वनडे वर्ल्ड कप पर बीसीसीआई की नज़र, मुंबई की बैठक में T20 हार पर हुई लंबी चर्चा

बीसीसीआई की इस बैठक में अध्यक्ष रोजर बिन्नी के अलावा मानद सचिव जय शाह, भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा शामिल हुए.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and चंदन शर्मा

  1. पेले कैसे बने फ़ुटबॉल के 'किंग'?

    वीडियो कैप्शन, पेले कैसे बने फ़ुटबॉल के 'किंग'?

    महान फ़ुटबॉल खिलाड़ी माने जाने वाले पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया. अपने इस खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए ब्राज़ील की सरकार ने 3 दिन का शोक घोषित किया है.

    पेले साल 1977 में भारत आए थे. कोलकाता में मोहन बागान फ़ुटबॉल क्लब के साथ उनकी टीम का मैच था. उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी.

  2. दलाई लामा ने चीन पर बौद्ध धर्म ख़त्म करने का लगाया आरोप

    तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा

    बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि चीन बौद्ध धर्म को ख़त्म करने की कोशिश कर रहा है लेकिन वो इसमें सफल नहीं होगा.

    दलाई लामा बिहार में बोध गया के कालचक्र मैदान में एक शिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन (शनिवार) को संबोधित कर रहे थे.

    उन्होंने आरोप लगाया कि चीन बौद्ध धर्म को ज़हर मानता है. वह धर्म को मिटाने और चीन से ख़त्म करने के लिए एक व्यवस्थित अभियान चलाने का आरोप लगाया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "बौद्ध धर्म में हमारा दृढ़ विश्वास है. जब मैं हिमालय क्षेत्र में गया तो मुझे धर्म के समर्पित स्थानीय लोग मिले."

    "भले ही चीन धर्म को ज़हर माने और उसे मिटाने की कोशिश करे फिर भी मैंने मंगोलिया और चीन में भी ऐसा ही समर्पण देखा. चीन के बौद्ध धर्म को नहीं ख़त्म किया जा सकता. आज भी वहां कई लोग हैं जो बौद्ध धर्म को मानते हैं."

    वीडियो कैप्शन, चीन के मामले में क्या पीएम मोदी ने दिखाई हिम्मत?

    दलाई लामा ने कहा कि चीन ने कई बौद्ध विहारों को नष्ट कर दिया लेकिन चीन में बौद्ध धर्म मानने वालों की संख्या कम नहीं हुई.

    उन्होंने कहा, "जो मुझमें और बौद्ध धर्म में आस्था रखते हैं उन्हें बौद्धिचित्त (आध्यात्मिक जागरण) को स्वीकार करना चाहिए. भले ही आप तिब्बती हों या मंगोलियाई या चीनी, चीन में कई बौद्ध मठ हैं. कई बौद्ध विहार हैं. लोगों के मस्तिष्क में बौद्ध धर्म और बुद्ध हैं. चीनी के लोगों का बौद्ध धर्म से रिश्ता बहुत पुराना है."

    वीडियो कैप्शन, तिब्बत पर चीन के कब्ज़े के 70 साल
  3. नीतीश कुमार: 'नए भारत के नए पिता ने देश के लिए क्या किया?'

    वीडियो कैप्शन, नीतीश कुमार: 'नए भारत के नए पिता ने देश के लिए क्या किया?'

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पीएम मोदी को निशाने पर लिया.

    उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के पीएम मोदी को राष्ट्रपिता कहने वाले बयाने पर तंज़ कसा.

    नीतीश कुमार ने कहा, ''नए भारत के नए पिता ने देश के लिए क्या किया?''

    अमृता फडणवीस ने कहा था, ''मेरा मानना है कि महात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता हैं और नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता है. भारत के दो राष्ट्रपिता हैं. एक पहले थे, एक नए भारत के राष्ट्रपिता हैं.''

  4. साउथ चाइना सी के ऊपर अमेरिका और चीन के बीच टकराव बढ़ा

    साउथ चाइना सी

    इमेज स्रोत, Reuters

    चीन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा है कि एक अमेरिकी लड़ाकू विमान ने साउथ चाइना सी के ऊपर अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन किया था.

    ये घटना दस दिन पहले की है. चीन कहना है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान एक चीनी एयरक्राफ़्ट को चुनौती दे रहा था और उसने चीनी पायलटों की जान जोखिम में डाली.

    इस हफ़्ते की शुरुआत में अमेरिकी सेना ने कहा था कि चीनी नौसेना का एक लड़ाकू विमान अमेरिकी एयरक्राफ़्ट के तीन मीटर दूरी से गुजरा था.

    साउथ चाइना सी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका ने कहा था कि स्थिति टकराने की हद तक पहुंच गई थी और अमेरिकी विमान को मजबूर होकर इसे टालना पड़ा था.

    अमेरिकी पक्ष के मुताबिक़ ये घटना पारसेल आईलैंड के पास विवादास्पद क्षेत्र में हुई थी.

    चीनी प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका ने इस घटना के बारे में जानकारी देने को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह किया था.

    पारसेल आईलैंड के आस-पास के जल क्षेत्र पर चीन, ताइवान और वियतनाम अपने अधिकार का दावा करते हैं.

  5. फ़लस्तीन पर यूएन में आए प्रस्ताव पर भड़का इसराइल, क्या रहा भारत का रुख़

    संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पूर्वी यरुशलम और फ़लस्तीनी क्षेत्र में इसराइल के कब्ज़े से जुड़े एक मसौदा प्रस्ताव से दूरी बना ली है.

    इस मसौदा प्रस्ताव में फ़लस्तीनी क्षेत्र पर इसराइल के 'लंबे समय तक कब्ज़े' और उसे अलग करने के क़ानूनी परिणामों पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से राय मांगी गई थी.

    ये मसौदा प्रस्ताव था- 'इसराइली गतिविधियां जो पूर्वी यरुशलम सहित अधिकृत फ़लस्तीनी क्षेत्र में फ़लस्तीनी लोगों के मानवाधिकारों को प्रभावित करती हैं.'

    इसमें अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से सलाह देने का अनुरोध किया गया था, ''1967 के बाद से फ़लस्तीनी क्षेत्र पर कब्ज़ा करके, बस्तियां बसाकर और आक्रमण करके इसराइल की ओर से किए जा रहे फ़लस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के उल्लंघन के क्या क़ानूनी परिणाम हो सकते हैं."

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, अफ़ग़ानिस्तान: काबुल में सैन्य हवाई अड्डे के बाहर आत्मघाती धमाका, कई मरे

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में सैन्य हवाई अड्डे के बाहर रविवार सुबह आत्मघाती धमाका हुआ है.

    तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि इस हमले में कई लोग मारे गए हैं.

    वहीं, समाचार एजेंसी एएफ़पी ने तालिबान के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि ये हमला हवाई अड्डे के गेट पर हुआ है और इसमें कई लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं.

    गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफ़ी तकोर ने कहा है, "हमारे कई सहयोगी मारे गए हैं और घायल हुए हैं."

    अगस्त, 2021 में अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता संभालने वाले तालिबान ने सुरक्षा हालात सुधारने का दावा किया था. लेकिन हाल के महीनों में अफ़ग़ानिस्तान में कई बड़े हमले हुए हैं.

    स्वघोषित चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट की अफ़ग़ानिस्तान शाखा ने ऐसे कई हमलों की ज़िम्मेदारी ली है.

    पिछले महीने ही बंदूकधारियों ने एक होटल पर हमला किया था जिसमें कम से कम पांच चीनी नागरिक घायल हुए थे. इस हमले की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी.

  7. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने कसा तंज

    सिलेंडर

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    नए साल के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं.

    सिलेंडर के दामों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

    हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दामों में हुई बढ़ोतरी के साथ एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1769 रुपये हो गए हैं.

    कांग्रेस ने इस साल 2023 के पहले दिन दामों में हुई बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार तंज कसा.

    कांग्रेस ने ट्वीट किया, ''नए साल का पहला गिफ्ट. कमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपये महंगा हो गया. अभी तो ये शुरुआत है.''

  8. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने नए साल पर दीं शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल के मौके पर खुशियों, सफलता और अच्छी सेहत की शुभकामनाएं दी हैं.

    पीएम मोदी ने कहा, ''एक बेहतरीन 2023! ये साल उम्मीदों, खुशियों और ढेर सारी सफ़लताओं से भरा हो. साथ ही सभी के लिए अच्छी सेहत भी लेकर आए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ''सभी को नए साल की शुभकामनाएं! सभी नागरिकों और विदेश में रह रहे भारतीयों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.''

    ''नया साल 2023 हमारी ज़िदगियों में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए. आईए हम एकता, अखंडता और समावेश विकास के लिए खुद को फिर समर्पित करने का संकल्प लें.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. दिल्ली के वृद्धाश्रम में लगी आग, दो बुज़ुर्गों की मौत

    वृद्धाश्रम

    इमेज स्रोत, ANI

    दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाक़े में रविवार को एक वृद्धाश्रम में आग लग गई जिसमें दो वरिष्ठ नागरिकों की मौत हो गई.

    दमकल विभाग के अनुसार, ग्रेटर कैलाश-2 के अंतारा नाम के अस्पताल और वृद्धाश्रम की तीसरी मंज़िल पर आग लग गई जिसके बाद पांच दमकल की गाड़ियां मौक़े पर पहुंचीं.

    इस घटना में 13 लोगों को बचाया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन शर्मा ने बताया कि इस वृद्धाश्रम को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट मिला था या नहीं इसकी जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों को अब तक पता नहीं चला है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. नए साल पर रूस के हमलों से दहला यूक्रेन, ज़ेलेंस्की ने रूस की दानव से तुलना की

    ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Reuters

    नए साल की पूर्व संध्या से लेकर आधी रात तक यूक्रेन पर रूस ने मिसाइल हमले किए हैं. ऐसी रिपोर्टें हैं कि राजधानी कीएव में रूसी मिसाइल धमाके हुए हैं.

    यूक्रेन सुरक्षाबलों के प्रमुख ने कहा है कि वायु सुरक्षा प्रणाली ने 20 में से 12 क्रूज़ मिसाइलों को गिराया है.

    वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है कि उनका देश जीत हासिल करने तक लड़ाई जारी रखेगा.

    उन्होंने क्रिसमस और न्यू ईयर पर आम नागरिकों पर हमला करने को लेकर कहा है कि मॉस्को ‘दानव’ के रास्ते पर चल रहा है.

    वहीं पुतिन ने नए साल पर सरकारी टीवी चैनल पर दिए भाषण में सैनिकों से कहा है कि वो नैतिक रूप से सही हैं.

  11. नीतीश कुमार का आरएसएस और पीएम मोदी पर तंज़, कहा- नए पिता ने देश के लिए क्या किया?

    सीएम नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पीएम मोदी को निशाने पर लिया.

    उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के पीएम मोदी को राष्ट्रपिता कहने वाले बयाने पर तंज़ कसा.

    नीतीश कुमार ने कहा, ''नए भारत के नए पिता ने देश के लिए क्या किया?''

    अमृता फडणवीस ने कहा था, ''मेरा मानना है कि महात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता हैं और नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता है. भारत के दो राष्ट्रपिता हैं. एक पहले थे, एक नए भारत के राष्ट्रपिता हैं.''

    अब नीतीश कुमार ने कहा, ''उनका स्वतंत्रता की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं है. आरएसएस ने स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं दिया. हमने नए भारत के राष्ट्रपिता वाला बयान पढ़ा. नए भारत के नए पिता ने देश के लिए क्या किया?''

    साथ ही नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर सिर्फ़ विज्ञापन करने और एक तरफ़ा चीज़ें प्रकाशित करने का आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा, ''इन दिनों केंद्र सरकार सिर्फ़ विज्ञापन कर रही है. दिल्ली से एकतरफ़ा बेतुकी बातें प्रकाशित हो रही हैं. विज्ञापन के अलावा कुछ नहीं है.''

    सीएम नीतीश ने बताया कि वो पांच जनवरी से राज्य में अलग-अलग जगहों का दौरा करेंगे और सिर्फ़ भाषण देने के बजाए लोगों की समस्याएं सुनेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. नए साल पर राहुल गांधी और सीएम योगी ने किया ट्वीट, क्या कहा

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए साल के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही बीजेपी पर निशाना भी साधा.

    उन्होंने ट्वीट किया, ''उम्मीद है, 2023 में, हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी, मोहब्बत दुकान. सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!''

    इसके साथ उन्होंने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का वीडियो भी शेयर किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों में जाकर पदयात्रा कर रहे हैं.

    इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर नफ़रत फ़ैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की यात्रा को देश जोड़ने वाला बताया है. हालांकि, बीजेपी उनके आरोपों से इनकार करती रही है.

    राहुल गांधी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं दीं.

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विट किया, ''आप सभी को ईसवी सन् -2023 की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम की कृपा से यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य, उत्साह और आरोग्यता से अभिसिंचित करे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, ''आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं! साल 2022 चुनौती भरा साल था लेकिन इसमें उम्मीदें भी थीं. मेरी प्रार्थना है कि आने वाला साल अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  13. दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, हरियाणा में था केंद्र

    भूकंप

    इमेज स्रोत, maconline99

    दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए.

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इलाक़े में 3.8 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था और गहराई पांच किलोमीटर थी.

    भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और समय करीब 1:19 बताया जा रहा है.

    नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी ने कहा, ''एक जनवरी, 2023 को 1:19 मिनट पर हरियाणा के झज्जर में पांच किलोमीटर गहराई वाला भूकंप आया जिसकी तीव्रता 3.8 रिक्टर स्केल थी.''

    इससे पहले 12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस समय भूकंप की तीव्रता 5.4 रिक्टर स्केल पर थी. इसका केंद्र नेपाल में था और गहराई 10 किलोमीटर के करीब थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 30 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.