पश्चिम बंगाल में मिड डे मील में मिलेंगे चिकन और फल

पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी स्कूलों के मिड डे मील में जनवरी से चार महीनों के लिए चिकन और फल देने का फ़ैसला किया है

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and शुभम किशोर

  1. INDvsSL: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत पहली बार हारा, श्रीलंका 16 रन से जीता

    अक्षर पटेल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अक्षर पटेल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट पहला अर्धशतक बनाया

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सिरीज़ के दूसरे मुक़ाबले में श्रीलंका ने भारत को हरा दिया है. इसके साथ ही दोनों टीमें सिरीज़ में 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं.

    भारत ने टॉस जीत कर श्रीलंका को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.

    श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 206 रन बनाए. जवाब में भारत 8 विकेट पर 190 रन ही बना सका और मैच 16 रनों से हार गया.

    श्रीलंका की ओर से कप्तान दसुन शनाका ने 22 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली वहीं विकेटकीपर कुसाल मेंडिस ने 31 गेंदों पर 52 रन बनाए.

    भारतीय गेंदबाज़ उमरान मलिक ने तीन और अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए. वहीं युजवेंद्र चहल को एक विकेट मिला. जबकि पहले मैच के हीरो रहे शिवम मावी ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और 4 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 53 रन लुटा डाले.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाज़ों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और पांच विकेट केवल 57 रन बनने तक गंवा दिए.

    आउट होने वाले पांच बल्लेबाज़ ईशान किशन (2 रन), शुभमन गिल (5 रन), राहुल त्रिपाठी (5 रन), कप्तान हार्दिक पंड्या (12 रन) और दीपक हुडा (9 रन) रहे.

    हालांकि छठे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने 91 रनों की साझेदारी निभाई. लेकिन 148 के कुल स्कोर पर 51 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए.

    सूर्यकुमार यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    आखिरी ओवर का रोमांच

    सूर्यकुमार यादव का अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह 13वां अर्धशतक है. वे इस फॉर्मेट में दो शतक भी जड़ चुके हैं.

    आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 21 रन बनाने थे लेकिन पिच पर जम चुके अक्षर पटेल और शिवम मावी जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके.

    यह ओवर श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने डाली और उन्होंने पहले अक्षर पटेल और फिर शिवम मावी को आउट किया.

    अक्षर पटेल 31 गेंदों पर 65 रन की शानदार पारी खेल कर आउट हुए. यह अक्षर पटेल का अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पहला अर्धशतक है. वहीं शिवम मावी 15 गेंदों पर 26 रन बना कर आउट हुए.

    पहले तूफ़ानी अर्धशतक और फिर दो विकेट लेने वाले श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ़ द मैच' चुना गया.

    अब टी20 सिरीज़ का आखिरी और निर्णायक मुक़ाबला राजकोट में 7 जनवरी को खेला जाएगा.

    हार्दिक पंड्या

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, दूसरे टी20 मुक़ाबले में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या और उनके श्रीलंकाई समकक्ष दसुन शनाका

    बतौर कप्तान हार्दिक पंड्या की पहली हार

    यह हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत को मिली पहली हार है.

    26 जून 2022 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या का यह बतौर कप्तान सातवां मैच था.

    अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से अब तक सबसे अधिक महेंद्र सिंह धोनी ने 72 मैचों में कप्तानी की है. 42 मैचों में जीत के साथ धोनी ही अब तक भारत के सबसे सफल कप्तान भी है.

    धोनी के साथ ही रोहित शर्मा (51 मैच) और विराट कोहली (50 मैच) ने भी 50 से अधिक मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है.

    वहीं सात मैच में भारत की कप्तानी कर चुके हार्दिक पंड्या छह जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के चौथे सबसे सफल कप्तान हैं.

  2. पश्चिम बंगाल में मिड डे मील में मिलेंगे चिकन और फल

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी स्कूलों के मिड डे मील में जनवरी से चार महीनों के लिए चिकन और फल देने का फ़ैसला किया है.

    मिड डे मील में फ़िलहाल चावल, आलू, सोयाबीन और अंडे मिलते हैं. इनके अलावा अब प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत चिकन और फल दिए जाएंगे.

    इस योजना के लिए 371 रुपये की अतिरिक्त राशि को मंज़ूरी दी गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्कूल डिपार्टमेंट के एक अधिकारी, जिन्होंने अतिरिक्त आहार दिए जाने के फ़ैसले की पुष्टि की, उन्होंने कहा कि अप्रैल के बाद इसे जारी रखा जाएगा या नहीं, इसपर फ़ैसला नहीं हुआ है.

    अतिरिक्त आहार के लिए हर हफ़्ते प्रति बच्चा 20 रुपये अतिरिक्त ख़र्च होंगे. राज्य में 1.16 करोड़ छात्र-छात्राओं को मिड डे मील का फ़ायदा मिलता है. इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार 60:40 के अनुपात में रकम देती हैं.

    हालांकि इस नई स्कीम के तहत ख़र्च होने वाले 371 करोड़ रूपये का भार राज्य सरकार उठाएगी.

  3. जुड़वा बच्चों में से एक को टर्मिनेट करना कितना ख़तरनाक हो सकता है?

    Ankit Sah/GettyImgaes

    इमेज स्रोत, Ankit Sah/GettyImgaes

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बॉम्बे हाई कोर्ट में एक महिला ने गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों में से एक बच्चे को टर्मिनेट या ख़त्म करवाने के लिए याचिका डाली है.

    भारत में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेग्नेंसी (संशोधित) एक्ट 2021, एक महिला को 24 हफ़्ते तक गर्भपात कराने की इजाज़त देता है.

    दरअसल, 1971 में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेग्नेंसी एक्ट को संशोधित करके गर्भपात कराने की मान्य अवधि को कुछ विशेष परिस्थितियों के लिए 20 हफ़्ते से बढ़ाकर 24 हफ़्ते कर दिया गया था.

    इस महिला के गर्भ को 25 हफ़्ते से ज़्यादा का समय हो चुका है.

  4. जैन तीर्थ सम्मेद शिखर अब नहीं बनेगा पर्यटन स्थल

    जैन

    झारखंड के पारसनाथ पर्वत को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र बनाने को लेकर विवाद शांत होता दिख रहा है.

    इस मुद्दे पर वन्य और पर्यावरण मंत्रालय ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर पारसनाथ पहाड़ी पर किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी है. झारखंड सरकार की इस योजना के विरोध में जैन समुदाय की तरफ से लगातार विरोध हो रहा था.

    वन्य और पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. यह फ़ैसला साल 1986 के पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत लिया गया है. साथ ही इसमें 2 अगस्त 2019 को जारी एक अधिसूचना का हवाला भी दिया गया है, जिसके मुताबिक़ पारसनाथ एक पहाड़ी और इको सेंस्सिटिव ज़ोन है.

    अश्विनी चौबे ने ट्वीट किया है, “केंद्र सरकार ने पावन तीर्थ 'सम्मेद शिखर जी' की पवित्रता को बनाए रखने की दिशा में ठोस कदम उठाया है. झारखंड में ‘श्री सम्मेद शिखर जी’ तीर्थ स्थल ही रहेगा. उसमें कोई बदलाव नहीं होगा. इस संबंध में नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया गया है. यह स्थल सिर्फ़ जैन समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए पवित्र स्थान है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केंद्र सरकार के इस फ़ैसले के बाद जैन मुनि प्रमाण सागर जी ने संदेश जारी किया है कि केंद्र सरकार ने जैन समाज की मांग मान ली है और जैन समुदाय से सारे आंदोलन रोक देने की अपील की है.

    इससे पहले झारखंड सरकार श्री सम्मेद शिखर जी यानि पार्श्वनाथ (पारसनाथ) पर्वत को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र घोषित करने पर विचार कर रही थी. इसके पीछे ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाना मुख्य मक़सद बताया जा रहा था.

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पारसनाथ के अलावा देवघर, रजरप्पा, इटखोरी समेत कुछ और जगहों के लिए नीति तैयार करने पर विचार हो रहा था. इस संबंध में एक प्रस्ताव केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण मंत्रालय को भी भेजा गया था.

    राज्य सरकार के इस फ़ैसले के बाद जैन समुदाय लगातार आंदोलन कर रहा था. इसके ख़िलाफ़ राजधानी दिल्ली में जैन समुदाय ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था.

    जैन धर्म का यह पवित्र स्थल झारखंड के गिरीडीह ज़िले में पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित है. माना जाता है कि जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थांकरों ने यहीं निर्वाण प्राप्त किया था.

    प्रमाणसागर महाराज

    जैन धर्म के दोनों पंथ दिगंबर और श्वेतांबर इस स्थल में आस्था रखते हैं. जैन धर्म के अनुयायियों ने कर्नाटक, दिल्ली और झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में सरकार के इस क़दम का विरोध करते हुए शांति मार्च भी निकाला था.

    फ़िलहाल झारखंड राज्य में किसी भी स्थान को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र घोषित करने को लेकर कोई प्रावधान नहीं है.

    जैन समाज का कहना था कि अगर ऐसा होता है तो पारसनाथ में होटल, पार्क, बनेंगे. लोग दर्शन के साथ छुट्टियां और पिकनिक मनाने भी आएंगे.

    इससे पवित्र पर्वत पर मांस-मदिरा आदि के सेवन की भी खुली छूट होगी. युवाओं को मौज मस्ती का अड्डा बन जाएगा. इसे जैन धर्म में प्रतिबंधित माना गया है.

    हालांकि झारखंड सरकार ने पहले ही इस क्षेत्र में मांस-मदिरा के ख़रीद-बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप के झटके

    अभी अभी

    इमेज स्रोत, bbc

    भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

    नेशनल सेंटर ऑफ़ सीसमोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफ़ग़ानिस्तान के फ़ैज़ाबाद से 79 किलोमीटर दूर दक्षिण में ज़मीन से 200 किलोमीटर नीचे था. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 दर्ज की गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. सोनू सूद ने रेलवे से मांगी माफ़ी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

    सोनू सूद

    इमेज स्रोत, ANI

    अभिनेता सोनू सूद से ट्रेन के दरवाज़े पर बैठ कर यात्रा करने के लिए माफ़ी मांगी है. सोनू के पुराने वीडियो पर रेलवे ने टिप्पणी कर ट्रेन के दरवाज़े पर बैठकर यात्रा ना करने की सलाह दी थी.

    13 दिसंबर 2022 को सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो ट्रेन के दरवाज़े पर बैठकर यात्रा करते दिख रहे हैं.वीडियो में ट्रेन किसी प्लेटफ़ॉर्म से ग़ुजरती दिख रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसपर उत्तर रेलवे ने बुधवार एक ट्वीट कर ऐसा नहीं करने की सलाह दी. उत्तर रेलवे ने ट्वीट किया, "देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं. ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना ख़तरनाक है, इस प्रकार की वीडियो से आपके प्रशंसकों को गलत संदेश जा सकता है. कृपया ऐसा न करें! सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके बाद गुरुवार को सोनू सूद ने उत्तर रेलवे को ट्वीट कर माफ़ी मांगी.

    सोनू सूद ने लिखा, " क्षमा प्रार्थी. बस यूं ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों ग़रीब जिनकी ज़िंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाज़ों पे गुज़रती है. धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    सोनू सूद कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद के दौरान सुर्खियों में आए थे.

    उन्होंने कई लोगों, ख़ासकर ग़रीब तबके के लोगों को वापस घर भेजने में मदद की थी.

  7. दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर, मोहम्मद शाहिद और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. ममता बनर्जी ने कहा- वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाज़ी बिहार में हुई थी, फ़ेक न्यूज़ फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारने की घटना पड़ोसी राज्य बिहार में हुई है.

    उन्होंने कहा कि जो मीडिया संस्थान "फ़ेक न्यूज़" फैला रहे हैं कि घटना पश्चिम बंगाल में हुई है, उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी.

    ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, "वंदे भारत पर बिहार में पत्थरबाज़ी हुई, पश्चिम बंगाल में नहीं. हम उन मीडिया संस्थानों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे जो फ़ेक न्यूज़ फैला रहे हैं कि ये घटना पश्चिम बंगाल में हुई और हमारे राज्य का नाम ख़राब कर रहे हैं."

    वंदे भारत

    इमेज स्रोत, ANI

    मंगलवार को लगातार दूसरे दिन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरों से हमला किया गया. 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इस ट्रेन का उद्घाटन किया था.

    वहीं रेलवे के अधिकारियों ने दावा किया है पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर ली गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि सोमवार की पत्थरबाज़ी की घटान मालदा ज़िले में और मंगलवार की घटना बिहार के किशनगंज में हुई थी. इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को पकड़ने की कोशिश जारी है.

  9. दिल्ली कंझावला मामले में नया सीसीटीवी फ़ुटेज और नई जानकारियां मिलीं

    वीडियो कैप्शन, दिल्ली कंझावला मामले में नया सीसीटीवी फुटेज और नई जानकारियां मिलीं

    दिल्ली के कंझावला में नए साल की पहली सुबह 20 वर्षीय युवती की कथित सड़क हादसे में मौत को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

    इस मामले में एक निजी होटल के मैनेजर के हवाले से कई जानकारियां मिली हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक़, रविवार तड़के टक्कर के बाद युवती का शरीर गाड़ी में फंस गया था और 10-12 किलोमीटर तक कार के साथ घिसटता रहा.

    पीड़ित की मां और बाकी परिजन 'पुलिस की थ्योरी' पर सवाल उठा रहे हैं. गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है.

    इस बीच, सोशल मीडिया पर इस केस से जुड़े कई सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक वीडियो में मृतक युवती के साथ एक लड़की दिखाई दे रही है. दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि की है.

  10. एशिया कप 2023 का कैलेंडर जारी, एक ही ग्रुप में रहेंगे भारत-पाकिस्तान

    भारत-पाकिस्तान खिलाड़ी

    इमेज स्रोत, MARTIN KEEP/AFP via Getty Images

    एशिया कप 2023 का क्रिकेट कैलेंडर जारी हो गया है और भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है.

    बीसीसीआई और एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने ट्वीट करके साल 2023 और 2024 के लिए क्रिकेट कैलेंडर जारी किया है.

    इसमें एशिया कप 2023 के शेड्यूल की भी जानकारी दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने लिखा है, "साल 2023 और 2024 के लिए एसीसी का ढांचा और क्रिकेट कैलेंडर! इससे इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे प्रयासों और जुनून का पता चलता है. कई देशों के खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होंगे और कमाल का क्रिकेट खेला जाएगा."

    इस कैलेंडर से पता चलता है कि जुलाई में होने वाले मेन्स एमरजिंग टीम्स एशिया कप, सितंबर में होने वाले मेन्स ओडीआई एशिया कप और दिसंबर में होने वाले मैन्स अंडर19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि, एशिया कप कहां होगा इसे लेकर भी विवाद चल रहा है. एशिया कप आयोजन पाकिस्तान में होना था लेकिन बीसीसीआई ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था.

    इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज़ राजा ने कहा था कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आई तो पाकिस्तान भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  11. रूस के ख़िलाफ़ अमेरिकी प्रतिबंध पर भारत के इस रवैये से बांग्लादेश ने कैसे उठाया फ़ायदा

    भारत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हल्दिया पोर्ट

    बांग्लादेश के रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए साज़ो-सामान लेकर चला रूसी जहाज़ अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पाया.

    इस रूसी कार्गो शिप को बांग्लादेश के मोंगला पोर्ट पर पहुंचना था लेकिन यह पड़ोसी भारत के हल्दिया पोर्ट की राह पर है.

    बीबीसी को पता चला है कि हल्दिया में कार्गो उतारने के बाद सारा सामान सड़क मार्ग के ज़रिये बांग्लादेश पहुंचाया जा रहा है.

    आख़िर ऐसा क्यों हुआ?

    दरअसल अमेरिका की आपत्ति के बाद बांग्लादेश ने इस रूसी जहाज़ को अपने बंदरगाह पर उतरने नहीं दिया. अमेरिका ने इस जहाज़ पर प्रतिबंध लगाया हुआ है.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, कश्मीर पर पाकिस्तान के बयान का भारत ने एक बार फिर दिया जवाब

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची

    इमेज स्रोत, ANI

    कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी के बयान का भारत ने जवाब दिया है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को इस पर प्रतिक्रिया दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अरिंदम बागची ने कहा, "हम ये कहते रहे हैं कि जम्मू और कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है. अनुच्छेद 370 पूरी तरह से भारत के साथ-साथ हमारे संविधान और हमारी संप्रभुता से जुड़ा विषय है. हमें इससे कोई मतलब नहीं है कि वे इस पर क्या कह रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने ट्विटर पर कहा था, "दक्षिण एशिया में शांति और विकास कश्मीर विवाद के हल से जुड़ा हुआ है. कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार दिवस पर मैं विश्व समुदाय से ये अपील करता हूं कि वे भारतीय कश्मीरियों को उनकी किस्मत का फ़ैसला करने देने का क़ानूनी हक़ दिलाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं. भारत को पांच अगस्त का अपना फ़ैसला बदल देना चाहिए."

    भारत ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा ख़त्म कर दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी गुरुवार को एक बयान जारी कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत जम्मू और कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार को लागू करने के लिए अपना वादा पूरा करने की अपील की.

    पाकिस्तान के दावे के उलट, भारत जम्मू और कश्मीर को अपना अविभाज्य अंग मानता है और उस पर पाकिस्तान के किसी भी दावे को खारिज करता है.

    वीडियो कैप्शन, कश्मीर में जनमत संग्रह के पेंच
  13. बर्बादी की बारूदी सुंरगें जिन पर पाबंदी भी काम न आई

    वीडियो कैप्शन, बारूदी सुरंगें दुनिया के एक बड़े हिस्से में बिछी हैं और ये एक गंभीर समस्या है.

    बारूदी सुरंगें दुनिया के एक बड़े हिस्से में बिछी हैं और ये एक गंभीर समस्या है. पिछले ही महीने ओटावा संधि को 25 साल पूरे हुए हैं. हम इस संधि का ज़िक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इसमें सैनिकों को निशाना बनाने वाली बारूदी सुरंगों पर पाबंदी लगाई गई थी.

    इसे दुनिया की सबसे सफल निरस्त्रीकरण संधियों में से एक माना जाता है. लेकिन बारूदी सुरंगों से मुक्त दुनिया अभी तक मुमकिन नहीं हो पाई है और इस लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं है. इस समझौते पर दिसंबर 1997 में दस्तख़त किए गए थे.

    कुल 164 देशों ने इस समझौते पर दस्तख़त किए हैं, जो इसकी शर्तों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं. लेकिन अमेरिका, रूस, चीन और भारत जैसी बड़ी ताक़तों ने इस समझौते पर दस्तख़त नहीं किए हैं.

    लैंडमाइन मॉनिटर ग्रुप की ताज़ा रिपोर्ट में कहा गया है कि सैनिकों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंगों का इस्तेमाल जारी है, जिसकी वजह से आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं और कई ज़िंदगियां तबाह हो रही हैं.

    बारूदी सुरंगों से जूझने वाला एक और देश है लेबनान, जहां हर दिन एक बड़ा डि-माइनिंग ऑपरेशन चलाया जाता है. देखिए बीबीसी संवाददाता एना फोस्टर की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

  14. क़तर में पकड़े गए भारतीय नौसेना के आठ अधिकारियों पर भारत ने क्या कहा

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क़तर में हिरासत में लिए गए इंडियन नेवी के आठ अधिकारियों पर भारत सरकार ने औपचारिक रूप से प्रतिक्रिया दी है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हमारे पास स्पेसिफिक अपडेट नहीं है. क़तर में उन्हें दूसरी बार क़ानूनी सहायता मुहैया कराई गई है. उनके परिवार के कुछ लोग भी वहां मिलने गए हैं."

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 1
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 1

    इस बीच, सौ दिन से ज़्यादा हो चुके हैं, लेकिन क़तर में काम कर रहे भारतीय नौसेना के आठ रिटायर्ड अधिकारियों के परिवारों को आज भी उनके घर लौटने का इंतज़ार है.

    कमांडर (रिटायर्ड) पूर्नेंदु तिवारी, कैप्टेन (रिटायर्ड) नवतेज सिंह गिल, कमांडर (रिटायर्ड) बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टेन (रिटायर्ड) सौरभ वशिष्ठ, कमांडर (रिटायर्ड) सुग्नाकर पकाला, कमांडर (रिटायर्ड) अमित नागपाल, कमांडर (रिटायर्ड) संजीव गुप्ता, और सेलर रागेश क़तर में दाहरा ग्लोबल टेक्नॉलजीज़ एंड कंसल्टेंसी नाम की निजी कंपनी में काम करते थे.

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 2
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 2

    दो परिवारों के मुताबिक़ उन्हें बताया गया कि 30 अगस्त को क़तर के अधिकारी सभी आठ भारतीयों को ले गए और उन्हें सॉलिटरी कन्फ़ाइनमेंट में भेज दिया.

  15. 1 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार मिलेगा: अमित शाह

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    गृहमंत्री अमित शाह ने एक रैली में कहा है कि 1 जनवरी 2024 तक अयोध्या में राम मंदिर तैयार हो जाएगा.

    उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आज़ादी के बाद से ही कांग्रेस राम मंदिर के मुद्दे को कोर्ट में घसीट रही थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    त्रिपुरा में भाषण देते हुए उन्होने कहा, "देश आज़ाद हुआ तब से, ये कांग्रेसी इसे (मंदिर के मामले को) कोर्ट के अंदर उलझा रहे थे. सेशन कोर्ट, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, फिर सेशन कोर्ट."

    "मोदी जी आए, एक दिन सुबह सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आया और मोदी जी ने रामल्ला के मंदिरा का भूमिपूजन कर मंदिर निर्माण शुरू करा दिया."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते थे कि "मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे."

    "राहुल बाबा कान खोनकर सुन लो, और आप भी अपना टिकट बुक कर लें, 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  16. सऊदी के फुटबॉल क्लब से 1800 करोड़ रुपये लेकर भी क्यों मैच नहीं खेल रहे रोनाल्डो

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    इमेज स्रोत, Rex Features

    इमेज कैप्शन, क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    स्टार फ़ुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के लिए अपना पहला मैच खेलने के लिए फ़िलहाल इंतज़ार करना होगा.

    रोनाल्डो इस वक़्त इंग्लिश फ़ुटबॉल एसोसिएशन (एफ़ए) की तरफ़ से दो मैचों की पाबंदी का सामना कर रहे हैं.

    रोनाल्डो को गुरुवार को सऊदी प्रो लीग के क्लब अल-ताई के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच खेलना था.

    37 वर्षीय रोनाल्डो ने इसी हफ़्ते सऊदी क्लब अल-नस्र के साथ क़रार किया था. इसके लिए उन्हें साल 2025 तक हर साल क़रीब 20 करोड़ यूरो दिए जाएंगे.

  17. LIVE: हल्द्वानी मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद क्या कह रहे हैं लोग

    हल्द्वानी से LIVE: अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कैसे हैं हालात.

    इस बारे में ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता विनीत खरे (कैमरा- दीपक जसरोटिया)

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  18. ब्रिटेन: प्रिंस हैरी का दावा, भाई प्रिंस विलियम ने पकड़ा था कॉलर

    प्रिंस विलियम प्रिंस हैरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रिंस हैरी ने दावा किया है कि उनके भाई प्रिंस विलियम ने उन पर हमला किया था.

    ब्रितानी अख़बार गार्डियन के मुताबिक़, ड्यूक ने अपनी आने वाली किताब 'स्पेयर' में इस घटना का जिक्र किया है.

    अख़बार के मुताबिक दोनों के बीच प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल को लेकर बहस हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गार्डियन के मुताबिक प्रिंस हैरी ने लिखा, "उन्होंने मेरा कॉलर पकड़ लिया, मेरा नेकलेस तोड़ दिया और ज़मीन पर गिरा दिया."

    उन्होंने कहा, "मैं कुत्ते के खाने की कटोरी पर गिर गया, वो मेरी पीठ ने नीचे टूट गया. मैं थोड़ी देर वहां पड़ा रहा, कुछ देर मुझे कुछ समझ नहीं आया, फिर अपने पैरों पर खड़ा हुआ और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा."

    किंग्सटन पैलेस ने कहा है कि वो इस पर "टिप्पणी नहीं करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीबीसी ने अभी तक किताब की प्रति नहीं देखी है. ब्रितानी राजपरिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले बकिंघम पैलेस ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

    गार्डियन के मुताबिक किताब मे लिखा गया है कि ये झगड़ा साल 2019 में हुआ था जब प्रिंस विलियम लंदन में प्रिंस हैरी के घर गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    अख़बार के मुताबिक प्रिंस हैरी ने लिखा है कि उनके भाई मेगन मर्केल से उनकी शादी को लेकर खुश नहीं थे.

    प्रिंस विलियम ने उन्हें "मुश्किल", "बदतमीज़" और "कठोर" बताया था.

    द ड्यूक ऑफ़ ससेक्स ने कथित तौर पर लिखा है कि जब तनाव बढ़ा तो उनके भाई "प्रेस के नैरेटिव को तोते की तरह दोहराते" थे.

  19. चीन ने अपने अमेरिकी राजदूत को विदेश मंत्री क्यों बनाया

    चीन विदेश मंत्री

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, किन गांग

    चीन ने अमेरिका में अपने राजदूत क़िन गांग को देश का नया विदेश मंत्री बनाया है.

    56 साल के क़िन गांग दशक भर से चीन के विदेश मंत्री रहे वांग यी की जगह लेंगे.

    वांग यी को अब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलितब्यूरो के लिए चुना गया है और अब वो विदेश नीति में पहले से बड़ी भूमिका निभाते दिखेंगे.

    क़िन गांग की विदेश मंत्री के तौर पर नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब अपनी आक्रामक विदेश नीति के चलते चीन दुनियाभर में निशाने पर है.

  20. फेसबुक- इंस्टाग्राम पर अवैध तरीक़े से विज्ञापन दिखाने के लिए लगा जुर्माना

    मेटा

    इमेज स्रोत, AFP

    यूरोपीय संघ (ईयू) के डेटा संबंधी नियम तोड़ने के मामले में मेटा पर 390 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है.

    आईरिश डेटा प्रोटेक्शन कमिशन (डीपीसी) ने कहा कि मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन दिखाने के लिए यूजर्स से अवैध तरीक़े से इजाजत मांगता है.

    फेसबुक और इंस्टाग्राम का आयरलैंड में मुख्यालय है. फेसबुक और इंस्टाग्राम मेटा के ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मेटा को डेटा इकट्ठा करने और उसका इस्तेमाल विज्ञापन के लिए करने के तरीक़े में बदलाव के लिए तीन महीने का समय मिला है.

    मेटा ने यूरोपीय संघ के फ़ैसले पर निराशा जाहिर की है. कंपनी इस मामले में आगे अपील कर सकती है.

    हालांकि, मेटा ने बताया कि ईयू के फ़ैसले के बाद भी उसे प्लेटफॉर्म्स पर निजी पसंद के अनुसार विज्ञापन बंद नहीं होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    नियामक के मुताबिक फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स पर ये कहकर सहमति के लिए दबाव नहीं डाल सकते कि यूजर्स डेटा को लेकर शर्तें माने या प्लेटफॉर्म छोड़ दें.

    निजता के लिए अभियान चलाने वालों ने इसे बड़ी जीत बताया है.