यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच फ़ोन पर हुई बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बात की.
लाइव कवरेज
अनंत प्रकाश and शुभम किशोर
नेपाल में प्रचंड बने पीएम लेकिन चर्चा प्रमोद महाजन की क्यों?
इमेज स्रोत, @cmprachanda
नेपाल में 2008 में 239 साल पुरानी राजशाही व्यवस्था ख़त्म कर लोकतंत्र आया था. नेपाल का लोकतंत्र अभी 14 साल का हुआ है और 10 सरकारें बदल चुकी हैं.
नेपाल के लोकतंत्र को लेकर कई लोग टिप्पणी करते हैं कि यहाँ के नेता सत्ता के लिए जोड़-तोड़ करने में बहुत जल्दी माहिर हो गए. किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण भारतीय लोकतंत्र में भी यह स्थिति 90 के दशक में थी.
रविवार को नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने पूर्व माओवादी गुरिल्ला पुष्प कमल दाहाल प्रचंड को प्रधानमंत्री नियुक्त किया.
प्रचंड ने नेपाल में राजशाही के ख़िलाफ़ एक दशक लंबा हिसंक विद्रोह का नेतृत्व किया किया था. वह तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं.
गुलामी की मानसिकता से मुक्ति की दिशा में देश: प्रधानमंत्री मोदी
इमेज स्रोत, Twitter/@BJP4India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'नया भारत' दशकों पहले हुई पुरानी भूल को सुधार रहा है और आज़ादी के अमृतकाल में ‘देश
ने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति' का प्राण फूंका है.
‘वीर बाल दिवस’ के मौके पर दिल्ली में आयोजित
एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत को भविष्य में सफलता के
शिखरों तक लेकर जाना है, तो
हमें अतीत के संकुचित नज़रियों से भी आज़ाद होना होगा.”
वीर बाल दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों, बाबा ज़ोरावर सिंह
और बाबा फ़तेह सिंह और माता गुजरी के असाधारण साहस और बलिदान को याद किया गया.
उन्होंने
कहा कि साहिबज़ादों ने इतना बड़ा बलिदान और त्याग किया. अपना जीवन न्यौछावर कर दिया, लेकिन इतनी बड़ी 'शौर्यगाथा' को भुला दिया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

पोस्ट X समाप्त, 2
'भुला दी गई शौर्यगाथा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “वीर बाल दिवस हमें याद दिलाएगा कि दस गुरुओं का योगदान क्या है. देश के स्वाभिमान के लिए सिख परंपरा का बलिदान क्या है. वीर बाल दिवस हमें बताएगा कि भारत क्या है, भारत की पहचान क्या है.”
उन्होंने कहा, “उस दौर की कल्पना करिए, औरंगजेब के आतंक के खिलाफ़, भारत को बदलने के उसके मंसूबों के खिलाफ, गुरु गोविंद सिंह जी पहाड़ की तरह खड़े थे लेकिन, जोरावर सिंह साहब और फतेह सिंह साहब जैसे कम उम्र के बालकों से औरंगज़ेब और उसकी सल्तनत की क्या दुश्मनी हो सकती थी?”
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “औरंगज़ेब और उसके लोग गुरु गोविंद सिंह के बच्चों का धर्म तलवार के दम पर बदलना चाहते थे लेकिन, भारत के वो बेटे, वो वीर बालक, मौत से भी नहीं घबराए. साहिबजादों ने इतना बड़ा बलिदान और त्याग किया, अपना जीवन न्यौछावर कर दिया, लेकिन इतनी बड़ी 'शौर्यगाथा' को भुला दिया गया.”
उन्होंने कहा कि अब देश के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास को पुनर्जीवित करने का प्रयास हो रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
रूसी सैन्य अड्डे पर यूक्रेनी ड्रोन हमला, तीन लोगों की मौत
इमेज स्रोत, MAXAR TECHNOLOGIES/HANDOUT VIA REUTERS
रूस ने कहा है कि देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित उसके एक सैन्य अड्डे पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हुई है.
एयर
डिफ़ेंस सिस्टम ने कथित रूप से इस ड्रोन को मार गिराया लेकिन लोगों की मौत ड्रोन का मलबा गिरने की वजह से हुई.
रूस ने इससे पहले
5 दिसंबर को भी यूक्रेन पर रणनीतिक बमवर्षक विमानों के अड्डे पर हमला करने का आरोप लगाया था. रूस के मुताबिक हमले में हवाई पट्टी को निशाना बनाया गया.
ये सैन्य अड्डा यूक्रेन से लगती सीमा के उत्तर पूर्व में पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
यूक्रेनी सेना ने
अब तक आधिकारिक रूप से इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
सोशल मीडिया पर इससे पहले कुछ वीडियो पोस्ट किए गए थे जिनमें धमाकों और हवाई चेतावनी की आवाज़ें सुनाई
दीं.
साराटोवा क्षेत्र के
गवर्नर ने कहा है कि इससे एंजल्स के बाशिंदों को किसी तरह का ख़तरा नहीं था.
रुटीन चेकअप के लिए एम्स में भर्ती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
इमेज स्रोत, Getty Images
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान
संस्थान (एम्स) में दाखिल कराया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि 63 साल की वित्त मंत्री को अस्पताल
के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि वित्त
मंत्री निर्मला सीतारमण को रुटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, चुरू में शून्य तक गिरा पारा
इमेज स्रोत, ani
उत्तर भारत सर्द लहर का सामना
कर रहा है. कश्मीर में कई जगह पारा माइनस में चला गया है. श्रीनगर में डल लेक का
कुछ हिस्सा जम गया है.
हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई
ज़िलों में तापमान मौसम के औसत तापमान से कई डिग्री नीचे चला गया है.
राजस्थान के चुरू में पारा शून्य तक गिर गया. राजधानी दिल्ली में
न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा. ये तापमान सफदरजंग में दर्ज किया गया. दिल्ली के
पालम में तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
घना कोहरा
उत्तर भारत के कई हिस्से में कोहरे की घनी पर्त छाई रही.
समाचार एजेंसी एएनआई ने मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि पंजाब के बठिंडा और राजस्थान के बीकानेर में ज़ीरो विजिबिलटी दर्ज की गई. राजस्थान के श्रीगंगानगर में 25 मीटर और चुरू में 50 मीटर विजिबिलिटी रही.
दिल्ली में विजिबिलटी 50 मीटर तक रही. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी कोहरे की पर्त छाई रही.
रूस को लेकर भारत का जो डर था, क्या सही साबित हो रहा है?
इमेज स्रोत, Getty Images
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी साल 24 फ़रवरी को जब यूक्रेन पर हमले का आदेश दिया था, तब भारत को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही थीं.
कई विशेषज्ञों का मानना था कि यूक्रेन संकट के कारण रूस और चीन की नज़दीकी बढ़ेगी, जो भारत के लिए ठीक नहीं होगा. यूक्रेन और रूस की जंग पिछले 300 से ज़्यादा दिनों से जारी है और जानकारों के मुताबिक़ इतने दिनों में रूस-चीन की दोस्ती नए मुक़ाम पर पहुँचती दिख रही है.
जेएनयू में रूस और मध्य एशिया अध्ययन केंद्र के प्रोफ़ेसर संजय कुमार पांडे कहते हैं कि भारत का सबसे बड़ा डर यही था कि यूक्रेन संकट रूस को चीन से और क़रीब ला देगा.
प्रोफ़ेसर पांडे को लगता है कि यह डर बिल्कुल सही साबित हुआ है. वह कहते हैं कि चीन की रूस पर बढ़ती निर्भरता और रूस में चीन का बढ़ता निवेश भारत के लिए किसी भी लिहाज़ से ठीक नहीं है.
महीने भर समंदर में फंसे रहे रोहिंग्या शरणार्थी पहुंचे इंडोनेशिया
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, रोहिंग्या शरणार्थियों को इंडोनेशिया लेकर पहुंची नाव
म्यांमार के रोहिंग्या
शरणार्थियों का एक दल महीने भर समंदर में भटकने के बाद इंडोनेशिया के पश्चिमी तट
पर पहुंचा है.
स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि ये शरणार्थी जिस नाव से पहुंचे
हैं, उसका इंजन ख़राब था.
इन शरणार्थियों की हालत काफ़ी ख़राब थी. इस दल में शामिल तीन लोगों
को अस्पताल पहुंचाया गया है.
अब तक ये
स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये दल कुछ हफ़्ते पहले समुद्र में भटके 150 रोहिंग्या
शरणार्थियों का हिस्सा है या नहीं.
समाचार
एजेंसी एएफ़पी से बात करते हुए इंडोनेशिया के एकेह प्रांत के प्रवक्ता विनार्डी ने
कहा है, “इस नाव का इंजन ख़राब था. ये नाव हवा के सहारे एकेह बेसर
ज़िले के लादोंग गांव के तट पर पहुंची थी. इन्होंने बताया है कि वे एक महीने तक
समुद्र पर भटकते रहे.”
रोहिंग्या म्यांमार
का नस्लीय समुदाय है. इस समुदाय के कई लोगों को कुछ साल पहले सरकारी दमन की वजह से म्यांमार छोड़कर
भागना पड़ा था.
स्थानीय
इमिग्रेशन अधिकारी ने बताया है कि शरणार्थियों को फिलहाल एक सरकारी इमारत में रखा
जाएगा.
अब तक ये
स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन शरणार्थियों ने अपना सफ़र कहां से शुरू किया था.
राहुल गांधी पहुंचे अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल, कांग्रेस ने कहा- सम्मान करना देश की परंपरा
इमेज स्रोत, Twitter/@INCIndia
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी
वाजपेयी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे और आज
सुबह वो पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचे.
कांग्रेस ने राहुल गांधी की तस्वीर ट्वीट की है और लिखा है, “सम्मान करना हमारे
देश की परंपरा है और हम देश की हर समृद्ध परंपरा की मजबूती के लिए काम करेंगे.”
राहुल गांधी शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के साथ लाल किले पहुंचे
थे और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला था.
उन्होंने मीडिया चैनलों
को भी कठघरे में खड़ा किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राहुल गांधी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी. वो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और राजीव गांधी की समाधि पर भी गए.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण तीन जनवरी से शुरू होगा.
वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ICICI लोन मामले में गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, Getty Images
सीबीआई ने वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को गिरफ़्तार किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से गिरफ़्तारी की
जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें आईसीआईसीआई लोन मामले में
गिरफ़्तार किया गया है.
सीबीआई ने शुक्रवार को आईसीसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर
को गिरफ़्तार किया था. उनके पति दीपक कोचर की भी गिरफ़्तारी हुई है.
उन पर वीडियोकॉन ग्रुप को दिए तीन हज़ार करोड़ रुपये के कर्ज में
गड़बड़ी करने का आरोप है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
जिस समय वीडियोकॉन को कर्ज दिया गया था उस समय चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख थीं.
सीबीआई ने गिरफ़्तारी के बाद चंदा और उनके पति को कोर्ट में पेश किया और तीन दिन की रिमांड की मांग की. कोर्ट ने सीबीआई की ये मांग मंजूर कर ली.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पाकिस्तान में अप्रैल में हो सकते हैं आम चुनाव: इमरान ख़ान
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान
पाकिस्तान के
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि पाकिस्तान में अगले साल के अप्रैल महीने में आम चुनाव हो सकते हैं.
रविवार को लाहौर में इमरान ख़ान ने कहा कि जब ‘पंजाब और खैबर पख़्तूनख़्वा विधानसभाएं भंग होंगी तो चुनाव कराना ही होगा. हमने इन विधानसभाओं को अब तक इसलिए भंग नहीं किया था क्योंकि हमें इसके लिए अपने सहयोगियों को तैयार करना था.’
पीटीआई चीफ़ इमरान ख़ान को अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद 10 अप्रैल, 2022 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था.
इसके बाद से वो पाकिस्तान में चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं और देशभर में रैलियां करके अपने लिए जनसमर्थन बढ़ा रहे हैं.
सरकार पर दबाव बनाने के इरादे से इमरान ख़ान लगातार पंजाब और ख़ैबर पख़्तूनख़्वा विधानसभाओं को भंग करने की बात कर रहे हैं.
पाकिस्तानी
अख़बार डॉन के मुताबिक़, इमरान ख़ान ने ये भी कहा है कि वह नए सत्ता
प्रतिष्ठान (सेना) के संपर्क हैं.
इससे एक दिन पहले इमरान ख़ान ने कहा था कि उनके मुताबिक़ पाकिस्तान में मार्च या अप्रैल में चुनाव हो सकते हैं.
इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई पंजाब में पीएमएल (क्यू) के साथ सरकार चला रही है जिसके मुख्यमंत्री परवेज़ इलाही हैं.
पीएमल (क्यू) के पास सिर्फ़ दस सीटें हैं और वह सार्वजनिक रूप से इमरान ख़ान का समर्थन कर रही है.
लेकिन परवेज़ इलाही पंजाब विधानसभा को भंग करने की तारीख़ आगे बढ़ाने की मांग करते दिख रहे हैं.
ग़ुलाम नबी आज़ाद बोले, ‘कश्मीरी पंडित जम्मू शिफ़्ट किए जाएं’
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पूर्व कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद
पूर्व कांग्रेस
नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने बीते रविवार कहा है कि कश्मीरी पंडितों पर होते हमलों को
ध्यान में रखते हुए उन्हें कश्मीर घाटी से जम्मू शिफ़्ट किया जाना चाहिए.
पिछले
कुछ महीनों से कश्मीरी पंडितों के ख़िलाफ़ चरमपंथी हमलों में बढ़त देखी गयी है.
इसके
विरोध में कुछ महीनों से कई कश्मीरी पंडित प्रदर्शन
कर रहे हैं.
समाचार एजेंसी
एएनआई के मुताबिक़, ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा है कि ‘मेरे कार्यकाल के
दौरान कश्मीरी पंडितों को नौकरियां दी गयी थीं. उस समय दिक़्क़तें नहीं थीं. दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं उसके बाद हुईं.
ऐसे में सबसे अहम ये है कि सुरक्षा को ध्यान
में रखा जाए और कश्मीरी पंडितों को जम्मू भेजा जाए. स्थितियां ठीक हो
जाएं तो वे वापस आ सकते हैं.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बता दें कि प्रधानमंत्री विशेष रोज़गार योजना के तहत लगभग छह हज़ार कश्मीरी पंडितों को घाटी में नौकरी दी गयी थी.
लेकिन पिछले चार महीनों से तनख़्वाह नहीं मिलने की वजह से ये कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
इनमें से कुछ कश्मीरी पंडितों की मांग है कि सुरक्षा से जुड़े हालातों को ध्यान में रखते हुए उन्हें जम्मू शिफ़्ट किया जाए.
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने पर भिड़े बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, दुर्ग ज़िले के एसपी अभिषेक
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने पर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच
बीते रविवार हिंसक झड़प होने की ख़बर आ रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई
के मुताबिक़, ये घटना छत्तीसगढ़
के भिलाई शहर की है, जहां बीजेपी कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की प्रतिमा
का अनावरण कर रहे थे.
बीजेपी सांसद विजय
बघेल इस प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भिलाई स्थित अटल स्मृति गार्डन पहुंचे थे
जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया.
कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रतिमा लगाने के लिए नियमों का पालन नहीं किया
है.
इस मुद्दे पर
दोनों पक्षों में हाथापाई हुई जिसकी वजह से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.
दुर्ग ज़िले के
एसपी अभिषेक ने बताया है कि ‘कैंप-2 इलाके में पार्क में मूर्ति लगाने पर विवाद
था. कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी से अनुमति नहीं ली गई थी. CrPC धारा 145 के तहत इसे सील किया गया है.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नैनीताल उच्च न्यायालय ने कोर्ट परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य किया
इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock
उत्तराखंड की
नैनीताल हाई कोर्ट ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट
परिसर में प्रवेश के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि नैनीताल उच्च न्यायालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है.
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3424 है.
पिछले दिन 1.29 लाख से ज़्यादा लोगों की जांच की गयी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ताइवान में घुसे चीन के 43 लड़ाकू विमान, क़रीब आए चीनी नेवी के 7 जहाज़
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, चीन का लड़ाकू विमान जे-20
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया है कि बीते 24
घंटों में चीन के 43 लड़ाकू विमानों ने ताइवानी समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन किया है.
इसके साथ ही इस युद्धाभ्यास में कुल 71 चीनी विमान इस्तेमाल किए गए हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, इन विमानों ने ताइवान की खाड़ी को दो हिस्सों में बांटने वाली काल्पनिक रेखा
मीडियन लाइन को पार किया है.
चीन ने इस घटना पर कहा है कि उसने बीते रविवार ताइवान के
आसपास समुद्री और हवाई क्षेत्र में ‘स्ट्राइक ड्रिल्स’ आयोजित की हैं.
चीन ने ये भी बताया है कि इन ड्रिल्स को ताइवान और अमेरिका
की ओर से भड़काऊ कदमों की वजह से अंजाम दिया गया है.
चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है. वहीं, ताइवान चीन
के इस दावे को खारिज करता है.
ताइवान ने कहा है कि इन ड्रिल्स ने दिखाया है कि चीन
क्षेत्रीय शांति भंग करके ताइवानी जनता को डराने की कोशिश कर रहा है.
ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने ये भी बताया है कि ताइवान के पास चीनी नौसेना के सात जहाज़ भी देखे गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि चीनी लड़ाकू विमान नज़र आने के बाद ताइवानी लड़ाकू विमानों ने उन्हें चेतावनी दी. इस दौरान मिसाइल सिस्टम्स को तैयार रखा गया था.
चीन ने पिछले कुछ सालों में ताइवान पर अपना शासन स्वीकार करने के लिए दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है.
वहीं, ताइवान की सरकार कहती है कि वह शांति चाहती है लेकिन हमला होने पर खुद की रक्षा करेगी.
अमेरिका में बर्फ़ीले तूफ़ान ने मचाई तबाही, अब तक 38 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock
उत्तरी अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान आने की वजह से अब तक अमेरिका
और कनाडा में कम से कम 38 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस तूफ़ान की वजह से अमेरिका
में 34 लोगों की जान गयी है.
इस तूफ़ान का सबसे ज़्यादा असर न्यूयॉर्क प्रांत के बफ़ैलो
शहर पर देखा जा रहा है.
वहीं, कनाडा के मेरिट शहर में एक बस के बर्फ़ से ढकी सड़क पर फिसलने से चार लोगों की मौत हुई है.
उत्तरी अमेरिका पिछले कई दिनों से इस तूफ़ान की मार झेल रहा
है. लेकिन शुरुआती झटकों के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होती दिख रही है.
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक़, रविवार दोपहर तक सिर्फ़ दो लाख लोगों तक बिजली
आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इससे पहले ये आंकड़ा 17 लाख था.
इस तूफ़ान की वजह से हज़ारों फ़्लाइट्स रद्द कर दी गयी हैं. इसके चलते एक बड़ी संख्या में लोग क्रिसमस के मौके पर अपने परिवारों के पास नहीं
पहुंच पाए हैं.
इस बर्फ़ीले तूफ़ान ने जितने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में
लिया है, वह अभूतपूर्व है.
इसका असर उत्तरी अमेरिका में कनाडा से लेकर
सुदूर दक्षिण में अमेरिकी प्रांत टेक्सस तक देखा जा रहा है.
बीते रविवार लगभग 5.5 करोड़ अमेरिकी नागरिकों को बर्फ़ीली हवाओं से जुड़ी चेतावनी जारी की गयी.
न्यूयॉर्क प्रांत की गवर्नर कैथी होचुल ने इसे बफ़ैलो शहर के इतिहास में सबसे ज़्यादा तबाही लाने वाला तूफ़ान बताया है.
न्यूयॉर्क प्रांत के इरी काउंटी के एग्ज़ीक्यूटिव मार्क पोलोनकार्ज़
ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि एक शख़्स को कार में ही मृत पाया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका
स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव
पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 25 दिसंबर
के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते
हैं.
आज की अहम ख़बरें
–
नेपाल में आज शाम चार बजे पुष्प कमल दाहाल प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे
पीएम नरेंद्र
मोदी आज दोपहर 12:30 बजे
दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में
हिस्सा लेंगे
हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे शुरू होगा
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन कोविड की
स्थिति की समीक्षा के लिए रांची में उच्च स्तरीय बैठक करेंगे.
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के
बीच आज मेलबर्न में पहला टेस्ट मैच शुरू होगा.