अमेरिका से तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचेंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह सऊदी अरब की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. जर्मनी में चाकू से हमले में एक छात्रा की मौत

    जर्मनी

    इमेज स्रोत, Reuters

    दक्षिणी जर्मनी में स्कूल जा रही छात्राओं पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया है.

    हमले में 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई और 13 साल की दूसरी लड़की घायल हो गई.

    पुलिस का कहना है कि संदिग्ध हमलावर सोमवार की सुबह इलर्किरचबर्ग गांव में शरणार्थी शिविर से बाहर निकला और उसने विद्यार्थियों पर हमला किया.

    बाद में बड़ी लड़की की अस्पताल में मौत हो गई.

    इस मामले में जर्मनी की पुलिस ने एक 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.

    पुलिस के मुताबिक वह इरीट्रिया का शरणार्थी है.

    घटना के बाद अधिकारियों ने पास की एक इमारत की तलाशी ली और संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया. उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है.

    मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. संदिग्ध पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती है, जहां एक अज्ञात चोट के कारण उसका इलाज किया जा रहा है.

    पुलिस ने अपने बयान में जनता से अपील की है कि वो विदेशियों या शरण चाहने वालों के ख़िलाफ़ इस घटना का इस्तेमाल भावनाएं भड़काने के लिए ना करें.

    स्थानीय खबरों में कहा गया है कि 13 साल की लड़की चोट से उबर रही है.

  2. विश्व बैंक ने भारत की विकास दर का अनुमान 6.5 फ़ीसदी से बढ़ाकर 6.9 फ़ीसदी किया

    वर्ल्ड बैंक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड बैंक ने 2022-23 वित्त वर्ष के लिए भारत की अर्थव्यवस्था की विकासदर के पूर्वानुमान को बढ़ाकर 6.9 फ़ीसदी कर दिया है. इससे पहले विश्व बैंक ने भारत की अर्थव्यवस्था के 6.5 फ़ीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान पेश किया था.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने वर्ल्ड बैंक के सीनियर इकोनॉमिस्ट ध्रुव शर्मा के हवाले से बताया है कि देश में तेज़ी से बढ़ी आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए विकास दर के अनुमान को बढ़ाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ध्रुव शर्मा ने ये भी कहा कि इस साल भारतीय रुपये की कीमत डॉलर के मुक़ाबले 10 फ़ीसदी तक गिरी है. हालांकि, अन्य उभरते बाज़ारों की तुलना में ये उतना बुरा नहीं है. उन्होंने कहा कि कोरोना के समय आई मंदी के बाद भारत तेज़ी से पुरानी रफ़्तार पर लौट रहा है. इसके पीछे घरेलू मांग बढ़ना एक बड़ी वजह है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार वर्ल्ड बैंक ने ये भी कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत में महंगाई दर 7.1 फ़ीसदी रह सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. जियांग ज़ेमिन: चीन ने पूर्व राष्ट्रपति को दी अंतिम विदाई

    जियांग जे़मिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जियांग जे़मिन के श्रद्धांजलि समारोह का प्रसारण टीवी पर किया गया

    चीन ने अपने पूर्व राष्ट्रपति जियांग ज़ेमिन को राजधानी बीजिंग में मौजूद स्मारक स्थल पर आख़िरी विदाई दी.

    साल 1989 में तियानमेन चौक पर प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद जियांग ने सत्ता संभाली थी. उन्हें चीन की अर्थव्यवस्था को प्रगति देने के लिए हमेशा याद किया जाता है.

    उनके शासनकाल में ही चीन विश्व व्यापार संगठन का हिस्सा बना. उन्हीं के कार्यकाल में ब्रिटेन ने चीन को हांग-कांग सौंपा था.

    चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने बाताया कि जियांग ज़ेमिन ने बीते बुधवार को अंतिम सांसें लीं. वो 96 वर्ष के थे. सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने करीब एक घंटे तक ग्रेट हॉल ऑफ़ पीपल में जियांग ज़ेमिन की याद में भाषण दिया.

    जियांग जेमिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, झांगझू में जियांग के पैृतक आवास के पास लोगों ने तीन मिनट का मौन रखा.
    जियांग जेमिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, चीन के शिनजियांग प्रांत में कोविड टेस्टिंग वर्करों ने मौन धारण किया
    जियांग जेमिन

    इमेज स्रोत, XINHUA

    इमेज कैप्शन, जियांग ज़ेमिन का निधन शंघाई में हुआ. सोमवार को उनका शव बीजिंग लाया गया
    जियांग जेमिन

    इमेज स्रोत, XINHUA

    इमेज कैप्शन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य नेताओं ने जियांग ज़ेमिन को अस्पताल में श्रद्धांजलि दी
  4. रूस के मिसाइल हमलों के बाद यूक्रेन के कई इलाकों में बिजली गुल

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन में दिनोंदिन सर्द होते जा रहे मौसम के बीच प्रशासन बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जूझ रहा है

    रूस के ताज़ा मिसाइल हमलों की वजह से पावर ग्रिड प्रभावित होने की वजह से यूक्रेन के कई इलाकों में बिजली काट दी गई है.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि पावर ग्रिड को जब तक ठीक नहीं कर लिया जाता, तब तक बिजली कटौती जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि बहुत से क्षेत्र प्रभावित हुए हैं.

    स्थानीय प्रशासन ने चेताया है कि आने वाले दिनों में आधा कीएव बिजली आपूर्ति के अभाव में अंधेरे में डूबा रहेगा.

    क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी शहर ज़पॉरज़िया में रातभर रूस की ओर से मिसाइलें दाग़ कर अहम ढांचों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है.

    इन हमलों में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है लेकिन सोमवार को चार लोग मारे गए थे.

    यूक्रेन के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पारा शून्य से भी नीचे जा गिरा है. इस सर्द मौसम में लाखों लोग बिना बिजली और पानी के रहने को मजबूर हैं. ऐसी चिंताएं जताई जा रही हैं कि इस स्थिति में बहुत से लोग हाइपोथर्मिया की वजह से मारे जा सकते हैं.

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रूस के मिसाइल हमलों की आशंका के बीच यूक्रेन में लोग मेट्रो स्टेशनों में शरण ले रहे हैं

    मंगलवार को एक अन्य मामले में रूस के कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि एक ड्रोन हमले की वजह से तेल टैंकर में आग लग गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. हालांकि, गवर्नर रोमन स्तारोवोइत ने ये नहीं बताया कि यूक्रेन की सीमा से सटे इस इलाके में ड्रोन हमले के पीछे कौन है.

    सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने कम से कम 70 मिसाइलें दागीं, जिनमें से अधिकांश गिरा दी गईं.

  5. इंडोनेशिया: 'शादी से पहले सेक्स और विवाहेत्तर संबंध' अपराध की श्रेणी में

    इंडोनेशिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, नए क्रिमिनल कोड का देशभर में हो रहा विरोध

    विवादों के बीच इंडोनेशिया की संसद ने मंगलवार को नए आपराधिक क़ानून को पास कर दिया, जिसके तहत शादी से पहले यौन संबंध बनाना और विवाहेत्तर संबंध अपराध की श्रेणी में होगा. दोषी पाए जाने पर जेल की सज़ा होगी.

    हालांकि, इंडोनेशिया के क़ानून मंत्री ने कहा कि नया क्रिमिनल कोड तीन साल बाद लागू होगा.

    नए क़ानून को अधिकांश सांसदों का समर्थन मिला. संसद के एक विशेष सत्र के दौरान सदन के उपाध्यक्ष ने नए क़ानून की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब ये 'वैध है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार इंडोनेशिया के सामाजिक कार्यकर्ता नए क़ानून का विरोध कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इससे मुस्लिम बहुल देश में नागरिकों की आज़ादी छिन सकती है.

    इंडोनेशिया के क़ानून और मानवाधिकार मंत्री यसोना लेओली ने कहा, "हमने सभी ज़रूरी मुद्दों और अलग-अलग विचारों को जगह देने की पूरी कोशिश की है. हालांकि,अब समय आ गया है जह हम दंड संहिता में संशोधनों को स्वीकार करे और औपनिवेशिक काल के क़ानून को पीछे छोड़ दें."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इंडोनेशिया की नई दंड संहिता में जिस अनुच्छेद पर सबसे अधिक विवाद हो रहा है वह शादी से पहले यौन संबंधों और शादी में रहते हुए किसी अन्य के साथ संबंधों को अपराध बनाता है.

    नए आपराधिक क़ानून के आलोचकों को डर है कि इन नियमों का इंडोनेशिया में रहने वाले एलजीबीटीक्यू समुदाय पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा, जहां अभी तक समलैंगिक विवाह को मंज़ूरी नहीं मिली है.

    क़ानून मंत्रालय के प्रवक्ता एलबर्ट एरीज़ ने बदलाव का बचाव करते हुए कहा कि इससे शादी जैसी संस्थाओं की रक्षा होगी. उन्होंने कहा कि शादी से पहले और विवाहेत्तर यौन-संबंध बनाने के मामलों की शिकायत जीवनसाथी, माता-पिता या बच्चे कर सकते हैं.

  6. यूपी: मथुरा की मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान, प्रशासन सतर्क

      • Author, सुरेश सैनी, मथुरा से बीबीसी हिंदी के लिए
    मथुरा शाही मस्जिद

    छह दिसंबर यानी बाबरी मस्जिद के विध्वंस की बरसी पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने और लड्डू गोपाल का अभिषेक करने का एलान किया है. इसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है.

    ये एलान हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने किया था. इसके बाद महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी एलान किया है कि वो दोपहर 12 बजे हर कीमत पर शाही ईदगाह मस्जिद पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और यहीं पर लड्डू गोपाल का अभिषेक भी किया जाएगा.

    इस घोषणा के मद्देनज़र मथुरा में धारा 144 लागू कर दी गई है. एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर अशांति फैलाने के मक़सद से पोस्ट करने वाले कई लोगों को नज़रबंद किया गया है ताकि शांति भंग न हो. साथ ही प्रशासन की मंज़ूरी के बिना किसी भी कार्यक्रम को नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है.

    दूसरी ओर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने एक वीडियो जारी करके ये चेतावनी दी है कि अगर उन्हें ज़िला प्रशासन ने भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक और हनुमान चालीसा का पाठ नही करने दिया गया तो वो ईदगाह के गेट पर आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगे.

  7. कनाडा में सिख युवती की हत्या का मामला, पुलिस को टारगेट किलिंग का अंदेशा

    कनाडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कनाडा के ब्रैम्पटन की रहने वाली एक 21 वर्षीय सिख युवती की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस को अंदेशा है कि ये 'टारगेट किलिंग' हो सकती है.

    टोरंटो सन की ख़बर के अनुसार युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. पील रीजनल पुलिस ने बताया कि ये हमला मिसिसॉजा गैस स्टेशन के पास हुआ.

    अधिकारियों के अनुसार, महिला की पहचान पवनप्रीत कौर के तौर पर हुई है जो गैस स्टेशन पर ही काम करती थीं.

    एक प्रत्यक्षदर्शी मार्क सैंडोवल ने टोरंटो सन को बताया, "हमने हमलावर को पीड़िता के माथे पर बंदूक़ ताने हुए देखा था." कुछ अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को तीन से चार बार गोली मारी गई.

    ट्रिब्यून इंडिया की ख़बर के अनुसार, पुलिस जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, लेकिन पवनप्रीत कौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. उन्हें तत्काल इलाज देने की कोशिश की गई, लेकिन ये नाकाम रही.

    पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है.

    ये मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही भारतीय मूल की 18 वर्षीय महकप्रीत सेठी को भी सरी के एक पार्किंग लॉट में चाकूओं से गोद-गोदकर मारा गया था.

    टोरंटो सन की ख़बर के अनुसार, अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है. ये भी जानकारी नहीं है कि हमला किसी महिला ने किया या पुरुष ने.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस अधिकारी ने टोरंटो सन को बताया, "अभियुक्त ने गहरे रंग के कपड़े पहने थे और वो मौके से फ़रार है. प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से मिली शुरुआती जानकारी से हमें लगता है कि ये टारगेट किलिंग हो सकती है."

  8. टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने गिरफ़्तार किया, सांसद डेरेक ओ'ब्रायन का दावा

    साकेत गोखले

    इमेज स्रोत, @SaketGokhale

    तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 2 बजे गुजरात पुलिस ने राजस्थान से गिरफ़्तार किया है. टीएमसी के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने इसकी जानकारी दी है.

    डेरेक ओ'ब्रायन ने बताया कि ये गिरफ़्तारी मोरबी में गिरे सस्पेंशन ब्रिज से जुड़े साकेत गोखले के एक ट्वीट की वजह से हुई है. ये हादसा 31 अक्टूबर को हुआ था जिसमें क़रीब 140 लोगों की जान चली गई थी.

    टीएमसी सांसद ने बताया, "साकेत गोखले ने नई दिल्ली से जयपुर के लिए सोमवार रात 9 बजे फ़्लाइट ली. जब वो जयपुर पहुंचे तो गुजरात पुलिस पहले से ही एयरपोर्ट पर उनका इंतज़ार कर रही थी और वहीं से उन्हें अपने साथ ले गई."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    "मंगलवार की रात 2 बजे उन्होंने अपनी मां को फ़ोन किया और बताया कि पुलिस उन्हें अहमदाबाद लेकर जा रही है और वो आज दोपहर तक वहां पहुंच जाएंगे. पुलिस ने उन्हें बस ये दो मिनट ही कॉल करने के लिए दिए और इसके बाद उनका फ़ोन और सारा सामान ज़ब्त कर लिया."

    डेरेक ओ'ब्रायन ने कई ट्वीट्स में ये दावा किया कि गुजरात पुलिस ने ये केस गढ़ा है और अहमदाबाद सायबर सेल में साकेत के ट्वीट को लेकर शिकायत दर्ज की है. टीएमसी सांसद ने कहा कि 'इन सबसे उनकी पार्टी और विपक्ष को चुप नहीं कराया जा सकता. बीजेपी राजनीतिक बदले को अलग ही स्तर पर ले जा रही है.'

  9. लकी अली का आरोप- ज़मीन पर माफ़िया ने कब्ज़ा किया, जांच के आदेश

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    लकी अली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गायक और अभिनेता लकी अली ने अपनी ज़मीन पर क़ब्ज़े को लेकर कर्नाटक डीजीपी से मदद की गुहार लगाई है. राज्य के गृह मंत्री अरगा न्यायेंद्र ने डीजीपी को इस मामले की जांच करने के लिए कहा है.

    लकी अली का असल नाम मक़सूद महमूद अली है. लकी अली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया है कि कुछ भू-माफ़ियाओं ने बेंगलुरू में मौजूद उनकी पुरखों की तीन एकड़ ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया है. उन्होंने ये भी कहा है कि क़ब्ज़ा करने वालों को एक आईएएस अधिकारी का साथ भी मिल रहा है.

    लकी अली ने ये भी कहा कि वो फ़िलहाल काम के सिलसिले में दुबई में हैं और इसलिए बेंगलुरु में रह रहे उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए. अली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आईएएस ऑफ़िसर रोहिणी सिंदूरी, उनके पति सुधीर रेड्डी और उनके भाई मधुसूदन रेड्डी का नाम लिया है.

    लकी अली के आरोपों पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंदूरी ने कहा, "मैं लकी अली की कला का सम्मान करती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि जब ये मामला अदालत में है तो उनका पोस्ट एकदम ग़ैर-ज़रूरी था. ये मेरी छवि को नुक़सान पहुंचाने, अपमान करने और हमदर्दी पाने के इरादे से किया गया है."

    लकी अली ने ये भी कहा है कि उन्होंने इस मामले में एसीपी से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. उनका परिवार पिछले 50 सालों से यहां रह रहा है.

  10. झारखंड: ज़मीन विवाद में 20 साल के युवक पर भाई का सिर काटने का आरोप, गिरफ़्तार

    झारखंड, पुलिस कर्मी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    झारखंड के खूंटी ज़िले में एक 20 वर्षीय युवक की ओर से अपने 24 वर्षीय रिश्तेदार की कथित रूप से हत्या करने का मामला सामने आया है.

    पुलिस ने बताया है कि अभियुक्त ने अपने रिश्तेदार की हत्या करने के बाद उसका सिर काटकर सेल्फ़ी ली.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये मामला मुरहू क्षेत्र का है. मृतक के पिता दसाई मुंडा ने इस संबंध में 2 दिसंबर को एफ़आईआर दर्ज कराई थी.

    इसके बाद पुलिस ने बीते रविवार मुख्य अभियुक्त और उनकी पत्नी समेत छह लोगों को गिरफ़्तार किया.

    एफ़आईआर में 55 वर्षीय दसाई मुंडा ने बताया है कि 'उनके बेटे कानु मुंडा एक दिसंबर को घर पर अकेले थे और बाकी सब काम के लिए धान के खेतों में थे. शाम में जब वो घर लौटे तो गांव वालों ने बताया कि उनके भतीजे सागर मुंडा ने दोस्त के साथ मिलकर उनके बेटे कानु मुंडा का अपहरण कर लिया.

    बेटे का जब कहीं पता नहीं चला तो उनके पिता ने अगले दिन एफ़आईआर दर्ज कराई.

    मुरहू पुलिस थाने के प्रभारी चूडामनी टुडु ने बताया है कि अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के बाद कुमांग गोपला जंगल में मृतक का धड़ और उससे 15 किलोमीटर दूर दुलवा टुंगड़ी इलाके में सिर मिला है.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियुक्तों ने कटे सिर के साथ सेल्फ़ी भी ली थी.

    पुलिस अधिकारी टुडु ने बताया कि अभी तक पांच मोबाइल फ़ोन, ख़ून से सने दो धारदार हथिया, एक कुल्हाड़ी और एक एसयूवी ज़ब्त कर ली गई है.

    टुडु ने बताया है कि मृतक और अभियुक्त के परिवारों के बीच लंबे समय से चले आ रहा ज़मीन विवाद इस हत्या के पीछे प्रमुख वजह मानी जा रही है.

  11. COVER STORY: यूक्रेन में अब सर्दी से जंग

    वीडियो कैप्शन, महीनों से चल रही जंग के बीच यू्क्रेन में आम लोगों को लड़नी पड़ रही ठंड से भी जंग.

    रूस ने यूक्रेन के लोगों के लिए जंग का एक नया मोर्चा खोल दिया है जो है बिना बिजली के सर्दी से मुकाबला. रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया है.

  12. जबरन धर्मांतरण को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के ख़िलाफ़ बताया

    धर्मांतरण

    इमेज स्रोत, ANI

    जबरन धर्मांतरण को एक 'गंभीर मसला' बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ये संविधान के ख़िलाफ़ है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणी की.

    याचिका में अनुरोध किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र और राज्यों को "डरा-धमकाकर, धोखे से या तोहफ़े-पैसों आदि के लालच के बल पर किए जाने वाले छलपूर्ण धर्मांतरण" को रोकने के निर्देश दे.

    केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि वो इस तरह के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों को लेकर राज्यों से सूचना इकट्ठा कर रही है.

    जस्टिस एमआर शाह और सीटी रविकुमार की पीठ के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मुद्दे पर अधिक जानकारी लाने के लिए समय मांगा.

    उन्होंने कहा, "हम राज्यों से इस मुद्दे पर सूचना इकट्ठा कर रहे हैं, हमें एक सप्ताह का समय दीजिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान धर्मांतरण को बहुत ही गंभीर मामला माना. शीर्ष न्यायालय ने कहा, "हम यहां हल ढूंढने के लिए बैठे हैं. अगर किसी चैरिटी का उद्देश्य नेक है तो वो स्वागत के योग्य है, लेकिन जिस बात की यहां ज़रूरत है वो नीयत है."

    पीठ ने कहा, "ये बहुत गंभीर मुद्दा है. आख़िरकार ये हमारे संविधान के ख़िलाफ़ है. जब कोई भारत में रहता है तो ऐसे हर शख्स को भारत की संस्कृति के अनुरूप ही चलना होगा."

    शीर्ष न्यायालय अब इस मामले में 12 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगा. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि जबरन धर्मांतरण राष्ट्रीय सुरक्षा को ख़तरे में डाल सकता है और ये नागरिकों की धार्मिक आज़ादी का हनन भी कर सकता है.

  13. ब्राज़ील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया, अब क्वॉर्टर फ़ाइनल में क्रोएशिया से मुक़ाबला

    फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क़तर में हो रहे फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में हर दिन रोमांचक मुक़ाबले देखने को मिल रहे हैं. सोमवार को देर रात खेले गए प्री-क्वॉर्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में ब्राज़ील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 के बड़े अंतर से हरा दिया.

    इसी के साथ ब्राज़ील की टीम क्वॉर्टर फ़ाइनल में पहुंच गई है. क्वॉर्टर फ़ाइनल में ब्राज़ील का मुक़ाबला क्रोएशिया से होगा.

    ब्राज़ील के लिए नेमार ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. पिछले दो मैचों में चोट की वजह से बाहर रहने के बाद सोमवार को नेमार ने एक गोल किया. ये उनका 76वां गोल था. अब वह अपने देश के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले पूर्व फ़ुटबॉल खिलाड़ी पेले से केवल दो क़दम दूर हैं. इसके अलावा विनिसियस जूनियर, रिचार्लिसन और लुकासा पैक्वेटा ने भी ब्राज़ील के लिए गोल दागे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्रोएशिया ने जापान को हराया

    सोमवार को ही क्रोएशिया की टीम भी क्वॉर्टर फ़ाइनल में पहुंच गई. क्रोएशिया ने रोमांचक मुक़ाबले के पेनल्टी शूटआउट में जापान को 3-1 से हरा दिया.

    टीम के जीत के हीरो डोमिनिक लिवाकोविक रहे जिन्होंने शूटआउट में बेहतरीन बचाव किए.

    दरअसल, जापान और क्रोएशिया दोनों ही निर्धारित और अतिरिक्त समय तक 1-1 से बराबरी पर चल रही थी, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट के ज़रिए मैच का फ़ैसला हुआ.

    पेनल्टी शूटआउट में जापान की तीन कोशिशें नाकाम रहीं, सिर्फ़ असानो ही गोल कर सके. दूसरी तरफ़ क्रोएशिया के लिए एन. व्लासिच, ब्रोजोविच और एम पसालिच ने गोल दाग दिए. क्रोएशिया की ओर से सिर्फ़ मार्को लिवाजा पेनल्टी का फ़ायदा नहीं उठा सके.

  14. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 05 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें-

    -सुप्रीम कोर्ट ने जबरन धर्म परिवर्तन को संविधान के ख़िलाफ़ बताया.

    -चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 दिसंबर को सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे.

    - झारखंड: 20 साल के आदिवासी युवक ने अपने ही रिश्तेदार का सिर काटा, अभियुक्त के दोस्त ने कटे सिर के साथ सेल्फ़ी ली.

    -कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया, सुखजिंदर रंधावा को मिला राजस्थान का ज़िम्मा.