कांग्रेस ने आतंकवादियों की जगह मुझे निशाना बनायाः नरेंद्र मोदी

मोदी ने कहा, "सूरत और अहमदाबाद में हुए धमाकों में गुजरात के लोग मारे गए थे. तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. हमने उनसे आतंकवाद पर निशाना लगाने के लिए कहा तो उन्होंने मुझे निशाना बनाया."

लाइव कवरेज

दिलनवाज़ पाशा

  1. कांग्रेस ने आतंकवादियों की जगह मुझे निशाना बनायाः नरेंद्र मोदी

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में गुजरात में चुनाव प्रचार किया. देर शाम उन्होंने सूरत में रोड शो किया.

    इससे पहले गुजरात के खेड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

    मोदी ने कहा, "गुजरात लंबे समय से आतंकवाद के निशाने पर रहा है. सूरत और अहमदाबाद में हुए धमाकों में गुजरात के लोग मारे गए थे. उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. हमने उनसे आतंकवाद पर निशाना लगाने के लिए कहा तो उन्होंने मुझे निशाना बनाया. उस समय देश में आतंकवाद चरम पर था."

    बटला हाउस एनकाउंटर के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने आतंकवादियों के समर्थन रोना-रोया. आतंकवाद कांग्रेस का वोट बैंक है. अब सिर्फ़ कांग्रेस ही नहीं, ऐसी कई और पार्टियां खड़ी हो गई हैं जो शॉर्टकट और तुष्टीकरण की राजनीति में यक़ीन रखती हैं.

    नरेंद्र मोदी ने कहा, "गुजरात के 25 साल तक के युवाओं को नहीं पता है कि कर्फ़्यू कैसा होता है. मुझे उन्हें बम धमाकों से बचाना है, सिर्फ़ बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ही ऐसा कर सकती है."

    इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में बीजेपी के लिए प्रचार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'आतंकवाद का समर्थक' बताया था.

    वहीं रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने जामनगर में रैली को संबोधित किया.

    केजरीवाल ने गुजरात में बिजली बिल ज़ीरो करने, महिलाओं के खाते में हर महीने एक हज़ार रुपये भेजने और युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता देने का वादा भी किया.

  2. ऊर्जा संकट से निपटने के लिए आइसलैंड और भारत के रास्ते पर बढ़ेगी दुनिया?

  3. सरकारी योजनाओं पर दो-मत क्यों हैं, इस राज्य के लोग?

  4. चीन में क़तर वर्ल्ड कप के प्रसारण से भीड़ ग़ायब, लेकिन क्यों?

    मैच के दौरान भीड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन का राष्ट्रीय प्रसारक क़तर में चल रहे फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के प्रसारण के दौरान भीड़ की तस्वीरों को सेंसर कर रहा है.

    एक तरफ़ क़तर में वर्ल्ड कप के दौरान मैदानों में दर्शकों की भारी भीड़ है तो दूसरी तरफ़ चीन में ज़ीरो कोविड नीति के तहत कई तरह के प्रतिबंध है.

    माना जा रहा है कि प्रसारक चीन में कोविड से जुड़े प्रतिबंधों पर बहस से बचने के लिए भीड़ की तस्वीरें नहीं दिखा रहे हैं.

    चीन में बहुत से लोग स्टेडियम में बिना मास्क लगाए मैच देख रहे प्रसंशकों को देखकर हैरान हैं क्योंकि अपने देश में उन्हें कई तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है.

    मैदानों में भीड़ की तस्वीरों चीन में आम जनजीवन के ठीक उलट हैं.

    कई टीवी नेटवर्कों की फीड की तुलना से पता चला है कि चीन में सरकारी प्रसारक भीड़ की जगह खिलाड़ियों और कोचों के क्लोज़ अप शॉट का प्रसारण कर रहे हैं.

    चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शासन में ज़ीरो कोविड नीति का कड़ाई से पालन किया जा रहा है. हालांकि हाल के दिनों में देश के कई इलाक़ों में इस नीति का विरोध हो रहा है और राष्ट्रपति से इस्तीफ़ा तक मांगा गया है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल: मोरक्को ने बेल्जियम को हराकर किया उलटफेर

    बेल्जियम बनाम मोरक्को

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कतर में जारी फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में रविवार को एक और उलटफेर हुआ.

    ग्रुप 'एफ़' के एक मैच में मोरक्को ने बेल्जियम की मजबूत टीम को हरा दिया.

    मोरक्को ने 2-0 के अंतर से जीत हासिल की.

    बेल्जियम की टीम फ़ुटबॉल टीमों की वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है.

    मौजूदा वर्ल्ड कप में उलटफेर का दौर जारी है.

    सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से मात दी थी.

    वहीं ग्रुप 'ई' की टीम जापान ने अपने शुरुआती मैच में जर्मनी को 2-1 से मात दी थी.

    हालांकि जापान की टीम को आज के मैच में कोस्टा रिका के हाथों 1-0 से हार झेलनी पड़ी.

  6. ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई की भांजी ने सरकार के ख़िलाफ़ वीडियो जारी किया

    ख़ामेनेई की भांजी

    इमेज स्रोत, Video Screen Grab

    ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़ामेनेई की भांजी ने एक वीडियो जारी कर विदेशी सरकारों से ईरान से सभी संपर्क ख़त्म करने की अपील की है.

    पेशे से इंजीनियर फरीदा मुरादखानी के पिता ने अयातुल्लाह की बहन से शादी की थी.

    अपने वीडियो में फरीदा ने कि ईरान की सरकार “ताक़त और सत्ता में बने रहने” के अलावा और कोई नियम नहीं जानती है.

    मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक फरीदा को इस साल जनवरी में गिरफ़्तार किया गया था. माना जाता है कि उन्हें तेहरान की कुख्यात इर्विन जेल में रखा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उनके भाई महमूद मुरादखानी भी कार्यकर्ता हैं और फ्रांस में रहते हैं.

    महमूद ने ही अपनी बहन का ये वीडियो ऑनलाइन साझा किया है.

    ईरान में दो महीने से अधिक समय से सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं.

    प्रदर्शनकारी हिजाब को लेकर सख़्त नियमों के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतर आए हैं.

    कार्यकर्ताओं के मुताबिक इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 450 लोग मारे जा चुके हैं.

  7. गिनीज़ बुक में दर्ज हुआ नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम

    आईपीएल 15 फ़ाइनल मुक़ाबला

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है.

    बीसीसीआई के मुताबिक 29 मई 2022 को आईपीएल के फ़ाइनल मुक़ाबले को स्टेडियम में 1,01,566 लोगों ने देखा था.

    ये किसी टी-20 मुक़ाबले में मौजूद दर्शकों की सबसे बड़ी संख्या है.

    एक ट्वीट में बीसीसीआई ने जानकारी दी, "भारत ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, ये हर किसी के लिए गर्व का पल है."

    बीसीसीआई के महासचिव जय शाह ने भी इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है.

    गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के मोटेरा स्टेडियम को फिर से तैयार करके फ़रवरी 2021 में दोबारा खोला गया था.

    अब इस स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम है.

    15वें आईपीएल का फ़ाइनल मुक़ाबला इसी स्टेडियम में खेला गया था.

    1982 में निर्मित इस स्टेडियम की क्षमता पहले 49,000 दर्शकों की थी.

    2021 के बाद से इस स्टेडियम में अब तक दस अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले भी हो चुके हैं जिनमें इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले गए दो टेस्ट मुक़ाबले भी शामिल हैं.

    2023 में वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के कई मुक़ाबले इसी स्टेडियम में होंगे.

  8. 2017 के पहले जो दादा बने घूमते थे, आज सिर झुकाकर ठेला चला रहे हैंः योगी

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, @myogiadityanath

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में विकास योजनाओं का शुभारंभ करते हुए दावा किया है कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था में सुधार हुआ है.

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पहले व्यापारी पलायन कर रहा था. अपराधी कहीं भी विस्फोट, लूट, गुंडागर्दी, फिरौती करते थे. गुंडा टैक्स मांगा जाता था पर अब अपराधी गायब हो चुके हैं. कइयों ने वेशभूषा बदल ली है. जो पहले दादा बनकर घूमते थे, वे आज सिर झुकाकर ठेला चलाते दिख रहे हैं.”

    योगी ने कहा, “मेहनत करके कमाना स्वालंबन की निशानी है. चोरी से छीन लेना कायरता की निशानी है. हमें कायर नहीं, बल्कि स्वावलंबन के साथ लोगों को बढ़ाना है. विकास के कार्य तेज़ी से बढ़ रहे हैं.”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “अयोध्या को जोड़ने वाला लखनऊ, गोरखपुर, जौनपुर, काशी, प्रयागराज, गोंडा समेत हर मार्ग तेज़ी से विकास कर रहा है. विकास की सोच को बढ़ाने के लिए हमें कार्य करना होगा.

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान अयोध्या का विकास हुआ है और अब यहां पहले से बेहतर बिजली आ रही है.

    योगी ने कहा, "2017 के पहले अयोध्या में बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं है. पिछली सरकारें अंधकार में रहने को अभ्यस्त थी, हमारी सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है. आज एलईडी स्ट्रीट लाइट से अयोध्या जगमगा रही है."

  9. महाराष्ट्रः चंद्रपुर के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फ़ुटओवर ब्रिज गिरा, कुछ लोग घायल

    बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फ़ुटओवर ब्रिज गिरा

    इमेज स्रोत, BBC Marathi

    महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले में स्थित बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फ़ुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूट गया है जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं.

    अधिकारियों ने बीबीसी मराठी से इस ख़बर की पुष्टि की है.

    बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे एक आरपीएफ़ अधिकारी ने बीबीसी को फ़ोन पर बताया कि इस घटना में 13 यात्री फ़ुटओवर ब्रिज से नीचे पटरियों पर गिर गए जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं.

    उन्होंने बताया कि घायलों में तीन यात्रियों की स्थिति गंभीर है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आरपीएफ़ अधिकारी ने बताया कि घायल हुए छह लोगों को चंद्रपुर स्टील अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.

    बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना के वीडियो फु़टेज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में कोस्टा रिका ने जापान को हराया

    कोस्टा रिका से हारा जापान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जर्मनी के ख़िलाफ़ उलटफेर करने वाली जापान की टीम को कोस्टा रिका के ख़िलाफ़ मैच में झटका लगा है.

    कोस्टा रिका ने रविवार को खेले गए मैच में जापान को 1-0 के अंतर से हराया. इस हार के बाद जापान की टीम के नॉकआउट दौर में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ी चोट लगी है.

    जापान की टीम ई ग्रुप में है. इसी ग्रुप की जर्मनी की टीम आज स्पेन से टक्कर लेगी.

    जापान की हार के बाद ग्रुप ई खुल गया है और तमाम टीमों को नॉकआउट दौर में पहुंचने की उम्मीदें दिखने लगी हैं.

    टूर्नामेंट में प्रत्येक ग्रुप में चार टीमों को रखा गया है और पहले दो स्थानों पर रहने वाली टीमें अगले दौर में जाएंगी.

    आज ग्रुप एफ़ में बेल्जियम और मोरक्को के बीच मुक़ाबला होगा. वहीं क्रोएशिया की टीम कनाडा से टक्कर लेगी.

  11. शुभेंदु अधिकारी ने किम जोंग-उन से की ममता बनर्जी की तुलना

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    शुभेंदु अधिकारी

    इमेज स्रोत, Sanjay Das

    दो साल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से विधानसभा में पहली सद्भावना मुलाक़ात के महज 48 घंटे के भीतर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को उनके (ममता के) शासन की तुलना उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन के शासन के साथ की और उन पर हमला बोला.

    पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के नंदीग्राम में प्रधानमंत्री के मन की बात के लाइव प्रसारण के लिए आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शुभेंदु ने आरोप लगाया कि सरकार उनको 'लगातार झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रही है.'

    उन्होंने कहा, "मैं मंगलवार को एक पुस्तिका के रूप में इन आरोपों की सूची जारी करूंगा."

    यहां इस बात का ज़िक्र प्रासंगिक है कि कभी ममता बनर्जी के दाहिने हाथ समझे जाने वाले शुभेंदु ने बीते साल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ही पश्चिम बंगाल की सीएम को हराया था.

    शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Sanjay Das

    ममता पर आरोप

    शुभेंदु ने कहा, "बीते विधानसभा चुनाव के बाद ही मेरे ख़िलाफ़ लगातार झूठे मामले दायर किए जा रहे हैं."

    भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री पांच दिसंबर को दिल्ली के दौरे पर जाएंगी. लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले ही 'मैं राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को यह बात बताऊंगा कि ममता किस तरह बंगाल में उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की तरह शासन चला रही हैं.'

    उन्होंने आगे कहा, " मैं अपने ख़िलाफ़ दायर मामलों की सूची सबको भेजूंगा."

    शुभेंदु ने पार्टी के एक विधायक के साथ बीते शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री के कक्ष में उनसे मुलाक़ात की थी.

    उसके बाद दोनों ओर से इसे सद्भावना मुलाक़ात बताया गया था. लेकिन उसके बाद शनिवार को ही शुभेंदु ने नागरिकता क़ानून (सीएए) के मुद्दे पर आयोजित एक सभा में ममता बनर्जी सरकार पर करारा हमला किया था.

    शुभेंदु के बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस विधायक अखिल गिरि ने कहा है कि मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार करना ही विपक्ष के नेता का मुख्य काम हो गया है.

  12. ईरानः बिना हिजाब पहने बैंक आई महिला का काम किया तो मैनेजर की गई नौकरी

    ईरान में प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक बैंक के एक कर्मचारी को बिना हिजाब के आई महिला को सेवा देने के बाद नौकरी से बर्ख़ास्त कर दिया गया है.

    सरकार ने ये कार्रवाई ऐसे समय की है जब ईरान में अनिवार्य हिजाब के ख़िलाफ़ सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने देश को हिला रखा है.

    रिपोर्टों के मुताबिक़ तेहरान के क़रीब क़ोम प्रांत में इस बैंक मैनेजर को प्रांतीय गवर्नर के आदेश पर नौकरी से निकाला गया है.

    ईरान में अधिकतर बैंक सरकार के नियंत्रण में हैं और बैंकों में हिजाब क़ानून को सख़्ती से लागू किया जाता है.

    ईरान में सितंबर के महीने में 22 वर्षीय महसा अमीनी की कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में पिटाई के बाद मौत हो गई थी.

    अमीनी को हिजाब न पहनने के आरोप में नैतिक पुलिस ने हिरासत में लिया था.

    अमीनी की मौत के बाद से ही ईरान में हिजाब और सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी हैं.

  13. गुजरात: आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार की पत्नी से ख़ास मुलाक़ात

  14. पाकिस्तानः इमरान ख़ान के सीनेटर आज़म स्वाती गिरफ़्तार

    आज़म ख़ान स्वाती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में पुलिस ने इमरान ख़ान की पार्टी के सीनेटर आज़म ख़ान स्वाती को सेना के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी के मामले में गिरफ़्तार कर लिया है.

    आज़म स्वाती ने ट्विटर पर किए गए कई पोस्ट में सेना के शीर्ष अधिकारियों के ख़िलाफ़ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.

    उन पर सेना के ख़िलाफ़ अभियान चलाने का आरोप लगाया गया है.

    आज़म स्वाती को दो सप्ताह पहले भी इन पोस्ट के संबंध में गिरफ़्तार किया गया था.

    आज़म स्वाती पर मीडिया के कार्यक्रमों में शामिल होने पर रोक है और उनके पुराने बयानों के प्रसारण पर भी रोक है.

    इमरान ख़ान ने आज़म स्वाती की गिरफ़्तारी की आलोचना की है.

    इसी बीच आज़म ख़ान का कहना है कि वो दो प्रांतों में अपनी सरकारों को भंग कर रहे हैं.

  15. जनरल क़मर बाजवा के परिवार की संपत्ति के आंकड़े भ्रामकः पाकिस्तानी सेना

    क़मर जावेद बाजवा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान की सेना के सूचना विभाग आईएसपीआर ने सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा और उन के परिवार की संपत्तियों से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए एक बयान में कहा है कि इस बारे में सोशल मीडिया पर जारी किए गए आंकड़े भ्रामक हैं.

    आईएसपीआर ने बयान में कहा है कि “आर्मी चीफ़ जनरल क़मर जावेद बाजवा और उन के परिवार की संपत्तियों के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक आंकड़े पेश किए गए. ये भ्रामक आंकड़े मान्यताओं के आधार पर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए.”

    इस बयान में कहा गया, “एक ख़ास गिरोह ने निहायत चालाकी और बदनीयती के साथ जनरल बाजवा की बहू के पिता (समधी) और उनके परिवार की संपत्तियों को जनरल बाजवा के साथ जोड़ा है.”

    आईएसपीआर ने अपने बयान में कहा है कि ये दावा किया जा रहा है कि जनरल बाजवा के समधी ने ये संपत्तियां उनके छह साल का कार्यकाल के दौरान जुटाई हैं.

    आईएसपीआर ने कहा है कि ये "यह पूरी तरह से तथ्यों के विपरीत है और खुले झूठ और द्वेष पर आधारित है. सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा, उनकी पत्नी और परिवार की प्रत्येक संपत्ति एफ़बीआर में विधिवत घोषित है."

    सेना ने बयान में कहा है कि आर्मी चीफ़ और उनका परिवार अपना पूरा टैक्स जमा करता है और देश के हर नागरिक की तरह वह भी टैक्स अथॉरिटी के सामने जवाबदेह हैं.

  16. गुजरात चुनाव: महिलाओं को टिकट देना क्या केवल टोकनिज़्म है?

  17. महिला टीचर से छेड़खानी का वीडियो वायरल, तीन छात्रों पर मुक़दमा

    टीचर

    इमेज स्रोत, Viral Video Screen Grab

    उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर अभद्र टिप्प्णी करते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग छात्रों पर मुक़दमा दर्ज किया है.

    इन छात्रों ने क्लास में बैठी हुई और क्लास की तरफ़ जाती हुई टीचर पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए छेड़खानी की थी.

    ये टीचर टिप्पणियों को नज़रअंदाज़ करते हुए आगे बढ़ जाती हैं.

    छात्रों ने इस छेड़खानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था.

    मेरठ पुलिस के मुताबिक ये घटना किठौर थाना क्षेत्र डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज की है. ये एक निजी स्कूल है.

    मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस मामले में पुलिस को 25 नवंबर को शिकायत प्राप्त हुई थी.

    महिला टीचर की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा 67 और आईपीसी की धारा 354 और 500 के तहत पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया है.

    मेरठ के पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान के मुताबिक पुलिस ने अभद्रता करने और वीडियो बनाने वाले छात्रों की पहचान कर ली है. ये सभी नाबालिग हैं. इन्हें हिरासत में लेकर जुवेनाइल जज के सामने पेश किया जाएगा.

    महिला टीचर से छेड़खानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से वायरल हो रहा है.

    ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए सामाजिक मूल्यों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

  18. कश्मीर में कितनी भी सेना भेज दें कोई नतीजा नहीं निकलेगा: महबूबा मुफ़्ती

    महबूबा मुफ़्ती

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, महबूबा मुफ़्ती

    जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ़ महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कश्मीर संविधान के जरिये भारत से जुड़ा है लेकिन बीजेपी ने इस संविधान को भी नष्ट कर दिया है. भारत सिर्फ बीजेपी का नहीं है.

    मुफ़्ती ने केंद्र सरकार की कश्मीर नीति पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’ जब तक आप (सरकार) कश्मीर मुद्दे को नहीं सुलझाते तब तक आपको यहां कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा भले ही आप यहां कितनी भी सेना क्यों न भेज दें.’’

    इससे पहले महबूबा मुफ्त़ी को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अनंतनाग ज़िले में मिले क्वार्टर खाली करने को कहा था. पहले उन्हें पॉश गुपकार रोड स्थित बंगला भी खाली करने को कहा गया था.

    अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर महबूबा मुफ़्ती सहित तीन अन्य पूर्व विधायकों को अनंतनाग के कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से क्वार्टर खाली करने का नोटिस मिला है.

    तीन पूर्व विधायकों अब्दुल रहीम राथर, अब्दुल माजिद बट और मोहम्मद अल्ताफ वानी को 4, 6 और 1 नंबर के सरकारी क्वार्टर 24 घंटों के भीतर खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. महबूबा मुफ्ती क्वार्टर नंबर 7 में रह रही हैं.

  19. गिरिराज सिंह ने किया चीन की पॉलिसी का ज़िक्र, कॉमन सिविल कोड को लेकर भी कही बात

    गिरिराज सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए क़ानून बनाना बेहद ज़रूरी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा, "अगर ये क़ानून नहीं बना तो देश में न सामाजिक समरसता और एकता बचेगी और न ही देश का विकास हो पाएगा."

    उन्होंने दावा किया कि "1978 के पहले चीन की जीडीपी भारत की जीडीपी से कम थी लेकिन आज की तारीख़ में चीन भारत से ज़्यादा समृद्ध है क्योंकि 1979 में चीन 'वन चाइल्ड पॉलिसी' लाया था."

    उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "यूपी से लेकर उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश तक में कॉमन सिविल कोड आज से 70 साल पहले आना चाहिए था. राज्यों में बीजेपी की सरकारों ने इसे लाने का संकल्प किया है."

    उन्होंने कहा "आने वाले दिनों में दुनिया की कोई ताकत जनसंख्या नियंत्रण क़ानून को रोक नहीं पाएगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस साल जुलाई में भी गिरिराज सिंह ने जनसंख्या क़ानून मामले में चीन का ज़िक्र किया था और कहा था कि देश में चीन की तर्ज़ पर जनसंख्या क़ानून बनाने की ज़रूरत है.

    उन्होंने कहा था, "चीन ने 1979 में कड़ा क़ानून लाकर अगर अपनी आबादी नहीं रोकी होती तो वहां आज आबादी बढ़कर 60 करोड़ से अधिक हो गई होती."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    साल 2015 में चीन ने अपनी वन चाइल्ड पॉलिसी को ख़त्म करने का फ़ैसला किया था और कहा था कि चीनी जोड़े दो बच्चे कर सकते हैं. 2016 में इस क़ानून को ख़त्म कर दिया गया था.

    लेकिन लगातार गिरती जन्मदर को देखते हुए साल 2021 में चीनी सरकार ने कहा था कि यहां दंपति अब तीन बच्चे पैदा कर सकते हैं.

    महंगाई के दौर में एक से अधिक बच्चे पालने को लेकर नागरिकों की चिंताओं को देखते हुए सरकार ने ये भी कहा था कि सरकार ऐसे परिवारों के लिए मदद भी मुहैया कराएगी.

  20. भारत और न्यूज़ीलैंड का दूसरा वनडे क्रिकेट मैच बारिश की वजह से रद्द

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर पेवेलियन लौटते शुभमन गिल और सूर्य कुमार यादव

    भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हेमिल्टन में बारिश की वजह से दूसरा वनडे मै रद्द कर दिया गया है.

    मैच जिस वक्त रद्द किया गया उस वक्त बारिश के कारण छोटे किए गए मैच में भारत ने 12.5 ओवर में एक विकेट खो कर 89 रन बनाए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले बारिश की वजह से मैच घटा कर 29 ओवर का कर दिया था.

    लेकिन बारिश न रुकने की वजह से आखिरकार 12.5 ओवर का खेल होने के बाद मैच रोक दिया गया.

    न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता था.