राहुल गांधी ने चीन को लेकर मोदी सरकार को घेरा, कहा- भारत की हालत बहुत कमज़ोर
रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर डाले एक वीडियो में राहुल गांधी ने यह बात कही है.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and चंदन शर्मा
अमेरिका: बर्फ़ीले तूफ़ान से थमी ज़िंदगी
वीडियो कैप्शन, अमेरिका: बर्फ़़ीले तूफ़ान से थमी ज़िंदगी
एक तरफ क्रिसमस की तैयारी हो रही है. दूसरी तरफ़ अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी जैसे हालात हैं.
वहां बर्फीले तूफान की वजह से 2 हज़ार से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं.
मौसम के जानकारों का कहना है कि ये चक्रवात बम की वजह से इस साल अब तक का सबसे ठंडा क्रिसमस होगा.
अमेरिका के लोगों को माइनस 45 डिग्री तक का तापमान झेलना पड़ सकता है.
अमेरिकी अदालत का फ़ैसला, यूएस मरीन कॉर्प्स सिखों को रिक्रूट करने से इनकार नहीं कर सकती
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
अमेरिका की एक अदालत ने ये फ़ैसला दिया है कि मरीन कॉर्प्स पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों को रिक्रूट करने से इनकार नहीं कर सकती है.
इस फ़ैसले को उन तीन सिख रिक्रूट्स के लिए बड़ी जीत बताया जा रहा है, जिन्हें उनके धार्मिक प्रतीक चिह्नों के आधार पर मरीन कॉर्प्स में दाखिल होने से रोका जा रहा था.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस फ़ैसले बाद ऐकाश सिंह, जसकिरत सिंह और मिलाप सिंह चाहल अपनी धार्मिक मान्यताएं छोड़े बिना मरीन कॉर्प्स की ट्रेनिंग ले सकेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इन तीनों रिक्रूट्स ने मरीन कॉर्प्स में दाढ़ी न रखने के नियम से छूट मांगी थी. उनका कहना था कि ऐसा करना उनके धार्मिक विश्वास के ख़िलाफ़ है.
मरीन कॉर्प्स ने इन तीनों रिक्रूट्स से कहा था कि वे एलीट फोर्स में तभी शामिल किए जाएंगे जब वे बेसिक ट्रेनिंग के लिए दाढ़ी हटा लेंगे.
निचली अदालत ने इन तीनों रिक्रूट्स को राहत देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्होंने 'यूएस कोर्ट ऑफ़ अपील्स फ़ॉर द डीसी सर्किट' का दरवाज़ा खटखटाया.
चीन में कोरोना से कितने ख़राब हालात हैं?
वीडियो कैप्शन, चीन में कोरोना से कितने ख़राब हालात हैं?
चीन की ज़ीरो-कोविड पॉलिसी ख़त्म हो चुकी है और वायरस तेजी से फैल रहा है.
चीन के चीफ़ एपिडेमियोलॉजिस्ट चेतावनी दे रहे हैं कि ये तीन वेव्स में से पहली है.
चीन की सरकारी मीडिया ने एक डॉक्टर को कोट किया है, जिसमें वो इस स्थिति को पैनडेमिक सुनामी कहते हैं.
ये कितना बड़ा आउटब्रेक है, ये बता पाना इतना आसान नहीं है.
कोरोना संक्रमण के आकंड़े अब हर रोज़ जारी नहीं करेगा चीन
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
चीन के राष्ट्रीय
स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि वो देश में कोरोना संक्रमण के आकंड़े अब हर रोज़ जारी नहीं
करेगा. ये फ़ैसला ऐसे
समय में आया है जब देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.
राजधानी
बीजिंग के अस्पतालों में आईसीयू पर दबाव बढ़ता जा रहा है. आयोग के जारी
अंतिम आंकड़ों में देश में कोरोना के मामले बढ़ते हुए बताए गए थे. कोविड-19 से कोई
मौत नहीं हुई थी.
हालांकि, कुछ पश्चिमी विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में
कोरोना संक्रमण से एक दिन में लगभग पांच हज़ार लोगों की मौत हो रही है. कोरोना संबंधित
पाबंदियों में ढील देने के कारण पूरे देश में संक्रमण की कम जांच की जा रही है.
रिपोर्ट्स के
मुताबिक बीज़िंग के हालात सुधारने के लिए प्रांतीय इलाक़ों से डॉक्टर लाए जा रहे
हैं.
चीनी अधिकारियों
का मानना है कि चीन में कोरोना महामारी की एक और लहर जनवरी में आ सकती है. इस
दौरान नए साल में बड़ी संख्या में लोग यात्राएं करते हैं.
मध्य प्रदेश के धार में मिले डायनासोर के 300 अंडे
वीडियो कैप्शन, मध्य प्रदेश के धार में मिले 300 डायनासोर के अंडे
मध्य प्रदेश के धार में ज़मीन पर घूमने वाले विशालकाय जीवों और समुद्री जीवों के अलावा करोड़ों साल पहले की वनस्पति के जीवाश्म बिखरे पड़े हैं.
हाल में ही मध्य प्रदेश के इको टूरिज़्म बोर्ड की पहल पर देश भर के जाने-माने वैज्ञानिक यहाँ पहुँचे और उन्होंने पूरे इलाक़े पर शोध कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है.
देखिए बीबीसी संवाददाता सलमान रावी की यह ख़ास रिपोर्ट.
पीएम मोदी को 'राष्ट्रपिता' कहने वाले बयान पर संजय राउत ने बीजेपी को घेरा
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
शिवसेना नेता
संजय राउत ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस
के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर बीजेपी को घेरा है.
अमृता फडणवीस ने
कहा था कि हमारे पास दो राष्ट्रपिता हैं. नरेंद्र मोदी नए भारत के पिता हैं और
महात्मा गांधी पहले के समय के राष्ट्रपिता हैं.
इस पर संजय राउत
ने कहा कि अगर बीजेपी अमृता फडणवीस के बयान से सहमत है तो ये मोदी का ''अपमान'' है क्योंकि नए भारत में भूख, गरीबी, बेरोजगारी और
आतंकवाद जैसी समस्याएं सिर उठा रही हैं.
संजय राउत ने
उद्धव ठाकरे के धड़े वाली शिवसेना के मुखपत्र सामना में ये बात कही. वह इस मुखपत्र
के कार्यकारी संपादक हैं.
राउत ने लिखा है, ''बीजेपी में कोई भी वीर सावरकर के राष्ट्रपिता होने की बात नहीं करता. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा सावरकर का विरोध किया
था जिन्होंने कड़ी सजा का सामना किया. इन लोगों ने भारत को नए और पुराने में
बांट दिया है.''
अमृता फडणवीस के
बयान का कांग्रेस और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने भी कड़ा विरोध किया
था.
अश्विन का कमाल, हार के मुंह में जा रहे भारत ने बांग्लादेश से कैसे छीनी जीत
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, आर. अश्विन
भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने जैसे ही बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन मिराज की गेंद को मिड विकेट की बाउंड्री के पार पंहुचाकर भारत को जीत दिलाई, ड्रेसिंग रूम में सुबह से तनाव में बैठे कप्तान केएल राहुल और कोच राहुल द्रविड़ ने राहत की सांस ली और खड़े होकर अश्विन और श्रेयस अय्यर की साझेदारी का अभिवादन किया.
हालांकि मैच का लंच से ठीक पहले फैसला हो गया था, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे तक बांग्लादेशी टीम ने मैच को अपने पंजे में रखा था और धीरे-धीरे वो जीत की तरफ बढ़ रहे थे.
मैच के चौथे दिन जब भारतीय टीम बैटिंग करने आई तो जीत के लिए अभी भी 100 रन बनाने थे और उनके पास 6 विकेट बचे थे. लेकिन बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने स्पिन से शुरुआत की और पहली गेंद से भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.
उन्होंने सबसे पहले नाईट-वॉचमैन जयदेव उनादकट को पवेलियन वापस भेजा. उसके बाद मिराज ने ऋषभ पंत को सस्ते में ही निपटा दिया और कुछ ही ओवर्स बाद अच्छी बैटिंग कर रहे अक्षर पटेल को भी आउट कर दिया. इस समय भारत का स्कोर था 74 पर 7 और पूरे स्टेडियम में बांग्लादेश की टीम के सपोर्ट में हूटिंग हो रही थी.
साल 2022 के अंतिम 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी क्या-क्या बोले, ख़ास बातें
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2022 के अपने अंतिम 'मन की बात' को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.
उन्होंने अपने भाषण में क्रिसमस, अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन और कई वैज्ञानिक उपलब्धियों का जिक्र किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीएम मोदी के भाषण की ख़ास बातें
"साल 2022, कई मायने में बहुत ही प्रेरक और अद्भुत रहा. इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और अमृतकाल का प्रारंभ हुआ. इस साल देश ने नई रफ्तर पकड़ी और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए."
"साल 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा. ये है, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना का विस्तार. देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को सेलेब्रेट करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए."
"साल 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है. अगस्त के महीने में चला 'हर घर तिरंगा' अभियान भला कौन भूल सकता है. वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे. आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
"आज, हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है. वे एक महान राजनेता थे, जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया. हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है."
"आज दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जा रहा है. ये जीसस क्राइस्ट के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है. मैं आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं."
"आप सभी ने मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के बारे में जरूर सुना होगा. इस संस्थान ने रिसर्च, इनोवेशन और कैंसर केयर में बहुत नाम कमाया है. इस सेंटर द्वारा की गई एक इंटेसिव रिसर्च में सामने आया है कि ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
"दिल्ली के एम्स में भी एक प्रयास किया जा रहा है. यहां हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैलिडेट करने लिए छह साल पहले सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव मेडिसीन एंड रिसर्च की स्थापना की गई. इसमें लेटेस्ट मॉडर्न टेकनीक्स और रिसर्च मेथड्स का उपयोग किया जाता है."
"आज 'मन की बात' के श्रोताओं को मैं एक और चुनौती के बारे में बताना चाहता हूं, जो अब समाप्त होने की कगार पर है. ये चुनौती, ये बीमारी है -'कालाजार.' सबके प्रयास से 'कालाजार' नाम की ये बीमारी अब तेजी से समाप्त होती जा रही है."
"सदियों से कल-कल बहती मां गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इसी उद्देश्य के साथ, 8 साल पहले हमने 'नमामि गंगे अभियान' की शुरुआत की थी. हम सभी के लिए यह गौरव की बात है कि भारत की इस पहल को आज दुनियाभर की सराहना मिल रही है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
मां-बेटी एक ही पोस्ट के लिए दे रही हैं परीक्षा
वीडियो कैप्शन, मां-बेटी एक ही पोस्ट के लिए दे रही हैं परीक्षा
तेलंगाना की नागामणि साल 2020 से ही बतौर पुलिस कॉन्स्टेबल काम कर रही हैं. काम करने के साथ-साथ वो सब-इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए भी तैयारी करती रहीं.
उनके साथ, उनकी बेटी त्रिलोकिनी भी, एसआई बनने की तैयारी कर रही हैं. मां और बेटी दोनों ने ही प्री-एग्ज़ाम क्वालिफ़ाई कर लिया है और फ़िज़िकल टेस्ट भी पास कर लिया है. दोनों ही अब अपने फ़ाइनल सेलेक्शन के लिए तैयारी कर रही हैं.
आधार कार्ड धारकों से यूआईडीएआई की अपील, अपडेट कराने होंगे दस्तावेज
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
भारतीय विशिष्ट
पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 10 साल पहले आधार
कार्ड बनवाने वालों को अपने दस्तावेज अपडेट करने के लिए कहा है.
ऐसे आधार धारकों
से अपडेट करने की अपील की गई है जिन्होंने 10 सालों में खुद से जुड़ी जानकारी और दस्तावेज
को अपडेट नहीं किया है.
आधार धारक अपनी
नई जानकारी से संबंधित दस्तावेज अपलोड करके आधार को अपडेट कर सकते हैं. ये काम 'माय आधार पोर्टल' पर ऑनलाइन या नज़दीकी आधार केंद्र में जाकर
किया जा सकता है.
यूआईडीएआई के
बयान के मुताबिक, ''जिन निवासियों को
10 साल पहले आधार कार्ड
जारी हुए थे और जिन्होंने इन सालों में अपना आधार अपडेट नहीं किया, ऐसे धारकों से अपने दस्तावेज अपेडट कराने की
अपील की जाती है.''
पिछले एक दशक में
लगभग हर जगह आधार कार्ड को पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.
यूआईडीएआई का
कहना है कि अपने दस्तावेज अपडेट कराने से लोगों को आधार के इस्तेमाल में आसानी
होगी.
बेटे के अस्थि विसर्जन के लिए भारत आना चाहता है अफ़ग़ानी हिंदू परिवार
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, काबुल में वीज़ा आवेदकों की भीड़
तालिबान के खौफ़ से तीन दशक पहले अफ़ग़ानिस्तान से भागा एक हिंदू परिवार अपने बेटे के अस्थि विसर्जन के लिए भारत नहीं आ पा रहा है.'इंडियन एक्सप्रेस'ने इस परिवार की रिपोर्ट प्रकाशित की है.
रिपोर्ट के मुताबिक तीन दशक पहले तालिबान शासन के पहला दौर शुरू होते ही नवीन कक्कड़ और उनकी पत्नी अफ़ग़ानिस्तान से जर्मनी चले गए थे. उनके स्पेशल चाइल्ड बेटे निशांत की इस साल फ़रवरी में मौत हो गई. परिवार अब अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार आना चाहता है. लेकिन इस परिवार को वीज़ा नहीं मिल पा रहा है.
अख़बार के मुताबिक नवीन और उनके परिवार ने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं. लेकिन अफ़ग़ानिस्तान में जब से तालिबान का शासन आया है, वहां के नागरिकों के लिए वीज़ा जारी करने में पूछताछ कड़ी हो गई है. नवीन कक्कड़ के पास अब भी अफ़ग़ानिस्तान का पासपोर्ट है.
अख़बार लिखता है कि फ्रैंकफर्ट ( जर्मनी) में मैकडोनल्ड में काम करने वाले नवीन का मामला अकेला नहीं है. अफ़ग़ानिस्तान के तीन हज़ार सिख और हिंदू परिवार जर्मनी में बसे हुए हैं. उनमें से कइयों के पास अब भी अफ़ग़ानिस्तान का पासपोर्ट है. इनमें से कई भारतीय दूतावास से वीज़ा हासिल करने में नाकाम रहे हैं. या तो उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं या बगैर किसी कारण के इन्हें नामंज़ूर किया जा रहा है.
भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3424, जानें पिछले 24 घंटों में कितने केस रिपोर्ट हुए
इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 227 मामले सामने आए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसके साथ ही देश में
कोरोना के कुल 3424 सक्रिय मामले हो गए हैं.
ये आकंड़े भारत
सरकार की वेबसाइट 'माय गवर्नमेंट' पर जारी किए गए हैं.
राहत की बात ये
है कि कोरोना संक्रमण से देशभर में एक भी मौत नहीं हुई है. वहीं,पिछले 24 घंटों में 186 लोग कोरोना
संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वैक्सीनेशन की बात करें तो एक दिन में एक लाख पांच हज़ार से ज़्यादा वैक्सीन दी गई.
अब तक देश में दो अरब 20 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है.
इसके अलावा कोरोना के नए मामलों का पता लगाने के लिए एक दिन में एक लाख 29 हज़ार कोरोना टेस्ट किए गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
चीन, जापान, ब्राज़ील और दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद भारत में भी चिंताएं बढ़ गई हैं.
केंद्र सरकार ने संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
मालदीव के नेता ने भारत के ख़िलाफ़ उकसाया तो वहां की पार्टियां आईं सामने
इमेज स्रोत, President office Republice of Maldives
इमेज कैप्शन, अब्बास आदिल रीज़ा
मालदीव में विपक्षी पार्टी के एक नेता की ओर से माले में भारतीय उच्चायोग पर हमले की अपील की देश की सत्ताधारी और दूसरे राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है.
मालदीव में विपक्षी दल प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव्स (पीपीएम) के अब्बास आदिल रीज़ा ने भारतीय उच्चायोग में आग लगाने की अपील की थी.
अब्बास आदिल ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''आठ फ़रवरी को अड्डु में भारत के कहने पर आगजनी और हमला हुआ था. लेकिन हमने पलटवार शुरू नहीं किया है. मैं इसे भारतीय उच्चायोग से शुरू करने का प्रस्ताव रखता हूं.''
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत ने बांग्लादेश को हराकर 2-0 से टेस्ट सीरीज़ अपने नाम की
इमेज स्रोत, ANI
भारत ने मीरपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच
में बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया है.
इसी के साथ ही दो टेस्ट मैच की सीरीज़ में भारत
ने 2-0 से जीत दर्ज कर दी है.
एक समय जब लग रहा था कि यह मैच भारत के हाथों से निकल रहा है तब सातवें नंबर पर खेलने आए अश्विन ने नाबाद 42 रन की पारी खेली.
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने
का फ़ैसला किया था और पहली पारी में वो 227 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.
इसके बाद भारतीय टीम ने 314 रन बनाए थे और उसने
87 रन की लीड ली थी.
इसके बाद खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 231 रनों पर ढेर हो गई
और उसने भारत को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य दिया.
भारतीय टीम को देखते हुए लग रहा था कि वो यह
लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेगी लेकिन शुरुआत में ही भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर
लड़खड़ा गया.
अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने संभलते हुए
खेलने की कोशिश की. अक्षर पटेल ने 34 रनों की पारी खेली जबकि श्रेयर अय्यर ने नाबाद 29 रन बनाए.
अय्यर ने अश्विन के साथ बेहद संभलकर बल्लेबाज़ी की और टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई.
राजस्थान पेपर लीक मामला, शिक्षक भर्ती परीक्षा की आई नई तारीख़
इमेज स्रोत, Hindustan Times / Contributor
राजस्थान लोक
सेवा आयोग (आरपीएससी) की सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख़ आ गई है.
पहले इस भर्ती
परीक्षा में सामान्य ज्ञान का पेपर 24 दिसंबर को
आयोजित होना था लेकिन पेपर लीक के कारण इसे रद्द करना पड़ा.
आयोग ने नोटिस
जारी कर बताया है कि वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2022 'ग्रुप-सी' के सामान्य ज्ञान
की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है.
इस परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी, 2023 को किया जाएगा. परीक्षा का कार्यक्रम आगे जारी किया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान का पेपर शनिवार को लीक हो गया था.
पुलिस ने इनपुट के आधार पर एक बस से 40 से ज़्यादा लोगों को पेपर सॉल्व करते हुए पकड़ा था.
राज्य में शनिवार को 1193 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 से 11 बजे तक परीक्षा होनी थी. लेकिन, पेपर लीक होने से आरपीएससी ने परीक्षा को रद्द कर दिया.
पेपर लीक होने के बाद राज्यभर से अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन भी किया था.
अब पेपर लीक में संलिप्त पाए गए 46 अभ्यर्थियों के सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा और राजस्थान लोक सेवा आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है.
वहीं, राजस्थान डीजीपी ने कहा, ''इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. उनके ख़िलाफ़ एनएसए क़ानून के तहत भी कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है. उनकी संपत्ति को ज़ब्त करने के लिए पीएएसए क़ानून में संशोधन करने के लिए राज्य सरकार से सिफारिश की जा रही है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
क्रिसमस के त्योहार पर दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई, क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
क्रिसमस के
त्योहार पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने
लोगों को बधाइयां दी हैं.
पीएम मोदी ने
ट्वीट किया, ''मैरी क्रिसमस! यह विशेष
दिन हमारे समाज में सद्भाव और आनंद की भावना को आगे बढ़ाए. हम प्रभु ईसा मसीह के
नेक विचारों और समाज की सेवा पर ज़ोर देने को याद करते हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू ने बधाई देते हुए कहा, ''आईए हम ईसा मसीह के दिए दया और भाईचारे के संदेश को याद करें. हम खुशी और सकारात्मकता फैलाएं और अन्य प्राणियों और पर्यावरण के प्रति दया की भावना रखें.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दुनियाभर में कई प्रमुख नेताओं ने भी क्रिसमस के त्योहार की शुभकामनाएं दीं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ और पोप फ्रांसिस ने लोगों को संदेश दिया.
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, ''जिल (उनकी पत्नी) और मैं उम्मीद करते हैं कि सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन छुट्टियों में समय बिता सकें. जो भी अपने परिजनों से दूर है उनके लिए हमारे दिल में खास जगह है. हमारे परिवार से लेकर आपके परिवार तक हम आपको शांतिपूर्ण क्रिसमस की बधाइयां देते हैं.''
इस बीच पोप फ्रांसिस ने ट्वीट किया, ''आज रात, भगवान आपके पास होंगे क्योंकि आप उनके लिए खास हैं. वो कहते हैं कि अगर आपको न्याय की भूख है तो मैं आपके साथ हूं. जीसस हमें सच्चाई का समाने करने, अपनी सारी बहानेबाजी और दिखावा छोड़ देने के लिए कहते हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
वहीं, जस्टिन ट्रडो ने क्रिसमस पर बधाई देते हुए खुशी, सेहत, प्यार और शांति का संदेश दिया. उन्होंने कनाडा की सुरक्षा के लिए देश की सेना का भी धन्यवाद दिया.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए खासतौर पर उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जो इस त्योहार पर भी काम कर रहे हैं और अनिवार्य सेवाएं चला रहे हैं.
तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में उनके को-स्टार शीज़ान ख़ान गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, Instagram/Tunisha Sharma
इमेज कैप्शन, टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा और उनके को-स्टार शीज़ान ख़ान
टीवी अभिनेत्री
तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में उनके को-स्टार शीज़ान ख़ान को गिरफ़्तार
किया गया है.
ठाणे ज़िले की
वालीव पुलिस ने शीज़ान ख़ान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
शीज़ान पर आईपीसी की धारा 306 लगाई गई है.
उन्हें सोमवार
को अदालत में पेश किया जाएगा.
तुनिषा शर्मा ने
शनिवार को शूटिंग के दौरान ही स्पॉट पर मृत पाई गई थीं.
पुलिस के अनुसार,
शूटिंग के दौरान जब ब्रेक
हुआ तो तुनिषा शर्मा अपने मेकअप रूम में चली गई थीं, लेकिन वे तय समय पर शूटिंग स्पॉट पर नहीं
पहुंची.
उन्होंने बताया,
''उसके बाद कुछ लोग जब
उन्हें देखने गए तो आवाज़ देने पर भी उन्होंने दरवाज़ा नहीं खोला. दरवाज़ा खोलकर
देखा तो उन्होंने शूटिंग (स्पॉट पर) आत्महत्या कर ली थी."
एसीपी चंद्रकांत
ने बताया कि तुनिषा की मां ने शिकायत दर्ज कराई है और वो मामले की जांच कर रहे
हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कौन थीं तुनिषा शर्मा
तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी सीरियल 'भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप' से की थी.
उसके बाद उन्होंने 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' सीरियल में भी काम किया. 'इश्क सुभान अल्लाह', 'इंटरनेट वाला लव' जैसे सीरियल्स में भी उन्होंने काम किया था.
2016 में उन्होंने फ़िल्म 'फितूर' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इसमें उन्होंने अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ के बचपन का किरदार निभाया था.
आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.
अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान ने लड़कियों के एनजीओ में काम करने पर लगाया प्रतिबंध
इमेज स्रोत, WAKIL KOHSAR/AFP via Getty Images
अफ़ग़ानिस्तान
में लड़कियों के लिए शिक्षा के दरवाज़े बंद करने के बाद अब तालिबान ने गैर-सरकारी
संस्थाओं में महिलाओं के काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
देश की तालिबान
सरकार के इस फ़ैसले की संयुक्त राष्ट्र ने ये कहते हुए निंदा की है कि ये बुनियादी
अधिकारों का उल्लंघन है.
हालांकि, तालिबान ने इस फ़ैसले को सही ठहारते हुए कारण
दिया है कि एनजीओ का महिला स्टाफ हिजाब ना पहनकर शरिया क़ानून का उल्लंघन कर रहा
है.
इससे कुछ दिनों
पहले ही अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर रोक लगा दी गई थी.
अमेरिकी विदेश
मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी इस फ़ैसले की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि ये फ़ैसला
''अफ़ग़ानिस्तान के लोगों
के लिए विनाशकारी होगा.''
एनजीओ में काम करने
वाली कई महिलाएं घर में कमाने वाली अकेली सदस्य हैं. उनमें से कुछ ने अपने डर और
लाचारी के बारे में बीबीसी को बताया.
एक महिला ने कहा,
''अगर मैं नौकरी पर नहीं
जाऊंगी तो मेरे परिवार को कौन पालेगा?''
एक अन्य महिला ने
इस ख़बर को ''हैरान करने वाला''
बताया और ज़ोर देकर कहा
कि उन्होंने तालिबान के कड़े ड्रेस कोड का पालन किया था.
एक तीसरी महिला
ने तालिबान कि ''इस्लामिक नैतिकता''
पर सवाल उठाया. उनकी
चिंता थी कि वो अब अपना घर कैसे चलाएंगी और बच्चों को क्या खिलाएंगी.
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 24 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.