ब्रेकिंगः महान फ़ुटबॉल खिलाड़ी पेले का निधन

अभी अभी ख़बर आ रही है कि ब्राज़ील के महान फ़ुटबाल खिलाड़ी पेले की मौत हो गई है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and शुभम किशोर

  1. ब्रेकिंगः महान फ़ुटबॉल खिलाड़ी पेले का निधन

    ब्राज़ील के महान खिलाड़ी पेले

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ब्राज़ील के महान खिलाड़ी पेले

    अभी अभी ख़बर आ रही है कि ब्राज़ील के महान फ़ुटबाल खिलाड़ी पेले की मौत हो गई है.

    वो 82 साल के थे और हाल के दिनों में किडनी और प्रोस्टेट की बीमारियों जूझ रहे थे.

    21 साल के कैरियर में उनके नाम 1,281 गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

    वो एकमात्र फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन बार वर्ल्ड कप जीता, 1958, 1962 और 1970 में. उन्हें साल 2000 में फ़ीफ़ा के प्लेयर ऑफ द सेंचुरी का तमगा दिया गया.

    पिछले साल सितम्बर में उनके आंत की सर्जरी हुई थी और एक ट्यूमर निकाला गया था. उनका इलाज़ साओ पाओलो के आइंस्टीन अस्पताल में चल रहा था.

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

    ये ट्यूमर उनके एक रूटीन टेस्ट में पता चला था. उन्हें इसी साल नवंबर में फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया.

    दोबारा अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बेटी केली नासीमेंटो सोशल मीडिया के मार्फ़त उनके प्रशंसकों को लगातार अपडेट कर रही थीं.

    गुरुवार को उन्होंने एक फ़ोटो पोस्ट की जिसमें अस्पताल में पेले के शरीर पर उनका परिवार हाथ रखे हुए है. इसमें केली ने लिखा, “हम जो भी कुछ हैं उसके लिए बहुत शुक्रिया. हम आपको बहुत प्यार करते हैं. रेस्ट इन पीस.”

  2. बोध गया में दलाई लामा के ख़िलाफ़ साजिश के दावे को बिहार पुलिस ने बेबुनियाद बताया

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
    बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा

    इमेज स्रोत, SANJAY KUMAR/AFP via Getty Images

    बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा पर हमले की साजिश की ख़बरों के बीच बिहार पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ किसी भी साजिश से इनकार किया है.

    इससे पहले एक बोधगया में एक चीनी महिला के पकड़े जाने पर ऐसी ख़बरें आ रही थीं कि दलाई लामा की जासूसी की जा रही है. गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने बीबीसी को बताया कि यह पहली नज़र में वीज़ा जंप करने का मामला है.

    उनके मुताबिक़, "सांग जियालॉन नाम की एक महिला के बारे में कल जानकारी दी गई थी कि उन्होंने वीज़ा जंप किया है. वो चीनी महिला हैं. इनका वीज़ा हालांकि साल 2024 तक है. वो एक बार में 90 दिन तक रह सकती हैं ,लेकिन वो इससे ज़्यादा दिनों से धर्मशाला में एक मोनेस्ट्री में ठहरी हुई थीं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "वो 90 दिनों के बाद चीन वापस नहीं लौटीं. यह भी सूचना दी गई थी कि ये महिला फ़िलहाल दलाई लामा जी के उपदेशों को सुनने के लिए गया में हैं. उसी में हमने इनको आज एक गेस्ट हाउस में पाया और उनसे पूछताछ की. इनका पासपोर्ट देखा तो पहले ये पहले अक्टूबर 2019 में आई थीं, फिर नेपाल चली गई और जनवरी 2020 में भारत आई थीं. जनवरी 2020 से 90 दिनों के बाद इनको चीन वापस जाना था लेकिन ये नहीं गईं."

    पुलिस ने कहा, "दलाई लामा पर ख़तरा मीडिया का बनाया हुआ है, इसके लिए कोई ऑफिसियल वर्जन नहीं लिया गया. इस महिला की उम्र 50 साल है. ये 22 दिसंबर को बोधगया आई हैं."

    गया एसएसपी से मुताबिक़ फ़िलहाल दलाई लामा बोध गया में हैं और यहां कुछ दिन और रूकेंगे.

  3. आज का कार्टून: फ़र्क पड़ेगा?

    कार्टून

    प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयानों पर आज का कार्टून.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच ने लगाया यौन शोषण का आरोप

    हरियाणा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह पर एक ओलंपियन एथलीट और महिला कोच ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.

    महिला ने आरोप लगाया है कि सिंह उन्हें कई महीनों से परेशान कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सिंह से उनकी पहली मुलाकात पंचकुला के स्टेडियम के जिम में हुई थी. इसके बाद सिंह ने उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क किया.

    उनके मुताबिक एक दिन सिंह ने उन्हें किसी काम के बहाने घर बुलाया, अपने केबिन में ले गए और बदसलूकी की कोशिश की.

    उनके मुताबिक उनके किसी स्टाफ़ ने मदद नहीं की और वो घर से भागीं. महिला के मुताबिक,संदीप ने कहा, "तुम मुझे खुश रखो, मैं तुम्हें खुश रखूंगा."

    उनके मुताबिक उन्होंने उसी रात उन्होंने डीजीपी और मुख्यमंत्री के निजी सचिव को फ़ोन किया लेकिन किसी ने मदद नहीं की. उनका कहना है कि उन्होंने दो दिन गृहमंत्री से मिलने की कोशिश की लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी.

    हालांकि संदीप सिंह ने इन आरोपों को गलत और निराधार बताया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महिला अपने पसंद की पोस्ट की मांग की, और पोस्ट नहीं मिलने पर उनपर बेबुनियाद आरोप लगाया है.

  5. दुनिया में बढ़ता कोरोना का ख़तरा, भारत क्या तैयारियां कर रहा है?

    कोरोना

    इमेज स्रोत, ANI

    दुनिया भर में फैल रहे कोविड संक्रमण के बीच भारत सरकार ने भी किसी भी परिस्थिति से निबटने की तैयारियां तेज़ कर दी हैं.

    बुधवार को भारत ने चीन, थाईलैंड और चार अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए पहली जनवरी से आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है.

    पहली जनवरी, सुबह दस बजे के बाद से चीन, थाईलैंड, सिंगापुर, हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों के लिए सफ़र शुरू करने से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा से पहले यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट अपलोड करनी होगी.

  6. कोलकाता में अरिजीत सिंह का प्रोग्राम रद्द होने पर बोली बीजेपी - 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' से टीएमसी को आपत्ति

    अरिजीत सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के नेताओं ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में गायक अरिजीत सिंह के एक निर्धारित कार्यक्रम को रद्द करने पर एक-दूसरे पर निशाना साधा है.

    बीजेपी ने आरोप लगाया कि 18 फरवरी का संगीत समारोह रद्द कर दिया गया क्योंकि सिंह ने हाल ही में 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' गाया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    टीएमसी ने इस आरोप को ख़ारिज करते हुए दावा किया कि जी-20 की बैठक के कारण शो रद्द किया गया है. उन्होंने कहा, "उसी तारीख को आयोजित किया जाएगा और वैकल्पिक स्थान की तलाश जारी है."

    विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, "जब पाकिस्तानी गुलाम अली की बात आती है तो संगीत की कोई सीमा नहीं होती है लेकिन हिंदुस्तानी अरिजीत सिंह के लिए मामला अलग है."

  7. अमेरिका: झील में डूबकर मरने वाले दो भारतीय परिवारों के साथ उस रोज़ क्या हुआ था?

    मुद्दना परिवार और उनके मित्र गोकुल मेदीसेती

    इमेज स्रोत, www.gofundme.com

    इमेज कैप्शन, मुद्दना परिवार और उनके मित्र गोकुल मेदीसेती

    अमेरिका के एरिज़ोना प्रांत की एक झील में डूबकर मरने वाले वाले भारतीय परिवार की दोनों बेटियों को उनके एक पारिवारिक मित्र के सुपुर्द कर दिया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों लड़कियों को जल्द ही उनके घरवालों के पास भारत भेज दिया जाएगा.

    दोनों लड़कियों की उम्र सात और 12 साल है. उनके माता-पिता के देहांत के बाद उन्हें कुछ समय के लिए एरिज़ोना डिपार्टमेंट ऑफ़ चाइल्ड सेफ़्टी के पास रखा गया.

    एरिज़ोना के कोकोनिनो काउंटी के वुड्स केनयन लेक में इन बच्चियों के माता-पिता हरिता मुद्दना और नारायण मुद्दना (49 वर्ष) और उनके पारिवारिक दोस्त गोकुल मेदीसेती (47 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई थी.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2022-23 सत्र के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है.

    सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 15 फ़रवरी से 21 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी.

    सीबीएसई ने कहा कि अलग-अलग एग्ज़ाम के बीच छात्रों को पर्याप्त गैप मिलेगा.

    परीक्षा की डेटशीट सीबीएसई की वेबसाइट पर देखी जा सकती है.

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

    इमेज स्रोत, CBSE

  9. उज़्बेकिस्तान के समरकंद में 18 बच्चों की मौत, भारत क्यों उठा रहा है क़दम?

    वीडियो कैप्शन, उज़्बेकिस्तान के समरकंद में 18 बच्चों की मौत, भारत क्यों उठा रहा है क़दम?

    उज़्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय दवा कंपनी मेरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का सिरप पीने के बाद कम से कम 18 बच्चों की मौत हो गई है.

    नोएडा स्थित मेरियन बायोटेक में बनाए गए कफ़ सिरप से जोड़ने के दावे के बाद भारत सरकार ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

  10. भारत: एयरफ़ोर्स ने सुखोई से ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय वायुसेना ने आज ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल का सफल परीक्षण किया.

    सरकार की ओर से जारी बयान में कहा है कि SU-30MKI लड़ाकू विमान से एक टार्गेट जहाज़ पर ब्रह्मोस एक्सटेंडेड रेंज वर्ज़न को दागा गया.

    मिसाइल ने बंगाल की ख़ाड़ी में मिशन के उद्देश्य को पूरा किया.

    इसके साथी ही भारतीय वायुसेना ने SU-30MKI से ज़मीन और समुद्र में सटीक निशाना लगाने की क्षमता विकसित कर ली है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. पाकिस्तान में हिंदू महिला की बेरहमी से हत्या, भारत ने दी ये प्रतिक्रिया

    दया भील

    इमेज स्रोत, Anees Leghari

    पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला की सिर काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ केस दायर कर लिया है. महिला के परिजनों ने कहा है कि उनकी किसी से साथ कोई दुश्मनी नहीं है.

    ये घटना सेंट्रल सिंध के संघार ज़िले के सिंझोरो इलाक़े में हुई है. सिंझोरो कराची से करीब 250 किलोमीटर दूर है. 40 साल की दया भील विधवा थीं. उनके पुत्र सुमेर चंद भील ने बताया कि परिवार खेती-बाड़ी करता है.

    भारत ने भी इस हत्या पर पाकिस्तान से सवाल किए हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों के प्रति जिम्मेदारी निभाने को कहा है.

  12. उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव से जुड़े हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में निकाय चुनावों में ओबीसी कोटे पर रोक लगाने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.

    सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि मामले की संवेदनशीलता और महत्व को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार की अपील शीतकालीन अवकाश के बाद जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में सुनी जा सकती है.

    सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्री अधिकारी ने बीबीसी को बताया, "यूपी सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट 02 जनवरी या बहुत जल्द सुनवाई कर सकता है."

    हाई कोर्ट ने मंगलवार को प्रदेश सरकार की ओर से जारी ड्राफ्ट नोटिफ़िकेशन को रद्द कर दिया है और ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव कराने के लिए कहा था.

    नोटिफ़िकेशन में उत्तर प्रदेश सरकार ने ओबीसी आरक्षण को लेकर जो फॉर्मूला लागू किया था, उस पर कोर्ट सहमत नहीं हुआ. इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पांच दिसंबर को जो अधिसूचना जारी की थी उसे भी खारिज़ कर दिया.

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    यूपी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में प्रदेश की 17 महापालिकाओं के मेयरों, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की प्रोविजनल लिस्ट जारी की थी.

    पांच दिसंबर को जारी लिस्ट के मुताबिक प्रदेश में चार मेयर सीट (अलीगढ़, मथुरा-वृंदावन, मेरठ और प्रयागराज) को ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया था.

    इनमें से अलीगढ़ और मथुरा-वृंदावन ओबीसी महिला के लिए आरक्षित थी. नगरपालिका अध्यक्ष की 54 और नगर पंचायत अध्यक्ष की 147 सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित की गईं थीं.

    लेकिन कोर्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से दिए इस रिज़र्वेशन ड्राफ्ट को खारिज कर दिया. कोर्ट का कहना है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्धारित ट्रिपल टेस्ट न हो, तब तक आरक्षण नहीं माना जाएगा.

  13. पीएम मोदी, एनडीटीवी की 'लक्ष्मण रेखा' और ज़िंदगी के चार टर्निंग पॉइंट्स पर क्या बोले गौतम अदानी

    गौतम अदानी और पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Vijay Soneji/Mint via Getty Images

    अदानी समूह के मालिक गौतम अदानी ने एक निजी चैनल के साथ बातचीत में एनडीटीवी के भविष्य से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी नजदीकी की ख़बरों पर पहली प्रतिक्रिया दी है.

    अदानी समूह ने पिछले दिनों न्यूज़ चैनल एनडीटीवी को ख़रीद लिया था जिसके बाद से मीडिया जगत में हलचल जारी है.

    एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉय और राधिका रॉय आख़िरकार उनके बनाए समूह से बाहर निकल गए हैं. इसके साथ ही एनडीटीवी हिंदी के पत्रकार रवीश कुमार ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया.

    इसके बाद इस टेकओवर पर कई सवाल खड़े किए गए हैं. इनमें अदानी समूह की ओर से एनडीटीवी के कामकाज में दखल दिए जाने से जुड़ी आशंका शामिल है. गौतम अदानी ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा है कि एनडीटीवी एक स्वतंत्र, विश्वसनीय और वैश्विक नेटवर्क बनेगा.

  14. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर, इक़बाल अहमद और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. दलाई लामा को मिली कथित धमकी के बाद बोधगया में सुरक्षा कड़ी

    बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा

    इमेज स्रोत, ANI

    बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को कथित तौर पर चीनी महिला से मिली धमकी के बाद बिहार के बोधगया में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दलाई लामा फ़िलहाल बोधगया में हैं.

    हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया.

    समाचार एजेंसी पीटाआई के मुताबिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "ये एक सुरक्षा का मुद्दा है, मुझे इस बारे में कोई अपडेट नहीं है. मुझे नहीं लगता कि ये फ़ोरम इस बारे में बात करने के लिए सही है."

    गुरुवार को पुलिस ने मीडिया के साथ एक चीनी महिला शॉन्ग शियोलान के स्केच समेत दूसरी जानकारियां मीडिया के साथ साझा की. शुरुआत में ये साफ़ नहीं था कि पुलिस इस महिला को क्यों खोज रही है.

    महाबोधि मंदिर परिसर के पास सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े कर दिए गए हैं, और वहां पहुंच रहे लोगों की जांच कर की जा रही है. दलाई लामा ने सुबह की एक सभा को संबोधित किया है.

  16. चंद्रबाबू नायडू की रैली में हुए हादसे पर पुलिस ने क्या कहा?

    चंद्र बाबू नायडू

    इमेज स्रोत, ANI

    नेल्लोर में तेलूगू देसम पार्टी की रैली में बुधवार को हुई भगदड़ में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक मरने वालों की कुल संख्या आठ हो गई है.

    पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई. बुधवार को जब विपक्षी नेता चंद्रबाबू नायडू भाषण दे रहे थे, उस वक्त भगदड़ मचने से कुछ लोग नाले में गिर गए.

    पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नेल्लोर के एसपी विजया राव ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

    उन्होंने बताया कि आयोजकों ने परमिशन सिर्फ़ साउंड बॉक्स लगाने के लिए ली थी लेकिन वहां पर बाइक रैली निकाली गई. बाइक वहीं पर लगाए गए थे जिसके कारण जगह की कमी हो गई थी.

    मरने वालों के लिए पार्टी ने 10 लाख की सहायता राशि देने का एलान किया है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. आज चंद्रबाबू नायडू घायलों से मिलने भी पहुंचे.

  17. मोदी की विदेश नीति की पताका क्या वाक़ई जयशंकर ने बुलंद की

    नरेंद्र मोदी और एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नवंबर के आख़िरी हफ़्ते में मैं भूटान गया था. भूटान के कुछ युवाओं से पूछा कि वे भारत में अभी किस नेता को पसंद करते हैं?

    उनमें से फुब शेरिंग नाम के एक युवा ने कहा, एस जयशंकर. फुब के जवाब से वहाँ के सभी युवाओं ने सहमति जताई. फुब से पूछा कि वह जयशंकर को क्यों पसंद करते हैं?

    इसका जवाब उन्होंने हिन्दी में ही देते हुए कहा, ''जयशंकर जो भी बोलते हैं, सीधा बोलते हैं. यूक्रेन पर हमले के बाद रूस से भारत के तेल ख़रीदने पर यूरोप और अमेरिका ने सवाल उठाए तो जयशंकर ने बिल्कुल दो टूक जवाब दिया था. मुझे तो सुनकर मज़ा आ गया था. मैंने अब तक दक्षिण एशिया के विदेश मंत्रियों को पश्चिम को इस तरह से जवाब देते हुए नहीं देखा था.''

    जयशंकर की तारीफ़ करने वाले पड़ोसी मुल्क के केवल फुब नहीं हैं बल्कि पश्चिम के डिप्लोमैट भी हैं.

  18. उज़्बेकिस्तान में बच्चों की मौत पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

    उज़्बेकिस्तान

    इमेज स्रोत, ANI

    उज़्बेकिस्तान के समरकंद में कफ़ सिरप से 18 बच्चों की मौत के मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है मौंते दो महीनों के दरमियान हुई हैं और उज़्बेकिस्तान के अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से भारत के सामने इस मुद्दे को नहीं उठाया है.

    लेकिन प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "लेकिन हमारे दूतावास ने उज़्बेक से संपर्क किया ताकि उनकी जांच से जुड़ी जानकारियां मिल सके. हमें पता है कि उज़्बेकिस्तान के अधिकारियों ने कुछ लोगों के ख़िलाफ़ जांच शुरू की है, इनमें कंपनी के वहां के लोकल प्रतिनिधि शामिल हैं. इसलिए हम किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को कानूनी मदद दे रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले सरकार ने जानकारी दी कि नोएडा स्थित मेरियन बायोटेक में बनाए गए कफ़ सिरप से जोड़ने के दावे के बाद भारत सरकार ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

    भारत सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी विस्तृत जानकारी दी है.

    इसमें बताया गया है कि मेरियन बायोटेक के नोएडा उत्पादन केंद्र पर मामले की जांच सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) और यूपी ड्रग्स लाइसेंसिंग अथॉरिटी कर रही है.

    नोएडा स्थित इसके प्लांट से कफ़ सिरप का सैंपल लेकर चंडीगढ़ के रिजनल ड्रग्स टेस्टिंग लैबोरेटरी (आरडीटीएल) में भेजा गया है.

  19. कोरोना: नए साल में किन देशों से आने वालों के लिए होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है.

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा से पहले यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट अपलोड करनी होगी.

    इसके अलावा देशभर के एयरपोर्ट पर रैंडम सैंपलिंग और जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए सरकार ने पहले ही निर्देश दे रखे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत में पिछले एक दिन में यानी बुधवार को कोरोना संक्रमण के 268 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले मंगलवार को 188 मामले आए थे.

    एक दिन में कोरोना के दो लाख़ 36 हज़ार से ज़्यादा टेस्ट किए गए थे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से पिछले 24 घंटों के आंकड़ों की जानकारी दी है.

    नए मामलों के साथ ही देश भर में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 3552 हो चुके हैं.

    देश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से दो मौतें हुई हैं. ये मौतें केरल और महाराष्ट्र से रिपोर्ट की गई हैं.

    इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5,30,698 पर पहुंच गया है.

    देश में कोरोना का दैनिक पॉज़िटिविटी रेट 0.11 प्रतिशत और साप्ताहिक 0.17 प्रतिशत है.

    कोविड 19 वैक्सीन की बात करें तो अब तक देश में 220.08 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं.

  20. चीन में ज़ीरो कोविड नीति में ढील के बाद, कैसा है माहौल?

    वीडियो कैप्शन, चीन में ज़ीरो कोविड नीति में ढील के बाद, कैसा है माहौल?

    दुनिया में एक बार फिर तेज़ी से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है. खास कर चीन में जिस रफ़्तार से ये नया वायरस फ़ैल रहा है उस तरह का संक्रमण वहां इससे पहले नहीं देखा गया.

    अस्पतालों में इमरजेंसी डिपार्टेमेंट और आईसीयू में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है. इस बीच चीन में ज़ीरो कोविड नीति में ढील दी है. देखिए, कोविड नीति में ढील के बाद चीन में कैसे हैं हालात?