाहाटी में खेले जा रहे पहले वन डे मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है.

    विराट ने अपना शतक सिर्फ़ 80 गेंदों पर पूरा किया. कोहली 113 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले शुभमन गिल ने 60 गेंदों में 70 रन बनाए.

    भारत ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 373 रन बनाए. श्रीलंका को जीत के लिए 374 रन बनाने होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. यूक्रेन के एक और शहर पर कब्ज़ा कर सकता है रूस

    ब्रिटेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक "संभावना" है कि रूसी सेना यूक्रेन के सोलेडार शहर पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लेगी. पूर्वी यूक्रेन के इस शहर में नमक निकाला जाता है.

    रूसी सेना और अर्थसैनिक बल मर्सेनेरी वैंगर ग्रुप ने पिछले चार दिनों में बहुत बढ़त हासिल की है. सोलेडार बक़मुत शहर के पास है. वहां भी यूक्रेन जंग लड़ रहा है.

    राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि सोलेडार में "शायद ही कोई बचा है" और "एक भी पूरी दीवार नहीं बची है."

    उन्होंने कहा, "सोलेडार आक्रमण करने वालों की लाशों से भरा है."

    "पागलपन ऐसा ही दिखता है."

    जंग से पहले सोलडार की आबादी दस हज़ार थी, और इसे बकमुत पर कब्ज़ा करने के पहले कदम की तौर पर देखा जाता है.

  11. कोरोना: दक्षिण कोरिया में चीनी यात्रियों पर प्रतिबंध के जवाब में चीन ने उठाया ये कदम

    चीन कोरोना प्रतिबंध

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए हैं. अब चीन ने बदले की कार्रवाई करते हुए दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों को शॉर्ट-टर्म वीज़ा जारी करना बंद कर दिया है.

    दक्षिण कोरिया में चीनी दूतावास ने दक्षिण कोरिया की ओर से लगाए प्रतिबंधों को " पक्षपातपूर्ण बताया है और कहा कि उनका अगला कदम प्रतिबंधों के हटाए जाने पर निर्भर करेगा.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार चीनी दूतावास के अधिकारी ने इस नए नियम की पुष्टि की है.

    एक दिन पहले ही चीन के विदेश मंत्री क़िन गांग ने प्रतिबंधों को लेकर अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष पार्क जिन के साथ फ़ोन पर बातचीत के दौरान चिंता ज़ाहिर की थी.

    इस दौरान पार्क ने क़िन से कहा था कि दक्षिण कोरिया की ओर से प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर किया गया है.

    दक्षिण कोरिया ने बीते सप्ताह से चीन से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया था.

  12. आईसीसी 'प्लेयर ऑफ़ द मंथ' का एलान, जानिए किसने जीता ख़िताब

    आईसीसी 'प्लेयर ऑफ़ द मंथ'

    इमेज स्रोत, Pankaj Nangia/Getty Images

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने दिसंबर 2022 के 'प्लेयर ऑफ़ द मंथ' के विजेता का एलान किया है.

    इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को पहली बार आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ का सम्मान दिया गया. उन्होंने पाकिस्तान में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शानदार प्रदर्शन कर जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

    ऑस्ट्रेलिया के एशले गार्डनर को आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ का सम्मान दिया गया. उन्होंने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन ने भारत में टी-20 सिरीज़ में शानदार जीत दिलाई थी.

    ब्रूक ने पाकिस्तान के ख़िलाफ हर मैच में शतक बनाया था. इंग्लैंड ने सिरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा किया था. गार्डनर ने दिसंबर में 166.66 के स्ट्राइक रेट के 115 रन बनाए और 18.28 के औसत से सात विकेट लिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. दिल्ली: एलजी ने जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद पर मुक़दमा चलाने की मंज़ूरी दी

    शेहला रशीद

    इमेज स्रोत, ANI

    जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुक़दमा चलाने की इजाज़त दे दी है. ये मामला सेना को लेकर ट्वीट से जुड़ा है.

    आरोप है कि शेहला रशीद ने अलग-अलग समूहों के बीच वैमनस्य बढ़ाने के इरादे से सेना के ख़िलाफ़ दो ट्वीट किए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शेहला के ख़िलाफ़ वकील अलख़ आलोक श्रीवास्तव की शिकायत पर साल 2019 में एफ़आईआर दर्ज की गई थी.

    शेहला ने ये ट्वीट 18 अगस्त 2019 को किए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना जबरन रात में लोगों के घरों में घुसकर, लड़कों को उठा रही है, तोड़फोड़ कर रही है और जानबूझकर राशन ज़मीन पर गिरा रही है, चावल में तेल मिला रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इसी के साथ उन्होंने ये भी दावा किया था कि शोपियां में चार लोगों को आर्मी कैंप बुलाकर पूछताछ (प्रताड़ित) किया गया. उनके आसपास माइक रखा गया ताकि पूरा इलाका उनकी चीख-पुकार सुन सके और आतंक फैले. इससे पूरे इलाके में डर का माहौल है.

  14. श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले ODI में ईशान किशन को बाहर रखने पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर

    ईशान किशन

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले वन डे मैच में ईशान किशन की बजाय शुभमन गिल उनके साथ सलामी बल्लेबाज़ी करेंगे.

    ईशान किशन ने अपने पिछले एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दोहरा शतक बनाया था.

    इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के साथ एकदिवसीय मैचों में टीम में न रखने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ ने लिखा है कि आखिरी ओडीआई में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन और आख़िरी टी-20 मैच में शतक बनाने वाले सूर्यकुमार यादव के बिना भारतीय टीम को देखना थोड़ा अजीब है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के साथ ही टी-20 सिरीज़ के आख़िरी मैच में शतक बनाया था.

    ईशान किशन को टीम में न रखने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने भी नाखुशी ज़ाहिर की है.

    उन्होंने लिखा है, "निष्पक्ष सोचना वो होता जब भारत के आख़िरी ओडीआई मैच में दोहरा शतक बनाने वाले को मौका मिलता, ऐसी सिरीज़ जिसके दो मैच भारत हारा. गिल को खिलवाने का बहुत समय पड़ा है लेकिन डबल सेंचुरी मारने वाले को न खिलाने का कोई मतलब नहीं. अगर आपको गिल को रखना ही है तो उन्हें तीसरे नंबर पर रखिए और केएल राहुल की बजाय ईशान किशन से विकेटकीपिंग करवाइए. "

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रसाद ने इसके बाद ये भी लिखा कि लगातार हो रहे बदलाव और अच्छा प्रदर्शन करने वाले शख़्स की बजाय एक साधारण प्रदर्शन वाले को रखने की वजह से सीमित ओवरों के मैच में हम बेहतर नहीं कर पाए हैं.

    रोहित शर्मा ने क्या कहा?

    कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा था कि दोनों (गिल और किशन) सलामी बल्लेबाज़ों ने अच्छा किया है. मगर जिस सफ़र से दोनों गुज़रे हैं, उसे देखते हुए गिल को मौका देना सही होगा क्योंकि बीते कुछ मैचों में शुभमन गिल ने भी बहुत रन बनाए हैं.

  15. केरल फूड पॉइज़निंग मामला: रेस्तरां मालिक और रसोइया गिरफ़्तार

    भोजन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केरल में फूड पॉइज़निंग के कारण कथित रूप से एक ग्राहक की मौत के मामले में रेस्तरां के मालिक और मुख्य रसोइये को गिरफ़्तार किया गया है.

    कोट्टायम ज़िले में काम करने वाली एक नर्स ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था.

    पुलिस का कहना है कि 21 अन्य लोग भी रेस्तरां का खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए.

    पुलिस ने मालिक और रसोइये के ख़िलाफ़ गै़र इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

    दोनों हिरासत में हैं और उन्होंने अभी तक आरोपों पर टिप्पणी नहीं की है.

    मामला

    कोट्टायम मेडिकल कॉलेज की एक नर्स रश्मि राज ने को 30 दिसंबर को चावल और भुना चिकन खाने से बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    2 जनवरी को उसने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया.

    स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार,आरंभिक पोस्टमार्टम से संकेत मिले है कि भीतरी अंगों में संक्रमण के कारण नर्स की मौत हुई.

    इसी रेस्तरां से खाना खाने वाले कई अन्य लोगों के भी बीमार होने की सूचना मिली है.

    पुलिस के मुताबिक,जांच में पुष्टि हुई कि नर्स की मौत की वजह फूड पॉइज़निंग है और रेस्तरां में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता 'खराब' थी.

  16. श्रीलंका ने गुवाहाटी वन डे में जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरेगा भारत

    भारत-श्रीलंका मैच

    इमेज स्रोत, ANI

    गुवाहाटी में हो रहे पहले एकदिवसीय मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    पहले बल्लेबाज़ी करने उतर रही भारत के प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव दोनों को ही जगह नहीं मिली है.

    इस तरह है भारत का प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    श्रीलंका का प्लेइंग इलेवन

    डी शनाका (कप्तान), पी निस्संका, के मेंडिस (विकेटकीपर), ए फ़र्नांडो, डीडी सिल्वा, सी असालंका, हसरंगा, सी करुणारत्ने, डी वेलालेग, के रजीत, डी मधुशंका.

  17. सूर्यकुमार यादव का भारत के लिए वनडे में चलना इसलिए है ज़रूरी

    सूर्य कुमार यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    मार्च, 2021 में सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपना डेब्यू किया था, तब वे 30 साल के हो चुके थे.

    अपनी प्रतिबद्धता के चलते ही इंटरनेशनल लेवल तक पहुँच पाए थे.

    लंबे इंतज़ार के बाद भी घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बटोरते हुए वे चयनकर्ताओं के दरवाज़े पर दस्तक देते रहे.

    इतना ही नहीं इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले वे 170 टी-20 मैचों में भी हिस्सा ले चुके थे, यह किसी भी क्रिकेटर के लिए डेब्यू करने से पहले खेले गए सर्वाधिक टी-20 मैच हैं.

    सूर्यकुमार यादव ने टी-20 मैचों में अपनी उपयोगिता कई बार साबित की है. लेकिन वनडे में वे अभी उतना कमाल नहीं कर पाए हैं. क्या श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे में उन्हें मौक़ा मिलेगा?

  18. लड़कों के साथ पढ़ाई मुस्लिम लड़कियों को धर्म त्याग की ओर ले जा रही: जमीयत उलेमा-ए-हिंद

    मौलाना अरशद मदनी

    इमेज स्रोत, ANI

    जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने दावा किया है कि को-एजुकेशन (लड़के-लड़कियों का साथ पढ़ना) मुस्लिम लड़कियों को धर्म छोड़ने की ओर ले जा रही है.

    मौलाना अरशद मदनी ने ये भी कहा कि देश में अर्थव्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा दिया जा रहा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अरशद मदनी रविवार को जमीयत की कार्यकारी समिति की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे.

    मौलाना मदनी ने दावा किया कि देश में धर्म छोड़ने के लिए प्रलोभन देने का चलन तेज़ी से फैल रहा है और इसमें मुस्लिम लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है.

    उन्होंने कहा, "धर्म छोड़ने का लालच को- एजुकेशन की वजह से और मज़बूत हो रहा है और इसलिए हम इसके ख़िलाफ़ हैं. मीडिया हमारे नज़रिए को नकारात्मक तरीके से दिखाती है और प्रचार करती है कि मौलाना मदनी लड़कियों की पढ़ाई के ख़िलाफ़ हैं. जबकि हम को-एजुकेशन के ख़िलाफ़ हैं, लड़कियों की शिक्षा के नहीं."

    "अगर हमें इस साज़िश को हराना है और सफलता पानी है तो हमें हमारे लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग शिक्षण संस्थान बनाने होंगे."

    साल 2021 में भी जमीयत ने महिलाओं, बच्चियों के लिए अलग स्कूल बनाने की वकालत की थी और कहा था कि गै़र-मुसलमानों को भी अपनी बेटियों को "अनैतिकता, दुर्व्यवहार" से बचाने के लिए को-एजुकेशन सिस्टम से दूर रहना चाहिए.

  19. डिज़्नी के बॉस ने कहा कि कर्मचारी हफ़्ते में चार दिन दफ़्तर से काम करें

    बॉब इगर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    डिज़्नी के प्रमुख ने घर से काम कर रहे अपने कर्मचारियों से कहा है कि वो मार्च की शुरुआत से हफ़्ते में चार दिन दफ़्तर जाना शुरू करें.

    मुख्य कार्यकारी बॉब इगर ने कहा कि "हाइब्रिड" व्यवस्था में काम कर रहे कर्मचारियों से अब "सोमवार से गुरुवार तक " दफ़्तर आकर काम करने को कहा जाएगा.

    बॉब इगर का मानना है कि मिल बैठ कर एक दूसरे का सहयोग करना अन्य व्यवसाय की तरह ही उनके रचनात्मक व्यवसाय की भी कुंजी है.

    इगर के डिज़्नी में वापसी के दो महीने बाद ये घोषणा की गई है.

    कई अन्य बड़ी कंपनियों की तरह, डिज़्नी ने भी कोविड-19 के प्रसार को घटाने के लिए कर्मचारियों को महामारी के दौरान घर से काम करने की अनुमति दी थी.

    अब दूसरी बड़ी कंपनियों की तरह, डिज़्नी भी कर्मचारियों को दफ़्तर में वापस बुला रहा है.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, जोशीमठ मामले में तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

    जोशीमठ

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तराखंड के जोशीमठ में ज़मीन धंसने के मामले में तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए इसे 16 जनवरी के लिए टाल दिया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हर महत्वपूर्ण मुद्दे को शीर्ष न्यायालय तक लाना ज़रूरी नहीं. ऐसी कई लोकतांत्रिक तरीके से चुनी संस्थाएं हैं, जो इसपर काम कर रही हैं.

    पिछले कुछ दिनों में जोशीमठ में कई घरों और सड़कों में दरार पड़ने और लगातार भूमि धंसने के मद्देनज़र 'सिंकिंग जोन' घोषित किया गया है.

    जोशीमठ में ज़मीन धंसने को लेकर धार्मिक नेता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जनहित याचिका दायर की थी. ये मामला प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच के सामने सूचीबद्ध था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    याचिका में जोशीमठ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और एनडीएमए को जोशीमठ के निवासियों को मदद देने का निर्देश देने की मांग की गई है.

    याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने मामले में जल्द से जल्द सुनवाई की अपील की और बुधवार को मामला लिस्ट करने का आग्रह किया.

    इसपर सीजेआई चंद्रचूड़ मे कहा, "देश में हर महत्वपूर्ण मद्दे को सुप्रीम कोर्ट लाने की ज़रूरत नहीं है. इस समस्या को देखने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई संस्थाएं हैं. वो अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मसलों से निपट सकती हैं. हम इस पर 16 जनवरी को सुनवाई करेंगे."