किसी भी देश को आतंकवाद फैलाने का हक़ नहीं - जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के बारे में कहा है कि आतंकवाद को बढ़ावा देना किसी मुल्क का हक नहीं हैं.
लाइव कवरेज
अनंत प्रकाश and शुभम किशोर
गुजरात में बीजेपी की बंपर जीत का 2024 चुनाव पर क्या होगा असर?
इमेज स्रोत, Getty Images
"युवा भाजपा की विकास की राजनीति चाहते हैं. युवा ना जातिवाद के बहकावे में आते हैं ना परिवारवाद के. युवाओं का दिल सिर्फ़ विज़न और विकास से जीता जा सकता है. भाजपा के पास विज़न भी है और विकास के लिए प्रतिबद्धता भी."
"महामारी के घोर संकट के बीच बिहार में चुनाव हुए थे तब जनता ने भाजपा को भरपूर प्यार दिया.देशविकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ रहा है, ऐसे समय में भी देश की जनता का भरोसा सिर्फ़और सिर्फ़भाजपा पर है."
गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें कहीं.
गुजरात चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित किया है कि वो भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा हैं और उन मतदाताओं को खींचने की उन जैसी अपील, अभी किसी और नेता में नहीं हैं.
श्रद्धा मर्डर केस: दिल्ली पुलिस आज आफ़ताब को साकेत कोर्ट में पेश करेगी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, श्रद्धा मर्डर केस के अभियुक्त आफ़ताब
दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस के अभियुक्त आफ़ताब अमीन पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के
ज़रिए शुक्रवार को साकेत कोर्ट के सामने पेश करेगी.
आफ़ताब के
ख़िलाफ़ श्रद्धा वालकर की हत्या करने के बाद उसके शव के
टुकड़े करके दक्षिणी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंकने का आरोप है.
दिल्ली
पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में तलाशी
अभियान चलाया है. इसके साथ ही
अहम सबूत नहीं मिलने की वजह से आफ़ताब का पॉलीग्राफ़ी और नारको टेस्ट भी कराया गया.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, आफ़ताब जेल में अकेले रहता है और शतरंज खेलता रहता है. इस मामले
में जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया है कि आफ़ताब बेहद चालाक है और इस मामले में कोई
भी मोड़ आ सकता है.
दिल्ली
पुलिस ने अदालत में बताया है कि आफ़ताब उन्हें ग़लत जानकारी देकर जांच को भटकाने
की कोशिश कर रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
गुजरात में कांग्रेस ने बीजेपी के सामने घुटने क्यों टेक दिए?
इमेज स्रोत, ANI
साल 2017 के गुजरात चुनाव के जब नतीजे आए, उस समय राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभालने के लिए तैयार हो रहे थे.
77 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी, लेकिन इस बात से कोई इनकार नहीं कर रहा था कि बीजेपी को टक्कर देने में वो कामयाब रही.
राहुल गांधी ने जमकर प्रचार किया और अशोक गहलोत और अहमद पटेल ने पार्टी को एकजुट रखा.
कयास लगाए जा रहे थे कि अगली बार कांग्रेस इतनी ही ताक़त से लड़ी, तो सत्ता उससे दूर नहीं रह पाएगी. लेकिन 8 दिसंबर 2022 को जो नतीजे आए, पाँच साल पहले कांग्रेस के किसी भी नेता या राजनीतिक विश्लेषक ने उसकी कल्पना भी नहीं की होगी.
टीएमसी नेता साकेत गोखले फिर हुए गिरफ़्तार, क्या बोले डेरेक ओ'ब्रायन?
इमेज स्रोत, Twitter/SaketGokhale
इमेज कैप्शन, तृणमूल कांग्रेस नेता साकेत गोखले
गुजरात पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस
नेता साकेत गोखले को गुरुवार शाम एक बार फिर गिरफ़्तार कर लिया.
इससे पहले हुई
गिरफ़्तारी के मामले में गोखले को कोर्ट से ज़मानत मिल गई थी जिसके बाद वह एयरपोर्ट
जा रहे थे.
लेकिन मोरबी
पुलिस ने उन्हें एक बार फिर गिरफ़्तार कर लिया है.
टीएमसी नेता डेरेक
ओ'ब्रायन ने कहा, “गुजरात पुलिस साकेत गोखले को ज़मानत मिलने के
बाद भी परेशान कर रही है. उन्हें आठ दिसंबर को 8:45 बजे फिर
गिरफ़्तार किया गया. वह अहमदाबाद के सायबर पुलिस स्टेशन से निकल रहे थे. पुलिस टीम
उन्हें बिना किसी नोटिस या वॉरंट के गिरफ़्तार कर रही है और उन्हें अज्ञात स्थान
पर ले जा रही है. ये निंदनीय है.”
इससे पहले इसी हफ़्ते की शुरुआत में गुजरात पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार किया था.
डेरेक ओ'ब्रायन ने बताया था कि ये गिरफ़्तारी मोरबी में गिरे सस्पेंशन ब्रिज से जुड़े साकेत गोखले के एक ट्वीट की वजह से हुई.
ये हादसा 31 अक्टूबर को हुआ था जिसमें क़रीब 140 लोगों की जान चली गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे किर्गिस्तान, आख़िर क्या है मामला
इमेज स्रोत, Reuters
रूस के
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को होने वाले यूरेशियन इकोनॉमिक सम्मेलन
(ईईयू) में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे हैं.
समाचार एजेंसी
रॉयटर्स के मुताबिक़, पुतिन के विदेश नीति मामलों के
सलाहकार यूरी युशाकोव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया है कि इस सम्मेलन के
दौरान प्रांतीय स्तर पर गैस के लिए एक बाज़ार विकसित करने पर चर्चा होगी.
रूस ने बीते
महीने कहा था कि वो कज़ाख़स्तान और उज़्बेकिस्तान के साथ एक 'गैस यूनियन' की संभावना को लेकर चर्चा कर
रहा है ताकि चीन जैसे दूसरे मुल्कों तक निर्बाध ढंग से गैस पहुंचाई जा सके.
यूरेशियन
इकोनॉमिक सम्मेलन में रूस के अलावा आर्मिनीया, बेलारूस,
कज़ाख़स्तान और किर्गिस्तान शामिल होंगे.
इससे पहले
गुरुवार को पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि प्रस्तावित गैस
यूनियन में केंद्रीय एशियाई देशों पर राजनीतिक शर्तें लगाई नहीं जाएंगी.
रूस प्राकृतिक
गैस का एक बड़ा निर्यातक है, वहीं कज़ाख़स्तान
और उज़्बेकिस्तान इस मामले में जितना उत्पादन करते हैं उतनी ही उनकी ख़पत है.
हालांकि, दोनों
देश गैस पाइपलाइन के ज़रिए रूस से जुड़े हैं और रूस से चीन को जाने वाली एक
पाइपलाइन इन मुल्कों से होकर जाती है.
रूस की सरकारी
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक़, इस दौरान पुतिन कई द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे
जिसमें आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान से मुलाक़ात भी शामिल है.
फ्रांस में 18 से 25 साल के युवाओं को मुफ़्त मिलेगा कंडोम
इमेज स्रोत, Reuters
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने युवाओं के एक समूह से कहा कि नए साल की शुरूआत से दवा की दुकानों में 18 से 25 साल के युवाओं को मुफ़्त में कंडोम मिल सकेगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार मैक्रों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जनवरी की एक तारीख़ से फार्मेसी दुकानों पर 18 से 25 साल के सभी युवाओं को मुफ़्त में कंडोम मिल सकेगा."
सरकार का कहना है कि सेक्स संबंधित रोगों को फैलने और अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है.
देश में पहले ही डॉक्टर या मिडवाईफ़ (दाई) के प्रिस्क्रिप्शन पर कंडोम ख़रीदने पर उसकी कीमत वापिस मिल जाने का प्रावधान है.
इसी साल फ्रांसीसी सरकार ने 18 साल से लेकर 25 साल की सभी महिलाओं के लिए मुफ़्त बर्थ कंट्रोल की सुविधा लागू की थी.
फ्रांस में स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि साल 2020 और 2021 में देश में सेक्स संबंधित रोगों को फैलने की दर 30 फीसदी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, जोधपुर में शादी के दौरान आग लगने से पांच की मौत, 55 घायल
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार को एक घर में शादी के दौरान आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गयी है. इस अग्निकांड में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक़ 55 लोगों के घायल होने की ख़बर भी है.
जोधपुर के शेरगढ़ थाना इलाक़े में गुरुवार शाम चार सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. झुलसने से अभी तक पांच मौत हो गई हैं. जबकि, जोधपुर के ज़िला अस्पताल में झुलसे हुए 55 लोगों का इलाज जारी है.
पुलिस थाना शेरगढ़ प्रभारी देवेंद्र सिंह ने फ़ोन पर बीबीसी को बताया कि, "शेरगढ़ थाना इलाके में भूंगरा बस्ती है, यहां एक परिवार में लड़के की शादी का कार्यक्रम था. इसी दौरान चार सिलेंडर ब्लास्ट हुए."
जोधपुर ग्रामीण एसपी अनिल कुमार ने बीबीसी से फ़ोन पर कहा, "गैस लीक होने से सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे. 55 लोग झुलस गए थे, जिन्हें जोधपुर के एमबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया. पांच लोगों की मौत हो गई है."
उन्होंने बताया, "अस्पताल में भर्ती 25 लोग गंभीर हैं. यह 60 फ़ीसदी से ज़्यादा झुलस गए हैं."
समाचार एजेंसी एएनआई ने जोधपुर के जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता के हवाले से बताया है कि 60 लोगों के घायल होने की सूचना थी जिनमें से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह जयपुर से जोधपुर के लिए रवाना हो गए हैं.
सीएम गहलोत ज़िला अस्पताल पहुंच कर पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे.
शेरगढ़ में हुए सिलेंडर ब्लास्ट से दो महीने पहले आठ अक्तूबर को जोधपुर के कीर्ति नगर में रिफिलिंग करते हुए सिलेंडर फटने की घटना हुई थी.
तब एक ही परिवार के चार लोगों की ज़िंदा जलने से मौत हो गई थी.
हिमाचल प्रदेश: प्रतिभा सिंह ने कहा- वीरभद्र सिंह और उनके परिवार को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पूर्व कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह
कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गुरुवार
को 68 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, बीजेपी को सिर्फ 25 सीटें मिली
हैं. इसके साथ ही तीन सीटों पर स्वतंत्र उम्मीदवारों की जीत हुई है.
इसके बाद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने की ओर
कदम बढ़ा दिए हैं. इसी दिशा में कांग्रेस विधायक आज शिमला में अपने विधायक दल का
नेता चुनेंगे.
लेकिन इससे पहले पूर्व कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी
प्रतिभा सिंह ने एक अहम बयान दिया है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा
है कि वह मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं, लेकिन क्या वीरभद्र सिंह के परिवार और उनकी
विरासत को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है?
उन्होंने कहा, “मैं ये नहीं कह रही हूं
कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में हूं. लेकिन हमने ये चुनाव स्वर्गीय वीरभद्र
सिंह के नाम पर जीता है. आप उन्हें और उनके परिवार को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते.”
माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में प्रतिभा सिंह से
लेकर सुखविंदर सिंह और वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह भी मुख्यमंत्री
पद की रेस में हैं.
अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में पास हुआ समलैंगिक रिश्तों पर ऐतिहासिक बिल
इमेज स्रोत, EPA
अमेरिकी संसद की
प्रतिनिधि सभा में अब से कुछ घंटे पहले समलैंगिक रिश्तों और अंतर-नस्लीय शादियों की हिफ़ाजत के लिए
एक ऐतिहासिक विधेयक पास हो गया है.
इससे पहले इस बिल को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में पास किया गया था. प्रतिनिधि सभा में पास होने के बाद इस विधेयक को अमेरिकी राष्ट्रपति के पास भेजा गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह बेहद गर्व और तत्परता के साथ इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे.
उनके हस्ताक्षर के साथ ही यह विधयक कानून की शक्ल ले लेगा. प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के 39 सदस्यों ने इस विधेयक के समर्थन में वोट किया है.
अमेरिकी संसद के इस सदन में फ़िलहाल डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत हासिल है. लेकिन हाल ही में हुए मध्यावधि चुनावों के नतीजों की वजह से जनवरी में प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी बहुमत हासिल कर लेगी.
अमेरिकी में इस विधेयक को लेकर कोशिशें तब शुरू हुईं जब कंज़र्वेटिव विचारधारा वाले जजों के नेतृत्व में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के मुद्दे पर एक पुराना फ़ैसला पलट दिया.
ये फ़ैसला आने के बाद डेमोक्रेटिक खेमे में आशंकाएं जताई गयीं कि सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक रिश्तों से जुड़े 2015 के फ़ैसले को भी पलट सकती है. इसी दिशा में इस विधेयक को लाया गया है जो 2015 का फ़ैसला पलटने की स्थिति में भी इस तरह के वैवाहिक संबंधों की हिफ़ाज़त करेगा.
नमस्कार,
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध
रहेगा. 08 दिसंबर
के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
आज की अहम ख़बरें -
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप
में आज से क्वार्टर फाइनल राउंड के मुक़ाबले शुरू होंगे जिनमें क्रोएशिया का ब्राज़ील और नीदरलैंड्स का अर्जेंटीना से मुकाबला होगा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में जी-20 की तैयारियों को लेकर दूसरी बैठक होगी
सोनिया गांधी आज
राजस्थान के रणथंभौर में अपना जन्मदिन मनाएंगी
दिल्ली के ओखला
में आज से कॉमिक कॉन इवेंट शुरू होगा